बम, बारूद और ब्लास्ट से होते हैं जिस मोकामा में फैसले, वहां के लोग कितने पढ़े-लिखे?

[ad_1]


Mokama Murder: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के समर्थक और बाहुबली रहे दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद से पूरे मोकामा में सियासी हलचल मच गई है. जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भी उनकी मौत पर शोक प्रकट किया है. हत्या का आरोप बाहुबली नेता अनंत सिंह पर है. फिलहाल के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन दुलारचंद यादव के पोते उनकी मौत पर कहते हैं कि हम लोग पढ़े लिखे हैं कोई एक 47 वाले नहीं है.  

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बम बारूद और गोली की भाषा बोलने वाले मोकामा में लिटरेसी रेट कितना है और यहां के लोग कितने पढ़े लिखे हैं. आइए हम आपको बताते हैं इस बारे में.

क्या आप मोकामा के बारे में जानते हैं ?

मोकामा की बात करें तो यह बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक नगर परिषद है, जिसे 28 वार्ड्स में बांटा गया है. यहां की कुल जनसंख्या करीब 2 लाख है, जिसमें इसमें करीब 1 लाख पुरुष और 94 हजार के करीब महिला आबादी है. 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की 32.4 फीसदी जनसंख्या शहरों में रहती है जबकि 67.6 परसेंट आबादी आज भी गांव में अपना गुजर बसर करती है. 

कितना है यहां का लिटरेसी रेट ?

2025 की लिटरेसी रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार की साक्षरता दर अभी भी काफी कम है. ऐसे में बात अगर मोकामा की करें तो 2011 के जनगणना के अनुसार, इस ब्लॉक का एवरेज लिटरेसी रेट 65.18 परसेंट है. वहीं मोकामा नगर परिषद का कुल लिटरेसी रेट 72.79 फीसदी है. इसमें से 80.39 फीसदी पुरुष पढ़े-लिखे हैं, जबकि महिलाओं में यह दर 64.17 फीसदी है, जो कि पुरुषों के मुकाबले काफी कम है. यहां हिन्दू, मुसलमान, सिख , क्रिश्चियन समेत कई धर्मों के लोग रहते है. इनमें 94 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा आबादी हैं हिंदुओं की है. वहीं, मुस्लिम आबादी मात्र 5.11 फीसदी है. 

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल 12वीं का तीसरा सेमेस्टर रिजल्ट जारी, 93.72% छात्र हुए पास; इस बार बढ़ा सफलता का ग्राफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या आप भी रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? नुकसान जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartphone Charging Tips: आजकल ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले अपना फोन चार्ज पर लगाकर आराम से सो जाते हैं ताकि सुबह उठते ही 100% बैटरी मिले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके स्मार्टफोन की बैटरी और सुरक्षा दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है? अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह छोटी सी लापरवाही आपके फोन की उम्र कम कर सकती है और कभी-कभी जानलेवा हादसे का कारण भी बन सकती है. आइए जानते हैं क्यों रातभर फोन चार्जिंग पर छोड़ना नुकसानदायक है.

लगातार चार्जिंग से बैटरी पर पड़ता है दबाव

हर स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर तकनीक पर बनी होती है. जब फोन 100% चार्ज हो जाता है और फिर भी प्लग इन रहता है तो बैटरी के अंदर ओवरचार्जिंग स्ट्रेस पैदा होता है. इससे उसकी चार्ज साइकल लाइफ घटती है यानी बैटरी पहले की तुलना में जल्दी कमजोर होने लगती है. समय के साथ बैटरी चार्ज कम पकड़ती है और फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है.

ज्यादा गर्मी से हो सकता है खतरा

फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाकर छोड़ने से हीट जनरेशन बढ़ती है. लंबे समय तक यह गर्मी न सिर्फ बैटरी बल्कि पूरे फोन के इंटरनल सर्किट को नुकसान पहुंचा सकती है. कई मामलों में, फोन का ओवरहीट होना आग लगने या ब्लास्ट जैसी घटनाओं की वजह भी बन सकता है खासकर तब जब आप सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं.

पावर फ्लक्चुएशन से हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर रात के समय बिजली का वोल्टेज अचानक बढ़ या घट जाता है तो इससे फोन का चार्जिंग पोर्ट, बैटरी, या मदरबोर्ड खराब हो सकता है. क्योंकि सोते समय आप निगरानी नहीं रख सकते, इसलिए यह जोखिम और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

चार्जिंग का सही तरीका क्या है?

फोन को बार-बार 100% चार्ज करने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे सही माना जाता है. इससे बैटरी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और उसकी लाइफ बढ़ती है. अगर आपको रात में चार्ज करना ही है तो ऐसे स्मार्ट चार्जिंग फीचर वाले फोन या चार्जर का इस्तेमाल करें जो बैटरी 100% होने पर चार्जिंग अपने आप रोक देते हैं.

ध्यान रखें ये सावधानियां

  • हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें.
  • फोन को तकिए के नीचे या कंबल के अंदर चार्ज पर कभी न रखें.
  • अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें.
  • रातभर फोन चार्जिंग पर लगाने की आदत छोड़ दें और दिन में चार्ज करें.

यह भी पढ़ें:

भारत में जल्द शुरू हो सकती है स्टारलिंक की सर्विसेस, आज और कल मुंबई में होगा डेमो

[ad_2]

जंगल सफारी पर निकला था कपल तभी पीछे से गुर्राते हुए आ गया आदमखोर, 15 सेकेंड में निकल गई जान

[ad_1]


जंगल की खूबसूरती जितनी अट्रैक्टिव होती है, उतनी ही खतरनाक भी. पेड़ों की हरियाली, जानवरों की आवाजें और प्रकृति की शांति, लोगों को हैरान और खुश कर देती है. हालांकि, कई बार यही एडवेंचर डरावना सपना बन जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है.

यह वीडियो एक जंगल सफारी का है, जिसमें एक कपल खुशी-खुशी जंगल की सैर कर रहा था. हवा में ठंडक थी, कैमरा ऑन था और दोनों नेचर का मजा ले रहे थे. लेकिन कुछ ही सेकंड में उनकी जिंदगी की सबसे डरावनी घड़ी आने वाली थी. 

वायरल वीडियो में पीछे से आया गुर्राता हुआ आदमखोर

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी की जीप जंगल के बीचोंबीच धीरे-धीरे चल रही है. तभी पीछे से अचानक तेज आवाज में गुर्राहट सुनाई देती है. कैमरा जैसे ही घूमता है, सामने एक आदमखोर खूंखार शेर तेजी से जीप की ओर दौड़ता हुआ नजर आता है. उसकी आंखों में भूख और गुस्सा दोनों झलक रहे थे. 

कपल घबरा जाता है, महिला जोर-जोर से चीखने लगती है, जबकि पुरुष घबराहट में पीछे हटने की कोशिश करता है. शेर जीप के बिल्कुल पास तक पहुंच जाता है और अचानक रुक जाता है. वह कुछ पल तक घूरता है और फिर मुड़कर वापस जंगल की ओर भाग जाता है. जीप में सवार सबके दिलों की धड़कनें जैसे थम गई थीं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस डरावने पल का वीडियो यूजर @mahsharfatima86 ने X  पर शेयर किया है. वीडियो शेयर होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज और शेयर मिल चुके हैं. कई लोगों ने इसे देखकर कहा ऐसा लग रहा था जैसे फिल्म का सीन हो, लेकिन ये तो हकीकत थी. वहीं कुछ यूजर्स ने सफारी कंपनी को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ऐसी घटनाओं से पहले सुरक्षा के पक्के इंतजाम होने चाहिए. कमेंट्स में किसी ने लिखा 15 सेकंड के अंदर मौत सामने दिख गई थी, बस किस्मत अच्छी थी जो शेर ने हमला नहीं किया. वहीं दूसरे ने कहा जंगल सफारी में रोमांच जरूर होता है, लेकिन खतरा हर पल मंडराता रहता है. 

यह भी पढ़ें Video: ऐसे ही खींच ले जाती है मौत! एक सेंकड के अंतर से बची शख्स की जान, वीडियो देख दातों तले दबा लेंगे उंगली


गरीबी की वजह से छोड़ी पढ़ाई, मजदूरी भी की, अब हैं चीन के सबसे अमीर शख्स

[ad_1]


हुरुन रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है. इस संबंध में 29 अक्टूबर को चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट निकाली गई है. रिपोर्ट ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा. नोंगफू स्प्रिंग कंपनी के संस्थापक झोंग शानशान को लगातार चौथे साल चीन का सबसे अमीर व्यक्ति होने का तमगा हासिल हुआ है.

झोंग शानशान की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती है, जिसमें एक्टर गरीबी से निकलकर सफलता की चोटी तक पहुंचता है. झोंग शानशान का जन्म 1954 में हांग्जो में हुआ था. उस समय चीन राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल से गुजर रहा था. उस टाइम चीन ग्रेट लीप फॉरवर्ड नामक अभियान के दौर में था, जिसका मकसद देश को तेजी से औद्योगिक ताकत बनाना था. गरीबी के कारण झोंग को कम उम्र में पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उन्होंने कठीन दौर में एक मजदूर के रूप में काम किया.

शिक्षा की दूसरी शुरुआत और पत्रकारिता में कदम

झोंग ने 70 के दशक में कॉलेज प्रवेश परीक्षा दी. पहली बार असफल रहे. उन्होंने हार नहीं मानी. झोंग ने बाद में झेजियांग ओपन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां पढ़ाई के साथ काम करने का मौका मिला. 1984 में वे झेजियांग डेली अखबार में रिपोर्टर बन गए. उन्होंने कई सफल व्यवसायियों से मुलाकात की, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने तय किया कि एक दिन वे भी अपना बिजनेस खड़ा करेंगे. यहीं से उनके जीवन की असली दिशा तय होने लगी.

पहली असफलताएं और उद्यमिता की शुरुआत

1988 में झोंग हैनान द्वीप चले गए. उन्होंने वहां मशरूम, झींगे और कछुए की खेती का बिजनेस शुरू किया, लेकिन यह प्रयोग असफल रहा. उन्होंने बाद में वहाहा नाम की पेय कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम किया और कुछ समय हेल्थ सप्लीमेंट बेचने में भी लगाया. इन असफलताओं ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि मजबूत बनाया. उन्होंने अनुभव से सीखा कि बाजार में लोगों की जरूरत क्या है.

नोंगफू स्प्रिंग,जिसने बदल दी किस्मत

झोंग शानशान ने 1996 में अपनी कंपनी नोंगफू स्प्रिंग (Nongfu Spring) की स्थापना की. उस समय चीन में Distilled Water का चलन था. झोंग ने नया रास्ता चुना. उन्होंने प्राकृतिक खनिजों वाले पानी को बाजार में उतारा. यह कदम उस दौर में साहसी और अनोखा था, जिसने कंपनी को रातों-रात लोकप्रिय बना दिया. आज नोंगफू स्प्रिंग चीन की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी निर्माता है. दुनिया की प्रमुख पेय कंपनियों में गिनी जाती है. 2012 से 2020 तक इसने चीन के पैकेज्ड ड्रिंक सेक्टर में शीर्ष स्थान बनाए रखा.

फोर्ब्स के अनुसार 76 अरब डॉलर की संपत्ति

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक झोंग शानशान की कुल संपत्ति 76.2 अरब डॉलर आंकी गई है. नोंगफू स्प्रिंग के अलावा वे दवा कंपनी वांताई फार्मेसी एंटरप्राइज के भी मालिक रहे हैं, जिसे उन्होंने 2021 में निजी कारणों से छोड़ दिया. भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति क्रमांक 110 बिलियन USD डॉलर और 71.4 बिलियन USD डॉलर है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका के बदले सुर, भारत के साथ की बड़ी डिफेंस डील, राजनाथ सिंह ने खुद दी जानकारी

[ad_2]

‘मैं वहां नहीं रहूंगी…’ भारत से हार के बाद टूट गई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली, जानिए क्या कु

[ad_1]


IND W vs AUS W: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. इस हार के साथ न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर खत्म हुआ बल्कि उनकी कप्तान एलिसा हीली के बयान ने यह संकेत दे दिया कि अब शायद उनका वनडे करियर भी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है.

“मैं वहां नहीं रहूंगी” – हीली का भावुक बयान

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एलिसा हीली से अगले वर्ल्ड कप 2029 के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ कहा, “मैं वहां नहीं रहूंगी!” उनके इस जवाब ने यह साफ कर दिया कि वह अब अपने वनडे भविष्य को लेकर गंभीरता से सोच रही हैं. हीली ने आगे कहा कि अगले कुछ सालों में टीम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और कई नई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए सामने आएंगी.

उन्होंने कहा, “हमने इस टूर्नामेंट में कुछ अच्छे पल दिखाए, लेकिन सेमीफाइनल में हमने खुद को हरा दिया. यह हार हमें लंबे समय तक याद रहेगी. हमें इससे सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा.”

अब नहीं दिखेंगी मैदान पर?

एलिसा हीली 2029 वर्ल्ड कप तक 39 वर्ष की हो जाएंगी. पिछले कुछ सालों में उन्हें चोटों से जूझना पड़ा है और खेल की गति भी लगातार बढ़ती जा रही है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान उनके संन्यास की दिशा में पहला संकेत है. हीली ने कहा, “जब मैं इस मैच को देखती हूं, तो लगता है कि हमने इसे खुद गंवाया. हमारी बल्लेबाजी अंत में बिखर गई, गेंदबाजी उतनी सटीक नही रही और फील्डिंग में भी कई मौके छोड़े. यही वजह है कि नतीजा हमारे पक्ष में नही गया.”

ऑस्ट्रेलिया की गलतियां बनी हार की वजह

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे. ये किसी भी टीम के खिलाफ जीत दिलाने के लिए बड़ा स्कोर माना जाता है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी बेअसर साबित हुई. मैदान पर सबसे बड़ी चूक उनकी फील्डिंग रही. कई कैच छूटे, जिनमें खुद एलिसा हीली का भी एक अहम कैच शामिल था.

उन्होंने माना कि, “हमने पूरे टूर्नामेंट में कई मौके बनाए, लेकिन फाइनल से ठीक पहले सबसे अहम दिन पर चूक गए. यह सबसे ज्यादा तकलीफदेह है. हमारी टीम में काफी अनुभव है, लेकिन इस बार भारत बेहतर साबित हुआ.” 

[ad_2]

मोबाइल चार्ज करते वक्त ये गलती तो नहीं करते आप, वीडियो देखकर सहम जाएंगे

[ad_1]


आज के समय में मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल देखते हैं और रात को सोने से पहले भी मोबाइल ही हमारे हाथ में होता है. हालांकि, मोबाइल चार्ज करते समय की गई एक छोटी सी गलती आपकी जान तक ले सकती है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. इस वीडियो को X पर यूजर @diilkibaat ने शेयर किया है. वीडियो में दिखाया गया हादसा इतना खतरनाक है कि लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं. कुछ ही घंटों में वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया और खूब शेयर किया जा रहा है. 

वीडियो में आखिर दिखाया क्या गया है?

वीडियो की शुरुआत में एक महिला दिखाई देती है जो अपने मोबाइल को चार्ज करने के लिए चार्जर लगाती है. वह चार्जर की पिन फोन में डालती है लेकिन फोन चार्ज नहीं होता, वह सोचती है कि शायद पिन ठीक से नहीं लगी. इसलिए वह दोबारा निकालकर लगाती है, लेकिन तब भी मोबाइल चार्ज नहीं होता, वह कुछ बार ऐसा ही करने की कोशिश करती है. इसके बाद वह चार्जर का प्लग दीवार के सॉकेट से निकालकर फिर से लगाती है और कोशिश करती है कि अब मोबाइल चार्ज हो जाए, लेकिन फिर भी फोन चार्ज नहीं होता.

अब महिला को लगता है कि शायद चार्जर की पिन पर धूल या गंदगी लगी होगी, वह उसे साफ करने के लिए गलती कर बैठती है. वह पिन को अपने होंठों से छूकर साफ करने की कोशिश करती है. बस यहीं से भयानक हादसा हो जाता है. जैसे ही पिन उसके होठों से लगती है, उसे तेज करंट का झटका लगता है और वह वहीं पर गिर जाती है. यह पूरा सीन देखकर लोग दंग रह गए. कई लोगों ने इसे चेतावनी के रूप में शेयर किया है ताकि कोई और ऐसी गलती न करे. 

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स 

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शन दिए. किसी ने लिखा लोग मोबाइल से इतना जुड़ गए हैं कि अब जान की परवाह नहीं रही. तो दूसरे यूजर ने कहा थोड़ी सी समझदारी बहुत बड़े हादसे से बचा सकती है. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि इस तरह के वीडियो देखकर हमें अपने बच्चों और घर के सदस्यों को समझाना चाहिए कि बिजली से जुड़ी चीजों से खिलवाड़ कभी न करें. 

यह भी पढ़ें Video: कौनसा शैंपू लगाती है यार! बालों के सहारे चखरी की तरह घूमी लड़की, वीडियो देख दंग रह गए लोग

 


बेटे सिकंदर पर अनुपम खेर और किरण खेर ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर दी दिल खोलकर बधाई

[ad_1]


पर्दे पर अपनी मंझी हुई अदाकारी से फैंस के दिलो में छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर असल जिंदगी में फैमिली मैन हैं. एक्टर को अच्छे से पता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है. अनुपम खेर ने अब अपने बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सिकंदर के नाम एक बेहद प्यारा और इमोशनल पोस्ट लिखा है.

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने सिकंदर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है. फोटो अवॉर्ड फंक्शन की है जिसमें दोनों के चेहरे पर सुकून और प्यार झलक रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यारे सिकंदर, जन्मदिन मुबारक हो! ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें! आपने बहुत लंबा सफर तय किया है! आपके साथ एक ही मंच पर होना और पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे सुखद एहसास है! स्वस्थ और खुश रहो! हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं!”


किरण खेर ने भी दी बधाई
अनुपम खेर के अलावा किरण खेर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपनी और सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘प्यारे सिकंदर… जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करे, आप मेरा दिल हैं.” सिकंदर ने मां किरण खेर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार लुटाया है.


सिकंदर खेर का करियर
बता दें कि सिकंदर खेर भी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं और उन्हें हाल ही में 2020 में आई सीरीज ‘आर्या’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी पुरस्कार मिला था.

अनुपम खेर ने बेटे के अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की थी, लेकिन आपको बता दें कि, सिकंदर अनुपम खेर के सगे बेटे नहीं हैं, बल्कि वे किरण खेर और उनके पहले पति, बिजनेसमैन गौतम बेरी के बेटे हैं.

किरण खेर और गौतम का रिश्ता
किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के रिश्ते में खटास आने के बाद दोनों ने 6 साल की शादी खत्म कर दी. उस वक्त भी अनुपम खेर और किरण खेर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. किरण खेर की शादी टूटने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली.

बता दें, अनुपम खेर को हमेशा सिकंदर का हौसला बढ़ाते देखा गया है. उन्होंने फिल्मों में डेब्यू से लेकर अवॉर्ड फंक्शन तक में कहीं भी सिकंदर को अकेले नहीं छोड़ा.



[ad_2]

Jio यूजर्स को मिलेगा Google AI Pro का फ्री एक्सेस, क्या है प्रोसेस, कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

[ad_1]


अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपको AI के रूप में बड़ा तोहफा मिलने वाला है, जिससे आपकी रोजाना की जिंदगी और आसान हो जाएगी. रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल के बीच एआई सर्विस को लेकर बड़ी डील हुई है. इसके जरिए जियो यूजर्स को फ्री में गूगल एआई प्रो (Google AI Pro) का एक्सेस दिया जाएगा. हालांकि रिलायंस की कई प्रतिद्विंदी कंपनियां पहले से ही अपने यूजर्स को लिमिटेड वक्त के लिए AI सर्विसेस दे रही हैं.

किन यूजर्स को मिलेगा ऑफर का फायदा? 

यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है. यानी कि पहले चरण में 5G अनलिमिटेड प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान (349 रुपये से शुरू) वाले 18 से 25 साल के युवाओं को 18 महीने के लिए गूगल एआई प्रो (Google AI Pro) का एक्सेस फ्री में दिया जाएगा, जबकि इसके लिए प्रति यूजर फीस 35,100 रुपये है. फ्री एक्सेस का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप में ‘Claim Now’ बैनर पर क्लिक करना होगा, जिससे यह ऑफर एक्टिव हो जाएगा. हालांकि शर्त यह है कि 18 महीने तक यूजर्स को लगातार अनलिमिटेड 5G प्लान पर बने रहना होगा. 

कब से शुरू हो रहा ऑफर? 

ऑफर एक्टिव होने के साथ यूजर्स को Gemini 2.5 Pro मॉडल, Notebook LM, Nano Banana और Veo 3.1 जैसे एडवांस्ड इमेज और वीडियो जनरेशन टूल्स का भी एक्सेस मिलेगा.  इनमें से Notebook LM स्टूडेंट्स के साथ-साथ रिसर्चरों के लिए काम का साबित होगा. यह ऑफर 30 अक्टूबर से शुरू हो गया है. ऐसे में Gemini Pro के मौजूदा ग्राहक पेड सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद ‘Google AI Pro – Powered by Jio’ ऑफर में स्विच कर सकेंगे. ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप jio.com पर जा सकते हैं. 

तेजी से बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं एआई कंपनियां

रिलायंस ने यह कदम ऐसे समय बढ़ाया है, उसी प्रतिद्वंद्वी टेलीकॉम कंपनियों ने भी मुफ्त एआई सेवाएं पेश की हैं. Perplexity AI ने पहले ही एयरटेल के साथ मिलकर अपने प्रीमियम Perplexity Pro प्लान को लाखों यूज़र्स के लिए मुफ्त किया है. वहीं, OpenAI ने अपने पेड ChatGPT Go प्लान को एक साल के लिए भारत के सभी यूज़र्स को मुफ्त में देने की घोषणा की है. यानी अब भारत के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी करके AI कंपनियां तेज़ी से बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं.

क्या है Gemini Ai Pro?

Gemini Pro गूगल का सबसे पावरफुल और मॉर्डन AI मॉडल है. इसके एक नहीं कई फायदे हैं. इसके जरिए डीप रिसर्च में मदद मिलेगी. कठिन से कठिन सवालों के जवाब ढूंढ़ने या किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में जानकारी इकट्ठा करने और रिपोर्ट्स तैयार करने में इससे मदद मिलेगी. इसमें 2TB क्लाउड स्टोरेज की भी सुविधा मिलेगी, जिससे आप अपनी किसी फाइल या किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट में आसानी से सेव कर सकेंगे.

इसमें मौजूद वीडियो जेनरेशन टूल Veo 3.1 के जरिए टेक्स्ट और ईमेज के सहारे फोटोरियलिस्टिक वीडियो बनाया जा सकता है. आप चाहे तो इसमें डॉयलॉग जोड़ सकते हैं या साउंड इफेक्ट्स भी ऐड कर सकते हैं. 

जेमिनी की तरह ही है Perplexity और Chatgpt

इसी तरह Perplexity और Chatgpt भी काम करते हैं. दोनों एआई सर्च इंजन हैं, जो यूज़र्स के सवालों को समझकर अलग-अलग सोर्स से जानकारी जुटाते हैं और संदर्भ के साथ सटीक-संक्षिप्त उत्तर देते हैं. यह अपने जवाबों के साथ सोर्स लिंक भी देते हैं, ताकि यूज़र जानकारी की विश्वसनीयता की पुष्टि कर सकें.

[ad_2]

एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं? घर लाने से पहले जरूर जान लें ये 6 जरूरी बातें वरना पैसे हो जा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Air Purifier: सर्दियां शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता तेजी से गिरने लगती है. दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में तो स्मॉग इतना बढ़ जाता है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. इस प्रदूषित हवा से बचने के लिए अब एयर प्यूरीफायर घर की जरूरत बन चुका है खासकर उन घरों के लिए जहां छोटे बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं. लेकिन सही एयर प्यूरीफायर चुनना आसान नहीं है. गलत मॉडल खरीदने पर न केवल पैसा बर्बाद होता है बल्कि सेहत पर असर भी पड़ सकता है. इसलिए खरीदने से पहले इन ज़रूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

हमेशा चुनें True HEPA Filter वाला प्यूरीफायर

एयर प्यूरीफायर में सबसे अहम हिस्सा होता है उसका HEPA फ़िल्टर. कोशिश करें कि आप H13 या H14 ग्रेड का True HEPA Filter वाला मॉडल लें. यह हवा में मौजूद 99.97% तक हानिकारक कणों जैसे धूल, पराग, धुआं और PM2.5 को फ़िल्टर कर सकता है.

CADR रेटिंग पर जरूर ध्यान दें

Clean Air Delivery Rate (CADR) बताता है कि एयर प्यूरीफायर कितनी तेजी से कमरे की हवा साफ कर सकता है. जितनी ऊंची CADR रेटिंग होगी उतनी जल्दी आपका कमरा प्रदूषण मुक्त होगा. भारत जैसे देशों में, हमेशा ऐसा मॉडल चुनें जिसकी CADR आपके कमरे के आकार के क्यूबिक मीटर प्रति घंटे के बराबर या उससे ज्यादा हो.

कमरे के आकार के अनुसार चुनें प्यूरीफायर

हर एयर प्यूरीफायर का एक कवरेज एरिया होता है यानी वह कितने बड़े कमरे की हवा साफ कर सकता है. अगर आपका कमरा 200 स्क्वायर फीट का है तो कम से कम 250 स्क्वायर फीट कवरेज वाला प्यूरीफायर लेना बेहतर रहेगा. इससे हवा जल्दी और समान रूप से साफ होगी.

फिल्टर बदलने की लागत और समय समझें

एयर प्यूरीफायर का फ़िल्टर हर 6 से 12 महीने में बदलना पड़ता है. कुछ प्रीमियम मॉडल में यह समय और भी ज्यादा हो सकता है. इसलिए खरीदने से पहले फ़िल्टर की कीमत और उपलब्धता जरूर जांच लें. कई विदेशी मॉडल्स के फ़िल्टर महंगे होते हैं या आसानी से नहीं मिलते.

शांत और स्मार्ट ऑपरेशन वाले मॉडल को प्राथमिकता दें

आजकल कई प्यूरीफायर ऐसे आते हैं जिनमें PM2.5 इंडिकेटर, ऑटो मोड, और लो नॉइज़ लेवल जैसे फीचर्स होते हैं. बेडरूम या ऑफिस के लिए ऐसे मॉडल ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं. इसके अलावा, वॉइस कंट्रोल और मोबाइल ऐप सपोर्ट वाले प्यूरीफायर भी उपलब्ध हैं जिन्हें आप Alexa या Google Assistant से कंट्रोल कर सकते हैं.

एनर्जी सेविंग और आसान मेंटेनेंस

सिर्फ हवा साफ करना ही नहीं, पावर बचाना भी जरूरी है. इसलिए एनर्जी-एफिशिएंट मॉडल चुनें जो कम बिजली खर्च करे. साथ ही, ऐसे प्यूरीफायर लें जिनके फ़िल्टर आसानी से साफ हो सकें इससे उनकी लाइफ बढ़ती है और परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है.

साफ हवा, सेहतमंद जिंदगी

एयर प्यूरीफायर अब लक्ज़री नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है खासकर घनी आबादी वाले शहरों में. एक सही मॉडल चुनकर आप अपने परिवार को प्रदूषित हवा के खतरों से बचा सकते हैं. इससे न केवल बच्चों और बुजुर्गों की सेहत बेहतर होगी, बल्कि आप भी हर सांस के साथ स्वच्छ हवा का एहसास कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk का नया धमाका! आखिर क्यों बनाया Grokipedia? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह

[ad_2]