P&G ने समेटा कारोबार Pakistan में टूट रहा है Foreign Companies का भरोसा?| Paisa Live

[ad_1]

Pakistan की अर्थव्यवस्था इन दिनों गहरे संकट में है, और इसका सीधा असर विदेशी निवेश पर पड़ रहा है। हाल ही में MFCG क्षेत्र की दिग्गज Company Procter & Gamble (P&G) ने Pakistan से अपने कारोबार को समेटने का ऐलान कर दिया है। Company ने स्पष्ट किया कि वहां का आर्थिक और राजनीतिक माहौल अब व्यापार के लिए उपयुक्त नहीं रहा। विदेशी मुद्रा संकट, ऊंचे Tax, राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ती महंगाई जैसे कारणों से कारोबारी गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।P&G से पहले Microsoft, Yamaha, Telenor, Shell, Total Energies, और Pfizer जैसी बड़ी Companies भी Pakistan में अपनी Manufacturing और संचालन बंद कर चुकी हैं। इन Companies के बाहर जाने से देश में निवेश, रोजगार, तकनीकी स्थानांतरण और Business Confiedence पर बुरा असर पड़ा है। करीब 36 लाख करोड़ की GDP वाली पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए यह झटका किसी चेतावनी से कम नहीं है। अगर हालात में सुधार नहीं होता, तो आने वाले दिनों में और भी Companies देश छोड़ सकती हैं।

[ad_2]

करीना कपूर से परिणीति चोपड़ा तक, मॉल से भी आलीशान है इन स्टार्स का वॉर्डरोब एरिया

[ad_1]

अनन्या पांडे - बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी लैविश लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के घर के साथ उनका वॉर्डरोब एरिया भी काफी आलीशान है. जिसे उन्होंने  बेज और वाइट थीम से डेकोरेट किया है. यहां कपड़ों के अलावा शूज और बैग्स रखने की भी जगह बनाई गई है.

अनन्या पांडे – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी लैविश लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के घर के साथ उनका वॉर्डरोब एरिया भी काफी आलीशान है. जिसे उन्होंने बेज और वाइट थीम से डेकोरेट किया है. यहां कपड़ों के अलावा शूज और बैग्स रखने की भी जगह बनाई गई है.

प्रियंका चोपड़ा - प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में सेटल हो चुकी हैं. वहां एक्ट्रेस अपने बड़े से बंगले में ठाठ से रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने वॉर्डरोब का व्हाइट थीम पर सजाया है. ये एरिया काफी बड़ा है. अक्सर एक्ट्रेस यहां सेल्फी लेती नजर आती हैं.

प्रियंका चोपड़ा – प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में सेटल हो चुकी हैं. वहां एक्ट्रेस अपने बड़े से बंगले में ठाठ से रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने वॉर्डरोब का व्हाइट थीम पर सजाया है. ये एरिया काफी बड़ा है. अक्सर एक्ट्रेस यहां सेल्फी लेती नजर आती हैं.

मलाइका अरोड़ा – बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों में कम एक्टिव होकर भी लग्जरी लाइफ जीती हैं. एक्ट्रेस का वॉर्डरोब एरिया भी काफी बड़ा और सुंदर है. इसकी झलक वो कई बार फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं.

मलाइका अरोड़ा – बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों में कम एक्टिव होकर भी लग्जरी लाइफ जीती हैं. एक्ट्रेस का वॉर्डरोब एरिया भी काफी बड़ा और सुंदर है. इसकी झलक वो कई बार फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं.

परिणीति चोपड़ा - एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली अपने ससुराल में हैं. लेकिन ये फोटो उनके मुंबई वाली लग्जरी अपार्टमेंट की है. जहां पर एक्ट्रेस ने अपने लिए एक बड़ी सी वॉर्डरोब बनवाई हुई है. यहां उनका मेकअप, कपड़े और जूते सब रखा जाता है.

परिणीति चोपड़ा – एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली अपने ससुराल में हैं. लेकिन ये फोटो उनके मुंबई वाली लग्जरी अपार्टमेंट की है. जहां पर एक्ट्रेस ने अपने लिए एक बड़ी सी वॉर्डरोब बनवाई हुई है. यहां उनका मेकअप, कपड़े और जूते सब रखा जाता है.

हर्षवर्धन कपूर - अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भले ही इंडस्ट्री में पहचान ना बना पाए हो, लेकिन उनके ठाठ-बाट किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. हर्षवर्धन को जूतों का बहुत शौक है. इसके लिए उन्होंने घर में एक अलग ही कमरा बना रखा है.

हर्षवर्धन कपूर – अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भले ही इंडस्ट्री में पहचान ना बना पाए हो, लेकिन उनके ठाठ-बाट किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. हर्षवर्धन को जूतों का बहुत शौक है. इसके लिए उन्होंने घर में एक अलग ही कमरा बना रखा है.

करीना कपूर - बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी अपनी वॉर्डरोब की झलक फैंस को दिखा चुकी है. जो एक बहुत बड़े एरिया में बनाई गई है. यहां पर एक्ट्रेस अपने कपड़ों से लेकर जूते और महंगे बैग्स सब रखती हैं.

करीना कपूर – बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी अपनी वॉर्डरोब की झलक फैंस को दिखा चुकी है. जो एक बहुत बड़े एरिया में बनाई गई है. यहां पर एक्ट्रेस अपने कपड़ों से लेकर जूते और महंगे बैग्स सब रखती हैं.

आलिया भट्ट - एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वॉर्डरोब एरिया किसी शॉपिंग मॉल से कम नही है. इसे व्हाइट कलर और ब्राउन अलमारियों के साथ तैयार किया गया है. अक्सर एक्ट्रेस यहां मिरर सेल्फी लेती दिखाई देती हैं.

आलिया भट्ट – एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वॉर्डरोब एरिया किसी शॉपिंग मॉल से कम नही है. इसे व्हाइट कलर और ब्राउन अलमारियों के साथ तैयार किया गया है. अक्सर एक्ट्रेस यहां मिरर सेल्फी लेती दिखाई देती हैं.

Published at : 04 Oct 2025 10:17 PM (IST)

[ad_2]

Google का बड़ा अलर्ट! टॉप अधिकारियों को मिला फिरौती का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]


Google Alert: टेक्नोलॉजी की दुनिया पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. Alphabet Inc. की Google ने चेतावनी दी है कि हैकर्स अब अलग-अलग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं. इन अधिकारियों को ऐसे मेल भेजे जा रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने Oracle E-Business Suite से संवेदनशील डेटा चुरा लिया है और अगर फिरौती नहीं दी गई तो ये डेटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन मेल्स का संबंध कुख्यात Clop रैंसमवेयर ग्रुप से जोड़ा जा रहा है जो पहले भी बड़े साइबर हमले कर चुका है.

कैसे हो रहा है धमकी भरा हमला

गूगल के मुताबिक, हैकर्स ईमेल के ज़रिए कंपनियों के टॉप अधिकारियों को यह कहकर डराने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके पास वित्तीय और ऑपरेशनल डेटा मौजूद है. हालांकि गूगल ने साफ किया है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि वास्तव में कोई डेटा चोरी हुआ है. माना जा रहा है कि यह केवल कंपनियों को डराकर पैसा वसूलने की साज़िश है. फिलहाल गूगल ने यह जानकारी साझा नहीं की है कि कितनी कंपनियां या किन अधिकारियों को ऐसे मेल मिले हैं.

क्यों है यह खतरा गंभीर

दुनियाभर की बड़ी कंपनियां Oracle E-Business Suite का इस्तेमाल करती हैं जिसमें उनका अहम वित्तीय और परिचालन संबंधी डेटा सुरक्षित रहता है. अगर वास्तव में यह डेटा लीक होता है या इसके लीक होने की खबर फैलती है तो कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान और ब्रांड वैल्यू पर गहरा असर झेलना पड़ सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार हैकर्स के पास कोई असली डेटा नहीं होता, वे सिर्फ़ धमकी देकर कंपनियों से पैसा वसूलने की कोशिश करते हैं. कई कंपनियां अपनी साख बचाने के लिए फिरौती चुका भी देती हैं जिससे ऐसे साइबर अपराधियों का हौसला और बढ़ जाता है.

बचाव के तरीके

  • गूगल और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियों को तुरंत सतर्क होने की ज़रूरत है.
  • कर्मचारियों को फ़िशिंग और स्पैम ईमेल की पहचान करना सिखाया जाए.
  • नेटवर्क सिक्योरिटी और डेटा एन्क्रिप्शन की नियमित जांच की जाए.
  • संगठन में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू किए जाएं ताकि ऐसे साइबर हमलों से बचा जा सके.

यह पूरा मामला बताता है कि साइबर अपराधी अब सिर्फ डेटा चोरी नहीं कर रहे बल्कि उसके नाम पर कंपनियों को ब्लैकमेल कर भारी रकम ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

विडियो के करोड़ों रुपए देता है YouTube, जानिए खुद किन चीजों से कमाता है पैसे

[ad_2]

गाजा युद्ध का अंत कितना करीब है? ट्रंप की शांति योजना का इजरायल और हमास पर क्या होगा असर

[ad_1]


Donald Trump Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  इजरायल से गाजा पर बमबारी रोकने की मांग की है. यह कदम हमास द्वारा सभी बंधकों को रिहा करने और अमेरिका की मध्यस्थता वाली नई शांति योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार करने के बाद उठाया गया. इस पहल से लगभग दो साल से चल रहे गाजा युद्ध के समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है. ट्रंप ने हमास को तुरंत जवाब देने की चेतावनी भी दी है.

ट्रंप की घोषणा को माना जा रहा है महत्वपूर्ण

ट्रंप की यह घोषणा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल गाजा के लिए नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में लंबे समय से चाही जा रही शांति के लिए भी है. इस कदम के बाद गाजा में पहले कुछ घंटों के दौरान भारी बमबारी हुई, लेकिन इसके बाद हवाई हमलों और गोलाबारी में नाटकीय कमी आई, जिससे कुछ समय के लिए अपेक्षाकृत शांति बनी.

इजरायल ने किया समर्थन

इजरायल ने कहा कि वह शांति योजना के पहले चरण को तुरंत लागू करने पर काम करेगा. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे वाशिंगटन यात्रा के दौरान मंजूरी दी थी. हालांकि स्थायी शांति पाने की राह में अभी भी कई बाधाएं मौजूद हैं, जिनमें समयसीमा, भरोसे की समस्याएं और युद्धरत पक्षों के बीच राजनीतिक तनाव शामिल हैं.

कई सवालों के जवाब नहीं मिले

हमास की प्रतिक्रिया में कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनसुलझे हैं. अक्टूबर 2023 में इजरायल  पर हमले और गाजा युद्ध की शुरुआत करने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने अभी तक निरस्त्रीकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है. यह ट्रंप की शांति योजना की मुख्य मांगों में से एक है और इजरायल  के युद्ध के उद्देश्यों में भी शामिल है. नेतन्याहू ने इस योजना को मंजूरी दी है, लेकिन भविष्य में फिलिस्तीनी राज्य के लिए इसका मार्ग बहुत सशर्त है. इसके अलावा इजरायल  की वापसी का समय और सीमाएं तथा एन्क्लेव का भविष्य भी विवादित मुद्दे बने हुए हैं.

गाजा युद्ध के भविष्य को लेकर ट्रंप ने कहा है कि वह अपनी 20 सूत्री योजना के साथ संघर्ष को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं. हालांकि, हमास ने योजना के सभी 20 बिंदुओं को अभी तक मंजूरी नहीं दी है और कहा है कि वह मध्यस्थों के माध्यम से वार्ता में शामिल होकर प्रक्रिया के विवरण पर चर्चा करेगा. योजना के अनुसार, सभी बंधकों को, चाहे जीवित हों या मृत, इजरायल  द्वारा समझौते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के 72 घंटों के भीतर रिहा किया जाना था. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि 72 घंटे की समय सीमा कब पूरी होगी. हमास के करीबी सूत्रों के अनुसार, जीवित बंधकों को रिहा करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है, लेकिन गाजा के मलबे में फंसे मृत बंधकों को निकालने में कई दिन लग सकते हैं.

[ad_2]

ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी, इस खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

[ad_1]


Rishabh Pant Birthday Celebration: भारतीय टीम के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत ने आज शनिवार, 4 सितंबर को खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया है. पंत काफी लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे हैं. लेकिन आज अपने जन्मदिन के मौके पर ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की है. मैदान जिम में भी वर्कआउट कर रहे हैं. पंत ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पंत ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है.

ऋषभ पंत ने नेट्स में बहाया पसीना

ऋषभ पंत को क्रिकेट से बहुत प्यार है और ये खिलाड़ी अपने खेल को काफी पसंद भी करता है. पंत का क्रिकेट के लिए जुनून उनके भयानक रोड एक्सीडेंट के बाद भी देखा गया. पंत उस हादसे के बाद लगातार प्रैक्टिस करके जल्दी ही टीम इंडिया में वापसी कर पाए थे. पंत फिर एक बार इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए और उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया. लेकिन अब पंत फिर एक बार टीम में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं.

ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर जिम से केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंत के साथ उनके दोस्त पार्टी करते नजर आ रहे हैं. पंत ने इसके साथ ही अपने बैटिंग पैड और जूते पहनते हुए फोटो शेयर की हैं. वहीं इसके बाद पंत ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए भी फोटो अपलोड किया है.


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से बाहर पंत

भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. लेकिन वनडे और टी20 किसी भी टीम के स्क्वाड में ऋषभ पंत का नाम नहीं है. पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोटिल हुए थे और तब से ही क्रिकेट से दूर हैं. पंत इंजरी की वजह से ही एशिया कप में भी शामिल नहीं हो पाए. लेकिन पंत ने टीम में वापसी करने की तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें

India vs Pakistan Live Streaming: पाकिस्तान को फिर धूल चटाने की तैयारी में टीम इंडिया, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे ये मैच



[ad_2]

बिहार में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शुरू होने जा रही आवेदन प्रोसेस, भरे जाएंगे हजारों पद

[ad_1]


बिहार, केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल समेत कुल 4128 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है. आयु सीमा पद और वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें.

आयु सीमा

निषेध और मोबाइल दस्ता कॉन्स्टेबल के लिए सामान्य पुरुष की अधिकतम आयु 25 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी पुरुष 27 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी महिला 28 वर्ष और एससी/एसटी पुरुष व महिला 30 वर्ष निर्धारित की गई है. जेल वार्डर पद के लिए सामान्य पुरुष की आयु 23 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी पुरुष 25 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी महिला 26 वर्ष और एससी/एसटी पुरुष व महिला 28 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंकगणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार की फिटनेस का मूल्यांकन होगा. अंतिम चरण में पीएसटी यानी शारीरिक माप परीक्षा होगी, जिसमें ऊंचाई, वजन और सीने का माप लिया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य निर्धारित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़ें –  UP में पंचायत सहायक को हर महीने मिलते हैं कितने रुपये? जानकर रह जाएंगे हैरान

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर आवेदन लिंक पर क्लिक करके व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरनी होगी. इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना न भूलें.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तान कभी हिंदू भूमि थी? सिंधु सभ्यता से इस्लामी गणराज्य तक की जानें छिपी सच्चाई

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जिस जमीन पर कभी वेदों की ध्वनि गूंजी, जहां बुद्ध ने करुणा का संदेश दिया और जहां संस्कृत का पहला स्वर फूटा, आज वही भूमि इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान कहलाती है. यह सवाल चौंकाता है कि क्या पाकिस्तान कभी हिंदू राष्ट्र था, और अगर नहीं, तो वह इस्लामी देश कैसे बन गया. इसका जवाब इतिहास, धर्म और राजनीति, तीनों के मेल में छिपा है. कैसे आइए जानते हैं.

आज का पाकिस्तान वही भूभाग है जिसे वेदों में सप्तसिंधु प्रदेश कहा गया है. सिंधु घाटी की सभ्यता, मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, तक्षशिला, इस धरती पर फली-फूली. यहां यज्ञ हुए, ऋषियों ने तप किया, और बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ.

यह क्षेत्र मूल रूप से भारतीय संस्कृति का हिस्सा था, लेकिन समय के साथ धर्म और सत्ता दोनों बदलते गए. आठवीं शताब्दी में अरब सेनापति मुहम्मद बिन क़ासिम ने सिंध पर आक्रमण किया.

राजा दाहर ने वीरता से लड़ा लेकिन पराजित हुए, और पहली बार इस भूमि पर इस्लामी शासन स्थापित हुआ. इसके बाद ग़जनवी, गौरी, लोधी और मुगलों के शासन में इस्लामी संस्कृति गहराई तक फैल गई.

आग और लहू से सना इतिहास!

ब्रिटिश राज के दौर में हिंदू और मुस्लिम साथ तो रहते थे, लेकिन उनके बीच अविश्वास की दीवारें खड़ी हो चुकी थीं. 1906 में बनी मुस्लिम लीग ने यह घोषणा की कि मुसलमानों को हिंदू बहुल भारत में अपनी अलग पहचान चाहिए. यहीं से शुरू हुआ दो राष्ट्र सिद्धांत, वह विचार जिसने एक नई त्रासदी की नींव रखी.

मोहम्मद अली जिन्ना ने इसे इस्लामी अस्तित्व का प्रश्न बना दिया, जबकि गांधी और नेहरू अखंड भारत की बात करते रहे. 1940 के लाहौर प्रस्ताव ने मुस्लिम बहुल इलाकों के लिए अलग राष्ट्र की मांग को औपचारिक रूप दिया, और सात साल बाद 1947 में वह सपना खून के सैलाब में सच हो गया.

विभाजन के समय पंजाब और बंगाल जल उठे. लगभग दस लाख लोग मारे गए और एक करोड़ से अधिक विस्थापित हुए. सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के वे इलाके जो पहले हिंदू और सिखों से आबाद थे, खाली हो गए. मंदिरों की घंटियां शांत गईं, अजान की गूंज ने जगह ले ली. 1947 में पाकिस्तान के इन हिस्सों में हिंदू आबादी लगभग 15 प्रतिशत थी, लेकिन 1951 की जनगणना तक यह घटकर दो प्रतिशत से भी कम रह गई.

1956 में पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक रिपब्लिक घोषित कर दिया. धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को संवैधानिक रूप से खारिज कर दिया गया. जिया-उल-हक़ के शासन में शरीयत कानून लागू हुआ, और इस्लाम को राजनीति व न्याय प्रणाली की जड़ में बैठा दिया गया. इस्लामीकरण की इस प्रक्रिया ने पाकिस्तान को पूरी तरह एक धार्मिक राष्ट्र में बदल दिया, जबकि भारत ने समानांतर रूप से धर्मनिरपेक्ष राज्य का मार्ग चुना.

आज पाकिस्तान में हिंदू आबादी करीब 1.8 प्रतिशत रह गई है. वे ज्यादातर सिंध के थरपारकर और मीरपुरखास जैसे इलाकों में रहते हैं. कई मंदिर Heritage Sites घोषित हैं लेकिन पूजा की स्वतंत्रता सीमित है. जिन परिवारों की जड़ें सदियों से वहीं थीं, उन्होंने या तो पलायन किया या सहम कर रहना सीखा.

धर्म एव हतो हन्ति, धर्मो रक्षति रक्षितः

मनुस्मृति का श्लोक याद आता है, धर्म एव हतो हन्ति, धर्मो रक्षति रक्षितः. अर्थात् जो धर्म का नाश करता है, वही नष्ट होता है. जो उसकी रक्षा करता है, वही जीवित रहता है. पाकिस्तान का इतिहास इसी सत्य का जीवंत उदाहरण है. भारत ने धर्म को राजनीति से अलग रखा, जबकि पाकिस्तान ने धर्म को ही राजनीति बना दिया.

इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था, लेकिन वह जरूर हिंदू संस्कृति की भूमि था. उसकी मिट्टी में वैदिक युग की गंध थी, उसकी नदियों में वेदों का इतिहास बहता था.

समय, सत्ता और सिद्धांतों ने उस पहचान को मिटा दिया. सीमाएं बदल गईं, पर मिट्टी वही है, जो अब भी शायद पूछती है, मैं कौन हूं, सिंधु की भूमि या इस्लामी गणराज्य? कभी इस धरती पर दीपक जलता था, अब बस अजान की गूंज है, इतिहास का यह विरोधाभास ही पाकिस्तान की असली कहानी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IPO Alert: Greenleaf Envirotech IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

Greenleaf Envirotech IPO is a book build issue of ₹21.90 crores. Greenleaf Envirotech IPO bidding opened for subscription on Sep 30, 2025 and will close on Oct 6, 2025 . The allotment for the shares is expected to be finalized on Oct 6, 2025.Greenleaf Envirotech IPO will list on BSE, NSE with a tentative listing date fixed as Oct 9, 2025. Greenleaf Envirotech IPO price band is set at ₹136 per share.                                                                                                                     

[ad_2]

कभी महंगा समझकर नहीं खरीदते थे आईफोन, आज भारत में ऐप्पल की हो रही धुआंधार बिक्री, जानिए आंकड़े

[ad_1]


भारतीय बाजार में एक समय आईफोन को खूब महंगा समझा जाता था और लोग इसे खरीदने से बचते थे, लेकिन आज स्थिति बदल गई है. अब ऐप्पल की भारत में धुआंधार बिक्री हो रही है और कंपनी ने भारत की स्मार्टफोन मार्केट के 8 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है. पिछले कुछ सालों में ऐप्पल ने शानदार प्रदर्शन किया है और भारत में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनियों में शुमार हो गई है. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

2019 में ऐप्पल के पास भारतीय स्मार्टफोन मार्केट का केवल एक प्रतिशत हिस्सा था. इसके बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने 2022 तक 4.6 प्रतिशत मार्केट शेयर अपने नाम कर लिया. इसके बाद कंपनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2023 की पहली छमाही में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया था. 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऐप्पल की बिक्री तेजी से बढ़ी और इसका मार्केट शेयर 9-10 प्रतिशत के करीब हो गया था. इस साल भी यह गति जारी रही और दूसरी तिमाही में कंपनी ने 7.5 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट शेयर अपने नाम कर लिया है. 

ऐप्पल की यह प्लानिंग ला रही रंग

जानकारों का कहना है कि प्रोडक्ट लॉन्च करने की सही टाइमिंग और शानदार ऑफर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. ट्रेड-इन स्कीम, कैशबैक के लिए बैंकों के साथ साझेदारी और आसान EMI प्लान के कारण पहले से ज्यादा लोग अब आईफोन खरीद रहे हैं. इसके साथ फेस्टिव सीजन में मिलने वाले डिस्काउंट और ऑनलाइन डील्स भी अहम साबित हो रही है. इसी वजह से कंपनी पिछले साल की आखिरी तिमाही में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली टॉप पांच कंपनियों में शामिल हो पाई थी. 

रिटेल स्टोर भी कर रहे मदद

पिछले कुछ सालों में ऐप्पल ने भारत में अपने रिटेल स्टोर खोले हैं. खुद ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने 2023 में दिल्ली और मुंबई के स्टोर्स का उद्घाटन किया था. इसके बाद भी स्टोर खुलने जारी हैं. दूसरी तरफ ऐप्पल भारत में अपना प्रोडक्शन भी बढ़ा रही है. अब हर पांच में से एक आईफोन भारत में बन रहा है. 

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल की धांसू तैयारी, एक-दो नहीं, इस महीने लॉन्च करेगी पूरे पांच प्रोडक्ट्स, देखें लिस्ट

[ad_2]

51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस है कमाल, इन 6 योग पोज को बताया फिटनेस मंत्र

[ad_1]


51 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज भी इतनी फिट हैं कि 31 साल की एक्ट्रेस को भी फिटनेस में टक्कर दे सकती हैं.एक्ट्रेस जिम में पसीना बहाने से लेकर शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए योग का सहारा लेती हैं और हेल्थी डाइट फॉलो करती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ योगा पोज शेयर किए हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं.

फैंस संग मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्र 
मलाइका अरोड़ा ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और छह अलग-अलग योगा पोज डाले हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘6 जेंटल योगा पोज, जिसे करने पर आपका शरीर आपको धन्यवाद देगा’. एक्ट्रेस पहले वीडियो में ‘कैट एंड काऊ’ पोज करती दिख रही हैं. इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की मांसपेशियां भी खुला महसूस करती हैं. दूसरी वीडियो में एक्ट्रेस ‘हिप स्ट्रेच’ करती दिख रही हैं. ये आसन पैरों, कुल्हे और गर्भाश्य के लिए अच्छा होता है.


हर एक आसान से आएगा शरीर में बदलाव 
तीसरी वीडियो में एक्ट्रेस ‘पप्पी पोज’ कर रही हैं. ये योगासन सिर और कंधे में पैदा होने वाली जकड़न से छुटकारा दिलाता है. अगर आप कम्प्यूटर पर काम करते हैं, तो ये आसन आपके लिए बेस्ट है. योग में इस आसन को ‘उत्तान शीशोसन’ कहते हैं. अगली वीडियो में एक्ट्रेस ‘पिजन फॉरवर्ड पोज’ या ‘कपोतासन’ कर रही हैं. ये आसन शरीर में लचीलापन बढ़ाकर रक्त संचार को सही करता है और कुल्हों को मजबूत करता है.
51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस है कमाल, इन 6 योग पोज को बताया फिटनेस मंत्र

बाकी दो वीडियो में मलाइका ‘भुजंगासन’ और ‘फ्रॉग स्ट्रेच’ करती दिख रही हैं. भुजंगासन रीढ़ की हड्डी, कंधे की मांसपेशी और गर्दन के लिए लाभकारी है, जबकि फ्रॉग स्ट्रेच जांघों के अंदरूनी हिस्से, कूल्हे और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. ये सभी योगासन डेली लाइफस्टाइल में अपनाने से शरीर में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे.

मलाइका अरोड़ा का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा बतौर जज इंडियाज गॉट टैलेंट में दिखने वाली हैं. शो आज से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. शो में मलाइका अरोड़ा के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और सिंगर शान भी दिखने वाले हैं. शो रात को 9 बजकर 30 मिनट पर टेलीकास्ट होगा. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘पिच टू गेट रिच’ मॉडलिंग शो में करण जौहर के साथ शो को जज करेंगी. शो 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.



[ad_2]