अब बिना बैंक अकाउंट के भी चलेगा यूपीआई! बच्चे भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

RBI Junio Payments: आरबीआई ने बदलते टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए Junio Payments प्राइवेट लिमिटेड को डिजिटल वॉलेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है. आज भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वाले देशों में शामिल हैं. आज छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक लोग ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं.

आज लगभग हर दुकान में डिजिटल पेमेंट की सुविधा मौजूद है. आपको डिजिटल पेमेंट करने के लिए बैंक खाता की जरूरत होती हैं, पर आरबीआई की इस नई योजना के तहत यूजर्स जिनका बैंक अकाउंट नहीं है, वे भी ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे. आरबीआई जूनियो के तहत जल्द ही यूपीआई से जुड़ी एक नया डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने जा रही है. जिसका इस्तेमाल ऐसे यूजर्स भी कर पाएंगे, जिनका बैंक अकाउंट नहीं होगा.

जूनियो पेमेंट्स बच्चों को सिखाएगा समझदारी से खर्च करना

अंकित गेरा और शंकर नाथ ने बच्चों और युवाओं के लिए जूनियो ऐप की शुरुआत की है. इस ऐप का मकसद है, बच्चों को जिम्मेदारी से पैसे खर्च करना और बचत की आदत सिखाना. जूनियो पेमेंट्स का इस्तेमाल करने के लिए बच्चों के माता-पिता इसमें पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

साथ ही खर्च की सीमा तय करने के अलावा हर ट्रांजेक्शन पर नजर रखने की सुविधा भी जूनियो पेमेंट्स देता है. ऐप में कई आकर्षक फीचर भी मौजूद है. ऐप में टास्क रिवॉर्ड और सेविंग गोल्स जैसी सुविधाएं हैं. जिससे बच्चों को वित्तीय समझदारी की जानकारी होती है. अब तक दो मिलियन से ज्यादा युवाओं ने जूनियो पेमेंट्स ऐप का इस्तेमाल किया है.

कैसे काम करता है जूनियो पेमेंट्स?

जूनियो की सबसे खास बात यह है कि, अब बच्चे बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते है. यह सुविधा एनपीसीआई के यूपीआई सर्कल इनिशिएटिव से जुड़ी है, जिसके तहत यूजर्स के माता-पिता अपने यूपीआई अकाउंट को बच्चों के वॉलेट से लिंक कर सकते हैं.

इस ऐप से बच्चों को वित्तीय समझ डेवलप करने में आसानी होगी. वे जान पाएंगे कि, पैसा कितने खर्च करने चाहिए और किस तरह से पैसों की बचत की जा सकती है.  

यह भी पढ़ें: निवेशक अब भारत नहीं, दुबई में खरीद रहे हैं घर! जानिए वजह और निवेश का पूरा गणित

 

[ad_2]

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया School Web App, अब पेरेंट्स और टीचर्स कनेक्शन होगा डिजिटल

[ad_1]


Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ये तो हद हो गई, देव दिवाली पर नमो घाट को लोगों ने बनाया शौचालय? वीडियो देख खौल उठेगा खून

[ad_1]


देव दीपावली वो रात जब पूरा काशी नगरी दीपों की रोशनी में जगमगाती है. जब गंगा किनारे हजारों दीये जलाकर लोग भगवान को धन्यवाद देते हैं. जब घाटों पर अध्यात्म, भक्ति और सौंदर्य का अनोखा संगम दिखता है. लेकिन इसी पवित्र और भव्य मौके पर वाराणसी के नमो घाट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे सोशल मीडिया पर लोगों को शर्मसार कर दिया है. वीडियो वाराणसी के नमो घाट का बताया जा रहा है जिसमें दिखता है कि जहां एक ओर भक्त गंगा किनारे दीप दान में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग खुलेआम घाट की दीवार के पास पेशाब करते नजर आते हैं.

नमो घाट बना शौचालय?

ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, लोगों के बीच गुस्से की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “देव दीपावली पर कलंक” बताया और प्रशासन की लापरवाही पर जमकर सवाल उठाए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि घाट पर भारी भीड़ के बावजूद आसपास कहीं भी टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी. नतीजा ये हुआ कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर ही शौच करना शुरू कर दिया. खास बात ये है कि ये नजारा उस नमो घाट का है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक बताया जाता है.


लाइन लगाकर टॉयलेट करते दिखे लोग

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लोग लाइन लगाकर घाट किनारे दीवार पर टॉयलेट करते दिखाई दे रहे हैं. देव दीपावली के मौके पर वाराणसी का ये वीडियो सिर्फ एक शर्मनाक घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी भी है कि आध्यात्मिक नगरी की असली पहचान उसकी सफाई, अनुशासन और संस्कृति से होती है. अब देखने वाली बात ये होगी कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की आंख खुलती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को civicsense_daily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन लोगों को शर्म भी नहीं आती. एक और यूजर ने लिखा….सरकार को दोष देने से पहले खुद की हरकतों पर ध्यान दें लोग तो आधी समस्या खत्म हो जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों ने पवित्र घाट तक को नहीं छोड़ा.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो


19 या 20 नवंबर कब है दर्श अमावस्या? चंद्र देव की कृपा पाने केे लिए जानिए सही समय, पूजा विधि

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Darsh Amavasya 2025 Date And Time: हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव की पूजा करने का विधान है. इस दिन श्रद्धा भाव के साथ चंद्र देव की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

इसके अलावा इस दिन पितरों की पूजा करने के साथ उन्हें तर्पण, स्नान एवं दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं. पूर्वजों के नाम पर अनुष्ठान करने की परंपरा के कारण इस दिन को श्राद्ध अमावस्या भी कहा जाता है.

दर्श अमावस्या 2025 कब है?

दर्श अमावस्या इस साल मार्गशीर्ष माह 19 नवंबर 2025, बुधवार के दिन पड़ रही है.

अमावस्या तिथि की शुरुआत 19 नवंबर 2025, बुधवार सुबह 09 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर 20 नवंबर 2025, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी.











मुहूर्त  समय
ब्रह्म मुहूर्त 04:33 सुबह से 05:25 सुबह
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
विजय मुहूर्त 01:32 PM से 02:15 PM
गोधूलि मुहूर्त  05:09 PM से 05:35 PM
संध्याकाल 05:09 PM से 06:28 PM
अमृतकाल 01:05 AM, नवंबर 20 से 02:53 AM, नवम्बर 20
निशिता मुहूर्त 11:17 PM से 12:10 AM, नवम्बर 20

दर्श अमावस्या 2025 महत्व

मान्यताओं के मुताबिक, जो भी लोग दर्श अमावस्या के दिन व्रत उपासना करते हैं, उन पर भगवान शिव के साथ चंद्र देवता की भी विशेष कृपा बनी रहती है. चंद्र देव लोगों को शीतलता और शांति प्रदान करते हैं.

दर्श अमावस्या क्यों मनाई जाती है?

दर्श अमावस्या का दिन पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यह अमावस्या पितरों को खुश करने और भगवान शिव व चंद्रदेव का आशीर्वाद पाने के लिए की जाती है. 

दर्श अमावस्या की पूजन विधि

दर्श अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें.
इसके बाद सच्चे मन से व्रत का संकल्प लेकर पूजा की तैयारियां शुरू कर दीजिए. 
इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, चंद्र देव और तुलसी जी की पूजा की जाती है. 
सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई के बाद गंगाजल से छिड़काव करें. फिर मंदिर में दीपक जलाकर पूजा विधि शुरू करें.
भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करने के बाद उनका जलाभिषेक करें. इसके अलावा चंद्र देव का आह्वान करें. 
शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, भांग-धतूरा के साथ पंचामृत अर्पित करें.
इसके बाद माता पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं.
अब भगवान शिव और माता पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं और  ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. 
इसके बाद चंद्र देवता की स्तुति करें. 
दर्श अमावस्या की व्रत कथा सुनिए और शिव चालीसा का पाठ करें. 
आखिर में भगवान से प्रार्थना करते हुए उनकी आरती करें. 
तुलसी माता की पूजा अर्चना करने के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें. 
तुलसी माता के सामने दीप धूप जलाएं. इसके बाद ही फलाहार करें. 
अगले दिन सुबह भगवान की पूजा के बाद ही व्रत तोड़े. 

दर्श अमावस्या के दिन क्या करें?

  • दर्श अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य के नियमों का सख्ती से पालन करें.
  • पितरों के नाम से तर्पण करें. 
  • सात्विक भोजन को ग्रहण करें. 
  • सभी लोगों का सम्मान करें. 
  • दान पुण्य से जुड़े कार्यों में रुचि दिखाए.

दर्श अमावस्या से जुड़े धार्मिक उपाय

दर्श अमावस्या के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. इसलिए इस दिन गरीब जरूरतमंदों को दिल से दान करें. 
दर्श अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं.
इस दिन मीठी खीर का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए घर में 16 दीपक जलाने की परंपरा है.
ऐसा माना जाता है कि, इस दिन पितृ आपके घर में आते हैं तो उनके लिए रोशनी करनी जाती है. 
इस दिन पिंडदान और तर्पण करने का भी विशेष महत्व होता है.

[ad_2]

TECH EXPLAINED: इंटरनेट चलाने के लिए क्या चाहिए Modem या Router? जानिए कौन करता है ज्यादा बेहतर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Modem Vs Router: आज के डिजिटल दौर में तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट हमारी ज़रूरत बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के इंटरनेट नेटवर्क में Modem और Router दोनों की क्या भूमिका होती है? अगर नहीं, तो अब जान लीजिए क्योंकि इनके बीच का फर्क समझने से न सिर्फ इंटरनेट की समस्या जल्दी सुलझेगी बल्कि आप अपने उपकरणों को अपग्रेड करने का सही समय भी पहचान पाएंगे.

Modem क्या करता है

Modem यानी Modulator-Demodulator इसका काम आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) और आपके घर के नेटवर्क के बीच डेटा ट्रांसलेट करना है. सीधे शब्दों में कहें तो जब आप कोई वेबसाइट खोलते हैं तो आपका Modem उस डेटा को सिग्नल में बदलकर इंटरनेट पर भेजता है और वहां से जवाब लेकर वापस आपके डिवाइस तक पहुंचाता है.

उदाहरण के लिए, अगर आप Amazon पर कोई प्रोडक्ट Add to Cart करते हैं तो यही Modem है जो उस रिक्वेस्ट को Amazon के सर्वर तक पहुंचाता है और फिर उसका जवाब आपके स्क्रीन पर दिखाता है वो भी चुटकियों में.

पहले के ज़माने में लोग अपने Modem को टेलीफोन लाइन से जोड़कर इंटरनेट चलाते थे. लेकिन अब हर डिवाइस को वायर से जोड़ना मुश्किल है इसलिए हमें एक ऐसा डिवाइस चाहिए जो बिना तारों के सारे डिवाइस को इंटरनेट से जोड़े.

Router क्या करता है

Router असल में आपके घर का Wi-Fi Broadcaster होता है. Modem से कनेक्ट होने के बाद यह वायरलेस नेटवर्क बनाता है जिससे आपके मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी बिना तार के इंटरनेट चला सकते हैं. Router के बिना Wi-Fi नेटवर्क बन ही नहीं सकता. इसलिए, अगर आप अपने घर में हर कोने में इंटरनेट चाहते हैं तो एक शक्तिशाली Router बेहद ज़रूरी है.

अगर आपका घर बड़ा है तो आप Mesh Router ले सकते हैं जो कई डिवाइसों के जरिए पूरे घर में मजबूत सिग्नल देता है. वहीं, गेमर्स के लिए Gaming Router बेहतर रहता है जो लेटेंसी को कम रखता है और कनेक्शन को स्थिर बनाता है.

Gateway Device: दोनों का कॉम्बो पैक

कई इंटरनेट कंपनियां अब Gateway Devices देती हैं जो Modem और Router दोनों को एक ही डिवाइस में जोड़ती हैं. AT&T, Xfinity जैसी कंपनियां यही डिवाइस किराए पर देती हैं ताकि यूज़र को अलग-अलग सेटअप की झंझट न उठानी पड़े.

अगर आप चाहें तो Gateway का Wi-Fi बंद कर अपने पसंदीदा Router को इस्तेमाल कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि दोनों नेटवर्क एक साथ एक्टिव न रहें, वरना सिग्नल में दिक्कत आ सकती है.

Modem या Router कितनी स्पीड का होना चाहिए?

Modem और Router की स्पीड Mbps या Gbps में मापी जाती है. अगर आपके पास 300 Mbps वाला इंटरनेट प्लान है तो 800 Mbps तक सपोर्ट करने वाला Modem-Router काफी रहेगा. लेकिन अगर आपके पास 1 Gbps का हाई-स्पीड कनेक्शन है तो Gigabit सपोर्ट वाला डिवाइस लेना ही समझदारी होगी. Router खरीदते समय उस पर लिखे स्पीड रेटिंग जैसे AX1500 या AC1200 पर ध्यान दें. AX का मतलब है Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी जो आज की सबसे एडवांस्ड वायरलेस टेक है.

सही चुनाव से बचेगा पैसा और बढ़ेगी स्पीड

अगर आप नया Modem या Router खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपका इंटरनेट प्रोवाइडर कौन-से मॉडल को सपोर्ट करता है. कुछ कंपनियां जैसे AT&T अपने कस्टमर को खुद के Modem ही इस्तेमाल करने देती हैं. सही डिवाइस का चुनाव करने से न सिर्फ आपकी इंटरनेट स्पीड बेहतर होगी बल्कि हर महीने की रेंटल फीस भी बच सकती है.

Modem और Router दोनों मिलकर आपके घर के इंटरनेट को चलाते हैं एक डेटा भेजता है, दूसरा उसे वायरलेस तरीके से फैलाता है. अगर आप इन दोनों की भूमिका समझ लें तो आपका इंटरनेट अनुभव और भी स्मूथ, तेज़ और झंझट-मुक्त हो जाएगा. अब आप आसानी से अपने लिए मोडम और राउटर में सही चुनाव कर सकेंगे. हालांकि, मोडम ट्रैवल के दौरान एक अच्छा विकल्प साबित होता है. वहीं, राउटर एक स्थिर जगह होने पर आपको बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कराता है.

कब Router लेना फायदेमंद है?

यदि आप चाहते हैं घर में वाई-फाई से कई डिवाइस चलाना (मोबाइल, टैबलेट, टीवी), गेमिंग, स्ट्रीमिंग या मल्टीपल डिवाइस के लिए बेहतर नेटवर्क, मजबूत वाई-फाई कवरेज और नियंत्रण (जैसे गेस्ट नेटवर्क, पैरेंटल कंट्रोल) तो Router लेना बहुत उपयुक्त है. 

कब Modem या दोनों लेना चाहिए?

यदि आपकी स्थिति कुछ इस तरह हो आप इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ एक कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं और वाई-फाई की ज़रूरत कम है तो सिर्फ Modem पर्याप्त हो सकता है.

या फिर आपके ISP ने Modem रेंट पर दिया हुआ है और कवरेज/स्पीड ठीक है लेकिन आपको वाई-फाई कवरेज बढ़ानी है तब अच्छा Router लेना बेहतर रहेगा.

कुछ मामलों में Gateway या Combo डिवाइस मिलते हैं जिसमें Modem और Router दोनों का काम एक ही बॉक्स में होता है अगर आप सेटअप को सरल रखना चाहते हैं तो वह भी ऑप्शन है.

अगर आपकी घर में वाई-फाई व मल्टी-डिवाइस कनेक्शन की ज़रूरत है तो Router लेना जरूरी है. अगर बस इंटरनेट कनेक्शन चाहिए और एक-दो डिवाइस हैंतो Modem पर्याप्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

OLED vs QLED vs Mini-LED: कौन-सा टीवी देगा असली थिएटर वाला मजा? खरीदने से पहले जानिए बड़ा फर्क

[ad_2]

शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बनी

[ad_1]


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सुपरस्टार के 60वें बर्थडे पर फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था जिसमें शाहरुख खान का जबरदस्त लुक देखने को मिला था. ‘किंग’ अगले साल रिलीज होगी और उससे पहली ही फिल्म के नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. मेगा बजट के साथ ‘किंग’ भारत की अब तक की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है.

पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘किंग’ का बजट 200 करोड़ रुपए है. लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की इस एक्शन फिल्म को 350 करोड़ रुपए की लागत में बनाया जा रहा है. इसमें प्रिंट और प्रमोशन का बजट शामिल नहीं है. इसी के साथ ‘किंग’ ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को मात दे दी है, जिसका बजट 250 करोड़ रुपए था.

शुरुआती बजट था सिर्फ 150 करोड़
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है- ”किंग’ की शुरुआत शाहरुख खान के एक विस्तारित कैमियो के साथ एक एक्शन थ्रिलर के तौर पर हुई थी, जिसके निर्देशक सुजॉय घोष थे. शुरुआती बजट सिर्फ 150 करोड़ रुपए था, लेकिन स्क्रिप्ट में बड़ा और बेहतर होने की गुंजाइश थी. जब सिद्धार्थ आनंद फिल्म में आए, तो उन्होंने शाहरुख के साथ मिलकर फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने का प्लान बनाया, जिसमें पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए गए.’

फिल्म में छह शानदार एक्शन सीन्स
रिपोर्ट में आगे लिखा- ‘शाहरुख एक ऐसे निर्माता हैं जो दर्शकों को शानदार सीन्स के साथ समय बिताना और उनका मनोरंजन करना पसंद करते हैं. उन्होंने सिद्धार्थ को पूरी छूट दी और निर्देशक 350 करोड़ रुपए के बजट के साथ वापस आए. ‘किंग’ भारत में बनी एक ग्लोबल फिल्म है. पश्चिमी देशों में जिस फिल्म को बनाने में लाखों डॉलर लगते हैं, सिद्धार्थ आनंद उसे पांचवें हिस्से की लागत में पूरा करने का टारगेट बना रहे हैं. फिल्म में छह शानदार एक्शन सीन्स हैं, जिन्हें बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया गया है. इनमें से तीन रियल लोकेशन पर फिल्माए गए हैं, जबकि बाकी तीन सेट पर ही शूट होंगे.’

[ad_2]

मैडम ने झाड़ी अंग्रेजी तो दारोगा जी ने कूट दिया ड्राइवर! यूजर्स बोले, अब इंग्लिश बोलकर ही…

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो न केवल मजेदार है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देता है कि क्या हमारे सिस्टम में “अंग्रेजी” सच में ताकतवर है? वीडियो एक पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है जहां एक महिला कैमरे पर बोलती नजर आती है कि “इस रिक्शा ड्राइवर ने मुझे मारा, and this inspector is shouting at me instead of him.” जैसे ही महिला की यह अंग्रेजी सुनाई देती है, पुलिस इंस्पेक्टर का पूरा रिएक्शन ही बदल जाता है. वो तुरंत कुर्सी से उठते हैं, रिक्शा ड्राइवर को पकड़ते हैं और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर देते हैं. वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

अंग्रेजी बोलते ही दारोगा ने तुरंत दिलाया इंसाफ

वीडियो में साफ नजर आता है कि महिला पहले हिंदी में कुछ समझाने की कोशिश करती है, लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर उसकी बात पर ध्यान नहीं दे रहे. तभी महिला कैमरा पुलिस वाले की ओर करके अंग्रेजी में बोलती है  “this inspector is shouting at me instead of him.” बस इतना सुनते ही माहौल बदल जाता है. दारोगा कुर्सी से उछलकर खड़े होते हैं, और अचानक रौब में आकर रिक्शा वाले को पकड़कर थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ देते हैं. इस बीच थाने में मौजूद बाकी लोग भी हैरान रह जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इंस्पेक्टर साहब का गुस्सा अचानक आसमान छू गया.


सोशल मीडिया पर चला “Speak English, get justice instantly!”

वीडियो के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं. ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो के क्लिप्स शेयर हो रहे हैं, जिन पर मजेदार कैप्शन लिखे जा रहे हैं “Speak English, get justice instantly!” कुछ यूजर्स ने इसे सिस्टम की विडंबना बताया है कि अंग्रेजी भाषा आज भी हमारे समाज में शक्ति और प्रभाव का प्रतीक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को  ab.funfacts नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…देख रहा है बिनोद, कैसे अंग्रेजी बोलकर इंसाफ लिया जाता है. एक और यूजर ने लिखा…अगर इंसाफ चाहिए तो अंग्रेजी आनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं यार, इंगिल्श बोलकर इंसाफ ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


चीन ने बढ़ाई सैन्य ताकत! तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर ‘फुजियान’ हुआ तैयार, अमेरिका की बढ़ी चिंता

[ad_1]


[ad_2]

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 में बारिश ने बिगाड़ा खेल, तब कौन जीतेगा T20 सीरीज?

[ad_1]


IND vs AUS 5th T20 Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा था, लेकिन मौसम के बिगड़ने से मैच को रोक दिया गया है. पांचवें टी20 मैच के शुरू होने से पहले ही आज ब्रिस्बेन में भारी बारिश की आशंका थी. वहीं केवल 4.5 ओवर के खेल के बाद ही खराब मौसम के चलते मैच रुक गया. इसके बाद मैच में बारिश भी शुरू हो गई. इसी के साथ ये सवाल खड़ा होता है कि अगर ये मैच बारिश की वजह से धुल जाता है, तब ये टी20 सीरीज कौन जीतेगा.

कौन जीतेगा टी20 सीरीज?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेला जा रहा ये पांचवां टी20 मैच है. इस सीरीज का पहला मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की. वहीं तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की. चौथे टी20 मैच में भी भारत ने ही जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली. अगर पहले मुकाबले की तरह आज पांचवां टी20 मैच भी बारिश में धुल जाता है, तब भारतीय टीम 2-1 से ये टी20 सीरीज जीत जाएगी.

भारत ने 5 ओवर पहले किया 50 का आंकड़ा पार

पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम की तरफ से उपकप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए. भारत के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने आक्रामक रुख दिखाया. मैच रुकने से पहले 4.5 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय बल्लेबाजों ने 52 रन भी बना दिए हैं.

अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन बना चुके हैं, वहीं शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन पर खेल रहे हैं. इस मुकाबले में शुभमन गिल ने तेजी के साथ रन बनाए. इन 29 रनों में गिल ने 6 चौके जड़ दिए हैं.

यह भी पढ़ें

भारत के चैंपियन बनने के बाद ICC ने लिया बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव

[ad_2]

कुत्ते पर झपटा तेंदुआ तो बीच में आ गई बिल्ली, देखें उल्टे पैर कैसे भाग गया दरिंदा?

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना सैकड़ों वीडियो आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं या फिर अपनी अनोखी घटना की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक छोटा-सा जानवर बड़े दरिंदे को मात देता दिख रहा है. 

वीडियो में दिखा हैरान करने वाला नजारा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता पेड़ के पास शांति से बैठा होता है. उसका ध्यान कहीं और होता है, तभी अचानक पीछे से एक तेंदुआ छलांग लगाते हुए उसकी ओर दौड़ता है. ऐसा लग रहा था कि अगले ही पल कुत्ता तेंदुए के शिकंजे में फंस जाएगा, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

जैसे ही तेंदुआ कुत्ते के करीब पहुंचता है, सामने से एक नन्ही सी बिल्ली तेजी से दौड़ती हुई आती है और बिना किसी डर के सीधे तेंदुए पर झपट पड़ती है.बिल्ली ने न सिर्फ तेंदुए पर हमला किया, बल्कि उसका चेहरा अपने पंजों और दांतों से पकड़ लिया. कुछ सेकंड तक दोनों के बीच झड़प होती रही, लेकिन फिर अचानक तेंदुआ बिल्ली की बहादुरी देखकर घबरा जाता है और भाग खड़ा होता है.

बिल्ली की हिम्मत देखकर लोग हैरान

यह पूरा सीन देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ कुत्ता डर के मारे पीछे हट जाता है, वहीं बिल्ली बिना डरे तेंदुए से भिड़ जाती है. हालांकि ये वीडियो एआई से बना है. आमतौर पर हम सोचते हैं कि बिल्ली छोटी और नाज़ुक होती है लेकिन इस वीडियो ने साबित कर दिया कि हिम्मत का कोई साइज नहीं होता है.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन 

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने कमेंट्स की लाइन लगा दी. किसी ने लिखा इतनी हिम्मत तो कई इंसानों में भी नहीं होती, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा बिल्ली नहीं, यह तो जंगल की शेरनी निकली. कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि अब से कुत्ते को बॉडीगार्ड बिल्ली के साथ घूमना चाहिए. वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक आ चुके हैं. कई लोगों ने इसे जानवरों की दोस्ती और बहादुरी का सबसे शानदार नजारा बताया है. 

यह भी पढ़ें: Video: ब्रिटने में जयपुर जैसा हादसा, ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को कुचला, 3 की मौत, सामने आया वीडियो