अजरबैजान में नौकरी करने का सपना! जानिए वहां के 50,000 मनात की भारत में कितनी कीमत है और क्या है

[ad_1]


अगर आप विदेश में नौकरी करने का सोच रहे हैं, तो अजरबैजान का नाम अब तेजी से चर्चाओं में आ रहा है. यह देश न सिर्फ अपनी खूबसूरती और तेल संसाधनों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां अब भारतीय युवाओं को भी काम के कई मौके मिलने लगे हैं. खास बात यह है कि यहां की करेंसी “अजरबैजानी मनात” भारतीय रुपये के मुकाबले काफी मजबूत है.

वर्तमान विनिमय दर के अनुसार, 1 अजरबैजानी मनात की कीमत करीब 52.21 भारतीय रुपये के बराबर है. यानी अगर किसी को वहां 50,000 मनात की सैलरी मिलती है, तो भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 26 लाख रुपए सालाना (लगभग 2.17 लाख रुपए महीना) के बराबर बैठती है. यह सैलरी भारत में मिड लेवल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स या आईटी सेक्टर के कई जॉब्स से कहीं बेहतर कही जा सकती है.

कहां मिल रही हैं नौकरियां?

अजरबैजान में हाल के वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑयल एंड गैस, आईटी और एजुकेशन सेक्टर में विदेशी कर्मचारियों की मांग बढ़ी है. भारतीय इंजीनियर, टीचर्स, डॉक्टर और टेक्निकल एक्सपर्ट्स के लिए यहां कई जॉब्स ओपन हैं. खासतौर पर राजधानी बाकू (Baku) में बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां काम कर रही हैं, जो भारतीयों को बेहतर वेतन और रहने की सुविधाएं देती हैं.

रहने और खर्च का हिसाब

बाकू में किराया और सामान्य खर्च मिलाकर एक महीने का खर्च करीब 1000-1200 मनात के बीच आता है. खाने-पीने और ट्रांसपोर्ट सहित बाकी खर्च 800-1000 मनात तक होता है. इस तरह अगर आप 2000 मनात खर्च भी करते हैं, तो हर महीने करीब 48,000 मनात यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 25 लाख रुपए सालाना की बचत संभव है.

भारत से बेहतर है टैक्स और वर्क-लाइफ बैलेंस

अजरबैजान में आयकर दरें भारत की तुलना में कम हैं. 8 से 14 प्रतिशत तक की इनकम टैक्स दर के बीच में अधिकतर लोगों को टैक्स देना होता है. इसके अलावा, वहां का वर्क कल्चर शांत और व्यवस्थित माना जाता है ओवरटाइम कम और छुट्टियां ज्यादा. यही वजह है कि कई भारतीय युवा गल्फ देशों की जगह अब बाकू जैसे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं.

कैसे करें आवेदन?

अजरबैजान की कंपनियां ज्यादातर ऑनलाइन पोर्टल्स जैसे LinkedIn, Indeed, और Glassdoor पर विदेशी कर्मचारियों के लिए जॉब्स पोस्ट करती हैं. कई भारतीय रिक्रूटमेंट एजेंसियां भी वहां की कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. खासतौर पर इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट और एजुकेशन फील्ड में भारतीय उम्मीदवारों को वीजा और रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाती है.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

WhatsApp और Telegram भी हो गए फेल! Zoho के Arattai में मिल रहा ऐसा खास फीचर जो और किसी में नहीं

[ad_1]


Zoho Arattai: चेन्नई स्थित Zoho Corporation का होमग्रोन मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसे Meta के WhatsApp को भारत का जवाब माना जा रहा है. वजह है इसका ऐसा फीचर जो किसी भी ग्लोबल मैसेजिंग ऐप में अब तक नहीं मिला Android TV के लिए आधिकारिक ऐप सपोर्ट.

Android TV पर पहली बार मैसेजिंग ऐप

अब तक WhatsApp, Telegram, Signal, WeChat, Line या KakaoTalk किसी का भी ऑफिशियल Android TV वर्ज़न नहीं था. यूज़र्स को मैसेजिंग के लिए जुगाड़ तरीके अपनाने पड़ते थे. लेकिन Arattai ने इस समस्या का स्थायी हल दे दिया है. Google Play Store पर इसका ऑफिशियल Android TV ऐप उपलब्ध है जिसे आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है.

मल्टी-डिवाइस सपोर्ट से बढ़ी ताकत

WhatsApp की तुलना में Arattai ने बहुमुखी सपोर्ट देकर बढ़त बनाई है. यह सिर्फ स्मार्टफोन पर ही नहीं, बल्कि Linux, macOS और Windows पर भी उपलब्ध है. यानी एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर चलाने की आज़ादी. Android TV सपोर्ट मिलने के बाद इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है.

Arattai Vs WhatsApp

मीटिंग्स फीचर: WhatsApp की वीडियो कॉलिंग जहां सीमित है, वहीं Arattai ने इसमें Google Meet और Zoom जैसा अनुभव जोड़ दिया है. ऐप के अंदर ही यूज़र इंस्टेंट मीटिंग बना सकते हैं जॉइन कर सकते हैं या शेड्यूल कर सकते हैं.

पॉकेट (Pocket): WhatsApp पर कई लोग खुद को मैसेज भेजकर जानकारी सेव करते हैं. Arattai ने इसे अपग्रेड कर ‘Pocket’ नाम का क्लाउड स्टोरेज फीचर दिया है जहां टेक्स्ट, मीडिया और लिंक सुरक्षित रखे जा सकते हैं.

मेंशन्स (Mentions): WhatsApp पर नोटिफिकेशन ढूँढना मुश्किल हो सकता है लेकिन Arattai में Slack जैसी Mentions टैब मौजूद है जिससे पता चलता है कि किस मैसेज में आपको टैग किया गया है.

नो ऐड्स पॉलिसी: Arattai ने साफ किया है कि वह यूज़र्स का डेटा विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं करेगा. जबकि WhatsApp अब ‘Updates’ टैब में विज्ञापन दिखाने लगा है और Meta के साथ डेटा भी साझा करता है.

AI से छुटकारा: WhatsApp में AI फीचर्स को जबरन जोड़ा गया है और उन्हें बंद करने का विकल्प नहीं मिलता. वहीं Arattai में अभी कोई अनचाहा AI इंटरफेस नहीं है जिससे यूज़र्स को क्लीन और सिंपल अनुभव मिलता है.

भारत में बनी यह ऐप धीरे-धीरे ‘WhatsApp Killer’ के नाम से मशहूर हो रही है. Arattai न सिर्फ़ सुरक्षित और विज्ञापन-रहित अनुभव देता है, बल्कि Android TV सपोर्ट और इनोवेटिव फीचर्स की वजह से इसे मौजूदा चैटिंग ऐप्स पर बढ़त हासिल हो रही है.

यह भी पढ़ें:

AI WiFi का कमाल! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी जो आपके इंटरनेट को बना देगी रॉकेट से भी तेज़

[ad_2]

ये है नन्हा तेंदुलकर? 3 साल के बच्चे का स्ट्रेट ड्राइव देखकर हैरान रह जाएंगे आप- वीडियो वायरल

[ad_1]


सचिन तेंदुलकर का नाम जब भी आता है तो जहन में कुछ आए या ना आए लेकिन स्ट्रेट ड्राइव तो आती ही आती है. क्रिकेट को एक नया आयाम देने वाले सचिन भले ही रिटायर हो गए हों लेकिन उनके किए और कहे पर चलकर आजकल तीन-तीन साल के बच्चे भी उनकी ही तरह बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तीन साल का बच्चा ऐसा स्ट्रेट ड्राइव खेल रहा है जिसे देखकर क्रिकेट के सूरमा भी शरमा जाएंगे. वीडियो देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी और आप भी दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे.

सचिन तेंदुलकर की तरह स्ट्रेट ड्राइवर खेलता दिखा तीन साल का बच्चा!

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपको क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की याद आ जाएगी. वायरल हो रहे इस वीडियो में यह बच्चा हाथ में बल्ला लेकर इस तरह से शॉट खेलता दिखाई दे रहा है जैसे कोई महान प्लेयर सधे हुए तरीके से खेलता हो.इस तीन साल के बच्चे का स्ट्रेट  ड्राइव तो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसकी तुलना सीधे क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से कर रहे हैं.


वीडियो में साफ दिखता है कि बच्चा आने वाली बोल को हर दिशा में एक दम परफेक्शन के साथ खेलता है. कोई भी बॉल उससे मिस नहीं होती और वो जिधर चाहता है बॉल को पहुंचा देता है. इतनी सी उम्र में इस तरह का टैलेंट अद्भुत है और हर कोई ऐसा कर भी नहीं पाता है. वीडियो देखकर लोग बोल रहे हैं कि सही कोचिंग अगर मिल जाए तो देश को जल्द ही दूसरा सचिन तेंदुलकर मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स बोले, सही दिशा और कोचिंग की जरूरत

वीडियो को cricketkingdebark नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये जरूर एक दिन पाकिस्तान को धोता हुआ दिखाई देगा. एक और यूजर ने लिखा….इस बच्चे को जल्द से जल्द ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस बच्चे की प्रतिभा को जाया नहीं जाने दें, इसे सही दिशा और कोचिंग दिलाएं तो ये महान बल्लेबाज बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


रेडी फिल्म के इस गाने में एडिटर से हुई गलती! अब हो रही वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]


Watch: सलमान खान की स्टारर फिल्म रेडी तो आप सभी ने देखी होगी. इस फिल्म का एक गाना जो काफी वायरल हुआ और लोगों ने इस पर काफी रील बनाई उस गाने में अब एक गलती पकड़ में आई है जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. ये गाना है ” मैं करुं तो साला कैरेक्टर ढीला है” जी हां, इस गाने को ए़डिट करते हुए जो गलती एडिटर ने की है उसे देखकर अब लोग इंटरनेट पर काफी हंस रहे हैं और गाने का मजाक भी बना रहे हैं. वीडियो देखने के बाद आप खुद भी तुरंत यूट्यूब खोल लेंगे.

रेडी फिल्म के इस गाने में एडिटर से हो गई बड़ी चूक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि सलमान खान की फिल्म रेडी के फेमस गाने कैरेक्टर ढीला से जुड़ा हुआ है. गाने का एक सीन इतना वायरल है कि लोग इसे देखकर जोर जोर से हंस रहे हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं. होता कुछ यूं है कि जब सलमान खान और जरीन खान डांस कर रहे होते हैं तो अचानक गाने की एक पंच लाइन पर पीछे एक तेज पटाखा फोड़ा जाता है जो गाने के म्यूजिक और वीडियो को बढ़ा चढ़ाकर दिखाने के लिए फोड़ा गया था.


लेकिन इस पटाखे की आवाज से ऑन कैमरा एक्टर्स के पीछे डांस कर रही एक ग्रुप डांसर इतना जोर से डर जाती है कि डर के मारे अपने कान बंद कर लेती है. लेकिन जब उसे याद आता है कि शूटिंग चालू है तो वो जैसे तैसे खुद को काबू करती है और डांस करना शुरू कर देती है. यही नजारा कैमरे में कैद हो जाता है जो कि गाने की ए़डिंटिंग मिस्टेक को साफ साफ दिखा रहा है और इसे देखकर लोग खूब मौज ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को the_badass_couple नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस मिस्टेक को 14 साल बाद खोजा गया है, जय हो. एक और यूजर ने लिखा….इस मिस्टेक को देखकर लोग अब यूट्यूब पर जा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यही होता है जब आप नशा करके ए़डिटिंग करते हो. भाई इतना रियल भी नहीं होना था.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर और हार्दिक बाहर

[ad_1]


IND vs AUS T20 Series Squad: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है. भारत की टी20 टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया जाएगी. टीम इंडिया के टी20 के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या को नहीं चुना गया है.

टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

श्रेयस अय्यर को नहीं मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल नहीं किया गया है. एशिया कप 2025 के स्क्वाड में अय्यर को नहीं लिया गया था. आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन के बाद भी श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम से लगातार बाहर चल रहे हैं. श्रेयस IPL में लगातार दो बार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक लेकर आए हैं. आईपीएल 2025 में अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खिताब जीता. वहीं श्रेयस की कप्तानी में ही 11 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम फाइनल तक पहुंची. लेकिन टी20 में बेहतर परफॉर्म करने के बाद भी श्रेयस अय्यर को टी20 इंटरनेशनल खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.

हार्दिक पांड्या भी बाहर

हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न तो वनडे सीरीज में लिया गया है और न ही पांड्या टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे. इसी वजह से एशिया कप फाइनल भी नहीं खेल पाए थे. हार्दिक के चोटिल होने की वजह से ही भारत का ये ऑलराउंडर प्लेयर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहा है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI सीरीज 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगी. इसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक टी20 सीरीज खेली जाएगी.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- पहला टी20- 29 अक्टूबर, कैनबेरा
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- दूसरा टी20- 31 अक्टूबर, मेलबर्न
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- तीसरा टी20- 2 नवंबर, होबार्ट
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चौथा टी20- 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- पांचवां टी20- 8 नवंबर, ब्रिसबेन

यह भी पढ़ें

नोट कर लीजिए तारीख, विराट-रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज में कब-कब खेलेंगे? यहां जानें



[ad_2]

ट्रंप के आदेश के बाद भी नहीं माने नेतन्याहू! गाजा पर IDF की ताबड़तोड़ बमबारी; 6 लोगों की मौत

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बमबारी रोकने का आदेश दिया था और कहा था कि हमास शांति के लिए तैयार है. इसके अलावा बंधकों को रिहा करने और युद्ध समाप्त करने की अमेरिकी योजना की कुछ अन्य शर्तों को स्वीकार करने पर भी सहमत है. हालांकि, इस आदेश के बावजूद इजरायल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच गाजा के अधिकारियों ने बताया कि इजरायल ने शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को गाजा पर हमला किया. इजरायली गोलाबारी में गाजा पट्टी में छह लोगों की मौत हो गई. चिकित्साकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक हमले में गाजा शहर के एक घर में चार लोग मारे गए, जबकि दूसरे हमले में दक्षिण में खान यूनिस में दो अन्य लोग मारे गए.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ दिन पहले अपनी 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना प्रस्तुत की थी, जिसमें हमास को रविवार (5 अक्टूबर 2025) तक इसे स्वीकार करने या गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. ट्रंप का दावा है कि यह योजना बंधकों की रिहाई और युद्ध समाप्ति के लिए एक व्यावहारिक रास्ता खोल सकती है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इजरायल को गाजा पर बमबारी तुरंत रोकनी चाहिए ताकि हम बंधकों को सुरक्षित और जल्दी से बाहर निकाल सकें. यह सिर्फ गाजा के बारे में नहीं है. यह मध्य पूर्व में लंबे समय से चाही जा रही स्थायी शांति के बारे में है. ट्रंप ने खुद को गाजा में शांति लाने में सक्षम एकमात्र व्यक्ति बताया है और कहा कि वे इस दो साल पुराने युद्ध को समाप्त करने के लिए राजनीतिक पूंजी लगा रहे हैं.

नेतन्याहू की सरकार ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने घोषणा की कि सरकार ट्रंप की गाजा योजना के पहले चरण को तत्काल लागू करने की तैयारी कर रही है. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को गाजा में आक्रामक गतिविधियां कम करने के निर्देश दिए हैं. इजरायल के सैन्य प्रमुख ने भी कहा कि सेना को पहले चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या यह युद्धविराम की दिशा में कदम है या नहीं.

हमास की प्रतिक्रिया शांति के लिए तैयार

गाजा पर नियंत्रण रखने वाले फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने ट्रंप की योजना पर आंशिक सहमति जताई है. हमास के नेताओं ने कहा कि वे बंधकों की रिहाई और संघर्ष विराम पर बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें गाजा की मानवीय स्थिति में सुधार और नाकेबंदी हटाने की गारंटी चाहिए. हमास की यह प्रतिक्रिया ट्रंप के रविवार तक फैसला करो वाले अल्टीमेटम के बाद आई है. इससे संकेत मिलता है कि दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक रास्ता खुल सकता है, यदि इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई को सीमित करता है.

युद्ध से थकी जनता और बंधक परिवारों का दबाव

इजरायल में युद्ध जारी रहने से बंधक परिवारों और आम नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है. बंधकों के परिवारों ने नेतन्याहू सरकार से अपील की है कि वह “सभी बंधकों की सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत वार्ता शुरू करे. एक ओर इजरायल के अंदर शांति की मांग बढ़ रही है, दूसरी ओर उनके दक्षिणपंथी सहयोगी युद्ध जारी रखने पर अड़े हुए हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू अब ट्रंप की मध्यस्थता के जरिए घरेलू असंतोष को कम करने की कोशिश कर सकते हैं.

गाजा में हालात भयावह

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली सैन्य हमलों में अब तक 66,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं. लगातार बमबारी ने गाजा की आधी से अधिक आबादी को बेघर कर दिया है, और कई इलाकों में भोजन और चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी है. अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों का कहना है कि गाजा में अब अकाल जैसे हालात बन चुके हैं. मानवीय संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि वह तत्काल युद्धविराम और सहायता गलियारों की व्यवस्था करे.

7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ संघर्ष
यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुआ जब हमास ने इजरायल पर हमला किया.इस हमले में 1,200 इजरायली नागरिक मारे गए और 251 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया.इजरायल का कहना है कि अब भी 48 बंधक गाजा में हैं, जिनमें से 20 जीवित बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार युद्ध जारी है, जिसने पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: आसिम मुनीर की एक और चाल, गाजा प्लान पर पलटने के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया बड़ा ऑफर; क्या मानेंगे ट्रंप?

[ad_2]

अरबाज खान की वाइफ शूरा खान हॉस्पिटल में एडमिट, कभी भी हो सकती है डिलीवरी

[ad_1]


बॉलीवुड के खान परिवार में जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं. दरअसल सलमान खान के भाई और एकटर अरबाज खान की वाइफ शूरा प्रेग्नेंट हैं. जो आज यानि 4 अक्टूबर को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां से एक वीडियो भी सामने आया है.

अस्पताल में भर्ती हुईं अरबाज की वाइफ शूरा

अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी की थी. दोनों की शादी को दो साल होने वाला है. अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है. हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार शूरा की डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हो चुकी हैं और अब कभी भी वो अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. नन्हे मेहमान के लिए अरबाज के साथ उनकी पूरी फैमिली काफी एक्साइटिड है.


बेबी शावर में येलो ड्रेस में नजर आई थीं शूरा

हाल ही में शूरा खान की गोदभराई सेरेमनी भी रखी गई थी. जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ था. इसके अलावा कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी इस फंक्शन में हिस्सा लिया था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रही हैं. बेबी शावर में शूरा खान येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनकर पहुंची थी. जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी दिखाई दी थी.


कौन हैं शूरा खान? 

बता दें कि शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं. वो एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ काम करती है. अरबाज से उनकी पहली मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी. जहां पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा. अब कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहा है.

ये भी पढ़ें – 

पहली बार कहां हुई थी रश्मिका-विजय की मुलाकात? कैसे शुरू हुई लव स्टोरी! जानें- इनके रिश्ते की पूरी टाइमलाइन



[ad_2]

एक व्यू आने पर कितना पैसा देती है YouTube? कंटेट क्रिएटर के लिए ये बातें जानना है जरूरी

[ad_1]


अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो यूट्यूब के कमाई के नियमों की जानकारी होना जरूरी है. यूट्यूब हर सिंगल व्यू के लिए क्रिएटर को पैसा देती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी वीडियो पर 10 लाख व्यूज आने पर आप मालामाल हो जाएंगे. दरअसल, यूट्यूब अपने क्रिएटर्स को एड पर आए व्यूज के लिए पैसा देती है. एडवरटाइजर की तरफ से मिलने वाली रकम में से 45 प्रतिशत यूट्यूब खुद रखती है और 55 प्रतिशत क्रिएटर्स को दिया जाता है. 

कैसे काम करता है यूट्यूब का पे-पर-व्यू सिस्टम?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिएटर्स की कमाई के लिए यूट्यूब का पे-पर-व्यू सिस्टम काम करता है. इसका मतलब यह नहीं है कि आपके वीडियो पर आए हर व्यू के लिए आपको पैसा मिलेगा. असल में यूट्यूब आपके वीडियो पर चलने वाली एड को मिले व्यूज के हिसाब से पैसे देती है. उदाहरण के तौर पर अगर आपके वीडियो पर एक लाख व्यूज आए हैं, लेकिन इस पर कोई एड नहीं है तो आपको पैसा नहीं मिलेगा. वहीं अगर आपके वीडियो पर एक लाख व्यूज हैं और उस पर चलने वाली एड को 10,000 व्यूज मिले हैं तो इन्हीं 10,000 व्यूज का पैसा आपके खाते में आएगा. 

ज्यादा एड व्यूज मतलब ज्यादा पैसा

अगर आपके किसी वीडियो पर एक से ज्यादा एड चल रही है तो इन पर आपके वीडियो की तुलना में ज्यादा व्यूज आ सकते हैं. ऐसी स्थिति में आपके वीडियो पर कम व्यूज होने पर आपकी अच्छी कमाई होगी. असल में यूट्यूब की खुद की कमाई विज्ञापनों से होती है. इसलिए वह केवल विज्ञापनों के आधार पर क्रिएटर्स को पैसा देती है.

व्यूज के हिसाब से कितना पैसा मिलता है?

इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं है. व्यूज के हिसाब से कमाई सब्सक्राइबर्स, वीडियो की रीच और एंगेजमेंट आदि कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है. फिर भी अगर मोटे तौर पर अनुमान लगाया जाए तो एक क्रिएटर 1000 एड व्यूज पर 5-15 डॉलर (लगभग 444 रुपये से लेकर 1330 रुपये) तक कमा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

EMI पर खरीदे फोन की पेमेंट नहीं दी तो बढ़ेगी मुश्किल, फोन हो जाएगा लॉक, आ रहा है नया नियम

[ad_2]

ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है. कभी कोई डांस वीडियो लोगों को हंसा देता है, तो कभी कोई अजीब घटना सबको सोचने पर मजबूर कर देती है. ऐसे में दशहरे के मौके पर एक वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी हैं. यह वीडियो एक इलाके की है, जहां दशहरे के दिन रावण दहन से पहले ही कुछ ऐसा हो गया कि लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक जलता हुआ रावण, छोटी हाथी यानी छोटे ट्रक पर सवार होकर सड़क पर दौड़ रहा है और लोग उसे देखकर दंग रह गए. 

क्या है वायरल वीडियो 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही रावण छोटी हाथी पर सवार होकर रास्ते से गुजर रहा था, किसी तरह उसमें आग लग गई. तेज हवा के कारण आग कुछ ही पलों में पूरे पुतले में फैल गई. इसके बाद जो हुआ, वो और भी खतरनाक था. रावण के अंदर भरे हुए पटाखे फूटने लगे. चलती हुई गाड़ी पर जब धमाके शुरू हुए तो लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. बाजार में अफरा-तफरी मच गई. किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. गाड़ी का ड्राइवर भी एक पल के लिए घबरा गया, लेकिन फिर उसने सूझ-बूझ दिखाते हुए गाड़ी को भीड़ से दूर ले जाने की कोशिश की. 

लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या कहा 
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर @ChapraZila ने इसे X पर शेयर किया और देखते ही देखते इस पर हजारों व्यूज और कमेंट्स आ गए. लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि ये रावण तो बिना स्टेज के ही फुल एक्शन में आ गया, तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि छोटी हाथी पर जलता हुआ रावण, अब तो दशहरा भी थ्रिलर बन गया, वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये रावण तो अपने साथ 3-4 लोगों को लेकर ही मानेगा, वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं कि ये तो हॉलीवुड मूवी का ट्रेलर लग रहा है. 

यह भी पढ़ें 5 बजे के बाद ऑफिस में सन्नाटा, सोशल मीडिया पर वायरल यूरोप का ऑफिस कल्चर और लोग बोले हमें भी ऐसा ही चाहिए


सोने से आगे बढ़ता जा रहा चांदी, एक महीने में 19 परसेंट से ज्यादा उछला भाव; अभी कितनी है कीमत?

[ad_1]


Silver Price: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर हमारी नजर बनी रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि सितंबर के महीने में चांदी की कीमत में 19.4 परसेंट की तेजी आई है. जबकि इसके मुकाबले सोने की कीमत महज 13 परसेंट ही बढ़ी है. सोलर और टेक्नोलॉजी सेक्टर्स से बढ़ती डिमांड और ग्लोबल सप्लाई में कमी के चलते चांदी की कीमत बढ़ी है. चांदी की कीमत 1 सितंबर के 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 24,500 रुपये बढ़कर 30 सितंबर को 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. हाल के सालों में किसी एक महीने में चांदी की कीमत में आए तेज उछाल में से यह एक है. 

रिकॉर्ड हाई लेवल पर चांदी 

शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर बरकरार रही और मंगलवार को इसने 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई लेवल को छू लिया. इसके विपरीत, सितंबर में सोने की कीमतों में 14,330 रुपये प्रति 10 ग्राम या 13.56 परसेंट का इजाफा हुआ है.

1 सितंबर को चांदी 1,05,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बढ़कर 30 सितंबर को 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिंस बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी निवेश का अच्छा विकल्प है. साथ ही इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड भी है. इसकी टोटल डिमांड में इं​डस्ट्रियल कंजप्शन की हिस्सेदारी 60-70 परसेंट तक है.

क्यों बढ़ रही है चांदी की कीमत? 

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी निवेश का भी एक बेहतर विकल्प है और इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड है, जिसके चलते सोने के मुकाबले इसमें तेजी आई है. वेंचुरा में कमोडिटी डेस्क हेड और CRM एनएस रामास्वामी ने कहा, “बाजार में लगातार सात साल से चांदी की सप्लाईमें कमी आ रही है. अकेले सौर पैनल में इस्तेमाल के लिए 2023 में 232 मिलियन औंस चांदी की जरूरत होगी. इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इनकी डिमांड खासतौर पर है.

उन्होंने कहा कि डिमांड और सप्लाई के बीच बैलेंस न बन पाने की वजह से चांदी पर दबाव बना हुआ है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि सोलर कैपेसिटी,  इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और 5G रोलआउट के बढ़ते दायरे के बीच अगले कुछ सालों में खपत बढ़ेगी. ग्लोबल लेवल पर स्पॉट सिल्वर लगभग 2 परसेंटबढ़कर 47.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें: 

घर में कितना रख सकते हैं सोना? लिमिट से बाहर गोल्ड रिजर्व करने पर होगी कार्रवाई, जानें क्या है नियम?

[ad_2]