ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते को हुए 4 साल, एक्टर ने यूं किया विश
[ad_1]

20 मिनट की वो मुलाकात, जिसने अंग्रेजों को भारत से भगाने की रख दी नींव, जानें पहली बार कहां मिले थे गांधी-नेहरू?
[ad_2]
[ad_1]

20 मिनट की वो मुलाकात, जिसने अंग्रेजों को भारत से भगाने की रख दी नींव, जानें पहली बार कहां मिले थे गांधी-नेहरू?
[ad_2]
[ad_1]
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है. वीडियो में जंगल सफारी का मजा ले रहे कुछ टूरिस्ट अचानक खौफनाक हादसे का शिकार हो जाते हैं. नदी मगरमच्छों से भरी हुई है और पर्यटक नाव में बैठकर इसे पार कर रहे हैं. सब कुछ सामान्य चल रहा था कि तभी घने जंगल से अचानक एक विशाल हाथी निकलता है और पीछे चल रही नाव पर टूट पड़ता है, इसके बाद जो होता है उसे देखने के लिए कलेजा चाहिए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हाथी नदी किनारे पहुंचता है, उसका गुस्सा चरम पर होता है. नाविक स्थिति को भांपकर चप्पू से नाव को तेजी से भगाने की कोशिश करता है, लेकिन हाथी की रफ्तार और ताकत के आगे उसकी कोशिश नाकाम पड़ जाती है. कुछ ही सेकंड में हाथी नाव तक पहुंच जाता है और अपने विशाल दांत और सूंड से नाव पर हमला कर देता है. हाथी के हमले से नाव डगमगाने लगती है और उसमें बैठे टूरिस्ट चीख-पुकार मचाने लगते हैं. अचानक एक जोरदार झटके में नाव पलट जाती है और कई टूरिस्ट नदी में गिर जाते हैं.
So this happened in the shallow waters of the Okavango Delta, Botswana, on Saturday…🐘pic.twitter.com/oF6SU2Q6r2
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) September 29, 2025
चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. मगरमच्छों वाली नदी में इंसानों का इस तरह गिरना बेहद खतरनाक नजारा पेश करता है. हालांकि एक और वीडियो में दिखाया गया है कि नदी में लगे एक पेड़ की आड़ में टूरिस्ट छिप गए और उन्होंने पत्थर और लकड़ियां मारकर हाथी को वहां से भगाया. गनीमत रही कि जहां हाथी का हमला हुआ वहां मगरमच्छ नहीं थे.
How it ended…https://t.co/3yBV8l7GRh
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) September 29, 2025
यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ
वीडियो को @volcaholic1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या ये लोग बच गए कोई बताएगा? एक और यूजर ने लिखा…क्या ये सब टूर पैकेज में शामिल होता है? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसी खतरनाक जगह घूमने आते ही क्यों हो भाई.
यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल
[ad_1]
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर इन दिनों लगातार अमेरिका के चक्कर लगा रहे हैं. यह बात अब खुद पाकिस्तान के नेताओं को चुभ रही है. पाकिस्तान के एक सांसद ऐमल वली खान ने पीएम शरीफ और आसिम मुनीर के हालिया अमेरिकी दौरे पर सवाल उठाए है. इसके साथ ही उन्होंने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर पर नाराजगी जताते हुए निशाना भी साधा है.
पाकिस्तानी सांसद ऐमल वली खान ने पाकिस्तान की संसद में सवाल उठाया कि पाकिस्तान सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर ने आखिर किस हैसियत और आधार पर ट्रंप को दुर्लभ खनिज गिफ्ट किए? दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने हाल ही में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी. इस दौरान वह अपने साथ ट्रंप को तोहफा देने के लिए दुर्लभ खनिज भी लेकर गए थे. सोशल मीडिया पर आसिम मुनीर का ट्रंप को दुर्लभ खनिज दिखाते हुए फोटो वायरल हुआ है. इस फोटो में ट्रंप और मुनीर के बीच शहबाज शरीफ खड़े नजर आए.
पाकिस्तानी संसद में क्या बोले ऐमल वली खान?
ऐमल वली खान ने पाकिस्तान के संसद में निशाना साधते हुए कहा, ‘आसिम मुनीर उस समय किसी सेल्समैन की तरह दिखाई दे रहे थे, जो किसी भी तरह से कुछ चीज बेचना चाहते हैं. वहीं, शहबाज शरीफ बीच में मैनेजर की तरह यह पूरा ड्रामा देख रहे थे.’
पाकिस्तानी सांसद ने कहा, ‘मुनीर विदेश के दौरे कर रहे हैं और कूटनीतिक बैठकों में शामिल हो रहे हैं. यह हमारे देश और उसके संविधान पर मजाक है. कोई लोकतंत्र नहीं है. पाकिस्तान में तानाशाही है और यह संसद की अवमानना है.’
सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप को दुर्लभ खनिज देते हुए आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. इस तस्वीर में आसिम मुनीर एक खुले लकड़ी के बक्से की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दुर्लभ खनिज रखे हुए थे.
यह भी पढे़ंः ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन! टैरिफ के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी से कब होगी मुलाकात?
[ad_2]
[ad_1]
iPhone 17 Pro Max की पाकिस्तान में कितनी है कीमत? जानिए भारत से सस्ता या महंगा
[ad_2]
[ad_1]
Gautam Adani Visists Navi Mumbai International Airport: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतमी अडानी ने गौतम अडानी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा स्मारक है, जिसे हजारों दिलों और हाथों ने मिलकर तैयार किया है. इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आठ अक्टूबर को उद्घाटन होना है. उन्होंने वहां पर एयरपोर्ट के लिए काम करने वाले सभी श्रमिकों, दिव्यांग सहयोगियों और अन्य कर्मचारियों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया.
नवीं मुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा- आठ अक्टूबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले इसके तैयार करने वाले श्रमिकों, कारीगरों, इंजीनियरों, दिव्यांग सहयोगियों और गार्ड व अग्निशमन कर्मियों के साथ मुलाकात की. इन सभी के परिश्रम से इस विजन को साकार करने में मदद की.
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा कि उन्होंने वहां पर एक लिविंग वंडर की धड़कनों को महसूस किया है और ये एक ऐसा स्मारक है, जिसे हजारों दिलों व हाथों ने मिलकार तैयार किया है.

क्या है इसकी खासियतें
अत्याधुनिक सुविधाओं से लै नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानों के हिसाब से तैयार किया गया है, जिसमें करीब 3700 मीटर लंबा रनवे है. इसमें बड़े वाणिज्यिक विमानों को संभालने की क्षमता के साथ ही उन्नत एयर कंट्रोल सिस्टम और आधुनिक यात्री टर्मिनल है.
जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट बंदरगाह से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर बना है, जो हर साल 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की कैपिसिटी रखता है. साथ ही, पश्चिमी भारत और मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती हवाई यातायात मांगों को पूरा करने के साथ ही भारत की वैश्विक कनेक्टिविटी को इससे मजबूती मिलेगी.
गौरतलब है कि अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपने परिचालन की शुरुआत करने का ऐलान किया है. शुरुआती चरण में इन एयरलाइंस की उड़ानें विभिन्न बड़े शहरों को आपस में जोड़ेंगी. इससे न केवल यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि हवाई यातायात का दबाव भी मौजूदा मुंबई एयरपोर्ट से कम होकर नए एयरपोर्ट पर बंटेगा. यह कदम पश्चिमी भारत के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.
ये भी पढ़ें: सेबी की क्लीन चिट के बाद नए तेवर में अडानी, बड़े विकास की ओर कदम बढ़ाने का किया आह्वान
[ad_2]
[ad_1]
बिहार सरकार ने लंबे समय बाद लाइब्रेरियन भर्ती को मंजूरी दे दी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा.
शिक्षा विभाग को जिलों से रिक्त पदों की सूची मिल चुकी है और अब फाइनल क्लियरेंस के बाद ये पद बीपीएससी को भेजे जाएंगे. उम्मीद है कि इस बार लगभग 6500 पदों पर भर्ती की जाएगी. हालांकि सटीक पदों की संख्या का खुलासा आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ ही होगा.
बिहार में लाइब्रेरियन पदों पर पिछली भर्ती वर्ष 2011-12 में हुई थी. उसके बाद से पिछले 14 सालों से कोई नई बहाली नहीं निकली थी. इस लंबे इंतजार के बाद अब जाकर यह सुनहरा मौका उम्मीदवारों को मिलने वाला है. यही कारण है कि हजारों अभ्यर्थियों की नजरें इस भर्ती पर टिकी हुई हैं.
योग्यता क्या चाहिए?
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पुस्तकालय विज्ञान यानी लाइब्रेरी साइंस में स्नातक होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. वहीं आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक की आवश्यकता 40 प्रतिशत रखी गई है. इसके साथ ही अभ्यर्थी का पात्रता परीक्षा पास करना भी जरूरी है.
उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, नई नियमावली के तहत अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी. इस भर्ती में महिलाओं को भी विशेष अवसर दिया जाएगा. कुल पदों में से 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. इसके अलावा इस बार डोमिसाइल नीति भी लागू की जाएगी ताकि राज्य के स्थानीय युवाओं को ज्यादा अवसर मिल सके.
कैसे होगा सिलेक्शन
लाइब्रेरियन पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. परीक्षा में पुस्तकालय विज्ञान से जुड़े विषयों के साथ सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं. परीक्षा का विस्तृत पैटर्न और सिलेबस नोटिफिकेशन जारी होने पर स्पष्ट किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
जब आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी तो उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाना होगा. यहां सबसे पहले नए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके बाकी की जानकारी भरनी होगी. इसके बाद श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा.
ये भी पढ़ें: UGC ने 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, यहां चेक कर लें लिस्ट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
Virgo October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 कन्या राशि के लिए बदलाव और अवसरों से भरा महीना रहेगा. इस महीने बुध, मंगल, शुक्र और गुरु के महत्वपूर्ण गोचर आपके जीवन में व्यवसाय, नौकरी, परिवार और शिक्षा के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव लेकर आएंगे.
नवरात्रि, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे त्योहार आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे. स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ पारिवारिक और प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.
Q1 बिजनेस कैसा रहेगा?
A1 इलेक्ट्रिक, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल और फूड क्षेत्र के लोग लाभ कमाएंगे, लेकिन टेक्सटाइल और मशीनरी में खर्च बढ़ सकता है.
Q2 नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कैसा है?
A2 प्रमोशन और पेमेंट वृद्धि के अवसर हैं, जॉब चेंज के लिए अनुकूल योग हैं, लेकिन कुछ उतार-चढ़ाव भी रह सकते हैं.
Q3 परिवार और लव लाइफ कैसी रहेगी?
A3 पारिवारिक माहौल अक्टूबर में सकारात्मक रहेगा. वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन कुछ दिन तनावपूर्ण रह सकते हैं.
Q4 छात्रों के लिए योग?
A4 प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा में सफलता के योग बनेंगे. स्मृति और समझ में सुधार होगा.
Q5 स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी?
A5 स्वास्थ्य थोड़ी कमजोरी दिखा सकता है. खान-पान और वाहन सावधानी जरूरी है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
महिला वर्ल्डकप का आगाज इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसने हर भारतीय के दिल में जोश भर दिया. जैसे ही सुरों की मलिका श्रेया घोषाल ने स्टेडियम में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया, पूरा मैदान सन्नाटे में डूब गया. हजारों की भीड़ एक पल के लिए थम गई और हर कोई अपने दिल पर हाथ रखकर राष्ट्रगान गुनगुनाने लगा. श्रेया की आवाज में गूंजते “जन गण मन” ने वहां मौजूद हर शख्स के रोंगटे खड़े कर दिए. वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आपको बता दें कि महिला वर्ल्डकप का आगाज 30 सितंबर से हो चुका है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने करोड़ों भारतीयों के दिलों को छू लिया है. मौका था महिला वर्ल्डकप के भव्य उद्घाटन का, जब भारतीय गायिका श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया. मैदान में जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम की विशाल भीड़ खामोश हो जाती है. खिलाड़ी मैदान पर सीधे खड़े हो जाते हैं, दर्शक दीर्घा में बैठे लोग अपने दिलों पर हाथ रखते हैं और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गुनगुनाने लगते हैं. श्रेया घोषाल की सुरमयी आवाज से ऐसा लग रहा था मानो हर धुन सीधे दिलों में उतर रही हो.
यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ
लोगों का कहना है कि इस बार का राष्ट्रगान अब तक के सभी आयोजनों से अलग और बेहद भावुक करने वाला रहा. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं… “श्रेया की आवाज ने गर्व और देशभक्ति की भावना को दोगुना कर दिया.” कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि यह राष्ट्रगान सुनकर आंखें नम हो गईं और दिल में गजब का गर्व महसूस हुआ. वीडियो को shreyaghoshal ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल
[ad_1]
एशिया कप 2025 समाप्त होने के दो दिन बाद ही महिला वनडे वर्ल्ड कप शुरू हो गया था. टूर्नामेंट 30 सितंबर को शुरू हुआ, जिसमें 5 अक्टूबर के दिन भारत और पाकिस्तान की महिला टीम आमने-सामने आने वाली हैं. एशिया कप विवाद के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला लिया है कि महिला वर्ल्ड कप में भी भारतीय खिलाड़ी, पाक टीम के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे. सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई ने खियालड़ियों तक यह जानकारी पहुंचा दी है.
रिपोर्ट्स अनुसार वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय महिला टीम पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाएगी. भारतीय टीम को इस बाबत सूचना दे दी है है. बीसीसीआई इस फैसले में अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करेगा. टॉस के समय भारत और पाकिस्तानी कप्तानों हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच हैंडशेक नहीं होगा, ना फोटोशूट होगा और ना ही मैच के बाद टीम पाक प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएगी.
यह भी देखने योग्य बात होगी कि भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में टॉस प्रेजेंटर कौन होगा. बीसीसीआई की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी के कारण एक ऐसे टॉस प्रेजेंटर के नाम पर मुहर लग सकती है, जो भारत और पाकिस्तान से ना आता हो. कुछ दिन पहले एशिया कप फाइनल मैच में टॉस के समय रवि शास्त्री ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था.
आपको बताते चलें कि महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. मगर वर्ल्ड कप का शेड्यूल ऐसे तैयार किया गया, जिससे भारत और पाकिस्तान का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाए. इसलिए लीग स्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.
भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भी भिड़ते हैं, तो उनके मैच के लिए पहले से न्यूट्रल वेन्यू का विकल्प खुला रखा गया है.
यह भी पढ़ें:
19 छक्के 39 चौके, श्रेयस अय्यर ने मचाई तबाही, रियान पराग भी चमके, भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों से हराया
[ad_2]
[ad_1]
महाराष्ट्र सरकार ने कैंसर पर कंट्रोल की तरफ बड़ा कदम उठाया है. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की तरफ से कैंसर देखभाल नीति को हरी झंडी मिल गई है. अब राज्य के 18 अस्पतालों में मुख्य तौर पर कैंसर का इलाज शुरू किया जाएगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस योजना में जल्दी ही कैंसर के निदान और उसके इलाज को लेकर सभी जिलों में व्यवस्था की जाएगी. ऐसा कहा जा रहा है कि इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र में कैंसर के इलाज को आसान बनाना है.
ऐसा होगा पूरा सिस्टम
महाराष्ट्र के सीएम ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके लिए ‘महाराष्ट्र कैंसर केयर, रिसर्च एंड एजुकेशन फाउंडेशन’ (महाकेयर फाउंडेशन) की स्थापना होगी. जिसके लिए शुरुआत में 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे. इसके अलावा इसी फाउंडेशन में महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत मिलने वाले शुल्क के 20 प्रतिशत हिस्से को भी जोड़ा जाएगा. इसके लिए तीन स्तर पर फंड जुटाया जाएगा, जिसमें क्लिनिकल ट्रायल, सीआरएस फंड और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के फंड शामिल होंगे. साथ ही इस संस्था की देखभाल के लिए सीएम को इसका अध्यक्ष और डिप्टी सीएम को इसका उपाध्यक्ष बनाया जाएगा. इसके साथ ही इसमें स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा.
कैसे होंगे तीन स्तर?
इसके लिए राज्य के 18 अस्पतालों में कैंसर से जुड़े सभी तरह के इलाज की व्यवस्था की जाएगी. इन्हीं अस्पतालों को तीन लेयर एल-1, एल-2 और एल-3 में बांटा जाएगा. इसके अलावा यहां डियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, शल्य चिकित्सा, मानसिक आधार, अनुसंधान, पैलिएटिव केयर और दवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा. इनके अलावा यहीं पर ही ग्रेजुएट व सुपर स्पेशलिटी के बारे में पढ़ाया भी जाएगा.
3 लेयर में शामिल ये अस्पताल
अगर इन तीन लेयर में शामिल अस्पतालों की बात करें, तो इनमें एल-1 कैटेगरी में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल रखा गया है. एल-2 कैटेगरी में औरंगाबाद, नागपुर, मुंबई (जेजे), कोल्हापुर, पुणे, नाशिक और अमरावती के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया गया है. इसके अलावा अगर एल-3 की बात करें तो इसमें अंबाजोगाई, नांदेड, यवतमाल, सातारा, बारामती, जलगांव, रत्नागिरी और शिर्डी संस्थान को शामिल किया गया है.
महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की तरफ से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. प्रदेश में 2025 तक कैंसर मरीजों की संख्या 2020 की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़ जाएगी. ऐसे में सरकार का यह निर्णय लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: कहीं बच्चे को ओवरवेट तो नहीं कर रहा स्कूल का टिफिन, ये हैं बेस्ट लंच आइडिया
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]