Video: निकल इस घर से! बच्ची ने ढलान से छोड़ा बच्चे का वॉकर, नीचे जा गिरा मासूम, वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: घर के बाहर खेलते समय एक छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी घटना का कारण बन सकती है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटी बच्ची मासूम बच्चे को वॉकर में बैठाकर टहला रही होती है. कुछ सेकंड की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान पर बन आती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

वॉकर ढलान पर तेजी से फिसला

वीडियो में दिखाई देता है कि बच्ची मासूम बच्चे को वॉकर में लेकर आगे-पीछे घुमा रही है. तभी वह अचानक सड़क की ओर जाने वाले ढलान पर पहुंचती है. कुछ पल के लिए वह वॉकर को रोकती है, लेकिन फिर हाथ हटा देती है. हाथ हटाते ही वॉकर ढलान पर तेजी से फिसलने लगता है और सीधा सड़क की ओर बढ़ जाता है. वीडियो घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. 

पास ही बैठी मां यह नज़ारा देखती है और घबराकर दौड़ती है, जिससे बच्चे को सुरक्षित पकड़ सके,  लेकिन वॉकर की स्पीड इतनी ज्यादा होती है कि महिला उसे पकड़ नहीं पाती और वॉकर तेजी से सड़क पर गिर पड़ता है. बच्चा भी जमीन पर गिरकर रोने लगता है. महिला तुरंत उसे उठाकर गोद में लेती है और उसे शांत कराने की कोशिश करती है. वह बच्चे को ध्यान से देखती है कि कहीं उसे गंभीर चोट तो नहीं लगी.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि बच्चों को खेलते समय कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, खासकर ऐसे स्थान पर जहां ढलान हो या सड़क पास हो. वहीं कुछ ने लिखा कि मां को सतर्क रहना चाहिए था और बच्ची पर नजर रखनी चाहिए थी. 


जंग का सबसे छोटा हथियार, कैसे करता है दुश्मन पर वार, जानें इसकी ताकत

[ad_1]


आज का युद्ध केवल बंदूक या मिसाइलों से नहीं लड़ा जाता. अब लड़ाई का एक नया हथियार है माइक्रो ड्रोन. यह इतने छोटे होते हैं कि हथेली में समा जाए, लेकिन इनकी ताकत और तकनीक बड़े-बड़े हथियारों को चुनौती दे रही है. माइक्रो ड्रोन एक छोटा Unmanned Aerial Vehicle (UAV) यानी बिना पायलट का विमान होता है. इसका वजन कुछ सौ ग्राम से लेकर दो किलो तक होता है. यह कैमरे, सेंसर और छोटे मोटरों से लैस होता है, जिससे यह न केवल उड़ान भर सकता है बल्कि ऊंचाई पर जाकर निगरानी भी कर सकता है.

इन्हें खासतौर पर जासूसी, निगरानी और खुफिया मिशन के लिए तैयार किया जाता है. ये दुश्मन की सीमा में जाकर वीडियो रिकॉर्डिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठा करते हैं.

सैकड़ों माइक्रो ड्रोन बनते हैं एक सेना
कई माइक्रो ड्रोन जब एक साथ झुंड बनाकर काम करते हैं तो उन्हें स्वार्म ड्रोन कहा जाता है. ये एक साथ दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सकते हैं या इलाके की छोटी-सी-छोटी जानकारी जुटा सकते हैं. इनका छोटा आकार इन्हें रडार या सामान्य डिफेंस सिस्टम से लगभग अदृश्य बना देता है, इसलिए इन्हें भविष्य के युद्धों का सबसे खतरनाक हथियार माना जा रहा है.

युद्ध के मैदान में माइक्रो ड्रोन की भूमिका
दुनिया के लगभग सभी बड़े देश अमेरिका, चीन, रूस और इजरायल अब माइक्रो ड्रोन को अपनी सैन्य रणनीति का हिस्सा बना चुके हैं. पहले इन्हें केवल निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब ये हमले में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन हमला किया, जिसमें बिजली ग्रिड को निशाना बनाया गया और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. ऐसे झुंड वाले हमलों को “डेथ स्वार्म (Death Swarm)” कहा जाता है क्योंकि इनसे बचाव लगभग असंभव होता है.

स्वार्म ड्रोन कैसे काम करते हैं?
स्वार्म ड्रोन का संचालन पूरी तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए होता है. हर ड्रोन एक दूसरे से जुड़ा होता है, जिससे यह झुंड एक जीवित सिस्टम की तरह काम करता है. पहले मिशन की योजना बनाई जाती है, फिर सभी ड्रोन को एक साथ उड़ाया जाता है. उड़ान के बाद ये अपने सेंसर और कैमरे से लक्ष्य पहचानते हैं और जरूरत के अनुसार या तो हमला करते हैं या जानकारी वापस भेज देते हैं. अगर किसी मिशन में एक ड्रोन नष्ट हो जाए तो बाकी ड्रोन बिना रुकावट मिशन जारी रखते हैं. यही वजह है कि स्वार्म तकनीक आने वाले युद्धों की दिशा तय कर रही है.

माइक्रो ड्रोन से सुरक्षा कैसे की जाती है
इन छोटे ड्रोन से निपटना आसान नहीं है क्योंकि ये तेज उड़ान भरते हैं और बहुत छोटे होते हैं. फिर भी कई देशों ने इन्हें रोकने के लिए नई तकनीकें अपनाई हैं.

कुछ प्रमुख उपाय, जो इस प्रकार हैं.

  • रेडियो जामिंग: ड्रोन के सिग्नल को ब्लॉक कर उसे गिरा दिया जाता है.
  • एंटी ड्रोन गन: ये खास हथियार होते हैं जो ड्रोन को निशाना बनाकर निष्क्रिय कर देते हैं.
  • नेट ड्रोन: ऐसे ड्रोन जो जाल फेंककर दुश्मन ड्रोन को पकड़ लेते हैं.
  • AI सर्विलांस कैमरे: ये कैमरे माइक्रो ड्रोन की गतिविधि पहचानकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर देते हैं.
  • भारत समेत कई देशों ने ड्रोन संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन और नियंत्रण नीति लागू की है ताकि इनका दुरुपयोग न हो सके.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की वजह से पाक के कब्जे में गया कश्मीर का हिस्सा’, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

[ad_2]

7 महीने की प्रेग्नेंट सोनिका ने उठाया 145kg वजन, ऐसे समय में वेटलिफ्टिंग कितना बड़ा खतरा?

[ad_1]


प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को उनके स्वास्थ्य का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने के लिए कहा जाता है. इस समय प्रेग्नेंट महिलाओं को हेल्दी डाइट और केयर की काफी जरूरत होती है. साथ ही, भारी वजन उठाने से भी मना किया जाता है, क्योंकि ऐसा करने से मिसकैरेज का खतरा काफी बढ़ जाता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा कैसे सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.

दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर में 145 किलो वजन उठाया है. इसमें हैरानी की बात यह है कि इतना भारी वजन उठाने वाली सोनिका 7 महीने क प्रेग्नेंट हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए वेटलिफ्टिंग सेफ होती है या नहीं?

प्रेग्नेंसी में क्यों खतरनाक होती है वेटलिफ्टिंग?

गाइनेकोलॉजिस्ट का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान वेटलिफ्टिंग केवल डॉक्टर्स की सलाह के बाद ही करनी चाहिए. दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी में रिलैक्सेन नाम के हार्मोन्स बनते हैं, जो पेल्विस की लिगामेंट्स को सॉफ्ट कर सर्विक्स का एरिया बढ़ा देते हैं. ऐसे में वेटलिफ्टिंग जैसे भारी वजन उठाने वाले गेम में इंजरी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है बेहतर ट्रेनिंग करना. इससे बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाती है और इंजरी का रिस्क कम होता है. ऐसी महिलाओं को हर हफ्ते 150 मिनिट का मॉडरेट वर्कआउट करना चाहिए ताकि वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस को जारी रख सकें.

प्रेगनेंसी के समय वेटलिफ्टिंग में किस चीज रखें ध्यान ?

डॉक्टर्स कहते हैं कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी में भी वेटलिफ्टिंग करना चाहती हैं, उन्हें इसकी इंटेंसिटी को पहले के मुकाबले थोड़ा कम देना चाहिए यानी कि हल्के वेट के साथ प्रैक्टिस करनी चाहिए. इस दौरान उन्हें अपने पिछले वेट का केवल 70 प्रतिशत वजन उठाना चाहिए और उसे ही रिपीट करके प्रैक्टिस करनी चाहिए. साथ ही, प्रेग्नेंसी के समय सेंटर ऑफ ग्रैविटी के चलते महिलाओं का वेट आगे की ओर शिफ्ट हो जाता है, जिससे पिछले हिस्से में इंजरी के चांसेज होते हैं. ऐसे में महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को नुकसान न हो और उन्हें भी इंजरी न हो. साथ ही, शुरुआत के 5 महीने तक वेटलिफ्टिंग ठीक है पर इसके बाद इसे प्रैक्टिस करना खतरनाक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : टीबी से लेकर डेंगू तक, हर साल लाखों जान ले रही हैं ट्रांसमिशन बीमारियां, पढ़ें चौंका देने वाली रिपोर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

CBSE बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए बेहद काम के हैं ये टिप्स, आज से ही करें फॉलो

[ad_1]


सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए डेट जारी कर दी गई है. बोर्ड एग्जाम की शुरूआत 17 फरवरी 2026 से की जाएगी. ऐसे में ज्यादातर छात्रों के मन में तनाव और घबराहट होना स्वाभाविक है लेकिन अगर आप सही रूटीन और रणनीति बनाकर पढ़ाई करते हैं तो अच्छे अंक लाना बिल्कुल संभव है आइए जानते हैं कैसे करें स्मार्ट स्टडी, समय प्रबंधन और सही खानपान, ताकि बोर्ड परीक्षा में आप शानदार प्रदर्शन कर सकें.

परीक्षा के पैटर्न को समझें

किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए उसका पैटर्न समझना बहुत जरूरी होता है. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के क्वेश्चन पेपर को पिछले सालों में हुई परीक्षा से वेरीफाई कर लें. किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली रूटीन बनाना बेहद जरूरी है जिसमें सुबह का समय थ्योरी और याद करने वाले विषयों के लिए रखें क्योंकि उस समय दिमाग ज्यादा सक्रिय रहता है दोपहर में न्यूमेरिकल या प्रैक्टिकल वाले टॉपिक पढ़ें और रात को सिर्फ रिवीजन पर ध्यान दें हर 45-50 मिनट बाद थोड़ा ब्रेक लें ताकि दिमाग फ्रेश रहे कोशिश करें कि हर दिन का एक छोटा लक्ष्य तय करें जैसे कि आज दो चैप्टर खत्म करने हैं या दस सवाल हल करने हैं इस तरह छोटे-छोटे लक्ष्य पूरे करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और तैयारी भी मजबूत होगी.

स्मार्ट स्टडी पर दें विशेष ध्यान

स्मार्ट स्टडी का मतलब है कि आप सही विषयों पर ध्यान दें और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझें पुराने सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें ताकि पैटर्न से परिचित हो सकें मुश्किल टॉपिक्स को पहले कवर करें और हर यूनिट के महत्वपूर्ण सूत्रों और परिभाषाओं की एक लिस्ट बनाएं अपनी नोटबुक में शॉर्ट नोट्स तैयार करें ताकि परीक्षा से पहले जल्दी-जल्दी रिवाइज किया जा सके.

खानपान और नींद का रखें विशेष ध्यान

एक्सपर्ट्स के अनुसार अच्छी तैयारी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है जंक फूड, ज्यादा चाय या कॉफी से परहेज़ करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं अपने खाने में फल, सलाद, दही, ड्राई फ्रूट्स और हल्का पौष्टिक खाना शामिल करें रात को कम से कम सात घंटे की नींद लें ताकि आपका शरीर और दिमाग दोनों आराम कर सकें थका हुआ शरीर या नींद से भरा दिमाग कभी फोकस नहीं कर पाता इसलिए अपने खानपान का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है जितना पढ़ाई करना.

अपने कॉन्फिडेंस को बनाएं अपनी ताकत

एग्जाम के समय घबराहट होना सामान्य बात है लेकिन खुद पर भरोसा रखना सबसे जरूरी है सकारात्मक सोच के साथ नियमित मेहनत करने वाले छात्र किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं  एक प्लान्ड रूटीन, सही खानपान और स्मार्ट रीवीजन आपकी सफलता की चाबी हैं मेहनत हमेशा रंग लाती है  बस आत्मविश्वास बनाए रखें और पूरे मन से तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें – रेलवे में निकली हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘हिंदू से ईसाई बन जाएंगी मेरी पत्नी…’अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर भड़के यूजर्स,

[ad_1]


JD Vance Viral Video: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक डिबेट के दौरान उन्होंने भारतीय मूल की अपनी पत्नी उषा वेंस को लेकर कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बन जाएं. वेंस का कहना था कि उन्हें भरोसा है. एक दिन उनकी पत्नी कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर क्रिश्चियन धर्म अपना लेंगी.

आपको बता दें जेडी वेंस खुद 2019 में कैथोलिक बने थे और उस वक्त उन्होंने बताया था कि जब वह उषा से मिले थ. तब खुद को नास्तिक मानते थे. उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स इस बात को लेकर जेडी वेंस की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है उनका यह वीडियो.

जेडी वेंस बोले ‘चाहता हूं उषा ईसाई बन जाए’

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में मिसिसिपी में आयोजित टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम में अपनी पत्नी उषा को लेकर दिया बयान फिर सुर्खियों में है. वेंस ने कहा कि उनके बच्चे ईसाई माहौल में पले-बढ़े हैं और एक ईसाई स्कूल में पढ़ते हैं. उन्होंने बताया कि कई रविवार को उनकी हिंदू पत्नी उषा उनके साथ चर्च जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मोड़ पर खंभे से टकराया तेज रफ्तार बाइकर, उड़े परखच्चे, गिरा तो उठ नहीं पाया, वीडियो वायरल

वेंस ने कहा, “क्या मैं चाहता हूं कि एक दिन वह चर्च में वही महसूस करें जो मैंने किया? हां, बिल्कुल चाहता हूं.” उनका कहना था कि वह ईसाई धर्म में विश्वास करते हैं और उम्मीद करते हैं कि एक दिन उषा भी इसे उसी तरह समझेंगी और अपनाएंगी. उन्होंने यह बातें सैकड़ों लोगों के बीच कही. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान पर तीखी बहस छिड़ गई. वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @EricLDaugh नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जेडी वेंस के इस बयान पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘वह अज्ञेयवादी नहीं है. वह हिंदू है… लगता है आपको यह बात बतानी चाहिए.’

यह भी पढ़ें: Video: ऐसे ही खींच ले जाती है मौत! एक सेंकड के अंतर से बची शख्स की जान, वीडियो देख दातों तले दबा लेंगे उंगली

एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘लेकिन क्या उन्होंने कभी एक बार भी उसके धर्म की सुंदरता को देखने और समझने की कोशिश की?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ये वो व्यक्ति है जिसे मैं दोबारा कभी वोट नहीं दूँगा. मैंने एक बार ये गलती की थी और अब मुझे इसका पछतावा है.’

यह भी पढ़ें: Video: ये कैसे हुआ? बिना बाइकर दौड़ी बाइक, पीछे भागने लगा युवक, वीडियो देख हैरान हुए लोग


सुनील गावस्कर का अनोखा वादा, बताया महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर कैसे करेंगे सेलीब्रेट

[ad_1]


महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक मजेदार वादा किया है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है, तो वे जेमिमा रोड्रिग्स के साथ डुएट गाना गाएंगे.

जेमिमा के साथ कुछ यूं सेलीब्रेट करेंगे गावस्कर

गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है और जेमिमा तैयार हों, तो हम दोनों एक साथ गाना गाएंगे. वो गिटार बजाएंगी और मैं गाऊंगा.” उन्होंने बताया कि दोनों ने इससे पहले भी BCCI Awards 2024 में ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना साथ में गाया था. उस समय जेमिमा गिटार बजा रही थी और वो गाना गा रहे थे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर वो एक बूढ़े आदमी के साथ फिर से गाना गाने को तैयार हैं, तो मैं वापस से पूरी तरह रेडी हूं.”

जेमिमा की ऐतिहासिक पारी

भारत की इस बड़ी जीत में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली और भारत को 339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करवाया. यह महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा रनचेज रहा. कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की. हरमनप्रीत बाद में आउट हो गई थी, लेकिन जेमिमा ने अंत तक नाबाद रहकर भारत को जीत तक पहुंचाया.

‘फील्डिंग में भी दिखाया कमाल’ – गावस्कर

गावस्कर ने जेमिमा की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा, “लोग उनकी बल्लेबाजी की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने फील्ड में भी कमाल किया है. उनके दो शानदार रनआउट्स ने स्कोर को 350 के ऊपर जाने से रोका. वो अनुभवशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विदेशों की लीग में भी खेला है. उनके पास खेल को समझने और संभालने की बेहतरीन क्षमता है.”

फाइनल में भारत का पलड़ा भारी

भारत अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका से फाइनल खेलेगा. गावस्कर का मानना है कि घरेलू मैदान और मौजूदा फॉर्म के चलते टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है. उन्होंने कहा, “टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. अगर वो इस लय में खेलते रहे, तो वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत की होगी.”  

[ad_2]

क्रिएटिविटी को बनाए सुपरपावर! जानिए 5 बेस्ट फ्री AI टूल्स जो खोल देंगे आपकी कल्पना की नई दुनिया

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Best AI Tools: आज के डिजिटल दौर में Generative AI ने हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. अब ऐसे कई AI टूल्स मौजूद हैं जो न केवल हमारा काम आसान बनाते हैं बल्कि हमारी रचनात्मक सोच (creative potential) को भी नई दिशा देते हैं. ये टूल्स Large Language Models (LLMs) पर आधारित होते हैं जो इंटरनेट और विभिन्न स्रोतों से सीखे गए डेटा की मदद से नए आइडिया और कंटेंट तैयार करते हैं. यहां हम बता रहे हैं 5 बेहतरीन और फ्री AI टूल्स जो आपकी क्रिएटिविटी को अगले स्तर तक पहुंचा सकते हैं.

ChatGPT

AI दुनिया में ChatGPT वह नाम है जिसने इस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाया. यह टूल किसी भी विषय पर रिसर्च, जानकारी जुटाने और विचार विकसित करने में मदद करता है. साथ ही, यह स्रोतों के लिंक भी प्रदान करता है जिससे जानकारी की सत्यता जांची जा सके. हालांकि इसका फ्री वर्जन सीमित प्रश्नों के साथ आता है फिर भी यह क्रिएटिव काम के लिए एक बेहतरीन शुरुआत साबित हो सकता है.

Gemini

Google का Gemini AI आज कंटेंट क्रिएटर्स का पसंदीदा टूल बनता जा रहा है. इसमें हाल ही में Nano Banana इमेज जेनरेशन फीचर जोड़ा गया है जिससे यूज़र किसी भी प्रॉम्प्ट से रियलिस्टिक इमेजेज बना सकते हैं. अगर आप ग्राफिक्स या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हैं तो Gemini आपके लिए एकदम मुफ़्त और असरदार टूल है.

QuillBot

QuillBot अब सिर्फ एक पैराफ्रेज़िंग टूल नहीं रहा बल्कि यह एक फुल-फ्लेज्ड राइटिंग असिस्टेंट बन चुका है. यह ग्रामर चेक, पैराफ्रेज़िंग और AI टेक्स्ट को नैचुरल बनाना सब कुछ कर सकता है. हालांकि इसका प्रीमियम वर्जन पेड है लेकिन आप रोज़ाना कुछ सीमित फ्री क्वेरीज़ के जरिए इसका उपयोग कर सकते हैं.

Auris AI

अगर आप वीडियो कंटेंट या स्क्रिप्ट राइटिंग में काम करते हैं तो Auris AI आपके लिए बेहद उपयोगी है. यह टूल ट्रांसक्रिप्ट और सबटाइटल जनरेट करने में मदद करता है. इसका फ्री डेमो वर्जन भी उपलब्ध है जिससे आप बिना भुगतान के इसकी क्षमताओं को आज़मा सकते हैं.

Kling AI

Kling AI एक ऐसा टूल है जो सिर्फ टेक्स्ट से वीडियो तैयार करता है. यानी, आप अपनी स्क्रिप्ट डालें और यह कुछ ही मिनटों में एक यूनिक वीडियो बना देगा. खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह फ्री उपलब्ध है. कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं.

यह भी पढ़ें:

AI की वजह से चली गई नौकरी? अब ऐसे घर बैठे मिलेंगे पैसे, जानें क्या है UBI सिस्टम

[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

[ad_1]


भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीते दिन देश को फख्र करने का मौका दिया. दरअसल इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने मुंबई में हुए महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली . इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूरा देश जश्न मना रहा है. वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है.

करीना कपूर ने टीम इंडिया को दी बधाई
करीना कपूर ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा, “और जैसा कि मैंने कहा कि लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं. धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ… शाबाश टीम इंडिया… फाइनल में माई गर्ल्स.”

Women's World Cup 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो खुशी से झूमे सेलेब्स, करीना कपूर से ऋषभ शेट्टी तक ने दी बधाई

सुनील शेट्टी ने टीम इंडिया की तारीफ की
सुनील शेट्टी ने एक्स पर लिखा, “339… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ!!! यह एक बहुत बड़ा लक्ष्य था. लेकिन आत्मविश्वास उससे भी ज़्यादा था. जेमिमा का नाबाद शतक और भारत का साहसिक पीछा – सचमुच जादू! टीम इंडिया जोश और विश्वास से भरपूर, फाइनल की ओर बढ़ रही है.”

 

वरुण धवन ने जेमिमा रोड्रिग्स को बताया हीरो
वरुण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेमिमा रोड्रिग्स की फोटो शेयर की और लिखा, “मेरी हीरो.”

Women's World Cup 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो खुशी से झूमे सेलेब्स, करीना कपूर से ऋषभ शेट्टी तक ने दी बधाई

ऋषभ शेट्टी ने भी टीम इंडिया की सराहना की
कांतारा चैप्टर 1 अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, “भारत के लिए क्या मोमेंट है!” हमारी महिला टीम, बीसीसीआई वुमन ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत के साथ ICC वुमन वर्ल्ड कप 2025 के फ़ाइनल में पहुंच गई है!मैदान पर दृढ़ संकल्प, एकता और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन. थैंक्यू जेमिमा रोड्रिग्स,वह शतक वाकई कमाल का था!

 

विक्रांत मैसी ने भी दी बधाई
विक्रांत मैसी ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, “एक कदम और करीब!!! शाबाश।” इसके बाद उन्होंने लिखा, “शुक्रिया जेमिमा रोड्रिग्स, क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ी प्रदर्शनों में से एक.”

Women's World Cup 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो खुशी से झूमे सेलेब्स, करीना कपूर से ऋषभ शेट्टी तक ने दी बधाई

मनोज बाजपेयी ने टीम इंडिया की तारीफ की
मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ” कमाल कर दिया! फ़ाइनल में! हमारी नीली वर्दी वाली महिलाओं का शुद्ध हृदय, दृढ़ता और उत्कृष्टता. 339 रनों का पीछा करते हुए, जो महिला वनडे इतिहास का हाईएस्ट स्कोर है. एक ऐसा पल जिसने खेल को ऊपर उठाया और महिला क्रिकेट को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया. पूरी टीम को, और खासकर जेमिमा रोड्रिग्स को दबाव में उस शांत शतक के लिए सलाम। कप्तान हरमनप्रीत कौर  के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन, और महत्वपूर्ण क्षणों में रिचा, दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर के शानदार सहयोग के साथ. टीम इंडिया पर गर्व है. उन्हें फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं.

 


कब है महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मैच?
बता दें कि भारत रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से फाइनल में भिड़ेगा, जहां दोनों टीमें अपने पहले खिताब पर नज़रें गड़ाए हुए हैं. 2005 और 2017 के बाद, यह महिला विश्व कप फाइनल में भारत की तीसरी उपस्थिति होगी.

 



[ad_2]

Video: मोड़ पर खंभे से टकराया तेज रफ्तार बाइकर, उड़े परखच्चे, गिरा तो उठ नहीं पाया

[ad_1]


Road Accident Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर सड़क हादसों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. ऐसे वीडियो देखकर कई बार मन दहल जाता है और समझ आता है कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही भी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइकर खंभे से टकराकर बुरी तरह गिर जाता है.

टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे

वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि सड़क पर सब कुछ सामान्य चल रहा है. तभी अचानक एक बाइकर काफी तेज रफ्तार से आता हुआ दिखता है. उसकी रफ्तार इतनी ज्यादा होती है कि लगता है जैसे वह बाइक पर पूरा कंट्रोल ही भूल गया हो. कुछ सेकंड बाद ही सामने सड़क किनारे लगा एक खंभा लगा होता है, लेकिन शायद बाइकर उसे देख नहीं पाता. तेज गति में बाइक सीधे खंभे से टकरा जाती है.

टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बाइकर वहीं पर गिर जाता है. हादसे का दृश्य इतना भयानक है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं. कुछ ही पल बाद एक और बाइकर वहां पहुंचता है. वह तुरंत गिरे हुए युवक की ओर भागता है और उसे उठाने की कोशिश करता है. वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है, जो झटके की गंभीरता को दिखाता है.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली कि यह हादसा कहां का है और बाइकर की हालत क्या हुई. वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि तेज रफ्तार हमेशा खतरनाक होती है, तो कुछ ने कहा कि हेलमेट और सावधानी जान बचा सकती है.


शेयर बाजार की गिरावट पर नहीं लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

[ad_1]


Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई. बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों सतर्क नोट पर खुले. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते निवेशक अलर्ट मोड पर नजर आए. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 29.58 अंक या 0.04 परसेंट की गिरावट के साथ 84,374.88 पर और निफ्टी 25.85 अंक या 0.10 परसेंट लुढ़ककर 25,852.00 पर खुला. इस दौरान लगभग 1403 शेयरों में तेजी, 992 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

किन सेक्टर्स में देखी गई तेजी? 

31 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में मिला-जुला रूख देखने को मिला. निफ्टी एफएमसीजी (0.34 परसेंट ऊपर), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.22 परसेंट ऊपर), ऑटो (0.21 परसेंट ऊपर) और ऑयल एंड गैस (0.09 परसेंट ऊपर) में खरीदारी देखी गई, जबकि आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर, हेल्थकेयर (0.22 परसेंट की गिरावट), मेटल (0.11 परसेंट की गिरावट) और रियल्टी (0.09 परसेंट की गिरावट) शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा.

दरअसल, गुरुवार को दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच सिर्फ एक ही साल के लिए रेयर अर्थ्स और क्रिटिकल मिनरल्स पर समझौता हुआ. इससे निवेशकों को कुछ हद तक निराशा हुआ. हालांकि, चीनी सामानों के आयात पर टैरिफ को 57 परसेंट से घटाकर 47 परसेंट कर दिए जाने से निवेशकों को राहत भी मिली है क्योंकि इससे ट्रेड रिलेटेड टेंशन में कमी आई है.

वैश्विक बाजारों का क्या है हाल? 

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई. नैस्डेक कंपोजिट  377.33 अंक या 1.57 परसेंट की गिरावट के साथ 23,581.14 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 68.25 अंक या 0.99 परसेंट लुढ़ककर 6,822.34 पर आ गया. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 109.88 अंक या 0.23 परसेंट नीचे आकर 47,522.12 के लेवल पर पहुंच गया.

हालांकि, इस दौरान एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई. ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बीच जापान का निक्केई 1 परसेंट से ज्यादा चढ़कर नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह से टॉपिक्स भी 0.79 परसेंट उछलकर एक नए शिखर को छू लिया. दक्षिण कोरिया का कोस्पी पिछले सेशन में रिकॉर्ड हाई लेवल को छूने के बाद 0.19 परसेंट तक गिर गया, जबकि कोस्डैक 0.47 परसेंट तक बढ़ा. ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 0.45 परसेंट की बढ़त के साथ खुला.

ये भी पढ़ें: 

इस महारत्न कंपनी के शेयर के पीछे भागे निवेशक, महज एक साल में तीन गुना बढ़ा मुनाफा; रेवेन्यू भी दमदार

[ad_2]