आज बैंक खुला रहेगा या बंद? ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

[ad_1]


Bank Holiday Today: अगर आप आज शनिवार 8 नवंबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि बैंक आज खुला है या नहीं. आपको बता दें कि आज देशभर में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि आज महीने का दूसरा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंक महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. 

आज कनकदास जयंती भी है

आज कर्नाटक में कनकदास जयंती मनाई जा रही है. इसके चलते वहां आज सार्वजनिक अवकाश है. पूरे राज्य में 16वीं शताब्दी के कवि-संत, संगीतकार और दार्शनिक कनकदास की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल कनकदास की 525वीं जयंती है इसलिए गलुरु में सरकारी कार्यालय, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे. कनकदास भक्ति आंदोलन के प्रमुख कवियों में से एक हैं, जिन्होंने समाज में प्रेम, समानता और भक्ति का संदेश दिया. उनकी याद में हर साल 8 नवंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है. 

अगली छुट्टी कब? 

आज के बाद इस महीने कोईऔर अवकाश नहीं है. अब अगली छुट्टी 1 दिसंबर की होगी क्योंकि इस दिन ईटानगर और कोहिमा जैसे कुछ चुनिंदा जगहों में  क्रमशः राज्य स्थापना दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस मनाया जाएगा. इसके अलावा, RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच कई अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, एक साथ पूरे देश भर में बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी. बैंक सभी रविवार बंद रहने के साथ-साथ  22 नवंबर को भी बंद रहेंगे, जो कि महीने का चौथा शनिवार है. 

डिजिटल बैंकिंग का लें सहारा

बैंक बंद रहने के दौरान लोग ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग का सहारा ले सकते हैं और बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर जैसे काम निपटा सकते हैं. ATM भी चौबीसों घंटे खुले रहते हैं इसलिए कैश की भी कोई दिक्कत नहीं है. इसके अलावा, NEFT/RTGS ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट फॉर्म और चेकबुक फॉर्म के जरिए भी फंड ट्रांसफर किया जा सकता है. छुट्टियों के दौरान अकाउंट मेनटेनेंस फॉर्म, लॉकर के लिए आवेदन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

 

ये भी पढ़ें:

गिरते बाजार में कमाल कर गया 10 रुपये से कम का यह शेयर, 51 परसेंट तक चढ़ सकता है स्टॉक 

[ad_2]

मेंटल स्ट्रेस को कैसे कर सकते हैं दूर? ये तरीके हैं बेहद कारगर

[ad_1]


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

पर्स में रखें ये 5 शुभ वस्तुएं, धन की कभी नहीं होगी कमी!

[ad_1]

वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के कई उपाय बताए है. जिस में से एक उपाय पर्स से जुड़ा है. क्योंकि पर्स भी धन रखने का एक स्थान है. इसलिए पर्स का उपयोग कुछ सावधानियां रखते हुए करना चाहिए, जिससे धन की कमी नहीं होती और उसका आगमन भी आसानी से होता है, आइए जानते है किन उपायों से धन की प्राप्ति होती है.

वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के कई उपाय बताए है. जिस में से एक उपाय पर्स से जुड़ा है. क्योंकि पर्स भी धन रखने का एक स्थान है. इसलिए पर्स का उपयोग कुछ सावधानियां रखते हुए करना चाहिए, जिससे धन की कमी नहीं होती और उसका आगमन भी आसानी से होता है, आइए जानते है किन उपायों से धन की प्राप्ति होती है.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में परिवार की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए, यह करना आर्थिक व मानसिक सुरक्षा का प्रतीक होता है. लेकिन ध्यान रखें कि तस्वीर तय व साफ-सुथरी हो और कटी हुई न हो, क्योंकि टूटी-फूटी तस्वीर से तनाव व खर्च बढ़ सकते हैं.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में परिवार की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए, यह करना आर्थिक व मानसिक सुरक्षा का प्रतीक होता है. लेकिन ध्यान रखें कि तस्वीर तय व साफ-सुथरी हो और कटी हुई न हो, क्योंकि टूटी-फूटी तस्वीर से तनाव व खर्च बढ़ सकते हैं.

पर्स में नोट व सिक्कों को सही तरीके से रखना चाहिए. नोटों को मोड़-मरोड़कर और सिक्कों को बिखेर कर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से लक्ष्मी मां नाराज हो सकती हैं. जब पैसों को सुव्यवस्थित रखा जाता है, तो धन के प्रवाह में सुधार भी देखने को मिलता है.

पर्स में नोट व सिक्कों को सही तरीके से रखना चाहिए. नोटों को मोड़-मरोड़कर और सिक्कों को बिखेर कर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से लक्ष्मी मां नाराज हो सकती हैं. जब पैसों को सुव्यवस्थित रखा जाता है, तो धन के प्रवाह में सुधार भी देखने को मिलता है.

पर्स के अंदर एक छोटे से सोने या पीतल का टुकड़ा रखना भी शुभ माना जाता है. इसे बृहस्पतिवार को गंगाजल से शुद्ध करके रखा जाए तो स्थायी धन-समृद्धि बनी रहती है और पर्स में भी एक स्थायी धन बना रहता है.

पर्स के अंदर एक छोटे से सोने या पीतल का टुकड़ा रखना भी शुभ माना जाता है. इसे बृहस्पतिवार को गंगाजल से शुद्ध करके रखा जाए तो स्थायी धन-समृद्धि बनी रहती है और पर्स में भी एक स्थायी धन बना रहता है.

पर्स में अत्यधिक कागज़-पत्र नहीं रखना चाहिए. वास्‍तु के अनुसार, पेपर या बिल-रसीद का भार पर्स की संपत्ति व धन प्रवाह को प्रभावित कर सकता है. इसलिए इनका चयनित व सीमित रखना बेहतर है.

पर्स में अत्यधिक कागज़-पत्र नहीं रखना चाहिए. वास्‍तु के अनुसार, पेपर या बिल-रसीद का भार पर्स की संपत्ति व धन प्रवाह को प्रभावित कर सकता है. इसलिए इनका चयनित व सीमित रखना बेहतर है.

अपनी राशि के अनुसार पर्स में राशि-प्रतीक या रंग-संबंधित वस्तु रखना भी शुभ माना जाता है. उदाहरण के लिए, जिस राशि के लिए जो ग्रह अनुकूल हों, उस राशि या रंग-संबंधित चीज़ पर्स में रखी जाए तो धन लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं.

अपनी राशि के अनुसार पर्स में राशि-प्रतीक या रंग-संबंधित वस्तु रखना भी शुभ माना जाता है. उदाहरण के लिए, जिस राशि के लिए जो ग्रह अनुकूल हों, उस राशि या रंग-संबंधित चीज़ पर्स में रखी जाए तो धन लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं.

Published at : 08 Nov 2025 08:00 AM (IST)

वास्तु शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

अब किस बात से नाराज हो गए ट्रंप? साउथ अफ्रीका पर जमकर बोला हमला, G20 समिट का किया बहिष्कार

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (07 नवंबर( को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा. उन्होंने इसका कारण बताया कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार श्वेत किसानों (Afrikaners) के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार कर रही है. ट्रंप ने इस कदम को ‘न्याय के लिए मजबूरी’ बताया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी प्रशासन ने उनके आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, “यह शर्मनाक है कि G20 जैसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी उस देश में हो रही है, जो अपने ही नागरिकों, विशेष रूप से श्वेत किसानों के साथ अन्याय कर रहा है. भूमि जब्त करना और उन पर हिंसा करना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है.”

पहले यह तय हुआ था कि ट्रंप की जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) इस समिट में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे, लेकिन अब वे भी नहीं जाएंगे. ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह फैसला ट्रंप की सीधी मंजूरी के बाद लिया गया है.

साउथ अफ्रीका ने किया पलटवार

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा (Cyril Ramaphosa) ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक प्रचार है, जो देश की छवि खराब करने के लिए फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद खत्म हुए तीन दशक हो चुके हैं. यहां सभी नागरिकों को बराबर अधिकार प्राप्त हैं, और श्वेत नागरिक आज भी देश के सबसे संपन्न वर्गों में शामिल हैं.”

रामफोसा ने यह भी दावा किया कि ट्रंप बार-बार झूठे आंकड़े और रिपोर्ट्स के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कुछ अफ्रीकी डिप्लोमैट्स ने ट्रंप के बयान को नस्लीय राजनीति भड़काने वाला बताया है.

G20 से साउथ अफ्रीका को हटाने की मांग

ट्रंप ने हाल ही में मियामी में एक भाषण में कहा था कि दक्षिण अफ्रीका को “मानवाधिकार उल्लंघन” के आरोपों के चलते G20 से बाहर कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक श्वेत किसानों के साथ हो रहे अत्याचार बंद नहीं होते, अमेरिका इस देश के साथ किसी भी वैश्विक आर्थिक मंच पर नहीं बैठेगा.

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब नवंबर के अंत में जोहान्सबर्ग में G20 समिट 2025 आयोजित होने वाला है, जिसमें दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के नेता एक साथ वैश्विक विकास, जलवायु संकट और भू-राजनीतिक स्थिरता पर चर्चा करने वाले हैं.

समझें विवाद की जड़

ट्रंप प्रशासन लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि वह श्वेत किसानों के खिलाफ भूमि अधिग्रहण और हिंसक हमलों को नजरअंदाज कर रही है. इसी वर्ष, अमेरिकी सरकार ने अपने शरणार्थी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए श्वेत दक्षिण अफ्रीकियों को प्राथमिकता देने की नीति की घोषणा की थी.

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका का कहना है कि ये हमले जातीय नहीं, बल्कि आपराधिक घटनाएं हैं जिन्हें रंगभेद का मुद्दा बनाकर पेश किया जा रहा है. इस विवाद के बाद अब G20 समिट से पहले दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट और गहराने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर होगी जंग? तालिबान के साथ नहीं बनी बात, तिलमिला उठे ख्वाजा आसिफ



[ad_2]

इस देश में AI चैटबॉट्स के प्यार में पागल हो रहे हैं लोग, स्टडी में सामने आई यह जानकारी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से रोमांटिक रिलेशनशिप की बातें अब कल्पनाओं और फिल्मों से निकलकर असल दुनिया में आ गई हैं. MIT की एक नई स्टडी में सामने आया है कि अब पहले से कहीं ज्यादा अमेरिकी लोग AI चैटबॉट्स के प्यार में पागल हो रहे हैं. उनमें से कुछ का यह भी कहना है कि चैटबॉट्स के साथ उनकी रिलेशनशिप काफी मददगार और मायने भरी है. स्टडी यह जानने के लिए की गई थी कि एडल्ट्स कैसे AI चैटबॉट्स का यूज कर रहे हैं. इसमें यह बात निकलकर सामने आई कि एआई चैटबॉट्स लगातार भावनात्मक सहयोग देते हैं और अकेलेपन की फीलिंग को काफी हद तक कम कर देते हैं.

कैसे शुरू होती है यह रिलेशनशिप?

स्टडी करने वाले MIT के रिसर्चर ने बताया कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो AI पार्टनर की तलाश करते हैं. अधिकतर बातचीत रोमांस की इच्छा के बिना शुरू होती है. कई लोग ब्रेकअप, तनाव, बीमारी या अकेलेपन से जूझते समय AI चैटबॉट्स डाउनलोड करते हैं, जबकि कुछ प्रोडक्टिविटी या दूसरे कामों के लिए ऐसी ऐप्स से इंटरेक्शन शुरू करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे चैटबॉट्स उन्हें भरोसेमंद लगने लगते हैं.

मनोवैज्ञानिकों ने बताए ये कारण

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि AI चैटबॉट लगातार वहां मौजूद होते हैं. वो न तो बातचीत के बीच रोकटोक करते हैं और न ही यूजर को क्रिटिसाइज करते हैं. वो पूरे सब्र और लगन से यूजर की बात सुनते हैं. यह स्थिति उन लोगों के लिए बहुत आरामदायक होती है, जिन्हें लगता है कि कोई उनकी बात नहीं सुन रहा या कोई उन्हें गलत समझ रहा है.

दूसरे सर्वे में भी सामने आई ये बातें

AI चैटबॉट्स के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप का ट्रेंड अब कई जगहों पर दिख रहा है. अमेरिका में हुए एक सर्वे में पता चला कि हर पांच में एक व्यक्ति AI चैटबॉट को रोमांटिक या इंटीमेट कंपेनियनशिप के तौर पर यूज कर रहा है. रेड्डिट पर भी अपने एआई पार्टनर के बारे में बातचीत करने वाली एक कम्युनिटी में 85 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं. इस कम्युनिटी में लोग अपने AI पार्टनर के साथ अपने डेली रूटीन की बातें शेयर करते हैं.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ mAH ही नहीं, लंबा बैटरी बैकअप चाहिए तो फोन की इन चीजों पर भी करें गौर

[ad_2]

थामा’ की तीसरे फ्राइडे हालत हुई खराब, लाखों में सिमटी कमाई, कैसे बनेगी 150 करोड़ी?

[ad_1]


आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘थामा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है. एक अच्छे शुरुआती हफ़्ते के बाद, फ़िल्म को उम्मीद से ज़्यादा गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी इसने अच्छी कमाई कर ली है. ये वर्ल्डवाइड अपना बजट भी निकाल चुकी है. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन मंदी की चपेट में है. चलिए यहां जानते हैं ‘थामा’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 18वें दिन कितनी कमाई की है?

थामाने 18वें दिन कितनी की कमाई?
दिवाली की छुट्टियों के चलते, रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने 10 दिनों के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीक में अच्छी कमाई की. बी और सी शहरों में “एक दीवाने की दीवानियत” के दबदबे के बीच, इस बड़ी फिल्म को बड़े शहरों और कुछ सेमी अर्बन सेंटर में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 108.4 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरे वीक में इसने 18.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘थामा’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘थामा’ की 18 दिनों की कुल कमाई अब 127.90 करोड़ रुपये रही है.

थामा’ के 130 करोड़ का आंकड़ा छूने में छूटे पसीने
‘थामा’ की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है. रिलीज के 18वें दिन तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. हैरानी की बात ये है कि इसके 130 करोड़ कमाने में पसीने छूट गए हैं. वैसे इस रोमांटिक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर के पास फिलहाल कमाई का एक और हफ़्ता है, क्योंकि इस हफ़्ते इसके लिए कोई बड़ी टक्कर नहीं है. हालांकि  इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक़’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, लेकिन इसका कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा. इसलिए, इस हफ़्ते यह कमाई में कुछ और करोड़ रुपये जोड़ लेगी.

वहीं  अगले हफ़्ते, 14 नवंबर को, अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जिसका असर आयुष्मान और रश्मिका की फ़िल्म पर ज़रूर पड़ेगा, खासकर ‘ए’ सेंटर्स पर।.अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए, फ़िल्म का लक्ष्य लगभग 165 करोड़ या उससे कम का लाइफटाइम कलेक्शन करना है।

 

[ad_2]

चलती ट्रेन में गेट के पास नजर आया बेहद तगड़ा अजगर, उससे भी टिकट मांगने लगे यूजर्स

[ad_1]


भारतीय रेल देश की सबसे बड़ी और व्यस्त यातायात सेवाओं में से एक है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. कोई काम के सिलसिले में, कोई अपने परिवार से मिलने, तो कोई घूमने-फिरने के लिए. लेकिन कभी-कभी ट्रेन से जुड़ी कुछ ऐसी अजीब घटनाएं सामने आती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन रेल यात्राओं से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई फनी हरकत, तो कभी कोई हादसा या अजीबो-गरीब नजारा.

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.  आमतौर पर हम ट्रेन में यात्रियों को बैठे या गेट पर खड़े देखते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था. इसमें ट्रेन के गेट के पास एक अजगर आराम से घूमता हुआ नजर आया. इस वीडियो को फेसबुक यूज़र @Amit Sharma ने शेयर किया, और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. 

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रेन स्टेशन से गुजर रही होती है. तभी एक बड़ा सा अजगर ट्रेन के गेट के पास टहलता हुआ नजर आता है. वह बिल्कुल शांत दिख रहा है, जैसे वह भी किसी सफर पर निकला हो. वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे यह घटना किसी असली यात्रा के दौरान की है, न कि किसी फिल्म का सीन.

कई लोग वीडियो देखकर हैरान रह गए कि आखिर इतना बड़ा अजगर ट्रेन में कैसे पहुंच गया और सबसे बड़ी बात  यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी कैसे नहीं मिली, यह घटना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है. 

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया तो कुछ ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा, इससे भी टिकट मांगो भाई, बेटिकट सफर करने का हक किसी को नहीं, दूसरे ने मजाक में लिखा, लगता है अजगर भी AC कोच में सफर करना चाहता है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह बहुत खतरनाक स्थिति है और रेलवे को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए. कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर किसी यात्री की जगह यह अजगर दिखाई देता तो स्थिति काफी डरावनी हो सकती थी. 

यह भी पढ़ें: Video: ट्रैक पर दौड़े शख्स का फिसला पैर, ट्रेन के नीचे आया, कुचला गया, बांग्लादेश का वीडियो वायरल

राजस्थान में शुरू हुई प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 5636 पदों पर मौका; 6 दिसंबर तक करें आवेदन

[ad_1]


राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने रीट मेन्स परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5636 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये पद राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए हैं. आयोग ने बताया है कि इस परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा का परिणाम और नियुक्ति प्रक्रिया मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्गवार तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 का शुल्क देना होगा. राजस्थान राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 आवेदन शुल्क रखा गया है. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही कर पाएंगे. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 6 दिसंबर 2025 है.

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (12वीं) पास और प्राथमिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed) प्राप्त हो. उम्मीदवार ने 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो और B.El.Ed डिग्री ली हो. इसके अलावा उम्मीदवारों को रीट लेवल.1 परीक्षा में उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होगी. परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक.तिहाई अंक की कटौती (Negative Marking) लागू होगी. परीक्षा में शिक्षण पद्धति, बाल विकास, पर्यावरण अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • “Recruitment for REET Mains Primary Teacher 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पंजीकरण करें या लॉगिन करें.
  • सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें – CBSE जल्द शुरू करेगा सीटीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे भर सकेंगे एप्लीकेशन फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चीनी नेवी को मिला तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें कितना ताकतवर है फुजियान, जिसने बढ़ा दी भारत क

[ad_1]


चीन ने अपने नौसिक बेड़े में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान शामिल कर लिया है. इसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट से लैस सबसे आधुनिक युद्धपोत बताया जा रहा है, जिससे फाइटर जेट्स और अन्य तरह के विमानों को उड़ान भरने में मदद मिलती है. फुजियान को चीनी नौसेना में शामिल किए जाने के अवसर पर आयोजित गोपनीय समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे.

फुजियान एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम (EMALS) से लैस है, जिसका इस्तेमाल केवल अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर फोर्ड में किया जाता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह EMALS तकनीक को छोड़कर भाप ऊर्जा पर वापस जाना चाहते हैं.

चौथा एयरक्राफ्ट कैरियर भी बना रहा चीन

उन्होंने इस एडवांस लॉन्च सिस्टम को महंगा, अविश्वसनीय और मरम्मत के लिहाज से मुश्किल बताया. हालांकि, तीनों चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर पारंपरिक रूप से संचालित हैं, लेकिन हालिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन कथित तौर पर डालियान में अपना चौथा एयरक्राफ्ट कैरियर बना रहा है, जो परमाणु ऊर्जा से संचालित हो सकता है ताकि इसकी क्षमता और वैश्विक पहुंच बढ़ाने के साथ उन्नत प्रणालियों को चलाने के लिए काफी अधिक शक्ति प्रदान की जा सके.

नौसेना के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर रखने वाले प्रमुख देशों की सूची में सबसे आखिरी देश चीन के पास वर्तमान में दो विमानवाहक पोत हैं: लियाओनिंग, जो 2012 में शामिल किये गये सोवियत युग के जहाज का एक रिफिट है और शेडोंग, जो 2019 में चालू होने वाला एक स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है.

फुजियान चीन का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर

सेना ने जब कहा कि कैरियर आधारित विमान जे-15T, J-35 और कोंगजिंग-600 ने इसके सपाट डेक पर कैटापुल्ट की मदद से उड़ान भरने और अरेस्टेड लैंडिंग करने का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, इसके बाद फुजियान को इसमें शामिल कर लिया गया. तीनों विमान एयरक्राफ्ट कैरियर पारंपरिक रूप से संचालित हैं. 80,000 टन विस्थापन के साथ फुजियान इनमें से सबसे बड़ा है.

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के साथ, चीन विभिन्न वैश्विक समुद्री मार्गों में संचालन के लिए और अधिक एयरक्राफ्ट कैरियर बना सकता है. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी जिनपिंग को फुजियान की युद्ध क्षमताओं और उसके एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने ही नौसेना को EMALS तकनीक का उपयोग करने का निर्देश दिया.

कहां हो सकती है फुजियान की तैनाती?

कमांडिंग अधिकारियों और पायलटों की ओर से विमान के तकनीकी और सामरिक प्रदर्शन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट के लाभों के बारे में जिनपिंग को जानकारी दी गई. इसके अलावा राष्ट्रपति जिनपिंग ने टॉवर का दौरा किया और उड़ान कमान, टेक-ऑफ और लैंडिंग संचालन के बारे में जानकारी ली. तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर के संचालन के साथ उम्मीद की जा रही है कि चीनी नौसेना इसे ताइवान जलडमरूमध्य और विवादित दक्षिण चीन सागर के आसपास के क्षेत्र में तैनात कर सकती है.

चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा बताता है. वह दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर भी अपना दावा करता है. वह फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान पर अपना दावा करता है.

बढ़ सकती है भारत की टेंशन

फुजियान के संचालन के साथ चीन भारत के निकटवर्ती क्षेत्र हिंद महासागर और अरब सागर में विमानवाहक पोतों की तैनाती का विस्तार भी कर सकता है, जहां उसका नौसैनिक बेड़ा सक्रिय है. इस क्षेत्र में अफ्रीका के हॉर्न में स्थित जिबूती और पाकिस्तान के ग्वादर में उसका नौसैनिक अड्डा है, इसके अलावा श्रीलंका में स्थित वाणिज्यिक बंदरगाह हंबनटोटा पर भी उसका कब्जा है.

बीबीसी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास अब दुनिया का सबसे बड़ा परिचालन बेड़ा है, जिसमें 234 युद्धपोत हैं, जबकि अमेरिकी नौसेना के पास केवल 219 हैं. एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य का संचालन करने वाली भारतीय नौसेना भी हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए और अधिक नौसैनिक जहाजों को शामिल करके इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

नया फाइटर जेट भी बना रहा चीन

चीन एक नया लड़ाकू विमान विकसित कर रहा है जो उसके वाहक समूहों से संचालित हो सकता है. चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ झांग जुनशे ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि फुजियान का नौसेना में शामिल होना पीएलए की नौसेना को तटीय रक्षा से सुदूर समुद्र की रक्षा में समर्थ बनाने से जुड़े परिवर्तन की दिशा में उपलब्धियों का प्रतीक है.

झांग ने कहा कि फुजियान के नौसेना में शामिल होने से पीएलए नौसेना में तीन बड़े बदलाव के साथ इसकी क्षमता में उछाल आएगा. पहला, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम का इस्तेमाल, जो विमानों को पूरे ईंधन और गोला-बारूद के साथ उड़ान भरने में सक्षम बनाता है, जिससे युद्ध का दायरा बढ़ता है और आक्रमण क्षमता में भी इजाफा होता है.

[ad_2]

अब तक सिर्फ एक भारतीय कर पाया ऐसा, कल 5वें टी20 में बुमराह रचेंगे इतिहास

[ad_1]


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच कल ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा. पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभी तक सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने की उपलब्धि प्राप्त कर सका है. कल ब्रिसबेन में सिर्फ एक विकेट लेकर बुमराह नया इतिहास लिख सकते हैं.

बुमराह लिखेंगे नया इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने अब तक अपने टी20 करियर में 79 मैच खेलकर 99 विकेट लिए हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में सिर्फ एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल में विकेट का शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं. अर्शदीप सिंह ने अपने करियर के 64वें टी20 मैच में 100 विकेट पूरे किए थे. बुमराह अपने टी20 करियर के 80वें मैच में ऐसा कर सकते हैं.

अब तक दुनिया में कुल 28 क्रिकेटर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा छू चुके हैं. कल ब्रिसबेन में एक विकेट लेते ही बुमराह इस लिस्ट में जुड़ने वाले 29वें क्रिकेटर बन जाएंगे.

सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके अभी 99 विकेट हैं. 98 विकेट के साथ हार्दिक पांडया भारतीय गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. युजवेंद्र चहल चौथे नंबर पर हैं, जिनके अभी 96 विकेट हैं और 90 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार पांचवें स्थान पर हैं.

  • अर्शदीप सिंह – 105 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 99 विकेट
  • हार्दिक पांड्या – 98 विकेट
  • युजवेंद्र चहल – 96 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट

यह भी पढ़ें:

भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 मैच में बारिश, तो टीम इंडिया को इस तरह होगा फायदा; जानें कैसा रहेगा ब्रिसबेन का मौसम?

[ad_2]