AIIMS NORCET-9 रिजल्ट घोषित, इतने कैंडिडेट्स सफल; 13 अक्टूबर से शुरू होगी प्रक्रिया

[ad_1]


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा NORCET-9 मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है इस परीक्षा में कुल 13,996 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित हुई थी और अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुँच चुकी है.

आगे की प्रक्रिया

AIIMS की ओर से बताया गया है कि सफल उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के संस्थान और स्थानों का चयन करना होगा इन्हीं विकल्पों के आधार पर अंतिम सीट आवंटन किया जाएगा यदि किसी उम्मीदवार की योग्यता या दस्तावेज़ों में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी पात्रता रद्द की जा सकती है.

परीक्षा और चयन

NORCET-9 की इस बार की परीक्षा में कुल 19,332 उम्मीदवार शामिल हुए थे इनमें से 13,996 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं AIIMS ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम फिलहाल प्रोविजनल है यानी अंतिम चयन दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही मान्य होगा

श्रेणीवार स्थिति

परिणाम में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों ने सफलता पाई है इनमें अनारक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग शामिल हैं साथ ही PWBD (विकलांग) उम्मीदवार भी सफल रहे हैं यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी इसलिए परिणाम को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की नजरें टिकी थीं.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

टाई-ब्रेक की व्यवस्था

AIIMS ने बताया है कि यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान आते हैं तो पहले उम्र को प्राथमिकता दी जाएगी उम्र में बड़े उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाएगी अगर यह भी समान हो तो फिर निगेटिव मार्क्स को देखा जाएगा जिस उम्मीदवार ने कम गलत उत्तर दिए होंगे उसकी रैंक ऊंची होगी.

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें.
  • 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली चॉइस फिलिंग में समय पर भाग लें.
  • दस्तावेजों को सही तरीके से तैयार रखें क्योंकि आगे की प्रक्रिया में उनका सत्यापन होगा.

यह भी पढ़ें –  UP में पंचायत सहायक को हर महीने मिलते हैं कितने रुपये? जानकर रह जाएंगे हैरान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘बुलडोजर से नहीं कानून से चलता है भारत’, CJI बीआर गवई का बड़ा बयान

[ad_1]


भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) बी. आर. गवई ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से संचालित होती है. मॉरीशस में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बुलडोजर जस्टिस की निंदा करने वाले अपने ही फैसले का उल्लेख किया.

‘बुलडोजर से नहीं कानून से चलता है भारत’

कानून के शासन का सिद्धांत और भारत के सुप्रीम कोर्ट की ओर से उसकी व्यापक व्याख्या पर प्रकाश डालते हुए सीजेआई गवई ने कहा, “इस फैसले ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से संचालित होती है.”

जस्टिस गवई मॉरीशस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. बुलडोजर जस्टिस मामले में दिए गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने माना कि कथित अपराधों को लेकर अभियुक्तों के घरों को गिराना कानूनी प्रक्रियाओं को दरकिनार करता है, कानून के शासन का उल्लंघन करता है और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत आश्रय के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है.

CJI ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि यह भी माना गया कि कार्यपालिका अन्य भूमिका नहीं निभा सकती. इस मौके पर मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और प्रधान न्यायाधीश रेहाना मुंगली गुलबुल भी उपस्थित थे. अपने संबोधन में चीफ जस्टिस ने 1973 के केशवानंद भारती मामला सहित सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख किया.

जस्टिस गवई ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में, ऐतिहासिक अन्याय के निवारण के लिए कानून बनाए गए हैं और हाशिए पर पड़े समुदायों ने अपने अधिकारों का दावा करने के लिए अक्सर इनका और कानून के शासन की भाषा का सहारा लिया है.

चीफ जस्टिस ने तीन तलाक का किया जिक्र

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक क्षेत्र में, कानून का शासन सुशासन और सामाजिक प्रगति के मानक के रूप में कार्य करता है, जो कुशासन और अराजकता के बिल्कुल विपरीत है.’’ महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता ने प्रदर्शित किया कि भारत में कानून का शासन केवल नियमों का समूह नहीं है.

उन्होंने हाल के उल्लेखनीय फैसलों का उल्लेख किया, जिनमें मुसलमानों में तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करने वाला फैसला भी शामिल है. जस्टिस गवई ने उस फैसले के महत्व पर भी जोर दिया जिसमें निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार माना गया है.

ये भी पढ़ें : ‘ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों की जान बचाने और जीवन सुधारने की इंडिया में क्षमता’, बिल गेट्स ने की भारत की तारीफ

[ad_2]

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (05 से 11 अक्टूबर 2025): घर-परिवार में बड़ा बदलाव, संपत्ति से लाभ और

[ad_1]


Vrishabh Saptahik Tarot Rashifal 05 – 11 October: इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार में किसी बड़े परिवर्तन पर चर्चा हो सकती है, जिससे आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह बदलाव शुरुआत में आपको चौंका सकता है, लेकिन आगे चलकर आपके लिए शुभ सिद्ध होगा।

स्वास्थ्य राशिफल

सेहत के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। लेकिन किसी रिश्तेदार से जुड़ा तनाव आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मेडिटेशन और सैर-सपाटा आपके लिए लाभकारी रहेगा। नींद का ख्याल रखें।

व्यापार राशिफल

व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति या किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कोई बड़ा सौदा करना चाहते हैं तो इस सप्ताह समय अच्छा है।

नौकरी राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह मेहनत का फल मिलेगा। वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त होगी और आपकी जिम्मेदारियों में इज़ाफ़ा होगा। यह सप्ताह आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

लव और परिवार राशिफल

पारिवारिक स्तर पर सुखद समाचार मिलने के योग हैं। माता-पिता अपने बच्चों की सफलता से गर्व महसूस करेंगे। रिश्तेदारों से जुड़े कुछ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन धैर्य से हालात संभल जाएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय:
मंगलवार को हनुमानजी को लाल फूल और गुड़ अर्पित करें. यह स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र दोनों में सहायक रहेगा.

Do/Don’t:

  • Do: समय प्रबंधन पर ध्यान दें और प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखें.
  • Don’t: स्वास्थ्य संबंधी संकेतों को हल्के में न लें.

लकी कलर / नंबर / डे: हरा | 6 | बुधवार

FAQs:

Q1: क्या राजनीति से जुड़े वृषभ जातकों को फायदा मिलेगा?
उत्तर: हाँ, इस सप्ताह राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और अवसर मिलेंगे.

Q2: स्वास्थ्य का संतुलन कैसे बनाएँ?
उत्तर: समय पर भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल सलाह लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

इस रावण ने तो जलने से मना कर दिया… बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; रावण दहन का वीडियो वायरल

[ad_1]


Ravan Dahan Video: राजस्थान के कोटा में इस बार दशहरे का नजारा कुछ हटकर देखने को मिला. आमतौर पर रावण दहन एक बड़ी रस्म होती है जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है. हालांकि, कोटा के दशहरा मैदान में इस बार रावण सिर्फ एक प्रतीक नहीं रहा, वह तकनीक के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया. यहां 233 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था, जो अब तक का सबसे ऊंचा रावण बताया जा रहा है. दावा किया गया कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण पुतला है. इसे बनाने में 44 लाख रुपये लगे थी और इसकी आतिशबाजी को हाईटेक बनाने के लिए 25 रिमोट सेंसर लगाए गए थे. 

हालांकि, जब दशहरे की शाम आई, तो यह हाईटेक रावण खुद ही रौब में आ गया. सेंसर सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया और हजारों की भीड़ के सामने रावण का पुतला आधा ही जल पाया. सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है, जहां लोग मजाक में कह रहे हैं कि रावण ने इस बार जलने से मना कर दिया. 

क्या हुआ कोटा के दशहरे में?

कोटा का दशहरा मेला हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार कुछ नया और अनोखा करने के लिए 132 वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में आयोजकों ने 233 फीट ऊंचा रावण बनाया. आमतौर पर यहां 70-75 फीट के रावण बनते थे, लेकिन इस बार मेले को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हाईटेक पुतला तैयार किया गया. इसे रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की गई. रावण के इस पुतले को खास तकनीक से लैस किया गया था. इसमें आतिशबाजी के लिए 25 रिमोट सेंसर लगाए गए थे, जो एक के बाद एक करके पुतले के हिस्सों को जलाने वाले थे. लेकिन जैसे ही दहन का समय आया, बारिश हो गई और टेक्नोलॉजी ने धोखा दे दिया.  

बारिश के कारण रावण में लगे रिमोट सेंसर फेल होने के बाद आयोजकों की चिंता बढ़ गई. जब पुतला जलने का नाम ही नहीं ले रहा था तो नगर निगम की फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा. हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से पुतले के ऊपरी हिस्से में आग लगाने की कोशिश की गई. जिसके बाद रावण का कुछ हिस्सा जला, लेकिन पूरा पुतला जल नहीं पाया. सोशल मीडिया पर इस नाकामी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. कई लोग कह रहे हैं कि इतना बड़ा रावण बनाया और वो भी ठीक से नहीं जला. 

सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत तेज है. यहां किसी भी चीज पर मीम बन जाते हैं, ट्रोलिंग शुरू हो जाती है और कुछ ही घंटों में वो घटना वायरल हो जाती है. ऐसा ही कुछ इस वीडियो के साथ भी हो रहा है. लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लगता है रावण को भी नहीं पसंद आया अपना अंत, तो वहीं एक यूजर ने कहा कि इतना पैसा लगाकर भी रावण आधा ही जला, ये तो बजट की बर्बादी है. वहीं कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि ये 233 फीट का घमंड और सेंसर की नाकामी है. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि इस बार तो रावण ने ही जलने से मना कर दिया. 

यह भी पढ़ें पुल कांप रहा है या कोई हिला रहा है इसे… इतनी तेज आया भूकंप कि हर कोई जमीन पर आ गया, वीडियो वायरल


19 साल के लड़के ने तोड़ डाली 17 कारें, पुलिस से पहले ChatGPT को बताई पूरी वारदात, जानें मामला

[ad_1]


अमेरिका में एक 19 वर्षीय लड़के की हरकत के कारण ChatGPT चैटबॉट फिर से चर्चा में आ गया है. दरअसल, मिसूरी के इस छात्र ने पहले पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को तोड़ा और फिर घर आकर ChatGPT को पूरी वारदात बता दी. युवक ने घटना के बाद पुलिस को सूचना देने की बजाय इस चैटबॉट से बात करना उचित समझा. बाद में पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि कांड करने के बाद आरोपी छात्र चैटबॉट से बात कर रहा था.

17 गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ryan Schaefer नामक इस छात्र ने पार्किंग में खड़ी 17 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया था. वह सुबह 3 बजे ही पार्किंग स्पेस में पहुंच गया और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी. पुलिस को सर्विलांस फुटेज और दूसरे सबूतों से आरोपी का पता चला. बाद में जब मामले की जांच शुरू हुई तो पुलिस ने आरोपी का आईफोन खंगाला. इससे पता चला कि गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद युवक ने ChatGPT से लंबी बातचीत की थी और अपना जुर्म भी कबूल लिया था.

ChatGPT से आरोपी की हुई ये बातचीत

चैटबॉट के साथ बातचीत में युवक ने पूछा कि वह कितना परेशान है और क्या वह इस कृत्य के लिए जेल जा सकता है. इसके बाद उसने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की बात कबूल की और यहां तक कि चैटबॉट को भी धमकी दे डाली. आरोपी ने बातचीत में आगे लिखा कि उसने पिछले साल भी ऐसा कांड किया था और किसी को कुछ पता नहीं चला. उसे भरोसा था कि इस बार भी उसे कोई नहीं पकड़ पाएगा. एक मैसेज में उसने यह भी लिखा कि गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उसे काफी अच्छा लगा है.

छात्र को हुई जेल

तोड़फोड़ की घटना के बाद आरोपी छात्र को संपत्ति के नुकसान के मामले में जेल में डाल दिया गया है. रिहा होने के बाद उसे शराब से संबंधित स्थानों से दूर रहना होगा और उसकी समय-समय पर ड्रग और एल्कोहल टेस्टिंग होती रहेगी.

ये भी पढ़ें-

Arattai ऐप के बाद अब Zoho के Ulaa ब्राउजर का जलवा, ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंचा, जानें क्या है खास

[ad_2]

ज्यादा जूम मत करना… पार्टी में मोबाइल पर ये क्या देखती पकड़ी गई लड़की, यूजर्स ले रहे मजे

[ad_1]


Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीब तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिनमें लोग अलग-अलग हरकतें करते नजर आते हैं. कभी कोई डांस करता है. कभी कोई स्टंट दिखाता है तो कभी कोई अजीब हरकतों से लोगों का ध्यान खींच लेता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में एक पार्टी का सीन है जहां लड़की मोबाइल पर कुछ देखती हुई कैमरे में कैद हो गई. जिसमें लड़को जो देख रही है. वह देख कर लोग काफी हैरान हो गाए हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

लड़की फोन पर देख रही थी ऐसी फिल्म

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में सब लोग अपने-अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रहे थे. सभी लोग टेबल पर बैठकर खाना ख रहे हैं. इसी दौरान कैमरे ने एक लड़की को कैद कर लिया जो बाकी लोगों की तरह डांस या मस्ती करने की बजाय अपने मोबाइल पर तल्लीन होकर कुछ देख रही थी.

यह भी पढ़ें: Video: इंसान के रूप में मदद करते भगवान! चलती गाड़ी में लगी आग तो शख्स ने किया ऐसा काम, देखें वीडियो

जब कैमरा थोड़ा करीब गया तो पता चला कि लड़की फिल्म देख रही थी और आसपास का माहौल जैसे उसे बिल्कुल फर्क ही नहीं डाल रहा था. लेकिन जूम करने के बाद दिखा लड़की फोन में कुछ ऐसा देख रही थी. जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है लड़की कुछ एडल्ट कंटेट देख रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

 

यह भी पढ़ें: Video: दर्दनाक! हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई तेज रफ्तार कार, सभी की मौत, सामने आया वीडियो

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

 वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 2.8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका  है. इस पर लोगों के भी काफी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘आजकल जनता को क्या हो जाता है कहीं भी लग जाते हैंट.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘एक और यूजर ने लिखा ‘अब बायोलाॅजी स्टूडेंट पढ़ाई भी न करें.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘कैमरामैन से बचना नामुमकिन है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘थोड़ा तो मर्यादा रखिए.’

यह भी पढ़ें: ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले तेरी… पटरी पर खड़ा हो गया शराबी, लोको पायलट ने की धुनाई; वीडियो वायरल

 


नोट कर लीजिए तारीख, विराट-रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज में कब-कब खेलेंगे? यहां जानें

[ad_1]


Virat Kohli And Rohit Sharma ODI Schedule: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस को अपने स्टार प्लेयर्स की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है. विराट और रोहित दोनों ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन अभी भी ये प्लेयर्स भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज इसी महीने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है, जिसके लिए ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं.

कब-कब खेलेंगे विराट और रोहित?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है. इस सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे. रोहित शर्मा अभी भी भारत की वनडे टीम के कप्तान हैं. विराट और रोहित को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया. लेकिन ये दोनों खिलाड़ी भारत की सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे- 19 अक्टूबर, पर्थ
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी

विराट-रोहित का आखिरी ODI मैच

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत हासिल की थी. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. अब करीब 7 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन दोनों दिग्गजों के टीम में शामिल होने की पूरी संभावना है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2025 के बाद T20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट के पांच दिन
बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें

ध्रुव जुरेल ने पहला टेस्ट शतक लगाकर रचा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

[ad_2]

पाकिस्तान के 5 सबसे अमीर एक्टर कौन? टॉप 3 में नहीं हैं फवाद और माहिरा का नाम

[ad_1]


पाकिस्तान इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं. इनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी तगड़ी है. ये एक्टर आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके हैं. यहां हम आपको पाकिस्तान के टॉप 5 रिच स्टार्स से मिलवा रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि इसमें फवाद खान और माहिरा खान का नाम सबसे नीचे है.

हुमायूं सईद – इस लिस्ट में सबसे पहले नाम हुमायूं सईद का है. जो कई हिट शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं. ये हुमायूं पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर हैं. इन्हें पाकिस्तान का शाहरुख खान भी कहा जाता है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. जो पाकिस्तान के हिसाब से 1380 और भारतीय रुपयों में 435 करोड़ रुपए बनते है.  

शान शाहिद – पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शान शाहिद है. ये इस इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और निर्माता है. एक्टर साल 2014 तक 576 फिल्मों में काम कर चुके थे, इसमें 388 पंजाबी और 188 उर्दू फिल्में हैं. नेटवर्थ की बात करें तो ई24 की रिपोर्ट के मुताबिक ये 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. जो भारतीय रुपयों में 163 करोड़ बताई जाती है.

माया अली – टीवी शो ‘दुर्र-ए-शहवार’ से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस माया अली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. माया एक बिजनेसवुमन भी हैं. उनका एक क्लोदिंग ब्रांड भी है. ई24 के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. भारतीय रुपयों में  122 करोड़ रुपए है.

माहिरा खान – पाकिस्तान इंडस्ट्री के साथ हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्टेस माहिरा खान लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. न्यूज 18 के अनुसार माहिरा की नेटवर्थ 5-8 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. ये भारतीयों रुपयों में 58 करोड़ के करीब बनती है.

फवाद खान – फवाद खान पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर हैं. ये भी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘खूबसूरत’ और ‘कपूर एंड संस’ में देखा गया था. कुछ वक्त पहले वाणी कपूर संग उनकी अबीर गुलाल रिलीज हुआ है. हालांकि फिल्म में भारत में बैन है. celebritys worth के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. ये भारतीयों पैसों में 40 करोड़ बाताई जाती है.

ये भी पढ़ें – 

‘राजनेता नहीं होते तो क्या बनते’, परिणीति चोपड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे पति राघव चड्ढा, एक्ट्रेस के सवाल सुनकर चकराया दिमाग

 

 

 

 

[ad_2]

लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद बाजार, टाटा स्टील समेत चमके ये 7 शेयर, जानें टॉप लूजर

[ad_1]


Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार 3 अक्टूब 2025 को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए. धातु शेयरों में मजबूत खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई का सेंसेक्स 223.86 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,207.17 पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान इसमें 602 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 81,251.99 के ऊपरी स्तर और 80,649.57 के निचले स्तर तक गया. इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 24,894.25 पर बंद हुआ.

उछले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे ज्यादा 3.40 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल में भी मजबूती देखने को मिली. वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल इंडेक्स में बीएसई मेटल इंडेक्स 1.85 प्रतिशत चढ़ा, जिसमें लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और जिंदल स्टेनलेस जैसी कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.

यूरोप और एशियाई बाजार में तेजी

निवेश के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,605.20 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,916.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा. चीन और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार अवकाश के चलते बंद रहे. यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी देखने को मिली और अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाभ में बंद हुए. वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

कुल मिलाकर, घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी और मेटल शेयरों की तेजी ने बाजार को सहारा दिया. हालांकि एफआईआई की बिकवाली और कुछ दिग्गज कंपनियों में गिरावट का दबाव रहा, फिर भी सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ सप्ताहांत पर बंद हुए.

ये भी पढ़ें: US स्टाफ को निकाले जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद, TCS समेत इन 9 कंपनियों पर जानें क्या लिया एक्शन

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

ट्रंप के गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने क्यों लिया यू-टर्न? जानें इस फैसले का जिन्ना कनेक्शन

[ad_1]


Gaza Peace Plan: पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश की गई 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना से औपचारिक रूप से खुद को अलग कर लिया है.  विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने राष्ट्रीय सभा में कहा कि अमेरिका का अंतिम प्रस्ताव पाकिस्तान द्वारा समर्थित नहीं है और यह मुस्लिम और अरब देशों के साझा मसौदे का पूर्ण प्रतिनिधित्व नहीं करता.

डार ने साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जो 20 बिंदु सार्वजनिक किए हैं, वे हमारे नहीं हैं. हमारे मसौदे में बदलाव किए गए थे. मेरे पास इसका रिकॉर्ड है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है.

जानें इसका इतिहास

विदेश मंत्री डार ने बताया कि यह मसौदा 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान तैयार किया गया. इस दौरान ट्रंप और आठ देशों पाकिस्तान, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, तुर्की, सऊदी अरब, कतर और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल थे. इस मसौदे में तत्काल युद्धविराम, मानवीय सहायता और गाजा में जारी हिंसा रोकने पर खास ध्यान दिया गया था.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुरुआत में इस योजना का स्वागत किया और टू स्टेट सल्यूशन के लिए समर्थन दोहराया. लेकिन पाकिस्तान में इस समर्थन की तीखी आलोचना हुई. कई लोगों ने इसे “आत्मसमर्पण” बताया और फिलिस्तीनी राज्य के लिए स्पष्ट रोडमैप न होने पर सवाल उठाए.

‘पाकिस्तान और अमेरिकी मसौदे में है अंतर’

विदेश मंत्री डार ने बताया कि पाकिस्तान का मसौदा और अमेरिकी प्रस्ताव कई मामलों में अलग हैं. पाकिस्तान चाहता था कि गाजा से इजरायली सेना पूरी तरह पीछे हटे, जबकि अमेरिकी योजना में बंधकों की रिहाई के साथ चरणबद्ध वापसी का सुझाव दिया गया. डार ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की समिति ने हमारी मांगों पर खुली बातचीत की. उन्होंने हमें 20 सूत्रीय प्रस्ताव दिया. अगले 24 घंटों में आठ देशों ने अनौपचारिक रूप से मसौदे का आदान-प्रदान किया. हम होटल के कमरों में हार्ड कॉपी का आदान-प्रदान कर रहे थे.”

शुरुआत में सभी विदेश मंत्रियों से संयुक्त हस्ताक्षर लेने की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई. 29 सितंबर को ट्रंप की इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी 20 सूत्रीय योजना सार्वजनिक कर दी गई.

पाकिस्तान की फिलिस्तीन नीति

डार ने दोहराया कि पाकिस्तान की फिलिस्तीन नीति कायदे-आजम मोहम्मद अली जिन्ना की नीति जैसी ही है और इसमें कभी बदलाव नहीं होगा. पाकिस्तान एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य को अल कुद्स अल शरीफ की राजधानी बनाने का समर्थन करता है. उन्होंने यह भी बताया कि आठ देशों के कुछ प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं, जबकि कुछ को आगे की बातचीत के लिए रखा गया है.

[ad_2]