महारानी सीक्रेट नेकलेस पहन छा गईं प्रियंका चोपड़ा, अंबानी फैमिली और तृप्ति डिमरी संग दिए पोज
[ad_1]
Photos: महारानी सीक्रेट नेकलेस पहन छा गईं प्रियंका चोपड़ा, अंबानी फैमिली और तृप्ति डिमरी संग दिए पोज
[ad_2]
[ad_1]
Photos: महारानी सीक्रेट नेकलेस पहन छा गईं प्रियंका चोपड़ा, अंबानी फैमिली और तृप्ति डिमरी संग दिए पोज
[ad_2]
[ad_1]
Happy Dussehra 2025 Wishes in Hindi: दशहरा का पर्व आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. इस साल दशहरा या विजयादशमी का त्योहार गुरुवार, 2 अक्टूर 2025 को मनाया जा रहा है.
पौराणिक कथा और मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर मां दुर्गा ने नौ दिनों तक चले युद्ध के बाद महिषासुर असुर का संहार किया था और इसी तिथि पर भगवान राम ने दशानन रावण का वध किया था. इसलिए विजयादशमी का दिन अधर्म की हार और असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर मनाया जाता है. इसलिए हर साल इस तिथि पर रावण का पुतला बनाकर जलाया जाता है.
दशहरा के इस पावन अवसर पर अगर आप भी अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तो और परिवारवालों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखिए दशहरा के टॉप 10 मैसेज Happy Dussehra 2025 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages.
विजय का पर्व है सच्चाई का प्रतीक
हर दिन बजे आपकी जिंदगी में उजाले का संगीत.
विजयादशमी 2025 की हार्दिक बधाई.

रावण की तरह हर बुराई को जलाओ
अपने मन के भीतर भलाई जगाओ.
विजयादशमी की शुभकामना

जले अहंकार और लोभ की ज्वाला,
सजे आपके जीवन में प्रेम का सुंदर प्याला.
विजयादशमी पर्व की शुभकामना.

दशहरा लाए नया उजाला,
हर कोना जगमगाए निराला.
रावण सा हर दुख मिट जाए,
आपका हर सपना सच हो जाए.

सत्य और धर्म की है पहचान,
राम जी का इसमें है सम्मान.
दशहरे पर करें बुराई का अंत,
जीवन बने खुशियों का संत.

राम की मर्यादा जीवन में उतारो,
सीता जैसी श्रद्धा को संवारो.

दशहरे पर यही है संदेश,
सत्य और धर्म का करो हमेशा विशेष.
शुभ दशहरा 2025

राम जी की लीला है न्यारी,
दशहरा देता शिक्षा सारी.
सदा अच्छाई को अपनाओ,
बुराई को जीवन से हटाओ.
जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा
तब तकक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा.
हैप्पी विजयादशमी 2025
ये भी पढ़ें: Ravan Dahan 2025: दशहरा पर घर में रावण दहन करना चाहिए या नहीं? इससे कोई दोष तो नहीं लगता है, जानें सच्चाई
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
Aaj Ka Singh Rashifal 2 October 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा 6वें भाव में होने से कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है. सुकर्मा योग के प्रभाव से वित्तीय मामलों में रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों ही क्षेत्रों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें. लापरवाही करने से छोटी परेशानी भी बड़ी बन सकती है. समय पर भोजन और आराम जरूरी है.
बिजनेस राशिफल
मीडिया और टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन के लिए दिन लाभकारी रहेगा. मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे. नेटवर्क का विस्तार करने से और अधिक लाभ मिलेगा.
लव और फैमिली राशिफल
किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा. खास रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल बढ़ेगी. युवाओं की किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी.
जॉब राशिफल
सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. इससे उनके कौशल का प्रदर्शन होगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी. वर्किंग वुमन के लिए दिन उत्तम है, लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे.
धन राशिफल
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. रुके हुए कार्य पूरे होने से आर्थिक राहत मिलेगी.
युवा और करियर राशिफल
यंग जनरेशन के लिए दिन खास रहेगा. मित्रों से मुलाकात और नए अवसर मिलेंगे. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
आज का उपाय
सूर्य देव को जल अर्पित करें और “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें. इससे आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी.
FAQs
Q1 क्या सिंह राशि वालों को आज वित्तीय राहत मिलेगी?
हाँ, कर्ज से छुटकारा मिलने और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है.
Q2 क्या सिंह राशि के युवाओं के लिए दिन शुभ है?
हाँ, युवाओं को मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा और करियर में नई ऊर्जा आएगी.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
सुनिए अच्छी खबर! अगर आप अपने बच्चे के लिए स्कूल तलाश रहे हैं या फिर आपको अच्छी पढ़ाई की चिंता सता रही है तो राहत की सांस लीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट मीटिंग में देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दे दी गई है. इन स्कूलों से न सिर्फ क्वालिटी एजुकेशन मिलेगी, बल्कि लाखों बच्चों के सपनों को नए पंख भी लगेंगे. इसके लिए 5862 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है, जो अगले 9 साल में खर्च किए जाएंगे.
किन चीजों पर कितना होगा खर्च?
बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2585 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसका मतलब है कि मॉडर्न क्लासरूम, लैब्स और प्लेग्राउंड सब चीजें बनाई जाएंगी. इसके अलावा 3277 करोड़ रुपये टीचर्स की सैलरी से लेकर बुक्स आदि पर खर्च किए जाएंगे. ये स्कूल NEP 2020 के मुताबिक ‘आदर्श विद्यालय’ होंगे. इसके अलावा पहली बार बालवाटिका (3-6 साल के बच्चों के लिए) शामिल होगी. इनमें खेल-खेल में सीखना, क्रिएटिविटी बढ़ाना आदि सब होगा.
कहां-कहां खुलेंगे ये स्कूल?
गौर करने वाली बात यह है कि केंद्रीय विद्यालयों की डिमांड जोरों पर है. इस वक्त देश में 1288 स्कूल चल रहे हैं, जिनमें 13.62 लाख बच्चे पढ़ते हैं. दिसंबर 2024 में 85 नए मंजूर हुए थे और अब 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी गई है.
कुल मिलाकर 17 राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों में ये 57 स्कूल खोले जाएंगे. बता दें कि 1962 से चल रही यह स्कीम केंद्रीय कर्मचारियों, आर्मी और पैरामिलिट्री के बच्चों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब हर बच्चे को फायदा मिल रहा है.
कितना होगा फायदा?
यह फैसला क्यों माना जा रहा गेम चेंजर?
यह NEP 2020 को स्ट्रॉन्ग करने का कदम है. इन स्कूलों में मल्टी-लैंग्वेज, वोकेशनल स्किल्स, होलिस्टिक ग्रोथ आदि भी होंगे. दरअसल, कोविड महामारी के बाद एजुकेशन पर फोकस बढ़ा है और यह कदम इस दिशा में तरक्की दिलाएगा.
यह भी पढ़ें: RBI में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन का मौका आज, तुरंत करें इस भर्ती के लिए अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
Share Market News : भारतीय शेयर बाजार में पिछले आठ दिनों से चल रही गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग ही गया. 1 अक्टूबर को 30 अंकों वाली बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 715.69 अंक या 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 80,983.31 अंकों पर बंद हुई. निफ्टी 50 इंडेक्स 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 24,836 अंक लेकर हरे निशान के साथ बंद हुआ.
भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समिति के फैसले के बाद बाजार में तेजी देखी गई. हालांकि आरबीआई के फैसले से पहले इंडेक्स में उतार चढ़ाव जारी था, पर बाद में इसमें तेजी देखी गई. निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा जताया. जिससे शेयर बाजार में हरियाली रही.
बीएसई सेंसेक्स के टॉप गेनर
बीएसई सेंसेक्स के टॉप लूजर
1. बजाजफाइनेंस
2. एसबीआईएन
3. टाटास्टील
4, ऐशियन पेंट
5. मारुति
शेयर बाजार में उछाल की क्या है वजह?
आरबीआई ने रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा, जिसके बाद निवेशकों ने बैंक शेयरों की खरीदारी की. जिसके कारण शेयर बाजार में तेजी देखी गई. साथ ही निवेशकों ने पिछले आठ ट्रेडिंग में जारी गिरावट के बावजूद भी निचले स्तरों पर खरीदारी जारी रखी. जिससे बाजार की स्थिति में सुधार हुआ और आखिरकार यह हरे निशान पर बंद हुआ.
आरबीआई गवर्नर ने जानकारी दी कि समिति ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. रेपो रेट में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई है. रेपो रेट में कोई बदलाव ना होने से त्योहारी सीजन में कर्ज लेकर खरीदारी करने वालों को निराशा हुई है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: India Manufacturing PMI : देश में मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार धीमी, रोजगार को लेकर बुरी है खबर
[ad_2]
[ad_1]
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए है. इसमें कहा गया है कि अगर कोई देश दोहा पर हमला करता है तो अमेरिका उस पर सैन्य कार्रवाई करेगा. पिछल महीने इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक किया था. अमेरिका सहित कई देशों ने इस हमले की निंदा की थी.
‘कतर पर हमला अमेरिका के लिए खतरा’
कार्यकारी आदेश में आश्वासन दिया गया, “अगर कतर पर किसी भी तरह का सैन्य हमला होता है तो उसे अमेरिका की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा माना जाएगा. ऐसे हमले की स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका और कतर शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए राजनयिक, आर्थिक और यदि आवश्यक हो तो सैन्य उपाय करेगा.”
कई खाड़ी देशों की तरह कतर भी अमेरिकी सेना की मेजबानी करता है और बदले में वाशिंगटन सुरक्षा की गारंटी देता है. अमेरिका के सहयोगी इजरायल की ओर से किया गया हाल का हमला सवाल खड़े करता है क्योंकि यह कतर के अधिकारियों के लिए एक झटका था.
नेतन्याहू का कतर पर आरोप
कतर पर हवाई हमला करने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहा पर हमास को सुरक्षित पनाहगाह देने का आरोप लगाया था. गाजा में युद्ध समाप्त करने में मध्यस्थ के रूप में कतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. इजरायली हमले के बाद हमास ने दावा किया कि उनका कोई भी वरिष्ठ नेता नहीं मारा गया. द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हमला करने की प्लानिंग करने वाला खलील अल-हय्या का बेटा मारा गया.
‘दोहा पर हमला हुआ तो तुरंत जवाब मिलेगा’
ट्रंप ने अपने आदेश में कतर को सुरक्षा का वादा किया है. इसमें कहा गया, “अमेरिका के रक्षा मंत्री विदेश मंत्री और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के साथ समन्वय बनाकर कतर की सुरक्षा की योजना बनाएंगे, ताकि अगर दोहा पर कोई देश हमला करेगा तो उसे तुरंत जवाब दिया जाए.”
ये भी पढ़ें : ‘सेल्समैन की तरह दिख रहे थे आसिम मुनीर’, व्हाइट हाउस में ट्रंप को सूटकेस खोल गिफ्ट दिखाने पर भड़के पाकिस्तानी सांसद
[ad_2]
[ad_1]
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी और उसे बहुत दूर तक घसीटता हुआ लेकर चला गया. इस खतरनाक दृश्य का सड़क पर मौजूद लोगों ने वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ड्राइवर ने स्कूटी को 3 किलोमीटर तक घसीटा
वीडियो में देखा गया कि रात के समय बोलेरो गाड़ी एक स्कूटी को घसीटती हुई सड़क पर दौड़ रही है. गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर चिंगारी निकल रही थी, जो इस घटना को बहुत भयावह बनाता है. दावा किया जा रहा है कि गाड़ी को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन गाड़ी में बैठा ड्राइवर गाड़ी रोकने का नाम ही नहीं ले रहा था.
ड्राइवर ने स्कूटी को लगभग 3 किलोमीटर तक घसीटा था, जिसके कारण स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि स्कूटी का मालिक कहां है और हादसे के समय वो कहां था.
लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को रोका
इस घटना का वीडियो सड़क पर चल रही किसी वाहन सवार व्यक्ति ने बनाया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी कितनी तेज स्पीड से स्कूटी को घसीट रही है. लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को रुकवाया गया.
ये हादसे और भी खतरनाक साबित हो सकता था, लेकिन लोगों की तेजी के कारण कार को रुकवाया दिया गया. ये घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.
[ad_1]

इनमें से सबसे खतरनाक और चर्चा में रहने वाला ड्रोन है “रुस्तम-2”. भारत का सबसे एडवांस कॉम्बैट ड्रोनरुस्तम-2 जिसे अब “Tapas-BH 201” नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे एडवांल लड़ाकू ड्रोन माना जाता है. यह मीडियम अल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) श्रेणी का ड्रोन है जो लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है और दुश्मन की गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकता है.

खास बात यह है कि यह ड्रोन केवल निगरानी के लिए ही नहीं बल्कि हथियारों से लैस होकर हमला करने में भी सक्षम है.इसकी खतरनाक तकनीकलंबी उड़ान क्षमता: रुस्तम-2 लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक उड़ सकता है और लगभग 250 किलोमीटर तक की दूरी से दुश्मन पर निगरानी रख सकता है.

यह करीब 35,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है जिससे यह रडार की पकड़ में आसानी से नहीं आता. इसमें हाई-रेजोल्यूशन इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और इंफ्रारेड कैमरे लगे हैं जो दिन-रात किसी भी मौसम में निगरानी करने में सक्षम बनाते हैं.

रुस्तम-2 पर प्रिसिजन-गाइडेड बम और मिसाइल लगाए जा सकते हैं. इसका मतलब यह है कि यह ड्रोन दुश्मन के ठिकानों को बिना पायलट की जान जोखिम में डाले तबाह कर सकता है. भारत का यह एडवांस ड्रोन चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के लिए बड़ी चुनौती है. सीमा पर निगरानी, दुश्मन के ठिकानों की पहचान और लक्ष्य पर सटीक हमला करने की क्षमता इसे और भी खतरनाक बनाती है.

इसकी वजह से दुश्मन देशों की सैन्य गतिविधियों पर लगातार भारतीय सेना की नज़र रहती है जिससे उन्हें दबाव झेलना पड़ता है. भारत केवल रुस्तम-2 तक सीमित नहीं है. आने वाले समय में भारत और भी एडवांस सशस्त्र ड्रोन जैसे कि “Ghatak Stealth UCAV”, विकसित कर रहा है. ये ड्रोन स्टेल्थ तकनीक से लैस होंगे, यानी रडार उन्हें पकड़ नहीं पाएंगे. यदि ये प्रोजेक्ट सफल होते हैं तो भारत पूरी दुनिया में ड्रोन टेक्नोलॉजी में बड़ी ताकत बन जाएगा.

भारत का रुस्तम-2 ड्रोन केवल एक निगरानी ही नहीं बल्कि एक घातक हथियार भी है. इसकी एडवांस तकनीक, लंबी उड़ान क्षमता और हथियारों की मारक योग्यता इसे भारत का सबसे खतरनाक ड्रोन बनाती है. यही कारण है कि दुश्मन देशों के पसीने छूट जाते हैं क्योंकि भारत अब किसी भी खतरे का जवाब आधुनिक तकनीक से देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Published at : 01 Oct 2025 01:10 PM (IST)
[ad_2]
[ad_1]
भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं. ILT20 लीग का ऑक्शन आज दुबई में करवाया गया, जिसमें अश्विन का बेस प्राइस एक लाख 20 हजार डॉलर था, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ रुपये के बराबर है. अश्विन के रिकॉर्ड और आंकड़ों को देखते हुए उनका नीलामी में अनसोल्ड जाना चौंकाने वाला विषय रहा.
अश्विन ने कुछ महीने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से भी रिटायरमेंट लेने के बाद ILT20 लीग के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. उनका यह रजिस्ट्रेशन खूब चर्चा में रहा था. अश्विन ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर में 5 अलग-अलग टीमों के लिए कुल 221 मैच खेले, जिनमें बतौर गेंदबाज उन्होंने 187 विकेट लिए. वहीं बल्लेबाजी में उनके नाम 833 रन हैं.
आईपीएल के पिछले ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 सीजन में वो 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट ले पाए थे. खैर अश्विन चाहे ILT20 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हों, लेकिन इसी बीच उन्होंने बिग बैश लीग के अगले सीजन के लिए डील साइन कर ली है. 14 दिसंबर से शुरू होने वाले BBL के अगले सीजन में अश्विन सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे.
अश्विन सिडनी थंडर के लिए पहला मैच खेलते ही भारतीय नेशनल टीम का हिस्सा रहे ऐसे पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे, जो BBL में खेले हों.
अश्विन ने खुद बताया था कि, “सिडनी थंडर का मैनेजमेंट अपनी बातों को लेकर बहुत स्पष्ट था कि वो टीम में मुझसे कैसे काम लेंगे. अधिकारियों के साथ मेरी वार्ता बहुत अच्छी रही और दोनों पक्ष मेरे टीम में किरदार पर सहमत थे. मैं थंडर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हूं.”
यह भी पढ़ें:
वर्ल्ड नंबर-1 बने पाकिस्तान के सैम अयूब, एशिया कप में 4 बार जीरो पर हुए थे आउट; इस भारतीय से छिना ताज
BCCI ने फिर पाकिस्तान पर फोड़ा ‘नो हैंडशेक’ वाला बम, ODI वर्ल्ड कप में भी हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया
[ad_2]
[ad_1]
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने परंपरा, आस्था और आधुनिक सोच के बीच की जंग को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. वीडियो में एक महिला हाफ पेंट पहनकर मंदिर में दाखिल होने की कोशिश करती है. इसके बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड और पुजारियों के साथ उसकी जमकर बहस हो जाती है. महिला का कहना है कि मंदिर के ड्रेस कोड के नियम इंसानों ने बनाए हैं, भगवान ने नहीं. यही वजह है कि वह इन नियमों को मानने से साफ इनकार कर देती है, यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर जबरदस्त बहस का मुद्दा बन चुका है.
वीडियो के मुताबिक, यह घटना एक प्रमुख मंदिर की बताई जा रही है, जहां एक महिला अपने साथी के साथ दर्शन करने पहुंची. लेकिन महिला ने उस वक्त हाफ पेंट पहन रखी थी. जैसे ही वह मंदिर परिसर में दाखिल होने लगी, वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया. इसके बाद पुजारियों ने भी गार्ड का समर्थन किया और कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए मर्यादा और ड्रेस कोड का पालन जरूरी है. इसके बाद मानों महिला भड़क गई और अजीब अजीब तर्क देने लगी. महिला का कहना था कि कपड़ों वाले नियम इंसानों ने बनाए हैं भगवान ने नहीं.
Woman got into a heated argument with the police and the priest after being denied entry for wearing shorts
Hindu temples should have a dress code for both genders. pic.twitter.com/asMegXPBed
— Hindutva Vigilant (@VigilntHindutva) October 1, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को दो गुटों में बांट दिया है. एक गुट महिला के समर्थन में खड़ा है और कह रहा है कि मंदिर में जाने के लिए पहनावे को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए. जबकि दूसरा गुट परंपरा और आस्था का हवाला देते हुए महिला की हरकत को पूरी तरह गलत बता रहा है. काफी देर तक चली इस गरमागरम बहस के बाद आखिरकार महिला और उसका साथी मंदिर से वापस लौट गए. अंदर खड़ी महिला ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल
वीडियो को @VigilntHindutva नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आप लोग तय नहीं करेंगे कि महिलाएं क्या पहनेंगी. एक और यूजर ने लिखा…मंदिर में तमीज के कपड़ों में जाना ही उचित है, ऐसे कपड़ों में आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मंदिर में महिला और पुरुष दोनों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किए जाएं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ