ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI मस्क के SpaceX को छोड़ा पीछे, 500 अरब डॉलर पहुंचा वैल्यूएशन

[ad_1]


OpenAI Valuation: चैटजीपीटी (ChatGPT) की पेरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है. यहां तक कि इसने एलन मस्क के स्पेसएक्स (SpaceX) तक को पीछे छोड़ दिया है. कंपनी ने यह मुकाम एक बड़ी डील के बाद हासिल की है, जिसके तहत कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 500 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर शेयर बेचने का मौका दिया है.

क्या है मामला?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में स्टॉक सेल हुआ था, जिसमें OpenAI के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने थ्राइव कैपिटल, सॉफ्टबैंक, ड्रैगनियर इन्वेस्टमेंट ग्रुप, अबू धाबी के MGX और T. Rowe प्राइस जैसे कईबड़े निवेशकों को लगभग 6.6 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचे हैं. इसके चलते OpenAI के वैल्यूएशन में 300 अरब डॉलर से कहीं ऊपर पहुंचा दिया है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में सॉफ्टबैंक की अगुवाईमें एक फंडिंग राउंड के जरिए हासिल किया था. कंपनी के वैल्यूएशन में इस उछाल से निवेशकों की इनमें दिलचस्पी को दर्शाता है.ये कंपनियां डेटा सेंटर बनाने और AI-टूल्स बनाने की होड़ में हैं. 

क्याें जरूरी है स्टॉक डील? 

कंपनी भले ही अभी तक बहुत ज्यादा मुनाफे में नहीं रही है, लेकिन कई अहम डील्स के जरिए कंपनी आगे बढ़ रही है. कंपनी ने  Oracle और दक्षिण कोरिया की SK Hynix के साथ साझेदारी भी की है. इसकी माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी एक डील पर बातचीत चल रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI का यह स्टॉक सेल अपने कर्मचारियों को मोटिवेट करने और दूसरे जॉब ऑफर्स को ठुकराने की दिशा में उठाया गयार एक बड़ा कदम है. दरअसल, OpenAI इन दिनों टॉप AI एक्सपर्ट्स को अपनी कंपनी तक सीमित रखने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहा है.  शेयरों की यह डील एक ऐसे समय में हुई थी, जब टेक कंपनियां एआई टैलेंट के लिए मोटी सैलरी देने के लिए तैयार हैं.

AI की रेस में मेटा भी आगे रहना चाहता है. Meta अपने Superintelligence Labs के लिए बड़े-बड़े AI इंजीनियर्स को अप्रोच कर रहे हैं. उन्हें अच्छी सैलरी ऑफर कर रहे हैं.  OpenAI से लेकर Scale या GitHub जैसी कंपनियों से Superintelligence Labs में कई रिसर्चर जुड़ चुके हैं. बड़े अमेरिकी स्टार्टअप्स के लिए कर्मचारियों के शेयरों की बिक्री का मौका देना उन्हें अपने यहां बनाए रखने और नए निवेश को आकर्षित करने के लिए किया जाता है.

 

ये भी पढ़ें:

मस्क ने रचा इतिहास, 500 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले पहले इंसान बने, जानें कैसे किया यह कारनाम

[ad_2]

भारत के किस राज्य में है राजकुमारों का स्कूल, जहां पढ़ते हैं राजा-महाराजाओं के बच्चे?

[ad_1]


भारत में एक ऐसा स्कूल है जिसे लोग अमीरों का स्कूल कहते हैं इसे ‘Eton of the East’ भी कहा जाता है राजस्थान के अजमेर में बना मेयो कॉलेज देश के सबसे पुराने और शानदार बोर्डिंग स्कूलों में से एक है आइये जानते है इसके बारे में.

मेयो कॉलेज की शुरुआत 1875 में हुई थी असल में इसको स्थपित करने की योजना 1869 में बनी थी  जब लेफ्टिनेंट कर्नल एफ.के.एम. वाल्टर ने एक ऐसे स्कूल का प्रस्ताव रखा जहां राजाओं और अमीरों के बच्चे पढ़ सकें 1870 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड मेयो ने ‘राजकुमार कॉलेज’ की योजना बनाई स्कूल का मुख्य भवन 1885 में 3.28 लाख रुपये खर्च कर बनकर तैयार हुआ.

इस स्कूल का पहला छात्र अलवर के महाराजा का बेटा राजकुमार मंगल सिंह था कहा जाता है कि वे पालकी में बैठकर 300 नौकरों के साथ स्कूल आए थे उस समय स्कूल के प्रिंसिपल सर ओलिवर सेंट जॉन थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ (महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व सांसद) ने भी यहीं पढ़ाई की. आज भी बिजनेसमैन, डिप्लोमैट्स और अमीर परिवारों के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC का नया लोगो लॉन्च, अब इंटरव्यू अनुभव भी होंगे देश के साथ साझा

एडमिशन कैसे होता है?

यहां सिर्फ 7वीं, 9वीं और 11वीं क्लास में एडमिशन मिलता है सितंबर में ऑफलाइन मोड में एप्टीट्यूड टेस्ट होता है पास होने वाले छात्रों को उनके पेरेंट्स के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है यह प्रक्रिया नवंबर से जनवरी तक चलती है फिलहाल यहां 850 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं.

कितनी है फीस

फीस की बात करें तो मेयो कॉलेज की सालाना मेयो कॉलेज की फीस काफी ज्यादा है आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सालाना फीस 1053000 रुपये है, कॉटेशन फीस 526500 रुपये है, एडमिशन फीस 250000 रुपये, आईटी फीस 42000 रुपये, इम्प्रेस्ट मनी 80000 रुपये, यूनिफॉर्म 25000 रुपये, रजिस्ट्रेशन 25,000 रुपये और प्रॉस्पेक्टस व सैंपल पेपर 1000 रुपये है. स्कूल का कैंपस 76 हेक्टेयर में फैला है जिसमें शानदार संगमरमर की इमारतें, 9 होल गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल और 60 घोड़ों का अस्तबल शामिल है यहां 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स की सुविधाएं मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकली लेक्चरर के 500 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बेहद करीब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सर क्रीक पर राजनाथ की दहाड़ सुनकर घबराए पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे पास तो इतना पैसा…

[ad_1]


सर क्रीक पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान ने पाकिस्तान में हलचल पैदा कर दी है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा राजनाथ सिंह के इस बयान से काफी खौफ में आ गए हैं और उनका कहना है कि पाकिस्तान सरकार के पास तो इतना पैसा ही नहीं है कि वह अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम कर सके. गुरुवार (2 अक्टूबर, 2025) को दशहरा के मौके पर गुजरात के भुज में एक सैन्य अड्डे से राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि अगर सर क्रीक इलाके में कोई भी हरकत करने की कोशिश की तो करारा जवाब मिलेगा और इतिहास और भूगोल दोनों बदल देंगे.

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि इंडियन डिफेंस मिनिस्टर ने ये बहुत खतरनाक बात की है और जिस सर क्रीक इलाके की वह बात कर रहे हैं, वो भी बहुत खतरनाक है. वहां सारा दलदली सा पानी है, यहां इंफ्रास्ट्रक्चर भी खड़ा नहीं हो सकता, यहां बाढ़ भी आ जाती है. गुजरात में कच्छ की खाड़ी में करीब 96 किलोमीटर लंबी संकरी जलधारा को सर क्रीक कहते हैं. यह भारत के गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच में पड़ती है. 

 

उन्होंने कहा, ‘भारत की लीडरशिप चाहती है कि पाकिस्तान के खर्चे होते रहें. ये कोई मामूली चीज नहीं है. पाकिस्तान को स्ट्रेच किया जाएगा कि कराची में खतरा है, लाहौर में खतरा है, सर क्रीक में खतरा है सियाचिन में भी खतरा है. वो पाकिस्तान को डरा रहे हैं कि आप अलग-अलग जगहों पर रिसोर्सेज तैनात करो, लेकिन पाकिस्तान तो नहीं कर सकता है.’

कमर चीमा ने कहा कि भारत ऐसी जगह से लड़ाई करना चाहता है, जहां से वह कह रहे हैं कि एक रास्ता कराची को जाता है. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह सही कह रहे हैं, हमारे सारे नेताओं को जब सर क्रीक जाना होता है तो वे बाय एयर जाते हैं और एक घंटे से भी कम समय कराची से वहां जाने में लगता है.

पाक एक्सपर्ट ने कहा, ‘इस तरह पाकिस्तान पर प्रेशर बनाएंगे, पर हमारे पास तो इतने पैसे नहीं हैं कि अलग-अलग जगह रिसोर्सेज तैनात करें, इंडिया के पास तो पैसा है. हम तो चाहते हैं कि हमारा मसला टेबल पर बैठकर हल हो, लेकिन भारत टेबल पर बैठने को तैयार नहीं है. हम इसलिए तैयार हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे रिसोर्सेज जाया न हों. इंडिया के पास बड़ी तादाद में पैसा है, लेकिन हमारे पास नहीं है.’

कमर चीमा ने कहा, ‘अब देखने वाली बात है कि इंडियन डिफेंस मिनिस्टर का ये बयान किसी नए संघर्ष की तरफ इशारा है या क्या है. सर क्रीक इलाके को इंडियन नेवी देखती है तो बार-बार जो इंडियन नेवी को अहमियत दी जा रही है, हो सकता है कि अगली बार भारत पाकिस्तान के खिलाफ नेवी को उतारे.’

[ad_2]

Ravan Dahan 2025: रावण दहन में बारिश होना कैसा संकेत

[ad_1]


Ravan Dahan 2025: आज 2 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसे दशहरा भी कहा जाता है. दशहरा के दिन रावण का पुतला बनाकर जलाया जाता है. रावण दहन करने का मुहूर्त भी शुरू हो चुका है. लेकिन इस आयोजन में बारिश बाधा डाल रही है.

आज गुरुवार को दिल्ली समेत देशभर के कई शहरों में बारिश (Delhi Rain) हो रही है. कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी है तो वहीं कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के बाद भले ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल हो, लेकिन रावण दहन के आयोजन में बाधा उत्पन्न हो रही है.

धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से अत्यधिक गर्मी, वर्षा, आंधी सभी से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है. आइये जानते हैं रावण दहन के बीच बारिश होना शुभ या अशुभ किस बात का है संकेत.

जब भी किसी विशेष अवसर पर बारिश होती है तो, शुभ-अशुभ तौर पर इसकी व्याख्या की जाती है. हालांकि रावण दहन के समय बारिश होने का शास्त्रों में सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं मिलता है. लेकिन जनमान्यताओं और लोक परंपराओं के आधार पर कुछ धारणाएं जरूर हैं जैसे-

  • कहा जाता है कि जब बुराई और अधर्म के प्रतीक रावण को जलाया जाता है और इस समय यदि बारिश हो तो इसे अच्छा माना जाता है. यह देवताओं की प्रसन्नता का संकेत है. इससे वातारण भी शुद्ध और सकारात्मक होता है.
  • जल को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में रावण दहन के समय बारिश होना रावण के साथ-साथ मानव के भीतर के अहंकार और क्रोध को भी शांत करता है.
  • मान्यता है कि, बारिश होना प्रकृति की ओर से एक उत्सव है. जब बारिश होती है तो चारों और ऐसा नजारा होता है, जैसे मानो प्रकृति भी अर्धम और अहंकार के अंत का जश्न मनाते हुए विजय का स्वागत कर रही हो.
  • कई जगहों पर अत्यधिक बारिश के कारण रावण का पुतला जलने से पहले ही नष्ट भी हो गया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग टिप्पणियां भी सामने आ रही है. कुछ लोगों ने कहा कि- रावण का अंत इंद्र देव ने ही कर दिया. जल के नहीं तो जल से मरा रावण.

बारिश होना सौभाग्य और समृद्धि का सूचक माना जाता है. लेकिन हल्दी या बूंदाबादी बारिश को ही शुभ माना जाता है. लेकिन बारिश अगर बहुत तेज हो, जिससे कि रावण दहन में बाधा उत्पन्न हो रही हो तो इसे लोग भविष्य में आने वाली चुनौतियों का संकेत भी मानते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR की इस जगह विलेन नहीं भगवान है रावण, ‘बह्महत्या’ जैसा पाप होता है पुतला जलाना

[ad_2]

स्मृति ईरानी से निया शर्मा तक, दुर्गा पूजा पर इन एक्ट्रेसेस ने किया धुनुची डांस, देखें वीडियो

[ad_1]


बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है. कई एक्ट्रेसेस ने दुर्गा पूजा के पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए. वहीं कई हसीनाओं ने जमकर धुनुची डांस भी किया. स्मृति ईरानी, तनीषा मुखर्जी, नायरा बनर्जी, सुमोना चक्रवर्ती से लेकर चारू असोपा तक ने दुर्गा पूजा पर धुनिची डांस किया. 

स्मृति ईरानी
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी दिल्ली के दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल हुईं. इस दौरान वो लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने और माथे पर लाल बिंदी लगाए दिखाई दीं. दिग्गज एक्ट्रेस ने धुनुची डांस में भी हिस्सा लिया.

तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी ने अपनी बहनों काजोल और रानी मुखर्जी के साथ धूमधाम से दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया. व्हाइट कलर की साड़ी पहने, माथे पर बड़ी लाल बिंदी लगाए और बन हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत दिख रही थीं.


नायरा बनर्जी
नायरा बनर्जी भी दुर्गा पूजा पंडाल में धुनुची डांस करती नजर आईं. इस दौरान लाल रंग की साड़ी के साथ ओपन हेयर स्टाइल रखे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.



चारू असोपा

चारू असोपा ने भी धुनुची डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. पीले रंग की साड़ी पहने एक्ट्रेस खुशी से झूमती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘आखिरकार धुनुची डांस कर लिया.’



निया शर्मा

निया शर्मा ने भी इस साल दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया. एक्ट्रेस ने पहली बार धुनुची डांस किया जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस दौरान निया रेड ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी पहने बहुत खूबसूरत लग रही थीं.


निया ने कैप्शन में लिखा- ‘पहली बार धुनुची की एनर्जी और जिंदादिली को महसूस करने का रोमांच शानदार है. सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं. सुंदर दर्शन के लिए ज्योति मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी का धन्यवाद. उर्वशी आपने मुझे इतनी अच्छी तरह सिखाया, इसके लिए धन्यवाद.’



[ad_2]

अगर जेब में अभी तक रखा है 2000 का नोट, तो चौंका देगी आरबीआई की रिपोर्ट

[ad_1]


2000 Rupee Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों के चलन पर भारी गिरावट की जानकारी दी है. 30 सितंबर, 2025 तक, इन नोटों का कुल मूल्य घटकर 5,884 करोड़ रुपए रह गई है. मई 2023 में जब नोट वापसी की घोषणा हुई थी तब इनका मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो आज की मौजूदा स्थिति में भारी गिरावट को दर्शाता है.

हालांकि, इन नोटों को वापस लेने का सर्कुलेशन पहले ही जारी कर दिया गया है. फिर भी 2,000 रुपये का नोट अब भी लीगल टेंडर का दर्जा बनाए हुए हैं. जिसका मतलब है कि आप इनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में तो नहीं कर सकते. परंतु कर्ज का भुगतान करने और वित्तीय मामलों में इसका इस्तेमाल आज भी हो सकता हैं.

नोटबंदी के बाद जारी हुए थे 2000 के नोट

नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया था. मोनेटाइजेशन की इस फैसले के बाद देश में जरूरतों को पूरा करने के लिए आरबीआई ने 2000 रुपए मूल्य के नोट छापे थे. हालांकि, आरबीआई के अनुसार एक बार लक्ष्य पूरा होने और दूसरे मूल्य के नोट पर्याप्त मात्रा में छपने के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया था. 2028-19 में 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी. आपको बता दें कि 2000 के अधिकांश नोट मार्च 2017 से पहले ही जारी किए गए थे. इन नोटों की आयु सीमा भी पूरी हो रही है. 

कैसे बदल सकते हैं नोट? 

आरबीआई की ओर से देश की जनता को 2000 रुपए के इन नोटों को बदलवाने का पूरा अवसर दिया गया है. 7 अक्टूबर, 2023 तक आप किसी भी बैंक में जाकर 2000 के नोट जमा कर सकते थे या फिर नोटों को बदलवा सकते थे. हालांकि यह तारीख काफी पहली ही गुजर चुकी है. 9 अक्टूबर, 2023 से 2000 के नोटों को बदलने के लिए आप आरबीआई की किसी भी 19 निगम कार्यालय जाकर अपने नोट बदल सकते हैं. इसके साथ ही आप डाक के जरिए आरबीआई के निगम कार्यालय में 2000 के नोट भेज सकते हैं और अपने बैंक खाता की जानकारी देकर पैसे बदलवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी में हैं TCS, इन कर्मचारियों पर मंडरा रहा है खतरा

[ad_2]

इसे बाहर निकालो…, वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी दिग्गज के ‘आजाद कश्मीर’ वाले कमेन्ट पर बवाल

[ad_1]


महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में एक नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने कमेंट्री के दौरान ‘आजाद कश्मीर’ का जिक्र करके एक नए विवाद को तूल दिया है. दरअसल यह मामला गुरुवार को खेले गए पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का है, जिसमें पाक टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 128 रनों पर ढेर हो गई.

पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में नतालिया परवेज के बैकग्राउंड पर चर्चा करते समय सना मीर ने कहा कि परवेज ‘आजाद कश्मीर’ से आती हैं. उनके इस बयान पर भारतीय फैंस भड़क उठे हैं और पूर्व पाक कप्तान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, लेकिन पाकिस्तान कई दशकों से इस पर अपना दावा ठोकता रहा है.

भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों को देखते हुए सना मीर का कमेंट्री में ‘आजाद कश्मीर’ कहना इसलिए भी बड़ा विवाद बन सकता है, क्योंकि एशिया कप ट्रॉफी कंट्रोवर्सी अभी समाप्त नहीं हुई है. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए, उनमें भारतीय टीम ने पाक प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाए थे. वहीं फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया ने PCB चेयरमैन और ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. ये ट्रॉफी विवाद अब भी जारी है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच में ‘आजाद कश्मीर’ का जिक्र करने वाली सना मीर शायद खुद भी नहीं जानती होंगी कि उनके द्वारा कहे गए सिर्फ 2 शब्द बहुत बड़े विवाद को जन्म दे देंगे. इतना जरूर है कि सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस उन्हें बिल्कुल बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. एक भारतीय फैन ने मांग करके कहा कि सना मीर को जल्द से जल्द कमेंट्री पेनल से बर्खास्त कर देना चाहिए.

 

यह भी पढ़ें:

रविचंद्रन अश्विन से पहले विदेशी लीग में खेल चुके हैं ये भारतीय क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल



[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal 3 October 2025: मीन राशि स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखें, आध्यात्मिक झुकाव

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 3 October 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा एकादश भाव में होने से आप अपने कर्तव्यों को पहचान कर उन्हें पूरा करेंगे. सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों में सक्रिय रहेंगे. जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आपका इंतजार कर रही हैं.

स्वास्थ्य राशिफल: आपके पिता को डायबिटीज से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उनका खास ध्यान रखें. आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अनियमित खानपान से परहेज करें. हल्की थकान महसूस हो सकती है.

व्यापार/बिज़नेस राशिफल: इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में टैरिफ की वजह से बिक्री थोड़ी धीमी रहेगी. फिर भी, आप नए विकल्प ढूंढने में सफल रहेंगे. पार्टनरशिप बिजनेस में लाभकारी अनुबंध प्राप्त होंगे, लेकिन आपसी सामंजस्य की कमी बनी रह सकती है. धैर्य और पारदर्शिता से संबंध मजबूत करें.

नौकरी/करियर राशिफल: सुनफा योग वर्किंग वुमन के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा. दोपहर बाद दफ्तर में कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को अनुचित कार्यों से बचना होगा, वरना इंक्वायरी का सामना करना पड़ सकता है.

प्रेम और पारिवारिक राशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार आ सकता है. वर पक्ष के लिए उपयुक्त कन्या मिलने के योग हैं, लेकिन विवाह से पहले कुण्डली मिलान अवश्य कराएं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा.

धन राशिफल: धन के लेन-देन में सतर्क रहें. बिजनेस से लाभ होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है.

युवा राशिफल: आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय फलदायी रहेगा. मेहनत का सीधा असर उनके रिजल्ट में दिखाई देगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन
अशुभ अंक: 2
उपाय: भगवान विष्णु को पीली वस्त्र और केसर चढ़ाएं तथा “ॐ नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें.

FAQs

Q1. क्या पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ होगा?
A1. हाँ, नए अनुबंध लाभ देंगे, लेकिन आपसी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है.

Q2. क्या वर्किंग वुमन को आज करियर में सफलता मिलेगी?
A2. जी हाँ, सुनफा योग से अप्रत्याशित खुशखबरी मिलने की संभावना है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

विजयादशमी पर नेपाल में टूटी परंपरा, ‘Gen-Z’ प्रदर्शनों के पीड़ितों के सम्मान में नहीं हुआ टीका

[ad_1]


नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार (02 अक्टूबर, 2025) को विजयादशमी के अवसर पर देश में स्थिरता और समृद्धि की कामना की. विजयादशमी बड़ा दशईं त्योहार का 10वां दिन है, जिसे हिमालयी राष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया जाता है.

राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति पौडेल को विजयादशमी के अवसर पर दिन में 11:53 बजे शुभ मुहूर्त पर पुजारियों- अर्जुन अधिहारी और देवराज आर्यल ने टीका लगाया. हालांकि, देश में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर पौडेल और प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने भी इस वर्ष बड़ा दशईं त्योहार के अवसर पर नागरिकों को टीका नहीं लगाया.

राष्ट्रपति पौडेल का जनता को संदेश

राष्ट्रपति कार्यालय की सूचना अधिकारी अर्चना खड़का ने बताया कि देश की हालिया स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति की ओर से कोई टीका समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. अतीत में, राष्ट्रपति पारंपरिक रूप से इस अवसर पर आम जनता को टीका लगाते थे.

पौडेल ने अपने संदेश में कहा, ‘सत्य, धर्म और न्याय की जीत के प्रतीक विजयादशमी के दिन, हम आदरणीय बुजुर्गों से आशीर्वाद, टीका और जमारा प्राप्त करते हैं. मैं देवी दुर्गा से पूरे देश में सद्भाव, सद्भावना और कल्याण की प्रार्थना करता हूं.’

क्यों लगवाया जाता है बड़ों से टीका?

नेपाल में बड़ों से सिंदूर का टीका लगवाना आशीर्वाद, समृद्धि और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. घटस्थापना के बाद नौ दिनों तक की जाने वाली पूजा में दिए गए प्रसाद से टीका तैयार किया जाता है. हाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल में पहली बार कोई बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है. प्रदर्शनों के कारण देश में सत्ता परिवर्तन हुआ था.

आठ सितंबर को पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी. ‘Gen-Z’ के प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली को पद छोड़ना पड़ा था. ‘Gen-Z’ उस पीढ़ी को कहा जाता है, जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई.

विरोध प्रदर्शनों के पीड़ितों के सम्मान में फैसला

हिंसा जारी रहने के कारण भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर ओली सरकार के खिलाफ दो दिवसीय प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की कुल संख्या 75 तक पहुंच गई. कार्की ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि कार्की ने घोषणा की है कि वह टीका और जमारा प्राप्त करने की पारंपरिक परंपरा में भाग नहीं लेंगी. बयान में कहा गया कि यह निर्णय हाल ही में हुए ‘Gen-Z’ विरोध प्रदर्शनों के पीड़ितों के सम्मान में लिया गया.

ये भी पढ़ें:- ‘पाकिस्तान के साथ जंग शुरू करना नहीं था ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य’, बोले राजनाथ सिंह

[ad_2]

आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड

[ad_1]


इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर यह एग्जाम 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि आईबीपीएस ने परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब सभी उम्मीदवार घर बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

आईबीपीएस की परीक्षा में हर साल लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं. इस बार भी IBPS PO MT XV (15) भर्ती के तहत देशभर में 5208 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऐसे में जो भी कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद जरूरी है.

कब तक डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर 2025 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं. इसके बाद वेबसाइट से लिंक हटा दिया जाएगा. यानी जिन उम्मीदवारों ने अभी तक कॉल लेटर डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें तुरंत यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा. इसके अलावा, पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड की कॉपी भेजी जाती है.

परीक्षा का पैटर्न

आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा इस बार भी पहले की तरह ही आयोजित होगी. कुल 200 अंकों का पेपर होगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. सवाल मुख्य रूप से इन विषयों से होंगे.

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]