कल्याण ज्वैलर्स की चमक बरकरार! तिमाही मुनाफा 260 करोड़ रुपए के पार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

kalyan jewellers profit: कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में दोगुना होकर 260.51 करोड़ रुपये हो गया. मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है. एक साल पहले इसी तिमाही  में शुद्ध मुनाफा 130.32 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,907.44 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,091.47 करोड़ रुपये थी. कल्याण ज्वैलर्स के भारत, अमेरिका और पश्चिम एशिया में 436 शोरूम हैं, जिनका खुदरा क्षेत्र 10,67,000 वर्ग फुट से अधिक है.

शेयर बाजार में कब हुई एंट्री?

भारतीय शेयर बाजार में कल्याण ज्वेलर्स की एंट्री 26 मार्च 2021 को हुई थी. कंपनी ने आईपीओ के तहत 87 रुपए पर शेयर जारी किए थे. जिसमें निवेशकों ने 1,174.82 करोड़ रुपए का निवेश किया था. आईपीओ को 2.61 गुना बोली भी मिली थी. अगर पिछले एक साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के परफॉर्मेंस की बात करें तो, इसमें जबरदस्त उतार-चढ़ाव दिखने को मिला है.

2 जनवरी 2025 को शेयर ₹794.60 तक पहुंच गए थे, जो एक साल का सबसे ऊंचा स्तर था. हालांकि, सिर्फ दो महीनों में ही इसमें करीब 49.76 प्रतिशत की गिरावट आई और 11 मार्च 2025 को यह फिसलकर ₹399.20 पर आ गया, जो पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर रहा.

कल्याण ज्वैलर्स देश की जानी-मानी ज्वैलरी विक्रेता कंपनी है. कंपनी अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के गहने बनाकर देती है. अपने ज्वैलरी डिजाइन के लिए कल्याण बहुत फेमस मानी जाती है. भारत के लगभग हर बड़े शहर में कंपनी के शोरुम मौजूद है. जिसके कारण ग्राहकों तक कल्याण की पहुंच आसान रही है. जिसके कारण कंपनी का मुनाफा भी बढ़ रहा है.  

यह भी पढ़ें: SBI ने 100 अरब डॉलर मार्केट कैप छू कर रच दिया इतिहास, अब लक्ष्य ग्लोबल टॉप 10 बैंकों में शामिल होना 

 

[ad_2]

Virgo Weekly Horoscope (9 से 15 नवंबर 2025): कन्या राशि इस सप्ताह समय, धन और ऊर्जा का सही उपयो

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kanya Saptahik Rashifal 9 to 15 November 2025: यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करने पर सफलता और लाभ लेकर आएगा. अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो करियर और व्यवसाय में बड़े अवसर प्राप्त होंगे. एन्सेस्ट्राल प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने पर मन को राहत मिलेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है.

बिज़नेस राशिफल:
व्यवसाय में बिज़नेस डील या धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहें. सावधानी बरतने पर लाभ संभव है. साझेदारी और निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं. प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और रणनीति लाभकारी साबित होगी.

नौकरी राशिफल:
ऑफिस में अवसर बढ़ेंगे, लेकिन आपको अलर्ट रहना होगा. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना जरूरी है. सीनियर्स का सहयोग अपेक्षित रूप से मिल सकता है. प्रयास करने पर आप मनचाहा परिणाम हासिल कर सकते हैं.

लव और फैमिली राशिफल:
प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. लव पार्टनर के साथ रिश्ते संतुलित बने रहेंगे. दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी तकरार के बावजूद सुख और सामंजस्य रहेगा. परिवार में आपके निर्णयों का सम्मान होगा.

युवा और विद्यार्थी राशिफल:
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी पर ध्यान देने की आवश्यकता है. मनोरंजन और अन्य गतिविधियों में लापरवाही से बचें.

हेल्थ राशिफल:
दिनचर्या बिगड़ने और खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. मानसिक तनाव से दूर रहें और पर्याप्त आराम व संतुलित आहार लें.

शुभ अंक: 3, 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चना का भोग लगाएं.

FAQs:
Q1: क्या इस सप्ताह व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलेगा?
A1: हां, लेकिन सोच-समझकर निवेश और डील करें.

Q2: क्या नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी?
A2: हां, अवसर बढ़ेंगे लेकिन अलर्ट रहना जरूरी है.

Q3: क्या स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है?
A3: जी हां, खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही से बचें.

Q4: क्या प्रेम संबंध में कोई नई शुरुआत संभव है?
A4: लव लाइफ सामान्य रहेगी, नए अवसर भी मिल सकते हैं.

Q5: क्या प्रतियोगिता में सफलता संभव है?
A5: हां, प्रयास और मेहनत से मनचाहा परिणाम मिल सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ऐसे यूज कर रहे हैं तो जल्दी खराब हो जाएगा फोन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

फोन हमारे डेली रूटीन का हिस्सा बन चुका है. किचन में खाना बनाते समय से लेकर ऑफिस की मीटिंग तक यह हर समय साथ रहता है. ऐसे में कई बार इसकी हैंडलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. जल्दबाजी में इसे कहीं भी रख दिया जाता है या इसका यूज करते समय कई और बातों का ध्यान नहीं रखा जाता. लंबे समय तक हैंडलिंग में लापरवाही से फोन खराब हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन जगहों पर फोन को रखने से बचना चाहिए और इसे कैसे हैंडल किया जाना चाहिए.

सुरक्षित नहीं है किचन में फोन रखना

कई लोग खाना बनाते समय रेसिपी देखने के लिए फोन को किचन में रख लेते हैं. किचन में फोन रखना सुरक्षित नहीं है. दरअसल, किचन में खाना बनाते समय तापमान बढ़ जाता है और यह फोन की बैटरी के लिए खतरनाक है. ऐप्पल जैसी कंपनी ने साफ तौर पर वार्निंग दी है कि आईफोन को 35 डिग्री से अधिक के तापमान से अधिक वाली जगहों पर यूज नहीं करना चाहिए. किचन में कई मौकों पर इससे ज्यादा ही तापमान हो जाता है.

पिछली जेब में भूलकर भी न रखें फोन

कई लोग आदतन जींस की पिछली पॉकेट में फोन रखते हैं. आपके लिए इस पॉकेट से फोन निकालना जितना आसान है, उतना ही आसान किसी चोर या दूसरे व्यक्ति के लिए है. इस पॉकेट में रखे फोन के चोरी होने का ज्यादा खतरा रहता है. साथ ही अगर आप भूलवश बैठ जाते हैं तो जेब में रखा फोन मुड़ सकता है. इसलिए फोन को हमेशा फ्रंट या साइड पॉकेट में रखें.

पब्लिक चार्जिंग स्पॉट पर रखें ध्यान

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर पब्लिक चार्जिंग स्पॉट बने होते हैं, जो इमरजेंसी में बड़े काम आते हैं. ऐसे स्पॉट पर फोन चार्जिंग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. दरअसल, ये चार्जिंग पोर्ट्स लगातार यूज में रहते हैं, जिससे इनके डैमेज होने के चांस ज्यादा रहते हैं या इनमें वॉल्टेज की दिक्कत होती है. इससे फोन का चार्जिंग पोर्ट या इंटरनल पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिल सकता है ट्रांसपेरेंट रियर कवर, डिजाइन को लेकर ऐप्पल की प्लानिंग हुई लीक

[ad_2]

डेनमार्क में कमाए 100000 तो भारत में हो जाएंगे कितने, जानें वहां की करेंसी कितनी मजबूत?

[ad_1]


अगर आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो यूरोप का खूबसूरत देश डेनमार्क आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह देश न सिर्फ अपनी साफ-सुथरी सड़कों, मॉर्डन लाइफस्टाइल और खुशहाल माहौल के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां का वेतनमान भी भारतीय युवाओं को अपनी ओर काफी अट्रैक्ट करता है. खासकर आईटी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में डेनमार्क में काम करने वालों को बहुत अच्छा पैकेज मिलता है.

जब कोई भारत से बाहर काम करने जाता है तो सबसे पहले मन में यही सवाल आता है वहां की करेंसी कितनी मजबूत है या अगर मैं वहां 1 लाख कमाऊं तो भारत में इसकी कीमत कितनी होगी. तो चलिए जानते हैं कि डेनमार्क की मुद्रा डेनिश क्रोन भारत की मुद्रा भारतीय रुपया के मुकाबले कितनी मजबूत है और वहां कमाई करने पर भारत में वह रकम कितनी होती है. 

डेनमार्क की करेंसी कितनी मजबूत?

डेनमार्क की आधिकारिक मुद्रा यानी ऑफिशियल करेंसी डेनिश क्रोन (DKK) है. इसे स्थानीय भाषा में Kroner भी कहा जाता है. यह यूरोप की स्थिर और मजबूत मुद्राओं में से एक मानी जाती है. वर्तमान में, 1 डेनिश क्रोन (1 DKK) लगभग 13.73 भारतीय रुपये (INR) के बराबर है. इसका मतलब यह हुआ कि डेनमार्क की करेंसी भारतीय रुपये की तुलना में लगभग 13 गुना ज्यादा वैल्यू है. 

डेनमार्क में 1 लाख क्रोन की कमाई भारत में कितनी होगी?

अगर आप डेनमार्क में नौकरी करते हैं और आपकी मासिक सैलरी 1,00,000 DKK, डेनिश क्रोन है. तो मौजूदा विनिमय दर के अनुसार, डेनमार्क में 1 लाख क्रोन की कमाई भारत में 13,73,000  होगी यानी डेनमार्क में 1 लाख क्रोन कमाने वाला व्यक्ति भारत के हिसाब से लगभग 13.7 लाख रुपये महीना कमा रहा है. 

डेनमार्क में नौकरियां 

डेनमार्क में भारतीय युवाओं के लिए करियर के बहुत अच्छे मौके मौजूद हैं. खासकर आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर जैसे डॉक्टर, नर्स, रिसर्चर, फाइनेंस, अकाउंटिंग और मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और टेक्निकल प्रोफेशन. डेनमार्क सरकार विदेशी पेशेवरों के लिए वर्क वीजा और स्पेशल परमिट देती है. इसके तहत योग्य उम्मीदवार वहां जाकर स्थायी नौकरी कर सकते हैं और अच्छी सैलरी पा सकते हैं.

वहीं जब भी आप डेनमार्क जाने की योजना बनाते हैं तो सबसे जरूरी काम होता है अपनी मुद्रा भारतीय रुपये (INR) को डेनिश क्रोन (DKK) में बदलना, इस काम के लिए आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. विदेशी मुद्रा की दरें रोजाना बदलती रहती हैं, इसलिए जब आप रुपये को डेनिश क्रोन में बदलें, तो लाइव एक्सचेंज रेट जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें 2025 की रैंकिंग में कमाल तो एक साल बाद QS Asia Ranking में बेहाल, जामिया की इस बदहाली का जिम्मेदार कौन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

स्टारकिड होकर भी एक्टिंग से दूर हैं सोनू सूद के बेटे ईशान सूद, जिमनास्टिक में दिखाते हैं जलवे

[ad_1]


बॉलीवुड में स्टारकिड्स के इन दिनों अच्छे खासे चर्चे हैं. हाल ही में कई फिल्मों में और प्रोजेक्ट्स में स्टारकिड्स का काम दर्शकों के सामने आया है. आज हम एक ऐसे स्टार के बेटे की बात कर रहे हैं जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के जरिए अपना रुतबा कायम कर चुके हैं बल्कि अपने नेक और मददगार कामों के लिए भी अच्छे खासे चर्चित रहते हैं.

बेहद हैंडसम हैं सोनू सूद के बेटे

बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर सोनू सूद की. सोनू सूद ना सिर्फ हैंडसम हैं बल्कि उनका स्टाइल स्टेटमेंट लाखों दर्शकों को दीवाना बनाता है. सोनू अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं. लेकिन आज यहां हम बात सोनू के बेटे की कर रहे हैं. जिनमें फैन्स एक नया यंग बॉलीवुड स्टार देखने लगे हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान की एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है. 


फिटनेस फ्रीक हैं सोनू सूद के बेटे ईशान सूद

दरअसल सोनू सूद के बेटे का नाम ईशान सूद की दिलचस्पी जिमनास्टिक और डांस में है. जिसमें वो अपने जलवे भी बिखेरते रहते हैं. इसका सबूत ईशान का सोशल मीडिया अकाउंट देता है. जहां पिता की ही तरह अच्छे खासे एक्टिव हैं और वक्त वक्त पर अपने फोटो फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं. उन्हें इंस्टाग्राम हैंडल पर 46000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.


सोनू सूद का वर्कफ्रंट

बात करें सोनू सूद के वर्कफ्रंट की तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. अब एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. जिनपर वो काम कर रहे हैं. इसके अलावा सोनू जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी आगे रहते हैं. कोरोनाकाल में भी एक्टर ने गरीब लोगों की खूब मदद की थी. जिसके बाद उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा था. 

ये भी पढ़ें –

गोविंदा की वाइफ सुनीता की तारीफों के पुल बांधती दिखीं राखी सावंत, कहा – ‘वो मेरा 2.0 वर्जन..’

 



[ad_2]

‘अगर जंग हुई तो…’, बातचीत फेल होने के बाद PAK ने तरेरी आंखें, अब आया तालिबान का रिएक्शन

[ad_1]


तुर्किए के इस्तांबुल में 6-7 नवंबर को हुई शांति वार्ता एक बार फिर नाकाम होने के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. तालिबान का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने अफगान सरकार की ‘सहनशीलता की परीक्षा’ ली, तो हालात युद्ध तक पहुंच सकते हैं.

इस्तांबुल में शांति वार्ता फिर बेनतीजा

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच हुई ताजा बातचीत में यह तय नहीं हो सका कि अफगानिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल कर रहे TTP आतंकियों के खिलाफ लिखित कार्रवाई करेगा या नहीं. इसी असहमति के बाद वार्ता फिर टूट गई.

तालिबान मंत्री ने दी चेतावनी

अफगानिस्तान के जनजातीय मामलों के मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अफगानों की धैर्य सीमा ना आजमानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर युद्ध छिड़ा, तो अफगानिस्तान के बुजुर्ग और युवा दोनों लड़ाई के लिए उठ खड़े होंगे.’ नूरी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को अपनी तकनीक पर ज्यादा भरोसा न करने की सलाह दी और कहा कि अमेरिका और रूस का हाल देख लेना चाहिए, जिन्हें अफगानिस्तान में हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत “ज्यादा दूर नहीं” हैं, अगर तनाव बढ़ा तो हालात बिगड़ सकते हैं.

पाकिस्तान ने दी थी सीधे टकराव की चेतावनी

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज़ा आसिफ ने कहा था कि अगर इस्तांबुल वार्ता नाकाम होती है तो पाकिस्तान तालिबान सरकार से सीधा टकराव कर सकता है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना के कुछ समूह अफगानिस्तान में मजबूत और स्थिर सरकार से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा, इन समूहों ने हमेशा अफगानिस्तान की अस्थिरता और संकटों से फायदा उठाया है. अब वे नई बहाने बनाकर फिर टकराव चाहते हैं.

सीमा संघर्ष में दोनों तरफ से गई लोगों की जान

इससे पहले पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच गुरुवार को इस्तांबुल में शांति वार्ता शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे से निपटना और दोनों पक्ष के बीच तनाव को बढ़ने से रोकना था. सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच 11 अक्टूबर को हुई झड़प में दोनों पक्षों को जनहानि हुई थी.

पाकिस्तान का दावा है कि इस झड़प में कम से कम 206 अफगान तालिबान और 110 तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सदस्य मारे गए, जबकि पाकिस्तान के 23 सैनिकों की भी मौत हुई थी. दोनों पक्षों के बीच 15 अक्टूबर को संघर्षविराम पर सहमति बनी थी, जिसे 19 अक्टूबर को दोहा और 25 अक्टूबर को इस्तांबुल में हुई वार्ताओं के दौरान आगे बढ़ाया गया था.

[ad_2]

लाइव टीवी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की घनघोर बेइज्जती, एडम गिलक्रिस्ट के सवाल से हैरान मिशेल मार्श

[ad_1]


मिशेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ घर पर टी20 सीरीज हार गई. शनिवार को हुआ सीरीज का 5वां मैच रद्द हो गया, इसी के साथ सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच रद्द होने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. मैच के बाद एडम गिलक्रिस्ट ने मिशेल मार्श से ऐसा सवाल कर डाला, जिस पर कप्तान भी हैरान रह गए.

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मिशेल मार्श ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कमान संभाली और भारत को सीरीज में 2-1 से हराया. इसके बाद मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-2 से हार गया. हालांकि मार्श का खुद का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन उनकी कप्तानी को लेकर चर्चा हो रही थी क्योंकि फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप होना है.

ऐसे में 5वें टी20 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने सीधे मिशेल मार्श से ही ये सवाल पूछ लिया कि पैट कमिंस अगर फिट हो जाते हैं तो आप वर्ल्ड कप में कप्तान रहोगे या नहीं? इस पर मार्श ने भी साफ जवाब दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा कप्तान?

एडम गिलक्रिस्ट द्वारा टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल पर मिशेल मार्श भी हैरान रह गए. उन्होंने पूछा कि “अगर पैट कमिंस फिट हो जाते हैं तो क्या वह टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे या आप ही कप्तान रहेंगे?”

इस पर मिशेल मार्श ने कहा, “यह अच्छा सवाल है, मुझे लगता है टी20 वर्ल्ड कप में मैं ही कप्तान रहूंगा. इसके बाद गिलक्रिस्ट ने फिर पूछा कि, “तो आप आधिकारिक टी20 कप्तान हैं? पैट कमिंस टी20 टीम में आ गए तो वह आपकी कप्तानी में खेलेंगे? इस पर मार्श ने कहा, “हां, मुझे ऐसा ही लगता है.”

इस पर गिलक्रिस्ट ने कहा, “स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद, इसी बारे में कुछ सवाल पूछे जा रहे थे.” टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया का कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल नहीं है, इसलिए बिग बैश लीग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम चयन में अहम भूमिका निभा सकता है. हालांकि मार्श को ऐसा नहीं लगता.

मार्श ने कहा, “हमारी टीम, पूरी क्षमता के साथ, एक व्यवस्थित टीम है. बिग बैश लीग खिलाड़ियों के लिए है और उम्मीद है कि स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) टीम जीतेगी.”

[ad_2]

AI ही करेगा दुनिया पर राज! लेकिन एक शर्त पर, Elon Musk की इस भविष्यवाणी ने कर दिया सबको हैरान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Elon Musk on AI: टेस्ला के सीईओ Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने उन्हें करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का मुआवजा पैकेज मंज़ूर किया है. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मस्क ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पूरी दुनिया पर राज करेगा.

अगर AI इंसानों से ज़्यादा बुद्धिमान हुआ तो वही करेगा शासन

SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने कहा कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानव बुद्धि से कई गुना आगे निकल गया तो दुनिया पर इंसानों की नहीं, बल्कि मशीनों की हुकूमत होगी. उन्होंने ये बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि अगर भविष्य में संसाधनों की कमी खत्म हो जाए तो क्या धन और शक्ति की भूमिका भी खत्म हो जाएगी? इस पर मस्क ने कहा, “लंबे समय में इंसान नहीं, बल्कि AI ही ज़िम्मेदारी संभालेगा.”

मस्क ने यह भी कहा कि अगर AI की बुद्धि इंसानों के संयुक्त ज्ञान से भी अधिक हो गई तो यह कल्पना करना मुश्किल होगा कि इंसान अब भी नियंत्रण में रहेंगे. इसलिए ज़रूरी है कि AI को ‘फ्रेंडली’ यानी इंसान के हित में बनाया जाए.

पहले भी दी थी चेतावनी

यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने ऐसी भविष्यवाणी की हो. सितंबर में उन्होंने कहा था कि AI अगले साल तक किसी भी इंसान से ज़्यादा बुद्धिमान बन सकता है और साल 2030 तक यह पूरी मानव जाति से अधिक समझदार हो जाएगा. उन्होंने यह बात “All-In” पॉडकास्ट में कही थी. मस्क का मानना है कि जैसे-जैसे AI का विकास तेज़ी से बढ़ रहा है, समाज को इसके तकनीकी, सामाजिक और नैतिक प्रभावों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए.

AI और रोबोट लेंगे इंसानों की जगह

कुछ दिन पहले, X (पूर्व में Twitter) पर एक यूज़र ने दावा किया था कि Amazon 2027 तक अपने 1.6 लाख कर्मचारियों को AI और रोबोट्स से रिप्लेस करने की योजना बना रहा है. इस पर मस्क ने जवाब दिया, “AI और रोबोट्स सभी नौकरियों की जगह ले लेंगे. काम करना वैकल्पिक होगा जैसे कोई अपनी सब्ज़ियां खुद उगाना पसंद करता है बजाय दुकान से खरीदने के.”

अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज

टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने 75% से अधिक वोटों के साथ एलन मस्क के इतिहास के सबसे बड़े पे पैकेज को मंज़ूरी दी. आने वाले वर्षों में वे Tesla में अपनी हिस्सेदारी 25% या उससे ज़्यादा तक बढ़ा सकते हैं. वर्तमान में वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और संभवतः पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या हाई-वॉट चार्जर से उड़ जाएगा आपके फोन का फ्यूज? जानिए क्या सच में लो-वॉट मोबाइल को होता है नुकसान

[ad_2]

निवेशक अब भारत नहीं, दुबई में खरीद रहे हैं घर! जानिए वजह और निवेश का पूरा गणित

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Indians buying property in Dubai: भारत के बड़े शहरों में आज अपना आशियाना खरीदना एक सपना हो गया है. सामान्य लोग अपनी जीवन भर की पूंजी लगाकर भी एक फ्लैट नहीं खरीद पा रहे हैं. दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में तो कीमते आसमान को छू रही है. वहीं दूसरी ओर भारतीय दुबई में तेजी से घर खरीद रहे है.

टीवी 9 भारतवर्ष में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार  2024 में भारतीयों ने दुबई में 35 बिलियन दिरहम से ज्यादा का इंवेस्ट किया है. दुबई में पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी मार्केट में काफी तेज उछाल देखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय निवेशकों ने इन प्रॉपर्टी में सबसे ज्यादा निवेश किया है. कई आंकड़े तो आपको चौंका सकते है. आखिर भारतीय की रुझान दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट की ओर क्यों हो रहा है? 

भारतीयों ने किया 84 हजार करोड़ का निवेश 

इस साल की पहली छमाही में दुबई में निवेश का आंकड़ा बढ़कर 431 बिलियन दिरहम हो गया, जो सालान स्तर पर 25 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है. इससे साफ है कि भारतीयों का रुझान दुबई के रियल एस्टेट बाजार में लगातार बढ़ रहा है. ऐसे ही दिलचस्पी 2024 में भी भारतीयों ने दिखाई थी. इस दौरान निवेशकों ने करीब 35 बिलियन दिरहम, यानी 84 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया था.  

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दिवाली 2024 में भारत से इनक्वायरी और बुकिंग में तेज उछाल आया था. दुबई की प्रॉपर्टी कंपनियों ने 1 प्रतिशत मासिक भुगतान योजना जैसे ऑफर्स दिए. 2015 से 2023 के बीच भारतीयों ने यहां 120 बिलियन दिरहम से ज्यादा निवेश किया है. निवेश करने वालों में केवल बड़े शहर के निवेशक ही शामिल नहीं है, इसमें छोटे शहरों के लोगों की हिस्सेदारी भी बढ़ रही हैं.

निवेशक क्यों हो रहे आकर्षित?

दुबई में प्रॉपर्टी में निवेश करने का सबसे बड़ा कारण टैक्स-फ्री होना है. दुबई में किसी भी तरह का इनकम टैक्स नहीं लगता है. साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स और कैपिटल गेन टैक्स भी नहीं देना होता है. यही कारण है कि, बहुत से निवेशक दुबई में निवेश करना पसंद कर रहे हैं.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कल्याण ज्वैलर्स की चमक बरकरार! तिमाही मुनाफा 260 करोड़ रुपए के पार

 

[ad_2]

भैया क्या कर रहे हो? रेपिडो बाइकर ने लड़की के साथ की औछी हरकत- भड़क उठा पूरा इंटरनेट

[ad_1]


देश की टेक सिटी कही जाने वाली बेंगलुरु से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर महिला की सुरक्षा को लेकर फिर एक बार बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना साझा की है. महिला के मुताबिक, यह शर्मनाक वाकया 6 नवंबर 2025 को हुआ जब वह चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी (PG) लौट रही थी. उसने बताया कि रैपिडो (Rapido) कैप्टन ने बाइक चलते वक्त उसके साथ ऐसी हरकत की जो किसी भी महिला को अंदर तक डरा दे.

राइड के दौरान शख्स ने की पैर को गलत तरीके से छूने की कोशिश

महिला ने अपने पोस्ट में लिखा कि राइड के दौरान अचानक ड्राइवर ने उसके पैरों को छूने की कोशिश की. वह हैरान रह गई. उसे पहले तो समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है. जब ड्राइवर ने दोबारा ऐसा किया तो उसने कहा “भैया, क्या कर रहे हो, मत करो” लेकिन उसने रुकने के बजाय अपनी हरकत जारी रखी. महिला ने बताया कि वह डर के मारे कुछ भी नहीं कर पाई क्योंकि वह इस शहर में नई थी और रास्ते तक ठीक से नहीं जानती थी.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

महिला का कांप रहा था पूरा शरीर

महिला ने आगे लिखा कि जैसे-तैसे जब वह अपनी मंजिल तक पहुंची तो उसका पूरा शरीर कांप रहा था. आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे. उसी समय वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी हालत देखकर पूछा कि क्या हुआ. जब महिला ने पूरी बात बताई, तो उसने जाकर रैपिडो ड्राइवर को रोका और उसका सामना किया. तब जाकर ड्राइवर ने माफी मांगी और कहा कि वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा. लेकिन महिला के अनुसार, जब वह जाने लगा तो उसने उसे उंगली दिखाते हुए इशारा किया जिससे वह और ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगी.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर छोटे-से बच्चे ने किया ऐसा डांस कि गोरी-चिट्टी भाभी भी मान लेगी हार, गर्दा उड़ा रहा यह वायरल वीडियो

यूजर्स का भी खौल उठा खून

वीडियो को s4dhnaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बड़े शहरों का यही हाल है. आज बेंगलुरु राजधानी दिल्ली से ज्यादा असुरक्षित है. एक और यूजर ने लिखा…इस शख्स की आईडी रद्द हो जानी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नंबर आ गए है, किस बात की देरी. पुलिस से बोलो घर से उठाकर लाए.

यह भी पढ़ें: जब पब्लिक के बीच झूमते नजर आए हीरो नंबर-1, यूजर्स बोले- ओरिजिनल गोविंदा भी अब डुप्लीकेट लग रहा