इजरायली बंधकों को छोड़ेगा, सत्ता से भी हटेगा… गाजा प्लान पर राजी हुआ हमास तो क्या बोले ट्रंप?

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष खत्म करने और मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए पीस प्लान पेश किया है, जिसे हमास की ओर से भी स्वीकार कर लिया गया है. व्हाइट हाउस की तरफ से शेयर किए गए वीडियो संदेश में ट्रंप ने कहा कि यह समझौता कई देशों के सहयोग से संभव हो सका है. उन्होंने कतर, तुर्की, सऊदी अरब, मिस्र और जॉर्डन का विशेष आभार व्यक्त किया.

ट्रंप ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और उन्होंने बंधकों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई. हालांकि, उन्होंने माना कि कुछ बंधकों की हालत गंभीर हो सकती है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह शांति योजना ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बैठक के बाद तैयार हुई है.

क्या है गाजा पीस प्लान?

गाजा को आतंकवाद और कट्टरपंथ से मुक्त किया जाएगा. गाजा के पुनर्विकास की योजना लागू होगी ताकि स्थानीय लोग बेहतर जीवन जी सकें. दोनों पक्षों के सहमत होने पर युद्ध तुरंत समाप्त होगा. इजरायली सेना बंधकों की रिहाई के लिए सहमत रेखा तक लौटेगी. हवाई हमले और तोपखाने की बमबारी सहित सभी सैन्य अभियान रोक दिए जाएंगे. धीरे-धीरे इजरायली सेना की पूर्ण वापसी की प्रक्रिया लागू होगी.

ट्रंप के प्लान पर क्या बोला हमास?

हमास ने ट्रंप के पीस प्लान के महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्वीकार कर लिया है, जिनमें इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा से प्रशासन को छोड़ना शामिल है. हमास ने प्रस्ताव दिया है कि लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों और मारे गए गाजावासियों के शवों के बदले 48 बंधकों की रिहाई की जाएगी. इन 48 बंधकों में से लगभग 20 के जीवित होने की संभावना है. हमास ने कहा है कि वह इस मामले पर मध्यस्थों के साथ तुरंत बातचीत शुरू करने को तैयार है.

PM मोदी समेत दुनिया के नेताओं ने की ट्रंप की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई बड़े नेताओं ने मिडिल ईस्ट में शांति लाने की कोशिशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि हम अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व का स्वागत करते हैं क्योंकि गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है. बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा सकते हैं. भारत सभी प्रयासों का लगातार समर्थन करता रहेगा, जो एक स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में काम कर रहे हैं. भारत के अलावा ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, कतर के अमीर समेत दुनिया के कई देशों ने ट्रंप की सराहना की है.

यह भी पढ़ें- इजरायल-हमास डील पर PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, फ्रांस-ब्रिटेन से लेकर कतर तक के नेताओं का भी आया रिएक्शन



[ad_2]

इंडियन आर्मी में करियर का सुनहरा मौका, ग्रुप-C के 194 पदों पर भर्ती शुरू; ये करें अप्लाई

[ad_1]

आईसीएमआर की नई सलाह कार्ब्स नहीं, प्रोटीन है ज्यादा जरूरी, सफेद चावल छोड़ें, हेल्दी ग्रेन्स अपनाएं

आईसीएमआर की नई सलाह कार्ब्स नहीं, प्रोटीन है ज्यादा जरूरी, सफेद चावल छोड़ें, हेल्दी ग्रेन्स अपनाएं

[ad_2]

5 बजे के बाद ऑफिस में सन्नाटा, सोशल मीडिया पर वायरल यूरोप का ऑफिस कल्चर और लोग बोले हमें भी ऐसा

[ad_1]


आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जहां कब क्या वायरल हो जाए, किसी को पता नहीं चलता, कभी कोई मजेदार डांस वीडियो इंटरनेट पर छा जाता है, तो कभी किसी की छोटी-सी हरकत लाखों लोगों का ध्यान खींच लेती है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने हंसी या मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

यह वीडियो किसी फिल्मी सितारे या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नहीं, बल्कि एक भारतीय महिला का है, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और यूरोप में काम करती हैं. उन्होंने अपने ऑफिस के माहौल की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है और भारत में काम करने वाले कई लोगों को सोच में डाल चुकी है. 

क्या है इस वायरल वीडियो में?
इस वीडियो को ज्योति सैनी ने पोस्ट किया है , जो KPMG नीदरलैंड्स में काम करती हैं. वीडियो में वो अपने ऑफिस की हालत शाम के 5 बजे दिखाती हैं. जैसे ही कैमरा ऑफिस के अंदर घूमता है, वहां की खाली डेस्क और कुर्सियां दिखाई देती हैं, कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है, ऑफिस एकदम शांत और खाली है, ज्योति कैमरे में कहती हैं किअभी 5:10 बजे हैं और देखिए मेरे ऑफिस को, वीडियो का कैप्शन था कि कॉर्पोरेट शॉक और अब तक इसे 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों बहस छिड़ गई यूरोप और भारत की वर्किंग कल्चर में कितना फर्क है, तो कोई कह रहा है कि यूरोप में लोग काम जल्दी शुरू करते हैं, ध्यान से काम करते हैं, ब्रेक नहीं लेते और समय पर घर चले जाते हैं. इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि यहां तो 9 से 5 की नौकरी 9 से रात 9 तक चलती है, एक यूजर ने लिखा पश्चिमी देशों में न फालतू मीटिंग करते हैं, न ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसते हैं. कुछ ने मजाक में कहा कि अगर वहां भारतीय मैनेजर आ जाएं, तो सबका घर देर रात ही होगा. 

यह भी पढ़ें पहले मारी टक्कर फिर जानबूझकर बेजुबान के ऊपर चढ़ा दी कार, सांड की हत्या का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

भारत ने कस लिया शिकंजा, वेस्टइंडीज हुई ढेर, क्या तीसरे दिन ही जीत तय?

[ad_1]


IND vs WI Test Series: अहमदाबाद टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पकड़ इतनी मजबूत बना ली है कि मुकाबले का नतीजा तीसरे दिन (4 अक्टूबर) ही सामने आ सकता है. भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन और वेस्टइंडीज की कमजोर चुनौती इस टेस्ट को एकतरफा बना चुकी है.

भारत का दबदबा

भारत की पहली पारी का नजारा शानदार रहा. केएल राहुल ने ठोस बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए, जबकि युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन 125 रन ठोके. कप्तान शुभमन गिल ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए 50 रन जोड़े. वहीं रवींद्र जडेजा ने शानदार अंदाज में 104 रन की नाबाद पारी खेली और स्टेडियम में छक्कों की बारिश कर दी.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 5 विकेट पर 448 रन था और लीड 286 रन तक पहुंच चुकी थी. जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर डटे हुए हैं, ऐसे में टीम इंडिया के सामने अब पारी घोषित करने का विकल्प खुला है.

वेस्टइंडीज की पहली पारी ध्वस्त

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह उनके लिए बुरा साबित हुआ. पूरी टीम महज 162 रन पर सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया. मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाए, जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 और सुंदर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

विंडीज की बैटिंग बेहद कमजोर साबित हुई. जस्टिन ग्रीव्स (32), शाई होप (26) और कप्तान रोस्टन चेज (24) ही थोड़ी देर टिक सके. बाकी बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के आगे टिक ही नहीं पाए.

फीके साबित हुए विंडीज गेंदबाज

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाज बेबस नजर आए. तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने कुछ हद तक असर डाला, लेकिन बाकी गेंदबाज पूरी तरह नाकाम रहे. खासकर उनके स्पिनर बिल्कुल प्रभावी नहीं दिखे. जडेजा ने तो वॉरिकन की धुनाई करते हुए 5 छक्के जड़ दिए थे. कप्तान रोस्टन चेज के फैसले भी सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि उन्होंने नई गेंद लेने में देरी की.

कभी दहशत थी, अब कमजोर कड़ी

वेस्टइंडीज टीम कभी टेस्ट क्रिकेट की दिग्गज रही है, लेकिन अब हालात पूरी तरह उलट हैं. मई 2002 के बाद से वे भारत को टेस्ट में हराने में नाकाम रहे हैं. इस बार तो टीम और भी कमजोर नजर आई है. चोटिल खिलाड़ियों की कमी और अनुभवहीन बल्लेबाजी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

तीसरे दिन ही जीत तय?

भारत ने इस मुकाबले में इतनी मजबूत लीड बना ली है कि तीसरे दिन ही मुकाबले का फैसला लगभग तय है. सवाल सिर्फ इतना है कि टीम इंडिया पारी घोषित करके वेस्टइंडीज को कितनी जल्दी आउट करती है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अहमदाबाद टेस्ट भारत के नाम होगा और यह जीत भारतीय टीम की ताकत और वेस्टइंडीज की कमजोरी दोनों की तस्वीर पेश करेगी. 

[ad_2]

‘प्रिया सचदेव ने बर्बाद की थी करिश्मा कपूर की शादी’, संजय कपूर की बहन मंदिरा का शॉकिंग खुलासा

[ad_1]


करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और इंडस्ट्रियलिस्ट  संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के झगड़े ने एक और मोड़ ले लिया है. दिवंगत संजय कपूर के परिवार में उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो रहा है. वहीं अब संजय की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने खुलकर अपनी बात रखी है और अभिनेत्री करिश्मा कपूर से संजय कपूर के सैपरेशन के पीछे उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर का हाथ बताया है.

किसी परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है
पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर की बहन मंदिरा ने उस समय को याद किया जब उनके भाई की शादी टूटने लगी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें संजय और प्रिया की बढ़ती नज़दीकियों के बारे में पता था और उन्होंने इसे कभी एक्सेप्ट नहीं किया. मंदिरा ने कहा, “मैं उनके (प्रिया और संजय) बारे में तब से जानती थी जब वे उस फ्लाइट में मिले थे, और मैं इससे खुश नहीं थी. लोलो (करिश्मा) और मेरा भाई असल में अच्छी जगह पर थे. कियान का जन्म हुआ था. मेरा भाई अपने बच्चों को लेकर बहुत ज़्यादा जुनूनी था.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा पैदा किया है, गलत है. किसी परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है… आप एक खुशहाल शादी को नहीं तोड़ते, या फिर जो कामयाब होने की कोशिश कर रही हो, उसे भी नहीं. जब आपका अभी-अभी दूसरा बच्चा हुआ हो, तो आप अलग हो जाते हैं. आप शादी को बर्बाद नहीं करते. और लोलो इसकी हकदार नहीं थी।”

पिता नहीं चाहते संजय और प्रिया सचदेव की शादी
मंदिरा ने बताया कि उनके दिवंगत पिता समेत उनका पूरा परिवार संजय और प्रिया के रिश्ते के खिलाफ था. मंदिरा ने कहा,”पिताजी प्रिया के बिल्कुल खिलाफ थे. उन्होंने कहा था वह (संजय कपूर) उससे कभी शादी नहीं कर सकते. मैं उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहता. और उनके बच्चे नहीं हो सकते.’ परिवार में कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा था. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं अपने भाई से प्यार करती हूं. लेकिन मेरे लिए, लोलो के बच्चे थे, उसके पास सब कुछ था. उन्हें इसे कामयाब बनाना चाहिए था.”

उन्होंने आगे बताया कि वह और उनकी बहन 2017 में संजय और प्रिया की शादी में शामिल नहीं हुए थी. मंदिरा ने कहा, “मैं और मेरी बहन शादी में भी नहीं गए थे, हम बिल्कुल क्लियर थे कि हम इसका सपोर्ट नहीं कर सकते क्योंकि पिताजी ने कहा था, ‘शादी मत करना और बच्चे मत पैदा करना.”

‘करिश्मा मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी’
मंदिरा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उस मुश्किल समय में करिश्मा के साथ न होने का अफ़सोस है. उन्होंने कहा, “हम उस समय बात नहीं कर रहे थे… मुझे लगता है कि वह मुझसे नाराज़ थी, और मैं उसे दोष नहीं देती. मुझे बुरा लग रहा है क्योंकि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी. मुझे उसके लिए खड़ा होना चाहिए था.”

कैसे हुआ था संजय कपूर का निधन
विंडसर के गार्ड्स पोलो क्लब में एक पोलो मैच के दौरान एक दुखद घटना के बाद 12 जून 2025 को संजय कपूर का निधन हो गया था. क्वीन्स कप के सेमीफाइनल में खेलते समय, उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने उनके मुँह या गले में डंक मार दिया था. डंक के कारण उन्हें गंभीर एलर्जी हुई, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उस समय उनकी उम्र 53 वर्ष थी.

संजय कपूर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर हैं, जो दिल्ली की एक मॉडल से एंटरप्रेन्योर बनी हैं. संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से साल 2017 में शादी की थी. दंपति का एक बेटा अजारियस कपूर है, जिसका जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था, जो अब 6 साल का है. वहीं करिश्मा कपूर (2003-2016) से संजय कपूर के दो बच्चे भी हैं समायरा कपूर और कियान कपूर,

[ad_2]

IPO Alert: Shlokka Dyes Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|| Paisa Live

[ad_1]

IPO Alert: Shlokka Dyes Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|| Paisa Live                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

[ad_2]

विडियो के करोड़ों रुपए देता है YouTube, जानिए खुद किन चीजों से कमाता है पैसे

[ad_1]


How YouTube Earns Money: आज के डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ मनोरंजन और जानकारी का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि यह अरबों डॉलर का बिज़नेस भी बन चुका है. यहां हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं और अरबों व्यूज आते हैं. यही वजह है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि आखिर YouTube खुद इतना पैसा कहां से कमाता है? जब यूट्यूबर्स वीडियो बनाकर करोड़ों कमा सकते हैं तो इस प्लेटफॉर्म के कमाई के पीछे कितने बड़े राज छिपे हैं यह जानना बेहद दिलचस्प है.

विज्ञापनों से सबसे ज्यादा कमाई

YouTube की कमाई का सबसे बड़ा जरिया है विज्ञापन (Advertisements). जब आप किसी वीडियो को देखते हैं तो उसके बीच-बीच में या शुरुआत और अंत में जो ऐड्स दिखाई देते हैं वे दरअसल गूगल ऐडसेंस के जरिए आते हैं. कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए YouTube को पैसे देती हैं और YouTube उन ऐड्स को लाखों-करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाता है. यही विज्ञापन मॉडल YouTube की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा है.

YouTube Premium से आय

यूट्यूब ने उन दर्शकों के लिए YouTube Premium सर्विस शुरू की है जो बिना विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं. इस सब्सक्रिप्शन के लिए यूज़र्स हर महीने एक तय शुल्क देते हैं. इससे न केवल दर्शकों को ऐड-फ्री अनुभव मिलता है बल्कि YouTube को एक मजबूत रेगुलर इनकम सोर्स भी मिलता है. इसके अलावा प्रीमियम यूज़र्स को बैकग्राउंड प्ले और एक्सक्लूसिव कंटेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

सुपर चैट और सुपर थैंक्स

लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले यूट्यूबर्स के लिए YouTube ने Super Chat और Super Thanks जैसी सुविधाएं दी हैं. दर्शक जब लाइव वीडियो देखते हैं तो वे इन फीचर्स के जरिए पैसे भेज सकते हैं. इसका एक हिस्सा यूट्यूबर को जाता है लेकिन एक अच्छी खासी रकम YouTube के पास भी रहती है. यह भी उसकी कमाई का अहम जरिया है.

मेंबरशिप और चैनल जॉइन फीचर

आजकल कई यूट्यूबर्स अपने चैनल पर Membership Program या Join Button ऑफर करते हैं. इसमें दर्शक हर महीने एक फीस देकर चैनल के एक्सक्लूसिव कंटेंट, बैज और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. इस फीचर से भी YouTube का एक बड़ा हिस्सा जाता है जो उसकी आय बढ़ाता है.

ब्रांड पार्टनरशिप और मर्चेंडाइजिंग

YouTube क्रिएटर्स और ब्रांड्स को जोड़ने का काम भी करता है. जब कोई बड़ा ब्रांड किसी यूट्यूबर से प्रमोशन करवाता है तो इसमें भी यूट्यूब की अप्रत्यक्ष कमाई होती है. इसके अलावा YouTube Merch Shelf फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं और इससे होने वाली आय में YouTube को भी हिस्सेदारी मिलती है.

यह भी पढ़ें:

YouTube पर 15000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं, आंकड़े जान रह जाएंगे हैरान

[ad_2]

इजरायल-हमास डील पर PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, फ्रांस से कतर तक के नेताओं का आया रिएक्शन

[ad_1]


गाजा संघर्ष में एक संभावित मोड़ आया है. दरअसल शुक्रवार (03 अक्तूबर) को हमास ने घोषणा की कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव के कुछ हिस्सों को स्वीकार करने के लिए तैयार है और बंधकों को रिहा करने का प्रस्ताव भी रखा है. यह कदम न केवल क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य में अहम माना जा रहा है, बल्कि इसे लेकर दुनिया में मिश्रित भावनाएं भी देखी जा रही हैं.

इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पीएम मोदी से लेकर मैक्रों तक सबने इस फैसले का स्वागत किया है. अन्य वैश्विक नेताओं और संस्थाओं ने भी हमास की इस पहल को स्वागत योग्य बताया है, लेकिन साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह भी किया है.

ट्रंप ने किया हमास की प्रतिक्रिया का स्वागत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की प्रतिक्रिया का स्वागत किया और इज़राइल पर दबाव डाला कि वह संघर्ष विराम स्वीकार करे. ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि हमास “स्थायी शांति के लिए तैयार” है और उन्होंने इज़राइल से गाजा में बमबारी तुरंत रोकने का आग्रह किया, ताकि बंधकों को सुरक्षित और शीघ्रता से रिहा किया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत पहले ही कुछ बिंदुओं पर शुरू हो चुकी है जिन्हें हल करने की आवश्यकता है. ट्रंप ने कहा, “यह केवल गाजा के बारे में नहीं है, बल्कि यह मध्य पूर्व में लंबे समय से चाही जाने वाली शांति के लिए है.”

भारत

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं, क्योंकि गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है. बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा सकते हैं.  भारत सभी प्रयासों का लगातार समर्थन करता रहेगा, जो एक स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में काम कर रहे हैं.”

 

फ्रांस

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमास की घोषणा पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इज़राइली बंधकों की रिहाई और गाजा में संघर्ष विराम “संभव के भीतर” हैं. मैक्रॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अब हमारे पास शांति की दिशा में निर्णायक प्रगति करने का अवसर है.” उन्होंने ट्रंप के प्रयासों के लिए धन्यवाद भी किया. उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में अपने प्रयासों के अनुरूप अमेरिका, इज़राइल, फिलिस्तीनी और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ पूरी भूमिका निभाएगा.

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे गाजा में इस दुखद संघर्ष को समाप्त करें. उनके प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने कतर और मिस्र की मध्यस्थता के लिए भी धन्यवाद दिया. प्रवक्ता स्टेफेन डुजारिक ने कहा कि गुटेरेस ने तत्काल और स्थायी संघर्ष विराम, सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई और मानवीय सहायता के लिए पूर्ण पहुँच की भी पुन: अपील की. उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करेगा ताकि और अधिक पीड़ा रोकी जा सके.”

यूनाइटेड किंगडम

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना को स्वीकार करने पर प्रतिक्रिया दी और इसे “महत्वपूर्ण कदम” बताया. उन्होंने X पर लिखा, “हमास का अमेरिकी शांति प्रस्ताव को स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण प्रगति है.”

कतर

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि कतर ने मध्यस्थ मिस्र और अमेरिका के साथ समन्वय शुरू कर दिया है ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा योजना पर युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी रखी जा सके. प्रवक्ता ने कहा, “कतर, हमास की राष्ट्रपति ट्रंप की योजना को स्वीकार करने और योजना में उल्लिखित बंधक विनिमय ढांचे के तहत सभी बंधकों को रिहा करने की तत्परता का स्वागत करता है.” उन्होंने आगे कहा, “हम बंधकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई के लिए तत्काल संघर्ष विराम की राष्ट्रपति की अपील का समर्थन भी करते हैं, ताकि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों पर हो रहे खूनखराबे को समाप्त किया जा सके.”

ये भी पढ़ें-

अगर दुनिया के नक्शे पर रहना है तो…’, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, आसिम मुनीर की उड़ी नींद!



[ad_2]

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया सफलता का मूल मंत्र! कहा- मिट्टी की तरह कष्ट…

[ad_1]


Premanand Maharaj: आज के वर्तमान समय में हर कोई सफलता की चाह रखता है. हर किसी की यही तमन्ना होती है कि, उसके पास पैसा, गाड़ी, बंगला और अच्छा लाइफस्टाइल हो. जिसके लिए लाखों ही लोग प्रतिदिन मेहनत कर रहे हैं.

वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से बातचीत के दौरान इस प्रश्न का उत्तर दिया और बताया कि, जीवन में सफलता किसे मिलती है?

सफलता किसे मिलती है?

वृंदावन स्थित श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के संत श्री प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन भक्तों के साथ संवाद करते हैं. इस दौरान भक्त उनसे निजी सवाल करते हैं. इन्हीं में से एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से एक प्रश्न पूछा.

प्रश्न- महाराज जी जीवन में सफलता किसको मिलती है? सफल होने के लिए क्या करें?

इस सवाल को सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि, ‘आपने कभी सोचा है कि, एक पात्र बनाने में मिट्टी को कितनी ही तकलीफों का सामना करना पड़ता है. पहले तो मिट्टी को खोदा जाता है, जिसके कारण वो अपने आसपास के समुदाय से अलग हो जाता है.

फिर उसकी पिटाई की जाती है, ताकि एक कण मात्र ढेला न रह जाए. इसके बाद मिट्टी को जमकर कचरा जाता है. फिर तब जाकर वो पात्र बनने लायक मिट्टी बनती है. 


सफलता का मूल मंत्र जान लीजिए

आप खुद सोचिए कि एक मिट्टी के पात्र को बनाने के लिए मिट्टी को क्या कुछ नहीं सहना पड़ता है. आपको हर परिस्थिति में तैयार रहना सीखना होगा. सफलता उन्हीं को मिलती है, जो कष्ट सहते हैं.

अच्छे और बुरे दोनों ही कार्यों में आपको सहना पड़ेगा. फर्क बस इतना है कि, अच्छा आचरण अपनाने पर चमक जाओगे और बुरे कर्म करने पर मिट जाओगे. इसलिए भगवत प्राप्ति के लिए कार्य करना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



[ad_2]

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (5–11 अक्टूबर 2025): जीवन की नई शुरुआत, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता

[ad_1]


Kumbh Saptahik Tarot Rashifal 05 to 11 October: टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. शुरुआत में विपरीत परिस्थितियाँ आपको उदास या हताश महसूस करा सकती हैं. सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार आएगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

करियर/बिज़नेस:
कार्यस्थल पर कुछ बाधाएँ और विरोधाभास उत्पन्न हो सकते हैं. सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें. सप्ताह के मध्य में परिस्थितियाँ बेहतर होंगी और आपके प्रयास सफल होंगे. व्यवसायियों के लिए चुनौतीपूर्ण परियोजनाएँ धीरे-धीरे सुलझेंगी.

धन/इन्वेस्टमेंट:
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अनियोजित खर्च से बचें और बड़े निवेश या जोखिम भरे निर्णय टालें. पुराने बकाया वसूलने के प्रयास सफल हो सकते हैं.

रिश्ते:
पारिवारिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. आप अपने रिश्तेदारों को घर पर आमंत्रित कर सकते हैं और उनके साथ अच्छा समय बिताएँगे. साथी या जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे.

हेल्थ/वेलनेस:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या थकान हो सकती है. हल्का व्यायाम, योग और पर्याप्त नींद मददगार रहेंगे.

साप्ताहिक उपाय:
गुरुवार को घर में सफेद फूल और दीपक जलाएँ. परिवार के साथ बैठकर सकारात्मक वार्ता करें.

Do/Don’t:

Do: कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और अपने रिश्तों में समय दें.
Don’t: शुरुआती तनाव के कारण कोई जल्दबाज़ी निर्णय न लें.

लकी कलर / नंबर / डे: सफेद | 6 | गुरुवार

FAQs:

Q1: कार्यक्षेत्र में तनाव को कैसे कम करें?
उत्तर: धैर्य और संयम बनाए रखें, परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालें.

Q2: परिवार के साथ समय कैसे बढ़ाएँ?
उत्तर: रिश्तेदारों को घर आमंत्रित करें और उनके साथ सकारात्मक बातचीत करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]