विदेश में वरुण धवन की बेइज्जती, एथलीट ने सेल्फी देने से कर दिया इनकार; वीडियो वायरल

[ad_1]


25 अक्टूबर को अबू धाबी में UFC 321 इवेंट आयोजित हुआ था. इस इवेंट में दिग्गज फाइटर खबीब नर्मागोमेदोव भी पहुंचे थे, क्योंकि उनके भाई (कजिन) उमर नर्मागोमेदोव की फाइट भी इसी इवेंट में हुई थी. इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सेल्फी लेने के लिए खबीब के पास पहुंचे. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खबीब ने वरुण के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया.

वायरल वीडियो में खबीब नर्मागोमेदोव को कई लोगों ने घेरा हुआ है. उनमें से कुछ लोगों ने दागेस्तानी फाइटर के साथ तस्वीर खिंचवाई, तभी वरुण धवन ने आगे आकर खबीब से कुछ कहा, जिसपर दिग्गज फाइटर ने प्रतिक्रिया भी दी. खबीब ने सिर हिलाते हुए जवाब दिया और फिर एक व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने के बाद वहां से चले गए.

वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि खबीब ने वरुण धवन को सेल्फी देने से मना कर दिया. वीडियो में दोनों के बीच क्या बात हुई, तेज बैकग्राउंड म्यूजिक के कारण यह सुन पाना मुश्किल है. मगर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं. अधिकांश लोग वरुण धवन को ट्रोल करने में लगे हैं.


कुछ लोगों ने वरुण का समर्थन भी किया. एक व्यक्ति ने कहा कि वरुण के लिए दिग्गज फाइटर से मिलना किसी उपलब्धि जैसा होगा. साथ ही खबीब ने वरुण से हाथ मिलाकर उनके प्रति सम्मान दिखाया, जबकि उन्होंने सेल्फी के बारे में पूछा ही नहीं.

बताते चलें कि वरुण धवन के साथ-साथ कृति सेनन भी इस इवेंट का लुत्फ उठाने पहुंची थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी साझा कीं. वरुण फाइटिंग के बड़े फैन रहे हैं और WWE के भी बहुत तगड़े फैन माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Steven Smith Vs Marnus Labuschagne: स्टीव स्मिथ के सामने मार्नस लाबुशेन, वायरल हो रहा इस भिड़ंत का वीडियो



[ad_2]

‘हक’ के लिए इमरान हाशमी ने वसूले करोड़ों, यामी गौतम को मिली एक्टर से आधी फीस

[ad_1]

इमरान हाशमी- फिल्म में इमरान हाशमी को यामी गौतम के पति अब्बास का रोल निभा रहे हैं. टाइम्स नाऊ हिंदी के अनुसार एक्टर को इस रोल के लिए 12 करोड़ की मोटी फीस दी गई है.

इमरान हाशमी- फिल्म में इमरान हाशमी को यामी गौतम के पति अब्बास का रोल निभा रहे हैं. टाइम्स नाऊ हिंदी के अनुसार एक्टर को इस रोल के लिए 12 करोड़ की मोटी फीस दी गई है.

यामी गौतम - 'हक' में यामी गौतम शाजिया बानो के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस को इस रोल के लिए इमरान से आधी फीस मिली है. एक्ट्रेस ने 7 करोड़ रुपए चार्च किए हैं.

यामी गौतम – ‘हक’ में यामी गौतम शाजिया बानो के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस को इस रोल के लिए इमरान से आधी फीस मिली है. एक्ट्रेस ने 7 करोड़ रुपए चार्च किए हैं.

शीबा चड्ढा – बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भी फिल्म 'हक' में अहम रोल में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस को मेकर्स ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस दी है.

शीबा चड्ढा – बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भी फिल्म ‘हक’ में अहम रोल में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस को मेकर्स ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस दी है.

इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस वर्तिका सिंह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी फीस की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म वो इमरान की दूसरी वाइफ बनेंगी.

इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस वर्तिका सिंह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी फीस की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म वो इमरान की दूसरी वाइफ बनेंगी.

एस वर्मा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' को करीब 80 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है.

एस वर्मा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ को करीब 80 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है.

इमरान और यामी गौतम की फिल्म 7 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इसको लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटिड हैं.

इमरान और यामी गौतम की फिल्म 7 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इसको लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटिड हैं.

इमरान हाशमी इससे पहले हालिया रिलीज फिल्म They Call Him OG में नजर आए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है.

इमरान हाशमी इससे पहले हालिया रिलीज फिल्म They Call Him OG में नजर आए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है.

Published at : 30 Oct 2025 10:12 PM (IST)

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (31 October 2025): मीन राशि के लिए आज धैर्य और विवेक जरूरी, कार्यस्थल पर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Meen Rashifal 31 October 2025 in Hindi: आज का दिन मीन राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चन्द्रमा के द्वादश भाव में होने से कानूनी या प्रशासनिक जटिलताएं सामने आ सकती हैं. आज धैर्य और समझदारी से काम लेना अत्यंत आवश्यक है.

बिज़नेस:
ग्रहण दोष के कारण पार्टनरशिप बिजनेस में एकाउंट या वित्त से जुड़ी गलतफहमियां वाद-विवाद का रूप ले सकती हैं. इससे संबंधों में तनाव बढ़ सकता है और कष्ट महसूस होगा. व्यवसाय से जुड़े सरकारी मामलों या डॉक्युमेंटेशन में विशेष सावधानी रखें. किसी भी प्रकार के लेन-देन को लिखित रूप में दर्ज करें ताकि भविष्य में समस्या न हो.

नौकरी/कैरियर:
रोजगार के लिहाज से आज का दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा. वर्कस्पेस पर कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे थकान और मानसिक दबाव महसूस होगा. सीनियर्स की अपेक्षाओं को पूरा करने में कठिनाई हो सकती है, फिर भी संयम बनाए रखें और प्रयास जारी रखें.

प्रेम और परिवार:
यंग जनरेशन को अपने प्रेम संबंधों में सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि ब्रेकअप या मनमुटाव की संभावना बन रही है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में भी तनाव रह सकता है. परिवार के किसी सदस्य की बीमारी चिंता का कारण बनेगी. किसी गलती के कारण घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं — ऐसे में विनम्र रहें और स्थिति को शांतिपूर्वक संभालें.

विद्यार्थी:
विदेश में मेडिकल या उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को आज मनोवैज्ञानिक दबाव महसूस हो सकता है. आत्मविश्वास बनाए रखें और ध्यान केंद्रित रखें. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

वित्त:
आर्थिक स्थिति अस्थिर रहेगी. व्यावसायिक उलझनों या अनावश्यक खर्चों के कारण मन में तनाव रहेगा. निवेश या बड़े लेन-देन से फिलहाल बचें.

स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से थकान महसूस होगी. पर्याप्त नींद और पौष्टिक आहार लें. ध्यान और प्राणायाम मानसिक शांति प्रदान करेंगे.

भाग्यशाली अंक: 2
अशुभ अंक: 5
लकी रंग: स्काई ब्लू (आसमानी नीला)
उपाय: भगवान विष्णु के समक्ष तुलसी दल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. इससे नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम होगा और शांति प्राप्त होगी.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

यूनियन बैंक का घट गया जुलाई-सितंबर का मुनाफा, 10% गिरकर 4249 करोड़ पर पहुंचा

[ad_1]


Union Bank of India Q2 Result: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) घटकर 4,249 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 10% कम है.

मुनाफे में गिरावट की वजह

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बैंक ने बताया कि मुख्य आय में कमी और बट्टे खाते में डाले गए खातों से वसूली (Recovery) घटने की वजह से मुनाफे पर दबाव आया. समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (NII) 2.6% घटकर 8,812 करोड़ रुपये रह गई. ऋण वृद्धि दर 5% से भी कम रही, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पिछले साल के 2.90% से घटकर 2.67% पर आ गया.

बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष पांडेय का कहना है कि अब हमारा फोकस टॉपलाइन ग्रोथ और प्रॉफिट स्टेबिलिटी के बीच बैलेंस बनाए रखने पर रहेगा. उन्होंने बताया कि बैंक खुदरा ऋण में तेजी से वृद्धि जारी रखेगा और वित्त वर्ष 2025-26 में कुल लोन बुक में 8-10% की वृद्धि का लक्ष्य रखता है.

अन्य आय (Other Income) सालाना आधार पर 6.24% घटकर 4,996 करोड़ रुपये रह गई. निवेश की बिक्री से लाभ 70% घटकर 192 करोड़ रुपये रहा. रिकवरी में भी 36% की गिरावट आई और यह 913 करोड़ रुपये पर सिमट गई. कुल प्रावधान 3,393 करोड़ रुपये से घटकर 2,565 करोड़ रुपये रहा. हालांकि मानक परिसंपत्तियों का प्रावधान (Standard Asset Provision) बढ़ाकर 882 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

कॉरपोरेट ऋण नीति

बैंक के सीएफओ अविनाश प्रभु ने कहा कि बैंक ने बड़े कॉरपोरेट लोन में सिर्फ 1% की वृद्धि की है, क्योंकि उधारकर्ताओं द्वारा मांगी गई ब्याज दरें बैंक की नीति के अनुरूप नहीं थीं. बैंक का फोकस अब सस्टेनेबल प्रॉफिटेबिलिटी पर है, आक्रामक लोन ग्रोथ पर नहीं. रिकवरी और अन्य आय में गिरावट मुनाफे पर सीधा असर डाल रही है. खुदरा लोन से ग्रोथ रिकवरी की उम्मीद है. आने वाले क्वार्टर में अगर क्रेडिट ग्रोथ और NIM में सुधार होता है, तो बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी फिर मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें: चपरासी और क्लर्क से लेकर ऑफिसर तक…, आठवें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

[ad_2]

Halloween 2025: क्या हेलोवीन मनोरंजन का पर्व है या शैतानी पूजा? जानिए इसके पीछे का इतिहास

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Halloween 2025: हैलोवीन का त्योहार पूरी दुनिया में हर साल 31 अक्टूबर के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह त्योहर मनोरंजन का नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा और मान्यताओं का संगम है.

अक्टूबर का पूरा महीना हैलोवीन के रंग में रंगा रहता है और लोग अपने घरों को भूतिया सजावटों से सजाते हैं.

GEN-Z बच्चे अलग-अलग तरह की वेशभूषा पहनते हैं और ट्रिक ऑर ट्रीट के लिए लोगों के घर जाते हैं. मगर कई लोग यह नहीं जानते है कि यह त्योहार वक्त के साथ कितना बदल चुका है.

क्या है हैलोवीन का इतिहास?

हैलोवीन का इतिहास करीब 2,000 साल पुराना है. यह त्योहार गर्मियों के मौसम का अंत और सर्दियों की शुरुआत से माना जाता है. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, इस समय मृत आत्माएं धरती पर लौट आती थीं, जिससे लोग भयभीत रहते थे.

जिस वजह से लोग आत्माओं से बचने के लिए लोग नकाब और विचित्र वेशभूषाएं पहनते थे. यही परंपरा आगे चलकर आधुनिक हैलोवीन कॉस्ट्यूम्स में बदल गई.कुछ समय के बाद ईसाई धर्म के लोगों ने से इस दिन को एक नया रूप दे दिया.

आठवीं शताब्दी में 1 नवंबर को ऑल सेंट्स डे यानी ऑल हैलोज़ डे के रूप में मनाया जाने लगा, जो संतों की याद में मनाया जाता था. इसके एक दिन पहले, यानी 31 अक्टूबर को “ऑल हैलोज़ ईव” कहा गया, जो धीरे-धीरे “हैलोवीन के नाम से जाना जाने लगा.

यूरोपीय लोग साथ लाए यह परंपरा 

19वीं सदी में यूरोपीय लोग जब अमेरिका पहुंचे, तो वे इस परंपरा को अपने साथ ले आए. वहीं से हैलोवीन का आधुनिक रूप विकसित हुआ. जहां डर और रोमांच के साथ बच्चों के लिए यह मस्ती का माहौल बना गया.

इसी समय “ट्रिक ऑर ट्रीट” की प्रथा भी शुरू हुई, जिसमें बच्चे कई तरह की वेशभूषा पहनकर घर-घर जाकर मिठाई या कैंडी लेते हैं.

ईसाईयों नें शैतानी परंपरा से जुड़ा यह त्योहार 

आज के दौर में हैलोवीन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि दुनिया भर में एक ट्रेंड बन चुका है. चुड़ैलें, ज़ॉम्बी, भूत, और कद्दू की नक्काशी इसकी पहचान बन गए हैं. हालांकि, इस त्योहार को लेकर कई तरह के धार्मिक मतभेद भी हैं.

जिसमें कुछ ईसाई समुदाय इसे शैतानी परंपरा से जोड़ते हैं और इससे दूरी बनाए रखते हैं. हैलोवीन को ‘हार्वेस्ट फेस्ट’ के रूप में माना जाता है. यह एक वैकल्पिक तरीका है जिसमें बाइबल की शिक्षाओं के अनुरूप खुशी और एकता का संदेश फैलाया जाता है.

समय के साथ, हैलोवीन डर से अधिक रचनात्मकता, उत्साह और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गया है. चाहे कोई इसे धार्मिक नजरिए से देखे या केवल मनोरंजन के रूप में, मगर हैलोवीन आज भी दुनिया को रहस्य और कल्पना के अद्भुत संगम से जोड़ता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

40 की उम्र में बदलना है करियर, जानें किन फील्ड्स में बंपर पैसा कमा सकते हैं आप?

[ad_1]


2025 का साल प्रोफेशनल दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है. जहां पहले नौकरी में स्थिरता को सबसे बड़ी सफलता माना जाता था, वहीं अब 15-20 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स अपने करियर को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं.

LinkedIn के आंकड़ों के अनुसार, 60% से ज्यादा प्रोफेशनल्स ने पिछले कुछ सालों में अपनी इंडस्ट्री या रोल बदला है. वजह यह है कि वे ऐसा काम चाहते हैं जिसमें उद्देश्य, सीखने का मौका और फ्लेक्सिबिलिटी हो. लेकिन कई कंपनियां अब भी पुरानी सोच पर चल रही हैं, जहां अनुभवी कर्मचारियों को आगे बढ़ने का मौका कम मिलता है.

यही वजह है कि हर तीन में से एक प्रोफेशनल नौकरी छोड़ रहा है क्योंकि उसे आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दिखता. वहीं, जो कंपनियां कर्मचारियों के सीखने और विकास में निवेश करती हैं, वे 22% ज्यादा मुनाफा और 93% तक कर्मचारियों की रिटेंशन देख रही हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में The LHR Group के फाउंडर अंकुर अग्रवाल ने कहा है कि करियर के बीच रास्ता बदलने की असली सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति का इरादा क्या है. उनका कहा है कि जरूरी ये देखना है कि आप किसी नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं या बस पुरानी दिक्कतों से भाग रहे हैं. जिनके पास स्पष्ट उद्देश्य होता है, वे बदलाव को ज्यादा लंबे समय तक टिकाऊ बना पाते हैं.

यह भी पढ़ें – इस दिन आएगा ICAI CA परीक्षा का रिजल्ट,जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

अंकुर अग्रवाल का कहना है कि लोग 60-70 साल तक सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. ऐसे में 40-45 की उम्र करियर का अंत नहीं, बल्कि एक नया मोड़ बन गई है. अब कंपनियों में पहले जैसी प्रमोशन की सीढ़ियां नहीं रहीं. इससे कई लोगों को आगे बढ़ने का अवसर जल्दी खत्म होता दिख रहा है. साथ ही डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, AI, सस्टेनेबिलिटी और फ्रीलांस लीडरशिप जैसे फील्ड अनुभवी प्रोफेशनल्स को नए रास्ते दे रहे हैं.

कम्फर्ट जोन नहीं, अब चेंज जोन

एक्सपर्ट्स की मानें तो कई लोगों के लिए अब आराम ही बंदिश बन गया है. पुराने स्किल्स अभी भी जरूरी हैं, लेकिन दुनिया बदल रही है टूल्स, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप की सोच सब कुछ नया हो रहा है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस बदलाव को बिना प्लानिंग के नहीं, बल्कि सोच-समझकर अपनाना चाहिए. इसके लिए चार कदम बेहद जरूरी हैं. नए क्षेत्र में तुरंत छलांग न लगाएं. फ्रीलांस प्रोजेक्ट, कंसल्टिंग या साइड वर्क के जरिए नया रास्ता परखें.

 यह भी पढ़ें – एमपी हाईकोर्ट में निकली डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें कौन कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी ऊषा एक दिन ईसाई बन जाए’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस ने सरेआम कह

[ad_1]


अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चाहते हैं कि उनकी पत्नी ऊषा वेंस भी ईसाई धर्म अपनाएं. यह बात उन्होंने मिसिसिपी में आयोजित टर्निंग पॉइंट यूएसए के एक कार्यक्रम में कही. वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी उषा वेंस, जो हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं, एक दिन कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपनाएंगी.

कार्यक्रम में जब जेडी वेंस से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी ‘कभी ईसाई धर्म अपनाएंगी,’ तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-‘ज्यादातर रविवार को उषा मेरे साथ चर्च आती हैं. मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि हां, मैं चाहता हूं कि वे भी उसी चीज से प्रभावित हों जिससे मैं हुआ हूं. मैं ईसाई धर्म में विश्वास करता हूं और चाहता हूं कि एक दिन मेरी पत्नी भी उसे उसी तरह समझें.’

रिश्ते में कोई तनाव नहीं – वेंस
जेडी वेंस ने आगे कहा कि धर्म का अंतर उनके रिश्ते में कोई तनाव नहीं लाता. अगर वह (उषा) ईसाई धर्म नहीं भी अपनातीं, तो भी यह मेरे लिए कोई समस्या नहीं है. भगवान ने हर इंसान को स्वतंत्र इच्छा दी है. ये बातें आप अपने परिवार और अपने प्रियजनों के साथ मिलकर तय करते हैं.

वेंस ने 2019 में अपनाया कैथोलिक धर्म
जेडी वेंस ने साल 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया था. उन्होंने बताया कि जब उनकी मुलाकात उषा से हुई थी, तब वे खुद को अज्ञेयवादी या नास्तिक मानते थे. बाद में उन्होंने धर्म की ओर रुख किया. उनके बच्चे अब ईसाई परिवेश में पल रहे हैं और एक क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ते हैं.

ईसाई मूल्य ही अमेरिका की नींव हैं- उपराष्ट्रपति
कार्यक्रम के दौरान वेंस ने अपने संबोधन में कहा कि वे अमेरिका को ईसाई मूल्यों पर आधारित देश मानते हैं. उन्होंने कहा-‘मैं ये कहने में कोई हिचक नहीं रखता कि ईसाई मूल्य इस देश की नींव हैं. जो लोग कहते हैं कि उनका नजरिया तटस्थ है, उनके पीछे भी कोई एजेंडा छिपा होता है. कम से कम मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मुझे लगता है कि देश का ईसाई आधार एक अच्छी चीज है.’

भारतीयों के खिलाफ बढ़ी नफरत के बीच आया बयान
जेडी वेंस का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका में H-1B वीजा और भारतीय प्रवासियों को लेकर बहस तेज हो गई है. हाल के महीनों में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों और नफरत भरे भाषणों के मामले बढ़े हैं. कई समूहों ने भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने की मांग तक की है.

[ad_2]

आईफोन एयर की डिमांड पर ऐप्पल को भरोसा, कम नहीं करेगी प्रोडक्शन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल अपने आईफोन एयर का प्रोडक्शन कम नहीं करेगी. कंपनी तीसरी और चौथी तिमाही के दौरान पहले से तय टारगेट के मुताबिक इस फोन का प्रोडक्शन जारी रखेगी. दरअसल, कई ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें बताया गया था कि ऐप्पल के अब तक के सबसे पतले इस आईफोन की डिमांड कमजोर है, जिसके चलते कंपनी इसका प्रोडक्शन कम कर सकती है. एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल की चौथी तिमाही में ऐप्पल टारगेट के मुताबिक इसकी 70 लाख यूनिट्स बनाएगी.

इस साल प्रोडक्शन कम नहीं करेगी ऐप्पल

TD Cowen के एक नए नोट के मुताबिक, ऐप्पल इस साल आईफोन एयर का प्रोडक्शन कम नहीं करेगी. साल की तीसरी तिमाही में 30 लाख और चौथी तिमाही में 70 लाख यूनिट्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसमें कटौती नहीं होगी. वहीं अगर पूरी आईफोन 17 सीरीज की बात करें तो तीसरी तिमाही में इसकी 5.4 करोड़ और चौथी तिमाही में 7.9 करोड़ यूनिट्स बनाई जाएंगी. 

चीन में अच्छी मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन एयर की डिमांड स्थिर बनी हुई है. चीन में इसकी बिक्री देरी से शुरू होने के कारण इसकी मांग ने रफ्तार नहीं पकड़ी और बाकी बाजारों में लोगों ने इसे खास पसंद नहीं किया. हालांकि, चीन में इसका उल्टा हुआ और बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था.

क्या हैं आईफोन एयर के फीचर्स?

आईफोन एयर ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला मॉडल है और इसकी मोटाई केवल 5.6mm है. इसकी मोटाई 2014 में लॉन्च हुए कंपनी के इससे पहले के सबसे पतले मॉडल आईफोन 6 की तुलना में 19 प्रतिशत कम है. इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले दिया गया है. इसके रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP का सिंगल सेंटर स्टेज लेंस दिया गया है. ऐप्पल ने इसे प्रो मॉडल्स वाले A19 Pro चिपसेट से लैस किया है. भारत में आईफोन एयर की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

फोल्डेबल फोन के फायदे और नुकसान क्या हैं? खरीदने से पहले जान लें जरूरी चीजें

[ad_2]

ना हैवी मेकअप, ना लाखों का लहंगा, 33 साल पुरानी साड़ी में आदित्य की दुल्हन बनी थीं यामी

[ad_1]

यामी गौतम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'विकी डोनर' से की थी. जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे. ये फिल्म सुपरहिट थी और इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यामी गौतम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘विकी डोनर’ से की थी. जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे. ये फिल्म सुपरहिट थी और इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यामी ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर आदित्य घर से शादी की है. दोनों की शादी  4 जून 2021 को हुई थी. लेकिन आज भी बॉलीवुड गलियारों में इसके चर्चे होते है.

यामी ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर आदित्य घर से शादी की है. दोनों की शादी 4 जून 2021 को हुई थी. लेकिन आज भी बॉलीवुड गलियारों में इसके चर्चे होते है.

दरअसल डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में इस कपल ने हिमाचल प्रदेश में अपने होम टाउन में बेहद सादगी वाली शादी की थी.

दरअसल डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में इस कपल ने हिमाचल प्रदेश में अपने होम टाउन में बेहद सादगी वाली शादी की थी.

यामी गौतम ने अपने लाइफ के सबसे स्पेशल दिन पर ना कोई हैवी मेकअप किया और ना ही लाखों का मंहगा लहंगा पहना. यामी अपनी मां की 33 साल पुरानी मरुन रंग की साड़ी में दुल्हन बनी थी.

यामी गौतम ने अपने लाइफ के सबसे स्पेशल दिन पर ना कोई हैवी मेकअप किया और ना ही लाखों का मंहगा लहंगा पहना. यामी अपनी मां की 33 साल पुरानी मरुन रंग की साड़ी में दुल्हन बनी थी.

एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के साथ नानी का दिया हुआ एक सुंदर से दुपट्टा भी ओढ़ा था. एक्ट्रेस ने डायमंड की जगह गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.

एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के साथ नानी का दिया हुआ एक सुंदर से दुपट्टा भी ओढ़ा था. एक्ट्रेस ने डायमंड की जगह गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.

यामी ने नाक में नथ, माथे पर टिका और चौकर हार के साथ एक तीन लड़ी वाली मटर माला पहनी थी. एक्ट्रेस ने लाल चूड़ा और कलीरों के साथ अपना लुक पूरा किया था.

यामी ने नाक में नथ, माथे पर टिका और चौकर हार के साथ एक तीन लड़ी वाली मटर माला पहनी थी. एक्ट्रेस ने लाल चूड़ा और कलीरों के साथ अपना लुक पूरा किया था.

यामी के वेडिंग लुक में और खास बात थी, वो ये थी कि एक्ट्रेस ने अपना मेकअप भी खुद ही किया था. वहीं आदित्य ने शादी के लिए व्हाइट शेरवानी पहनी थी.

यामी के वेडिंग लुक में और खास बात थी, वो ये थी कि एक्ट्रेस ने अपना मेकअप भी खुद ही किया था. वहीं आदित्य ने शादी के लिए व्हाइट शेरवानी पहनी थी.

बता दें कि यामी और आदित्य की शादी में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए थे. आज ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं.

बता दें कि यामी और आदित्य की शादी में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए थे. आज ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं.

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

Published at : 30 Oct 2025 10:20 PM (IST)

[ad_2]

शान से फाइनल में भारत, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा गुरूर; 339 चेज कर बनाया रिकॉर्ड

[ad_1]


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल में 2 नवंबर को भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह महिला वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है. ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में पहले खेलते हुए 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जेमिमा रोड्रीगेज के नाबाद 127 रन और हरमनप्रीत कौर की 89 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह महिला वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार है जब भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इससे पहले 2017 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी थी. गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का आठवीं बार विश्व चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया है.

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह महिला वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने इसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 331 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. साथ ही यह वर्ल्ड कप में केवल दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है.

  • 339 रन- भारत (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
  • 331 रन- ऑस्ट्रेलिया (बनाम भारत)
  • 278 रन – ऑस्ट्रेलिया (बनाम भारत)
  • 275 रन – दक्षिण अफ्रीका (बनाम भारत)

रोड्रीगेज-हरमनप्रीत का कमाल

339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 59 रन के स्कोर तक स्मृति मंधाना (24 रन) और शेफाली वर्मा (10 रन) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद जेमिमा रोड्रीगेज और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर 167 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ला खड़ा किया. इस दौरान हरमनप्रीत और रोड्रीगेज को कई बार जीवनदान भी मिले.

हरमनप्रीत 36वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 89 के स्कोर पर आउट हो गईं. यहां से सारा जिम्मा रोड्रीगेज ने अपने कंधों पर उठाया. पहले उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 38 रन जोड़े, उसके बाद रिचा घोष के साथ 46 रनों की छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. खासतौर पर रिचा घोष की 162 के स्ट्राइक रेट से खेली गई 26 रनों की कैमियो पारी ने भारत को जीत के करीब लाने में बड़ा योगदान दिया.

अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी गेंदबाजी दबाव में बिखर गई. इस बीच फील्डरों से कैच भी छूटे. रोड्रीगेज 127 रन बनाकर नाबाद लौटीं, लेकिन विनिंग शॉट अमनजोत कौर ने लगाया, जो 8 गेंद में1 5 रन बनाकर नाबाद लौटीं.

यह भी पढ़ें:

युवराज सिंह की IPL में वापसी? लखनऊ सुपर जायंट्स में होगी एंट्री! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

[ad_2]