गिल और गंभीर के सामने बड़ी चुनौती, पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन ने बढ़ाया सिर दर्द

[ad_1]


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. उससे पहले टीम मैनेजमेंट के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन तैयार करना जैसे सिर दर्द देने वाला काम बन गया है. खासतौर पर विकेटकीपर का स्लॉट बड़ी चिंता खड़ी कर रहा है. टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत चोट से वापसी कर रहे होंगे, दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर जुरेल ने भी प्लेइंग इलेवन में स्थान मिलने का दावा ठोका है.

ध्रुव जुरेल ने इसलिए भी टीम इंडिया मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि सिर्फ दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पहले टेस्ट में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल, दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह देने की बात कही है.

पंत-जुरेल दोनों को मौका दें…

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा, “ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल, दोनों स्क्वाड में हैं. ऋषभ, उपकप्तान हैं इसलिए वो खेलेंगे. वो खेलेंगे और उन्हें खेलना भी चाहिए. मेरा मानना है कि ध्रुव जुरेल को भी मौका मिलना चाहिए. प्लेइंग इलेवन में उनके लिए भी जगह होनी चाहिए. सवाल ये होगा कि आप टॉप ऑर्डर से साई सुदर्शन को बाहर करेंगे या लोवर ऑर्डर से नितीश कुमार रेड्डी को.”

नितीश को बाहर कर दो

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि साई सुदर्शन को नंबर-3 पर बने रहना चाहिए, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी ने अपने स्थान पर आकर कुछ खास प्रदर्शन करके नहीं दिखाया है. चोपड़ा ने कहा कि नितीश को बाहर किया जा सकता है, जिससे ध्रुव जुरेल के लिए जगह खाली हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

रवींद्र जडेजा और दूसरा कौन? संजू सैमसन के बदले CSK को देने होंगे 2 खिलाड़ी; ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट

[ad_2]

तस्वीर में छिपा है खुफिया नंबर क्या आपको दिखा? 10 सेकंड में देना होगा जवाब

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल ऐसे-ऐसे विजुअल टेस्ट वायरल हो रहे हैं जो न सिर्फ मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि लोगों की आंखों और दिमाग दोनों की परीक्षा भी ले रहे हैं. ऐसा ही एक नया चैलेंज इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. एक तस्वीर जो पहली नजर में तो सामान्य लगती है, लेकिन ध्यान से देखने पर उसमें कुछ ऐसा छिपा है जो आपकी आंखों की सेहत से जुड़ा बड़ा सच बता सकता है. दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में छिपी 4 अंकों की संख्या देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि आप दूरदर्शी हैं या अदूरदर्शी.

सोशल मीडिया पर वायरल है ये दिमाग हिला देने वाली तस्वीर!

ब्रिटेन के मशहूर अखबार द सन (The Sun) के यूके एडिशन ने इस चौंकाने वाली तस्वीर को शेयर किया है, जो अब दुनिया भर में वायरल हो रही है. इस तस्वीर में कुछ अजीब से पैटर्न और धुंधले रंगों के बीच एक चार अंकों की संख्या छिपी हुई है. देखने में यह ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टि भ्रम जैसा लगता है, लेकिन असल में यह आपकी आंखों की कार्यप्रणाली को परखने का एक मजेदार तरीका है.

इस पहेली में आप सबसे पहले कौन सी संख्या देखते हैं, उससे यह निर्धारित हो सकता है कि आपको दृष्टि संबंधी समस्या है या नहीं

15 सेकंड में खोजने की है चुनौती

लोगों को इस टेस्ट में चुनौती दी गई है कि वे केवल 15 सेकंड में उस चार अंकों की संख्या को पहचानें. सुनने में यह आसान लगता है, लेकिन जब आप इसे देखने बैठते हैं तो आंखों और दिमाग दोनों को जोर लगाना पड़ता है. इस चुनौती में हर कोई खुद को ‘बाज सी नजर’ वाला साबित करने में लगा है, लेकिन बहुत कम लोग सही संख्या ढूंढ पा रहे हैं.

आपको क्या दिखा?

अब सवाल यह है कि आपने कौन-सी संख्या देखी? अगर आपकी नजर को तस्वीर में 3246 दिखाई दी, तो इसका मतलब है कि आप निकट दृष्टि दोष (Nearsightedness) से पीड़ित हो सकते हैं और आपको दृष्टिवैषम्य (Astigmatism) की भी समस्या हो सकती है. दृष्टिवैषम्य तब होता है जब आंख का आकार गोल न होकर थोड़ा अंडाकार या रग्बी बॉल जैसा हो जाता है, जिसकी वजह से प्रकाश एक बिंदु पर नहीं बल्कि कई जगहों पर फोकस होता है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल

अगर ये संख्याएं दिखीं तो हो सकती है बड़ी गड़बड़!

अगर आपने 3240 देखा है, तो इसका मतलब है कि आपको केवल दृष्टिवैषम्य है लेकिन आप निकट-दृष्टि वाले नहीं हैं. वहीं, अगर आपकी आंखों ने 1246 पकड़ा है, तो आप केवल निकट दृष्टि दोष से ग्रस्त हैं लेकिन दृष्टिवैषम्य नहीं है. यानी, यह तस्वीर जितनी मजेदार है, उतनी ही जानकारी देने वाली भी. लोग इसे देखकर अपने दोस्तों और परिवारवालों को टैग कर रहे हैं और चैलेंज दे रहे हैं  “देखो तो, तुम्हें कौन-सी संख्या दिखती है?”

यह भी पढ़ें: Video: ऐसे ही खींच ले जाती है मौत! एक सेंकड के अंतर से बची शख्स की जान, वीडियो देख दातों तले दबा लेंगे उंगली

चीन का बड़ा फैसला, ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग के बाद उठाया ये कदम; खत्म होगा ट्रेड वॉर?

[ad_1]


China US trade: चीन ने अमेरिका को कुछ ड्यूअल यूज आइटम्स के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इनमें गैलियम, जर्मेनियम, एंटिमनी और सुपर-हार्ड मटेरियल्स शामिल हैं. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार (9 नवंबर, 2025) को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि यह निलंबन आज से 27 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा. मंत्रालय ने इस संबंध में और कोई विवरण साझा नहीं किया. दिसंबर 2024 में चीन ने इन सामग्रियों के निर्यात पर प्रतिबंध की घोषणा की थी.

अन्य निर्यात नियंत्रण पर भी राहत
चीन ने शुक्रवार को अन्य निर्यात नियंत्रणों को भी निलंबित करने की घोषणा की, जिनमें कुछ दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और लिथियम बैटरी सामग्रियों पर लगाए गए प्रतिबंध शामिल थे. इस कदम को राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए समझौते से जोड़ा जा रहा है. दोनों नेताओं ने पहले टैरिफ में कटौती और अन्य व्यापार उपायों को एक साल के लिए स्थगित करने पर सहमति जताई थी. छह वर्षों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लगभग 1 घंटे 40 मिनट तक बातचीत की. 

शी जिनपिंग को बताया था महान नेता
ट्रंप ने शी जिनपिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह महान देश के महान नेता हैं और उन्हें लगता है कि उनके बीच लंबे समय तक शानदार संबंध बने रहेंगे. वहीं, शी जिनपिंग ने कहा कि कई वर्षों बाद ट्रंप से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई. दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 2019 में हुई थी, जब ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में थे. यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में शी जिनपिंग से पहली मुलाकात है.

चीन ने निर्यात प्रतिबंधों पर लगाई रोक
इससे पहले शुक्रवार को चीन ने घोषणा की थी कि वह 9 अक्टूबर को लगाए गए उन निर्यात प्रतिबंधों को रोक रहा है, जिनमें कुछ दुर्लभ धातुओं और लिथियम बैटरी से जुड़ी चीजों पर सख्ती बढ़ा दी गई थी. यह फैसला व्यापक स्तर पर पहले लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की प्रक्रिया का हिस्सा है. इससे पहले शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने सहमति जताई थी कि अगले एक साल तक दोनों देश टैरिफ कम करेंगे और नए व्यापारिक कदमों से परहेज़ करेंगे. इसका उद्देश्य यह है कि बातचीत जारी रहते हुए व्यापार तनाव को और बढ़ने से रोका जा सके.

इन धातुओं का क्या है महत्व?
गैलियम और जर्मेनियम का इस्तेमाल सेमीकंडक्टर्स, फाइबर ऑप्टिक्स, सोलर पैनल और रक्षा प्रणालियों में होता है. सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के अनुसार, इन धातुओं के उत्पादन में चीन का दबदबा इतना बड़ा है कि दुनिया में इस्तेमाल होने वाले प्राइमरी गैलियम का लगभग 98 प्रतिशत चीन से आता है. चीन के निर्यात प्रतिबंध लगने के बाद अमेरिकी कंपनियों को यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में नए सप्लायर्स तलाशने पड़े थे.

[ad_2]

‘हक’ के पॉजिटिव रिव्यूज पर बोलीं यामी गौतम, साइबर बुलिंग का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन

[ad_1]


साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन साइबर बुलिंग का शिकार हुई हैं. वहीं सुनिता आहूजा ने गोविंदा और उनके भांजे के बीच विवाद को लेकर भी अपना बयान दिया है. शोबिज इंडस्ट्री की तमाम बड़ी खबरें आज हम आपको देने वाले हैं. पढ़ें ये पूरी स्टोरी

साइबर बुलिंग का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वन को साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने इसको लेकर केरल के साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है.

एक्ट्रेस का कहना है कि तमिलनाडु की एक 20 साल की युवती उनके और उनके परिवार को लेकर कई विवादित पोस्ट्स शेयर कर रही थी इतना ही नहीं उस युवती ने कई फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाए थे जहां वो अनुपमा परमेश्वरन के खिलाफ भड़काऊ कॉमेंट्स फैला रही थी.

दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए अनुपमा ने उस युवती का नाम रिवील नहीं करने का फैसला किया है. 


‘हक’ के बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ पर यामी गौतम ने जताई खुशी
यामी गौतम अपनी फिल्म हक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. भले फिल्म की शुरुआत धीमी रही लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखा गया. 7 नवंबर को ये फिल्म रिलीज हुई और शनिवार को इसके कलेक्शन में 100% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

इसको लेकर यामी गौतम ने अपने एक्स हैंडल पर फीलिंग्स शेयर की है. उन्होंने कहा बिना किसी दिखावे या छल के, ‘हक’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ऑडियंस ने इमरान हाशमी और यामी गौतम की इस फिल्म को खूब सराहा है और इसके कलेक्शन में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है.
Entertainment Highlights: 'हक' के पॉजिटिव रिव्यूज पर बोलीं यामी गौतम, साइबर बुलिंग का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन

‘मस्ती 4’ में रशियन भोजपुरी डॉन बनकर छाएंगे तुषार कपूर 
तुषार कपूर अब बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आएंगे. उन्हें मस्ती 4, वेलकम टू द जंगल और जनादेश जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. लेकिन इन फिल्मों में एक्टर का कम ही स्क्रीन टाइम देखा जाएगा.

अब इसको लेकर अभिनेता ने अपनी फीलिंग्स भी शेयर की है. जागरण ने अपने रिपोर्ट में बताया कि तुषार कपूर ने कहा अब उनमें पहले से भी ज्यादा आत्मविश्वास है और वो अपने नए रोल्स को लेकर काफी खुश हैं.

इसके साथ ही उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों को लेकर भी बात की है. अपने कम स्क्रीन टाइम को लेकर भी तुषार कपूर ने कई बातें शेयर की उनका मानना है कि कम स्क्रीन स्पेस में भी एक्टर अपने आप को फैंस के सामने बखूबी पेश कर सकता है.
Entertainment Highlights: 'हक' के पॉजिटिव रिव्यूज पर बोलीं यामी गौतम, साइबर बुलिंग का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन

तलाक के बाद डिप्रेशन से जूझ रहे थे ड्वेन जॉनसन 
हाल ही में ड्वेन जॉनसन को हॉलीवुड रिपोर्ट्स अवार्ड्स चैटर पॉडकास्ट में देखा गया. यहां उन्होंने तलाक के बाद डिप्रेशन से को-पेरेंटिंग समेत कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि डाइवोर्स के बाद का दौर उनके लिए काफी मुश्किल रहा और डिप्रेशन का सामना करना भी उनके लिए बड़े जंग की तरह ही था.

तलाक ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर डाला और उसके बाद उन्होंने फैमिली फ्रेंडली टाइप रोल करना ही ज्यादा पसंद किया. तलाक के बावजूद एक्टर अपनी एक्स वाइफ गार्सिया के साथ अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं एक्स वाइफ के साथ बतौर बिजनेस पार्टनर भी उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं.
Entertainment Highlights: 'हक' के पॉजिटिव रिव्यूज पर बोलीं यामी गौतम, साइबर बुलिंग का शिकार हुईं अनुपमा परमेश्वरन

तलाक की खबरों के बीच साथ नजर आएं एकन-टोमेका 
रैपर सिंगर एकन अपनी पत्नी टोमेका थियम संग दिल्ली पहुंच चुके हैं. दिल्ली के एयरपोर्ट पर इस सेलिब्रिटी कपल को साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और विडियोज को बहुत पसंद किया जा रहा है और फैंस अपनी इस फेवरेट जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं.

बीते दिनों कपल की तलाक खबरों ने फैंस को बड़ा झटका दिया था. सिंगर-रैपर की कॉन्सर्ट की बात करें तो एकन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे हैं. 


गोविंदा-कृष्णा की लड़ाई पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच 7 साल की लंबी लड़ाई चली. दोनों परिवार के बीच हुए इस विवाद से सभी वाकिफ हैं. अब पिंकविला संग खास बातचीत में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

उन्होंने बताया कि 7 साल की ये लंबी लड़ाई अब खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि बच्चों से गिले शिकवे क्यों रखना है. सुनीता आहूजा ने बताया अब दोनों परिवारों के बीच शांति है और वो चाहती हैं सभी खुशी से रहें.



[ad_2]

क्या हर वक्त लैपटॉप चार्ज पर लगाकर रखना सही है? 90% यूजर्स कर रहे हैं ये बड़ी गलती, जानिए असली

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Laptop Charging: आज के समय में लैपटॉप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे ऑनलाइन क्लासेज हों, ऑफिस वर्क या एंटरटेनमेंट हर काम में लैपटॉप की जरूरत पड़ती है. लेकिन एक सवाल जो ज्यादातर यूजर्स के मन में रहता है, वह यह है क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाए रखना सही है? बहुत से लोग इसे लेकर गलतफहमी में हैं और यही आदत धीरे-धीरे उनके लैपटॉप की बैटरी की सेहत बिगाड़ रही है.

हर समय चार्ज रखना क्यों गलत है?

जब आप लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखते हैं तो बैटरी 100% तक चार्ज होकर भी लगातार बिजली खींचती रहती है. इससे बैटरी के अंदर का तापमान बढ़ जाता है और लिथियम-आयन सेल्स पर दबाव पड़ता है. लंबे समय में यह बैटरी की चार्जिंग क्षमता को कम कर देता है जिससे बैकअप टाइम घटने लगता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, लैपटॉप की बैटरी 20% से 80% के बीच चार्ज रहनी चाहिए. अगर आप इसे लगातार 100% पर रखते हैं तो बैटरी का लाइफ साइकिल जल्दी खत्म हो सकता है.

ओवरहीटिंग का खतरा

हमेशा प्लग इन रखने से लैपटॉप के अंदर का तापमान लगातार बढ़ा रहता है. खासकर अगर आप हैवी सॉफ्टवेयर चला रहे हैं या गेमिंग कर रहे हैं तो चार्जर लगे रहने पर यह डिवाइस को ओवरहीट कर सकता है. ओवरहीटिंग न केवल बैटरी बल्कि मदरबोर्ड और प्रोसेसर को भी नुकसान पहुंचा सकती है.

तो क्या करें?

अगर आप लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं तो बैटरी को 80% तक चार्ज करके चार्जर निकाल दें. जब बैटरी 20% या उससे कम हो जाए तभी दोबारा लगाएं. आधुनिक लैपटॉप्स में Battery Health Mode या Smart Charging जैसे फीचर्स दिए जाते हैं जो चार्जिंग को अपने आप नियंत्रित करते हैं. आप इन्हें एक्टिव करके बैटरी की उम्र बढ़ा सकते हैं.

हर वक्त लैपटॉप को चार्ज पर लगाए रखना आरामदायक तो लगता है लेकिन यह आपकी डिवाइस की बैटरी लाइफ के लिए धीरे-धीरे जहर साबित हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप सालों तक स्मूद और रिलायबल तरीके से चले तो बैटरी को बीच-बीच में डिसकनेक्ट करें और उसे थोड़ा आराम दें.

यह भी पढ़ें:

AI ही करेगा दुनिया पर राज! लेकिन एक शर्त पर, Elon Musk की इस भविष्यवाणी ने कर दिया सबको हैरान

[ad_2]

पहले पूंछ टूटी, फिर समंदर में उतरा और देखते ही देखते…रूस में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो..

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. वीडियो में एक हेलीकॉप्टर समंदर के एकदम करीब उड़ता दिखाई दे रहा है. हवा में उसका संतुलन डगमगा रहा है, और तभी अचानक उसकी पूंछ टूट जाती है. इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, वो किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं. हेलीकॉप्टर पानी के ऊपर कुछ सेकंड तक लड़खड़ाता है, फिर मानो मौत से जंग लड़ते हुए किसी तरह हवा में टिके रहने की कोशिश करता है. लेकिन आखिरकार वो जमीन की तरफ झुक जाता है और गिर जाता है. इस खौफनाक मंजर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कांप गए हैं.

रूस में हेलीकॉप्टर हादसे का सामने आया वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर बहुत निचाई पर उड़ रहा था. शायद वो किसी सी रेस्क्यू या शो ट्रायल के लिए उतरा था. तभी तेज हवा का झोंका आता है और हेलीकॉप्टर की बैलेंसिंग बिगड़ जाती है. उसकी टेल यानी पूंछ का हिस्सा अचानक टूटकर पानी में गिर जाता है. कुछ सेकंड तक वो हिलता-डुलता आसमान में टिकने की कोशिश करता है, लेकिन फिर बेकाबू होकर नीचे की तरफ झूल जाता है.

आखिरी वक्त तक पायलट ने की संभालने की कोशिश

वीडियो शूट करने वाला शख्स भी उस वक्त जोर से सांसे ले रहा होता है. लोग दूर से इस घटना को देखकर सन्न रह गए. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इतना बड़ा हादसा आंखों के सामने घट रहा है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के पायलट ने आखिरी वक्त तक कंट्रोल संभालने की पूरी कोशिश की. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर समुद्र में नहीं बल्कि पास की जमीन पर जाकर गिरा. हालांकि दावा किया जा रहा है कि इसमें 5 लोगों की मौत हुई है. पूरी घटना रूस की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, आसानी से कूदा जा सकता था

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कोशिश से बचा जा सकता था लेकिन मौत किसी की सगी कहां है. एक और यूजर ने लिखा…जब पानी में उतरा तब ही जंप कर लेना चाहिए था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आसानी से कूद सकते थे लेकिन मौत जाने दे तब न.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


अगले कुछ सालों में भारत करेगा स्कॉच व्हिस्की बाजार पर कब्जा, अधिकारी ने बताई बड़ी वजह

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Scotch Whisky Market: भारत अगले कुछ साल में प्रतिस्पर्धी तीव्रता, प्रीमियमीकरण और आर्थिक वृद्धि के बल पर मूल्य और मात्रा के लिहाज से सबसे बड़ा वैश्विक स्कॉच व्हिस्की बाजार बनने के लिए तैयार है. स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क केंट सीएमजी ने यह बात कही है.

मार्क केंट ने सिंगल माल्ट व्हिस्की बाजार में भारत के उभरने की सराहना करते हुए कहा कि स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन न केवल ब्रिटेन के बाजार में निर्यात के लिए, बल्कि अन्य वैश्विक बाजारों में भी साथ मिलकर संभावनाएं तलाश रहा है.

भारतीय बाजार के विषय में दी जानकारी?

भारतीय सिंगल माल्ट श्रेणी के उभरने का उल्लेख करते हुए, जिनमें से कुछ ने हाल ही में कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, उन्होंने कहा कि वह भारतीय माल्ट व्हिस्की एसोसिएशन के साथ बात करने जा रहे हैं, क्योंकि वे विनिर्माण और साथ मिलकर काम करने में गुणवत्ता के महत्व पर समान विचार रखते हैं. यह भारतीय और स्कॉटिश दोनों उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. भारतीय कंपनियों के लिए ब्रिटेन को भारतीय सिंगल माल्ट के निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक बाजारों के लिए साझेदारी बनाने का अवसर है. 

उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि, यह वास्तव में दोनों पक्षों के लिए एक अवसर का क्षण है. मार्क केंट ने कहा कि भारत पहले से ही मात्रा के लिहाज से स्कॉच का सबसे बड़ा बाजार है, जहां से इसका निर्यात 180 बाजारों में होता है. हालांकि, मूल्य के मामले में यह शीर्ष पांच में शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि वह भारत की संभावनाओं और यहां प्रीमियमीकरण के चलन को लेकर आशान्वित हैं. 

उन्होंने कहा, ‘‘अब, अगर आप इसमें उन कारकों को भी जोड़ दें, जिनसे हम भारतीय बाजार में वृद्धि देख रहे हैं, और यह तथ्य कि हम स्कॉच आयात के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल देखने जा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत संभव है कि भारत जल्द ही अगले कुछ वर्षों में, मात्रा के लिहाज से सबसे बड़ा और मूल्य के लिहाज से सबसे बड़ा स्थान हासिल कर ले.’’ हालांकि, यह विश्व अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ कारकों पर भी निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: एफपीआई ने फिर दिखाई बेरुखी, नवंबर में भारतीय बाजार से निकाले 12,569 करोड़ रुपए

[ad_2]

गोवा में ऑटो वालों ने की विदेशी कपल से बदतमीजी! फिर पुलिस ने भी काट दिया चालान- वीडियो वायरल

[ad_1]


गोवा घूमने आया एक जर्मन ट्रैवलर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उसने जो कुछ झेला, उसे सुनकर किसी का भी माथा ठनक जाएगा. जर्मन ट्रैवलर एलेक्स वेल्डर (Alex Welder) अपनी पार्टनर के साथ पटनेम बीच के पास घूम रहे थे. तभी उन्होंने एक रिक्शा वाले से सवारी पूछी. रिक्शा वाले ने छोटा सा रास्ता तय करने के लिए 500 रुपये मांग लिए. वेल्डर को ये दाम बहुत ज्यादा लगा, तो उन्होंने गोवामाइल्स (GoaMiles) ऐप से बुकिंग कर ली. ऐप ने उसी रास्ते के लिए सिर्फ 300 रुपये दिखाए. बस, इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे माहौल को तनावभरा बना दिया.

गोवा में विदेशी टूरिस्ट के साथ हुई बदतमीजी!

गोवामाइल्स से कैब बुक होते ही स्थानीय रिक्शा ड्राइवर भड़क गए. वेल्डर के मुताबिक, कुछ रिक्शा वाले उनका और उनकी साथी महिला का पीछा करने लगे. वो बोले, “हमने सिर्फ ऐप से कैब बुलाई थी, लेकिन वो लोग गुस्से में पीछे-पीछे चल पड़े. माहौल थोड़ा डराने वाला था.” एलेक्स ने बताया कि जब उनकी टैक्सी आई, तो ड्राइवर ने खुद उनसे कहा कि “नंबर प्लेट छिपा लो”. वजह ये थी कि बाकी रिक्शा और टैक्सी वाले वीडियो बना रहे थे और गोवामाइल्स की गाड़ी का नंबर रिकॉर्ड कर रहे थे.


पीछा करने लगे ऑटो ड्राइवर!

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वेल्डर हैरान होकर ड्राइवर से पूछ रहे हैं, “उन्हें क्या दिक्कत है?” ड्राइवर जवाब देता है कि “यहां लोकल लोग गोवामाइल्स को पसंद नहीं करते.” एलेक्स ने कहा, “जब भी हम कहते हैं कि हम गोवामाइल्स से टैक्सी बुला रहे हैं, तो स्थानीय लोग कहते हैं कि ये यहां अलाउड नहीं है. लेकिन ऐप से बुकिंग होती है, तो साफ है कि ये वैध है.”

फिर पुलिस ने भी काटा टूरिस्ट की टैक्सी का चालान!

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. जैसा की वीडियो में वेल्डर बता रहे हैं कि कुछ ही दूरी तय करने के बाद गोवामाइल्स टैक्सी को पुलिस ने रोक लिया. जर्मन ट्रैवलर को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. ड्राइवर ने बताया कि पुलिस ने 500 रुपये का चालान काट दिया है. एलेक्स ने आखिर में कहा, “मुझे लगा कि अगर मैं बाहर का हूं तो पुलिस से बहस बेकार है. इसलिए मैंने ड्राइवर का 500 रुपये का जुर्माना खुद भर दिया.” उन्होंने आगे कहा, “शायद कोई मुझे समझा सके कि यहां असल में चल क्या रहा है.”

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को Alexander Welder नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यही वजह है कि विदेशी अब भारत आना पसंद नहीं कर रहे. एक और यूजर ने लिखा…हर जगह के रिक्शा वालों का यही हाल है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..पूरे गोवा की तरफ से हम आपसे माफी मांगते हैं भाई.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो


हजरत अली के अनमोल विचार, जीवन में सफलता और इंसानियत का मार्ग दिखाने वाले उपदेश

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Hazrat Ali Birthday 2026: हजरत अली (रजियल्लाहु तआला अन्हु) का पैदाइश मक्का में हुआ था. इस्लामिक महीने रजब की 13 तारीख को उनका जन्मदिन मनाया जाता है. साल 2026 में यह तारीख 3 जनवरी शनिवार को पड़ रही है.

हजरत अली (रजियल्लाहु तआला अन्हु) इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के चचेरे भाई और दामाद थे. हजरत अली शिया मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम और सुन्नी मुसलमानों के चौथे खलीफा माने जाते हैं. 

कहा जाता है कि जब इस्लाम धर्म अपने प्रारंभिक दौर में था और उसे विरोध व संघर्ष का सामना करना पड़ रहा था, तब हजरत अली ने इस्लाम की हिफाजत की और उसके उसूल को आम लोगों तक पहुंचाया. उनके वफादारी, कुर्बानी और ईमानदारी को देखकर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने उन्हें खलीफा ऐलान किया.

हजरत अली ने हमेशा शांति, प्रेम और भाईचारे का पैगाम दिया. उन्होंने कहा था कि “इस्लाम इंसानियत का धर्म (दीन) है और वह शांति (अमन) का समर्थक (हामी) है।” उनके जीवन का उद्देश्य समाज में अमन कायम करना था.

इस्लाम के पहले वैज्ञानिक

हजरत अली को इस्लाम का पहला वैज्ञानिक माना जाता है, क्योंकि वे आम लोगों तक अपने विचारों को आसानी और दिलचस्प तरीके से पेश करते थे. वे हमेशा अपनी बातों में प्रेम और  रहम दिली का पैगाम देते थे.  उनके मुताबिक, इस्लाम का रास्ता नफरत या हिंसा का नहीं, बल्कि माफी और हमदर्दी का है. हजरत अली ने हमेशा देशभक्ति और सामाजिक एकता की वकालत की.   

चरित्र की व्यक्ति की सच्ची पहचान

हजरत अली के ख्यालात सिर्फ  अल्फाज नहीं हैं, बल्कि जीवन का आईना हैं. उन्होंने अपने उपदेशों के जरिय इंसानियत,  अखलाक, सबर और खुद पर काबू रखने का जो पैगाम दिया, वह आज भी अहम है. हजरत अली ने कहा कि चुगली करने वाला व्यक्ति अपनी कमी को छिपाने की कोशिश करता है, क्योंकि जो खुद को बेहतर नहीं बना सकता, वही दूसरों की बुराई करता है.

उन्होंने सूरत और सीरत के फर्क को साफ करते हुए बताया कि चेहरा धोखा दे सकता है, लेकिन किरदार ही असल पहचान करवाता है. उनके मुताबिक आज का इंसान दौलत को खुशनसीबी समझता है, जबकि यही उसकी बदनसीबी है.

सब्र करना ही सफलता की कुंजी

हजरत अली ने फरमाया कि जिस्म की ताकत खाना है, जबकि रूह की ताकत दूसरों को  खिलाने में है. यह रहमदिली और खिदमत की इंतेहा है. उन्होंने सब्र को कामयाबी की कुंजी बताया और कहा कि सब्र से जीत तय हो जाती है. उनके मुताबिक महान व्यक्ति वही है जो माफ करना और भुला देना जानता है.

अपने आप पर काबू रखने की अहमियत पर भी उन्होंने जोर दिया. अपने फरमाया कि कम बोलना समझदारी है, कम खाना सेहत है, और कम सोना इबादत है.
हजरत अली का ये पैगाम सिर्फ  मजहबी नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगी के हर पहलू के लिए जरूरी है. वे सिखाते हैं कि इंसानियत, सब्र, माफी और सच्चाई ही जिंदगी की असली पूंजी हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

महाराष्ट्र में निकली 290 पदों पर वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिल रहा मौका

[ad_1]

भर्ती के अंतर्गत कई पद शामिल हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के सबसे अधिक 144 पद हैं, जबकि सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16 पद शामिल हैं. इसके अलावा अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट स्टोरकीपर और अन्य पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं.

भर्ती के अंतर्गत कई पद शामिल हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के सबसे अधिक 144 पद हैं, जबकि सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16 पद शामिल हैं. इसके अलावा अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट स्टोरकीपर और अन्य पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं.

कुल पदों का विवरण इस प्रकार है इंटरनल ऑडिट ऑफिसर / सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 2 पद, अकाउंट ऑफिसर के 3, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के 6, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 3, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 144, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16, हायर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 3, लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 6, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46, असिस्टेंट स्टोरकीपर के 13 और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद.

कुल पदों का विवरण इस प्रकार है इंटरनल ऑडिट ऑफिसर / सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 2 पद, अकाउंट ऑफिसर के 3, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के 6, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 3, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 144, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 16, हायर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 3, लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 6, जूनियर क्लर्क / क्लर्क टाइपिस्ट के 46, असिस्टेंट स्टोरकीपर के 13 और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 48 पद.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं. कुछ पदों के लिए B.Com, B.E. या B.Tech की डिग्री मांगी गई है, जबकि कई पदों के लिए डिप्लोमा, 10वीं पास या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री आवश्यक है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ताकि अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकें.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं. कुछ पदों के लिए B.Com, B.E. या B.Tech की डिग्री मांगी गई है, जबकि कई पदों के लिए डिप्लोमा, 10वीं पास या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री आवश्यक है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ताकि अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकें.

वेतनमान की बात करें तो इस भर्ती में सैलरी काफी आकर्षक है. सीनियर पदों जैसे इंटरनल ऑडिट ऑफिसर या सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर को 56,100 से 1,77,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल) और लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर को 38,600 से 1,22,800 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट स्टोरकीपर को 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा. वहीं सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के लिए 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतन तय किया गया है.

वेतनमान की बात करें तो इस भर्ती में सैलरी काफी आकर्षक है. सीनियर पदों जैसे इंटरनल ऑडिट ऑफिसर या सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर को 56,100 से 1,77,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल) और लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर को 38,600 से 1,22,800 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट स्टोरकीपर को 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा. वहीं सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट के लिए 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतन तय किया गया है.

सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में होगा पहले ऑनलाइन परीक्षा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में होगा पहले ऑनलाइन परीक्षा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

एप्लिकेशन फीस भी श्रेणी के अनुसार तय की गई है. ओपन कैटेगरी (General) के उम्मीदवारों को 1000 फीस देनी होगी, जबकि BC, SC, अनाथ, PWD उम्मीदवारों के लिए फीस 900 रखी गई है. एक्स-सर्विसमैन (Ex-Servicemen) को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी.

एप्लिकेशन फीस भी श्रेणी के अनुसार तय की गई है. ओपन कैटेगरी (General) के उम्मीदवारों को 1000 फीस देनी होगी, जबकि BC, SC, अनाथ, PWD उम्मीदवारों के लिए फीस 900 रखी गई है. एक्स-सर्विसमैन (Ex-Servicemen) को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी.

Published at : 09 Nov 2025 01:55 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]