फ्लिपकार्ट पर आ गई एक और सेल, iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट

[ad_1]


Flipkart Big Festival Dhamaka: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल खत्म होने के एक दिन बाद ही नई सेल शुरू कर दी है. इस बार फ्लिपकार्ट बिग फेस्टिवल धमाका लेकर आई है, जिसमें आईफोन 16 सीरीज समेत कई मोबाइल फोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप बिग बिलियन डेज सेल में अपनी पसंद का मोबाइल लेने से चूक गए थे तो आपके पास अब एक बार फिर मौका आया है. आइए जानते हैं कि 4 अक्टूबर से शुरू हुई सेल में आईफोन 16 सीरीज समेत बाकी स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है.

आईफोन 16 सीरीज पर बंपर छूट

बिग फेस्टिवल धमाका सेल में आप आईफोन 16 को इसकी असली कीमत से लगभग 23 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं. इस सेल में आईफोन 16 को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है. इस फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. इस तरह यह फोन 22,901 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है.

आईफोन 16 प्रो 

अगर आपको यह फोन पसंद है तो खरीदने का यह लगभग आखिरी मौका है. ऐप्पल ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा दिया है. फ्लिपकार्ट पर अब यह फोन 85,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 1,19,900 रुपये थी. 

आईफोन 16 प्रो मैक्स

फ्लिपकार्ट की मौजूदा सेल में 16 प्रो मैक्स मॉडल पर लगभग 40 हजार रुपये की बचत की जा सकती है. 1,44,900 की कीमत के साथ लॉन्च हुआ 256GB वेरिएंट अब 1,04,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. इस तरह सेल में पूरी आईफोन 16 लाइनअप शानदार डिस्काउंट के साथ मौजूद है. इन कीमतों में कैशबैक, डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस आदि सब शामिल हैं.

इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल रही छूट

आईफोन के अलावा इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी S24, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन, ओप्पो K13x 5G और मोटो G96 5G समेत कई दूसरे स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल को बड़ा झटका, फ्लॉप हो गया आईफोन 17 सीरीज का यह मॉडल, नहीं मिल रहे ग्राहक

[ad_2]

8वें वेतन आयोग के बाद कितना बढ़ेगा ट्रेड स्टाफ का वेतन? आपको जानकर नहीं होगा यकीन

[ad_1]


अगर आप ट्रेड स्टाफ लेवल-3 में हैं तो 8 वें वेतन आयोग के बाद आपकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है. 8वें वेतन आयोग में नई सैलरी का कैलकुलेशन फिटमेंट फैक्टर के माध्यम से किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं किस ट्रेड स्टाफ पद पर काम करने वाले कर्मियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, आइए जानते हैं डिटेल्स…

इस बढ़ोतरी की वजह है फिटमेंट फैक्टर, जिसे सैलरी में गुणा कर नई राशि निकालते हैं. पहले 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इसका मतलब यह हुआ कि बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी. अब उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो सकता है. अगर यह लागू होता है तो ट्रेड स्टाफ लेवल-3 की बेसिक सैलरी में और भी बड़ी बढ़ोतरी होगी.

कितनी होगी सैलरी?

वर्तमान में इस लेवल के कर्मचारियों को 21,700 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, लेकिन 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद ये बढ़कर 62,062 रुपये तक पहुंच सकती है. इस बढ़ोतरी से जुड़े अन्य लाभों में भी सुधार की संभावना है, जैसे हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते.
मिलेगी राहत

रिपोर्ट्स के अनुसार ये बदलाव कर्मचारियों के लिए वित्तीय राहत के साथ-साथ उनकी जीवनशैली में सुधार भी ला सकता है. कर्मचारियों की मेहनत और समय की कद्र इस बढ़ोतरी के जरिए सरकार ने जताई है. इस नई सैलरी का लाभ न केवल वर्तमान कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में पदोन्नति या अन्य भत्तों में भी असर पड़ेगा. कर्मचारी संगठन भी इस बदलाव का स्वागत कर रहे हैं और इसे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा कदम मान रहे हैं.

लेवल -1 और 2 कर्मियों के भी मजे

लेवल-1 पर कार्यरत कर्मचारियों की वर्तमान बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जिसे नए वेतन आयोग के अनुसार बढ़ाकर करीब 51,480 रुपये किया जा सकता है. इसका मतलब है कि उन्हें लगभग 33,480 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

वहीं, लेवल-2 के कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी 19,900 रुपये है, जो नए सुधारों के बाद लगभग 56,914 रुपये तक बढ़ सकती है. इस बढ़ोतरी के साथ उनकी सैलरी में लगभग 37,014 रुपये का इजाफा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कल होगा ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय ODI स्क्वाड का ऐलान? ऋषभ पंत समेत ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं

[ad_1]


Team India Squad For Australia Tour: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे और टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कल यानी शनिवार, 4 सितंबर को स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं. पंत अभी तक पूरी तरह फिट नहीं है, इसलिए भारत के इस स्टार खिलाड़ी को वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहना पड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. लेकिन इससे पहले ही ये खबर सामने आ रही है कि ऋषभ पंत के साथ हार्दिक पांड्या भी इंजरी की वजह से इस दौरे से बाहर हो सकते हैं. पंत और पांड्या के अलावा भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी इस दौरे पर आराम दिया जा सकता है. शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर किए जा सकते हैं.

ऋषभ पंत बाहर

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चौथे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. मैच के बाद पता चला कि पंत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है. पंत मैनचेस्टर टेस्ट के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इस चोट की वजह से ही पंत एशिया कप 2025 में नहीं खेल पाए और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर बैठाए जा सकते हैं.

हार्दिक पांड्या भी चोटिल

भारत के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या भी चोटिल हैं. एशिया कप फाइनल में पांड्या चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हार्दिक पांड्या नजर नहीं आ सकते.

शुभमन गिल को आराम

शुभमन गिल काफी लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद एशिया कप स्क्वाड में भी गिल को शामिल किया गया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

ध्रुव जुरेल ने पहला टेस्ट शतक लगाकर रचा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

[ad_2]

पाकिस्तान ने ट्रंप के गाजा प्लान पर मारी पलटी! PAK के विदेश मंत्री इशाक डार बोले- ‘ये मुस्लिम द

[ad_1]


Donald Trump Gaza Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा युद्ध खत्म करने के लिए पेश किए गए 20 बिंदुओं वाले ब्लूप्रिंट को पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों की ओर से दी गई ड्राफ्ट योजना से अलग बताया है.

इशाक डारके मुताबिक, 22 सितंबर को मुस्लिम देशों ने ट्रंप से हुई बैठक में साफ कहा था कि गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी होनी चाहिए. लेकिन ट्रंप की योजना में सिर्फ आंशिक वापसी का जिक्र है ताकि हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों को छोड़ा जा सके.

इशाक डार ने अपने बयान में कही ये बात

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए इशाक डार ने कहा, “मैंने साफ कर दिया है कि ट्रंप द्वारा सार्वजनिक किए गए 20 बिंदु हमारे प्रस्ताव से मेल नहीं खाते. इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जो हमने ड्राफ्ट में दिए थे.”

जानें क्या है ट्रंप की योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं की एक योजना पेश की. इस योजना के अनुसार, युद्धविराम होने के बाद 72 घंटे के अंदर सभी बंधकों (चाहे वे जिंदा हों या मृत) को वापस लाना होगा. योजना में आगे चलकर एक नए और विकसित न्यू गाजा बनाने का भी जिक्र किया गया है. हालांकि, योजना के कई हिस्से अभी बातचीत पर निर्भर हैं और यह पूरी तरह इस बात पर टिका है कि हमास इसे मानता है या नहीं.

गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में युद्ध छेड़ दिया. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 66,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा पट्टी का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है.

आठ देशों ने ट्रंप से लिया है ये वादा

पाकिस्तान के प्रतिनिधि डार ने बताया कि आठ देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वादा लिया था कि वह वेस्ट बैंक पर इजरायल के कब्ज़े को और बढ़ाने की अनुमति नहीं देंगे. मुस्लिम देशों के साझा दस्तावेज़ में साफ लिखा था कि गाजा से इजरायल को पूरी तरह बाहर जाना चाहिए और दो राष्ट्र समाधान के आधार पर शांति स्थापित होनी चाहिए. डार ने कहा कि पाकिस्तान की नीति यह है कि फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाकर इजरायल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सुनिश्चित किया जाए. हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू बार-बार फिलिस्तीनी राज्य बनने की संभावना को नकारते रहे हैं.

 

[ad_2]

‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर ने कैसे बनाई थी बॉडी? ट्रेनर ‘बॉडी बिल्डिंग शॉर्टकट’ पर क्या बोले

[ad_1]

रणबीर कपूर की हर एक फिल्म और हर एक किरदार हमेशा ही दिलचस्प रहा है. उन्होंने अपने सभी किरदारों से ऑडियंस को हमेशा ही इंप्रेस किया है. लेकिन 'एनिमल' में उनका परफॉर्मेंस बिल्कुल हट के था.

रणबीर कपूर की हर एक फिल्म और हर एक किरदार हमेशा ही दिलचस्प रहा है. उन्होंने अपने सभी किरदारों से ऑडियंस को हमेशा ही इंप्रेस किया है. लेकिन ‘एनिमल’ में उनका परफॉर्मेंस बिल्कुल हट के था.

फिल्म में उनके इंटेंस और ब्रूटल सींस को देख रूह कांप गई थी. लेकिन इसके अलावा उनके बल्की लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी. दर्शक और फैंस उनका ऐसा वेट गेन देख सच में हैरान रह गए थे. लेकिन अब इस राज से भी पर्दा उठ चुका है.

फिल्म में उनके इंटेंस और ब्रूटल सींस को देख रूह कांप गई थी. लेकिन इसके अलावा उनके बल्की लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी. दर्शक और फैंस उनका ऐसा वेट गेन देख सच में हैरान रह गए थे. लेकिन अब इस राज से भी पर्दा उठ चुका है.

हाल ही में रणबीर कपूर के ट्रेनर शिवोहम भट्ट का एक इंटरव्यू वायरल हुआ जहां वो एक यूट्यूब पॉडकास्ट में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बात करते दिखें. उन्होंने बताया कि एक्टर के साथ उन्होंने 'तू झूठी मैं मक्कार' के पहले से काम करना शुरू किया है.

हाल ही में रणबीर कपूर के ट्रेनर शिवोहम भट्ट का एक इंटरव्यू वायरल हुआ जहां वो एक यूट्यूब पॉडकास्ट में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बात करते दिखें. उन्होंने बताया कि एक्टर के साथ उन्होंने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के पहले से काम करना शुरू किया है.

'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन में समय तो लगा लेकिन उन्होंने दोनों में से किसी भी फिल्म में कोई शॉर्टकट का इस्तेमाल नहीं किया. लगभग एक साल के बाद डायरेक्टर ने 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए रणबीर कपूर के फुल बॉडी शॉट्स लिए जो कि बिल्कुल परफेक्ट थे.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन में समय तो लगा लेकिन उन्होंने दोनों में से किसी भी फिल्म में कोई शॉर्टकट का इस्तेमाल नहीं किया. लगभग एक साल के बाद डायरेक्टर ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए रणबीर कपूर के फुल बॉडी शॉट्स लिए जो कि बिल्कुल परफेक्ट थे.

हेक्टिक शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन पर कड़ी मेहनत की थी और इसकी तारीफ खुद उनके ट्रेनर ने की है. शिवोहम भट्ट ने बताया कि अभिनेता अपने लाइफ में डिसिप्लिन फॉलो करते हैं और इसी वजह से वो इतने सक्सेसफुल हैं.

हेक्टिक शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन पर कड़ी मेहनत की थी और इसकी तारीफ खुद उनके ट्रेनर ने की है. शिवोहम भट्ट ने बताया कि अभिनेता अपने लाइफ में डिसिप्लिन फॉलो करते हैं और इसी वजह से वो इतने सक्सेसफुल हैं.

ट्रेनर ने बताया कि इसके बाद अभिनेता ने 'एनिमल' साइन किया. लेकिन इस फिल्म में उनका फिजिक और किरदार बहुत ही अलग था. जहां पहले फिल्म में उनकी लीन बॉडी और सिक्स पैक एब्स दिखे इस फिल्म में उन्हें थोड़ा बल्की लुक अपनाना पड़ा.

ट्रेनर ने बताया कि इसके बाद अभिनेता ने ‘एनिमल’ साइन किया. लेकिन इस फिल्म में उनका फिजिक और किरदार बहुत ही अलग था. जहां पहले फिल्म में उनकी लीन बॉडी और सिक्स पैक एब्स दिखे इस फिल्म में उन्हें थोड़ा बल्की लुक अपनाना पड़ा.

लेकिन इस फिल्म के लिए भी रणबीर कपूर ने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया. शिवोहम भट्ट ने बताया कि इसके लिए अभिनेता की ट्रेनिंग और न्यूट्रिशन अलग थी लेकिन फिर भी उन्होंने डेढ़ साल की कड़ी मेहनत से लगभग 10 से 12 किलो का बल्की वेट गेन किया. कभी लेट नाइट शूट्स तो कभी मॉर्निंग शूट और कभी बिजी लाइफस्टाइल के वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना गोल अचीव किया.

लेकिन इस फिल्म के लिए भी रणबीर कपूर ने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया. शिवोहम भट्ट ने बताया कि इसके लिए अभिनेता की ट्रेनिंग और न्यूट्रिशन अलग थी लेकिन फिर भी उन्होंने डेढ़ साल की कड़ी मेहनत से लगभग 10 से 12 किलो का बल्की वेट गेन किया. कभी लेट नाइट शूट्स तो कभी मॉर्निंग शूट और कभी बिजी लाइफस्टाइल के वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना गोल अचीव किया.

Published at : 03 Oct 2025 09:54 PM (IST)

[ad_2]

घर में कितना रख सकते हैं सोना? लिमिट से बाहर गोल्ड रिजर्व करने पर होगी कार्रवाई, जानें नियम?

[ad_1]


Gold Storage Limit at Home: भारत में सोने की खरीदारी सिर्फ सजने-संवरने के लिए गहने के तौर पर ही नहीं की जाती है, बल्कि यह निवेश का भी अहम हिस्सा है. इसके अलावा, शादी-ब्याह से लेकर तमाम मौकों पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है. इसकी परंपरा लंबे समय से चली आ रही है.

भारत में सोने का इतना जबरदस्त क्रेज है कि लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसे अपने पास इकट्ठा करते जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर कितना सोना रख सकते हैं? इसकी लिमिट कितनी तय की गई है? क्या आपको पता है कि आयकर विभाग आपकी सोने की खरीदारी पर नजर रखता है और तय लिमिट से ज्यादा सोना रखने पर आपको नोटिस मिल सकता है या आपके घर छापामारी की जा सकती है. आइए आज हम आपको घर में गोल्ड स्टोर करने के नियम की जानकारी देते हैं ताकि आपको यह पता चल जाए कि घर पर कानूनी तौर पर कितना सोना रख सकते हैं ताकि हम इनकम टैक्स की जांच से बचे रहे. 

हर किसी के लिए अलग है नियम

भारत में सोने की खरीद और स्टोरेज के नियम पुरुषों, विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए अलग-अलग है. विवाहित महिलाओं को अपने पास 500 ग्राम तक सोना रखने की अनुमति है. अविवाहित महिला 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना अपने पास रख सकते हैं.

अगर इस लिमिट से ज्यादा सोना आपके पास है, तो उसके लिए आपके पास बिल या इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेरेशन होना चाहिए. अगर आपके पास वैलिड प्रूफ है, तो आप कितनी भी मात्रा में गोल्ड स्टोर कर सकते हैं. आयकर विभाग की यह लिमिट बिना डॉक्यूमेंट्स वाले गोल्ड पर ही लागू होती है. यानी कि सोना चाहिए कितना भी, प्रूफ होना जरूरी है.

क्या गोल्ड स्टोरेज पर लगता है टैक्स? 

अगर आपने डिक्लेयर्ड इनकम से सोना खरीदा है या इसकी खरीद कर-मुक्त आय जैसे कि खेती-बाड़ी से की गई है या सोना कानूनी तौर पर विरासत में मिला है, तो उस पर टैक्स नहीं लगेगा. अगर आप तय लिमिट में सोना स्टोर करते हैं या लिमिट ज्यादा है, लेकिन इसका वैलिड प्रूफ है, तो इस स्थिति में अगर छापामारी होती भी है, तो आपके जेवरात जब्त नहीं किए जा सकते हैं. घर में गोल्ड स्टोरेज पर कोई टैक्स नहीं लगता, लेकिन अगर कोई सोना बेचता है, तो उस पर टैक्स चुकाना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: 

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर, SEBI का नया सिस्टम हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

[ad_2]

Snapchat पर अब फ्री नहीं रहेगा यह फीचर, पुरानी फोटो देखने के लिए देना पड़ेगा पैसा

[ad_1]


Snapchat यूजर्स के लिए उनका एक फेवरेट फीचर अब फ्री नहीं रहेगा. दरअसल, कंपनी ने ऐलान किया है कि वह पुरानी फोटोज और वीडियो स्टोर करने वाले Memories फीचर के लिए पैसे लेगी. 2016 में लॉन्चिंग के बाद से यह फीचर फ्री में उपलब्ध है और इसमें यूजर को अपनी फोटो और वीडियो स्टोर करने का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के इस ऐलान से यूजर्स खुश नहीं हैं और वो इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. 

कब देना पड़ेगा पैसा?

नई पॉलिसी की तहत कंपनी 5GB से ज्यादा स्टोरेज होने पर यूजर्स से पैसे चार्ज करेगी. कंपनी की तरफ से ब्लॉग में कहा गया है कि इस पॉलिसी को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया जाएगा. कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 100GB वाले प्लान के लिए 1.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 177 रुपये) प्रति महीने देने पड़ेंगे, वहीं 250GB वाला प्लान 3.99 डॉलर (लगभग 355 रुपये) की कीमत वाले Snapchat+ सब्सक्रिप्शन का हिस्सा होगा. अभी स्नैपचैट के पास 90 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और कंपनी का कहना है कि इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं, जिनकी मेमोरीज की स्टोरेज 5GB से कम है. इन पर नए फैसले का कोई असर नहीं पडे़गा.

पैसे नहीं देने पर क्या होगा?

जिन यूजर्स की मेमोरीज की स्टोरेज 5GB से ज्यादा है, उन्हें एक साल तक टेंपरेरी स्टोरेज मिलेगी और उनके पास अपने सेव्ड कंटेट को डाउनलोड करने का ऑप्शन होगा. एक साल के बाद उन्हें स्टोरेज प्लान खरीदना ही पड़ेगा. बता दें कि स्नैपचैट को लॉन्च हुए करीब एक दशक होने वाला है और अभी तक इस पर एक ट्रिलियन से अधिक मेमोरीज सेव की जा चुकी हैं. अपने फैसले का बचाव करते हुए स्नैपचैट ने कहा कि यूजर्स के लिए यह मुश्किल होने वाला है, लेकिन इस पैसे को इसी फीचर का दायरा बढ़ाने के लिए यूज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Arattai ऐप के बाद अब Zoho के Ulaa ब्राउजर का जलवा, ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंचा, जानें क्या है खास

[ad_2]

ट्रंप ने हमास को दी डेडलाइन, बोले- ‘2 दिन में मंजूर करो गाजा प्लान वरना ऐसा कहर बरपेगा…’

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति प्रस्ताव मानने के लिए हमास को डेडलाइन दे दी है. ट्रंप ने कहा कि हमास के पास शांति प्रस्ताव मानने के लिए रविवार (5 अक्तूबर 2025) की शाम 6 बजे तक का समय है. उन्होंने कहा कि अगर हमास नहीं माना तो ऐसा कार्रवाई होगी, जिसे दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा. 

‘हमास को ढूंढकर मार दिया जाएगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, “मिडिल ईस्ट में हमास कई सालों से खतरा रहा है. उसने 7 अक्तूबर को इजरायल में नरसंहार करते हुए बच्चों, महिलाओं सहित कई लोगों को मार डाला. इसका बदला लेते हुए 25000 हमास सैनिक पहले ही मारे जा चुके हैं. बाकी हमास के लोगों को सेना ने घेर कर रखा हुआ है. वे बसे मेरे ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं. हम जानते हैं आप (हमास) कौन हैं और कहां हैं आपको ढूंढकर मार दिया जाएगा.”

गाजा चले जाएं फिलिस्तीन के लोग: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन के लोगों से गाजा के सुरक्षित स्थान पर चले जाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “मैं सभी निर्दोष फिलिस्तीनियों से अनुरोध करता हूं कि वे भविष्य में संभावित रूप से घातक इस क्षेत्र को छोड़कर गाजा के सुरक्षित क्षेत्रों में चले जाएं. वहां पर उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी. हमास को एक आखिरी मौका दिया जाएगा. “

हमास लड़ाकों के पास आखिरी मौका

ट्रंप ने कहा, “मध्य पूर्व और उसके आसपास के देश अमेरिका साथ क्षेत्र में शांति कायम करने पर सहमत हुए हैं, जिस पर इजरायल ने भी हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते से सभी बचे हुए हमास लड़ाकों की जान भी बच जाएगी. इस प्रस्ताव के बारे में पूरी दुनिया को पता है और यह सभी के लिए अच्छा है. किसी न किसी तरह मध्य पूर्व में शांति स्थापित होगी. हिंसा और लोगों को खूब बहना रुक जाएगा.”

ट्रंप ने दी हमास को शांति समझौता मानने की डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा, “सभी बंधकों जिनमें मृत लोगों के शव भी शामिल हैं सब को अभी रिहा किया जाए. रविवार (5 अक्तूबर 2025) की शाम 6 बजे तक हमास के साथ एक शांति समझौता हो जाना चाहिए. सभी देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अगर यह समझौता नहीं हुआ तो हमास पर ऐसा कहर बरपाएंगे, जिसे दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा. मध्य पूर्व में किसी न किसी तरह शांति स्थापित होगी.”

ये भी पढ़ें : ‘बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं हो रही हिंसा’, मोहम्मद यूनुस ने भारत पर लगा दिया ये आरोप

[ad_2]

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, मोहसिन नकवी के समर्थन में बोला- टीम इंडिया

[ad_1]


एशिया कप ट्रॉफी विवाद अभी सुलझा नहीं है. एशियाई चैंपियन होने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिल पाई है, क्योंकि फाइनल मैच के बाद ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ट्रॉफी विवाद पर मोहसिन नकवी का समर्थन किया है. भारतीय टीम ने फाइनल जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, टीम इंडिया के इस रुख को ‘तीसरे दर्जे की हरकत’ बताया है.

पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज से बातचीत में बासित अली ने भारतीय टीम पर तंज कसते हुए कहा, “वो दुनिया की नंबर-1 टीम है, लेकिन उसकी हरकतें तीसरे दर्जे की हैं. मोहसिन नकवी ही ट्रॉफी देंगे, अगर टीम इंडिया उसे स्वीकारने से इनकार करती है तो उसका दुनिया में सम्मान गिर जाएगा. ट्रॉफी उन्हें नहीं दी जानी चाहिए.”

भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. उसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ होटल ले गए थे. रिपोर्ट्स अनुसार BCCI इसके प्रति कड़ी आपत्ति जता चुका है. फिलहाल ट्रॉफी यूएई के क्रिकेट बोर्ड के पास है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि ट्रॉफी टीम इंडिया को दी जाएगी या नहीं.

बासित अली ने आगे यह भी कहा कि अगर यह कोई ICC इवेंट होता और पाकिस्तान टीम जय शाह के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना करती, वो तब भी ऐसा ही बयान देते. बता दें कि एशिया कप समाप्त होने के बाद टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

कल होगा ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय ODI स्क्वाड का ऐलान? ऋषभ पंत समेत ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

ध्रुव जुरेल ने पहला टेस्ट शतक लगाकर रचा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

[ad_2]

‘कालीन भैया ने कालीन पहन ली क्या?’, पंकज त्रिपाठी की अलबेली तस्वीरों पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

[ad_1]


पंकज त्रिपाठी अपने किरदारों के साथ–साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. आज उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंकाया है. इस अलग अंदाज में एक्टर को देख यूजर्स हैरान तो हैं ही साथ ही कन्फ्यूज्ड भी हैं कि पंकज त्रिपाठी ने किस नई शुरुआत की ओर इशारा किया है. 

स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रहे हैं पंकज त्रिपाठी 
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वो स्टाइलिश के साथ–साथ अतरंगी भी नजर आ रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘एक नई शुरुआत. ये एक दिलचस्प चीज की शुरुआत है. वाइब कैसी लगी?’ हालांकि एक्टर के अभी तक इस चीज का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने किस नई शुरुआत की ओर इशारा किया. 

इन तस्वीरों में पंकज त्रिपाठी ने रेड कलर का हेवी डिजाइनर सलवार कैरी किया है. इसके साथ उन्होंने ब्लैक नेट शर्ट और ग्रीन लॉन्ग ब्लेजर भी पेयर किया है. टोपी लगाते हुए उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया. फैंस तो इन फोटोज को AI जनरेटेड कह रह हैं लेकिन अभी तक इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं मिली है. हमेशा ही कैजुअल, फॉर्मल और ट्रेडीशनल वेयर में नजर आने वाले पंकज त्रिपाठी ने अब इस अलग आउटफिट से सबका ध्यान अपनी ओर किया है.


एक से बढ़कर एक हैं फैंस के कमेंट्स
यूजर्स का ये दावा है कि पंकज त्रिपाठी ने इन तस्वीरों में AI का इस्तेमाल किया है. लेकिन कई लोगों ने उन्हें रणवीर सिंह के साथ भी कंपेयर किया है क्योंकि उन्हें भी कई बार ऐसे अतरंगी लिबासों में देखा गया है. एक यूजर ने लिखा कि, कालीन भैया कालीन ही पहन लिया क्या?

तो वहीं दूसरे ने लिखा, रणवीर सिंह पार्टी 2 कमिंग सून. तो वहीं कई लोगों ने इस पिक्चर को AI जनरेटेड समझकर उनसे ऐसी फोटो बनाने का तरीका भी पूछ लिया है. पंकज त्रिपाठी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और लोगों के मिक्सड रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहे हैं.

कालीन भैया ने कालीन पहन ली क्या?', पंकज त्रिपाठी की अलबेली तस्वीरों पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट 
पंकज त्रिपाठी ने अपने गंभीर किरदारों और एक्टिंग स्किल्स से हमेशा ही लोगों को बहुत इंप्रेस किया है. चाहे उनका रोल गंभीर हो या उन्हें अपने किरदारों से दर्शकों को हंसना ही, उन्हें हर बार ही शिद्दत से अपने रोल्स को परफॉर्म किया है.

आखिरी बार उन्हें ‘मेट्रो… इन दिनों’ में देखा गया था. फिल्मीबीट के रिपोर्ट के अनुसार अब अगले साल उनकी सीरीज ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ रिलीज होगी.



[ad_2]