‘चीन हमसे ज्यादा ताकतवर, इसलिए…’, राहुल गांधी ने पुराने बयान का किया जिक्र; सावरकर की किताब क

[ad_1]


कोलंबिया के ईआईए यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और बीजेपी की विचारधारा को कायरता वाला बताया. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान को जिक्र करते हुए कहा कि आरएसएस की विचारधारा कमजोर लोगों को पीटना और उनसे ज्यादा मजबूत लोगों को देखकर भागने की है. यही बीजेपी-आरएसएस का चरित्र है.

आरएसएस-बीजेपी पर राहुल गांधी का हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “अगर आप विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर गौर करें तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे ज्यादा शक्तिशाली है. हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं. इस विचारधारा की जड़ में ही कायरता है.” कोलंबिया में राहुल गांधी ने कहा, “आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा के मूल में कायरता है” 

विनायक दामोदर सावरकर की एक किताब का जिक्र किया. राहुल गांधी के कहा, “इसमें सावरकर ने लिखा है कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक मुस्लिम शख्स की पिटाई की और उस दिन उन्हें बहुत खुश हुई थी. अगर पांच लोग किसी एक शख्स की पिटाई करते हैं, जिससे उनमें से एक खुश होता है तो यह कायरता है. कमजोर लोगों को पीटना यहीं आरएसएस की विचारधारा है.”

भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हमले: राहुल गांधी

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं. लोकतांत्रिक प्रणाली इन सभी को स्थान देती है, लेकिन अभी भारत में लोकतंत्र पर हर तरफ से हमला हो रहा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान उस दिन आया है जब आरएसएस गुरुवार (2 अक्तूबर 2025) को अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, दुनिया परस्पर निर्भरता पर चलती है, लेकिन इसके साथ-साथ हमें समझना होगा कि स्वदेशी और स्वावलंबन का कोई विकल्प नहीं है.”

उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि हमें अपनी आर्थिक नीति में आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि विकास केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें धर्म आधारित समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण पर आधारित एक नया विकास मॉडल तैयार करना होगा.



[ad_2]

‘बदनाम करने की बेकार कोशिश…’, सनसनीखेज आरोपों पर कुमार सानू ने एक्स वाइफ को भेजा नोटिस

[ad_1]


बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू पर उनकी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने कुछ समय पहले संगीन आरोप लगाए थे. रीटा ने कुमार सानू की फैमिली को लेकर भी सनसनीखेज दावे किए थे. ऐसे में अब सिंगर ने रीटा को कानूनी नोटिस भेजा है और तमाम आरोपों को खारिज किया है. नोटिस में कुमार सानू ने ये भी कहा है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

कुमार सानू ने अपनी वकील सना रईस खान के जरिए एक बयान भी जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा- 40 से ज्यादा सालों से, कुमार सानू ने म्यूजिक में अपनी आत्मा डाल दी है, लाखों लोगों को खुशी दी है और दुनिया भर में प्यार और सम्मान कमाया है.

‘उन्हें बदनाम करने के बेकार कोशिशों…’
स्टेटमेंट में आगे कहा गया है- ‘चोट पहुंचाने वाले झूठ पल भर के लिए शोर मचा सकते हैं, लेकिन वो उस कलाकार की विरासत को कभी नहीं मिटा सकते जिसने पीढ़ियों को जिंदगी भर म्यूजिक और यादें दी हैं. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनकी गरिमा, विरासत और फैमिली की इज्जत की हिफाजत के लिए उन्हें बदनाम करने के बेकार कोशिशों का कानून की पूरी ताकत से सामना किया जाए. किसी भी शख्स या मीडिया प्लेटफॉर्म को किसी पिता की इज्जत को ठेस पहुंचाने या सनसनीखेज खबरों के लिए उनके परिवार के सम्मान का बिजनेस करने का अधिकार नहीं है.’

कुमार सानू पर लगाए थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप
बता दें कि हाल ही में रीटा भट्टाचार्य ने अलग-अलग मीडिया पोर्ट्ल्स को इंटरव्यूज दिए हैं. इस दौरान रीटा ने कुमार सानू पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे. रीटा ने ये भी कहा था कि कुमार सानू और उनकी फैमिली ने प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें बहुत टॉर्चर किया और खाना तक बंद कर दिया था. रीटा ने कुमार सानू की बहन, पिता और भतीजियों के कैरेक्टर को लेकर भी चौंकाने वाले दावे किए थे. ऐसे में अब कुमार सानू ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर सतर्क किया है.

 

[ad_2]

बहू है या चुड़ैल! सास को बाल पकड़कर घसीटा और मारने लगी थप्पड़, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं कह सकता है. कभी कोई मस्ती भरा वीडियो दिल खुश कर देता है तो कभी कोई ऐसी घटना सामने आती है जो इंसानियत पर सवाल खड़े कर देती है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव से सामने आया है, जहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की.

इस पूरी घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या ये बहू है या कोई चुड़ैल जो इस कदर अपनी सास को मार रही है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. 

क्या है पूरा मामला?

इस वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, वह दिल दहला देने वाला है. एक बुजुर्ग महिला, जो सोफे पर बैठी हुई है और उसकी बहू उसके बाल पकड़कर खींचती है. स्टील का गिलास फेंकती है और थप्पड़ों से मारती है. बुजुर्ग महिला बिल्कुल बेबस नजर आ रही है और अपने बेटे से मदद की गुहार लगा रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान महिला का पोता वहीं खड़ा होकर इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था. वह अपनी मां से कहता है दादी को मत मारो, लेकिन वह खुद बीच में आकर कुछ नहीं करता है. साथ ही मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला की सांसें तेज हो गईं और वह बुरी तरह से घबरा गईं. 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन 
वीडियो के वायरल होते ही यह मामला तेजी से फैला और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम और  X पर हजारों लोगों ने शेयर किया है. यह घटना सिर्फ कोठे गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर गुस्से में हैं और बहू के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें Gandhi Jayanti Viral Video: ये है 2 अक्टूबर का मास्टरपीस… जब बापू के आगे फूट-फूटकर रोए थे सपाई, वीडियो के बिना अधूरी है गांधी जयंती


बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी में हैं TCS, इन कर्मचारियों पर मंडरा रहा है खतरा

[ad_1]


TCS Layoff : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अब उन कर्मचारियों  को नौकरी से निकालने जा रही है, जिनकी तकनीकी जानकारी अब बहुत हद तक कंपनी के लिए कारगर नहीं है. ये वे कर्मचारी होंगे जो बदलते वक्त के साथ अपने स्किल सेट को बढ़ा नहीं पाएं हैं. टाट ग्रुप की कंपनी इन कर्मियों को 6 महीने से लेकर 2 साल की सैलरी कंपनशेसन के तौर पर देगी, जिसके उनको नया काम करने में कुछ आर्थिक सहायता मिलेगी और वे नया काम खोज पाएंगे. 

TCS का यह फैसला आज के बदलते टेक्नोलॉजी को देखते हुए है, कंपनी के अनुसार अब ऑटोमेशन के माध्यम से काम का तरीका तेजी से बदल रहा है. ऐसे में पुराने स्किल सेट के साथ नई तकनीक को पकड़ पाना मुश्किल है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले साल तक कुल 12,000 कर्मचारियों  की छंटनी करने की तैयारी में है. टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन ने कहा है कि कंपनी के  लिए यह अब तक के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है, लेकिन भविष्य में कंपनी को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम जरुरी है.

किन कर्मचारियों की होगी छंटनी?

कंपनी ऐसे कर्मचारियों को जो महीनों से बेंच पर बैठे थे. यानि कि महीनों से किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं थे. उन्हें निकालने का फैसला किया है. अगर कोई कर्मचारी 8 महीने से किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रहा है, तो उसे बस 3 महीने का सैलरी कंपनशेसन मिलेगा. फिर आते हैं ऐसे कर्मचारी जो  10- 15 साल  से कंपनी में सेवा दे रहे है, हालांकि अब के मौजूदा समय में उनकी स्किल कंपनी के लिए फिट नहीं बैठ रही हैं. उन्हें  करीब डेढ़ साल की सैलरी के बराबर पैसा दिया जा रहा है.  साथ ही ऐसे कर्मचारी जो 15 साल से अधिक समय से कंपनी में काम कर रहे हैं और नई तकनीकों की जानकारी नहीं रखते, उन्हें दो साल की सैलरी देकर विदाई देने की योजना हैं. कंपनी में कुछ पुराने कर्मचारियों के लिए अभी भी नई भूमिका बन सकती है, पर ऐसे अवसर कंपनी में बहुत कम है.

भत्ते के साथ विदा होंगे कर्मचारी

TCS का इस फैसले पर कहना है कि वे सिर्फ पुराने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल नहीं रही हैं, बल्कि कंपनी  सम्मान और देखभाल के साथ उनको विदाई  दे रही है. साथ ही कंपनी ऐसे लोगों को नौकरी खोजने में  मदद भी कर रही है. इसके लिए टीसीएस तीन महीने तक जॉब सर्च एजेंसी की फीस भर रही है. ताकि उन्हें आसानी से नौकरी मिल सके. कंपनी विशेषकर जूनियर कर्मचारियों को यह सुविधा लंबे समय तक देगी. साथ ही TCS Care प्रोग्राम के तहत कंपनी मानसिक तनाव से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए एक प्रोग्राम चला रही है. जिसमें कर्मचारियों को  थेरेपी और काउंसलिंग की जा रही है.

टीसीएस रिटायरमेंट के नजदीक कर्मचारियों को  अर्ली रिटायरमेंट  का मौका  दे रही है. यानि कर्मचारी समय से पहले ही रिटायर हो सकेंगे. हालांकि कंपनी उन्हें रिटायरमेंट का पूरा लाभ देगी. जिसमें पेंशन, बीमा, बाकी सुविधाओं के साथ साथ  6 महीने से 2 साल की एकस्ट्रा सैलरी  मिलेगी. जानकारी के अनुसार कंपनी अगस्त और सितंबर महीने के बीच में ही ज्यादातर छंटनी और एडजस्टमेंट को पूरा कर लिया है. अब केवल ऐसे कर्मचारी कंपनी में हैं, जो RMG यानी रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के तहत नई भूमिका की तलाश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ग्राहकों की हुई बल्ले बल्ले! बैंक में मिनिमम बैंलेस का झंझट खत्म, नहीं लगेगा जुर्माना

[ad_2]

​UKSSSC ​ने ​स्थगित​ की ये परीक्षा​, पेपर लीक के बाद ​अब नई ​डेट का इंतजार

[ad_1]


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा पांच अक्टूबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक और परीक्षार्थियों की शिकायतों के कारण इसे टाल दिया गया है. आयोग ने बताया कि नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी, ताकि सभी उम्मीदवार परीक्षा की उचित तैयारी कर सकें.

परीक्षार्थियों ने आयोग से अनुरोध किया था कि पिछले दिनों हुए पेपर लीक मामले और विरोध प्रदर्शन के कारण वे परीक्षा की पूरी तैयारी नहीं कर पाए हैं. इसके चलते आयोग ने यह फैसला लिया. आयोग के अधिकारियों ने भी माना कि जांच के दौरान परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं होगा. पेपर लीक की जांच अभी भी चल रही है, और कुछ प्रश्न पत्र के अंश लीक होने के चलते पूरा मामला गंभीरता से देखा जा रहा है.

भरे जाने हैं इतने पद

आयोग की पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के कुल 45 पदों के लिए लिखित परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी. मंगलवार को आयोग ने उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए थे, लेकिन अब प्रवेश पत्र होने के बावजूद परीक्षा स्थगित करनी पड़ी.

इस स्थगन का असर उम्मीदवारों पर साफ दिखाई दे रहा है. कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर अपनी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि वे पिछले दिनों हुई अफवाहों और पेपर लीक मामले के चलते मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए थे. आयोग ने इस फीडबैक को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया.

क्या बोले सचिव?

यूकेएसएसएससी के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने स्पष्ट किया कि पांच अक्टूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी और सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से सूचित किया जाएगा.

डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने कहा हम चाहते हैं कि सभी अभ्यर्थी अपनी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों. नए कार्यक्रम के अनुसार सभी को पर्याप्त समय मिलेगा. आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी उम्मीदवार को असुविधा न हो और भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकली लेक्चरर के 500 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बेहद करीब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अब नकवी की खैर नहीं…, एशिया कप ट्रॉफी को घर लाने के लिए BCCI ले रहा है लीगल एडवाइस

[ad_1]


पहली बार हुआ जब एक विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, बल्कि एक अधिकारी उसे धोखे से अपने साथ ले गया. ये ओछी हरकत पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने की, जो पीसीबी के अध्यक्ष भी हैं और एसीसी (एशियाई क्रिकेट काउंसिल) प्रमुख भी. दरअसल भारत के खिलाफ उनके भड़कीले बयान के कारण टीम इंडिया उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती थी, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए. अब इस मामले पर BCCI लीगल एडवाइस ले रहा है.

एबीपी को बीसीसीआई के टॉप सूत्रों ने बताया कि एशिया कप ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई लीगल एडवाइस ले रहा है. इससे पहले मोहसिन नकवी ने कहा था कि ट्रॉफी उनके पास है और टीम इंडिया के कप्तान आकर इसे ले सकते हैं. जबकि बीसीसीआई ने इसके लिए साफ़ मना कर दिया था.

रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप ट्रॉफी बुधवार तक एसीसी के ऑफिस में नहीं पहुंची थी, बल्कि ये मोहसिन नकवी के साथ उनके होटल में ही रखी हुई थी. इसे उन्हें एसीसी के ऑफिस पहुंचना था. बता दें कि एशिया कप 2025 की विजेता टीम इंडिया को मोहसिन नकवी अपने हाथ से ट्रॉफी देना चाहते थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने इससे मना कर दिया. इस विवाद के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने साफ़ किया था कि नकवी से ट्रॉफी लेने का निर्देश उन्हें बीसीसीआई या सरकार से नहीं मिला था, ये उनकी टीम का फैसला था.

एसीसी की बैठक में उठा ट्रॉफी का मुद्दा

एशिया कप फाइनल के बाद 30 सितंबर को हुई एसीसी की अहम् बैठक में ट्रॉफी का मुद्दा उठा. रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी बीसीसीआई को देने से मना करते हुए कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव उनके ऑफिस आकर ट्रॉफी ले सकते हैं. इस पर बीसीसीआई ने साफ़ मना किया और सवाल उठाया कि जब आप ग्राउंड पर थे तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली तो अब आप क्या सोचते हैं?

अब बीसीसीआई इस मामले में लीगल एडवाइस ले रहा है कि मोहसिन नकवी पर किस तरह से एक्शन लिया जा सकता है और ट्रॉफी को जल्द से जल्द कैसे लाया जाए.

[ad_2]

एलन मस्क ने क्यों की Netflix सब्सक्रिप्शन रद्द करने की अपील? वजह जानकर यकीन नहीं होगा

[ad_1]


दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस बार उनका निशाना Netflix है. मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बार-बार लोगों से अपील की, “Netflix कैंसिल करो.” उन्होंने खुद भी अपना सब्सक्रिप्शन बंद करने की बात कही.

विवाद कैसे शुरू हुआ?

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब Netflix शो Dead End: Paranormal Park के निर्माता हैमिश स्टील ने कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था. स्टील ने उन्हें “नाजी” कहकर संबोधित किया और कथित तौर पर उनकी मौत पर तंज कसा. इसके बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया और मस्क ने भी Netflix को घेर लिया.

मस्क के आरोप

मस्क का कहना है कि Netflix न केवल ऐसे लोगों को काम देता है जो नफरत फैलाते हैं, बल्कि उनका कंटेंट भी बच्चों पर गलत असर डालता है. उन्होंने लिखा, “अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए Netflix कैंसिल करो.”

सिर्फ इतना ही नहीं, मस्क ने Netflix पर “भेदभाव” का भी आरोप लगाया. एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी फिल्मों और शोज में जानबूझकर “रेशियल अंडर-रिप्रेजेंटेड” कैरेक्टर्स की संख्या बढ़ाने पर गर्व जताती है. मस्क के मुताबिक, “Netflix को स्किन कलर नहीं बल्कि टैलेंट और क्वालिफिकेशन के आधार पर लोगों को हायर करना चाहिए.”

शो पर “वोक एजेंडा” का आरोप

मस्क ने Netflix के शो पर यह भी आरोप लगाया कि यह बच्चों पर “वोक” और “ट्रांसजेंडर एजेंडा” थोपने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने शो के क्रिएटर स्टील को “गूमर” तक कह डाला.

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने ऐसी टिप्पणी की हो. वह लंबे समय से “वोक माइंड वायरस” के खिलाफ बयान देते रहे हैं और इसे समाज और बच्चों के लिए खतरनाक बताते हैं.

चार्ली किर्क की मौत और असर

गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में अमेरिकी राइट-विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके अंतिम संस्कार में एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे. मस्क का गुस्सा इसी घटना के बाद और बढ़ गया.

अब सवाल यह है कि क्या मस्क की इस मुहिम का असर Netflix पर पड़ेगा? सोशल मीडिया पर #CancelNetflix ट्रेंड कर रहा है, और कई लोग मस्क की अपील मान भी रहे हैं. हालांकि, दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग Netflix का समर्थन भी कर रहा है.

[ad_2]

‘कश्मीर हमारा है…’, किसने किया दावा, POK में बवाल और बढ़ा! सेना से टकराव में 12 की मौत

[ad_1]


पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर (POK) में सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने से कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गई है. यह क्षेत्र हाल के सालों में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहा है. ये प्रदर्शन सरकार की 38 प्रमुख मांगों को पूरा न करने के खिलाफ शुरू हुए थे, लेकिन अब यह सेना की मनमानी और अन्य अत्याचारों के खिलाफ व्यापक आंदोलन में बदल गया है.

गुरुवार को विरोध प्रदर्शन अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गया. दादियाल में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झड़प हुई, जबकि सरकार ने स्थिति को काबू में करने के लिए हजारों अतिरिक्त सैनिक तैनात किए. मुज़फ़्फ़राबाद के अलावा हिंसा रावलाकोट, नी़लम घाटी और कोटली तक फैल गई है.

संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी की बुलाई गई मीटिंग

चौधरी अनवरुल हक और संसदीय मामलों के संघीय मंत्री तारिक फ़ज़ल चौधरी ने बुधवार को संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, ताकि प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच शांति स्थापित की जा सके. रिपोर्ट्स के अनुसार, मुज़फ़्फ़राबाद में 5, धीरकोट में 5 और दादियाल में 2 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा, कम से कम 3 पुलिसकर्मी भी मारे गए हैं. 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है.

प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (AAC) द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है, और इसके कारण पूरी पीओके में जीवन ठहर सा गया है. इस आंदोलन का मुख्य कारण 12 विधानसभा सीटों को समाप्त करने की मांग है, जो पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं. अन्य मांगों में कर में राहत, आटा और बिजली पर सब्सिडी, और विकास परियोजनाओं को पूरा करना शामिल है.

29 सितंबर से बाजार, दुकानें बंद

29 सितंबर से बाजार, दुकानें और स्थानीय व्यवसाय बंद हैं. मोबाइल, इंटरनेट और लैंडलाइन सेवाएं भी पूरी तरह बंद हैं. सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीरों में हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, पत्थर फेंक रहे हैं और बड़े कंटेनरों को गिरा रहे हैं, जिन्हें पुलों पर लगाकर मार्च को रोकने की कोशिश की गई थी.

अन्य शहरों में, सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला और नारे लगाए जैसे “Rulers, beware, we are your doom” और “Kashmir is ours, we will decide its fate”. यह पहली बार है कि पीओके के नागरिक सीधे पाकिस्तानी सरकार और सेना को निशाना बना रहे हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि सरकार मुद्दों को हल करने के लिए तैयार है और शांति स्थापित करने के लिए एक वार्ता समिति बनाई गई है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ संयम बरतने का निर्देश भी दिया.

साथ ही, यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) के प्रवक्ता नासिर अजीज खान ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की. उन्होंने कहा कि पीओके में मानवाधिकार संकट पैदा हो सकता है और सदस्य देशों को अपने अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए. इस घटनाक्रम के पहले, खैबर पख़्तूनख्वा में पाकिस्तान एयर फ़ोर्स की हवाई हमलों में 30 नागरिकों की मौत हुई थी, जिससे यह तनाव और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें-

खुद ही जला डाला PoK, आसिम मुनीर से पाकिस्तान में ही कराया कत्लेआम, अब क्यों शहबाज करने लगे हमदर्दी की बात

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 3 अक्टूबर 2025 राशिफल जानिए शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किसे मिलेगी स

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: 3 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आगे बढ़ने के लिए रहेगा, जिससे आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी. बिजनेस में यदि आप किसी को साझेदार बनाना चाहते हैं, तो वह आपको धोखा दे सकता है. पिताजी का कोई लिया गया निर्णय आपको परेशान कर सकता है. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. धर्म-कर्म में रूचि रहेगी.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने वाला रहेगा. व्यवसायिक कार्यों में परेशानी रहेगी. यदि धन उधार लेंगे, तो उसे आसानी से चुका पाएंगे. परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद संभव है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है. लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. मित्रों का साथ मिलेगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी के करियर में अच्छा अवसर आ सकता है. पिताजी से मन की बात साझा कर पाएंगे, जिससे तनाव कम होगा.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा. अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. किसी खास व्यक्ति से मिलकर व्यवसाय में फायदा होगा. सिरदर्द या बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है. किसी से वाद-विवाद से बचें. माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: चावल और दूध का दान करें.

सिंह राशि

आज का दिन कानूनी मामले में जीत दिला सकता है. विरोधी हार मानेंगे. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें. बिजनेस में धन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. आप दूसरों के कामों में समय देंगे. परिवार से वाद-विवाद से बचें. स्वास्थ्य की समस्या से राहत मिलेगी. पिताजी से बहस हो सकती है. परिवार को समय न दे पाने से शिकायतें होंगी.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

तुला राशि

आज पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं. बड़ों से सलाह लें. आय अच्छी होगी पर खर्चे परेशान करेंगे. विदेश शिक्षा का अवसर मिल सकता है. पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा होगी.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन बाकी दिनों से अच्छा रहेगा. अपनी समझदारी से निर्णय लें. संपत्ति खरीदते समय सावधानी बरतें. संतान के करियर से जुड़ा अहम फैसला लेंगे. यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: मैरून
  • उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं.

धनु राशि

आज मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.

मकर राशि

आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. घर से काम करने वालों को ध्यान देना होगा. बिजनेस में नई योजनाएं आय बढ़ाएंगी.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

आज स्वास्थ्य समस्याएं रह सकती हैं. व्यापार में नुकसान संभव है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें. मतभेद कानूनी विवाद में बदल सकते हैं. खानपान पर ध्यान दें. नौकरी बदलने वालों को अवसर मिल सकता है.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.

मीन राशि

आज व्यवसाय के लिए अच्छा दिन है. कामों में बदलाव से भविष्य में लाभ होगा. अतिरिक्त ऊर्जा से काम समय पर पूरे होंगे. जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे. बाहरी व्यक्ति से विवाद से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मीका सिंह ने नवरात्रि के दौरान पंजाब में आई बाढ़ के लिए देवी मां से प्रार्थना की।

[ad_1]

Mika Singh ने Navratri में Punjab Floods के लिए की Mata Rani से Ardaas

Singer Mika Singh ने Navratri के पावन अवसर पर Mata Rani के दरबार में Ardaas की, ताकि Punjab Floods से प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिले। उन्होंने अपनी Prayer में सभी affected families की सुरक्षा, उनके लिए मदद और good health की कामना की। Mika Singh ने कहा कि भक्ति और Prayer से मुश्किल समय में उम्मीद और शक्ति मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने devotees और fans से भी appeal की कि वे  needy लोगो की मदद करें और एक-दूसरे का सहारा बनें। इस Ardaas के दौरान उन्होंने बताया कि Navratri सिर्फ पूजा का समय नहीं है, बल्कि यह Society के लिए सोचने और मदद करने का अवसर भी है। Mika Singh की यह पहल दिखाती है कि चाहे entertainment की दुनिया हो या social service, दिल से की गई भक्ति का असर हमेशा गहरा और Positive होता है।

[ad_2]