मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (9 से 15 नवंबर 2025): अवसरों से भरा होगा सप्ताह, पढ़ें टैरो राशिफल

[ad_1]

जॉब राशिफल (Job): इस सप्ताह करियर में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं. आपकी मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होंगे. किसी नई जिम्मेदारी या प्रमोशन का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.

जॉब राशिफल (Job): इस सप्ताह करियर में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं. आपकी मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होंगे. किसी नई जिम्मेदारी या प्रमोशन का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.

धन राशिफल (Finance): आर्थिक मामलों में बुद्धिमानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है. पैसों का उपयोग सोच-समझकर करें. निवेश या खर्च से पहले प्लान बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. हफ्ते के अंत तक वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.

धन राशिफल (Finance): आर्थिक मामलों में बुद्धिमानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है. पैसों का उपयोग सोच-समझकर करें. निवेश या खर्च से पहले प्लान बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. हफ्ते के अंत तक वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.

बिजनेस राशिफल (Business): व्यवसाय में प्रगति और नए अवसर प्राप्त होंगे. यह सप्ताह विस्तार या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उपयुक्त है. पुराने क्लाइंट्स से भी लाभ मिलने की संभावना है.

बिजनेस राशिफल (Business): व्यवसाय में प्रगति और नए अवसर प्राप्त होंगे. यह सप्ताह विस्तार या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उपयुक्त है. पुराने क्लाइंट्स से भी लाभ मिलने की संभावना है.

लव राशिफल (Love): अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहेगा — नए रिश्तों या मुलाकातों की संभावना है. विवाहित जातकों के लिए पार्टनर का सहयोग और समझदारी संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

लव राशिफल (Love): अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहेगा — नए रिश्तों या मुलाकातों की संभावना है. विवाहित जातकों के लिए पार्टनर का सहयोग और समझदारी संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

स्वास्थ्य राशिफल (Health): सेहत के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से आत्मबल और बढ़ेगा.

स्वास्थ्य राशिफल (Health): सेहत के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से आत्मबल और बढ़ेगा.

परिवार राशिफल (Family): परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है — पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता के संकेत हैं. घर में प्रसन्नता और गर्व का माहौल रहेगा.

परिवार राशिफल (Family): परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है — पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता के संकेत हैं. घर में प्रसन्नता और गर्व का माहौल रहेगा.

Published at : 09 Nov 2025 12:19 AM (IST)

राशिफल फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: ट्रेन से टकराई चील, शीशा तोड़ ड्राइवर केबिन में घुसी, सामने आया अजीब हादसे का वीडियो

[ad_1]


Train Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चील ट्रेन से टकरा गई और सीधा शीशा तोड़कर ड्राइवर के केबिन में घुस गई. जिसके चलते ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा. ये घटना श्रीनगर और अनंतनाग के बीच चलने वाली ट्रेन में हुई है. 

ड्राइवर को प्राथमिक इलाज दिया गया

बता दें कि ट्रेन के चलने के दौरान एक चील ट्रेन के शीशे से टकरा गई. टकराने की वजह से ट्रेन का शीशा बुरी तरह टूट गया और चील सीधा ट्रेन ड्राइवर के केबिन में घुस गई. इस दौरान ड्राइवर को गंभीर चोटें आई. वीडियो में देख सकते हैं कि ड्राइवर के मुंह पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं और साथ ही खून बहता भी दिखाई दे रहा है.


इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई. इस गंभीर घटना के चलते ट्रेन को तुरंत रोका गया और ड्राइवर को प्राथमिक इलाज दिया गया. वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन में घायल चील पड़ी हुई है. गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रेन में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है.

कांच के टुकड़े ड्राइवर की गर्दन में लगे

ड्राइवर के मुताबिक, चील के टकराने के बाद शीशा इतनी तेज टूटा कि उसके टुकड़े उसकी गर्दन और मुंह पर लग गए, जिसके चलते खून बहने लगा, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें निकाल लिया गया. हादसे के बाद ट्रेन को एकदम रोका गया, जिसके चलते यात्रियों को एक तेज झटका लगा और वह इस झटके के चलते काफी डर गए.

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स सामने आने लगे. लोगों ने कहा कि अच्छा है ज्यादा बड़ा हादसा नहीं हुआ तो वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि कांच के ऊपर लोहे का जाल होना चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा भविष्य में ना हो पाए.


फिनलैंड की खूबसूरती में खोईं वामिका गब्बी, देखें वेकेशन की अनसीन तस्वीरें

[ad_1]

वामिका गब्बी अपने सोशल मीडिया पर फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. नेटीजेंस भी एक्ट्रेस की एक झलक देखने को बेताब रहते हैं.

वामिका गब्बी अपने सोशल मीडिया पर फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. नेटीजेंस भी एक्ट्रेस की एक झलक देखने को बेताब रहते हैं.

एक बार फिर उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है. फिनलैंड में हसीना अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं और यूजर्स भी उनकी ब्यूटी देख अपना दिल संभाल नहीं पा रहे हैं. वामिका गब्बी का लेटेस्ट पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है.

एक बार फिर उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है. फिनलैंड में हसीना अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं और यूजर्स भी उनकी ब्यूटी देख अपना दिल संभाल नहीं पा रहे हैं. वामिका गब्बी का लेटेस्ट पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है.

अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने अलग–अलग पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने अपना जमकर प्यार दिखाया है और कमेंट्स की बरसात कर दी है. पोस्ट शेयर करने के महज कुछ ही घंटों बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने अलग–अलग पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने अपना जमकर प्यार दिखाया है और कमेंट्स की बरसात कर दी है. पोस्ट शेयर करने के महज कुछ ही घंटों बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

वायरल पिक्चर्स में वामिका गब्बी का लुक कैजुअल ही देखा गया. ग्रे कलर के ओवरसाइज स्वेटशर्ट को उन्होंने लूज ट्राउजर के साथ पेयर किया है. चंकी नेकपीस के साथ उन्होंने अपना ये लुक पूरा किया.

वायरल पिक्चर्स में वामिका गब्बी का लुक कैजुअल ही देखा गया. ग्रे कलर के ओवरसाइज स्वेटशर्ट को उन्होंने लूज ट्राउजर के साथ पेयर किया है. चंकी नेकपीस के साथ उन्होंने अपना ये लुक पूरा किया.

लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का मेकअप सटल ही देखा गया. स्मोकी आइ मेकअप और खुले बालों में हसीना काफी स्टाइलिश लग रही हैं.

लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का मेकअप सटल ही देखा गया. स्मोकी आइ मेकअप और खुले बालों में हसीना काफी स्टाइलिश लग रही हैं.

आखिरी बार एक्ट्रेस को राजकुमार राव के साथ 'भूल चुक माफ' में देखा गया था. इस डार्क कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को काफी सराहा गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

आखिरी बार एक्ट्रेस को राजकुमार राव के साथ ‘भूल चुक माफ’ में देखा गया था. इस डार्क कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को काफी सराहा गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

लगातार वामिका गब्बी जबरदस्त फिल्मों के साथ ही अपने टैलेंट और खूबसूरती से लोगों के दिल में जगह बना रही हैं. अब उन्हें तमिल फिल्म 'जीनी' और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में देखा जाएगा.

लगातार वामिका गब्बी जबरदस्त फिल्मों के साथ ही अपने टैलेंट और खूबसूरती से लोगों के दिल में जगह बना रही हैं. अब उन्हें तमिल फिल्म ‘जीनी’ और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में देखा जाएगा.

Published at : 08 Nov 2025 10:49 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

न्यूयॉर्क के मेयर तो बन गए जोहरान ममदानी, लेकिन कुर्सी पर अब भी खतरा? ट्रंप के सपोर्टर के ऐलान

[ad_1]


न्यूयॉर्क के क्वींस से असेंबलीमैन 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने इतिहास रचते हुए न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और भारतीय मूल के मेयर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. लेकिन उनकी जीत के तुरंत बाद ही राजनीति में हलचल मच गई. डोनाल्ड ट्रंप की करीबी और रिपब्लिकन नेता एलिस स्टेफेनिक ने 2026 में होने वाले न्यूयॉर्क गवर्नर चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी और कई राजनीतिक विशेषज्ञ इसे ममदानी को पद से हटाने की तैयारी के रूप में देख रहे हैं.

स्टेफेनिक ने मेयर ममदानी पर लगाया ये आरोप
स्टेफेनिक ने ममदानी की जीत के बाद बेहद आक्रामक बयान दिए. उन्होंने न्यूयॉर्क को ‘अमेरिका का सबसे महंगा राज्य’ कहा और मौजूदा गवर्नर कैथी होकुल को ‘अमेरिका की सबसे खराब गवर्नर’ बताया. ममदानी पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्हें ‘एंटीसेमाइट, जिहादी और कम्युनिस्ट’ तक कह दिया. गौरतलब है कि होकुल ने चुनाव में ममदानी का समर्थन किया था, जबकि उनके मुकाबले पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उतरे थे.

अगर स्टेफेनिक जीतीं तो क्या होगा?
न्यूयॉर्क राज्य के संविधान में एक दुर्लभ लेकिन शक्तिशाली प्रावधान है, जिसके तहत गवर्नर किसी भी मेयर को पद से हटा सकती हैं. अगर 2026 में स्टेफेनिक जीत गईं, तो वे इस अधिकार का इस्तेमाल कर ममदानी को हटाने की कोशिश कर सकती हैं.

न्यूयॉर्क सिटी चार्टर के अनुसार, गवर्नर मेयर पर आरोप लगाकर उन्हें नोटिस भेज सकती हैं. मेयर को अपने बचाव का पूरा मौका दिया जाएगा. जांच के दौरान गवर्नर उन्हें 30 दिनों के लिए निलंबित भी कर सकती हैं. मेयर को हटाए जाने की स्थिति में शहर को 90 दिनों के भीतर विशेष चुनाव कराना पड़ सकता है. अंतिम बार यह शक्ति 1932 में इस्तेमाल हुई थी, जब फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने मैनहट्टन शेरिफ को हटाया था.

न्यायालय भी गवर्नर के फैसले को नहीं रोक सकता
राज्य के कानून के अनुसार, गवर्नर का ऐसा फैसला अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती. हाल ही में पोलिटिको ने रिपोर्ट किया था कि जरूरत पड़ने पर गवर्नर होकुल भी न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स को इसी अधिकार से हटा सकती थीं.

स्टेफेनिक बनाम होकुल: सर्वे में कांटे की टक्कर
मैनहट्टन इंस्टीट्यूट के सर्वे में स्टेफेनिक को 43% और होकुल को 42% समर्थन मिला, लेकिन कुछ अन्य पोल्स में होकुल आगे दिखीं. यानी मुकाबला बेहद नजदीकी होने वाला है. स्टेफेनिक हार्वर्ड ग्रेजुएट हैं और 2014 में 30 साल की उम्र में अमेरिका की सबसे युवा सांसदों में शामिल थीं. शुरुआत में वे एक मध्यमार्गी रिपब्लिकन थीं, लेकिन बाद में वे डोनाल्ड ट्रंप की प्रमुख सहयोगी बन गईं और तेज-तर्रार ‘MAGA’ नेता के रूप में अपनी नई पहचान बनाई. उन्होंने कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क को सुरक्षित और सस्ता बनाने के लिए चुनाव लड़ रही हूं. हमारी महान राज्य को नई पीढ़ी की लीडरशिप की जरूरत है.’

ममदानी की जीत ने बदला न्यूयॉर्क का राजनीतिक समीकरण
ममदानी की जीत न केवल ऐतिहासिक है बल्कि न्यूयॉर्क की राजनीति में एक नई दिशा का संकेत भी देती है, लेकिन स्टेफेनिक की गवर्नर रेस में एंट्री के बाद स्पष्ट है कि आने वाले दो साल में न्यूयॉर्क की राजनीति में तीखा टकराव देखने को मिलेगा और इसका केंद्र होंगे जोहरान ममदानी, जो अब देश की सबसे शक्तिशाली नगर पालिका के पहले मुस्लिम मेयर बन चुके हैं.

[ad_2]

TECH EXPLAINED: क्या होते हैं AI वॉइस असिस्टेंट और कैसे करते हैं काम? जानिये फायदे-नुकसान भी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपने वॉइस असिस्टेंट का नाम जरूर सुना होगा. यह भी हो सकता है कि आपने अलार्म लगाने से लेकर अपना मनपसंद गाना चलाने का काम भी वॉइस असिस्टेंट से करवाया हो. अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आ जाने के कारण ये वॉइस असिस्टेंट और भी स्मार्ट हो गए हैं. अब नए स्मार्टफोन में AI वॉइस असिस्टेंट आने लगे हैं. ये आपकी प्रेफरेंसेस को याद रखते हैं, कॉन्टेक्स्ट समझ सकते हैं और ऐसे कई काम कर सकते हैं, जो कुछ साल पहले तक सोचे भी नहीं जा सकते थे. अलेक्सा इसका एक उदाहरण है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये वॉइस असिस्टेंट काम कैसे करते हैं? इनके फायदे-नुकसान क्या हैं और इन्हें किन-किन कामों में यूज किया जा सकता है? आज हम आपके इन सारे सवालों के जवाब लेकर आए हैं.

क्या होते हैं AI वॉइस असिस्टेंट?

AI वॉइस असिस्टेंट ऐसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होते हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से इंसानी आवाज को पहचान कर रिस्पॉन्ड करते हैं. इन्हें जनरल वॉइस असिस्टेंट और स्पेशलाइज्ड वॉइस असिस्टेंट के तौर पर दो कैटेगरी में डिवाइड किया जा सकता है. जनरल असिस्टेंट सवालों के जवाब देने और कई दूसरे टास्क परफॉर्म करते हैं. गूगल असिस्टेंट और अलेक्सा इसका उदाहरण हैं. वहीं स्पेशलाइज्ड असिस्टेंट को किसी खास इंडस्ट्री या फील्ड के लिए बनाया जाता है, जो उस पर्टिकुलर एरिया में एक्सपर्टीज रखते हैं. 

कैसे काम करते हैं वॉइस असिस्टेंट?

वॉइस असिस्टेंट नैचुलर लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), मशीन लर्निंग (ML) और स्पीच रिकग्नेशन टेक्नोलॉजीज का यूज करते हैं, जो उन्हें इंसानी आवाज को समझकर, उसका एनालाइज कर रिस्पॉन्ड करने में इनेबल करती हैं. इस पूरी प्रोसेस के कई स्टेप्स होते हैं.

वॉइस रिकग्नेशन- AI वॉइस असिस्टेंट सबसे पहले यूजर के बोले हुए शब्दों को पहचाता है. इसके लिए एडवांस्ड एल्गोरिद्म काम करता है, जो बैकग्राउंड नॉइस को कम कर देता है ताकि यह सिर्फ आपकी आवाज पर फोकस कर पाए.

नैचुरल लैंग्वेज अंडरस्टेंडिंग- जब सिस्टम आपकी आवाज पहचान लेता है तो यह इसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर देता है. इसके बाद AI नैचुलर लैंग्वेज अंडरस्टेंडिंग की मदद से कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से मतलब समझती है. 

एग्जीक्यूशन- कमांड को समझने के बाद असिस्टेंट एक्शन लेता है. यह किसी सवाल का जवाब देने से लेकर किसी स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने और रिमाइंड सेट करने तक कुछ भी हो सकता है.

फीडबैक- एक्शन लेने के बाद वॉइस असिस्टेंड आपको फीडबैक देता है. इसमें टास्क के कंप्लीट होने की कंफर्मेशन मांगी जा सकती है या किसी अस्पष्ट कमांड के लिए फिर से रिक्वेस्ट की जा सकती है.

मशीन लर्निंग- इस पूरी प्रक्रिया में मशीन लर्निंग भी साथ-साथ चलती रहती है. दरअसल, AI वॉइस असिस्टेंट डेली की इंटरेक्शन से अपनी एक्यूरेसी और एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए सीखता रहता है. यह आपकी आवाज और यूसेज पैटर्न को पकड़ लेता है और आपकी कमांड को प्रेडिक्ट भी कर सकता है.

ये हैं वॉइस असिस्टेंट के फायदे
 
सुविधा- वॉइस असिस्टेंट सुविधाजनक होते हैं. मान लिजिए आप कुकिंग या किसी दूसरे काम में उलझे हुए हैं. वॉइस असिस्टेंट पर आप कमांड देकर गाने चलाने से लेकर मैसेज भेजने तक कई काम कर सकते हैं और इसके लिए आपको अपने हाथों का यूज करने की भी जरूरत नहीं है.

एफिशिएंसी- वॉइस असिस्टेंट कैलेंडर मैनेज करने, रिमाइंड सेट करने और जानकारी निकालने जैसे काम पलक झपकते ही कर सकते हैं. इनके होते हुए आपको इन कामों के लिए अपना टाइम बर्बाद करने की जरूरत नहीं है.

होम ऑटोमेशन- स्मार्ट होम डिवाइस में AI वॉइस असिस्टेंट को इंटीग्रेट किया जा सकता है. इसकी मदद से आप एक बार बोलकर घर की लाइटिंग, टेंपरेचर, सिक्योरिटी सिस्टम और दूसरी चीजें अपने हिसाब से एक्टिवेट और एडजस्ट कर सकते हैं.

वॉइस असिस्टेंट के नुकसान

प्राइवेसी से जुड़ी चिंता- वॉइस असिस्टेंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता प्राइवेसी से जुड़ी हुई है. AI वॉइस असिस्टेंट को सही तरीके से फंक्शन करने के लिए काफी पर्सनल डेटा की जरूरत होती है. जिस तरह से यह डेटा यूज और स्टोर होता है, उससे कई यूजर्स सहज नहीं होते हैं.

इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत- ज्यादा AI वॉइस असिस्टेंट इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना काम नहीं कर पाते. ऐसे में खराब नेटवर्क या बिना कवरेज वाले इलाकों में इनका यूज नहीं किया जा सकता.

समझने में गलती- एडवांस टेक्नोलॉजी के बावजूद वॉइस असिस्टेंट कई बार कमांड समझने में गलती कर देते हैं. ये लहजे और उच्चारण को ठीक तरीके से समझ नहीं पाते और कमांड से हटकर कोई टास्क करने लगते हैं, जिससे यूजर को फ्रस्ट्रेशन होती है.

जटिल कामों में असमर्थ- अलेक्सा जैसी वॉइस असिस्टेंट रेगुलर टास्क तो आसानी से कर लेते हैं, लेकिन जटिल कामों में ये हाथ खड़े कर देते हैं. ये ऐसे काम नहीं कर पाते, जिनमें ह्यूमन जजमेंट की जरूरत होती है. 

किन कामों में यूज हो सकते हैं AI वॉइस असिस्टेंट?

आजकल स्मार्टफोन्स से लेकर कारों तक में वॉइस असिस्टेंट को इंटीग्रेट किया जाने लगा है, जिससे पता चलता है कि ये कई काम आसानी से कर सकते हैं. डेली शेड्यूलिंग और रिमाइंडर के अलावा इन्हें कम्यूनिकेशन, एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम कंट्रोल, कुकिंग और शॉपिंग में मदद, रियल-टाइम इंफोर्मेशन पाने, हेल्थ मॉनिटरिंग और एडवाइस और ट्रैवल और नेविगेशन समेत कई कामों के लिए यूज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

बड़ों को बच्चा बता रहा है YouTube का यह टूल, वीडियो देखने में हो रही परेशानी

[ad_2]

पढ़ने में नहीं लग रहा है मन, तो छात्रों को इस रत्न से मिलेगा लाभ

[ad_1]

रत्न केवल सुख समृद्धि और सुंदरता का ही प्रतीक नहीं है बल्कि ज्योतिष के अनुसार यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता भी प्रदान करते हैं. विद्यार्थियों के लिए रत्न विशेष रूप से लाभदायक माने जाते हैं. माना जाता है कि इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है. आइए जानते हैं इसके बारे में -

रत्न केवल सुख समृद्धि और सुंदरता का ही प्रतीक नहीं है बल्कि ज्योतिष के अनुसार यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता भी प्रदान करते हैं. विद्यार्थियों के लिए रत्न विशेष रूप से लाभदायक माने जाते हैं. माना जाता है कि इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है. आइए जानते हैं इसके बारे में –

पन्ना रत्न बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है, जिसे बुद्धि, वाणी और संचार का कारक माना जाता है. यह रत्न विशेष रूप से छात्रों के लिए बहुत लाभकारी होता है. यह स्मरण शक्ति, एकाग्रता और समझने की क्षमता को बढ़ाता है.

पन्ना रत्न बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है, जिसे बुद्धि, वाणी और संचार का कारक माना जाता है. यह रत्न विशेष रूप से छात्रों के लिए बहुत लाभकारी होता है. यह स्मरण शक्ति, एकाग्रता और समझने की क्षमता को बढ़ाता है.

जो विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं या परीक्षा के समय मानसिक तनाव महसूस करते हैं, उनके लिए पन्ना शुभ माना जाता है. यह मन को शांत करता है, विचारों में स्पष्टता लाता है और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है.

जो विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं या परीक्षा के समय मानसिक तनाव महसूस करते हैं, उनके लिए पन्ना शुभ माना जाता है. यह मन को शांत करता है, विचारों में स्पष्टता लाता है और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है.

पन्ना रत्न को विद्या, बुद्धि और मानसिक शांति देने वाला रत्न माना गया है. यह बुध ग्रह से जुड़ा होता है, जो ज्ञान, तर्क और संचार का प्रतीक है. जो विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं या बार-बार परीक्षा में असफल हो रहे हैं. उनके लिए पन्ना पहनना बहुत लाभदायक होता है.

पन्ना रत्न को विद्या, बुद्धि और मानसिक शांति देने वाला रत्न माना गया है. यह बुध ग्रह से जुड़ा होता है, जो ज्ञान, तर्क और संचार का प्रतीक है. जो विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं या बार-बार परीक्षा में असफल हो रहे हैं. उनके लिए पन्ना पहनना बहुत लाभदायक होता है.

माणिक्य रत्न भी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होता है. इससे मानसिक दृढ़ता और ऊर्जा बढ़ाती है. परीक्षा के समय के तनाव को कम करता है. यह रत्न कारोबारियों के लिए भी शुभ होता है.

माणिक्य रत्न भी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होता है. इससे मानसिक दृढ़ता और ऊर्जा बढ़ाती है. परीक्षा के समय के तनाव को कम करता है. यह रत्न कारोबारियों के लिए भी शुभ होता है.

रत्न विज्ञान के अनुसार विद्यार्थियों को पन्ना पहनने से ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है. मन की चंचलता कम होती है और पढ़ाई पर फोकस बढ़ता है. माना जाता है कि यह रत्न नकारात्मक विचारों को दूर रखता है और मन को शांत करता है.

रत्न विज्ञान के अनुसार विद्यार्थियों को पन्ना पहनने से ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है. मन की चंचलता कम होती है और पढ़ाई पर फोकस बढ़ता है. माना जाता है कि यह रत्न नकारात्मक विचारों को दूर रखता है और मन को शांत करता है.

पन्ना रत्न को आमतौर पर बुधवार के दिन, सोने या चांदी की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है. इसे पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना आवश्यक है.

पन्ना रत्न को आमतौर पर बुधवार के दिन, सोने या चांदी की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है. इसे पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना आवश्यक है.

Published at : 08 Nov 2025 10:22 PM (IST)

धर्म फोटो गैलरी

[ad_2]

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 122 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

[ad_1]


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अलग-अलग विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. यह भर्ती अभियान कुल 122 पदों के लिए जारी किया गया है. अगर आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहतरीन हो सकता है.

आवेदन की प्रक्रिया NPCIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 122 पदों पर निकली बंपर भर्ती की योग्यता और सैलरी क्या है. 

किन पदों पर निकली है भर्ती 

इस भर्ती के तहत एनपीसीआईएल अलग-अलग विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों को भरेगा. इसमें डिप्टी मैनेजर (HR) के 31 पद, डिप्टी मैनेजर (F&A)  48 पद, डिप्टी मैनेजर (C&MM) 34 पद, डिप्टी मैनेजर (लीगल  1 पद और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 8 पद शामिल हैं. कुल मिलाकर 122 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

122 पदों पर निकली बंपर भर्ती की योग्यता 
 
1. डिप्टी मैनेजर पद के लिए – उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कुछ पदों के लिए एमबीए, एलएलबी, सीए या संबंधित प्रोफेशनल योग्यता की भी जरूरत है. वहीं इस पद के लिए एज लिमिट न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार SC,ST, OBC और PWD उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी

2. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए – उम्मीदवार के पास हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. अगर उम्मीदवार के पास अनुवाद का एक्सपीरियंस है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी. इस पद के लिए एज लिमिट न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए.  सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और PWD उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी. 

122 पदों पर निकली बंपर भर्ती की  सैलरी 

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी. इसमें डिप्टी मैनेजर को 56,100 प्रति माह सैलरी दी जाएगी और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को 35,400 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), पेंशन, चिकित्सा सुविधाएं, और प्रमोशन के अवसर भी मिलेंगे यानी यह एक स्थिर और सुविधाजनक सरकारी नौकरी है. 

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में भर्ती की आवेदन प्रक्रिया क्या है 

1. सबसे पहले NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

2. होमपेज पर Career या Recruitment Notification  सेक्शन में जाएं. 

3. Deputy Manager & Junior Hindi Translator Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें. 

4. पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता चेक करें. 

5. इसके बाद Registration पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरें. 

6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सर्टिफिकेट आदि अपलोड करें और आवेदन फीस भरें

7. सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें. 

यह भी पढ़ें RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली 113 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया टू कोलकाता फ्लाइट पकड़ेगी टीम इंडिया, बिना आराम अगली सीरीज खेलने पहुंचेंगे खिलाड़ी

[ad_1]


शनिवार, 8 नवंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से विजयी रही, लेकिन इस जीत की खुशी मनाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को एक दिन का भी समय नहीं मिला. खबर है कि रविवार को कप्तान शुभमन गिल सहित 4 भारतीय खिलाड़ी कोलकाता पहुंचने वाले हैं. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ब्रिसबेन से सीधे कोलकाता की फ्लाइट पकड़ेंगे. दक्षिण अफ्रीकी टीम भी रविवार को कोलकाता पहुंचेगी. वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग जत्थों में सोमवार को कोलकाता पहुंचेंगे. भारतीय टीम मंगलवार से अगली टेस्ट सीरीज का अभ्यास शुरू करेगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी. पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है, जो पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ करवाते हुए भारतीय दौरे पर आ रही है.

दूसरी ओर भारतीय टीम ने WTC 2025-27 के चक्र में अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में 2-2 से ड्रॉ पर रोका था.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें 16 बार टीम इंडिया विजयी रही है, लेकिन जीत के मामले में दक्षिण अफ्रीका आगे है क्योंकि उसने 18 मौकों पर भारत को टेस्ट मैचों में हराया है. उनके 10 मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछले चार टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने 3 बार भारत को हराया है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट टीम को मिला एक और DSP, सिराज और दीप्ति शर्मा के बाद ये क्रिकेटर पुलिस वर्दी में आएगा नजर

[ad_2]

Video: भिगोना ले जा रहा था शख्स, फिसलते ही ऊपर गिरा गर्म तेल, खौफनाक मंजर CCTV में कैद

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के ऊपर उबलता तेल गिर गया. हादसे के चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडिय अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे की गंभीरता साफ तौर पर देखी जा सकती है.
 
व्यक्ति पूरी तरह से झुलस गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी रेस्टोरेंट के किचन में एक व्यक्ति को काम करते देखा जा सकता है.  व्यक्ति तेल से भरा बड़ा सा बर्तन उठाकर तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देता है. वीडियो में देख सकते हैं कि बर्तन कितना भारी नजर आ रहा है और व्यक्ति उसे लेकर जैसे ही आगे बढ़ता है उसका पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाता है.

इस दौरान व्यक्ति के हाथ से बर्तन भी छूट जाता है और उसके पूरे शरीर और चेहरे पर गिर जाता है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि व्यक्ति पूरी तरह से झुलस जाता है और दर्द के मारे चीखने चिल्लाने लगता है. आगे देखा जा सकता है कि व्यक्ति दर्द से चीखते हुए उठता है.

किचन में काम करते समय सावधानी बरतें 

हादसे के कारण गर्म तेल पूरे किचन में फैल गया. व्यक्ति चीखते हुए भागने लगता है. इस दौरान शायद किचन में कोई मौजूद नहीं होता है. इस घटना के वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने घटना को खतरनाक और जानलेवा बताया.

वीडियो को देखकर यह साफ है कि हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई होंगी. साथ ही ये घटना हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि किचन में काम करते समय कितनी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

 


भारत बना विदेशी स्टार्टअप की पहली पसंद, सिंगापुर और कनाडा की कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Indian startups: सिंगापुर और कनाडा की कई अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप कंपनियों ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने में रुचि दिखाई है. स्टार्टअप कंपनियों ने हांगकांग साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क्स कॉरपोरेशन (एचकेएसटीपी) द्वारा आयोजित वैश्विक पिच प्रतियोगिता ईपीआईसी 2025 के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में भारत में अपने कदम बढ़ाने की इच्छा जताई. पिच प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है, जहां उद्यमी अपने व्यावसायिक विचारों को निर्णायकों और निवेशकों के सामने प्रस्तुत करते हैं. 

प्रतियोगिता की डिटेल

प्रतियोगिता के दौरान 70 से अधिक देशों से आए 1,200 स्टार्टअप में से 100 को तीन श्रेणियों डिजिटल स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, वित्त प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी में चुना गया. इनमें भारत के दो स्टार्टअप भी शामिल हैं. यह वार्षिक कार्यक्रम संस्थापकों को वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट सहयोगियों और उभरते बाजारों से जोड़ने का अवसर देता है. एचकेएसटीपी के चेयरमैन सनी चाई ने कहा, ”हम हांगकांग की कनेक्टिविटी को गति प्रदान कर रहे हैं, जिससे विचारों को सीमाओं के पार ले जाने और विस्तार करने में मदद मिल रही है.” 

सिंगापुर की कंपनी एनईयू बैटरी मैटेरियल्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रायन ओह ने कहा, ”हमारी प्राथमिकता सिंगापुर से परे अपने व्यवसाय को बढ़ाना है, क्योंकि बैटरी पुनर्चक्रण केवल सिंगापुर या हांगकांग की समस्या नहीं है, यह एक वैश्विक समस्या है. हम अपनी प्रक्रिया और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके इसका समाधान करना चाहते हैं.” भारत के लिए योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, भारत स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण वाला एक बड़ा बाजार है, तथा बैटरी  पुनर्चक्रण में शामिल कुछ स्टार्टअप वहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

भारत में स्टार्टअप कल्चर काफी तेजी से बढ़ रहा है. बहुत से भारतीय युवा नौकरी करने की जगह पर स्टार्टअप का रास्ता अपना रहे है. युवाओं ने इस क्षेत्र में सफलता की नई कहानियां भी लिखी हैं. यह बदलते भारत और युवाओं की सोच को दर्शाता है.  

यह भी पढ़ें: अब बिना बैंक अकाउंट के भी चलेगा यूपीआई! बच्चे भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

[ad_2]