गाजा प्लान पर पाकिस्तान का यू-टर्न! ट्रंप ने किया था 100% सपोर्ट का दावा; क्या धोखा देंगे शहबाज

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गाजा में शांति कायम करने के लिए एक प्रस्ताव जारी किया, जिसका पाकिस्तान ने समर्थन किया था. ट्रंप ने भी दावा किया था कि गाजा प्लान को लेकर पाकिस्तान 100 फीसदी अमेरिका का सपोर्ट करेगा. ट्रंप के सामने नंबर बनाने के लिए शहबाज शरीफ ने उनके प्लान को सही ठहरा दिया, लेकिन उनके फैसले का पाकिस्तान की जनता विरोध कर रही है. अपनी जनता का विरोध देखते हुए अब शहबाज सरकार ट्रंप के प्रस्ताव पर यू-टर्न लेती नजर आ रही है.

’20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव अमेरिका का दस्तावेज’

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्रंप के 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव से पाकिस्तान को अलग करते हुए इसे अमेरिका का दस्तावेज करार दिया. वहीं ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस शांति समझौते के पक्ष में हैं.

ट्रंप के प्रस्ताव पर इशाक डार ने कहा,  “हमने जो दस्तावेज भेजा था ये वो नहीं है. इस प्रस्ताव में कई ऐसी चीजें हैं, जिसे हम शामिल करना चाहते हैं. अगर वे शामिल नहीं हैं तो उन्हें शामिल किया जाएगा.” ट्रंप की ओर से गाजा में युद्धविराम के लिए पेश किए गए नए प्रस्ताव को भारत, चीन, रूस समेत आठ अरब और मुस्लिम बहुल देशों ने सराहा है. इन देशों में से पाकिस्तान अब इस मद्दे पर यू-टर्न लेता नजर आ रहा है.

ट्रंप को मिला था शहबाज और मुनीर का साथ

ट्रंप ने शरीफ शरीफ और आसिम मुनीर को इस मुद्दे पर बातचीत में शामिल ‘बेहद सक्रिय’ विश्व नेताओं में शामिल किया. ट्रंप ने कहा, ‘‘जिन लोगों का मैं जिक्र कर रहा हूं, उनमें से अधिकतर के साथ हमारे साथ थे. बाकी लोग फोन पर या अगले दिन मिले. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल शुरू से ही हमारे साथ थे, यह अविश्वसनीय है.”

इशाक डार ने कहा कि ट्रंप की योजना में एक स्वतंत्र टेक्नोक्रेट के नेतृत्व वाली फिलिस्तीनी सरकार की स्थापना शामिल है, जिसकी देखरेख एक अंतरराष्ट्रीय निकाय करेगी, जिसमें  ज्यादातर फिलिस्तीन को लोग शामिल होंगे. गाजा पाकिस्तानी सैनिक भेजने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के काले सच पर बड़ा खुलासा, लश्कर आतंकी ने कैमरे के सामने खोली पोल, कहा – ‘सेना, सरकार और टेररिस्ट सब एक’

[ad_2]

हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं आशा पारेख, मेल एक्टर्स से भी ज्यादा लेती थीं फीस

[ad_1]


हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की जब भी बात होती है, तो आशा पारेख का नाम जरूर लिया जाता है. 60 और 70 के दशक में जब फिल्म इंडस्ट्री मेल एक्टर्स के इर्द-गिर्द घूमती थी, उस दौर में आशा पारेख ने न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि अपनी फिल्मों की कामयाबी और लोकप्रियता के दम पर उस समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई.

उनके टैलेंट, मेहनत और लगन को देख हर कोई उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहता था. आशा पारेख ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग, डांस और पर्सनैलिटी से जो मुकाम हासिल किया, वो बहुत कम कलाकारों को हासिल होता है.

आशा पारेख की जर्नी

आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को गुजरात के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता हिंदू गुजराती थे और मां मुस्लिम थीं. बचपन से ही आशा को डांस में दिलचस्पी थी और उनकी मां ने इस शौक को पहचान कर उन्हें क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग दिलवाई. आशा पारेख एक ट्रेंड कथक डांसर थीं और उन्होंने छोटी उम्र में ही मंच पर परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था. फिल्मों की ओर उनका झुकाव भी डांस की वजह से ही हुआ.

आशा पारेख ने फिल्मी दुनिया में कदम बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रखा था, लेकिन उन्हें असली पहचान 1959 में आई फिल्म ‘दिल दे के देखो’ से मिली, जिसमें वह शम्मी कपूर के साथ नजर आईं. इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद आशा पारेख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘कटी पतंग’, ‘लव इन टोक्यो’, ‘आया सावन झूम के’, ‘आन मिलो सजना’, ‘दो बदन’, और ‘कारवां’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया.

हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं आशा पारेख

उनकी फिल्मों की सफलता और स्टारडम का आलम यह था कि निर्माता-निर्देशक उन्हें साइन करने के लिए कतार में लगे रहते थे. आशा पारेख को फिल्मों के लिए जो फीस मिलती थी, वह उस जमाने के कई बड़े मेल एक्टर्स से भी ज्यादा होती थी. ये उस समय के लिहाज से बहुत बड़ी बात थी, जब महिलाओं को फिल्म इंडस्ट्री में सेकंड लीड की तरह देखा जाता था. उन्होंने यह साबित कर दिया कि टैलेंट और मेहनत के आगे कुछ भी मुश्किल नहीं. उनके पास लगातार फिल्में थीं और उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही थी.

आशा पारेख का करियर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा. 1998 से 2001 तक वो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पहली महिला अध्यक्ष रहीं. इस दौरान उनके कुछ फैसले विवादों में भी आए, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का सामना मजबूती से किया. इसके अलावा, उन्होंने टेलीविजन और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. अभिनय से दूरी बनाने के बाद उन्होंने अपनी डांस एकेडमी शुरू की और भरतनाट्यम के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया.

आशा पारेख ने नहीं की शादी

उनकी निजी जिंदगी हालांकि उनके प्रोफेशनल करियर जितनी खुशहाल नहीं रही. उन्होंने कभी शादी नहीं की. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म निर्माता नासिर हुसैन से प्यार करती थीं, लेकिन वह पहले से शादीशुदा थे. आशा पारेख कभी किसी का घर तोड़कर अपना रिश्ता नहीं बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने सिंगल रहना चुना. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें अपने इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है और वह अकेले में भी खुश हैं.

आशा पारेख को मिले ये अवॉर्ड

अपने शानदार करियर के लिए आशा पारेख को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया. उन्हें 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्हें 2020 में हिंदी सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जो उनके दशकों के योगदान का प्रतीक है.

[ad_2]

Video: ऐसा एक्सीडेंट फिल्मों में भी नहीं होता! डिवाइडर से टकराई कार, उड़े परखच्चे, वीडियो वायरल

[ad_1]


Tamil Nadu News: तमिलनाडु के पनकुड़ी इलाके से एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा एक चार लेन वाले हाईवे पर हुआ, जहां स्पीड लिमिट 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और तेज रफ्तार की वजह से डिवाइडर से टकरा जाती है. हादसा इतना भयावह होता है कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं.

क्रैश बैरियर से टकराई कार 

कार तेज रफ्तार में होने के कारण सीधे मीडियन पर बने क्रैश बैरियर से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि कार के टुकड़े उड़ जाते हैं और कार कुछ दूरी पर जाकर पलट जाती है. इस हादसे का नजारा देखने वाला हर कोई हैरान रह गया.

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे ही कार बैरियर से टकराती है उसमें बैठा एक युवक सड़क पर गिर जाता है. इसके बाद कार कुछ दूरी तय करके पलट जाती है. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत कार के पास दौड़े और सवार लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे.

लोगों ने पुलिस को दी सूचना

घटना के तुरंत बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई. लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ घायल लोगों की मदद करने में जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया.

हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और गाड़ी पर नियंत्रण खो जाना बताया जा रहा है. इसके अलावा कार सवारों ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था, जिससे चोटें और बढ़ गई. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया होता तो गंभीर चोटों से बचा जा सकता था.


गुरु के प्रभाव से अक्टूबर माह चुनौतियों से भरा! करियर, बिजनेस, लव लाइफ, परिवार में सावधानी बरते

[ad_1]


Cancer October Month Horoscope 2025: कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना अवसरों और चुनौतियों का मिश्रण लेकर आ रहा है. इस महीने गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर हंस योग बना रहे हैं, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

वहीं शनि और राहु की स्थिति आपको सावधान रहने की सलाह भी दे रही है. करियर, बिजनेस, लव लाइफ, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी क्या स्थितियां बनेंगी, आइए विस्तार से जानते हैं अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल कैसा रहने वाला है?

बिजनेस और आर्थिक स्थिति

  • 02 से 24 अक्टूबर तक बुध की कृपा से आपके बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी.
  • 09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और आय में वृद्धि करेगा.
  • 16 से 27 अक्टूबर तक टेक्सटाइल, मेडिसिन और सी-फूड बिजनेस करने वालों को जल्दबाजी से बचना होगा.
  • 18 अक्टूबर से गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे, जिससे बड़े पैमाने पर लाभ और सफलता के योग बनेंगे.
  • 26 अक्टूबर तक मंगल का प्रभाव सोशल मीडिया और सोलर एनर्जी बिजनेस में फायदा देगा.
  • शनि-केतु का संबंध खर्चे बढ़ा सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी रहेगा.

जॉब और प्रोफेशन

  • 10 से 23 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का प्रभाव नौकरीपेशा लोगों को करियर में नई ऊँचाई देगा.
  • 16 अक्टूबर तक फार्मा और टेक्सटाइल सेक्टर वालों को सावधानी रखनी होगी.
  • 17 अक्टूबर तक आईटी, पावर और कैपिटल गुड्स सेक्टर वालों के लिए ट्रांसफर और जॉब चेंज के योग रहेंगे, जो आपके हित में होंगे.
  • 17 से 26 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का पराक्रम योग कार्यस्थल पर भाग्य का साथ दिलाएगा.
  • 18 अक्टूबर से प्रमोशन की संभावनाएं मजबूत होंगी.
  • खासकर 3, 5, 19, 21, 22, 23, 29 और 30 अक्टूबर को आपकी मेहनत रंग लाएगी.
  • 27 अक्टूबर से मंगल पंचम भाव में स्वगृही होकर आपके करियर को मजबूती देंगे.

परिवार, लव लाइफ और रिलेशनशिप

  • 08 अक्टूबर तक प्रियतम के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं.
  • शनि-राहु संबंध रिश्तों में तनाव ला सकता है, इसलिए धैर्य रखें.
  • 06 से 17 अक्टूबर तक पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा.
  • 09 से 23 अक्टूबर के बीच बुध-शुक्र का योग रिश्तों में मधुरता वापस लाएगा.
  • 24 अक्टूबर के बाद फेस्टिवल सीजन पर परिवार के साथ शॉपिंग और सजावट में व्यस्त रहेंगे.
  • 26 अक्टूबर तक मंगल का प्रभाव प्रेम संबंध और रोमांस को बढ़ाएगा.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स

  • 17 अक्टूबर तक विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वालों को वीज़ा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
  • 09 अक्टूबर तक प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को पूर्व की मेहनत का लाभ मिलेगा.
  • 13 अक्टूबर तक घर से दूर पढ़ रहे छात्रों को यात्रा करनी पड़ सकती है.
  • 18 अक्टूबर से गुरु पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे.
  • 27 अक्टूबर से मेडिकल स्टूडेंट्स को काउंसलिंग और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा.

हेल्थ और ट्रैवल

  • 02 से 23 अक्टूबर तक पुराने रोगों से राहत मिलेगी.
  • 26 अक्टूबर तक शनि-मंगल संबंध मानसिक तनाव दे सकते हैं.
  • 14 अक्टूबर के बाद सेहत पर विशेष ध्यान दें और यात्रा के दौरान सावधानी रखें.
  • 22 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है.
  • आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

अक्टूबर 2025 उपाय (कर्क राशि के लिए)

  • 02 अक्टूबर विजयदशमी पर भगवान राम और माता सीता को लाल गुलाब की माला, सुहाग सामग्री और मीठा पान अर्पित करें. “ऊँ दाशरथये विद्महे, सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्” मंत्र का जाप करें. दूध का दान करें.
  • 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें और “ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें. सुबह परिवार के साथ खीर ग्रहण करें.
  • 10 अक्टूबर करवा चौथ पर महिलाएं रुपहली लहरिया साड़ी पहनकर चाँदी का आभूषण धारण करें. शिव-पार्वती का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें और “ऊँ ईशान पुत्राय नमः” मंत्र का जाप करें. 16 श्रृंगार की सामग्री का दान करें.

FAQs (कर्क राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल)

Q1: कर्क राशि वालों का बिजनेस अक्टूबर 2025 में कैसा रहेगा?
गुरु का हंस योग और बुध-शुक्र का परिवर्तन योग आपको बिजनेस में अच्छे लाभ देंगे.

Q2: नौकरीपेशा कर्क राशि वालों के लिए समय कैसा है?
प्रमोशन और ट्रांसफर के योग हैं. मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

Q3: प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
शुरुआती दिनों में तनाव रह सकता है, लेकिन बाद में रिश्तों में मधुरता आएगी.

Q4: छात्रों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा है?
प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा. मेडिकल और टेक्निकल छात्रों को खास फायदा होगा.

Q5: स्वास्थ्य के मामले में क्या सावधानी रखनी होगी?
22 अक्टूबर के बाद सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: बाप ने सरेआम घुमा दी बेटे की चकरी! दोस्तों के सामने स्टंट कर बना हीरो, देखें वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का बड़ी ही चालाकी से अपने पिता की मोटरसाइकिल लेकर दोस्तों के सामने हीरो बनने की कोशिश करता है और अपने दोस्तों को मोटरसाइकिल से स्टंट करके दिखाता है, लेकिन बेचारे के साथ जो आगे हुआ उसे देखने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

दोस्तों के सामने हीरो बनकर दिखाया

वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का, जो अपने पिता की मोटरसाइकिल लेकर अपने दोस्तों के बीच स्टंट कर रहा है. लड़के के आसपास उसके कुछ दोस्त इकट्ठा हो जाते हैं. उसके बाद लड़का मोटरसाइकिल से चकरी बनाने की कोशिश करता है, ताकि दोस्तों के सामने हीरो लगे. लड़का मोटरसाइकिल से स्टंट करने में बिजी है और उसके दोस्त ताली बजाकर उसका हौसला अफजाई कर रहे हैं, लेकिन तभी, अचानक एक शख्स गुस्से में सामने से आता दिखता है, वह कोई और नहीं, बल्कि लड़के का पिता है. लड़का अपने पिता को देखते ही डर जाता है.

पिता ने बेटे को अच्छा सबक सिखाया

वीडियो में देखा गया कि पिता को देखते ही लड़के के चेहरे पर की हंसी अचानक गायब हो जाती है. वह मोटरसाइकिल का बैलेंस बनाने की कोशिश करने लगता है. पिता अपने बेटे के हाथ में मोटरसाइकिल देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया.

अपने बेटे की तरफ बढ़ा और एक थप्पड़ जड़ा और जैसे पहले बेटा अपनी मोटरसाइकिल को गोल-गोल घुमा रहा था, अब बिल्कुल वैसे ही पिता अपने बेटे को घुमाने लगता है, जिसे देखकर लड़के के दोस्त जोर-जोर से हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई फनी कमेंट्स कर रहा है.


India Manufacturing PMI : देश में मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार धीमी, रोजगार को लेकर बुरी है खबर

[ad_1]


India Manufacturing PMI : देश की प्राइवेट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां सितंबर महीने में नीचे गिरी हैं. आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 महीनों में यह सबसे निचले स्तर पर है. एचएसबीसी परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के जारी रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में यह आंकड़ा 59.3 से घटकर 57.7 हो गया है. जिससे पता चलता है कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ तो हो रही है, पर इसकी रफ्तार धीमी है. अमेरिका के टैरिफ पॉलिसी का इसपर सीधा असर पड़ा है. नए ऑर्डस, आउटपुट और इनपुट खरीदारी की रफ्तार धीमी हो गई और इसका असर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर पड़ा. सबसे बड़ी बात यह है कि सर्वे में नए रोजगार सृजन को लेकर चौंकाने वाली बात कही गई है. सर्वे के अनुसार इस साल इसमें सबसे ज्यादा कम रही. जिसका सीधा मतलब है कि मार्केट में नए रोजगार के अवसर नहीं होंगे.

क्या है परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स इंडेक्स (PMI)?

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स देश की  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों पर मासिक आधार पर रिपोर्ट देती है. अगर इसके आंकड़े 50 से ऊपर हो तो यह  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार और ग्रोथ को दर्शाता है. 50 से नीचे का आंकड़ा सेक्टर में सुस्ती दिखाने का काम करती है. अगर यह आंकड़ा 50 रहता है तो पिछले महीनें की तुलना में इसमें कोई बदलाव नहीं है.  सितंबर महीनें में यह 57.7 रही, जिसका मतलब है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार है. हालांकि पिछले महीनों की तुलना में आंकड़े गिरने के कारण इसकी रफ्तार जरूर धीमी हो गई है. 

जीएसटी रिफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर से सुधार

सरकार की जीएसटी रिफॉर्म लाने के बाद से चीजों की कीमतों में कमी आई है. जिससे मांग बढ़ने की संभावना है. मांग बढ़ने से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ बनी रहने की पूरी उम्मीद है. एचएसबीसी के चीफ इंडिया इकॉनमिस्ट प्रांजुल भंडारी का मानना है कि “सितंबर का हेडलाइन इंडेक्स नरम है, हालांकि काफी लंबे  समय से यह औसत ऊपर बना हुआ है. साथ ही सितंबर महीने में नए एक्सपोर्ट ऑर्डर्स की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी हैं. जिससे  संकेत मिल रहा है कि एशिया, यूरोप और मिडल ईस्ट से आई मांग से अमेरिका पर निर्भरता कम हो सकती है और स्थिति में संतुलित आ सकता है.”

 हालांकि कुछ भारतीय कंपनियों ने अगले 12 महीनों में उत्पादन को लेकर उत्साह दिखाया हैं. वो जीएसटी कर सुधार के बाद पूरी तरह से भरोसे में है. साथ ही उत्पादन को लेकर कुछ कंपनियों ने एकस्ट्रा कर्मचारियों की भर्ती भी की है. हालांकि यह आंकड़ा बहुत कम है. सिर्फ 2 प्रतिशत कंपनियों ने ही नए कर्मचारियों की नियुक्ति की है.  

यह भी पढ़ें :  काम की खबर: आज से लागू हो गए ये छह बड़े बदलाव, आपकी जेब के ऊपर होगा सीधा असर

[ad_2]

आज से फ्लाइट में नहीं चार्ज कर पाएंगे मोबाइल और लैपटॉप, बदल गए नियम, जानिए पूरी जानकारी

[ad_1]


Powerbank Ban In Flights: 1 अक्टूबर 2025 से एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स में पावर बैंक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. यात्री अब केवल एक पावर बैंक (100 वॉट-ऑवर से कम क्षमता वाला) अपने कैरी-ऑन बैग में रख सकते हैं लेकिन उड़ान के दौरान उसे इस्तेमाल करना या चार्ज करना सख्त मना होगा. इस नियम का पालन न करने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

क्या कहती है नई गाइडलाइन?

नए नियमों के अनुसार, यात्रियों को केवल एक पावर बैंक कैरी करने की अनुमति होगी बशर्ते उसकी पावर कैपेसिटी 100Wh से कम हो और उस पर यह जानकारी स्पष्ट लिखी हो. हालांकि, फ्लाइट में उसे किसी भी डिवाइस को चार्ज करने या एयरक्राफ्ट की पावर सप्लाई से पावर बैंक चार्ज करने की अनुमति नहीं होगी.

पावर बैंक से जुड़े कुछ जरूरी नियम

  • पावर बैंक सिर्फ कैरी-ऑन बैग में रखा जा सकता है चेक-इन बैग में नहीं.
  • इसे ओवरहेड बिन में रखने की इजाजत नहीं होगी. यात्रियों को इसे सीट पॉकेट या सामने की सीट के नीचे रखना होगा.
  • फ्लाइट क्रू किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सके, इसके लिए पावर बैंक यात्रियों की पहुंच में होना चाहिए.
  • ओवरहीटिंग या खराबी की स्थिति में पावर बैंक तुरंत क्रू को दिखाना होगा.

एमिरेट्स ने क्यों लिया यह कदम?

दरअसल, लिथियम-आयन बैटरी वाले पावर बैंक में थर्मल रनअवे का खतरा रहता है. यह स्थिति तब पैदा होती है जब बैटरी का तापमान अनियंत्रित रूप से बढ़ जाता है और उसमें आग लगने या धमाका होने की संभावना हो सकती है. खराब क्वालिटी या सस्ते पावर बैंक इस खतरे को और बढ़ा देते हैं क्योंकि उनमें सुरक्षा फीचर्स जैसे ऑटो शट-ऑफ या टेंपरेचर कंट्रोल नहीं होते.

दुनिया की अन्य एयरलाइंस का भी सख्त रुख

एमिरेट्स अकेली एयरलाइन नहीं है जिसने यह कदम उठाया है. सिंगापुर एयरलाइंस, कैथे पैसिफिक, कोरियन एयर, ईवीए एयर, चाइना एयरलाइंस और एयरएशिया जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी हैं. यह फैसला कई घटनाओं के बाद लिया गया जिनमें 2023 में एयर बुसान की फ्लाइट में लगी आग भी शामिल है. इस हादसे में 27 यात्री घायल हो गए थे और इसकी वजह एक पावर बैंक को माना गया था.

यात्रियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • सुरक्षा और परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को कुछ सावधानियां बरतनी होंगी.
  • सफर से पहले अपने डिवाइस चार्ज कर लें.
  • फ्लाइट में उपलब्ध इन-सीट चार्जिंग पॉइंट का इस्तेमाल करें.
  • पावर बैंक पर उसकी क्षमता (100Wh से कम) लिखी होनी चाहिए.
  • इसे कभी भी चेक-इन लगेज में न डालें.
  • क्रू के निर्देशों का पालन करें वरना पावर बैंक जब्त किया जा सकता है या बोर्डिंग से रोका जा सकता है.

एमिरेट्स का यह नया नियम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. अब यात्रियों को उड़ान भरने से पहले इन गाइडलाइंस का ध्यान रखना होगा.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT: अब ऑनलाइन शॉपिंग में AI करेगा मदद, ऐसे और आसान हो जाएगा काम, जानिए पूरी जानकारी

[ad_2]

Video: ज़िंदगी नर्क बना सकता है एक झटका, चलती बस से नीचे गिरी महिला, सामने आया दर्दनाक वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलती बस से एक महिला गिर गई. महिला बस की सीट पर बैठने ही वाली थी, तभी उन्हें जोर का झटका लगा. उनका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधा बस से बाहर जाकर गिर गई. ये पूरी घटना बस में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया.

देखिए हादसे का खतरनाक वायरल वीडियो

वीडियो में देखा गया कि बस पहले स्टैंड पर रुकती है और बस में मौजूद यात्री बस से उतरने लगते हैं, तभी पीछे के दरवाजे से एक महिला बस में चढ़ती है और आगे की सीट में बैठने ही वाली होती है. इसी दौरान बस ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से चलाने लगता है, जिस कारण महिला को बड़ी तेज झटका लगता है और वह सीधा बस से नीचे गिर जाती है.

वीडियो में महिला की जोर से चीख भी सुनाई देती है. महिला के गिरने के बाद भी बस ड्राइवर ने बस को नहीं रोका और आगे बढ़ता चला गया. हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई होंगी. 

 महिला के गिरने का बस ड्राइवर को पता नहीं चला

वीडियो में साफ देखा गया है कि बस ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड पर यात्रियों को उतारने के बाद भी बस का गेट बंद नहीं किया. उससे पहले ही उसने बस स्टार्ट की और आगे बढ़ गया. महिला के गिरने के बाद भी बस ड्राइवर को पता नहीं चला. इस खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है.

लोगों ने कहा कि बस ड्राइवर को पहले गेट बंद करना चाहिए था तो वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि लोगों को ध्यान से बस में बैठना चाहिए. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में महिला की जान बची या नहीं.


लश्कर आतंकी ने कैमरे के सामने खोली पाकिस्तान पोल, कहा – ‘सेना, सरकार और टेररिस्ट सब एक’

[ad_1]


पाकिस्तान आतंकवाद के मसले पर दुनिया के सामने कई बार बेनकाब हो चुका है, लेकिन फिर भी वह हरकतों से बाज नहीं आता. अब एक बार फिर पाक के पाले हुए आतंकी ने दुनिया को काला सच बता दिया है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर और वैश्विक आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ ने बीते रविवार (28 सितंबर) को कैमरे के सामने बड़ा खुलासा कर दिया. उसने कहा कि पाकिस्तानी सेना, आतंकी और सरकार, सब एक ही हैं.

अब्दुर रऊफ ने खैबर पख्तूनख्वाह के लोवर डिर इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को संबोधित किया. उसने अपने भाषण में कहा, भारत ने जब मुजफ्फरराबाद, मुरीदके, बहावलपुर, कोटली में मरकजों पर मिसाइल दागी थी तो भारत को लगा था कि आतंकी (मुजाहिद्दीन) अलग हैं, सरकार अलग है और फौज अलग है. आतंकियों का नुकसान करेंगे और…हालांकि जैसे ही रऊफ ने पाक सरकार, सेना और आतंकियों के बीच रिश्तों का खुलासा किया, वैसे ही कैमरा बंद करवा दिया गया.

आतंकियों के नए ठिकाने का खुलासा

सूत्रों के मुताबिक रऊफ ने आगे कहा, ”हमारी फौज ने इन्हें (भारत) मुजाहिदों पर हमला करने का सबक सिखाया.” पिछले हफ्ते ही एबीपी न्यूज ने खुलासा किया था कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लोवर डिर के कुम्बर मैदान इलाके में नया आतंकी कैम्प बना रहा है. इसी कड़ी में 29 सितंबर को आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ ने लोवर डिर में लश्कर का कामकाज देखने के लिए दौरा किया था.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक को सिखाया सबक

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान भारतीय सेना ने सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था. सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. पाक सेना ने भारतीय शहरों पर अटैक की कोशिश की थी, भारतीय सेना ने इसे भी नाकाम कर दिया था. सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को टारगेट किया था.



[ad_2]

Ravan Dahan Timing 2025 Live: दशहरा कल, जानें शस्त्र पूजा मुहर्त और शहर अनुसार रावण दहन का समय

[ad_1]

Ravan Dahan Timing 2025 Live: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने के बाद यानी नवमी तिथि के समापन के बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस साल गुरुवार, 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. इसे विजयादशमी और रावण दहन जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस दिन विशेषरूप से रावण का पुतला जलाया जाता है.

साथ ही विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, दुर्गा विर्सजन, नए कार्य की शुरुआत, नए वाहन की खरीदारी और भगवान राम की पूजा भी की जाती है. दशहरा के दिन कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे, पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और रावण दहन किस समय किया जाएगा. आइये जानते हैं.

दशहरा और विजयादशी का महत्व

आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया था. इसलिए विजयादशमी का दिन मां दुर्गा से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही दशमी तिथि पर वर्षों से रावण दहन की परंपरा भी निभाई जा रही है. मान्यता है कि, दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त कर रावण का वध किया था. दशहरा के दिन रावण वध और राक्षस महिषासुर का अंत इस बात का प्रतीक है कि, अधर्म या बुराई चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो जीत अंत में सत्य और धर्म की ही होती है.

दशहरा पर शस्त्र पूजन का मुहूर्त

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को शस्त्र पूजन के लिए दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट का समय सबसे श्रेष्ठ रहेगा. इस समय शस्त्र पूजन के साथ ही आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते है या नया सामान भी खरीद सकते हैं.

दशहरा शुभ योग (Dussehra 2025 Shubh Yog)

दशहरा के दिन रवि, धृति और सुकर्मा योग बनेगा. दशहरा पर पूरे दिन रवि योग रहेगा. इसके बाद रात्रि 12:35 बजे से 11:29 बजे तक (2 अक्टूबर) तक सुकर्म योग रहेगा, फिर धृति योग लग जाएगा. सुबह 09:13 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और फिर श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा.

दशहरा पर रावण दहन का समय

दशहरा पर रावण दहन हर साल प्रदोष काल मुहूर्त में ही किया जाता है. 2 अक्टूबर को रावण दहन के लिए शाम 06 बजकर 06 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. विशेष परिस्थितियों में रावण दहन शाम 07:45 तक किया जा सकता है. हालांकि शहर अनुसार रावण दहन के समय में थोड़ा अंतर भी रहता है. बात करें दिल्ली की तो, दिल्ली में रावण दहन कई स्थानों पर शाम 7:30 या उसके बाद किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Ravan Dahan 2025: दशहरा पर घर में रावण दहन करना चाहिए या नहीं? इससे कोई दोष तो नहीं लगता है, जानें सच्चाई

[ad_2]