‘कांतारा चैप्टर 1’ से ‘सनी संस्कारी…’ तक हुईं रिलीज, दशहरा पर किस फिल्म ने कमाए कितने नोट

[ad_1]


दशहरा के मौके पर इस साल एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं. ‘कांतारा- चैप्टर 1’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘इडली कढ़ाई’ से लेकर पंजाबी फिल्म ‘निक्का जेलदार 4’ तक रिलीज हो गई है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने दशहरा के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया और किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की.

‘कांतारा- चैप्टर 1’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

  • एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कांतारा- चैप्टर 1’ साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है.
  • ऋषभ शेट्टी स्टारर ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी.
  • ऐसे में 2 अक्टूबर को फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा- चैप्टर 1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 58.81 करोड़ रुपए कमाए हैं. 

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ओपनिंग कलेक्शन

  • ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा- चैप्टर 1’ से टकराई है.
  • ये एक रोमांटिक-ड्रामा है जिसमें वरुष धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ दिखाई दिए हैं.
  • ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने दशहरे के दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

‘इडली कढ़ाई’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • धनुष स्टारर फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
  • फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
  • हालांकि दशहरा पर ‘इडली कढ़ाई’ के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली.
  • ‘इडली कढ़ाई’ ने दूसरे दिन 8.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 

‘निक्का जेलदार 4’ का ओपनिंग कलेक्शन

  • एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म निक्का जेलदार भी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है.
  • फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पंजाब में आई बाढ़ के चलते इस की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी.
  • ‘निक्का जेलदार 4’ में निर्मल ऋषि और परमिंदर गिल भी अहम रोल में दिखाई दिए हैं.
  • इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 80 लाख रुपए की कमाई की है.

[ad_2]

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को 1.15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

[ad_1]


Electronics Component Manufacturing Scheme: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत केन्द्र सरकार को 1.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी देते बताया कि प्राप्त प्रस्ताव निवेश, रोजगार और उत्पादन—तीनों लक्ष्यों से कहीं अधिक हैं, जितना इस योजना को शुरू करते समय अनुमान लगाया गया था.

लक्ष्य से कहीं ज्यादा निवेश

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि सरकार का मूल लक्ष्य करीब 59,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना था, लेकिन बंद हुई आवेदन प्रक्रिया में उससे लगभग दोगुने निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण खंड के लिए आवेदन विंडो 30 सितंबर को बंद हो गई, जबकि कैपिटल इक्विपमेंट सेगमेंट की विंडो अभी भी खुली है.

दूसरी तरफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि इन प्रस्तावों से 1.41 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है, जो कि तय लक्ष्य 91,600 नौकरियों से कहीं अधिक है. साथ ही, ये निवेश घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देंगे और भारत की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर आयात निर्भरता को घटाएंगे.

रोजगार सृजन और आर्थिक बढ़ावा

साल की शुरुआत में केंद्रीय कैबिनेट ने इस स्कीम को 22,919 करोड़ रुपये की फंडिंग के साथ मंजूरी दी थी. इसका मकसद भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में आत्मनिर्भर बनाना, वैश्विक और घरेलू निवेश आकर्षित करना, उत्पादन क्षमता को बढ़ाना और भारतीय कंपनियों को ग्लोबल वैल्यू चेन (GVCs) का हिस्सा बनाना है.

इस स्कीम से शुरुआती तौर पर 59,350 करोड़ रुपये निवेश, 4,56,500 करोड़ रुपये उत्पादन और करीब एक लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद जताई गई थी. अब प्राप्त नए निवेश प्रस्तावों से यह साफ है कि योजना अपने लक्ष्य से कहीं आगे निकल चुकी है और भारत को वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें: अगर जेब में अभी तक रखा है 2000 का नोट, तो चौंका देगी आरबीआई की रिपोर्ट

[ad_2]

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश

[ad_1]

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश

[ad_2]

ब्रिटेन में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, 2 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर; भारत का भी

[ad_1]


ब्रिटेन के मैनचेस्टर में यहूदी धार्मिक स्थल के पास योम किप्पुर त्योहार मनाए जाने के दौरान एक कार द्वारा लोगों को कुचलने और उनपर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को गोली मार दी गई है.

खबरों के अनुसार, गोली लगने से आरोपी की मौत हो गई है. वहीं घटनास्थल पर मौजूद बम निरोधक टीम यह जांच कर रही है कि हमलावर के पास कोई बम या विस्फोटक तो नहीं था. पुलिस ने बताया कि उन्होंने ‘प्लेटो’ अलर्ट जारी किया है. 

पुलिस कर रही घटनास्थल की जांच

बता दें कि प्लेटो एक विशेष चेतावनी होती है, जिसका इस्तेमाल पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तब करती हैं जब उन्हें लगता है कि कोई बड़ा हमला हो सकता है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि इस घटना को अभी आतंकवादी हमला घोषित कर दिया गया है. टीम अभी घटनास्थल और उसके आसपास जांच कर रही है.

इस हमले को लेकर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर वह काफी हैरान हैं, जबकि प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि यहूदी समुदाय की ओर से मनाए जाने वाले त्योहार योम किप्पुर को लेकर ब्रिटेन के हर धर्मस्थल के आसपास पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा.

प्रधानमंत्री स्टारमर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी प्रतिक्रिया

स्टारमर से सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं क्रम्पसॉल के एक आराधनालय पर हुए हमले से हैरान हूं. यह हमला यहूदी कैलेंडर के सबसे पवित्र दिन योम किप्पुर पर हुआ, जो इस घटना को और भी भयावह बना देता है. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ है. साथ ही, मैं आपातकालीन सेवाओं और सभी विरोध जताने वालों को उनके साहस और त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देता हूं.’

 

वहीं एक और पोस्ट में स्टारमर ने कहा, ‘आज सुबह का हमला बेहद चौंकाने वाला है. मैं एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता करने के लिए लंदन वापस जा रहा हूं.’ उन्होंने कहा कि देश भर के आराधनालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है. हम अपने यहूदी समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

भारत ने घटना को लेकर जताया दु:ख

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से रणधीर जायसवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, गुरुवार को योम किप्पुर प्रार्थना सभा के दौरान मैनचेस्टर के हीटन पार्क सिनेगॉग पर हुए आतंकवादी हमले की हम निंदा करते हैं. यह विशेष रूप से दुखद है कि यह जघन्य कृत्य अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के दिन किया गया.

मंत्रालय ने कहा, ‘यह हमला आतंकवाद की दुष्ट ताकतों से उत्पन्न चुनौती की एक और भयावह याद दिलाता है, जिसका मुकाबला वैश्विक समुदाय को एकजुट और समन्वित कार्रवाई के माध्यम से करना होगा. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना पीड़ितों, उनके परिवारों और मैनचेस्टर शहर के साथ है. हम इस दुखद समय में UK के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.’

ये भी पढ़ें:- ‘एक साल में कम से कम 5 हजार की खादी खरीदें तो…’, गांधी जयंती पर अमित शाह ने की ये अपील



[ad_2]

Papankusha Ekadashi 2025: यमलोक का मुख नहीं देखना तो दशहरा के बाद रखें पापांकुशा एकादशी व्रत

[ad_1]


Papankusha Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में हर महीने पड़ने वाली प्रत्येक एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. साल की सभी एकादशी में पापांकुशा एकादशी भी एक है. यह एकादशी व्रत दशहरा के अगले दिन रखा जाता है. पंचांग के अनुसार पापांकुशा एकादशी आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को होती है.

पापांकुशा एकादशी के व्रत को बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है. सभी एकादशी की तरह यह व्रत भी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि, इस व्रत के प्रभाव से साधक को पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है. साथ ही जीवन में सुख और संतोष की प्राप्ति होती है.

पापांकुशा एकादशी व्रत कब 2025 (Papankusha Ekadashi 2025 Date)

पापांकुशा एकादशी का व्रत दशहरा के अगले दिन यानी शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. एकादशी की शुरुआत 2 अक्टूबर को शाम 7:10 से हो जाएगी, जिसका समापन 3 अक्टूबर को शाम 6:32 पर होगा. उदया तिथि के अनुसार एकादशी का पूजन और उपवास 3 अक्टूबर को करना ही श्रेष्ठ होगा. 

पापांकुशा एकादशी व्रत का महत्व 

शास्त्रों में कहा गया है कि, एकादशी व्रत के समान कोई व्रत नहीं होता है. खासकर आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से यमलोक की यातनाओं का कष्ट नहीं भोगना पड़ता है. अगर आप मृत्यु के बाद यमलोक के दर्शन नहीं करना चाहते तो इस एकादशी का व्रत जरूर करें. 

पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु का पूजन करने, दान-पुण्य करने, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने, रात्रि जागरण करने और अगले दिन शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त होता है. पद्म पुराण के अनुसार पापांकुशा एकादशी व्रत से अक्षयपुण्य फल की प्राप्ति होती है, हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ सूर्ययज्ञ के समान फल मिलता है. पापांकुशा एकादशी का व्रत स्वर्गलोक में स्थान भी दिलाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मैच में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने वालों को कितनी मिलती है सैलरी, जानें कैसे होता है सेलेक

[ad_1]


अगर आपको कैमरा चलाना और पलों को कैद करना पसंद है तो स्पोर्ट्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है.लेकिन सवाल यह है कि इनकी सैलरी कितनी होती है और सेलेक्शन कैसे होता है? आइए जानते हैं…

आजकल क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी जैसे मैचों में कैमरे की अहमियत बहुत बढ़ गई है. दर्शक चाहे स्टेडियम में बैठकर देख रहे हों या घर पर टीवी पर, कैमरे के जरिए ही उन्हें खेल का हर रोमांचक पल देखने को मिलता है यही वजह है कि मैचों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने वालों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है

शुरुआत में इस फील्ड में पैसे थोड़े कम मिलते हैं लेकिन जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है कमाई भी दोगुनी-तिगुनी हो जाती है मैच कवर करने वाले फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर की कमाई उनके अनुभव, स्किल और काम करने के तरीके पर निर्भर करती है अगर कोई इस फील्ड में नया है और फुल-टाइम काम करता है तो सालाना करीब 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक कमा सकता है.

वहीं जिनके पास अच्छा अनुभव है और जिनका पोर्टफोलियो मजबूत है उनकी कमाई लाखों तक पहुंच सकती है अगर आप फ्रीलांसर हैं तो आपकी कमाई फिक्स नहीं होती आप अपनी मेहनत और काम की क्वालिटी के हिसाब से क्लाइंट से चार्ज कर सकते हैं कई फोटोग्राफर घंटे या दिन के हिसाब से फीस लेते हैं जबकि कुछ प्रोजेक्ट बेस्ड रेट रखते हैं खास बात यह है कि इस काम में आप अपने रेट खुद तय कर सकते हैं यही वजह है कि अनुभवी फ्रीलांसर सालाना 10 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये  या उससे ज्यादा भी कमा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के किस राज्य में है राजकुमारों का स्कूल, जहां पढ़ते हैं राजा-महाराजाओं के बच्चे?

योग्यता

आप 12वीं पास हैं तो फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी का सर्टिफिकेट,डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते हैं इसके अलावा इस फील्ड में लाइटिंग, एंगल, स्टोरीटेलिंग और कंपोज़िशन समझना जरूरी है खेल के दौरान तेज़ी से मूवमेंट पकड़ना और सही पल को क्लिक करना सबसे बड़ा टैलेंट है.

मैच या किसी बड़े इवेंट में काम करने के लिए सिर्फ कैमरा पकड़ लेना काफी नहीं होता बल्कि इसके लिए खास योग्यता और तैयारी चाहिए. आपकी पहचान आपका पोर्टफोलियो होता है जितना बेहतर आपका काम होगा उतने अच्छे मौके मिलेंगे इसलिए शुरू से ही अपनी बेस्ट फोटोज और वीडियोज को कलेक्ट करें.  इस फील्ड में जुड़ाव बहुत मायने रखता है बड़े फोटोग्राफरों के साथ काम करके या किसी इवेंट में असिस्टेंट बनकर आप एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं और अपने लिए मौके बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC का नया लोगो लॉन्च, अब इंटरव्यू अनुभव भी होंगे देश के साथ साझा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बारिश के बीच ‘लव कुश रामलीला’ पहुंचे बॉबी देओल, तीर चलाकर किया रावण दहन

[ad_1]


दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला हर साल दशहरे के मौके पर हजारों लोगों को आकर्षित करती है. इस बार इस ऐतिहासिक आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल भी शामिल हुए. ‘लव कुश रामलीला’ कमेटी ने बॉबी देओल को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया था. ऐसे में एक्टर बारिश के बीच भी दिल्ली के लाल किला पहुंचे और रावण दहन किया.

बॉबी देओल ‘लव कुश रामलीला’ में पर्पल कलर की शेरवानी पहनकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तीर चलाकर रावण का पुतला जलाया. इसके बाद हाथ उठाकर फैंस को हैलो बोला. इस दौरान बॉबी देओल फैंस को फ्लाइंग किस देते भी दिखाई दिए.

बारिश के बीच 'लव कुश रामलीला' पहुंचे बॉबी देओल, तीर चलाकर किया रावण दहन

रावण दहन देखने लाल किले पर जुड़ती है हजारों की भीड़ 
दशहरे का त्योहार हर साल देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इसे खासतौर पर रामलीला के जरिए बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. दशहरे पर रावण वध देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से हजारों दर्शक लाल किले पर जुटते हैं.

बॉबी देओल का करियर
बॉबी देओल 30 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी दमदार अदाकारी के लिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है और हाल ही में आर्यन खान की निर्देशित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी अपनी छाप छोड़ी है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे.

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल के पास अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘बंदर’ है, जिसमें वो लीड रोल निभा रहे हैं. इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी होंगी. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो एक टेलीविजन स्टार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाती है. इसके अलाव वो तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ में भी काम कर रहे हैं, जिसमें विजय और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

[ad_2]

शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राश

[ad_1]


Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए प्यार के लिहाज से बेहतर जाने वाला है. पार्टनर के साथ गलतफहमियों को दूर करें. प्रेम जीवन में छोटे-मोटे झगड़े होना आम हैं. शादीशुदा जीवन में पार्टनर के साथ खुले मन से बातचीत करें. आज का दिन आपके रिश्तों को मजबूत करेगा.

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज के दिन वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर का समर्थन मिल सकता है, जिससे रिश्ता और अधिक मजबूत होगा.

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से मिला जुला रहने वाला है. रिश्ते में ईमानदारी के साथ पेश आए. पार्टनर का सम्मान और विश्वास बनाए रखें. 

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को अपने रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए. पार्टनर का सपोर्ट मुश्किल समय में जरूर बनाए रखें. काम के साथ-साथ पार्टनर को भी समय दें, इससे रिश्ते में स्थिरता आएगी. 

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी से भरा रहने वाला है. पार्टनर के संग भावनाओं में बहने की बजाए समझदारी से निर्णय लीजिए. आज के दिन पार्टनर के संग सच्चाई से पेश आए. 

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वाले जातकों को आज के दिन थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है. पार्टनर पर किसी बात को लेकर शक की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो खुले मन से बातचीत करना ही सही होगा. वैवाहिक जीवन में दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी. 

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है. पार्टनर का मूड रोमांटिक रहने वाला है. इस दौरान अंतरंग पलों का आनंद उठा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. 

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से मिलनसार रहने वाला है. पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मन बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी.

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के जातक आज किसी बात को लेकर चिंतिंत नजर आ सकते हैं. इस दौरान पार्टनर के भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी. रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति से घबराए नहीं, बल्कि इसका डटकर सामना करें. 

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से बेहतरीन जाने वाला है. पार्टनर की किसी बात का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. रिश्तों में जल्दबाजी दिखाने से बचें.

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन यही सलाह है कि पार्टनर के साथ प्यार से पेश आए. किसी भी तरह का गलत व्यवहार आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है.

Aaj Ka Love Rashifal 3 October 2025: शुक्रवार के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता और किन्हें मिलेगी हार! पढ़ें आज का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से खुशनुमा रहने वाला है. पार्टनर के संग बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. अपने रिश्ते में स्थिरता बनाए रखें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

रिटायरमेंट के 20 साल बाद फिर दिखा दुनिया का पहला स्टेल्थ बॉम्बर F-117A, कितना खतरनाक था अमेरिका

[ad_1]


F-117A Nighthawk: अमेरिका के 20 साल पुराने रिटायर्ड विमान एक बार फिर आसमान में उड़ते नजर आए. यह नजारा मैक्सिको के पास देखने को मिला. अमेरिकी वायुसेना के दो F-117A नाइटहॉक स्टेल्थ विमान 30 सितंबर 2025 को एक टैंकर विमान के साथ उड़ते दिखे. 

Armyrecognition की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान रिफ्यूलिंग बूम (ईंधन भरने का पाइप) विमान की तरफ बढ़ा था. इसके बाद से ही एक बार फिर से सभी की निगाह अमेरिका पर टिक गई है.

जानें क्या है पूरा मामला

30 सितंबर को मैक्सिको के पास दो F-117A नाइटहॉक विमान अमेरिकी टैंकर विमान के साथ फॉर्मेशन में उड़ते नजर आए. टैंकर का काम होता है कि हवा में ही विमानों को ईंधन देना, ताकि वे लंबी उड़ान भर सकें. लोग हैरान रह गए क्योंकि ये विमान 2008 में आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिए गए थे. हालांकि पिछले 10 सालों में कई बार ये विमान टेस्ट फ्लाइट्स और ट्रेनिंग के दौरान दिखाई दिए हैं.

रिफ्यूलिंग टेस्ट से दिया ये बड़ा संकेत

इस बार की साइटिंग खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि अमेरिकी वायुसेना के नए KC 46 पेगासस टैंकर से रिफ्यूलिंग का सर्टिफिकेशन मार्च 2024 में पूरा हुआ है. यानी यह उड़ान कोई संयोग नहीं बल्कि योजनाबद्ध एक्सरसाइज हो सकती है.

नाइटहॉक ‘अदृश्य योद्धा’ का इतिहास

  1. F-117A नाइटहॉक दुनिया का पहला स्टेल्थ विमान था, जिसे 1980 के दशक में लॉकहीड के स्कंक वर्क्स प्रोग्राम ने डिजाइन किया.
  2. इसकी आकृति और सामग्री ऐसी थी कि यह रडार पर लगभग अदृश्य हो जाता था.
  3. इसे सटीक निशाना साधने वाले मिशन (प्रिसिजन स्ट्राइक) के लिए बनाया गया.
  4. 1991 के ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म (इराक युद्ध) और 1999 के ऑपरेशन एलाइड फोर्स (यूगोस्लाविया युद्ध) में इसने अहम भूमिका निभाई.
  5. 2008 में इसे रिटायर कर दिया गया, लेकिन अब भी 50 से ज्यादा विमान टेस्टिंग और ट्रेनिंग के लिए सक्रिय हैं.

नए विमानों से तुलना

हालांकि अब F-35 लाइटनिंग II और B-2 स्पिरिट जैसे आधुनिक विमान अमेरिकी बेड़े का हिस्सा हैं, लेकिन F-117A का महत्व अभी भी कायम है. इसका नए टैंकर KC-46 और KC-135 स्ट्रैटोटैंकर के साथ उड़ना बताता है कि इसे टेस्टबेड और ट्रेनिंग मिशनों में प्रयोग किया जा रहा है.

अमेरिका ने दिया ये बड़ा संदेश 

मैक्सिको के पास उड़ते इन विमानों का दिखना सिर्फ तस्वीरें नहीं बल्कि अमेरिका का रणनीतिक संदेश है. यह साफ संकेत है कि पुरानी तकनीक को भी नया रूप देकर वॉशिंगटन अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह टेस्ट भविष्य के अनमैन्ड स्टेल्थ सिस्टम्स या B 21 रेडर बॉम्बर के लिए प्रयोग हो सकता है.

दुश्मनों के लिए चेतावनी

यह साइटिंग यह संदेश भी देती है कि अमेरिका पुराने हथियारों को भी घातक बना सकता है. अगर इन्हें ट्रेनिंग के लिए प्रयोग किया जा रहा है तो इसका सीधा मतलब है कि पायलट्स स्टेल्थ ऑपरेशन सीख रहे हैं या यह ड्रोन टेक्नोलॉजी के साथ टेस्ट हो रहा है.

नाइटहॉक की वापसी का सबक

F-117A की वापसी दिखाती है कि स्टेल्थ तकनीक कभी पुरानी नहीं होती. 2008 में रिटायर होने के बाद भी यह अमेरिकी वायुसेना के भविष्य में अहम भूमिका निभा रही है. चाहे वह हवा में ईंधन भरने की टेस्ट उड़ान हो, पायलट ट्रेनिंग हो या नई तकनीक के साथ प्रयोग में नाइटहॉक अब भी सक्रिय और उपयोगी है.

[ad_2]

ग्रे मार्केट में मजबूती दिखा रहे हैं LG India के शेयर; 7 अक्टूबर को खुलेगा IPO

[ad_1]


LG Electronics India IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का 11,607 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी की आईपीओ 7 अक्टूबर को दाव लगाने के लिए खुल जाएगा. निवेशक 9 अक्टूबर तक आईपीओ को सब्सक्राइब कर सकेंगे. कंपनी ने 1,080-1,140 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 6 अक्तूबर को खुलेगा.

शेयर मार्केट में लिस्ट होने से पहले ही एलजी इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं, कंपनी के शेयर 140 रुपए प्रति शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर कारोबार कर रहे हैं, जो की निवेशकों के लिए अच्छा संकेत हो सकता है.

साल का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ

टाटा कैपिटल के 15,500 करोड़ रुपए और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के 12,500 करोड़ रुपए के आईपीओ के बाद यह 2025 का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा. पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण कोरियाई कंपनी की भारतीय युनिट हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारतीय मार्केट में एंट्री ली थी, अब एलजी इंडिया भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी.

पैरेंट कंपनी बेच रही है हिस्सेदारी

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है, जिसमें एलजी, दक्षिण कोरियाई पैरेंट कंपनी, 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी जो उसकी भारतीय इकाई में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. आईपीओ से जुटाए गए धन में एलजी इंडिया को कोई हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, आय सीधे मूल कंपनी को जाएगी.

नोएडा और पुणे में है फैक्ट्रियां

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के पास नोएडा और पुणे में मैनुफैक्चरिंग युनिट्स हैं, जो 14.51 मिलियन उत्पादों को बनाने की क्षमता रखते है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 24,366.64 करोड़ रुपए का था, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 21,352 करोड़ था. इस दौरान, एलजी इंडिया का शुद्ध लाभ 1,511 करोड़ से बढ़कर 2,203 करोड़ रुपए हो गया.

क्या होता है ग्रे मार्केट प्रीमियम

ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) आईपीओ प्राइस के ऊपर का वह अतिरिक्त अमाउंट होता है जो निवेशक शेयरों के बाजार में आधिकारिक लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक बाजार में देने के लिए राजी हो जाते हैं. ग्रे मार्केट प्रीमियम एक प्राइस स्पेकुलेशन है, वास्तविक लिस्टिंग इससे अलग हो सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़े:

अगर जेब में अभी तक रखा है 2000 का नोट, तो चौंका देगी आरबीआई की रिपोर्ट

 

[ad_2]