पांचवें टी20 मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन? क्या रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मिलेगा

[ad_1]


IND vs AUS 5th T20 Playing Eleven: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 8 नवंबर को पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. भारत इस पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. अगर आज पांचवां टी20 मैच टीम इंडिया जीत जाती है, तब भारत ये सीरीज 3-1 से जीत जाएगा. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 में भारत को हराने में कामयाब हो जाती है, तब ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी. पांचवें टी20 में टीम इंडिया कई बड़े बदलाव के साथ खेल सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है.

रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी को मिलेगा मौका?

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारत के टी20 स्क्वाड में केवल दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले चार मैचों में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी चारों मैचों में मैदान के बाहर बैठे हैं. वहीं पांचवें टी20 में हेच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने का मौका दे सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है.

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री के अलावा बाकी पूरी टीम चौथे टी20 की तरह ही रह सकती है. भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा, इसके लिए टीम इंडिया मेन बॉलिंग लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. भारतीय टीम अपने तीन मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के साथ उतर सकती है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच में तीसरे नंबर पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन अब पांचवें टी20 में तिलक वर्मा वन-डाउन पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

‘शादी से पहले और अब…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया शादी के बाद कैसे बदल गए विराट कोहली

[ad_2]

छोटे बच्चे ने रैंप पर दिखाया गजब का एटीट्यूड, पापा की बेस्टी की बेटी के साथ बांध दिया समां

[ad_1]


Viral Video: सोशल मीडिया आज ऐसा मंच बन गया है जहां कोई भी पल में स्टार बन सकता है. कभी किसी के डांस मूव्स वायरल हो जाते हैं, तो कभी किसी बच्चे की मासूमियत लोगों के दिलों को जीत लेती है. अब तो छोटे-छोटे बच्चों का कॉन्फिडेंस देखकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी हैरान रह जाते हैं.

आजकल इंस्टाग्राम और रील्स पर ऐसे बहुत से वीडियोज देखने को मिलते हैं जो हमें मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं. इन्हीं में से एक प्यारा-सा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे रैंप पर इस कदर एटीट्यूड दिखा रहे हैं कि देखकर हर कोई वाह-वाह कह उठा. 

वायरल वीडियो में क्या है खास?

वीडियो की शुरुआत एक सुंदर से रैंप वॉक से होती है. सामने से दो छोटे बच्चे एक लड़का और एक लड़की मॉडल्स की तरह कॉन्फिडेंस से चलते हुए नजर आते हैं. उनकी चाल, उनका एक्सप्रेशन और उनके मूव्स देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी फैशन शो में प्रोफेशनल मॉडल रैंप वॉक कर रहे हों. 

छोटा-सा लड़का रैंप पर अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लेता है. वहीं, उसके साथ चल रही प्यारी-सी लड़की, जो कि लड़के के पापा की बेस्टी की बेटी बताई जा रही है, पूरे माहौल को और भी मजेदार बना देती है. दोनों की जोड़ी इतनी क्यूट लग रही है कि देखने वाले खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पा रहे. उनकी कॉन्फिडेंस भरी चाल और छोटे-छोटे एक्सप्रेशन इतने शानदार हैं कि वीडियो देखते ही देखते लोगों के दिलों में बस गया है. 

यहां देखें वीडियो:

लोगों ने किए जबरदस्त कमेंट्स

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @anjurani6545 से शेयर किया गया है. जैसे ही ये वीडियो अपलोड हुआ, वैसे ही इंटरनेट पर धूम मच गई. कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया और कमेंट्स व लाइक्स की बौछार शुरू हो गई. लोग इस प्यारे वीडियो पर दिल, आग और डांस वाले इमोजी लगातार शेयर कर रहे हैं. किसी ने लिखा इतने छोटे बच्चे में इतना कॉन्फिडेंस कहां से आता है. तो किसी ने कहा क्यूटनेस ओवरलोडेड. एक यूजर ने तो मजाक में लिखा भाई, अब तो बच्चे भी हमें फैशन का कॉम्पिटिशन देने लगे हैं. 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इस वीडियो की खासियत सिर्फ बच्चों की क्यूटनेस नहीं है, बल्कि उनका एटीट्यूड, कॉन्फिडेंस और स्टाइल है. आज की डिजिटल दुनिया में जब लोग अपने हर छोटे पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तब इस तरह के वीडियो न सिर्फ मनोरंजन देते हैं बल्कि बच्चों के टैलेंट को भी सामने लाते हैं. लोगों का कहना है कि इसमें मासूमियत और प्रोफेशनलिज्म का कॉम्बिनेशन देखने को मिला. यही वजह है कि वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें कुत्ते पर झपटा तेंदुआ तो बीच में आ गई बिल्ली, देखें उल्टे पैर कैसे भाग गया दरिंदा?


9 साल पहले… PM मोदी के एक ऐलान से मच गया था देशभर में हड़कंप, बैंकों के सामने लग गई थी लाइन

[ad_1]


Demonetization: आज नोटबंदी के 9 साल पूरे हो रहे हैं. 8 नवंबर 2016 को रात के 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान 500 रुपये और 1000 रुपये  के नोटों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया था.

इसके बाद पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें, बैंकों और ATMs के सामने लंबी लाइनें लगी हुई थीं. भले ही आज नोटबंदी के 9 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन इसकी यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. इसके बाद RBI ने पहली बार 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे, लेकिन अब ये नोट 2023 में वापस लिए जा चुके हैं इसलिए ये अब मान्य नहीं है. 

99 परसेंट रकम सिस्टम में वापस

नोटबंदी का मकसद काले धन पर नकेल कसने के साथ ही जाली नोटों पर भी लगाम लगाना था. साथ ही इसके जरिए टेरर फंडिंग पर भी रोक लगाना था. नोटबंदी के 9 साल भले ही पूरे हो रहे हैं, लेकिन अब भी लगभग ज्यादातर लोगों का मानना है कि काला धन पूरी तरह से वापस नहीं आया है और सिस्टम में अब भी मौजूद है.

काले धन के खिलाफ लड़ाई अब भी जारी है. RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टम से वापस लिए गए कुल 15.44 लाख करोड़ रुपये के नोटों में से 15.31 लाख करोड़ रुपये के बैंकों में वापस लौट आए हैं. यानी कि लगभग 99 परसेंट रकम फिर से सिस्टम में लौट आई है, लेकिन नकली नोट आज भी चलन में हैं. आज भी नकली नोट जब्त किए जाने की खबरें सामने आती रहती हैं. 

डिजिटल पेमेंट का दौर शुरू

हालांकि, नोटबंदी के बाद डिजिटलाइजेशन के दौर ने रफ्तार पकड़ी. कैश कम हुआ, तो लोगों ने डिजिटल पेमेंट का रास्ता अपनाना शुरू कर दिया. Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे ऐप चलन में आए. शहरों से लेकर गांवों में इन ऐप्स की पहुंच बढ़ने लगी. आलम यह है कि आज  UPI के जरिए देश में हर रोज लगभग 14 करोड़ ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, जो साल 2016 के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. इसे नोटबंदी की सफलताओं में से एक कहा जा सकता है.

आज भी जेहन में ताजा यादें

पीएम मोदी का नोटबंदी को लेकर फैसला सही था या गलत इस बारे में लोगों की अलग-अलग राय है. हालांकि, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे कारोबारियों को बड़ा झटका लगा था. नोटबंदी के समय में स्थिति कुछ ऐसी थी कि लोग सुबह-सवेरे उठकर ही बैंक और पेट्रोल पंप के बाहर लाइन में खड़े हो जाते थे. कड़ाके की ठंड में खुली आसमान के नीचे लोग घंटों खड़े रहे और पुराने नोट बदलने के लिए अपनी पारी का इंतजार करते रहे. बैंक कर्मचारी भी इस दौरान दिन-रात एक कर काम में जुटे हुए थे. आज भी लोगों के मन में ये सारी यादें ताजा हैं कि उस दौरान उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

 

 

ये भी पढ़ें:

गिरते बाजार में कमाल कर गया 10 रुपये से कम का यह शेयर, 51 परसेंट तक चढ़ सकता है स्टॉक

[ad_2]

क्या है ‘प्रोजेक्ट फायरवॉल’, जिसके तहत अमेरिकी सरकार ने शुरू की 175 से ज्यादा कंपनियों की जांच?

[ad_1]


अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम के संभावित दुरुपयोग को लेकर कम से कम 175 कंपनियों की जांच शुरू कर दी है. यह वीजा योजना अमेरिकी कंपनियों को तकनीक और इंजीनियरिंग जैसे खास क्षेत्रों में विदेशी विशेषज्ञ कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देती है.

सरकार का कहना है कि यह कदम अमेरिकी नौकरियों की रक्षा और विदेशी पेशेवरों की तुलना में स्थानीय कर्मचारियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन ने आप्रवासन सुधार और नौकरी संरक्षण को लेकर हाल ही में कई बड़े फैसले लिए हैं.

क्या है ‘प्रोजेक्ट फायरवॉल’?

सितंबर में श्रम विभाग ने ‘प्रोजेक्ट फायरवॉल’ शुरू किया था. इसका मकसद कंपनियों को कमी वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने से रोकना और यह सुनिश्चित करना था कि योग्य अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी मिले.

श्रम सचिव लोरी चावेज-डेरेमर ने कहा, “हम एच-1बी वीजा के दुरुपयोग को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं. पहली बार मैं खुद इन जांचों को प्रमाणित कर रही हूं ताकि अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा हो.”

सोशल मीडिया पर चलाया गया अभियान

हाल ही में श्रम विभाग ने सोशल मीडिया पर भी एक अभियान चलाया, जिसमें कुछ कंपनियों पर युवा अमेरिकी कर्मचारियों को सस्ते विदेशी कर्मचारियों से बदलने का आरोप लगाया गया. इस अभियान में विशेष रूप से भारत को एच-1बी वीजा का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया गया. संदेश साफ था अमेरिकी सपने को अमेरिकी कर्मचारियों से छीन लिया गया और एच-1बी वीजा के गलत इस्तेमाल से नौकरियां विदेशी कर्मचारियों को दी गई हैं.

अमेरिकी सरकार का मकसद

सरकार ने जोर देकर कहा है कि वह कंपनियों को जवाबदेह ठहराएगी और अमेरिकी नागरिकों के लिए अमेरिकी सपने को बहाल करेगी. एच-1बी वीजा लंबे समय से अमेरिकी टेक उद्योग में वैश्विक प्रतिभा लाने का जरिया रहा है, लेकिन अब यह नौकरी सुरक्षा और आप्रवासन सुधार पर बहस का मुख्य मुद्दा बन गया है.

ये भी पढ़ें-

अब किस बात से नाराज हो गए ट्रंप? साउथ अफ्रीका पर जमकर बोला हमला, G20 समिट का किया बहिष्कार

[ad_2]

जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन कई सुपरस्टार के डुप्लीकेट्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर सुपरस्टार गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी फिल्म हीरो नंबर वन के मशहूर गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में गोविंदा को देखकर लोग पहचान नहीं पा रहे हैं. जिसकी वजह से लोगों सोशल मीडिया पर पुछने लगे हैं कि यह ओरिजिनल गोविंद है या डुप्लीकेट.

लोगों को क्यों लगे गोविंदा ओरिजिनल से डुप्लीकेट?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tellydramatv नाम के अकाउंट्स से शेयर किए गए इस वीडियो में ‌ गोविंद अपनी सुपरहिट फिल्म हीरो नंबर वन के गाने सोना कितना सोना पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं . इस वीडियो में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और कई दूसरे एक्टर भी गोविंदा के डांस का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में गोविंदा को देखकर लोग समझ नहीं पा रहे थे कि वह असली गोविंद है या डुप्लीकेट. दरअसल इस वीडियो में गोविंदा काफी फिट लग रहे हैं. वहीं गोविंदा का लुक पूरी तरह से इस वीडियो में चेंज दिखाई दे रहा है. जिससे फैंस कंफ्यूज हो गए कि यह असली गोविंद है या डुप्लीकेट. वहीं गोविंदा के इस डांस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और कॉमेंट्स आ चुके हैं.





सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर गोविंदा के डांस का यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. जिसमें एक यूजर कमेंट करता है कि 90s की यादें फिर ताजा हो गई. वहीं एक यूजर लिखता है कि गोविंदा का डांस देखकर हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों की यादें ताजा हो गई. वहीं कुछ यूजर गोविंदा के लुक को देखकर उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आए.  एक यूजर कमेंट करता है कि ब्राे लुक्स लाइक हिस ओन चिप कॉपी. वहीं एक यूजर लिखता है कि गलत आदमी ने कम बैक कर लिया. इसके अलावा एक यूजर कमेंट करता है की ओरिजिनल गोविंद भी अब डुप्लीकेट लगने लगा है. एक यूजर लिखता है कि पब्लिक का रिएक्शन देखकर समझ में आया कि यह असली गोविंदा है.

ये भी पढ़ें: Video: ब्रिटने में जयपुर जैसा हादसा, ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को कुचला, 3 की मौत, सामने आया वीडियो


‘मेरे अंगने में’ गाने पर ऐसा था जया बच्चन का रिएक्शन, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

[ad_1]


अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. जया बच्चन और अमिताभ दोनों ही अक्सर एक-दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं. अमिताभ बच्चन ने एक बार फिल्म लावारिस की शूटिंग का खुलासा किया था जिसमें मेरे अंगने में गाने की ट्रायल स्क्रीनिंग से जय बच्चन बीच में उठकर ही चली गई थीं.

लावारिस अमिताभ बच्चन की हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का नाम मेरे अंगने में बहुत हिट साबित हुआ था. इस गाने से जुड़ा किस्सा अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 17 में बताया था. अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल पर फरहान अख्तर और जावेद अख्तर आए थे.

बीच में उठकर चली गई थीं जया बच्चन

शो में फरहान अख्तर ने बिग बी से पूछा था कि उनकी कौन-सी क्वालिटी है जो जया बच्चन को पसंद नहीं है. अमिताभ बच्चन ने लिखा- कोई स्टोरी या फिल्म कुछ भी हो अगर जया को पसंद नहीं आता है तो वो साफ मुंह पर बोल देती हैं. जब जया ने पहली बार मेरे अंगने में गाना देखा था तो ये उनके चेरे पर साफ दिख गया था. बिग बी ने कहा- जैसे ही गाना बजा तो देवी जी उठकर निकल गईं. वो थिएटर से बाहर चली गईं. उन्हें गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और उन्होंने मुझे बहुत डांटा था.

जहां ऑडियंस को ये गाना सबसे ज्यादा पसंद आया था वहीं जया ने कहा- तुम इस तरह के गाने कैसे कर सकते हो.‘ अमिताभ बच्चन का ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था. आज भी लोगों को ये गाना बहुत पसंद है. बता दें लावारिस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ राखी, जीनत अमान, अमजद खान समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘भैया से सैंया पर जान नहीं सकते…’, सलमान खान ने अमाल मलिक के खिलाफ तान्या मित्तल के गेम प्लान का किया पर्दाफाश

[ad_2]

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली 113 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

[ad_1]

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम सेकंड क्लास में मास्टर डिग्री होनी चाहिए  इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, कॉमर्स  या एम.एससी एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिक्स में , इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट जैसे RS-CIT या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कोर्स का प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है.

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम सेकंड क्लास में मास्टर डिग्री होनी चाहिए  इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, कॉमर्स  या एम.एससी एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिक्स में , इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट जैसे RS-CIT या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कोर्स का प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है.

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि योग्यता और शर्तों की पूरी जानकारी हो

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि योग्यता और शर्तों की पूरी जानकारी हो

उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम  होनी चाहिए  सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क  सामान्य वर्ग और  ओबीसी/बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है वहीं ओबीसी/बीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और दिव्यांग  उम्मीदवारों को भी 400 रुपये शुल्क देना होगा.

आवेदन शुल्क  सामान्य वर्ग और  ओबीसी/बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है वहीं ओबीसी/बीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और दिव्यांग  उम्मीदवारों को भी 400 रुपये शुल्क देना होगा.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की वेबसाइट पर जाएं फिर “Statistical Officer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें आवेदन करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड या प्रिंट निकालना न भूलें ताकि भविष्य में काम आए.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की वेबसाइट पर जाएं फिर “Statistical Officer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें आवेदन करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड या प्रिंट निकालना न भूलें ताकि भविष्य में काम आए.

Published at : 08 Nov 2025 09:11 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

आपका सिम हुआ हैक? अगर फोन में दिखें ये संकेत तो समझिए आप भी हो गए Sim Swap Scam के शिकार

[ad_1]

इस स्कैम में साइबर अपराधी पहले आपकी निजी जानकारी जुटाते हैं जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, या आधार जैसी जानकारी. ये डाटा उन्हें फिशिंग ईमेल, फेक वेबसाइट या लीक डेटाबेस से मिल जाता है. फिर वे आपके मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क कर खुद को आप बताकर नई सिम कार्ड की मांग करते हैं. कंपनी जब नई सिम एक्टिव करती है तो आपकी पुरानी सिम अपने आप बंद हो जाती है. बस, यहीं से ठगों के हाथ लग जाता है आपका मोबाइल नंबर.

इस स्कैम में साइबर अपराधी पहले आपकी निजी जानकारी जुटाते हैं जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, या आधार जैसी जानकारी. ये डाटा उन्हें फिशिंग ईमेल, फेक वेबसाइट या लीक डेटाबेस से मिल जाता है. फिर वे आपके मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क कर खुद को आप बताकर नई सिम कार्ड की मांग करते हैं. कंपनी जब नई सिम एक्टिव करती है तो आपकी पुरानी सिम अपने आप बंद हो जाती है. बस, यहीं से ठगों के हाथ लग जाता है आपका मोबाइल नंबर.

अब वे आसानी से आपके फोन पर आने वाले मैसेज, ओटीपी और बैंक अलर्ट इंटरसेप्ट कर लेते हैं. चूंकि ओटीपी ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा की सबसे अहम परत होती है, इसलिए नंबर हाथ में आते ही ठग पासवर्ड बदल सकते हैं ईमेल हैक कर सकते हैं और आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं.

अब वे आसानी से आपके फोन पर आने वाले मैसेज, ओटीपी और बैंक अलर्ट इंटरसेप्ट कर लेते हैं. चूंकि ओटीपी ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा की सबसे अहम परत होती है, इसलिए नंबर हाथ में आते ही ठग पासवर्ड बदल सकते हैं ईमेल हैक कर सकते हैं और आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं.

अगर अचानक आपके फोन में नेटवर्क सिग्नल गायब हो जाए, कॉल या मैसेज आना बंद हो जाए, या पासवर्ड रीसेट का नोटिफिकेशन आए जबकि आपने कुछ नहीं किया तो ये खतरे की घंटी है. कई बार संदेश मिलता है कि आपकी सिम किसी दूसरे डिवाइस पर एक्टिव हो गई है ये साफ संकेत होता है कि आपका नंबर किसी और के कब्जे में है.

अगर अचानक आपके फोन में नेटवर्क सिग्नल गायब हो जाए, कॉल या मैसेज आना बंद हो जाए, या पासवर्ड रीसेट का नोटिफिकेशन आए जबकि आपने कुछ नहीं किया तो ये खतरे की घंटी है. कई बार संदेश मिलता है कि आपकी सिम किसी दूसरे डिवाइस पर एक्टिव हो गई है ये साफ संकेत होता है कि आपका नंबर किसी और के कब्जे में है.

सुरक्षा के लिए अपने मोबाइल अकाउंट में पिन या पासवर्ड सेट करें, ताकि कोई आपकी सिम यूं ही स्वैप न कर सके. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए एसएमएस की बजाय ऐप जैसे Google Authenticator का इस्तेमाल करें जिससे ओटीपी केवल आपके पास ही सुरक्षित रहे. अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया या अंजान लिंक पर साझा न करें.

सुरक्षा के लिए अपने मोबाइल अकाउंट में पिन या पासवर्ड सेट करें, ताकि कोई आपकी सिम यूं ही स्वैप न कर सके. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए एसएमएस की बजाय ऐप जैसे Google Authenticator का इस्तेमाल करें जिससे ओटीपी केवल आपके पास ही सुरक्षित रहे. अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया या अंजान लिंक पर साझा न करें.

बैंक और ईमेल अकाउंट की गतिविधि पर हमेशा नजर रखें और अगर नेटवर्क अचानक गायब हो जाए तो तुरंत अपने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर को सूचना दें. समय रहते उठाया गया कदम ही इस साइबर ठगी से आपका सबसे बड़ा बचाव बन सकता है.

बैंक और ईमेल अकाउंट की गतिविधि पर हमेशा नजर रखें और अगर नेटवर्क अचानक गायब हो जाए तो तुरंत अपने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर को सूचना दें. समय रहते उठाया गया कदम ही इस साइबर ठगी से आपका सबसे बड़ा बचाव बन सकता है.

Published at : 08 Nov 2025 09:30 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

सिर्फ 3 ओवर में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 255 के स्ट्राइक रेट से रॉबिन उथप्पा ने की बल्लेबाजी

[ad_1]


IND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: भारत ने फिर एक बार रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है. हांगकांग सिक्सेस 2025 (Hong Kong Sixes2025) में खेले गए मुकाबले टीम इंडिया, पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रही. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम दिनेश कार्तिक की कप्तानी में खेल रही है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रॉबिन उथप्पा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 255 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. भारत ने पाकिस्तान को इस मैच में 2 रन से हरा दिया.

रॉबिन उथप्पा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच 6-6 ओवरों का खेल होता है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने के लिए कहा. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब ओपनिंग बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भरत चिपली के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई करनी शुरू कर दी. उथप्पा ने 254.55 के स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं भरत चिपली ने 13 गेंद में 24 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के लगाए.

सिर्फ 3 ओवर में कैसे हारा पाकिस्तान?

भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 6-6 ओवरों का था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बोर्ड पर लगा दिए. पाकिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी करने आई, तब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए. लेकिन फिर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. लगातार बारिश होने की वजह से मुकाबला फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका. DLS Method के जरिए इस मुकाबले में भारत को 2 रनों से जीत हासिल हुई.

पाकिस्तान की टीम ने बारिश से पहले बेहतर बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरे ओवर की आखिरी तीन बॉल और चौथे ओवर की पहली बॉल के डॉट होने से मैच फंस गया और भारत को इन लगातार चार डॉट बॉल होने का फायदा DLS Method में मिला और पाकिस्तान ये मैच 2 रन से हार गया.

यह भी पढ़ें

IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की नई टीम पर लगी मुहर! कई बार की चैंपियन टीम को करेंगे जॉइन?

[ad_2]

मां को पहनाए कैप-गाउन तो स्टोल से बढ़ाई पापा की शान, इमोशनल कर देगा कंवोकेशन का यह वीडियो

[ad_1]


आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है. यह अब एक ऐसा मंच बन गया है, जहां लोग अपनी भावनाएं, अपने सपनों की कहानियां और जीवन के अनमोल पल खुले दिल से शेयर करते हैं.कभी कोई मजेदार वीडियो हमें हंसा देता है, तो कभी किसी की कहानी हमारी आंखें नम कर जाती है. इन्हीं दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हर देखने वाले के दिल को छू रहा है. 

यह वीडियो सिर्फ एक कंवोकेशन सेरेमनी का नहीं है, बल्कि इसमें एक बेटी का अपनी मेहनत, प्यार और सम्मान को अपने माता-पिता के प्रति व्यक्त करने का अनोखा तरीका दिखता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @ashraf___editzz__18 पर शेयर किया गया है, और इसे देखकर लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं.

क्या है इस वायरल वीडियो की कहानी?

वीडियो में एक बेटी अपने जीवन के सबसे गर्व के पल कंवोकेशन डे  को अपने माता-पिता के साथ मनाती दिखाई देती है. यह वही दिन होता है, जब सालों की मेहनत और संघर्ष का फल डिग्री के रूप में मिलता है. हर बच्चा इस दिन अपने माता-पिता की आंखों में खुशी और गर्व देखना चाहता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने हाथों से अपनी मां को कैप और गाउन पहनाती है, जो आम तौर पर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स पहनते हैं. यह  सीन बहुत ही इमोशनल है, क्योंकि उस बेटी ने यह बताया कि उसकी सफलता में उसकी मां का सबसे बड़ा योगदान है. मां के चेहरे पर उस समय जो गर्व और खुशी झलक रही थी, वह किसी भी शब्द से बयान नहीं की जा सकती है. इसके बाद बेटी अपने गले से अपनी स्टोल निकालकर अपने पापा को पहनाती है. यह पल पूरे वीडियो का सबसे इमोशनल हिस्सा है.पिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं, क्योंकि बेटी ने अपने सम्मान का एक हिस्सा अपने पापा को दिया. 


लोगों के रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग इमोशनस में डूब गए. कमेंट सेक्शन में हर कोई इस बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहा. किसी ने लिखा ऐसी बेटियां ही माता-पिता का असली गर्व होती हैं. तो दूसरे ने लिखा इस वीडियो ने तो दिल छू लिया, मां-बाप की मेहनत का सच्चा सम्मान है. वहीं बहुत से लोगों ने तो यह भी कहा कि यह वीडियो देखकर उन्हें अपने बच्चों की याद आ गई, और वे भी यही सपना देखते हैं कि उनका बेटा या बेटी उन्हें इसी तरह सम्मान दे. 

यह भी पढ़ें Video: बाल पकड़ घसीटा-कमर में मारे डंडे, भूत-पिशाच के नाम पर महिलाओं के साथ दरिंदगी, देखें वीडियो