सुनिता आहूजा को अगले जन्म में गोविंदा पति के तौर पर नहीं चाहिए, बोलीं- हीरोइन के साथ समय बिताते

[ad_1]


एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो पति गोविंदा और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर बातें करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की. उन्होंने स्टार वाइफ की अपनी जर्नी के बारे में बताया और कहा कि वो अगले जन्म में गोविंदा को अपने पति के तौर पर नहीं देखना चाहती हैं.

सुनिता ने पिंकविला से बातचीत में कहा, ‘अपने आप को संभालकर रखना चाहिए. जवानी में इंसान गलती करता है. मैंने तो की है. गोविंदा ने भी की है. लेकिन जब आपकी एक उम्र हो जाती है और तब गलतियां करते हो तो ये शोभा नहीं देता है. और क्यों करो. आपकी अच्छी फैमिली है. बीवी है, सुंदर बच्चे हैं. तो क्यों? गोविंदा का सोचना अलग है और मेरा सोचना अलग है. मैं आज जिंदा भी हूं क्योंकि मुझे अपने बच्चों से बहुत प्यार है.


गोविंदा अगले जन्म में पति नहीं चाहिए- सुनिता
आगे सुनिता ने कहा, ‘गोविंदा हीरो है. उनका मैं क्या बोलूं. पत्नी लोगों से ज्यादा तो ये लोग हीरोइन के साथ समय बिताते हैं. स्टार की पत्नी होने के लिए बहुत हिम्मत लगती है. आपको दिल पर पत्थर रखना पड़ता है. मुझे गोविंदा अगले जन्म में पति नहीं चाहिए. चीची अगले जन्म में तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना. पति तू नहीं चाहिए. गोविंदा अच्छा बेटा है. साथ जन्म तो भूल जाओ, ये जन्म ही काफी है.’ 

इसके अलावा सुनिता ने कहा, ‘आदमी लोग क्या अमृत पीकर आए हैं कि जो करना है करे और बीवी चुपचाप घर में बैठी रही. आप इमोशनली एक इंसान को प्यार करते हो और अगर फिर आप उसे चीट करते हो तो ये सहीं नहीं है. जब औरत की दिल से हाय निकलती है तो भगवान भी नहीं बचा सकता है. ऐसा मैंने क्या कर दिया जो आप मुझे माफ कर चुके हो.’



[ad_2]

Utpanna Ekadashi 2025: जानिए कब है उत्पन्ना एकादशी, व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की पहली एकादशी को मनाई जाती है. इसे अत्यंत पवित्र और फलदायी व्रत माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का आगमन होता है.

पौराणिक महत्व:

धार्मिक कथाओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी देवी का जन्म इसी दिन हुआ था. कहा जाता है कि असुर मुर के अत्याचार बढ़ने पर भगवान विष्णु ने अपनी शक्ति से एकादशी देवी को उत्पन्न किया. देवी ने उस राक्षस का वध किया और इसी कारण इसे “उत्पन्ना एकादशी” कहा गया. इसे सभी एकादशियों में मूल और पहली एकादशी माना जाता है.

उत्पन्ना एकादशी 2025 की तिथि और शुभ योग

  • तिथि: 15 नवंबर 2025 (शनिवार)
  • एकादशी आरंभ: 15 नवंबर, रात 12:49 बजे
  • एकादशी समाप्ति: 16 नवंबर, रात 2:37 बजे
  • नक्षत्र और योग: उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और विश्कुंभ योग
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से 12:27 तक

व्रत और पूजा विधि:

  • भक्त भगवान विष्णु की पूजा और ध्यान में दिन बिताते हैं.
  • कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं, जबकि अन्य फलाहार या एकादशी प्रसाद से व्रत पूरा करते हैं.
  • अनाज और दालों का सेवन इस दिन वर्जित है.
  • भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र और पीले फल अर्पित करना शुभ माना गया है.

व्रत का फल

सच्चे मन से व्रत रखने और भक्ति करने से व्यक्ति को असीम पुण्य प्राप्त होता है. यह व्रत पापों का नाश करता है और मोक्ष की ओर मार्ग प्रशस्त करता है. उत्पन्ना एकादशी न केवल व्रत का दिन है, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर भी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाज कौन, जानिए

[ad_1]


IND vs SA Test Record: टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ विकेट लेना ही नहीं, बल्कि रन रोकना भी उतना ही बड़ा कौशल होता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में कई बार ऐसे गेंदबाज देखने को मिले जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी से बल्लेबाजों को सांस तक नहीं लेने दी. आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक मुकाबले में सबसे बेहतरीन इकॉनमी रेट (Economy Rate) वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में

हैंसी क्रोन्ये – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये सिर्फ एक शानदार ऑलराउंडर ही नहीं, बल्कि बेहद किफायती गेंदबाज भी थे. भारत के खिलाफ खेले गए 11 टेस्ट मैचों में उन्होंने 174 ओवरों में सिर्फ 316 रन देकर 14 विकेट झटके. उनका इकॉनमी रेट रहा सिर्फ 1.81 रन प्रति ओवर, जो आज भी भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है.

ब्रायन मैकमिलन – दक्षिण अफ्रीका

90 के दशक में दक्षिण अफ्रीका के भरोसेमंद ऑलराउंडर ब्रायन मैकमिलन ने भी भारत के खिलाफ बेहतरीन नियंत्रण दिखाया. उन्होंने 10 मैचों में 303 ओवर डालकर 678 रन दिए और 23 विकेट झटके. उनका इकॉनमी रेट 2.23 रहा. वे अपनी सटीक लाइन और बाउंस कराने की क्षमता के लिए जाने जाते थे.

शॉन पोलक – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज शॉन पोलक ने भारत के खिलाफ कई यादगार स्पेल डाले. 12 मैचों में उन्होंने 52 विकेट हासिल किए और उनका इकॉनमी रेट रहा 2.26 रन प्रति ओवर. पोलक की खासियत थी कि वे नई और पुरानी दोनों गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करते थे.

रवींद्र जडेजा – भारत

भारत के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने पिछले कुछ सालों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 9 मैचों में 42 विकेट झटके और इकॉनमी रेट रहा 2.27 रन प्रति ओवर. जडेजा की गेंदबाजी की सटीकता और लगातार एक ही लाइन पर गेंद डालने की क्षमता उन्हें खास बनाती है.

अनिल कुंबले – भारत

भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 21 मैचों में 84 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 2.34 रन प्रति ओवर रहा. कुंबले की गेंदबाजी में नियंत्रण और निरंतरता भारत की सबसे बड़ी ताकत रही. 

[ad_2]

अब आपका पुराना फोन बनेगा कमाई का जरिया! Apple खुद देगा पैसे, जानिए Trade-In ऑफर का पूरा तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Apple Trade In: iPhone खरीदना आज भी लाखों लोगों का सपना है लेकिन इसकी ऊंची कीमत अक्सर लोगों के कदम पीछे कर देती है. अब Apple ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है. कंपनी का Apple Trade-In प्रोग्राम यूज़र्स को मौका देता है कि वे अपना पुराना स्मार्टफोन, वॉच, iPad या Mac एक्सचेंज करके नए iPhone पर भारी डिस्काउंट पा सकें. यानी अब आपका पुराना फोन ही नए iPhone की कीमत घटा देगा.

कहां और कैसे कर सकते हैं Trade-In

Apple का यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध है. आप चाहें तो Apple Store जाकर या फिर Apple की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज कर सकते हैं. वेबसाइट पर हर डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू पहले से तय होती है, जिससे आपको यह अंदाज़ा हो जाता है कि आपके फोन की कितनी कीमत मिल सकती है.

iPhone मॉडलों पर मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू

अगर आपके पास iPhone 16 Pro Max है, तो आपको ₹64,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं iPhone 7 जैसे पुराने मॉडल पर भी 4,350 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है. मॉडल जितना नया होगा उसकी वैल्यू उतनी ज़्यादा होगी. इस तरह ग्राहक अपने पुराने iPhone से अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं.

Android स्मार्टफोन भी कर सकते हैं एक्सचेंज

Apple का यह प्रोग्राम सिर्फ iPhones तक सीमित नहीं है. अगर आपके पास कोई Android फोन है तो उसे भी एक्सचेंज में दिया जा सकता है. उदाहरण के लिए, Samsung Galaxy S24 Ultra पर आपको 41,540 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है जबकि OnePlus 12R पर 13,400 रुपये तक की वैल्यू तय की गई है. इस लिस्ट में Vivo, Oppo, Xiaomi, Pixel और iQOO जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल शामिल हैं.

क्यों फायदेमंद है यह ऑफर

Apple का Trade-In प्रोग्राम न सिर्फ आपको नए iPhone पर भारी छूट दिलाता है बल्कि इससे ई-वेस्ट कम करने में भी मदद मिलती है. पुराना फोन कंपनी द्वारा रीसायकल किया जाता है या रिफर्बिश्ड यूनिट के रूप में दोबारा उपयोग में लाया जाता है. यानी यह ऑफर पर्यावरण और आपकी जेब दोनों के लिए फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर प्यार तलाशने के चक्कर में लग गया 32 लाख का चूना! जानिए कैसे चलता है Online Romance Scam का पूरा खेल

[ad_2]

दूल्हे ने अपनी दुल्हन को दी सरप्राइज परफॉर्मेंस! दुल्हन का रिएक्शन देख यूजर्स बोले, प्राइसलेस

[ad_1]


शादियों में अक्सर दूल्हा-दुल्हन के बीच छोटे-छोटे सरप्राइज के पल ही यादगार बन जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो उन सब से आगे है. इसमें दूल्हा ऐसा सरप्राइज देता है कि खुद दुल्हन के साथ-साथ पूरी शादी की महफिल दंग रह जाती है. वीडियो इतना प्यारा और इमोशनल है कि जिसने भी देखा, मुस्कुराए बिना नहीं रह सका. सोशल मीडिया पर लोग इसे “अब तक का सबसे रोमांटिक दूल्हा” कह रहे हैं.

दूल्हे ने अपनी दुल्हन को दिया डांस सरप्राइज

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो एक प्री-वेडिंग फंक्शन का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखता है कि स्टेज के ठीक सामने दूल्हा-दुल्हन एक सोफे पर बैठे हैं. माहौल बेहद खुशगवार है. चारों तरफ रोशनी, संगीत और मेहमानों की तालियां हैं. तभी स्टेज पर अगली परफॉर्मेंस का अनाउंसमेंट होता है. इस बीच दूल्हा एकदम नॉर्मल अंदाज में पानी की बोतल से पानी पी रहा होता है.


स्टेज पर किया जोरदार डांस

दुल्हन को जरा भी अंदाजा नहीं होता कि अब जो होने वाला है, वो उसी के लिए है. जैसे ही एंकर अगली परफॉर्मेंस का नाम लेता है, दूल्हा अचानक बोतल रखकर उठता है और स्टेज पर चला जाता है. माहौल कुछ सेकंड के लिए शांत हो जाता है. फिर म्यूजिक बजता है और दूल्हा शुरू करता है अपना सरप्राइज डांस वो भी पूरे आत्मविश्वास और प्यार भरे एक्सप्रेशन के साथ.

दुल्हन का एक्सप्रेशन हो रहा वायरल

दूल्हे का डांस ऐसा होता है कि देखते ही देखते पूरी भीड़ तालियों से गूंज उठती है. कैमरा जब दुल्हन की तरफ घूमता है, तो उसके चेहरे के हावभाव देखने लायक होते हैं. पहले तो वो हैरान होती है, फिर शरमा जाती है और आखिर में मुस्कुराते हुए अपने प्यार का हौसला बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

यूजर्स करने लगे तारीफ

वीडियो में दिखता है कि दूल्हा सिर्फ डांस ही नहीं करता, बल्कि हर स्टेप में अपनी दुल्हन के लिए प्यार जताता है. कई यूजर्स ने इसे “अब तक का सबसे प्यारा सरप्राइज डांस” बताया है. एक यूजर ने लिखा …“यही असली रोमांस है, जो दिखता नहीं, महसूस होता है.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया ..“ऐसे दूल्हे हर लड़की का सपना होते हैं!” वीडियो को prafuloo7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


पैसों की होगी बारिश! पतंजलि फूड्स ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

[ad_1]


Dividend Alert: पतंजलि फूड़स ने शनिवार 8 नवंबर को अपने निवेशकों के लिए 1.75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया कि 1.75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया जाएगा. इसके लिए 13 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. कंपनी ने कहा, ”आज हुई बोर्ड की बैठक में कई अन्य बातों के साथ-साथ 1.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है.”

कंपनी ने कमाया खूब मुनाफा

कारोबारी साल 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने खूब मुनाफा कमाया. इस दौरान नेट प्रॉफिट 516.69 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के 308.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 67.4 परसेंट ज्यादा है. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 20.95 परसेंट बढ़कर 8,101.56 करोड़ रुपये से 9,798.84 करोड़ रुपये हो गया, जबकि टोटल इनकम 21 परसेंट बढ़कर 9,850.06 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 19.4 परसेंट उछलकर 552.05 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 5.6 परसेंट रह गया. 

शेयरों का क्या है हाल?

शुक्रवार को पतंजलि फूड्स के शेयर 0.96 परसेंट चढ़कर 579 के लेवल पर बंद हुआ, हालांकि, इस साल अब तक इसमें 4.5 परसेंट की गिरावट आई है. वहीं, बीते छह महीनों में इसमें 5.13 परसेंट की गिरावट आई है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 8.43 परसेंट की गिरावट आई है. वहीं, पिछले पांच साल और दस सालों में कंपनी ने क्रमश: 234 परसेंट और 5593 परसेंट का रिटर्न दिया है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

सातवें आसमान पर यह एनर्जी स्टॉक, छप्पड़फाड़ मुनाफे के बाद अब एक्सपर्ट्स ने कहा- 74 रु. तक जाएगा भाव 

[ad_2]

मेट्रो पिलर के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, अब पूरा सोशल मीडिया कर रहा तारीफ, जानिए पूरा मामला

[ad_1]


मुंबई जैसे बड़े और चमचमाते शहर में जब कोई आम नागरिक कुछ अच्छा करता है, तो वो खबर बन जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक शख्स ने वो काम कर दिखाया जो आम तौर पर सरकार या नगर निगम को करना चाहिए था. लेकिन जब सब चुप थे, तो इस शख्स ने खुद ही मैदान में उतरकर शहर की खूबसूरती बचा ली. अब सोशल मीडिया पर हर कोई उसे “सिटी हीरो” कहकर सलाम कर रहा है.

कार्तिक नाम के शख्स की हो रही सोशल मीडिया पर तारीफ

दरअसल, मुंबई के कार्तिक नादर नाम के एक शख्स ने मेट्रो लाइन 2बी के एक खंभे पर चिपके अवैध विज्ञापन बैनर को खुद अपने हाथों से हटा दिया. उन्होंने पहले इस बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, जिसमें दिखा कि किसी ने अपने बिजनेस का पोस्टर मेट्रो के खंभे पर चिपका दिया है. इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वो हेलमेट पहनकर उसी खंभे के पास खड़े हैं और बैनर हटा चुके हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान थी और पोस्ट का कैप्शन था “अंदाजा लगाइए कि किसने चीजों को अपने हाथों में लेने का फैसला किया? मैं. मैं. मैं!”

पैसे देने को तैयार थी पोस्टर कंपनी

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने पोस्टर पर लिखे नंबर पर कॉल भी किया था. कॉल उठाने वाले शख्स ने उनसे कहा कि वो इसे हटवाने के लिए पैसे दे देगा. शायद उसे लगा कि कार्तिक कोई सरकारी अफसर हैं. लेकिन कार्तिक ने पैसों के लालच में आने के बजाय खुद जाकर वो पोस्टर उतार दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ दिन इंतजार किया, लेकिन जब किसी ने कुछ नहीं किया, तो उन्होंने खुद कार्रवाई की. अब कार्तिक का कहना है कि उनका अगला निशाना पॉलिटिकल पोस्टर होंगे.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स बोले, कभी कोलकाता आइए

पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर अब कार्तिक की तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपको कोलकाता आना चाहिए, आपकी यहां जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं होता, यहां लोगों में इस बात को लेकर समझदारी तो है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बहुत खूब, आप अच्छा काम कर रहे हो.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो


भारत के खिलाफ क्या साजिश कर रहा पाकिस्तान? 54 साल बाद बांग्लादेश भेजा वॉरशिप

[ad_1]


बांग्लादेश में जब से मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का गठन हुआ है, तब से पाकिस्तान के साथ उसके संबंध काफी सुधर गए है. इस वजह से पहली बार कोई पाकिस्तानी नौसैनिक पोत बीते 54 सालों में चटगांव बंदरगाह पर पहुंचा है. पाकिस्तान नौसेना का PNS सैफ, जो चीन निर्मित F-22पी जुल्फिकार वर्ग का मिसाइल फ्रिगेट है. ये 4 दिनों के लिए बांग्लादेश पहुंचा है. यह वही बांग्लादेश है, जिसे 1971 में भारत ने उसके पश्चिमी हिस्से तत्कालीन पश्चिमी पाकिस्तान की दमनकारी सत्ता से स्वतंत्र कराया था, इसलिए इस दौरे का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व अत्यंत गहरा है.

बांग्लादेश नौसेना ने अपने फेसबुक पोस्ट में जहाज के आने की पुष्टि की है. उन्होंने जानकारी दी कि कैप्टन शुजात अब्बास राजा के नेतृत्व में आए इस पोत का स्वागत चटगांव नौसेना क्षेत्र के कमांडर और पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से किया. जहाज के बांग्लादेशी जलक्षेत्र में प्रवेश के समय BNS शादीनोता ने औपचारिक स्वागत किया.

कूटनीतिक संकेत और भारत की चिंताएं

यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को धूल चटा दी थी. इसके विपरीत, ढाका में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार पाकिस्तान के साथ अपने पुराने संबंधों को दोबारा से सही करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

चीन का प्रभाव और क्षेत्रीय समीकरण

PNS सैफ का निर्माण चीन में हुआ है. इसे 2010 में पाकिस्तानी नौसेना में शामिल किया गया था. यह बात भारत के राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए और भी अधिक संवेदनशील है, क्योंकि चीन न केवल पाकिस्तान का सबसे बड़ा रक्षा साझेदार है, बल्कि बांग्लादेश के साथ भी नौसेना सहयोग को गहरा कर रहा है.

अमेरिकी युद्धपोत की यात्रा का संदर्भ

एक महीने पहले अमेरिकी नौसेना का USA फिट्जगेराल्ड 3 दिन के लिए बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पहुंचा था. USA फिट्जगेराल्ड आर्ले बर्क वर्ग का मिसाइल विध्वंसक है. इससे यह साफ पता चलता है कि बांग्लादेश अब अपने बंदरगाहों को वैश्विक नौसैनिक कूटनीति का केंद्र बना रहा है. जहां अमेरिका, पाकिस्तान और चीन जैसी बड़ी शक्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के मेयर तो बन गए जोहरान ममदानी, लेकिन कुर्सी पर अब भी खतरा? ट्रंप के सपोर्टर के ऐलान से मचा बवाल

[ad_2]

UPSC ने जारी किया IFS मेंस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड करें

[ad_1]


संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस IFS मेंस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे में जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा 2025 का आयोजन 26 नवंबर से 23 नवंबर तक देशभर में अलग-अलग केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दो पर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना अनिवार्य है. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

  • यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर E-Admit Card for Indian Forest Service (Main) Examination 2025 पर क्लिक करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर से लॉगिन करने का ऑप्शन सेलेक्ट करें. 
  • इसके बाद अपनी बर्थ डेट और स्क्रीन पर दिख रहा वेरिफिकेशन कोड भरें. 
  • सबमिट पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. 
  • फ्यूचर के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें. 

एडमिट कार्ड पर दी जाएगी यह जानकारी 

यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी शामिल है. इसके अलावा फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का नाम, एड्रेस, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, पेपर डिटेल्स, टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल है. इसके अलावा यूपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें. 

क्या है आईएफएस मेन्स का परीक्षा पैटर्न?

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की मेन्स परीक्षा में कुल 6 पेपर होते हैं. जिसमें पहला पेपर जनरल इंग्लिश का होता है, यह पेपर 300 अंकों का होता है. वहीं दूसरा पेपर जनरल नॉलेज का होता है, यह पेपर भी 300 अंकों का होता है. इसके अलावा बाकी तीन से छह पेपरों में ऑफिशियल लिस्ट से चुने गए दो वैकल्पिक सब्जेक्ट शामिल होते हैं, इनमें हर पेपर 200 अंकों का होता है. वहीं हर पेपर का समय 3 घंटे का होगा. 

आईएफएस मेन्स का परीक्षा शेड्यूल 

  • यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा 2025, 16 नवंबर से शुरू होगी. जिसमें 16 नवंबर को मॉर्निंग शिफ्ट में जनरल इंग्लिश का पेपर होगा. इसके बाद दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज का पेपर होगा. 
  • वहीं 18 नवंबर को पहली शिफ्ट में मैथ्स पेपर-I / स्टैटिस्टिक्स पेपर-I और दूसरी शिफ्ट में मैथ्स पेपर-II / स्टैटिस्टिक्स पेपर-II होगा. 
  • 19 नवंबर को पहली शिफ्ट में सिविल, केमिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग / जूलॉजी पेपर-I होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में के सिविल, केमिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग / जूलॉजी पेपर-II होगा. 
  • इसके बाद 20 नवंबर को पहली शिफ्ट में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग / फिजिक्स / एनिमल हसबेंडरी पेपर-I होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग / फिजिक्स / एनिमल हसबेंडरी पेपर-II होगा. 
  • 21 नवंबर को पहली शिफ्ट में केमिस्ट्री / बॉटनी पेपर-I होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में केमिस्ट्री / बॉटनी पेपर-II होगा. 
  • 22 नवंबर को पहली शिफ्ट में जियोलॉजी पेपर-I होगा. और दूसरी शिफ्ट में जियोलॉजी पेपर-II होगा. 
  • 23 नवंबर को  पहली शिफ्ट में एग्रीकल्चर / फॉरेस्ट्री पेपर-I होगा और दूसरी शिफ्ट में एग्रीकल्चर / फॉरेस्ट्री पेपर-II होगा. 

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में पीएम बनने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

शेखर कपूर ने एआई के इस्तेमाल पर दी राय, ‘बैंडिट क्वीन’ डायरेक्टर बोले-यह सिर्फ कीमतों का जंजाल

[ad_1]


निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं. शनिवार को उन्होंने एआई के इस्तेमाल को लेकर राय व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम अभी किसी एआई के चंगुल में नहीं फंसे हैं, और जो हो रहा है, वह सिर्फ कंपनियों या चीजों की असली कीमत से ज्यादा बढ़ी हुई कीमतों का जंजाल है. अगर कीमतें बढ़ने के बारे में लोगों को बार-बार बताया जाए, तो लोग उसे सच मानने लगते हैं.

एआई पर और क्या बोले शेखर कपूर

उन्होंने आगे लिखा, “एआई हमेशा के लिए साथ है और यह हमारी जिंदगी को और भी ज्यादा आसान और उत्पादक बनाने में मददगार साबित हो सकता है.”

उन्होंने उदाहरण देते हुए लिखा, “जैसे आपका घर अगर बहुत ज्यादा कीमत में बिक रहा है, तो अब वह सिर्फ आपका घर नहीं, बल्कि रियल एस्टेट बबल का हिस्सा बन गया है. इसका मतलब ये नहीं कि आपको घर की जरूरत नहीं, बल्कि इसकी कीमतें ज्यादा हो गई हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं.”

कई यादगार फिल्में दे चुके हैं डायरेक्टर

निर्देशक ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन सिनेमा जगत में कदम रखने से पहले वह लंदन में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया और धारावाहिक ‘खानदान’ से मनोरंजन जगत में कदम रखा और उन्होंने ‘मासूम’ से निर्देशन की शुरुआत की थी.

इसके बाद उनकी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया आई. यह फिल्म अपने किरदारों और कहानी के लिए आज भी लोगों की पसंद मानी जाती है. उन्होंने हॉलीवुड में ‘द फोर फेदर्स’ और एलिजाबेथ-I जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

हाल ही में शेखर कपूर ने घोषणा की थी कि वे ‘मासूम’ का सीक्वल बनाएंगे. ‘मासूम’ साल 1983 में रिलीज की गई थी. रिलीज के बाद शेखर कपूर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था.



[ad_2]