35 की दुल्हन 75 का दूल्हा! सुहागरात के अगले ही दिन हो गई दूल्हेराजा की मौत- हैरान कर देगा मामला

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मामला वायरल हो रहा है जो एक शादी से जुड़ा हुआ है. यहां दूल्हा 75 साल का था और दुल्हन केवल 35 साल की. दूल्हा अपनी सुहागरात के सपने संजोए हुए था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. जी हां, यूपी के जौनपुर से एक अजीबो-गरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है. गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 साल की मनभावती से दूसरी शादी रचाई. लेकिन शादी के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया.

सुहागरात पर ही हो गई 75 साल के दूल्हे की मौत

दरअसल, शादी के महज दूसरे दिन ही संगरू राम की अचानक मौत हो गई. दूल्हे की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, गली-मोहल्लों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि बुजुर्ग संगरू ने इतनी उम्र में दूसरी शादी क्यों की? बताया जा रहा है कि संगरू राम संतानहीन थे. उनकी पहली पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था. परिवारवालों ने उन्हें दूसरी शादी न करने की सलाह भी दी थी, लेकिन उन्होंने 29 सितंबर को जिद करते हुए 35 साल की मनभावती से शादी कर ली. मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी. पहली शादी से उनके दो बेटियां और एक बेटा हैं. शादी के वक्त संगरू राम ने अपनी नई पत्नी से वादा भी किया था तुम मेरा घर संभाल लेना और तुम्हारे बच्चों की जिम्मेदारी मेरी होगी.

यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल

यूजर्स जता रहे संदेह, तो कुछ ने दी नसीहत

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ तो लोगों ने तरह तरह की चर्चाएं शुरू कर दें. एक यूजर ने लिखा….चाचा ऐसी क्या मजबूरी आ गई थी कि ये कदम उठ गया. एक और यूजर ने लिखा…चाचा को बूढ़ापा नहीं खाया शादी खा गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सुहागरात पर मौत होना काफी गंभीर है. पुलिस जांच में ही सामने आएगा कि आखिर हुआ क्या है. कुछ लोगों ने दुल्हन पर भी संदेह जताया और कहां कि संगरू की मौत एक साजिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ

अर्जुन कपूर की बहन की 10 तस्वीरें, ट्रांसफॉर्मेशन देख लग जाएगा झटका, करने जा रही हैं अब सगाई

[ad_1]

Bihar Election survey 2025: नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत किशोर... बिहार चुनाव के 3 सबसे बड़े सर्वे, किस इलाके में कौन आगे? देख लें आंकड़े

नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत किशोर… बिहार चुनाव के 3 सबसे बड़े सर्वे, किस इलाके में कौन आगे? देख लें आंकड़े

[ad_2]

काम करना बंद कर देगा आईफोन, लाखों यूजर्स पर मंडरा रहा हैकिंग का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट

[ad_1]


अगर आप आईफोन यूज करते हैं तो सतर्क हो जाने की जरूर है. दरअसल, सरकारी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने भारत में ऐप्पल डिवाइस यूज करने वाले सभी यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी की है. इसमें कहा गया है कि ऐप्पल डिवाइसेस में ऐसी सुरक्षा खामी पाई गई है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं. इसकी वजह से आईफोन काम करना बंद कर सकता है और डिवाइस की प्रोसेस मेमोरी तक करप्ट हो सकती है. 

इन डिवाइस पर हैकिंग का ज्यादा खतरा

Apple iOS / iPadOS  26.0.1 से पुराने वर्जन पर चल रहे आईफोन यूजर्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है. इसके अलावा macOS Tahoe 26.0.1 से पुराने वर्जन, macOS Sequoia के 14.8.1 से पुराने वर्जन और visionOS के 26.0.1 से पुराने वर्जन पर चल रहे डिवाइस पर हैकिंग का ज्यादा खतरा है. इन पुराने वर्जन में ऐसी सुरक्षा खामी पाई गई है, जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति या कंपनी के डिवाइस को टारगेट किया जा सकता है. CERT-In के मुताबिक, इस खामी का रिस्क लेवल मीडियम है और इसे डेटा में छेड़छाड़ के लिए यूज किया जा सकता है. एक बार टारगेट होने के बाद प्रभावित डिवाइस काम करना बंद कर देगा और इसमें ऐप्स बार-बार क्रैश होती रहेंगी. वॉर्निंग के मुताबिक, आउट-ऑफ-बाउंड राइट इश्यू के कारण यह खामी आई है. 

अब यूजर्स के पास क्या रास्ता?

इस सुरक्षा खामी का पूरा असर पुराने वर्जन पर दिख रहा है. यानी पुराने वर्जन पर अपने डिवाइसेस चलाने वाले यूजर्स के लिए ज्यादा खतरा है. इस तरह के किसी भी खतरे से बचने के लिए सबसे पहले ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट कर लें. आमतौर पर किसी भी हैकिंग या साइबर खतरे से बचने के लिए अपने डिवाइसेस को अपडेट रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप डिवाइस को मैनुअली अपडेट नहीं करना चाहते तो सेटिंग में जाकर ऑटोमैटिक अपडेट इनेबल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

फ्लिपकार्ट-अमेजन की सेल नहीं है सही समय, जानिए कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, ध्यान रखें ये बातें

[ad_2]

ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन! टैरिफ के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी से कब होगी मुलाकात?

[ad_1]


अमेरिका के साथ रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर जारी तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख तय हो चुकी है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के आखिरी महीने में 5-6 दिसंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी होगी. ऐसे में अमेरिका से जारी तनाव के बीच पुतिन के भारत यात्रा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ सकती है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से पहले शिखर सम्मेलन की तैयारी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की भी भारत आने की उम्मीद है.

रूसी विदेश मंत्री ने UNGA में की थी घोषणा

दरअसल, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में यह घोषणा की कि रूसी राष्ट्रपति की दिसंबर महीने में भारत यात्रा की योजना है. इस दौरान लावरोव ने भारत-रूस के संबंधों को लेकर द्विपक्षीय एजेंडे की गहराई पर भी बयान दिया. जिसमें व्यापार, सैन्य और तकनीकी सहयोग, फाइनेंस, मानवीय मामले, हेल्थकेयर, हाई टेक्नोलॉजी, एआई और SCO और ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निकट समन्वय शामिल है.

भारत की व्यापार स्वायत्तता पर क्या बोले रूसी विदेश मंत्री?

रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने भारत की व्यापार स्वायत्तता पर जोर देते हुए कहा, ‘हम भारत के राष्ट्रीय हितों का पूरा सम्मान करते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इन राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही विदेश नीति का भी पूरा सम्मान करते हैं. हम भारत के साथ उच्चतम स्तर पर निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि भारत व्यापार संबंधों को लेकर अपने फैसले लेने के लिए पूरी तरह से सक्षम है.’

भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ को लेकर बोले लावरोव

इस दौरान रूसी विदेश मंत्री ने रूसी तेल आयात को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘भारत और रूस की आर्थिक साझेदारी खतरे में नहीं है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपने साझेदार का चुनाव स्वयं करता है.’

उन्होंने कहा, ‘अगर अमेरिका के पास उसके और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का प्रस्ताव है, तो वे इसके लिए शर्तों पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. लेकिन जब बात भारत और किसी तीसरे देश के बीच की आती है, तो ऐसे मामलों में भारत सिर्फ संबंधित देशों के साथ चर्चा को प्राथमिकता देगा.‘

यह भी पढ़ेंः गाजा प्लान पर पाकिस्तान का यू-टर्न! ट्रंप ने किया था 100% सपोर्ट का दावा; क्या धोखा देंगे शहबाज-मुनीर?

[ad_2]

Video: ‘तड़पाओगे तड़पा लो’, रामलीला में शूर्पणखा का मॉडर्न रूप’, गाना गाकर लक्ष्मण को रिझाया

[ad_1]


Raamleela Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रामलीला के दौरान लक्ष्मण और शूर्पणखा का सीन दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शूर्पणखा अपने डायलॉग के दौरान “तड़पाओगे तड़पा लो” वाले गाने पर लक्ष्मण को रिझाने की कोशिश करती दिख रही है. इस दृश्य को देखने के बाद लोग काफी हैरान और नाराज हैं.

वीडियो रामायण की आस्था के खिलाफ

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया है कि रामायण जैसी पवित्र और धार्मिक कथा को अब किस तरह पेश किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि यह रामायण की पवित्रता और आस्था के खिलाफ है. उनका मानना है कि इस तरह के मॉडर्न रूपांतर धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं और आने वाले समय में रामायण की स्थिति बहुत चिंताजनक हो सकती है.

वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं. उनका कहना है कि रामलीला में नए बदलाव और आधुनिक टच जोड़ना गलत नहीं है. उन्होंने इसे सिर्फ मनोरंजन और युवा दर्शकों को आकर्षित करने का प्रयास बताया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के तहत कई यूजर्स ने अपने-अपने विचार साझा किए.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

कुछ ने कहा कि यह शूर्पणखा का नया रूप है और यह लोगों को पसंद आ रहा है, जबकि कई लोगों ने लिखा कि इसे रोकना चाहिए और धार्मिक कथाओं की पवित्रता बनाए रखनी चाहिए. हिंदू संगठन भी इस वीडियो से आहत हैं. उनका कहना है कि रामायण को इस तरह का आधुनिक या अश्लील रूप देना सही नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि धार्मिक कथाओं और पात्रों का सम्मान करें और किसी भी तरह की अशोभनीय सामग्री का विरोध करें.


जीएसटी रेट कटौती के बाद आई ऐसी खबर, केन्द्र और राज्य सरकार दोनों की हो गई बल्ले-बल्ले

[ad_1]


GST Collections In September: जीएसटी रिफॉर्म लागू होने के बाद सरकार के राजस्व पर सकारात्मक असर दिखाई दिया है. राज्य सरकारों को पहले आशंका थी कि दरों में कटौती से कलेक्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन सितंबर 2025 के आंकड़े इस डर को गलत साबित करते हैं. नई दरें 22 सितंबर से लागू हुईं और त्योहारी सीजन में हुई भारी खरीदारी ने जीएसटी कलेक्शन को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया.

बढ़ गया जीएसटी कलेक्शन

सितंबर 2025 में जीएसटी कलेक्शन 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये हो गया. तुलना करें तो सितंबर 2024 में यह 1.73 लाख करोड़ रुपये था और अगस्त 2025 में 1.86 लाख करोड़ रुपये. सकल घरेलू राजस्व 6.8 प्रतिशत बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपये और आयात कर 15.6 प्रतिशत बढ़कर 52,492 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

इसके साथ ही जीएसटी रिफंड भी सालाना आधार पर 40.1 प्रतिशत बढ़कर 28,657 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. सितंबर 2025 में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत ज्यादा है.

जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत 375 वस्तुओं पर टैक्स दरों में कटौती की गई, जिनमें रसोई का सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दवाइयां, उपकरण और मोटर वाहन शामिल हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं को राहत और सरकार को बेहतर राजस्व वृद्धि के रूप में देखने को मिला है.

सरकार का भरा खजाना

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को भरोसा जताया कि हाल में किए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और घरेलू अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी. उन्होंने इंदौर में स्थानीय कारोबारियों, उद्यमियों और कर विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए यह बात कही.

इस मौके पर चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि जीएसटी सुधारों से जब आम लोगों के हाथों में अतिरिक्त धन पहुंचेगा, तो इससे बाजार में खरीद बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था गति पकड़ेगी.’’ उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में जीएसटी प्रणाली 2017 में लागू की गई थी, हालांकि इसकी तैयारी करीब 10 साल पहले से चल रही थी.

कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि उस समय की सरकार जीएसटी प्रणाली लागू करने में सफल नहीं हो सकी क्योंकि जनता और राज्य सरकारों को उस सरकार पर भरोसा नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार की विश्वसनीयता की कमी के कारण राज्य सरकारें जीएसटी प्रणाली के लिए तैयार नहीं हो पाईं.

[ad_2]

दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! मेट्रो स्टेशन पर किस कर रहा था कपल लोगों ने बना लिया वीडियो

[ad_1]


दिल्ली मेट्रो का नाम सामने आते ही आपके जहन में लड़ाई झगड़े और दंगल के सीन आते होंगे. लेकिन जनाब दिल्ली मेट्रो में केवल हिंसी ही नहीं प्यार भी किया जाता है. और ऐसा प्यार जिसे देखने के बाद बेशर्म आदमी की आंखों में भी शर्म के बादल आ जाएं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एक अंकल के साथ दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर इश्क फरमाती दिखाई दे रही है. दोनों एक दूसरे में इतने खोए हैं कि लाज और शर्म का वहां नामों निशान तक नहीं है.

दिल्ली मेट्रो पर अश्लील हरकतें करता दिखा कपल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का और लड़की दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक दूसरे के साथ इश्क लड़ाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं तो कभी गले लगा रहे हैं. लड़का इस दौरान ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहा है और लड़की को कमर से पकड़कर बार बार अपनी ओर खींच रहा है.

इतने में मेट्रो में सवार एक शख्स उनका वीडियो बना लेता है, लेकिन इससे भी दोनों तोता मैना को कोई फर्क नहीं पड़ता. इतना ही नहीं, मेट्रो से कैमरामैन उतरकर सामने खड़ा होकर उनका वीडियो रिकॉर्ड करता है इसके बावजूद दोनों एक दूसरे में ऐसे खोए रहते हैं जैसे दुनियादारी से उन्हें कोई मतलब ही नहीं है. अब कमेंट में लोग दिल्ली मेट्रो की साख पर सवाल खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो अश्लीलता का अड्डा बनती जा रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ

यूजर्स हुए नाराज, बोले अश्लीलता का अड्डा बना दिया है

वीडियो को @ISHQ_PARI नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…मेट्रो में छोटे बच्चों को ले जाना ही गुनाह हो गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली मेट्रो आए दिन अश्लीलता का अड्डा बनती जा रही है. इसे तुरंत रोकने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल


UPSC इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका

[ad_1]


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. इसके अलावा अंतिम वर्ष के छात्र भी इसमें भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें मेन्स परीक्षा या इंटरव्यू से पहले अपनी डिग्री का प्रमाणपत्र जमा करना होगा.

आयु सीमा

इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन की प्रक्रिया

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा तीन चरणों में पूरी होती है. सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद दूसरा चरण होता है मेन्स परीक्षा, जिसमें विषय से जुड़े विस्तृत सवाल होते हैं. अंत में, जो उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं को पास कर लेते हैं, उन्हें इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार की नियुक्ति होती है.

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है.

परीक्षा पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा दो पेपरों में होगी. पहला पेपर जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर उम्मीदवार की इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित होगा. मेन्स परीक्षा में विषय से जुड़े गहन प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा.

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाएं. यहां “Examination Notices” सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद “Engineering Services (Preliminary) Examination, 2026” का लिंक चुनें. सबसे पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और फिर New Registration पर क्लिक करें. इसके बाद लॉगइन करके बाकी डिटेल्स भरें. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. परीक्षा केंद्र का चुनाव करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें. अंत में उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सेव रखें.

ये भी पढ़ें: UGC ने 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, यहां चेक कर लें लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अगर ट्रॉफी लेनी है, तो ले जाओ, मैं यहीं बैठा हूं…, PCB चीफ मोहसिन नकवी के बड़े बोल

[ad_1]


मोहसिन नकवी, पहले एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ होटल ले जाते हैं. अब कह रहे हैं कि वो ट्रॉफी देने को पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को उनके पास चलकर जाना होगा. दरअसल हाल ही में दावा किया गया कि मोहसिन नकवी ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग (ACC Meeting) में टीम इंडिया से माफी मांग ली है. मगर एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मोहसिन नकवी ने इन सभी खबरों को झूठा बताया, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो भारतीय टीम को ट्रॉफी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ट्रॉफी चाहिए, तो आकर ले लो…

ACC के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पहले कहा कि उन्होंने बीसीसीआई या टीम इंडिया से कोई माफी नहीं मांगी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया अगर ट्रॉफी लेना चाहती है, तो उसे ACC के दफ्तर आकर ट्रॉफी लेनी होगी. वो ट्रॉफी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

मोहसिन नकवी ने कहा, “ACC का चेयरमैन होने के नाते, मैं उसी दिन (फाइनल के बाद) ट्रॉफी देने को तैयार था और अब भी ट्रॉफी देने को तैयार हूं. वो अगर ट्रॉफी लेना चाहते ही हैं, तो उनका ACC के दफ्तर में बहुत स्वागत है और मुझसे आकर ट्रॉफी ले लीजिए.”

अब तक क्या-क्या हुआ

यह पूरा विवाद वहां से शुरू हुआ जब फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया ने ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन देरी से शुरू हुई, लेकिन अपनी हठ के कारण नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए. उसके बाद 30 सितंबर को ACC की मीटिंग हुई, जिसमें BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नकवी से कड़े सवाल किए.

इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया कह चुके थे कि जरूरत पड़ने पर वो ICC में नकवी की शिकायत करवाएंगे. इसी बीच अफवाहें उड़ती हैं कि नकवी ने ट्रॉफी विवाद को लेकर BCCI और टीम इंडिया से माफी मांग ली है. मगर नकवी ने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया कि उन्होंने किसी से माफी नहीं मांगी है.

यह भी पढ़ें:

मैंने माफी नहीं मांगी…, मोहसिन नकवी ने भारतीय मीडिया पर उठाए सवाल, खून खौला देगा PCB प्रमुख का बयान

[ad_2]

ChatGPT: अब ऑनलाइन शॉपिंग में AI करेगा मदद, ऐसे और आसान हो जाएगा काम, जानिए पूरी जानकारी

[ad_1]


ChatGPT: ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है. ओपनएआई ने अमेरिका में अपने चैटजीपीटी यूज़र्स के लिए “इंस्टेंट चेकआउट” फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए अब यूज़र चैट से बाहर निकले बिना ही खरीदारी पूरी कर पाएंगे. यह सुविधा न केवल ग्राहकों के लिए शॉपिंग को आसान बनाएगी, बल्कि ई-कॉमर्स कंपनियों और विक्रेताओं के लिए भी नए अवसर खोलेगी.

चैट में ही खरीदारी का अनुभव

इस फीचर के ज़रिए अमेरिका में मौजूद चैटजीपीटी प्रो, प्लस और फ्री यूज़र्स Etsy और जल्द ही Shopify पर मौजूद लाखों विक्रेताओं से सीधा सामान खरीद सकेंगे. फेमश ब्रांड्स जैसे Glossier, Skims, Spanx और Vuori भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं. अब अगर कोई यूज़र पूछे – “मेरे दोस्त के लिए कौन-सा सेरामिक गिफ्ट सही रहेगा?” तो चैटजीपीटी न केवल विकल्प दिखाएगा बल्कि कीमत, रिव्यू और तस्वीर के साथ सीधा “Buy” बटन भी देगा.

भुगतान का आसान विकल्प

इंस्टेंट चेकआउट में ग्राहक अपने भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, एप्पल पे, गूगल पे या स्ट्राइप का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिर्फ एक टैप पर डिलीवरी और पेमेंट कंफर्मेशन हो जाएगा. इससे पारंपरिक ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और सर्च इंजन पर निर्भरता कम हो सकती है.

बदलता ई-कॉमर्स परिदृश्य

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर पारंपरिक सर्च इंजनों जैसे गूगल और ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न की पकड़ को चुनौती दे सकता है. जहां गूगल और अमेज़न अक्सर अपने प्रोडक्ट्स या पार्टनर्स को प्रमोट करते हैं, वहीं ओपनएआई का दावा है कि चैटजीपीटी द्वारा दिखाए गए प्रोडक्ट्स पूरी तरह से प्राकृतिक और बिना प्रायोजन के होंगे केवल यूज़र की पसंद और प्रासंगिकता के आधार पर.

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा

ओपनएआई ने इस फीचर को स्ट्राइप के साथ मिलकर तैयार किया है और इसके पीछे की तकनीक Agentic Commerce Protocol (ACP) को ओपन-सोर्स भी किया है. इसका मतलब है कि अन्य व्यापारी और डेवलपर्स भी इसे आसानी से अपनी सेवाओं में जोड़ पाएंगे. कंपनी का कहना है कि भुगतान और ऑर्डर की प्रक्रिया सीधे व्यापारी के सिस्टम से होती है चैटजीपीटी केवल एक सुरक्षित माध्यम (फैसिलिटेटर) के तौर पर काम करता है.

फ्यूचर में क्या होगा

एआई चैटबॉट्स को अब सिर्फ जानकारी देने वाली तकनीक न मानकर वर्चुअल स्टोरफ्रंट के रूप में भी देखा जाने लगा है. आने वाले समय में जब ग्राहक सीधे चैट से खरीदारी करेंगे तो यह पारंपरिक ऑनलाइन मार्केटप्लेस की भूमिका को बदल सकता है. इससे ओपनएआई एआई कॉमर्स फ्रेमवर्क का एक अहम खिलाड़ी बन सकता है जो गूगल और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों के लिए नई चुनौती खड़ी करेगा.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन फ्रॉड के पीछे छिपा है दिमागी खेल, ऐसे सबसे चालाक लोग भी बन जाते हैं शिकार

[ad_2]