महिला वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, खिलाड़ियों ने नहीं, दर्शकों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

[ad_1]


आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की गुवाहाटी में ऐतिहासिक शुरुआत हुई, जहां भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया. हालांकि ये रिकॉर्ड किसी टीम या किसी प्लेयर ने नहीं बल्कि दर्शकों ने बनाया. गुवाहाटी के असम में स्थित एसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 22,843 दर्शक आए. ये किसी भी महिला विश्व कप के ग्रुप चरण के सबसे अधिक दर्शकों वाले मैच का रिकॉर्ड है.

इससे पहले वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में सबसे ज्यादा दर्शकों वाला मैच पिछले साल हुआ था, जब आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान आमने सामने हुई थी. तब 15,935 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे. यह उपलब्धि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का नवीनतम रिकॉर्ड है, जिसने प्रशंसकों की पहुंच और महिला क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड पुरस्कार राशि के मामले में भी नए मानक स्थापित किए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में कहा, “मुझे पिछले कुछ वर्षों में हुई प्रगति की सराहना करनी चाहिए. महिला प्रीमियर लीग किसी खेल-परिवर्तक से कम नहीं रही है. इसने वह मंच, दृश्यता और वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है जिसका महिला क्रिकेटरों की कई पीढ़ियों केवल सपना ही देख सकती थीं. इसका बहुत सारा श्रेय जय शाह को जाता है, जिन्होंने बीसीसीआई सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पुरुषों और महिलाओं के लिए समान मैच फीस की वकालत की और डब्ल्यूपीएल की नींव रखी. ये कदम कागज़ पर प्रशासनिक लग सकते हैं, लेकिन वास्तव में, ये जीवन बदल देते हैं.”


भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा मैच आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित है. हरमनप्रीत कौर एंड टीम का अगला मुकाबला रविवार, 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.



[ad_2]

इवेंट में मेटैलिक ड्रेस में खूब जचीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लुक पर दिल हारे फैंस

[ad_1]

आज प्रियंका चोपड़ा मुंबई में बुल्गारी इवेंट में पहुंचीं जहां उनका स्टाइलिश अंदाज सभी के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. ग्लोबल आइकन के इस लेटेस्ट लुक ने एक बार फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है.

आज प्रियंका चोपड़ा मुंबई में बुल्गारी इवेंट में पहुंचीं जहां उनका स्टाइलिश अंदाज सभी के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. ग्लोबल आइकन के इस लेटेस्ट लुक ने एक बार फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है.

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही फैंस भी ग्लोबल एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट फोटोशूट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही फैंस भी ग्लोबल एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट फोटोशूट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

बुल्गारी के लेटेस्ट स्टोर इनॉग्रेशन इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने ब्राऊन मेटैलिक ड्रेस से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ब्राऊन ऑफ शोल्डर मेटैलिक ड्रेस में अभिनेत्री की खूबसूरती आपको भी दीवाना बना लेगी.

बुल्गारी के लेटेस्ट स्टोर इनॉग्रेशन इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने ब्राऊन मेटैलिक ड्रेस से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ब्राऊन ऑफ शोल्डर मेटैलिक ड्रेस में अभिनेत्री की खूबसूरती आपको भी दीवाना बना लेगी.

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल सभी परफेक्ट हैं. एक बार फिर उन्होंने साबित किया है कि लोग उनके फैशन और स्टाइलिंग के इतने दीवाने क्यों हैं. वाकई एक्ट्रेस की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा.

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल सभी परफेक्ट हैं. एक बार फिर उन्होंने साबित किया है कि लोग उनके फैशन और स्टाइलिंग के इतने दीवाने क्यों हैं. वाकई एक्ट्रेस की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा.

इवेंट में अदाकारा ने अपने ब्राऊन मेटैलिक ड्रेस को सॉफ्ट ग्लैमरस मेकअप से कॉम्प्लीमेंट किया. उनका ओवरऑल लुक सच में काफी कॉन्फिडेंट और टाइमलेस है. हर बार ही प्रियंका चोपड़ा अपने अलग–अलग लुक्स से स्पॉटलाइट अपने नाम कर ही लेती हैं.

इवेंट में अदाकारा ने अपने ब्राऊन मेटैलिक ड्रेस को सॉफ्ट ग्लैमरस मेकअप से कॉम्प्लीमेंट किया. उनका ओवरऑल लुक सच में काफी कॉन्फिडेंट और टाइमलेस है. हर बार ही प्रियंका चोपड़ा अपने अलग–अलग लुक्स से स्पॉटलाइट अपने नाम कर ही लेती हैं.

अपने आउटफिट के साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया था जो उनके लुक को एक क्लासी और मॉडर्न टच दे रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ब्रेसलेट और रिंग्स से अपने लुक को रिफाइन करते हुए उसे एस्थेटिक बनाया. ब्लैक हिल्स के साथ उन्होंने अपने पूरा लुक कंप्लीट किया.

अपने आउटफिट के साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया था जो उनके लुक को एक क्लासी और मॉडर्न टच दे रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ब्रेसलेट और रिंग्स से अपने लुक को रिफाइन करते हुए उसे एस्थेटिक बनाया. ब्लैक हिल्स के साथ उन्होंने अपने पूरा लुक कंप्लीट किया.

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन आप किए हुए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ग्लोबल आइकन सीटाडेल सीजन 2 में नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्मीबीट ने दावा किया कि उनकी अगली फिल्म कल्पना चावला की बायोपिक इसी साल 29 दिसंबर को रिलीज होगी. इतना ही नहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 का भी हिस्सा हैं.

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन आप किए हुए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ग्लोबल आइकन सीटाडेल सीजन 2 में नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्मीबीट ने दावा किया कि उनकी अगली फिल्म कल्पना चावला की बायोपिक इसी साल 29 दिसंबर को रिलीज होगी. इतना ही नहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 का भी हिस्सा हैं.

Published at : 01 Oct 2025 02:39 PM (IST)

[ad_2]

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया ALP 2024 CBAT राउंड का रिजल्ट, जानें कटऑफ

[ad_1]


रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2024 के CBAT राउंड का परिणाम अब जोनवार घोषित कर दिया है. परीक्षार्थी अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची और कटऑफ अंक देख सकते हैं.

RRB ALP 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के नाम, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, CEN नंबर और T-स्कोर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण यानी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

रिजल्ट में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे. दस्तावेज सत्यापन उसी स्थान पर होगा, जो ई-कॉल लेटर में लिखा होगा. ई-कॉल लेटर उम्मीदवारों को ईमेल या SMS के जरिए भेजा जाएगा, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट की तिथि, समय और स्थान का पूरा विवरण होगा.

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के अगले दिन उम्मीदवारों को RRB के अधिकार क्षेत्र में स्थित रेलवे अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. इस दौरान रेलवे अस्पताल तक की यात्रा और परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को आमतौर पर 3 से 4 दिन तक का समय देना पड़ सकता है.

RRB ALP CBAT 2025 कटऑफ

RRB के विभिन्न जोनों ने ALP पद के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं. उदाहरण के लिए, चंडीगढ़ जोन में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 78.00461 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 73.11170 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 39.57220 अंक रखे गए हैं. वहीं अजमेर जोन में सामान्य श्रेणी के लिए 80.11 अंक, SC के लिए 74.65 अंक, ST के लिए 70.35 अंक, OBC के लिए 77.59 अंक, EWS के लिए 68.55 अंक और XSM श्रेणी के लिए 55.31 अंक तय किए गए हैं.

RRB ALP CBAT 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद CEN 01/2024 (ALP) लिंक पर क्लिक करें. ALP पद के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) में चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करने के बाद RRB ALP CBAT 2025 परिणाम PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: UGC ने 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, यहां चेक कर लें लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सिंदूर में क्या मिलाया था भाई… मांग भरते ही बेहोश हो गई लड़की, वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ एंटरटेनमेंट के लिए, कुछ चौंकाने वाले,  हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर लगाता है. लेकिन जैसे ही उसने सिंदूर भरा, लड़की अचानक बेहोश हो जाती है. यह घटना देखते ही देखते इंटरनेट पर चर्चित हो गई और लोग यह सवाल कर रहे हैं, सिंदूर में क्या मिला था, जो लड़की बेहोश हो गई. 

क्या है वायरल सिंदूर वीडियो
वीडियो की शुरुआत काफी नॉर्मल होती है. जिसमें एक कपल सबकी चर्चा का विषय बन जाता है, इसका सीन बेहद चौंकाने वाला है. वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का बड़े रोमांटिक अंदाज में अपनी प्रेमिका की मांग को भरता है. उसके बाद वह धीरे-धीरे सिंदूर लगाता है.लेकिन जैसे ही सिंदूर पूरी तरह लगा दिया जाता है, लड़की अचानक ही झुक जाती है और बेहोश हो जाती है. यह उतना तेजी से हुआ कि जिसे वो पल रोमांटिक बनाना चाहता था, वही पल खौफनाक बन गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग हैरान हैं और अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट 
जब ये वीडियो वायरल हुआ, तो कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं.  सोशल मीडिया पर बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि सिंदूर में क्या मिला था, क्या लड़की को पहले से कोई नशीली दवा दी गई थी, कैसे इतना तेज असर हो गया. वहीं कुछ लोग तो इस घटना को अपराध बता रहे हैं, उनका कहना है कि जबरन किसी के साथ ऐसा करना अपराध है, किसी की सहमति के बिना यह करना गलत है. कई लोगों का मानना है कि वीडियो हो सकता है कि स्क्रिप्टेड हो. 

यह भी पढ़ें Video: अरे बाबा! बाल-बाल बचा साइकिल सवार बच्चा, ट्रक ड्राइवर ने लगाए खतरनाक ब्रेक, वीडियो वायरल


अब AI से क्राइम की जांच करेगी पुलिस, भारत के इस शहर में होगी शुरुआत, ड्रोन्स भी होंगे यूज

[ad_1]


स्कूल से लेकर कॉलेज और ऑफिस से लेकर अस्पताल तक, हर जगह इन दिनों AI का यूज होने लगा है. ऐसे में भला पुलिस विभाग कैसे इससे पीछे रह सकता है. अब हैदराबाद पुलिस ने फैसला किया है कि वह क्राइम की जांच और दूसरे कामों में AI की मदद लेगी. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जानर ने यह जानकारी दी है. बता दें कि दुनिया के कई देशों में पुलिस पहले से ही AI की मदद ले रही है. 

ड्रोन्स की भी ली जाएगी मदद

पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आजकल दुनिया में AI की खूब चर्चा है. कई ऑफिस और कंपनियां इसे अपना रही हैं. हैदराबाद पुलिस भी इस पर विचार करेगी कि पुलिसिंग के काम में AI और ड्रोन्स को कैसे यूज किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि कई दूसरे पुलिस बल पहले से ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम देखेंगे कि वो कितने प्रभावी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखना, ट्रैफिक और रोड सेफ्टी, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ AI आधारित टेक्नोलॉजी को अपनाने पर भी होगा.

यूके में भी ली जा रही मदद

अगस्त में एक रिपोर्ट आई थी कि यूके में एक ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है, जो AI का यूज कर क्राइम को रोकेगा और क्राइम होने से पहले ही उसका अंदाजा लगा सकेगा. इस AI-पावर्ड क्राइम प्रेडिक्शन सिस्टम में एक डिटेल्ड, रियल टाइम और इंटरएक्टिव क्राइम मैप होगा, जो यह बता सकेगा कि कहां पर क्राइम हो सकता है. यह एडवांस्ड डेटा एनालिसिस और इंटरेक्टिव मैपिंग के जरिए अधिकारियों को वहां पहुंचने में मदद करेगा, जहां कोई छोटा-सा मुद्दा गंभीर मामला बन सकता है. यूके से पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स और शिकागो में भी ऐसे सिस्टम लॉन्च किए गए थे, लेकिन ये ज्यादा सफल नहीं हो सके.

ये भी पढ़ें-

फ्लिपकार्ट-अमेजन की सेल नहीं है सही समय, जानिए कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, ध्यान रखें ये बातें

[ad_2]

कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया… खेत में होश खो बैठा ट्रैक्टर, आ गई आफत; देखें वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया अक्सर वायरल घटनाओं की वजह से सुर्खियों में रहती है. दिन-रात कुछ न कुछ वायरल हो जाता है.  कभी इसे देखकर लोग हैरान होते हैं, कभी मुस्कुरा जाते हैं, और कभी सोच में पड़ जाते हैं. ऐसी ही एक घटना हाल ही में इंटरनेट पर खूब चर्चा में है.

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये बताया गया है कि जब कोई चीज या काम थोड़ी ज्यादा ही तूफानी हो जाए तो उसका रिजल्ट कितना विस्फोटक हो सकता है.इस वीडियो में एक ट्रैक्टर खेत में अचानक कंट्रोल खो बैठता है, और जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर न सिर्फ लोग दंग रह गए हैं, बल्कि कई तरह के कमेंट करते हुए लगातार शेयर कर रहे हैं. 
 
क्या है वायरल वीडियो
वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स खेत में ट्रैक्टर चला रहा है. तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि ट्रैक्टर उसके कंट्रोल से बहार हो गया. जिसके कारण ट्रेक्टर एकदम तूफानी अंदाज में ऊपर उठ खड़ा हो गया, इसे देखकर कई लोगों ने कहा कि कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया है. हालांकि कई लोग उसे कंट्रोल करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन ट्रेक्टर कंट्रोल नहीं होता है और पास खड़े लोग घबरा जाते हैं. अच्छी बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस वीडियो के साथ पोस्ट करने वाली यूजर @poojaofficial5 ने लिखा है कि देखिए किसी के साथ जबरदस्ती का नतीजा, क्या ये बात इंसानी रिश्तों पर लागू होती है?? आप बताएं??

सोशल मीडिया के कमेंट्स 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ट्रैक्टर बेकाबू हुआ, लेकिन कई रिश्ते भी ऐसे ही टूट जाते हैं, वहीं एक यूजर कहता है कि भाई ट्रैक्टर है या रॉकेट. दूसरे यूजर ने लिखा ये तो ट्रैक्टर नहीं, जॉन सीना लग रहा है उठा और उड़ चला, इसके अलावा कई यूज कमेंट कर रहे हैं कि जिसे लग रहा था कि खेती आसान है, वो अब बोलें. 

यह भी पढ़ें सब धुआं-धुआं हो गया… शोरूम में चोरी करने घुसे थे चोर, मालिक ने चला दी फॉगिंग मशीन; देखें वीडियो


मेष मासिक राशिफल अक्टूबर 2025 का महीना उतार चढ़ाव से भरा! धन लाभ के अच्छे योग

[ad_1]


Aries October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने बुध, शुक्र और गुरु के महत्वपूर्ण गोचर कई लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आएंगे. व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े उतार-चढ़ाव आपके सामने रहेंगे.

खासकर नवरात्रि, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल कैसा रहने वाला है?

बिजनेस और आर्थिक स्थिति

  • 02 से 24 अक्टूबर तक बुध सप्तम भाव में रहकर एकादश भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे. इससे कृषि क्षेत्र से जुड़े बिजनेसमैन को धन संचय और बैंक बैलेंस बढ़ाने का अवसर मिलेगा.
  • 09 से 24 अक्टूबर तक शुक्र और बुध का परिवर्तन योग आपको कर्ज चुकाने और बजट प्रबंधन का मौका देगा.
  • 16 से 26 अक्टूबर तक बुध गुरू के विशाखा नक्षत्र में रहेंगे, जिससे आपको अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और दैवीय कृपा मिलेगी.
  • 18 अक्टूबर से गुरु चतुर्थ भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे. इस समय नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने और पुराने अधूरे काम पूरे होने की संभावना रहेगी.
  • वहीं 26 अक्टूबर तक मंगल और शनि का षडाष्टक संबंध टेक्सटाइल, सीफूड और केमिकल व्यवसायियों को नुकसान पहुँचा सकता है.
  • 24 अक्टूबर के बाद बुध अष्टम भाव में रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और धन लाभ के योग बनेंगे.

जॉब और प्रोफेशन

  • 02 से 24 अक्टूबर तक वर्कप्लेस पर सहयोगियों और अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा.
  • 17 अक्टूबर तक मंगल और गुरु का राजयोग ट्रांसफर चाहने वालों को मनचाही जगह पोस्टिंग दिला सकता है.
  • 10 से 23 अक्टूबर के बीच सूर्य-मंगल के चित्रा नक्षत्र में रहने से मेहनत का फल करियर में अच्छे बदलाव देगा.
  • 26 अक्टूबर तक मंगल की दशम भाव पर दृष्टि मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े लोगों को तनाव के बावजूद सफलता दिलाएगी.
  • 17 अक्टूबर के बाद सूर्य नीच के होने से आईटी और फाइनेंस सेक्टर वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • 24 अक्टूबर से बुध और शनि का योग आपको यह समझने का संकेत देगा कि सबकुछ आपके नियंत्रण में नहीं है.

परिवार, लव लाइफ और रिलेशनशिप

  • 08 अक्टूबर तक आपके आस-पास या सोशल प्लेसेस (मॉल, जिम, फूड जोन) पर नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है.
  • 06 से 17 अक्टूबर तक आप अपने रिश्तों की सीमाओं को समझने लगेंगे.
  • 09 से 24 अक्टूबर तक बुध-शुक्र परिवर्तन योग जीवन के कुछ पुराने पैटर्न बदलने का अवसर देगा.
  • राहु की दृष्टि और शुक्र-राहु संबंध वैवाहिक जीवन में तनाव और वाणी में कड़वाहट बढ़ा सकते हैं.
  • 18 अक्टूबर के बाद गुरु का प्रभाव भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास और पारिवारिक सुख प्रदान करेगा.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स

  • 02 से 08 अक्टूबर तक शिक्षा में अच्छी प्रगति होगी.
  • 17 से 26 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का पराक्रम योग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता की उम्मीद देगा.
  • 18 अक्टूबर से गुरु का हंस योग उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई की दिशा में सफलता दिला सकता है.
  • 17 से 23 अक्टूबर तक बुधादित्य योग आपको आत्मज्ञान और सीमाओं की समझ बढ़ाएगा.

हेल्थ और ट्रैवल

  • 09 से 24 अक्टूबर तक स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.
  • शनि की दृष्टि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करेगी.
  • 26 अक्टूबर तक मंगल की वजह से खान-पान में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है.
  • 16 अक्टूबर के बाद मेडिकल एजुकेशन या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी यात्रा संभव है.

अक्टूबर 2025 के उपाय

  • 02 अक्टूबर विजयदशमी पर श्रीराम को लाल पुष्प, दूध से बनी मिठाई अर्पित करें और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें.
  • 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य दें और खीर पूरे परिवार के साथ ग्रहण करें.
  • 10 अक्टूबर करवा चौथ पर महिलाएं गुलाबी साड़ी पहनकर शिव-पार्वती का पूजन करें और सुहाग सामग्री का दान करें.

FAQs (अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल)

Q1: अक्टूबर 2025 में बिजनेस कैसा रहेगा?
कृषि और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा, लेकिन टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर में नुकसान की संभावना है.

Q2: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कैसा है?
ट्रांसफर और प्रमोशन के योग हैं, लेकिन IT और फाइनेंस सेक्टर वालों को चुनौतियाँ झेलनी पड़ेंगी.

Q3: प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में राहु की दृष्टि के कारण तनाव रह सकता है.

Q4: छात्रों को लाभ मिलेगा या नहीं?
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

Q5: स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी?
अनुशासन में रहकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

RBI के इन तीन कदमों से अब भारतीय रुपये का इंटरनेशनल ट्रेड में बढ़ने जा रहा दबदबा!

[ad_1]


Indian Rupee In International Trade: भारतीय रुपये का दबदबा अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी बढ़ता नजर आएगा. आरबीआई ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद इसकी दिशा में कदम उठाने की जानकारी दी. इसका उद्देश्य विदेशी मुद्राओं पर निर्भरता कम करना है. इसके तहत अधिकृत बैंकों को भूटान, नेपाल और श्रीलंका के प्रवासी नागरिकों को द्विपक्षीय व्यापार के लिए भारतीय रुपये में लोन देने की अनुमति दी गई है.

भारतीय करेंसी का दबदबा

इंटरनेशनल ट्रेड में भारतीय करेंसी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारत के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की मुद्राओं के लिए पारदर्शी संदर्भ दरें स्थापित की जाएंगी. साथ ही, कॉरपोरेट बॉन्ड और वाणिज्यिक पत्रों में भारतीय रुपये में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रुपया वॉस्ट्रो खाता (SRVA) के व्यापक उपयोग की अनुमति दी गई है.

विदेशी करेंसी पर कम होगी निर्भरता

SRVA एक विदेशी बैंक द्वारा भारतीय बैंक के साथ खोला गया खाता है, जो सीधे भारतीय रुपये (INR) में अंतरराष्ट्रीय व्यापार निपटान की सुविधा देता है. यह अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा और अर्थव्यवस्था को विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और मुद्रा संकट से बचाएगा. इस तरह के कदम विदेशी मुद्रा पर निर्भरता घटाकर चालू खाता घाटे को नियंत्रित रखने में सहायक होंगे. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत का बाह्य क्षेत्र मजबूत है और केंद्रीय बैंक रुपये की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है तथा जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाने के लिए तैयार है.

आरबाआई की मौद्रिक नीति सीमित की तीन दिवसीय बैठक में एक तरफ जहां रेपो रेट में लगातार दूसरी बार किसी तरह का बदलाव करने का फैसला किया गया तो वहीं दूसरी तरफ अपने पूर्वानुमान में केन्द्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देश की जीडीपी 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही, मुद्रास्फीति की दरें भी  2.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसके दूसरी तिमाही में 1.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 1.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 2026-27 की पहली तिमाही में यह 4.5 प्रतिशत अनुमानित है. 

ये भी पढ़ें: 700 अरब विदेशी मुद्रा भंडार, मुद्रास्फीति में कटौती और GDP ग्रोथ में बढ़ोतरी, RBI गवर्नर की 7 बड़ी बातें

[ad_2]

अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में बढ़ेगी भारतीय कर्मचारियों की दिक्कत? बदल गया ये बड़ा नियम

[ad_1]


अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में भी भारतीय कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव किया था. उन्होंने इसके आवेदन की फीस एक लाख डॉलर कर दी थी. अब ब्रिटेन ने भी अपने कानून बदले हैं. ब्रिटेन की लेबर पार्टी की कीर स्टारमर सरकार ने घोषणा की है कि यूनाटेड किंगडम में विदेशी कर्मचारियों को स्थाई निवास के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

अब ब्रिटेन में रह रहे विदेशी कर्मचारियों को स्थाई निवास की अर्हता के लिए पांच साल की जगह दस साल का इंतजार करना होगा. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश गृह मंत्री शबाना महमूद ने सोमवार (29 सितंबर) कहा कि प्रवासियों को खुद को अच्छा नागरिक साबित करना होगा और इसके लिए कई नए टेस्ट पास करने होंगे. उन्हें इससे कई और फायदे भी हो सकते हैं. उनके लिए नागरिकता हासिल करने का रास्ता भी आसान हो जाएगा. 

नए नियमों में क्या-क्या शामिल 

नए नियमों के अनुसार स्थाई निवास के आवेदकों को दोगुने इंतजार के साथ राष्ट्रीय बीमा में योगदान देना होगा. उन्हें हाई क्वालिटी की इंग्लिश सीखनी होगी. इसके साथ ही स्थानीय धार्मिक संस्थाओं में स्वयंसेवा करनी होगी. स्टारमर सरकार ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है. इसी वजह से यह एक्शन लिया गया है.

भारतीय कर्मचारियों या छात्रों पर क्या पड़ेगा असर

ब्रिटेन में भारतीय मूल के काफी लोग हैं, जो पढ़ाई या काम के सिलसिले में लंबे वक्त से रहे हैं. लिहाजा ब्रिटेन सरकार के इस कदम का सबसे बड़ा असर भारतीय लोगों पर पड़ सकता है. स्थाई निवास के लिए आवेदन का दोगुना वक्त होने की वजह से भारतीय पर आर्थिक बोझ पड़ सकता है. उन्हें और भी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वे अब अनिश्चितता की स्थिति में भी फंस सकते हैं.

[ad_2]

Video: आप भी रखें अपने बच्चे का ख्याल! ऑटो के पहिए के नीचे आया मासूम, हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और डर के माहौल में आ गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. बच्चा अपनी मासूमियत में खेल में व्यस्त था और आसपास के खतरों के प्रति बिल्कुल सतर्क नहीं था.

बच्चा ऑटो के पहिए के नीचे आया

इसी दौरान घर के बाहर ऑटो चालक अपना ऑटो बाहर निकाल रहा था. चालक ने पीछे नहीं देखा कि बच्चा खेल रहा है. अचानक, बच्चा ऑटो के पहिए के नीचे आ गया. जैसे ही बच्चा पहिए के नीचे आया, वह डर के मारे रोने लगा. इसी आवाज और अचानक घटना से चालक का ध्यान गया. उसने तुरंत बच्चे को अपने हाथों में उठाया.

गनीमत यह रही कि बच्चे को केवल मामूली चोटें आईं और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. यदि चालक ने समय पर ध्यान नहीं दिया होता तो यह घटना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकती थी.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिससे सभी लोग यह देखकर सकते हैं कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. वीडियो देखने वाले लोगों ने इसे देखकर चेतावनी के तौर पर लिया और सभी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही घातक हो सकती है.

बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहना बेहद जरूरी है. बच्चों को सड़क और वाहनों के खतरों के बारे में समझाना चाहिए और कभी भी उन्हें बिना निगरानी के खेलने नहीं देना चाहिए.