Video: खेलते-खेलते स्विमिंग पुल में गिरा 9 महीने का बच्चा, तड़पता रहा और फिर… देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको इस बात को जरूर पता होगा कि उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनके साथ अगर थोड़ी भी लापरवाही की गई तो अंजाम बहुत भारी पड़ सकता है. हाल ही  में सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 9 महीने का बच्चा खेलते-खेलते गलती से स्विमिंग पुल में गिर जाता है. इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है.

पानी में गिरते ही डूबने लगा मासूम

वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा, जो करीब 9 महीने का लग रहा है. वह स्विमिंग पुल के पास खेल रहा होता है और उसके पास कोई नहीं होता है. बच्चा खेलते-खेलते अचानक स्विमिंग पुल के बिल्कुल नजदीक आ जाता है और फिसलकर स्विमिंग पुल में गिर जाता है.

पानी में गिरते ही वह कुछ सेकंड तक डूबता नजर आता है, लेकिन तुरंत अंदर से एक व्यक्ति बाहर दौड़ता हुआ आता है और बिना किसी देरी के बच्चे को स्विमिंग पुल से बाहर निकालता है. बच्चा रोता चिल्लाता रहता है. अगर थोड़ी सी भी देर कि गई होती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी.

लोगों ने माता-पिता की लापरवाही पर सवाल खड़े किए

इस तरह की लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है. माता-पिता को बच्चे का विशेष ध्यान देना चाहिए. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने माता-पिता की लापरवाही पर सवाल खड़े किए.

लोगों ने कहा कि बच्चों के प्रति इस तरह की लापरवाही करना बिल्कुल ही गलत है. साथ ही कुछ लोगों ने कहा कि छोटे बच्चों को स्विमिंग पुल के पास अकेले नहीं छोड़ना चाहिए. इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें –

Video: पहले सींग मारा, फिर उठाकर फेंका, बैल से मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी, देखें वीडियो


कई जगह हो गई पावर बैंक फटने की घटनाएं, ये संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान, यूज करना कर दें बंद

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पावर बैंक का इस्तेमाल करना एकदम आसान है और यह किसी भी समय और कहीं भी फोन और दूसरे गैजेट को चार्ज करने के काम आ सकता है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनके बाद फ्लाइट में इसके यूज पर प्रतिबंध तक लगाने पर विचार किया जा रहा है. दरअसल, हालिया दिनों में दुनिया के अलग-अलग देशों में फ्लाइट के दौरान पावर बैंक में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. कुछ दिन पहले दिल्ली में भी इंडिगो की एक फ्लाइट में पावर बैंक ने आग पकड़ ली थी. ऐसे में इसका इस्तेमाल संभलकर करने की जरूरत है.

खराब होने पर नजर आते हैं ये संकेत

पावर बैंक खराब होने पर यह चार्जिंग रोक देता है. खराब पावर बैंक का एक संकेत फोन को चार्ज न करना है. इसके अलावा भी कई ऐसे संकेत हैं, जिनसे पता चल जाता है कि पावर बैंक खराब हो चुका है और अब इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है. अगर आपको पावर बैंक में नीचे लिखे संकेतों में से कोई संकेत नजर आता है तो पावर बैंक बदलने की जरूरत है.

  • अगर पावर बैंक में स्वेलिंग आ गई है तो इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. पावर बैंक में स्वेलिंग से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. 
  • अगर फोन या दूसरे डिवाइस चार्ज करते समय पावर बैंक ओवरहीट हो रहा है तो इसे बंद कर दें. किसी अंदरुनी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह ओवरहीट होता है. लगातार ओवरहीट होने पर इसमें धमाका हो सकता है.
  • अगर पावर बैंक से असामान्य गंध आ रही है तो इसका यूज बंद कर दें. किसी इंटरनल पार्ट में खराबी या लीक के कारण ऐसी गंध आती है.
  • अगर आपके पावर बैंक में क्रैक या कोई दूसरी खराबी नजर आ रही है तो भी इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें. ऐसी दिक्कतों के कारण इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं रहता.

फ्लाइट में क्यों आग पकड़ लेते हैं पावर बैंक?

लिथियम-आयन बैटरी वाले पावर बैंक छोटे पैक में ज्यादा एनर्जी स्टोर रखते हैं. कई बार डिफेक्ट, फिजिकल डैमेज, ओवरचार्जिंग या इंटरनल शॉर्ट सर्किट के कारण बैटरी में होने वाली केमिकल रिएक्शन थर्मल रनवे अवस्था में पहुंच जाती है. इसका मतलब है कि बैटरी गर्म जल्दी होती है, लेकिन ठंडी नहीं हो पाती. ऊपर से एयरक्राफ्ट में प्रेशर में बदलाव, लगातार वाइब्रेशन और हीट जैसे कई कारणों से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-

TECH EXPLAINED: क्या होते हैं AI वॉइस असिस्टेंट और कैसे करते हैं काम? जानिये फायदे-नुकसान समेत सारी बातें

[ad_2]

‘हमें कई सबक सिखाए’, PAK ने संसद में पेश किया कानून, मुनीर बनेंगे CDF, क्या होगी पॉवर?

[ad_1]


भारत के साथ हालिया तनावों से ‘कई सबक’ मिलने का दावा करते हुए पाकिस्तान ने अपनी सेना को संवैधानिक रूप से और मजबूत करने का बड़ा कदम उठा लिया है. पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तारड़ ने सीनेट में 27वां संवैधानिक संशोधन बिल पेश किया है, जिसके जरिए सेना की शीर्ष कमान को नया ढांचा दिया जाएगा. सबसे अहम बात यह है कि इस बदलाव से फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को ‘कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेज’ (CDF) बनाने का रास्ता साफ हो सकता है- एक ऐसा पद जो तीनों सेनाओं पर सर्वोच्च कमान देगा.

पाकिस्तान ने दिया भारत संग तनाव का हवाला

कानून मंत्री तारड़ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हालिया तनावों ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युद्ध की रणनीति बदल चुकी है. इसलिए सेना के ढांचे और टॉप कमांड को संविधान में स्पष्ट रूप से दर्ज करना आवश्यक हो गया है. उन्होंने बताया कि कई अहम सैन्य पद आर्मी एक्ट में तो हैं, लेकिन 1973 के संविधान में नहीं, इसलिए इन्हें औपचारिक दर्जा दिया जाएगा.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में बढ़ी हलचल

भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था. इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा के कई ठिकाने नष्ट हुए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी सैन्य कार्रवाई की, लेकिन 10 मई को दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा कर दी. युद्धविराम के दस दिन बाद पाकिस्तान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बना दिया- इतिहास में सिर्फ दूसरी बार, इससे पहले 1959 में अय्यूब खान ने खुद को यह पद दिया था.

आसिम मुनीर अगर CDF बने तो कितनी बढ़ेगी ताकत?

  • 27वें संशोधन में जो बदलाव प्रस्तावित हैं, वे फील्ड मार्शल मुनीर को पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली सैन्य अधिकारी में बदल सकते हैं.
  • फील्ड मार्शल को संवैधानिक रैंक मिलेगा, यानी यह सिर्फ मानद उपाधि नहीं होगी. इससे मुनीर के पद और कार्यकाल को कानूनी सुरक्षा मिलेगी.
  • ‘कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेज’ (CDF) नाम का नया पद बनाया जाएगा – जो सेना, नौसेना और वायुसेना पर सर्वोच्च कमान रखेगा. अंदेशा है कि मुनीर ही इस पद पर बैठेंगे.
  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सैन्य मामलों पर भूमिका सीमित हो सकती है क्योंकि असली शक्ति CDF के पास होगी.
  • नए संशोधन से CDF या फील्ड मार्शल को लंबा या अनिश्चित कार्यकाल देने की संभावना बन जाती है.
  • कई मंत्रालयों को केंद्र के अधीन लाने का मतलब है-अप्रत्यक्ष रूप से सेना की नीति-नियंत्रण क्षमता बढ़ेगी.
  • प्रांतों की शक्तियां घटेंगी, जिससे केंद्र और सेना का नियंत्रण और मजबूत होगा.

यानी अगर संशोधन पास हुआ, तो आसिम मुनीर पाकिस्तान की तीनों सेनाओं पर एक तरह से पूर्ण नियंत्रण रख सकेंगे.

क्या इस बदलाव की जरूरत थी?

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, देश के कई कानूनी विशेषज्ञ इस संशोधन पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि सेना के ढांचे में सुधार साधारण कानून से भी हो सकता है, इसके लिए संविधान बदलने की जरूरत नहीं है. विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यह कदम ‘सुधार’ के नाम पर सेना की शक्ति बढ़ाने का तरीका हो सकता है. इसके अलावा 26वें संशोधन में सेना प्रमुख का कार्यकाल 3 से बढ़ाकर 5 साल किया गया था, लेकिन मौजूदा फील्ड मार्शल-जो पुरानी व्यवस्था में नियुक्त हुए थे, उनका कार्यकाल किस आधार पर बढ़ेगा, यह अब भी अस्पष्ट है. यह भी कहा जा रहा है कि 27वां संशोधन इसी उलझन को दूर करने के बजाय सेना की पकड़ और मजबूत करने का जरिया बन रहा है.

क्या पाकिस्तान में सेना फिर सत्ता पर हावी हो रही है?

इन प्रस्तावों ने पाकिस्तान में फिर से यह बहस तेज कर दी है कि क्या सेना देश की राजनीति और संवैधानिक ढांचे पर दोबारा पूरा नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रही है. सियासी दलों और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर CDF पद बना और उसका जिम्मा आसिम मुनीर को मिला, तो पाकिस्तान में सेना की शक्ति पहले से कहीं अधिक बढ़ जाएगी.

[ad_2]

सोशल मीडिया पर दिखा अदिति राव हैदरी का विंटेज ग्लैमर, पोल्का डॉट आउटफिट में लगीं हसीन

[ad_1]

अदिति राव हैदरी हमेशा ही अपने टाइमलेस क्लासिक फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अदाकारा अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने फैशन सेंस से सबका दिल जीत लिया है.

अदिति राव हैदरी हमेशा ही अपने टाइमलेस क्लासिक फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अदाकारा अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने फैशन सेंस से सबका दिल जीत लिया है.

वायरल तस्वीरों में अदिति राव हैदरी बला की खूबसूरत लग रही हैं. पोल्का डॉट वाले इस आउटफिट में एक्ट्रेस का निखार बिल्कुल खिल कर आ रहा है.

वायरल तस्वीरों में अदिति राव हैदरी बला की खूबसूरत लग रही हैं. पोल्का डॉट वाले इस आउटफिट में एक्ट्रेस का निखार बिल्कुल खिल कर आ रहा है.

स्ट्रेपलेस पोल्का डॉट आउटफिट में अदिति राव हैदरी ने विंटेज एलिगेंस का अदभुत उदाहरण पेश किया है. उनके लुक को देख फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती के मुरीद बन गए हैं.

स्ट्रेपलेस पोल्का डॉट आउटफिट में अदिति राव हैदरी ने विंटेज एलिगेंस का अदभुत उदाहरण पेश किया है. उनके लुक को देख फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती के मुरीद बन गए हैं.

अपने इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने अलग–अलग पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने इस यूनिक लुक से फैंस का दिल जीत लिया है.

अपने इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने अलग–अलग पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने इस यूनिक लुक से फैंस का दिल जीत लिया है.

अपने इस स्पेशल इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने क्लासी लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ ही पेयर किया. लो पोनीटेल हेयरस्टाइल करते हुए उन्होंने पोल्का डॉट स्कार्फ से ही अपने बालों को सिक्योर किया.

अपने इस स्पेशल इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने क्लासी लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ ही पेयर किया. लो पोनीटेल हेयरस्टाइल करते हुए उन्होंने पोल्का डॉट स्कार्फ से ही अपने बालों को सिक्योर किया.

मिनिमल इयरिंग्स और अंगूठियों के साथ उन्होंने अपना ये लुक कंप्लीट किया. वहीं सॉफ्ट मेकअप उनके इस पूरे लुक को चार–चांद लगा रहा है. इस ओवरऑल आउटफिट में अदिति राव हैदरी का ऐसा लुक देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा

मिनिमल इयरिंग्स और अंगूठियों के साथ उन्होंने अपना ये लुक कंप्लीट किया. वहीं सॉफ्ट मेकअप उनके इस पूरे लुक को चार–चांद लगा रहा है. इस ओवरऑल आउटफिट में अदिति राव हैदरी का ऐसा लुक देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा

एक बार फिर अदिति राव हैदरी ने साबित कर दिया कि वो एक बढ़िया कलाकार होने के साथ ही फैशन आइकन भी हैं. स्टाइल और फैशन के मामले में वो कई लोगों को मात दे सकती हैं.

एक बार फिर अदिति राव हैदरी ने साबित कर दिया कि वो एक बढ़िया कलाकार होने के साथ ही फैशन आइकन भी हैं. स्टाइल और फैशन के मामले में वो कई लोगों को मात दे सकती हैं.

Published at : 08 Nov 2025 09:26 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

घर में बैठ आराम से टीवी देख रहा था बुजुर्ग दंपत्ति! तभी दीवार तोड़कर आई आफत और फिर…वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. वीडियो में नजर आता है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने घर के सोफे पर आराम से बैठे टीवी देख रहे हैं. सब कुछ सामान्य लग रहा होता है कि तभी कुछ ही सेकंड में एक ऐसा हादसा होता है जिससे पूरा घर हिल जाता है. सामने से आती हुई एक तेज रफ्तार कार दीवार तोड़ते हुए सीधे उनके लिविंग रूम में घुस जाती है. पूरा मंजर इतना भयावह होता है कि देखने वालों की भी सांसें थम जाएं. लेकिन सबसे राहत की बात यह रही कि दंपत्ति की जान बाल-बाल बच गई.

घर में बैठ टीवी देख रहे कपल पर आफत बनकर टूटी कार!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दंपत्ति टीवी देखते हुए हंस-बोल रहे होते हैं. तभी एक झटके में उनके घर की दीवार अचानक टूट जाती है और तेज रफ्तार कार भीतर घुस आती है. कार की टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कुछ ही सेकंड में पूरा कमरा धूल और मलबे से भर जाता है. सोफे के ठीक सामने से कार गुजरती है, लेकिन किस्मत से दोनों बुजुर्ग उससे कुछ इंच की दूरी पर बच जाते हैं. हादसे के तुरंत बाद दोनों अपने स्थान से उठ खड़े होते हैं और हैरानी में इधर-उधर देखने लगते हैं.


क्या है वीडियो की हकीकत?

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं. कोई इस वीडियो को सच्ची घटना बता रहा है तो कोई इस वीडियो को एआई तकनीक से बनी बता रहा है. सोशल मीडिया पर इस सीसीटीवी फुटेज को लेकर भले ही कई तरह के दावे हों लेकिन वीडियो वास्तव में धड़कने रोक देने वाला है. अब यूजर्स भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को aikalaakari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अच्छा हुआ ड्राइवर ने उतरकर स्कोर नहीं पूछा. एक और यूजर ने लिखा…ये तो लाइफ इंश्योरेंस का बेस्ट एड बन सकता था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये एआई न जाने क्या क्या दिखाएगा.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो


ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कसा तंज

[ad_1]


ब्रिस्बेन में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया, इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट के कप्तान नियुक्त हुए सूर्यकुमार यादव ने लगातार 5 टी20 सीरीज जीती है. इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए सूर्या ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा, जो टीम इंडिया की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे.

सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में अभिषेक शर्मा के साथ आए थे, जो इस सीरीज के प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए. सूर्या से पूछा गया कि ट्रॉफी को छूकर कैसा लगा? तो उन्होंने भी चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रॉफी को हाथ में लेकर अच्छा लगा. ये मोहसिन नकवी पर एक कटाक्ष था. दरअसल भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी, लेकिन मोहसिन नकवी ओछी हरकत करते हुए वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. इतिहास में शायद पहली बार हुआ जब किसी विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई.

सूर्यकुमार यादव ने कसा मोहसिन नकवी पर तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “आखिरकार ट्रॉफी को छूकर बहुत अच्छा लग रहा है. जब मुझे सीरीज़ जीत की ट्रॉफी सौंपी गई, तो मैंने इसे अपने हाथों में महसूस किया. कुछ दिन पहले ही एक और ट्रॉफी भारत आई है, हमारी महिला टीम ने विश्व कप जीता है. वह ट्रॉफी भी घर वापस आ गई है. यह बहुत अच्छा लग रहा है और इस ट्रॉफी को छूकर भी अच्छा लग रहा है.”

टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के साथ मुलाकात हुई. एशिया कप ट्रॉफी ऑफिशियल मीटिंग का एजेंडा नहीं था, इसलिए आईसीसी ने नकवी के साथ मीटिंग की अलग से व्यवस्था की. हम आईसीसी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया. दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण बात हुई और दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मसले का हल चाहते हैं.”

 

[ad_2]

पतंजलि समेत देश के कई स्कूलों में रेसलिंग-कबड्डी से खेल भावना का बीज बोएगा भारतीय शिक्षा बोर्ड

[ad_1]


First National Sports Competition 2025: खेल केवल शारीरिक सौष्ठव का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और चरित्र निर्माण का सशक्त साधन भी है. इसी दृष्टिकोण से भारतीय शिक्षा बोर्ड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, अपने संबद्ध विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए ‘प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता’ का आयोजन करने का ऐलान किया है.

हरिद्वार में धूमधाम से होगी प्रतियोगिता की शुरूआत

यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न शहरों में फैली हुई है, जो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करेगी. बोर्ड का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जगाना, टीम वर्क सिखाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है. यह आयोजन नवंबर माह में विभिन्न तिथियों पर संपन्न होगा, जिसमें पारंपरिक से आधुनिक खेलों तक का समावेश होगा.प्रतियोगिता की शुरुआत 9-10 नवंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में धूमधाम से होगी.

पतंजलि गुरुकुलम विद्यालय में कुश्ती, जूडो और मल्लखंब की रंगारंग जंग देखने को मिलेगी. वहीं, पतंजलि आचार्यकुलम विद्यालय में बास्केटबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी के मैदान सजेंगे. ये खेल छात्रों की शारीरिक फुर्ती के साथ-साथ रणनीतिक सोच को निखारेंगे. हरिद्वार की पवित्र भूमि पर आयोजित यह इवेंट न केवल खेल उत्सव बनेगा, बल्कि योग परंपरा से प्रेरित स्वास्थ्य जागरूकता का भी प्रतीक होगा.

पतंजलि समेत देश के कई स्कूलों में रेसलिंग-कबड्डी से खेल भावना का बीज बोएगा भारतीय शिक्षा बोर्ड

13-14 नवंबर को आगरा में होगा वॉलीबॉल 

इसके बाद 13-14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के आगरा में जी.एस.एस. इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर होगा. ताजनगरी के इस आयोजन में छात्र-छात्राएं नेट के पार शॉट्स से एक-दूसरे को चुनौती देंगे, जो सहयोग और त्वरित निर्णय क्षमता का परीक्षण करेगा. आगरा का चयन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐतिहासिक शहर छात्रों को सांस्कृतिक धरोहर के साथ खेल का संगम प्रदान करेगा.

17-18 नवंबर को लखनऊ के लालबाग इसाबेला थोबर्न स्कूल में एथलेटिक्स और बैडमिंटन की धमाल मचाने वाली है. एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़, कूद और फेंक के इवेंट्स छात्रों की सहनशक्ति का इम्तिहान लेंगे, जबकि बैडमिंटन कोर्ट पर रैकेट की बाजीगरी दर्शकों को बांध लेगी. लखनऊ की नवाबी ठसक इस आयोजन को और आकर्षक बनाएगी.

योग और खो-खो का आयोजन करेगा अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल

अंत में, 21-22 नवंबर को राजस्थान के जयपुर में अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल योग और खो-खो का आयोजन करेगा. योग सत्र छात्रों को मानसिक शांति सिखाएंगे, जबकि खो-खो की तेज रफ्तार पारंपरिक भारतीय खेल की जीवंतता को जीवंत करेगी. गुलाबी शहर में यह इवेंट सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बनेगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और तनाव प्रबंधन की क्षमता विकसित करेंगे. बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, “यह केवल खेल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का बीज है.” सफल आयोजन की अपेक्षा में पूरे देश में उत्साह व्याप्त है. छात्रों के माता-पिता भी इसे छात्र जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे हैं. कुल मिलाकर, यह प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता शिक्षा और खेल के संयोजन का अनूठा उदाहरण सिद्ध होगी, जो आने वाले वर्षों में परंपरा का रूप लेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दिल्ली में दिखा प्रदूषण का जानलेवा नजारा! आसमान पर उड़ती दिखाई दी डरावनी लेयर- वीडियो वायरल

[ad_1]


दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अब सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अब आंखों से दिखाई देने वाली हकीकत बन गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पूरी सड़क के ऊपर धुएं की एक मोटी परत तैर रही है. रात का अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की रोशनी और उस पर फैली यह धुंध. नजारा इतना डरावना है कि लोग इसे देखकर ही सांस रोकने लगें.

दिल्ली में दिखी प्रदुषण की जानलेवा चादर!

वीडियो में दिखता है कि सड़क पर गाड़ियां तेजी से दौड़ रही हैं लेकिन उनके ऊपर आसमान में एक मोटी, सफेद और गंदी धुंध की परत फैली है. लाइटों की चमक इस स्मॉग लेयर को और ज्यादा भयानक बना रही है. यह दृश्य किसी फिल्म के सेट जैसा लगता है, लेकिन यह तस्वीर है दिल्ली के ठीक बगल की सच्चाई की. यूजर्स कह रहे हैं कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा.


खतरनाक स्तर पर है पीएम का स्तर

दावों के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है. हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर बेहद ऊंचे हैं, जिसके कारण रात में सड़क के ऊपर यह ‘सफेद परत’ बन जाती है. यह परत न सिर्फ दृश्यता को प्रभावित करती है बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक है. सांस की बीमारियां, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसे लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए परेशान

वीडियो को real_delhi_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सिगरेट नहीं पी रहे लेकिन फिर भी फेफड़े खराब हो रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…बेहद डरावना नजारा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे देखकर जिम्मेदारों को शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा


घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स! जानें सही दिशा और निर्माण का तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Vastu Shastra Tips: जब हम अपने सपनों का घर बनाते हैं, तो हम चाहते हैं कि उसमें सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. इसके लिए वास्तु शास्त्र का पालन करना महत्वपूर्ण होता है. वास्तुशास्त्र एक प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली है, जो घर की डिजाइन, दिशा, आकार, लेआउट और ऊर्जा संतुलन के बारे में बताती है.

वास्तु यह सुनिश्चित करता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कैसे रहे. घर के कमरे के हर दिशा से शुभ परिणाम मिलें. सही वास्तु से घर बनवाने पर घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल होता है. 

मुख्य द्वार और दिशा का महत्व 

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर-पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना गया है. यह दिशा सूर्य की पहली किरणों को घर में प्रवेश करने देती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और उजाला दोनों मिलते हैं.

अगर किसी कारण से दरवाजा इस दिशा में नहीं बनाया जा सकता, तो पूर्व दिशा में बड़ी खिड़की बनवाकर इस दोष को दूर किया जा सकता है. मुख्य दरवाजा घर के बाकी दरवाजों से बड़ा होना चाहिए ताकि समृद्धि और सफलता का मार्ग खुला रहे.

 बेडरूम का संतुलन 

अच्छी नींद और मानसिक शांति के लिए दक्षिण-पश्चिम कोना बेडरूम के लिए सबसे उपयुक्त है. बिस्तर को दक्षिण, पूर्व या पश्चिम दिशा में रखें, लेकिन उत्तर की ओर कभी न रखें. कमरे की सजावट में हल्के भूरे और हरे रंग का उपयोग करें.

यह शांति का प्रतीक होता है. वॉशरूम, पानी की टंकी, पूल या आरओ  घर के उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है. मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक स्थिरता और तरक्की बनी रहती है.

 उत्तर दिशा से शुरू करें घर का निर्माण 

घर का निर्माण उत्तर दिशा से शुरू करना शुभ माना गया है. यह दिशा प्रगति और धन का प्रतीक है. प्लॉट का आकार चारों दिशाओं में 90 डिग्री होना अधिक शुभ माना जाता है. यदि किसी कारण से निर्माण कार्य रुक जाए, तो जमीन को उत्तर या पूर्व की ओर हल्का ढलवा रखें और बीच का हिस्सा साफ करें.

वास्तु के अनुसार निर्माण उपकरणों को उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए. इससे काम में देरी या रुकावट हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

गेमर्स के लिए बुरी खबर! इस साल नहीं लॉन्च होगा GTA VI, जानिए 13 साल बाद भी क्यों हो रही देरी?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

GTA VI: गेमिंग दुनिया के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) को लेकर एक बार फिर बुरी खबर आई है. Rockstar Games और उसकी पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि गेम की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर अब 19 नवंबर 2026 कर दिया गया है. यह दूसरा मौका है जब GTA 6 की रिलीज़ टाल दी गई है जिससे GTA V (2013) के बाद इस फ्रेंचाइज़ी के अगले भाग के लिए फैंस को पूरे 13 साल का इंतज़ार झेलना पड़ रहा है.

आखिर क्यों हो रही है देरी?

पहले GTA 6 को Fall 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन मई 2025 में इसे आगे बढ़ाकर मई 2026 तक टाल दिया गया. अब कंपनी ने फिर छह महीने की देरी करते हुए इसे नवंबर 2026 के लिए तय किया है.

Rockstar Games ने X (पूर्व में Twitter) पर बयान जारी करते हुए कहा, “हमें पता है कि इंतज़ार लंबा हो गया है, लेकिन कुछ अतिरिक्त महीनों की ज़रूरत है ताकि हम गेम को उस क्वालिटी तक पहुंचा सकें जिसकी उम्मीद हमारे खिलाड़ियों को हमसे रहती है.” इससे साफ है कि Rockstar फिर वही कर रहा है जिसके लिए वह जाना जाता है क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं.

देरी का पूरा टाइमलाइन

दिसंबर 2023: Rockstar ने GTA VI का पहला ट्रेलर जारी किया और Fall 2025 रिलीज़ विंडो दी.

मई 2025: Take-Two ने पहली बार घोषणा की कि लॉन्च को मई 2026 तक टाल दिया गया है.

नवंबर 2025: दूसरी बार रिलीज़ डेट बढ़ाई गई अब नया दिनांक 19 नवंबर 2026.

Rockstar के दिमाग में क्या चल रहा

गेमिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि Rockstar का यह कदम गलत नहीं है. इतिहास गवाह है कि जब GTA V कई देरी के बाद आया था तब उसने गेमिंग इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया था और अब तक $8 बिलियन से ज़्यादा की कमाई कर चुका है. विश्लेषक Wyatt Swanson का कहना है, “किसी गेम को जल्दबाज़ी में रिलीज़ करना उसे बर्बाद कर सकता है लेकिन Rockstar हमेशा समय लेकर गेम को परफेक्ट बनाता है.”

GTA 6 में क्या खास होगा?

GTA VI की कहानी Vice City से प्रेरित एक मियामी जैसे शहर में सेट की गई है. इस बार गेम में दो मुख्य किरदार होंगे एक महिला Lucia जो इस सीरीज़ की पहली महिला लीड है, और उसका पार्टनर. पहले ट्रेलर में दोनों को अपराध, भाग-दौड़ और रोमांच से भरी दुनिया में दिखाया गया है.

कितनी हो सकती है कीमत

जहां एक तरफ रिलीज डेट बढ़ाई गई है वहीं गेम की कीमत को लेकर भी चर्चा जारी है. MIDiA Research की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर Rockstar गेम को $69.99 (लगभग 5800 रुपये) पर बेचे तो उसे ज्यादा फायदा होगा जबकि $100 या उससे अधिक कीमत रखने पर बिक्री घट सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 60% खिलाड़ी GTA 6 को $70 पर खरीदने को तैयार हैं लेकिन कीमत बढ़ने पर यह संख्या काफी घट जाती है.

यह भी पढ़ें:

OLED vs QLED vs Mini-LED: कौन-सा टीवी देगा असली थिएटर वाला मजा? खरीदने से पहले जानिए बड़ा फर्क

[ad_2]