दिल्ली ब्लास्ट पर रवीना टंडन ने किया रिएक्ट, धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

[ad_1]


दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. इस धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हो गए हैं. ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दे रही हैं और मारे गए लोगों के लिए अपना दुख जाहिर किया है. वहीं परिणीति चोपड़ा के पति और आप नेता राघव चड्डा ने भी पीड़ितों के लिए हमदर्दी जताई है.

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘दिल्ली विस्फोट में अपने करीबियों को खोने वाले सभी शोक में डूबे परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं. भयानक खबर.’

‘दुखद विस्फोट से मन परेशान है…’

परिणीति चोपड़ा के पति और आप नेता राघव चड्डा ने भी एक्स पर लिखा- ‘दिल्ली में लाल किले के पास हुए दुखद विस्फोट से मन परेशान है. ये जानकर बहुत दुख हुआ कि कई जानें चली गईं और कई लोग घायल हुए हैं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. कृपया सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और क्षेत्र में सभी सुरक्षा सलाह का पालन करें. ऐसे समय में, आइए हम एक-दूसरे का समर्थन करने और शांति और करुणा बनाए रखने के लिए एकजुट हों.’

गाड़ी में हुआ विस्फोट

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके पर दिल्ली पुलिस कमिश्ननर सतीश गोलचा ने कहा- ‘आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास की गाड़िया भी तहस-नहस हो गईं. एफएसएल और एनआईए समेत सभी एजेंसियां ​​घटनास्थल पर मौजूद हैं. सारी एजेंसी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा ले रही हैं, हादसे के बारे में एक-एक पहलू की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सबूत मिलेंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. जो भी होगा उसकी जानकारी सबको दी जाएगी.’

 

बता दें कि हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया है. सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में इस घटना को आतंकी हमला बताया जा रहा है. हालांकि इस बारे में पुलिस या इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 



[ad_2]

सोने-चांदी के उछले दाम, जानें आगे और बढ़ेगा भाव या गिरेगी कीमत? खरीदें या करें इंतजार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी का रुख देखने को मिला है. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अगले महीने यूएस फेडरल रिज़र्व की ओर से ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद ने निवेशकों को एक बार फिर से सुरक्षित निवेश साधनों की ओर आकर्षित किया है.

10 नवंबर की दोपहर को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1.64% की बढ़त के साथ 1,23,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.66% उछलकर 1,51,657 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी के दामों में तेजी के पीछे कई कारक काम कर रहे हैं:

  • वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका में ब्याज दरों में कमी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों का रुख कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है.
  • कमज़ोर अमेरिकी डॉलर ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए सोना-चांदी को सस्ता बना दिया है, जिससे मांग में वृद्धि हुई है.
  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिरता को लेकर चिंताओं ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों, जैसे सोना और चांदी, में भरोसा दिलाया है.

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और शादियों के सीजन के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में आगे भी मजबूती रह सकती है.

  • लॉन्ग टर्म निवेशक के लिए यह अब भी एक आकर्षक विकल्प है, लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखना जरूरी है.
  • विशेषज्ञों का सुझाव है कि खरीदारी से पहले सपोर्ट लेवल और बाजार की दिशा पर गौर किया जाए.
  • ज्वैलर्स का मानना है कि शादी-ब्याह के सीजन के कारण खुदरा मांग में तेजी बनी रहेगी, जिससे कीमतों में दबाव ऊपर की ओर रहेगा.

कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी के दाम कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करते हैं:

  1. डॉलर-रुपया विनिमय दर – अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें डॉलर में तय होती हैं, इसलिए रुपये की कमजोरी से भारत में कीमतें बढ़ जाती हैं.
  2. आयात शुल्क और कर – सोने का अधिकांश हिस्सा भारत में आयात किया जाता है, जिससे Import Duty, GST और स्थानीय करों का असर कीमत पर पड़ता है.
  3. वैश्विक घटनाएं – युद्ध, मंदी, या ब्याज दरों में बदलाव जैसे घटनाक्रम सीधे तौर पर कीमती धातुओं के दाम को प्रभावित करते हैं.
  4. सांस्कृतिक और मौसमी मांग – भारत में सोना केवल निवेश नहीं, बल्कि परंपरा से जुड़ा है. शादी और त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आता है.
  5. महंगाई और बाजार जोखिम – जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में अस्थिरता रहती है, तब निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे कीमतों में तेजी आती है.

अभी के हालात में सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुख बरकरार है. हालांकि, अल्पकालिक निवेशकों के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. लॉन्ग टर्म निवेशक और शादी की खरीदारी करने वाले उपभोक्ता सावधानी से फैसला लें और बाजार के ट्रेंड पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: यूएस-चीन व्यापारिक तनाव में कमी ने उड़ाई भारत की नींद, इस सेक्टर ने लगाई सरकार से गुहार

[ad_2]

Video: रूस में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो हिस्सों में बंटा, 4 की मौत; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

[ad_1]


रूस के दागेस्तान में एक Ka-226 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में रूस की एक सैन्य फैक्ट्री किजल्यार इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्लांट के चार वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. हेलीकॉप्टर कैस्पियन सागर के पास एक गांव में हादसे का शिकार हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसे हुआ हादसा?
हेलीकॉप्टर 7 नवंबर को क्रैश हुआ. वायरल वीडियो में देखा गया कि चॉपर समुद्र तट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पिछला हिस्सा एक चट्टान से टकरा गया. टक्कर के बाद हेलीकॉप्टर का पिछला रोटर टूट गया और उसका संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद हेलीकॉप्टर अची-सू गांव के पास एक खाली निजी घर से टकरा गया. टक्कर के बाद घर में भीषण आग लग गई और वह मलबे में तब्दील हो गया. मौके का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर घर की छत को तोड़ते हुए अंदर गिरता है और तुरंत आग की लपटों में घिर जाता है. हादसे के बाद फायरफाइटर्स को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

हेलीकॉप्टर में कौन सवार था?
यह हेलीकॉप्टर EU-प्रतिबंधित किजल्यार इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्लांट के कर्मचारियों को लेकर जा रहा था. कंपनी ने पुष्टि की कि उसके चार अधिकारी हादसे में मारे गए. इनमें अचालो मगॉमेदोव, कंपनी के डिप्टी जनरल डायरेक्टर (कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट सपोर्ट) भी शामिल थे. इसके अलावा हेलीकॉप्टर के Ka-226 के एक फ्लाइट मैकेनिक की भी मौत हुई. हादसे में दो लोग घायल हुए हैं.

हादसे की वजह क्या थी?
ईस्टर्न यूरोप के न्यूज चैनल Nexta ने बताया कि हादसा एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ और इसमें किसी तरह की साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है. रूस की संघीय विमानन एजेंसी Rosaviatsia ने इस दुर्घटना को औपचारिक रूप से ‘डिजास्टर’ घोषित किया है और कहा है कि वह आधिकारिक जांच में हिस्सा लेगी.



[ad_2]

दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्रिकेट मैच पर मंडराया खतरा? लाल किले के पास स्टेडियम की बढ़ी सुरक्षा

[ad_1]


सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में धमाका हो गया. इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह स्टेडियम लाल किले से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित है. अरुण जेटली स्टेडियम में अभी दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से मैदान की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है.

बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं. यह धमाका लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास रेड लाइट पर हुआ.

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी मैच के आखिरी दिन अरुण जेटली स्टेडियम के पास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करूंगा कि स्टेडियम में अधिक सुरक्षा बल तैनात किया जाए.”

धमाके की वजह को लेकर जांच जारी है. आपको बताते चलें कि इस धमाके से चंद घंटे पहले दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में संदिग्ध 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट पाया गया था, जो विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला एक मुख्य घटक है. जांच अधिकारियों का कहना था कि इस विस्फोटक के जरिए दिल्ली में बड़े स्तर पर हमला करने की साजिश की जा रही थी.

रणजी ट्रॉफी मैच की बात करें तो चौथे दिन जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए अभी 124 रन और बनाने हैं. चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को 179 रनों का लक्ष्य मिला था, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं. जम्मू-कश्मीर अभी जीत से 124 रन पीछे है.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले देखें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें भारत का नंबर

[ad_2]

123456 से लेकर India@123 तक! लीक हुई 2025 की सबसे कमजोर पासवर्ड लिस्ट! जानिए क्या आपका पासवर्ड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Weak Password List 2025: हर साल साइबर एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि कमजोर पासवर्ड हैकिंग का सबसे आसान रास्ता हैं लेकिन 2025 में भी लाखों लोग वही पुरानी गलती दोहरा रहे हैं. Comparitech की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भी दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड 123456 ही है. कंपनी ने 2025 में हुए असली डेटा ब्रीचेज़ से लीक हुए 2 अरब से ज्यादा पासवर्ड्स का विश्लेषण किया और नतीजे चौंकाने वाले हैं.

सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए गए 10 पासवर्ड्स

रिपोर्ट में सामने आया कि लाखों अकाउंट्स में सबसे कॉमन पासवर्ड ये रहे.

  • 123456
  • 12345678
  • 123456789
  • Admin
  • 1234
  • Aa123456
  • 12345
  • Password
  • 123
  • 1234567890

इनमें से ज्यादातर पासवर्ड इतने कमजोर हैं कि किसी भी हैकर को इन्हें क्रैक करने में कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगता.

नंबर और सामान्य शब्द बने सबसे बड़ी कमजोरी

Comparitech की रिपोर्ट में पाया गया कि टॉप 1000 पासवर्ड्स में से करीब 25% सिर्फ नंबरों से बने हैं जबकि 38.6% में 123 जैसी सीक्वेंस शामिल है. थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाने वाले यूज़र्स ने password, admin, qwerty और welcome जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन ये भी साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से बेहद असुरक्षित हैं. यहां तक कि minecraft जैसे गेम का नाम भी 100 सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड्स में शामिल रहा. वहीं, भारतीय यूज़र्स ने India@123 को इतना लोकप्रिय बना दिया कि यह रैंक #53 पर पहुंच गया.

कितनी लंबाई का पासवर्ड है सुरक्षित?

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी पासवर्ड की लंबाई कम से कम 12 कैरेक्टर्स होनी चाहिए. इससे पासवर्ड को क्रैक करना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन रिपोर्ट में सामने आया कि 65.8% पासवर्ड 12 अक्षरों से छोटे थे यानी ज़्यादातर यूज़र्स अब भी खुद अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं. ऐसे में हमेशा पासवर्ड बनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जिससे आपके अकाउंट की सेफ्टी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें:

क्या हर वक्त लैपटॉप चार्ज पर लगाकर रखना सही है? 90% यूजर्स कर रहे हैं ये बड़ी गलती, जानिए असली सच्चाई

[ad_2]

ONGC में काम करने का शानदार मौका, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं बदल

[ad_1]


ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले यह तारीख 6 नवंबर तय की गई थी, लेकिन युवाओं को अधिक समय देने के लिए ओएनजीसी ने इसे 11 दिन बढ़ा दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,743 अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं या 12वीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए. इसके अलावा आईटीआई, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए या बीटेक की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा 

उम्मीदवारों की उम्र 6 नवंबर 2025 के आधार पर गिनी जाएगी. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

कितना होगा स्टाइपेंड

ओएनजीसी की इस अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने आकर्षक स्टाइपेंड मिलेगा. अलग-अलग पदों के लिए यह राशि अलग है. ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 प्रति माह, ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं/12वीं पास) को 8,200 प्रति माह, एक वर्षीय आईटीआई अप्रेंटिस को 9,600 प्रति माह और दो वर्षीय आईटीआई अप्रेंटिस को 10,560 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- कक्षा 3 से ही बच्चों को कराई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई, CBSE ने NCERT को भेजा ड्राफ्ट

कैसे करें अप्लाई?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा. होमपेज पर दिए गए “Apprenticeship Registration” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें. अब अगर फीस लागू है तो उसका भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी ध्यान से जांच लें. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें- UPSC ने जारी किया IFS मेंस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Vrishabh Rashifal 11 November 2025: वृषभ राशि के जातकों को करियर में तरक्की और पदोन्नति के योग,

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 November 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी. हालांकि छोटे भाई-बहनों के मामलों में विशेष ध्यान रखें, उनकी संगति या निर्णयों पर नजर बनाए रखें. 

बिजनेस राशिफल:
व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है. जो व्यापारी पुराने कार्य के साथ नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर मार्केटिंग, सोशल मीडिया और टेक्निकल टीम पर ध्यान देना चाहिए. हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबारियों को भाग्य का विशेष साथ मिलेगा. शुभ, सर्वार्थसिद्धि और गजकेसरी योग के प्रभाव से आपका नेटवर्क मजबूत होगा और को-वर्कर्स के सहयोग से काम में तेजी आएगी.

नौकरी/कर्म क्षेत्र:
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा. बॉस द्वारा दिए गए कार्यों को समय से पूरा करने में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत की सराहना होगी. साथियों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.

लव और परिवार राशिफल:
परिवार में संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. जीवनसाथी के सहयोग से किसी योजना में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें और गलतफहमी से बचें.

युवा और विद्यार्थी राशिफल:
युवाओं को अपने करियर को लेकर अस्थिरता महसूस हो सकती है. इस समय मेहनत पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है. विद्यार्थी वर्ग को अपने मित्रों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए. आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन सतर्क रहें, कोई निकट व्यक्ति छल करने का प्रयास कर सकता है.

स्वास्थ्य राशिफल:
सेहत के प्रति लापरवाही न करें. अचानक तबीयत बिगड़ सकती है, खासकर ब्लड प्रेशर या सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है.

भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
उपाय: हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं तथा “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें, कार्यों में सफलता मिलेगी.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

[ad_2]

धर्मेंद्र की हालत नाजुक, प्रेम चोपड़ा भी हॉस्पिटल में भर्ती, जितेंद्र के गिरने से मचा हड़कंप

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा हॉस्पिटल में एडमिट हैं. वहीं हाल ही में जरीन खान की प्रेयर मीट में जितेंद्र लड़खड़ाकर गिर गए. हाल ही में वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान का भी निधन हो गया था. वहीं सुलक्षणा पंडित ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में फैंस के बीच दिग्गज एक्टर्स की हेल्थ को लेकर टेंशन पैदा हो गई है. 

धर्मेंद्र 31 अक्टूबर से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. आज धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके पास पूरी देओल फैमिली उनका हाल जानने हॉस्पिटल पहुंची. वहीं सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा से लेकर अमीषा पटेल तक ने हॉस्पिटल पहुंचकर धर्मेंद्र से मुलाकात की.

धर्मेंद्र की हालत नाजुक, प्रेम चोपड़ा भी हॉस्पिटल में भर्ती, जितेंद्र के गिरने से मचा हड़कंप, बॉलीवुड दिग्गजों की हेल्थ पर टेंशन में फैंस

प्रेम चोपड़ा भी अस्पताल में एडमिट
प्रेम चोपड़ा को भी आज लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पीटीआई के मुताबिक 92 साल के हो चुके एक्टर को वायरल इंफेक्शन और उम्र से जुड़ी प्रॉब्लम्स की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने एक बयान में प्रेम चोपड़ा का हेल्थ अपडेट शेयर किया. उन्होंने कहा- ‘उन्हें हृदय रोग है और उन्हें वायरल इंफेक्शन भी था, इसलिए मैं उनके फेफड़ों का इलाज कर रहा हूं. वो आईसीयू में नहीं, बल्कि वार्ड में हैं. वो 92 साल के हैं और उन्हें उम्र से जुड़ी कुछ परेशानियां हैं, जिसके कारण उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा. अगले तीन-चार दिनों में वो ठीक हो जाएंगे और घर चले जाएंगे.’

लड़खड़ाकर गिरे जितेंद्र
आज एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रेयर मीट रखी गई थी. इसमें दिग्गज एक्टर जितेंद्र भी शामिल हुए थे. इस दौरान एक्टर सीढ़ियों से टकराकर गिर गए जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो को देखकर फैंस दुआ कर रहे हैं कि जितेंद्र ठीक हो और उन्हें ज्यादा चोटें ना आई हों.


बता दें कि एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर, 2025 को निधन हो गया था. वहीं उनसे एक दिन पहले 6 नवंबर को सुलक्षणा पंडित ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. 



[ad_2]

Video: बॉर्डर से लौटे सेना के जवानों ने परिवार को दिया सरप्राइज, इमोशनल कर देगा वायरल वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: अक्सर देखा जाता है कि देश की रक्षा और सेवा करने वाले सेना के जवान अपने घरों से कई महीनों और यहां तक की सालों तक दूर रहते हैं. ऐसे में जाहिर सी बात है कि उनके परिवार वालों को उनका बेसब्री से इंतजार रहता होगा. अगर सोचिए कई महीनों बाद अचानक आपका कोई खास इंसान आपके सामने आ जाए तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा. हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि कैसे सेना के जवान अपने परिवार वालों को अचानक सारप्राइज देते हैं.

पत्नी को देखकर खुशी से झूम उठा शख्स

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हवाई जहाज के अंदर एक सीट पर एक व्यक्ति बैठा होता है और पीछे व्यक्ति की पत्नी बैठी होती हैं, जो एक सोल्जर हैं. व्यक्ति को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि पीछे उसकी पत्नी बैठी हुई है. महिला बार-बार व्यक्ति की सीट पर पैर मारती है, जिसके चलते व्यक्ति गुस्से से उठता है, लेकिन अपनी पत्नी को देखकर खुशी से झूम उठता है और उसे गले लगता है.

वीडियो में आगे एक ओर ऐसा किस्सा दिखाया गया है, जिसमें एक महिला हवाई जहाज में बैठी होती है और उसका सोल्जर पति अचानक उसकी साइड वाली सीट पर आकर बैठ जाता है. महिला जैसे ही अपने पति को देखती है वह बिल्कुल हैरान हो जाती है. 

वीडियो देख इमोशनल हुए यूजर्स

वीडियो में ऐसे कई सारे भावुक कर देने वाले पल दिखाए गए हैं, जिसमें सेना के जवानों को अपने परिवार से कई समय बाद मिलते दिखाया गया है. ये पल उनके साथ-साथ वीडियो देखने वाले तमाम लोगों के लिए भावुक कर देने वाला है.

वीडियो पर लोगों के कई इमोशनल कमेंट्स सामने आए हैं. लोगों ने कहा कि वीडयो देखकर आंखों में आंसू आ गए तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस वीडियो को देखकर पूरा दिन बन गया. इस तरह के कई सारे कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


‘परमाणु ताकत पाकिस्तान टमाटर-प्याज पर…’, तुर्किए में फेल हुई बातचीत तो शहबाज-मुनीर पर भड़के अ

[ad_1]


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता एक बार विफल हो गई है. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुतक्की ने कहा कि इस्लामाबाद के साथ वार्ता विफल होने का मुख्य कारण पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अनुचित मांगें थीं. मुतक्की ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जाएगा.

क्यों विफल हुई शांति वार्ता?

मुतक्की ने कहा, “पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने बातचीत के दौरान ऐसी मांगें रखीं जो न तो व्यावहारिक थीं और न ही वाजिब. उनकी एक मांग थी कि हमें गारंटी दीजिए कि पाकिस्तान में आगे कोई सुरक्षा दुर्घटना नहीं होगी. हम पाकिस्तान के साथ आपसी सम्मान के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं. अगर दूसरा पक्ष (पाकिस्तान) अफगानिस्तान की संप्रभुता के खिलाफ कुछ करने की सोचता है तो हम अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

‘आलू-टमाटर पर ताकत आजमा रहा पाकिस्तान’

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के मुद्दे लंबे समय से चले आ रहे हैं, लेकिन अब वह उन्हें अफगानिस्तान से जोड़ने की कोशिश कर रहा है. TOLO न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मुतक्की ने कहा, “खुद को परमाणु संपन्न देश कहने वाला पाकिस्तान प्याज, आलू, टमाटर और गरीब अफगान शरणार्थियों पर अपनी ताकत आजमा रहा है.” उन्होंने खुलासा किया है कि पाकिस्तान ने तालिबान पर दवाब डाला था कि वो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ कदम उठाए.

पाकिस्तान ने बार-बार अफगान तालिबान पर अपने क्षेत्र में हमलों के लिए जिम्मेदार टीटीपी आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है.  मुतक्की ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा समस्याएं उसकी अपनी ही बनाई हुई हैं.

मुतक्की ने कहा, “पाकिस्तान की समस्याएं नई नहीं हैं. क्या आपको नहीं पता कि टीटीपी पिछले 25 सालों से पाकिस्तान में सक्रिय है? क्या पाकिस्तानी सरकार ने खुद यह नहीं कहा था कि पिछले दो दशकों के संघर्ष में उनके 70 से 80 हजार लोग मारे गए हैं?” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व्यापार मार्गों को बंद करके और शरणार्थी-संबंधी मुद्दों में हेरफेर करके अफगानिस्तान पर दबाव बनाने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग कर रहा है.

ये भी पढ़ें : ‘मोहम्मद यूनुस ने क्लिंटन के साथ रची थी साजिश’, बांग्लादेश में तख्तापलट पर शेख हसीना के करीबी का चौंकाने वाला दावा

[ad_2]