19 छक्के 39 चौके, श्रेयस अय्यर ने मचाई तबाही, रियान पराग भी चमके, भारत की 171 रनों से बंपर जीत

[ad_1]


भारत ने पहले अनऑफिशियल वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों से हरा दिया है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया A टीम इस समय भारत दौरे पर आई हुई है. बुधवार को इंडिया A ने पहले खेलते हुए 413 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था, जिसमें श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य की शतकीय पारी शामिल रही. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 242 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

ये मैच कल यानी 30 सितंबर को खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण इसकी तारीख बदल कर 1 अक्टूबर कर दी गई. टीम इंडिया के लिए प्रियांश आर्य ने महज 84 गेंदों में 101 रनों की दमदार पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की थी.

भारतीय टीम ने 413 रन बनाने के दौरान चौके-छक्कों की जमकर बारिश की. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने मैच में कुल मिलाकर 39 चौके लगाए और 19 छक्के भी लगाए. भारतीय खिलाड़ियों ने 270 रन तो सिर्फ बाउंड्री लगाकर ही बना लिए थे.

श्रेयस अय्यर का शतक, रियान पराग भी चमके

श्रेयस अय्यर फिलहाल टी20 टीम से बाहर हैं, वहीं हाल ही में उन्होंने BCCI से आग्रह किया था कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से कुछ समय आराम दिया जाए. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 83 गेंदों में 110 रन की पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए.

उन्होंने रियान पराग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की दमदार पार्टनरशिप भी की. पराग ने 42 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेल समां बांधा, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 ही छक्के लगाए. उनके अलावा आयुष बदोनी ने भी महफिल लूटी, जिन्होंने आखिरी ओवरों में 27 गेंद खेलकर 50 रन जड़ दिए.

भारतीय टीम ने गेंदबाजी में भी दम दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को झटके पे झटके दिए. एक समय ऑस्ट्रेलिया A टीम ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद कंगारू टीम में विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 8 विकेट महज 73 रनों के भीतर गंवा दिए.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने फिर पाकिस्तान पर फोड़ा ‘नो हैंडशेक’ वाला बम, ODI वर्ल्ड कप में भी हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया

[ad_2]

कुंभ राशि के लिए अक्टूबर माह खास, व्यापार और जॉब में मिलेगा बेहतर परिणाम! पढ़ें मासिक राशिफल

[ad_1]


Aquarius October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 का महीना कुंभ राशि के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा. इस महीने बुध, शुक्र और गुरु के गोचर आपकी जीवनशैली, व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में बदलाव ला सकते हैं.

नवरात्रि, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे. इस महीने किए गए प्रयास लंबे समय तक आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. आइए जानते हैं कुंभ राशि का मासिक राशिफल क्या कहता है?

बिजनस एंड वेल्थ

02 से 23 अक्टूबर तक बुध नवम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का संबंध होने से ग्रॉसरी, क्रॉकरी और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसमैन के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

09 अक्टूबर से शुक्र अष्टम भाव में रहते द्वितीय भाव पर होने से सही माध्यमों से अच्छा धन कमाने के अवसर मिलेंगे.

09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र परिवर्तन योग के कारण नए वाहन या बिजनेस इन्वेस्टमेंट में खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके व्यवसाय की वृद्धि में मदद करेगा. शनि-केतु षडाष्टक संबंध पार्टनरशिप में चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए आमदनी बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

1,6,7,12,13,21,22,23 तारीख को खर्चे रहेंगे, लेकिन फॉरेन स्रोत से धन प्राप्ति भी संभव है. 17 से 26 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का पराक्रम योग गवर्नमेंट फील्ड से लाभ दिला सकता है.

जॉब एण्ड प्रॉफेशन

02 से 10 अक्टूबर तक सूर्य-चंद्रमा हस्त नक्षत्र में रहने से नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

17 अक्टूबर तक सूर्य अष्टम भाव में नीच होने के कारण खर्च बढ़ सकते हैं.

2,3,10,11,19,20,28,29,30 तारीख को फार्मास्यूटिकल और मार्केटिंग कर्मचारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

17 से 26 अक्टूबर तक नवम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल कर्मचारियों के लिए लाभकारी रहेगा.

18 अक्टूबर से गुरु षष्ठ भाव में उच्च होकर एक से अधिक पार्ट-टाइम माध्यम से धन प्राप्ति के अवसर देंगे. 26 अक्टूबर तक मंगल-शनि षडाष्टक संबंध खर्च बढ़ा सकते हैं, इसलिए आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान दें.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप

08 अक्टूबर तक शुक्र-राहु दृष्टि संबंध के कारण वाणी में कड़वाहट से बचें. 09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र परिवर्तन योग परिवार में सुख-शांति और नए वाहन खरीदने के अवसर लाएगा.

सप्तम भाव में केतु की दृष्टि भाई-बहनों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है.

17 से 27 अक्टूबर तक शुक्र-चंद्रमा हस्त नक्षत्र में सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन परिवार के लिए समय कम रहेगा.

17 अक्टूबर से सूर्य नवम भाव में नीच होने के कारण पिताजी के साथ संवाद में सावधानी रखें.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स

02 से 23 अक्टूबर तक नवम-पंचम राजयोग से स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा.

13 अक्टूबर तक मंगल-चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिल सकती है.

17 अक्टूबर तक गुरु पंचम भाव में होने से रुचि बनी रहेगी और अच्छे अंक मिलेंगे.

18 अक्टूबर से गुरु षष्ठ भाव में उच्च होकर हायर एजुकेशन में सफलता का योग बनेगा.

27 अक्टूबर से मंगल दशम भाव में रहते स्पोर्ट्स पर्सन चोट के कारण बड़े इवेंट से हट सकते हैं.

हेल्थ और ट्रैवल्स

16 अक्टूबर तक सूर्य अष्टम भाव में रहते स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें. शनि वक्री होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है. 15 अक्टूबर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी यात्रा संभव है. खान-पान में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय उपचार लें.

उपाय

  • 02 अक्टूबर (विजयदशमी): लाल कपड़े में मसूर की दाल, पांच लाल फल, गुड़, एक मीठा पान, दस ग्राम लौंग, पांच रुपए का सिक्का, सिन्दूर की पुड़िया बांधकर राम व हनुमान मंदिर में अर्पित करें.
  • 06 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा): पवित्र जल में स्नान करें या घर में गंगाजल मिलाकर नहाएं. रात में खीर चंद्रमा की रोशनी में रखें और सुबह परिवार के साथ ग्रहण करें.
  • 10 अक्टूबर (करवा चौथ): रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर शिव-पार्वती का पूजन करें और ऊँ अधनाथाय नमः मंत्र का जाप करें.
  • 16 अक्टूबर: श्रृंगार सामग्री का दान करें.

FAQs (अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल)

Q1. अक्टूबर 2025 में कुंभ राशि के लिए व्यवसाय कैसा रहेगा?
A1. कृषि, ट्रेडिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में लाभ के योग हैं. टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर में सावधानी रखें.

Q2. नौकरीपेशा कुंभ राशि वालों के लिए समय कैसा रहेगा?
A2. ट्रांसफर और प्रमोशन के योग हैं, लेकिन IT और फाइनेंस सेक्टर में चुनौतियां आ सकती हैं.

Q3. परिवार और लव लाइफ कैसी रहेगी?
A3. नए रिश्ते और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, लेकिन संवाद में सावधानी आवश्यक है.

Q4. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए माह कैसा रहेगा?
A4. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अनुकूल है. मेहनत का फल अच्छे अंक के रूप में मिलेगा.

Q5. स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में सावधानी कैसी रहेगी?
A5. खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लंबी यात्रा और मेहनत से पहले तैयारी आवश्यक है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

टैरिफ वॉर के बाद पहली बार मिलेंगे PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब और कहां होगी मुलाकात?

[ad_1]


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस महीने के अंत में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मुलाकात हो सकती है. दरअसल, दोनों देशों के नेता आगामी आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) के इतर द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 26-27 अक्टूबर, 2025 को मलेशिया के दौरे पर जाने वाले हैं. वहीं, मलेशिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. अगर राष्ट्रपति ट्रंप इस सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि करते हैं, तो यह पहला बहुपक्षीय मंच होगा, जहां वाशिंगटन की ओर से भारत पर 50 परसेंट का टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के नेता आमने-सामने होंगे.

अमेरिका का भारत से रिश्तों में तनाव

अमेरिका की ओर से भारत के सामानों पर 50 परसेंट टैरिफ लगाने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया है. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका इन दिनों पाकिस्तान के साथ अपनी नजदीकी बढ़ा रहा है. भारत के साथ अमेरिका का तनाव तब और ज्यादा बढ़ गया, जब ट्रंप ने नई दिल्ली को मॉस्को के साथ ऊर्जा संबंधों, खासकर कच्चे तेल के आयात को लेकर निशाना बनाया.

रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप कर चुके हैं आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर बार-बार भारत की आलोचना कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने भारत को चेतावनी भी दी है कि इस तरह की खरीद यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए मॉस्को पर दबाव डालने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को कमजोर करती है.

ट्रंप के सहयोगी पीटर नवारो ने की तीखी बयानबाजी

रूसी तेल आयात को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा पिछले कुछ महीनों से ट्रंप के कई सहयोगियों ने भी भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है, जिसमें पीटर नवारो का नाम भी शामिल है. नवारो ने भारत पर बयानबाजी करते हुए यहां तक कह दिया कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष मोदी का युद्ध है. इसके साथ ही उन्होंने भारत पर अपनी रिफाइनरियों के जरिए मुनाफाखोरी करने का भी आरोप लगाया और भारत को रूसी तेल का लॉन्ड्रोमैट करार दिया.

यह भी पढे़ंः ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन! टैरिफ के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी से कब होगी मुलाकात?

[ad_2]

ओडिशा में अब करना होगा 10 घंटे काम, महिलाओं को मिलेगा नाइट शिफ्ट का ऑप्शन

[ad_1]


देश के कामकाजी माहौल में बड़ा बदलाव आने वाला है. ओडिशा राज्य सरकार ने सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और फैक्ट्रियों में अधिकतम दैनिक कार्य समय 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी जाएगी और श्रमिकों के लिए ओवरटाइम वेतन बढ़ाया जाएगा. यह बदलाव शायद देश में किसी भी राज्य में पहली बार किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री मोहन चरण मझी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैक्ट्रियों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए कई महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी गई. इन संशोधनों का मकसद उत्पादकता बढ़ाना, व्यवसाय करने में आसानी और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दैनिक अधिकतम काम का समय 10 घंटे होगा, लेकिन सप्ताह में कुल 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं किया जा सकेगा. ये नियम सभी उद्योगों, फैक्ट्रियों, दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लागू होंगे.

महिलाओं के लिए नए अवसर

फैक्टरीज एक्ट में संशोधन के बाद महिलाओं को रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, यह केवल उनके लिखित सहमति पर ही संभव होगा. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और अन्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों का ध्यान रखा जाएगा.

राज्य सरकार अधिसूचना के माध्यम से काम के कुल समय को ब्रेक के बिना 6 घंटे तक बढ़ा सकती है. अगर 12 घंटे तक का शिफ्ट समय हो तो बीच में ब्रेक अनिवार्य होगा. इस तरह कुल काम का समय ब्रेक के साथ 13 घंटे से ज्यादा नहीं होगा. सप्ताह में ओवरटाइम सहित कुल काम का समय 60 घंटे से अधिक नहीं होगा.

ओवरटाइम वेतन में वृद्धि

ओवरटाइम पर काम करने वाले कर्मचारियों को अब साधारण वेतन का दोगुना भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा किसी भी वित्तीय वर्ष में तिमाही के आधार पर ओवरटाइम की सीमा 115 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे कर दी गई है.

दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए सुविधाएं

ये संशोधन उन सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लागू होंगे जिनमें 20 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. अब व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पास विकल्प होगा कि वे 24×7 और 365 दिन खुला रह सकें.

क्या होगा फायदा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुधारों से छोटे व्यवसायों पर कानूनी बोझ कम होगा और उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, कर्मचारियों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी क्योंकि अब अधिक ओवरटाइम करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: RBI में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन का मौका आज, तुरंत करें इस भर्ती के लिए अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

50 हजार करोड़ की संपत्ति के बावजूद गांव में रहते हैं जोहो के फाउंडर श्रीधर वेंबू

[ad_1]


इन दिनों जोहो कॉर्पोरेशन की Arattai ऐप हर किसी की जुबान पर चढ़ चुकी है. WhatsApp के विकल्प के तौर पर देखी जा रही यह ऐप ऐप्पल के ऐप स्टोर में शीर्ष पर पहुंच गई थी. इस ऐप के साथ-साथ लोग अब जोहो कॉर्पोरेशन के फाउंडर श्रीधर वेंबू के बारे में भी भी खूब चर्चा कर रहे हैं. करोड़ों की संपत्ति के मालिक वेंबू गांव में रहते हैं और आज भी साइकिल की सवारी करते हुए दिख जाते हैं. आइए जानते हैं कि वेंबू का सफर कैसा रहा है. 

IIT से की पढ़ाई

1968 में पैदा हुए श्रीधर वेंबू का सफर असल मायनों में प्रेरणादायी है. उन्होंने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से PhD की है. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने कुछ समय क्वालकॉम में सिस्टम डेटा इंजीनियर की नौकरी की. कुछ ही समय में यहां उनका मन भर गया और उन्होंने खुद की कंपनी शुरू करने का मन बना लिया. 1996 में उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर AdventNet की शुरुआत की, जो आगे चलकर जोहो कॉर्पोरेशन बन गई. आज यह भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है. 

गांव में रहते हैं अरबपति वेंबू

फोर्ब्स की 2024 की इंडिया के टॉप 100 अरबपतियों की लिस्ट में वेंबू 51वें स्थान पर है. पिछले कुछ समय से उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबति वेंबू के परिवार की नेट वर्थ 50 हजार करोड़ से ज्यादा है. इतना पैसा होने के बावजूद वेंबू बेहद सादगी से अपना जीवन जीते हैं. 2019 में वो सिलिकॉन वैली छोड़कर तमिलनाडु के टेनकासी में आ बसे. आसपास की जगहों पर जाने के लिए वो किसी बड़ी गाड़ी की जगह साइकिल का इस्तेमाल करते हैं. 2021 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था. 

ये भी पढ़ें-

आपके आईफोन की बैटरी को खराब कर देंगी ये गलतियां, कभी भी न करें ये काम

[ad_2]

भारत के अमीरों की लिस्ट में अंबानी-अडानी की बादशाहत बरकरार, जानें कौन कितने नंबर पर

[ad_1]


Hurun India Rich List 2025: एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में देश के 358 अरबपतियों में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी और दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का दबदबा बरकरार है. मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 105 अरब डॉलर आंकी गई है.

अमीरों की लिस्ट में अंबानी-अडानी की बादशाहत

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके परिवार की संपत्ति 8.15 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है. चौवालीस वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है और 2.84 लाख करोड़ रुपये के साथ भारत की सबसे अमीर महिला तथा टॉप-1 युवा सदस्य बनी हैं.

इसके अलावा चेन्नई के श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने हैं और वह एआई स्टार्टअप Perplexity के फाउंडर भी हैं. 70 वर्षीय नीरज बजाज और उनके परिवार की संपत्ति बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जिससे वे छठे स्थान पर हैं..

लिस्ट में जुड़े नए अरबपति

लिस्ट में नए नामों में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 12,490 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ पहली बार शामिल हुए हैं. वहीं, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पेटीएम के शेयरों में 124 प्रतिशत की उछाल के बाद फिर से लिस्ट में आए हैं. इसके अलावा, जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा की कंपनी की संपत्ति 5.9 अरब डॉलर आंकी गई है और आदित पालीचा भी युवा अरबपतियों की लिस्ट में नई एंट्री हैं.

इस सूची से स्पष्ट है कि भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और एंटरटेनमेंट सेक्टर का बड़ा योगदान है, जबकि पारंपरिक उद्योगों में भी अंबानी और अडानी की पकड़ मजबूत बनी हुई है.

गौरतलब है कि इस बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 1687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इनमें 284 नए नाम है. सूची में शामिल लोगों ने औसतन करीब रोजाना 1991 करोड़ रुपये की संपत्ति आर्जित की है. सबसे खास बात है कि मुंबई से 451, दिल्ली में 223 और बेंगलुरू में 116 लोगों को शामिल किया गया है. इनमें 101 महिलाएं हैं.

ये भी पढ़ें: RBI के इन तीन कदमों से अब भारतीय रुपये का इंटरनेशनल ट्रेड में बढ़ने जा रहा दबदबा!

[ad_2]

वर्ल्ड नंबर-1 बने सैम अयूब, एशिया कप में 4 बार जीरो पर हुए थे आउट; इस भारतीय से छिना ताज

[ad_1]


भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है. बुधवार को आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग जारी की है. टी20 इंटरनेशनल में ऑलराउंडर की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है. 2025 एशिया कप में चार बार जीरो पर आउट होने वाले पाकिस्तान के सैम अयूब अब टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. 

ताजा रैंकिंग में हार्दिक पांड्या एक स्थान फिसलकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि सैम अयूब चार स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर-1 बने हैं. बता दें कि 2025 एशिया कप में सैम अयूब 4 बार जीरो पर आउट हुए थे. इस टूर्नामेंट में सैम अयूब ने बल्ले से सिर्फ 48 रन बनाए थे. हालांकि, गेंदबाजी में सैम ने कमाल का प्रदर्शन किया था. 

2025 एशिया कप में सैम अयूब ने ओमान के खिलाफ सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट झटके थे. इसके अलावा भारत के खिलाफ उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. इस एशिया कप के 7 मैचों में सैम अयूब ने कुल 8 विकेट चटकाए थे. 

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में इतिहास रचा है. अभिषेक सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 25 साल के अभिषेक ने अब तक की सर्वोच्च रेटिंग (931) हासिल करते हुए लगभग पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

अभिषेक ने एशिया कप 2025 के 7 मुकाबलों में 44.86 की औसत के साथ 314 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सुपर-4 मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन, जबकि बांग्लादेश के विरुद्ध 75 रन की पारी खेली. श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने 61 रन बनाए थे. वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. 

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा 931 अंकों की रेटिंग पर पहुंच गए. इसके साथ उन्होंने 919 अंकों की पिछली सर्वश्रेष्ठ रेटिंग को पीछे छोड़ दिया, जो इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान ने 2020 में हासिल की थी. अभिषेक ने साथ ही सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को भी सबसे ज्यादा रेटिंग अंक के मामले में पछाड़ दिया है.

[ad_2]

पाकिस्तान में छिड़ा गृहयुद्ध… PoK में सड़कों पर उतरे लोग, निहत्थे कश्मीरियों पर पुलिस ने बरसा

[ad_1]


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में लोग सड़कों पर उतरकर शहबाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. जनता लगातार तीसरे दिन भी सड़कों पर उतरकर आगजनी, चक्काजाम करके सोई हुई शहबाज सरकार को जगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार प्रदर्शन कुचलने की कोशिश में जुटी हुई है. बुधवार (1 अक्टूबर, 2025) को सुरक्षाबलों और कश्मीरियों के बीच जमकर हिंसा हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत पुलिस की फायरिंग में हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

ये बीते तीन दिन में पाकिस्तानी पुलिस की ओर से किया गया दूसरा नरसंहार है. इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी पुलिस और सरकार की समर्थक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस ने लोगों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

पाकिस्तान के अन्य इलाकों में भी भड़की हिंसा की आग

PoK में पाकिस्तानी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच बुधवार को हुई ये तीसरी बड़ी झड़प है. यहां अब हिंसा की आग अन्य इलाकों में भी पहुंचने लगी है. अब तक PoK के कश्मीरी और पाकिस्तानी पुलिस मुजफ्फराबाद में आमने-सामने थे. अब धीरकोट के अलावा PoK के मीरपुर जिले के ददयाल इलाके में भी झड़प हुई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पीओके में किस तरह AK-47 से पाकिस्तानी पुलिस कश्मीरियों का नरसंहार कर रही है, उसकी एक खौफनाक तस्वीर एबीपी न्यूज के हाथ लगी है. मुजफ्फराबाद में बुधवार (01 अक्टूबर, 2025) को शाम 4 बजे लोगों के साथ झड़प के बाद पाकिस्तानी पुलिस ने अंधाधुंध AK-47 राइफल से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ मुजफ्फराबाद में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

नरसंहार से मुजफ्फराबाद में मातम

पुलिस की फायरिंग के बाद पूरे मुजफ्फराबाद में हर तरफ मातम पसरा हुआ है और लोग सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. धीरकोट में हुए नरसंहार के विरोध में PoK की जनता ने जम कर आगजनी की और पुलिस की गाड़ियों समेत, बुलडोजर को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं लोग पाकिस्तान की शहबाज सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं. बुधवार को PoK में जबरदस्त गृहयुद्ध देखने को मिला, जिसमें मुजफ्फराबाद के अलावा धीरकोट और ददयाल में कुल 4 लोगों की मौत पाकिस्तानी पुलिस की गोली लगने से हुई है.

अपनी ही जनता को मार रही पाकिस्तान आर्मी

ये वही पाकिस्तान के सुरक्षाबल हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PoK में बने आतंकी अड्डों में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होकर उन्हें सलामी दे रहे थे, लेकिन आज AK-47 से अपने ही देश की जनता को हक मांगने पर गोली मार रहे हैं.

मुजफ्फराबाद और अन्य इलाको में पुलिस की कार्रवाई के बाद अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार उमर नजीर ने बयान जारी करके कहा कि एक तरफ पाकिस्तानी सरकार बातचीत की बात कह रही है और दूसरी तरफ आतंक कर रही है. ऐसे में अब बातचीत पाकिस्तानी सरकार से उनके आतंकवाद को मद्देनजर रखकर लिए जाएंगे.

PoK नरसंहार के बाद इमरजेंसी की तैयारी

PoK में नरसंहार के बाद आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान और PoK की सरकार अगले 12 से 24 घंटे में विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए इमरजेंसी तक लगा सकती है. साथ ही PoK की चौधरी अनवर उल हक की कठपुतली सरकार इस्लामाबाद में बैठे अपने आकाओं से इमरजेंसी लगाने के लिए परामर्श ले रही है. पिछले 36 घंटे से पूरे PoK में मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा पूरी तरह से बंद है.

ये भी पढ़ें:- Vijay rally stampede: ‘अगले 15 दिनों के सभी प्रोग्राम कैंसिल’, करूर भगदड़ के बाद एक्टर विजय की पार्टी का ऐलान

[ad_2]

फ्लिपकार्ट-अमेजन की सेल नहीं है सही समय, जानिए कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, ध्यान रखें ये बा

[ad_1]


इन दिनों फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल चल रही है. सैमसंग और ऐप्पल जैसी मोबाइल कंपनियां भी इन दिनों अपने नए से नए फोन पर डिस्काउंट दे रही हैं. सेल का फायदा उठाने के लिए लोग धड़ल्ले से नए फोन खरीद रहे हैं. अगर आप भी सेल में नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सेल में फोन खरीदने से पहले आपको यह सोचने की जरूरत है कि आपको नए फोन की जरूरत है या सिर्फ लालच में आकर आप फोन के पैसे लगा रहे हैं.

घटती जाती है फोन की कीमत

अगर आप डिस्काउंट या कम कीमत के लालच में आकर फोन खरीद रहे हैं तो ठहरिए. अगर आपका फोन ज्यादा पुराना नहीं हुआ है तो थोड़ा इंतजार आपके खूब पैसे बचा सकता है. दरअसल, लॉन्च होने के तुरंत बाद हर फोन की कीमत ज्यादा होती है. कुछ महीने या सालभर बाद कीमत में इतनी गिरावट आ जाती है कि बिना डिस्काउंट भी यह सस्ता पड़ता है. ऐसे में आप थोड़ा इंतजार कर अपने पैसे बचा सकते हैं.

कब खरीदना चाहिए नया फोन?

आजकल कई कंपनियां अपने फोन को 5-7 साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहती हैं. ऐसे में अगर फोन को फिजिकल डैमेज नहीं होता तो यह आराम से कई साल तक चल सकता है. इसलिए हर साल फोन बदलने के ट्रेंड में अपने पैसे बर्बाद न करें. अगर आपका पुराना फोन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है तो आप नया फोन खरीद सकते हैं. 2-3 साल बाद रुककर नया फोन लेने का यह फायदा यह भी है कि इसमें नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिल जाते हैं.

सॉफ्टवेयर आउटडेटेड हैं तो खरीदें नया फोन

अगर आपके पुराने फोन के सॉफ्टवेयर आउटडेटेड हो गए हैं और इसे सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिल रही है तो भी आप नया फोन खरीद सकते हैं. सिक्योरिटी अपडेट न मिलने पर पुराने फोन साइबर अपराधियों के ज्यादा निशाने पर रहते हैं. ऐसी स्थिति में भी आप नया फोन ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

50 हजार करोड़ की संपत्ति के बावजूद गांव में रहते हैं श्रीधर वेंबू, जोहो फाउंडर की सादगी के कायल हो जाएंगे आप

[ad_2]