चुनौतियों के बीच 8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य, निर्मला ने बताई विकसित भारत के लिए स्ट्रैटजी

[ad_1]


Nirmala Sitharaman on Global Challenges: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के दौरान कहा कि आज हमारे सामने केवल वैश्विक अनिश्चितताओं को संभालने की चुनौती नहीं है, बल्कि व्यापार (Trade), वित्त (Finance) और ऊर्जा (Energy) से जुड़ी असंतुलन की गहराई से जड़ जमाई समस्याओं का सामना करना भी आवश्यक है. हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत आठ प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ हासिल करने के लक्ष्य पर अपना फोकस कर रखा है.  वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वैश्विक व्यवस्था की नींव बदल रही है और यह केवल अस्थायी व्यवधान नहीं, बल्कि एक संरचनात्मक परिवर्तन है. बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच भी भारत की क्षमता बाहरी झटकों को सहने और उनसे उबरने की मजबूत स्थिति में है.

वैश्विक नेतृत्व का उदाहरण जी-20

निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों ने भारत की नीतिगत सोच और रणनीति को दिशा दी है, और इसका असर वैश्विक मंचों पर भी दिखा है. उन्होंने 2023 के जी-20 शिखर सम्मेलन को भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की समृद्धि को हासिल करने के लिए दो-ट्रैक दृष्टिकोण रखा है. पहला, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य; और दूसरा, आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) के जरिए उस लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग.

वित्त मंत्री ने कहा कि आज की दुनिया गहरे असंतुलनों से जूझ रही है- व्यापार असंतुलन ने कुछ देशों में उद्योगों को खोखला कर दिया है, वित्तीय असंतुलन ने असली अर्थव्यवस्था को निवेश से वंचित कर दिया है और ऊर्जा असंतुलन ने कुछ समाजों को महंगे आयात पर निर्भर बना दिया है. ये असंतुलन अब वैश्विक व्यवस्था की स्थायी वास्तविकता बन चुके हैं. ऐसे में चुनौती केवल अनिश्चितताओं को संभालने की नहीं, बल्कि इन असंतुलनों का डटकर सामना करने की है.

बढ़ाया गया पूंजीगत खर्च 

उन्होंने कहा कि भारत में निजी क्षेत्र के निवेश के अवसर दिखने लगे हैं और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं में फिर से रुचि बढ़ रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले पांच वर्षों में सार्वजनिक व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और सरकार पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक गति बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया. पूंजीगत व्यय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता सिर्फ बढ़ी ही नहीं है, बल्कि अब स्थिर भी हो गई है. सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के लिए कुल पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 11.21 लाख करोड़ रुपये रखा है. चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में पूंजीगत व्यय सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: तीन दिनों तक ऑल टाइम हाई के बाद सस्ता हुआ सोना, खरीदें या बेचे? जानें 3 अक्टूबर को अपने शहर का रेट

[ad_2]

Youtube से जल्दी बनना है अमीर तो करें ये काम, तेजी से बढ़ जाएगी इनकम

[ad_1]


YouTube आज लोगों की कमाई का एक बड़ा साधन बन गया है. कंटेट क्रिएशन और एफिलिएट मार्केटिंग समेत कई ऐसे तरीके हैं, जिनके जरिए आप मोटी कमाई कर सकते हैं. यूट्यूब आपको पैसे के साथ-साथ शोहरत भी देता है. अगर आप भी कंटेट क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर पैसा कमाने में संघर्ष कर रहे हैं तो हम आपके लिए समाधान लेकर आए हैं. आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप जल्दी कमाई कर सकेंगे.

यूट्यूब पर कमाई कैसे बढ़ाएं?

एक कंटेट क्रिएटर को इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि रेवेन्यू को तेज करने के साथ-साथ अपने सब्सक्राइबर्स कैसे बढ़ाने हैं. इसके लिए हाई क्वालिटी कंटेट, स्पॉन्सर्ड कंटेट और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे कई तरीके हैं. अगर आप लंबे समय से कंटेट क्रिएट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आमदनी नहीं बढ़ पाई है तो कुछ और कदम उठाने की जरूरत है.

अधिक कमाई वाले वीडियो पर फोकस करें

यूट्यूब पर प्रोडक्ट रिव्यू, अनबॉक्सिंग और ट्यूटोरियल आदि वीडियो पर ज्यादा कमाई होती है. ट्यूटोरियल में आप कोई स्किल सीखाकर प्रोडक्ट्स रिकमंड कर सकते हैं. इसी तरह प्रोडक्ट्स रिव्यू में एफिलिएट लिंक के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं. इसके अलावा शॉर्ट्स भी रीच बढ़ाने का अच्छा तरीका है.

चैनल को ऑप्टिमाइज करें

अपने चैनल के लिए क्लियर ब्रांडिंग का इस्तेमाल करें. इसके लिए लोगो और बैनर आदि ऐसे होने चाहिए, जिससे दर्शकों को देखते ही समझ आ जाए कि यह किस क्रिएटर का कंटेट है. चैनल का मजेदार और इंफोर्मेटिव डिस्क्रिप्शन लिखें. इसके अलावा अपने सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स के लिए आप अलग-अलग ट्रेलर भी क्रिएट कर सकते हैं. 

चैनल को ब्रांड के तौर पर डेवलप करें

अपने चैनल को सिर्फ यूट्यूब तक सीमित न रखें. इसे ब्रांड की तरह डेवलेप करें. इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने चैनल को प्रमोट करें. साथ ही ऑडियंस को इंगेज रखने के लिए रेगुलर शेड्यूल पर वीडियो रिलीज करते रहें.

ये भी पढे़ें-

Arattai ऐप के बाद अब Zoho के Ulaa ब्राउजर का जलवा, ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंचा, जानें क्या है खास

[ad_2]

PoK को ‘आजाद कश्मीर’ बताने वाली पाक की पूर्व कप्तान सना मीर कितनी अमीर? जानें कहां से पढ़ाई

[ad_1]


पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर बड़े विवाद में फंस गई हैं. उन्होंने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के एक मुकाबले के दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर कमेंट कर दिया. सना मुकाबले में कमेंट्री कर रही थीं और उन्होंने पीओके को आजाद कश्मीर कह दिया. सना की संपत्ति की बात करें तो करोड़ों की मालकिन हैं. उन्होंने क्रिकेट के जरिए काफी कमाई की है. सना के आलीशान बंगला भी है.

सना मीर पाकिस्तान के लिए 118 वनडे और 106 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं. उनकी संपत्ति को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्पोर्ट्स कैफे की रिपोर्ट के मुताबिक सना की नेटवर्थ 1 मिलियन डॉलर है. वे क्रिकेट के बाद अब कमेंट्री के जरिए कमाई करती हैं. इसके साथ-साथ टीवी प्रजेंटर की भूमिका भी निभाती हैं. इससे उनकी इनकम काफी बढ़ गई है.

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]

Video: इंसान के रूप में मदद करते भगवान! चलती गाड़ी में लगी आग तो शख्स ने किया ऐसा काम

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क पर चल रहे ट्रक में अचानक आग लग जाती है, लेकिन कंक्रीट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

देखिए हादसे का वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक, जो खाली डिब्बों से भरा हुआ है. उसमें अचानक आग पकड़ लेती है. ट्रक का ड्राइवर तुरंत गाड़ी को रोकता है और बाहर निकलता है, लेकिन आग जबतक तेजी से फैल जाती है. ट्रक में काफी सामान दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से आग जल्दी ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लेने लगती है, लेकिन इसी दौरान एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक, जो सड़क के पास से गुजर रहा था.

उसके ड्राइवर ने तुरंत सड़क पर गाड़ी को रोककर दूसरे ट्रक ड्राइवर की मदद की. वे ट्रक से नीचे उतरता है और कंक्रीट मिक्सर की नली का इस्तेमाल करते हुए पानी की तरह स्प्रे करना शुरू कर देता है.

ट्रक के ड्राइवर की मदद से आग पर काबू पाया

वीडियो में देखा गया कि इसके इस्तेमाल के बाद कुछ ही देर में आग बुझ जाती है. यह स्प्रे आग पर काबू पाने में मदद करता है, जिसके कारण एक बड़ा और खतरनाक हादसा होते-होते टल जाता है. अगर समय रहते  कंक्रीट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर ने मदद नहीं की होती तो हादसा बेहद ही खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता था. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने  कंक्रीट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर  की खूब सराहना की.

 

 


Horoscope Mercury Transit 2025: 3 अक्टूबर को बुध ने बदली चाल, इन राशियों मिल सकती है नई डील

[ad_1]


Mercury Transit 2025 in Libra: बुद्धि, संचार और व्यापार आदि के कारक बुध का गोचर तुला राशि में आज 3 अक्टूबर को हो चुका है. ज्योतिष में राजकुमार बुध का यह गोचर बहुत शुभ बताया जा रहा है. क्योंकि 3 अक्टूबर को जब बुध का गोचर तुला राशि में हुआ, तब मंगल वहां पहले से ही मौजूद थे. ऐसे में तुला राशि में मंगल और बुध की युति बनी है.

बुध राशि परिवर्तन (Budh Rashi Parivartan 2025)

बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध शुक्रवार 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर अपनी स्वराशि कन्या की यात्रा को विराम देते हुए शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में बुध 24 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे और फिर वृश्चिक में चले जाएंगे. शुक्र की राशि में रहते हुए बुध कई राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे. इन राशियों को खासतौर पर करियर-कारोबार में लाभ होगा. कुछ राशियों को इस अवधि में नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है तो वहीं कुछ लोग नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. आइये जानते हैं बुध गोचर के बाद किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम.

बुध का गोचर किन राशियों के लिए शुभ (Mercury Transit Rashifal 2025)

कन्या राशि (Virgo): बुध आपकी राशि के स्वामी हैं. तुला राशि में आकर बुध आपके द्वितीय भाव में रहेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कार्य में तेजी आएगी और आप उसे समय पर पूरा करेंगे. इस समय नया काम भी मिल सकता है. इस दौरान धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं.

तुला राशि (Libra):  बुध गोचर कर आपकी राशि में ही रहने वाले हैं. इससे इस समय आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी. व्यापारियों को खूब मुनाफा होगा. कार्यक्षेत्र में वेतन या पद बढ़ सकता है, जो सभी को हैरानी में डाल देगा. वैवाहिक संबंध के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो, समय बढ़िया है.

धनु राशि  (Sagittarius): बुध का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हुआ है, जोकि लाभ भाव कहलाता है. इस भाव में रहकर बुध आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ दिलाएंगे. अटके काम पूरे होगे. पारिवारिक संबंध मजबूत और मधुर होंगे और सबका सहयोग मिलेगा. जॉब, नौकरी या व्यापार के लिए समय शुभ है.

ये भी पढ़ें: Papankusha Ekadashi 2025: नहीं देखना चाहते यमलोक का मुख तो दशहरा के बाद रखे पापांकुशा एकादशी व्रत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: दर्दनाक! हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई तेज रफ्तार कार, सभी की मौत, सामने आया वीडियो

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हाईवे पर ट्रक खड़ा हुआ था. उसी समय पीछे से एक कार तेज रफ्तार में आती है और सीधा ट्रक में जा टकराती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

गाड़ी चलाते समय सो रहा था चालक

वीडियो देखने के बाद यह साफ झलकता है कि कार ड्राइवर ने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. ऐसा प्रतीत होता है जैसे कार चालक गाड़ी चलाते समय सो गया था या फिर उसका ध्यान कहीं और चला गया था. इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, लेकिन इस तरह ध्यान न देने पर हादसे जानलेवा साबित हो सकते हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए. हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर लोग दौड़ पड़े और कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करने लगे. लेकिन जब तक उन्हें निकाला जाता, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. इस घटना को जिसने भी देखा, उसका दिल दहल उठा.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

लंबी दूरी पर गाड़ी चलाते समय नींद आना, ध्यान भटकना या फिर तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह बनता है. इस हादसे के बाद लोगों में गहरा आक्रोश और दुख है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपील कर रहे हैं कि गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, तेज रफ्तार से बचें और हमेशा चौकन्ना रहें.


ब्लड ग्रुप ही बता देगा 60 की उम्र से पहले ब्रेन स्ट्रोक पड़ेगा या नहीं, किन्हें ज्यादा खतरा?

[ad_1]


Stroke Symptoms: इंसान का ब्लड ग्रुप उसको होने वाली बीमारी का पता पहले से चल जाता है. यह तमाम तरह की स्टडी से पता चलता है. न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि ब्लड ग्रुप और जल्दी आने वाले स्ट्रोक के बीच कनेक्शन होता है. रिसर्च के अनुसार, ब्लड ग्रुप टाइप A, जिसे A1 के नाम से भी जाना जाता है, इस ग्रुप के लोगों को 60 साल से पहले स्ट्रोक आने का खतरा रहता है. चलिए आपको बताते हैं कि बाकी ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए यह खतरा कब आता है और रिसर्च में क्या-क्या निकला है.

क्या निकला रिसर्च में?

न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश इस रिसर्च में लगभग 48 जेनेटिक स्टडीज़, जिनमें से 17,000 लोग जिन्हें स्ट्रोक आया था और 6,00,000 लोग जिन्हें स्ट्रोक नहीं आया था, शामिल किए गए थे. सभी प्रतिभागी 18 साल से 59 साल के बीच के थे. जीनोम व्यापी अध्ययन के जरिए, साइंटिस्ट को जो जेनेटिक लोकेशन का पता चला, जिनका संबंध जल्दी स्ट्रोक से था. इनमें से एक था, जिसका संबंध ब्लड ग्रुप के साथ था. इस पर ज्यादा अध्ययन के बाद पता चला कि A1 ब्लड सबग्रुप में बाकी ब्लड ग्रुप की तुलना में 16 प्रतिशत जल्दी स्ट्रोक आने का खतरा रहता है. हालांकि, इसके पीछे कारण क्या है, इसके बारे में अभी तक पूरी तरह पता नहीं चला है. रिसर्च में इस बात का पता चला है कि ब्लड टाइप A1 क्लॉटिंग फैक्टर्स या अन्य मैकेनिज्म को इफेक्ट कर सकता है. यही कारण है कि इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

क्या कहा एक्सपर्ट ने?

स्टडी के को-प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर स्टीवन जे. किटनर (Steven J. Kittner), एमडी, एमपीएच, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन (UMSOM) में न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा कि “जल्दी स्ट्रोक आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे लोगों के लिए इस जानलेवा घटना से मरने की संभावना ज्यादा होती है, और जो बच जाते हैं उन्हें दशकों तक विकलांगता का सामना करना पड़ सकता है. इसके बावजूद, शुरुआती स्ट्रोक के कारणों पर बहुत कम रिसर्च हुई है.” इस तरह की स्टडी इस बात को और ज्यादा संभावना जताती है कि जेनेटिक्स, जिसमें ब्लड ग्रुप का टाइप भी शामिल है, स्ट्रोक के खतरे को कम या ज्यादा करने में अहम भूमिका निभाती है, खासकर कम उम्र में. शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि ये जानकारियां जोखिम वाले व्यक्तियों की जल्द पहचान करने में मदद करेंगी और भविष्य में अधिक टार्गेटेड प्रिवेंशन स्ट्रैटेजी तक ले जाएंगी.

ये भी पढ़ें: PM Modi Work Routine: 4 बार सीएम और 3 बार पीएम नरेंद्र मोदी नहीं ली एक भी छुट्टी, इसका सेहत पर क्या पड़ता है असर?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की इंगेजमेंट में सजा सितारों का मेला

[ad_1]

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई में शनाया कपूर को भी देखा गया. रेड आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. पैप्स ने इस स्पेशल ओकेशन पर एक्ट्रेस को बहुत परफेक्ट तरीके से कैप्चर किया है.

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई में शनाया कपूर को भी देखा गया. रेड आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. पैप्स ने इस स्पेशल ओकेशन पर एक्ट्रेस को बहुत परफेक्ट तरीके से कैप्चर किया है.

रेड हेवी डिजाइनर आउटफिट में शनाया कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है. इसके साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. कंट्रास्टिंग ज्वैलरी में उनका ओवरऑल लुक बहुत प्यारा लग रहा है.

रेड हेवी डिजाइनर आउटफिट में शनाया कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है. इसके साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. कंट्रास्टिंग ज्वैलरी में उनका ओवरऑल लुक बहुत प्यारा लग रहा है.

शनाया के बाद एक्ट्रेस की मां महीप कपूर ने भी खूबसूरती से इवेंट में चार–चांद लगा दिए. बेटी की तरह ही उन्होंने भी रेड आउटफिट में चार– चांद लगा दिए. इसके साथ ही उनके बेटे जहान कपूर को भी अंशुला की सगाई में देखा गया.

शनाया के बाद एक्ट्रेस की मां महीप कपूर ने भी खूबसूरती से इवेंट में चार–चांद लगा दिए. बेटी की तरह ही उन्होंने भी रेड आउटफिट में चार– चांद लगा दिए. इसके साथ ही उनके बेटे जहान कपूर को भी अंशुला की सगाई में देखा गया.

वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने भी इवेंट में पहुंचकर लाइमलाइट अपने नाम की. पत्नी जाह्नवी देसाई संग पैपराजी ने उन्हें स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया. कपल ने भी पैप्स के सामने जमकर पोज दिए.

वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने भी इवेंट में पहुंचकर लाइमलाइट अपने नाम की. पत्नी जाह्नवी देसाई संग पैपराजी ने उन्हें स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया. कपल ने भी पैप्स के सामने जमकर पोज दिए.

बहन की सगाई में अर्जुन कपूर भी बन–ठन कर पैप्स के सामने नजर आएं. वायरल तस्वीरों में उनका ये डैशिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. पर्पल कलर के स्टाइलिश कुर्ते में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

बहन की सगाई में अर्जुन कपूर भी बन–ठन कर पैप्स के सामने नजर आएं. वायरल तस्वीरों में उनका ये डैशिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. पर्पल कलर के स्टाइलिश कुर्ते में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त और कॉस्टयूम डिजाइनर कुणाल रावल ने भी अंशुला कपूर के इंगेजमेंट में शिरकत की. पत्नी संग उनका ये स्टाइलिश अंदाज फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहा है.

अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त और कॉस्टयूम डिजाइनर कुणाल रावल ने भी अंशुला कपूर के इंगेजमेंट में शिरकत की. पत्नी संग उनका ये स्टाइलिश अंदाज फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहा है.

तो वहीं प्रेग्नेंसी रयूमर्स के बीच सोनम कपूर को भी पैप्स ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ स्पॉट किया. एक्ट्रेस ने फ्यूजन वेयर कैरी किया था. एक बार फिर उन्होंने अपने जबरदस्त फैशन सेंस ये साबित किया कि उन्हें फैशन आइकन क्यों कहा जाता है.

तो वहीं प्रेग्नेंसी रयूमर्स के बीच सोनम कपूर को भी पैप्स ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ स्पॉट किया. एक्ट्रेस ने फ्यूजन वेयर कैरी किया था. एक बार फिर उन्होंने अपने जबरदस्त फैशन सेंस ये साबित किया कि उन्हें फैशन आइकन क्यों कहा जाता है.

Published at : 03 Oct 2025 09:43 AM (IST)

[ad_2]

Arattai ऐप के बाद अब Zoho के Ulaa ब्राउजर का जलवा, ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंचा, जानें खासियत

[ad_1]


Arattai ऐप के बाद अब जोहो कॉर्पोरेशन का Ulaa ब्राउजर अपना जलवा बिखेर रहा है. भारत में बना यह वेब ब्राउजर ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर में टॉप पर पहुंच गया है. Arattai ऐप जहां WhatsApp के विकल्प के तौर पर देखी जा रही है, वहीं Ulaa ब्राउजर अपनी कैटेगरी में गूगल क्रोम और आईफोन पर सफारी ब्राउजर को टक्कर दे रहा है. प्राइवेसी पर खास फोकस वाला यह ब्राउजर एंड्रॉयड, iOS, विंडोज, मैक और Linux जैसे सभी प्लेटफॉर्म के लिए अवेलेबल है.

यूजर्स की प्राइवेसी का खास ध्यान

जोहो का Ulaa ब्राउजर गूगल क्रोम की तरह क्रोमियम पर ही बना है, लेकिन इसमें यूजर्स प्राइवेसी का विशेष ख्याल रखा गया है. गूगल क्रोम जहां एड दिखाने के लिए यूजर का डेटा कलेक्ट करता है, वहीं Ulaa न तो यूजर्स डेटा कलेक्ट करता है और न ही इसे बेचता है. जोहो ने कहा कि इसके स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फीचर्स यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी पर्सनल जानकारी गोपनीय रहे और आपके ऑनलाइन फुटप्रिंट विज्ञापनदाताओं की नजरों में न आएं. यह ब्राउजर बिल्ट-इन एड ब्लॉकर्स के साथ आता है, जो आपके ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को आसान और सुरक्षित बनाता है.

सरकार से अवॉर्ड जीत चुका है यह ब्राउजर

Ulaa ब्राउजर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की तरफ से आयोजित इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज को जीता था. इस चैलेंज में सरकार ने भारतीय कंपनियों से वर्ल्ड क्लास ब्राउजर तैयार करने को कहा था. Ulaa ब्राउजर में वर्क, पर्सनल, किड्स, डेवलपर्स और ओपन सीजन समेत कई प्रोफाइल मोड मिलते हैं. वर्क मोड में जहां खास तौर पर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए बनाया गया है, वहीं डेवलपर मोड को प्रोफेशनल वेब डेवलपर्स और टेस्टर के लिए तैयार किया गया है.

Arattai ऐप ने भी मचाई थी धूम

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अपील के बाद Arattai ऐप अचानक से पॉपुलर हो गई. 2021 में लॉन्च हुई व्हाट्सऐप जैसे फीचर्स वाली इस ऐप को लाखों की संख्या में लोग डाउनलोड कर रहे हैं और यह भी ऐप स्टोर पर टॉप पर पहुंच गई थी. 

ये भी पढ़ें-

कब लॉन्च होगा 200MP वाला Vivo V60e 5G? लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

[ad_2]

Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, 9 साल का इंतजार खत्म करना चाहेंगे केएल राहुल; गिल के साथ क्रीज पर

[ad_1]

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुरुवार को टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के टॉप बल्लेबाज धराशाई हो गए, पहली पारी में पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई. जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं. केएल राहुल (53*) अर्धशतक लगाकर शुभमन गिल (18*) के साथ नाबाद हैं, वह दूसरे दिन भारत की पारी को आगे बढ़ाएंगे.

पहले दिन के शुरूआती 2 सेशन तक वेस्टइंडीज की पारी 162 पर समाप्त हो गई थी. तीसरे सेशन में भारत की पहली पारी शुरू हुई. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की, जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए. साई सुदर्शन ने एक बार फिर निराश किया, वह 7 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर आए कप्तान शुभमन गिल ने राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर ली है, जो आज दूसरे दिन भी जारी रहेगी.

केएल राहुल की निगाहें भारत में दूसरे शतक पर

केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं, वह चाहेंगे कि इस पारी को शतक तक पहुंचाया जाए. इससे पहले उन्होंने भारत में एकमात्र टेस्ट शतक 2016 में लगाया था, तब इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 199 रन बनाए थे. उसके बाद से वह भारत में टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं.

मोहम्मद सिराज ने लिए 4 विकेट

पहले दिन मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, पहले ही सेशन में सिराज ने 3 विकेट चटका दिए थे. सिराज ने पहली पारी में 14 ओवरों के स्पेल में 40 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. 2 विकेट स्पिनर कुलदीप यादव को और 1 विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला.

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जायडेन सील्स.

[ad_2]