बॉम्बे हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पद के लिए निकली वैकेंसी, 1 लाख 77 तक है सैलरी

[ad_1]


Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (3 November 2025): मीन राशि के लिए दिन रहेगा शुभ, आत्मविश्वास बढ़ेगा और रि

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Meen Rashifal 3 November 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. किसी शुभ समाचार से दिन की शुरुआत होगी. 

बिजनेस राशिफल:
हर्षण योग के प्रभाव से व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि होगी और नए क्लाइंट्स से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि, पार्टनरशिप बिजनेस में अधिक मुनाफा कमाने की चाह में कोई जोखिम न लें. अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता और स्मार्ट वर्क से सफलता मिलेगी.

जॉब एवं करियर राशिफल:
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है. आपके प्रदर्शन से सीनियर्स प्रभावित होंगे, जिससे प्रोमोशन या सराहना मिलने के संकेत हैं. कुछ जातकों को जॉब प्रोफाइल में बदलाव या ट्रांसफर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है. मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोग सतर्क रहें, क्योंकि प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे.

लव और पारिवारिक राशिफल:
परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. किसी दूर रह रहे सदस्य से वीडियो कॉल पर बातचीत से मन खुश रहेगा. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और प्रेमी के साथ डेट की प्लानिंग बन सकती है. विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करेंगे और रिश्ते में मिठास लौटेगी.

युवा और विद्यार्थी राशिफल:
यंग जनरेशन आज किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, परंतु भावनाओं पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थी वर्ग के लिए यह दिन नई प्रेरणा लेकर आया है, करियर निर्माण के अवसर दिखाई देंगे. आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को मान-सम्मान मिल सकता है.

हेल्थ राशिफल:
बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम या सांस से जुड़ी तकलीफ परेशान कर सकती है. शरीर को गर्म रखें और ठंडी चीजों से परहेज करें. मेडिटेशन और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी पत्र अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और सफलता प्राप्त होगी.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.


[ad_2]

₹6.5 Lakh Crore का Wedding Season! कैसे 46 लाख शादियां बढ़ाएँगी भारत की Economy?| Paisa Live

[ad_1]

शादी का सीजन शुरू होते ही देशभर के बाजारों में रौनक लौट आई है! 1 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर तक चलने वाले इस Wedding Season 2025 में लगभग 46 लाख शादियां होने जा रही हैं — और अनुमान है कि इससे ₹6.5 लाख करोड़ का कारोबार होगा! भारत में शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक इकोनॉमी बूस्टर है — ज्वेलरी, कपड़े, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सभी सेक्टर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। ज्वेलरी में 15%, कपड़ों में 10%, कैटरिंग और मिठाइयों में 10%, इवेंट्स में 10%, और ट्रैवल में 3% तक खर्च का अनुमान है| बाज़ार में GST कटौती का असर भी देखने को मिलेगा — जिससे प्रोडक्ट्स सस्ते और शॉपिंग ज्यादा!                       

[ad_2]

‘भारत के साथ संबंधों में हो रही प्रगति’, अमेरिका संग रिश्तों में तल्खी के बीच बोले PM मार्क कार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में सकारात्मक प्रगति कर रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका के साथ टैरिफ संबंधी दबावों के बीच कनाडा विदेशों में नई साझेदारियां बनाने पर काम कर रहा है.

पीएम मार्क कार्नी की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं यह कहते हुए खत्म कर दीं कि कनाडा का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य रहा है. वहीं, इस दौरान कनाडाई प्रधानमंत्री ने अमेरिका पर निर्भरता को कम करने की भी बात कही है.

APEC शिखर सम्मेलन के बाद दक्षिण कोरिया में बोले कनाडाई प्रधानमंत्री

दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, ‘हम दुनिया भर के देशों के साथ नई साझेदारियां बना रहे हैं और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर स्थान वह एशिया-पैसिफिक क्षेत्र है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में 60 परसेंट की हिस्सेदारी रखता है.’

भारत के साथ लगातार जारी है वार्ता- कार्नी

इसके साथ ही उन्होंने इंडोनेशिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते, फिलीपींस और थाईलैंड के साथ चल रही वार्ताओं और चीन के साथ संबंधों में आए महत्वपूर्ण मोड़ का भी उल्लेख किया. पीएम कार्नी ने कहा, ‘भारत के साथ भी हम प्रगति कर रहे हैं. APEC शिखर सम्मेलन में मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी मुलाकात तो नहीं हुई, लेकिन हमारे विदेश मंत्री और अन्य मंत्री भारत से बातचीत कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हम अपने देश की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे पहले घरेलू मोर्चे पर काम कर रहे हैं. विदेशों में नई साझेदारियां बना रहे हैं, ताकि अमेरिका पर हमारी निर्भरता कम हो सके. यह रातों-रात होने वाली चीज नहीं है, लेकिन हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.’

यह भी पढे़ंः नेपाल में आम चुनाव के लिए तैयारियों का सिलसिला शुरू, पीएम कार्की ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

[ad_2]

वर्ल्ड कप स्क्वाड छोड़ो, रिजर्व में भी नहीं था शेफाली का नाम, फिर कैसे भारत को जिताया खिताब?

[ad_1]


भारतीय टीम ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है. टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से रौंदा. भारत की इस जीत में सबसे अहम रोल शेफाल वर्मा का रहा. शेफाली ने खिताबी मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेफाली वर्मा इस विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थीं. वह न तो वर्ल्ड कप स्क्वाड में थीं और न ही रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थीं. 

जी हां, फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा को पहले वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था. चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन में निरंतरता न होने की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया था. यहां तक रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शेफाली को जगह नहीं मिली थी. 

प्रतिका रावल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मिली जगह 

प्रतिका रावल के चोटिल होने पर शेफाली वर्मा की किस्मत चमक गई. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए प्रतिका रावल चोटिल हो गई थीं. उनका पैर मुड़ गया था. इसी वजह से उन्हें विश्व कप के नॉकआउट मैचों से बाहर किया गया और शेफाली वर्मा को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. इस तरह शेफाली वर्मा एक साल से भी ज्यादा समय बाद भारत की वनडे टीम में लौटीं. इससे पहले सेमीफाइनल में शेफाली सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गई थीं, लेकिन फाइनल में उन्होंने महफिल लूट ली. 

अकेले भारत को जिताया वर्ल्ड कप का खिताब 

फाइनल मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से पहले सिर्फ 78 गेंद में 87 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट झटके. शेफाली ने पहले सुने लुस को आउट किया और फिर मारिजाने कैप को पवेलियन भेजा. शेफाली के इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

[ad_2]

कैसे बनी थी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी, लता मंगेशकर ने निभाई थी बड़ी भूमिका

[ad_1]


भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और सफल संगीतकार जोड़ी की बात होती है तो लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का नाम तुरंत जेहन में आ जाता है. इस जोड़ी ने अपने संगीत से करीब चार दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया.

अपने संगीत के बदौलत 1964 में आई फिल्म “दोस्ती” ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया. इस फिल्म के गीत “चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे” और “राही मनवा दुख की चिंता क्यों सताती है” को कौन भूल सकता है?

लक्ष्मीकांत का बचपन बीता गरीबी में

हम बात कर रहे हैं दिवंगत लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर की, जिनका जन्म 3 नवंबर, 1937 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में संगीतकार और गीतकार के तौर पर काम किया, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि संगीतकार प्यारेलाल के साथ मिलकर काम करने के बाद ही मिली.

बचपन में पिता के निधन के बाद गरीबी और कर्ज की वजह से छोटी उम्र में ही उनके कंधों पर घर संभालने का बोझ आ गया. उन्होंने पढ़ाई छोड़कर बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. परिवार के लिए पैसे कमाने थे, तो उन्होंने वाद्य यंत्र खरीदने का विचार किया. वाद्य यंत्र खरीदने के साथ उन्होंने 2 साल तक हुसैन अली से उसे बजाना सीखा और अपने हुनर को निखारते हुए बेहतरीन संगीत का निर्माण किया.

कैसे बनी थी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी, लता मंगेशकर ने निभाई थी बड़ी भूमिका

कैसे बनी थी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी

संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की मुलाकात का किस्सा भी अनूठा है. दोनों की मुलाकात प्रतिष्ठित भारतीय सिंगर लता मंगेशकर की वजह से हुई थी. दरअसल कोलाबा के रेडियो क्लब में पहली बार लक्ष्मीकांत ने लता मंगेशकर को देखा था. क्लब में लक्ष्मीकांत ने भी अपनी प्रस्तुति से सबको प्रभावित किया.

लता मंगेशकर भी लक्ष्मीकांत से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने सुरील कला केंद्र में उनका दाखिला करा दिया. सुरील कला केंद्र का संचालन लता जी का परिवार ही करता था, जो गरीब बच्चों को संगीत की शिक्षा प्रदान करता है.

इसी केंद्र में पहली बार लक्ष्मीकांत की मुलाकात प्यारेलाल के साथ हुई. 12 साल की उम्र से लक्ष्मीकांत ने म्यूजिक कंपोज करना शुरू कर दिया था और 10 साल की उम्र में प्यारेलाल भी उनके साथ थे.

दोनों ने ही छोटी उम्र से साथ काम किया और यंग एज तक आते-आते दोनों ने कई हिट गाने और सुरीले म्यूजिक से हिंदी सिनेमा को नवाजा. दोनों की हिट जोड़ी ने लगभग 750 गानों में संगीत दिया और लिरिक्स भी लिखे.

[ad_2]

PoK में जैश-ए-मोहम्मद के ध्वस्त मरकज को दोबारा खड़ा करने की तैयारी, पाकिस्तानी मंत्री का दौरा

[ad_1]


7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में ध्वस्त हुए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में स्थित कैम्प मरकज बिलाल को फिर से बनाने का काम इस महीने पाकिस्तान शुरू करने जा रही है.

एबीपी न्यूज के हाथ लगी एक्सक्लूसिव तस्वीरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में पीओके मामलों के केंद्रीय मंत्री राणा मोहम्मद कासिम नून ने मुजफ़्फराबाद की शवली रोड स्थित जैश ए मोहम्मद के मरकज सैयदना बिलाल का अधिकारियों और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अन्य नेताओं के साथ दौरा किया और ध्वस्त ट्रेनिंग कैम्प की हालत देखी.

जैश ए मोहम्मद के ध्वस्त मरकज को बनवाएगी पाकिस्तानी सरकार

इसके बाद जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार के केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जैश ए मोहम्मद के इस कैम्प के फिर से पुनर्निर्माण कार्यक्रम की जानकारी ली और खर्च के बारे में जाना, जिसके बाद शहबाज शरीफ के केंद्रीय मंत्री राणा मोहम्मद कासिम नून ने ऐलान किया कि जल्द ही पाकिस्तान की सरकार भारत की स्ट्राइक में ध्वस्त हुए जैश ए मोहम्मद के इस मरकज को फिर से बनवाएगी. 

सूत्रों के मुताबिक राणा मोहम्मद कासिम नून के ऐलान के बाद उम्मीद है कि पाकिस्तान की सरकार मुजफ़्फराबाद में ध्वस्त हुए जैश ए मोहम्मद के कैम्प को फिर से बनवाने का काम इसी महीने शुरू कर देगी.

PoK में जैश-ए-मोहम्मद के ध्वस्त मरकज को दोबारा खड़ा करने की तैयारी, पाकिस्तानी मंत्री ने किया दौरा

भारत की स्ट्राइक में 9 आतंकी कैम्प ध्वस्त 

7 मई को भारत की स्ट्राइक में पाकिस्तान और पीओके में स्थित जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन केआर कुल मिलाकर 9 कैम्प ध्वस्त हुए थे और 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने ऐलान किया था कि मारे गए हर आतंकी के परिजनों को शहबाज शरीफ सरकार 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देगी और सभी ध्वस्त आतंक की इमारतों को फिर से बनवाएगी. 

इसके बाद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को 14 अगस्त को पाकिस्तानी सरकार ने मुरीदके स्थित हेडक्वार्टर फिर से बनाने के लिये 4 करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए थे, जिसके बाद मुरीदके में लश्कर ए तैयबा के हेडकार्टर के पुनर्निर्माण का काम फिर से शुरू हो गया है.

शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री का ऐलान

हालांकि जानकारी के मुताबिक, जैश ए मोहम्मद को अब तक पाकिस्तान की सरकार ने बहावलपुर स्थित उसके हेडक्वार्टर मरकज सुभानल्लाह, मुजफ्फराबाद में स्थित मरकज सैयदना बिलाल, कोटली स्थित मरकज अब्बास और सरजल स्थित जैश के ध्वस्त कैम्प को फिर से बनाने के लिए पैसा नहीं दिया था.

मगर पिछले हफ़्ते खुद शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री राणा मोहम्मद कासिम नून के जैश ए मोहम्मद के ध्वस्त आतंक के कैम्प के दौरे और ऐलान के बाद साफ हो गया है कि जैश ए मोहम्मद को भी जल्द उसके ध्वस्त ट्रेनिंग कैम्प के निर्माण के लिए पाकिस्तानी सरकार पैसा देने जा रही है.

PoK में जैश-ए-मोहम्मद के ध्वस्त मरकज को दोबारा खड़ा करने की तैयारी, पाकिस्तानी मंत्री ने किया दौरा

FATF की ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान अब भी बाहर

हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब पाकिस्तान की सरकार का कोई मंत्री ध्वस्त आतंक के अड्डे का दौरा करने खुद गया हो. खुफिया विभाग के सूत्र इसकी सबसे बड़ी वजह पिछले महीने अक्टूबर में हुए FATF की प्लेनरी को मानते हैं, जहां पाकिस्तान में आतंकी संगठनों की ओर से अंधाधुंध पैसा इकट्ठा करने के सबूतों के बावजूद, पाकिस्तान को FATF ने ग्रे लिस्ट में नहीं शामिल किया था, जिसकी वजह से पाकिस्तानी सरकार अब खुलेआम आतंकियों के साथ अपना नाम जुड़ने से नहीं डर रही है.

7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मरकज बिलाल में मौजूद जैश ए मोहम्मद के दो टॉप आतंकी हसन खान और वकास खान मारे गए थे, जिसके बाद खुद पीओके की सरकार के मंत्री इन दोनों के घरों में 1 करोड़ का चेक देने पहुंचे थे. इसके अलावा, इसी साल 5 फरवरी को पहलगाम हमले से ठीक ढाई महीने पहले पीओके में शहबाज शरीफ के कठपुतली प्रधानमंत्री चौधरी अनवर उल हक ने पीओके में ‘जिहाद का कल्चर’ फिर से लागू करने का ऐलान किया था.

ध्वस्त कैंप को लेकर पाकिस्तानी सरकार का दावा

हालांकि इसके बाद भी कभी पाकिस्तानी सरकार का कोई नुमाइंदा आतंकियों के अड्डों पर खुलेआम नहीं गया, लेकिन पिछले हफ्ते एक प्लांटेड इवेंट के तहत पाकिस्तान का केंद्रीय मंत्री राणा मोहम्मद कासिम नून ना सिर्फ जैश ए मोहम्मद के ध्वस्त अड्डे में गया, बल्कि ऐसा दिखाने की कोशिश कि भारत की स्ट्राइक में ध्वस्त इस कैम्प का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं था और छोटे बच्चे यहां कुरान पढ़ रहे हैं. इस प्लांटेड इवेंट के लिए पास में ही स्थित अल हादी पब्लिक स्कूल के बच्चो को बुलाया गया था.

आतंकी तैयार करने में मरकज का इस्तेमाल

पाकिस्तानी सरकार के प्रोपोगैंडा से इतर, इस मरकज का असल किस तरह से आतंकी तैयार करने में होता था, इसका बड़ा सबूत भारत की स्ट्राइक में मारे गए इस मरकज में मौजूद आतंकी हसन खान और वकास की ट्रेनिंग के दौरान की तस्वीरों से भी साबित होता है, जो अपने हाथ में एके-47 और हैवी स्नाइपर जैसी बंदूके लिए हुए हैं. 

साथ ही जैश का आतंकी रिहान हैदर जो पिछले साल सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था, उसके भी भारत में घुसपैठ से पहले इसी मरकज में ट्रेन होने के सबूत उनकी तस्वीरें दे रही हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान हर दिन खुद के आतंक को पालने पोसने की नीति में खुद को ही बेनकाब कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- हमास को खत्म करके दम लेंगे बेंजामिन नेतन्याहू, कह दी ये बड़ी बात; लेबनान को भी दी हिदायत

[ad_2]

पसंद के शहर में एग्जाम सेंटर चुन सकेंगे स्टूडेंट्स, e-KYC भी करनी होगी; JEE Main में नए नए नियम

[ad_1]


Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इंश्योरेंस कंपनी की मनमानी से हैं परेशान? यहां करें ऑनलाइन शिकायत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Insurance claim rejection: बदलते समय के साथ-साथ लोग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सचेत हो गए है. आज लगभग हर व्यक्ति लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के महत्व को समझता है. लाइफ इंश्योरेंस से जहां आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित होता है, वहीं हेल्थ इंश्योरेंस लेकर आप बीमारी में खर्च होने वाले पैसों की बचत कर सकते है.

इंश्योरेंस के साथ-साथ क्लेम संबंधी जानकारी भी ग्राहकों को होनी चाहिए. कई बार बीमा कंपनियां आपका क्लेम रिजेक्ट कर देती है या फिर पूरा क्लेम नहीं देती. बहुत से मामलों में ऐसी शिकायतें सुनने को मिलती हैं. ऐसे में हर बीमाधारकों का यह पता होना चाहिए कि, शिकायत कहां की जा सकती है. जिससे उन्हें समाधान मिल सके. आइए जानते हैं बीमा संबंधित शिकायत होने पर क्या करना चाहिए. 

बीमा भरोसा पोर्टल पर करें शिकायत

अगर कोई बीमा कंपनी आपका क्लेम पास नहीं करती या फिर रिफंड देने से मना करती है. साथ ही आधा क्लेम राशि पास करती है तो, इन मामलों की शिकायत आप बीमा भरोसा पोर्टल पर कर सकते हैं. इस पोर्टल को खास बीमा संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए ही बनाया गया है.

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के एक नए सिस्टम के रुप में बीमा भरोसा पोर्टल को बनाया गया है. इस पोर्टल से सीधे आपकी शिकायत भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण और संबंधित बीमा कंपनी तक पहुंचाई जाती है. . 

कैसे करें शिकायत?

अगर आपकी किसी बीमा कंपनी से शिकायत है, तो सबसे पहले आप कंपनी के ग्रिवेंस टीम से शिकायत करें. अगर वहां से समाधान नहीं मिलता है तो, इसके बाद आप अपनी शिकायत बीमा भरोसा पोर्टल पर कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल के वेबसाइट पर जाएं. Register Complaint वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर प्रोफाइल बनाएं और लॉगिन करें.

इसके बाद कंपनी का नाम,  इंश्योरेंस पॉलिसी नंबर और क्लेम की जानकारी लिखें. अगर आवश्यकता हो तो संबंधित डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दें. शिकायत दर्ज होते ही आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत  की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं. अगर बीमा भरोसा पॉलिसी से आपको समाधान नहीं मिलता तो, आप इसकी शिकायत इंश्योरेंस ओम्बड्समैन को कर सकते हैं.      

यह भी पढ़ें: आपके नाम पर बैंक में पड़ा है पैसा और आपको पता भी नहीं! जानें कैसे कर सकेंगे क्लेम

 

[ad_2]

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को ICC से मिली बंपर प्राइज मनी, दक्षिण अफ्रीका पर भी पैसों की बारिश

[ad_1]


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार ODI वर्ल्ड कप जीत लिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना. 2005 और 2017 के बाद यह भारतीय टीम तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही थी, आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने कप जीत ही लिया. इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को लगभग 42 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राइज मनी मिली है. महिला वर्ल्ड कप के लिए तकरीबन 123 करोड़ रुपये का प्राइज पूल तैयार किया गया था.

वर्ल्ड कप विजेता को कितनी प्राइज मनी?

वर्ल्ड कप 2025 का चैंपियन बनने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को लगभग 42 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है. यह रकम 2023 मेंस वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिली इनामी राशि से भी ज्यादा है. इसके अलावा विजेता बनने पर BCCI पहले ही टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया को उस समय करीब 33 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. मगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 42 करोड़ रुपये की राशि दी गई. वहीं उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को लगभग 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है.

सेमीफाइनल में जाने वाली टीमों, यानी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर भी पैसों की बारिश हुई है. दोनों टीमों को 11.95 करोड़ रुपये मिले हैं. कोई भी टीम खाली हाथ घर नहीं लौटी, क्योंकि लीग स्टेज में ही बाहर हो जाने वाली टीमों पर भी जमकर पैसा बरसा है.

टेबल में पांचवें (श्रीलंका) और छठे (न्यूजीलैंड) स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 7.8 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं सातवें (बांग्लादेश) और आठवें नंबर पर रही पाकिस्तान, दोनों को 4.5 करोड़ रुपये मिले.

  • चैंपियन (भारत) – 42 करोड़
  • उपविजेता (दक्षिण अफ्रीका) – 20 करोड़
  • तीसरा स्थान (ऑस्ट्रेलिया) 11.95 करोड़
  • चौथा स्थान (इंग्लैंड) – 11.95 करोड़
  • पांचवां स्थान (श्रीलंका) – 7.8 करोड़
  • छठा स्थान (न्यूजीलैंड) – 7.8 करोड़
  • सातवां स्थान (बांग्लादेश) – 4.5 करोड़
  • आठवां स्थान (पाकिस्तान) – 4.5 करोड़

यह भी पढ़ें:

52 साल लगे, भारत की छोरियों ने वर्ल्ड कप जीत रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका हारा फाइनल; 25 साल बाद नया चैंपियन

एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के अब ऋचा घोष के नाम! तोड़ा हरमनप्रीत कौर का बेमिसाल रिकॉर्ड

[ad_2]