दिवाली के रुझान आने शुरू! दीदी ने की ऐसी सफाई कि यूजर्स बोले- ये तो गोपी बहू की भी मां

[ad_1]


दिवाली का नाम सुनते ही मन में रौशनी, मिठाइयों, नए कपड़े और सजावट की तस्वीरें घूमने लगती हैं. लेकिन इन सबके बीच भारत में दिवाली से पहले घर की हर कोने-कोने की सफाई करना जैसे परंपरा बन चुका है. चाहे छत की धूल हो, पर्दों की गंदगी या फर्नीचर के नीचे छिपी मिट्टी सबको साफ किया जाता है ताकि लक्ष्मी माता का स्वागत स्वच्छता और पवित्रता के साथ किया जा सके. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने दिवाली की सफाई को एक नया ही मोड़ दे दिया है. आमतौर पर लोग झाड़ू-पोंछे या सूखे कपड़े से अपने फर्नीचर की सफाई करते हैं, लेकिन एक दीदी ने तो हद ही कर दी. 

वायरल वीडियो क्या है?

इस मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @suman_yadav70000 नाम की यूजर ने पोस्ट किया है।.वीडियो में एक महिला पूरे जोश और उत्साह के साथ दिवाली की सफाई करती नजर आ रही है. लेकिन उनका तरीका इतना अनोखा और मजेदार है कि देखने वालों की हंसी रुक नहीं रही. महिला ने घर के नल से पाइप जोड़ा और सीधाबेड पर पानी डालना शुरू कर दिया. वो बेड को ऐसे धो रही हैं जैसे कोई आंगन या सीढ़ियां धोता है. सिर्फ पानी डालना ही नहीं, उन्होंने तिनके वाली झाड़ू से भी बेड को घिस-घिसकर साफ किया. देखने वालों को कुछ देर के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि कोई इस तरह भी बेड की सफाई कर सकता है. 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं. किसी ने लिखा ये तो गोपी बहू की भी मां है, तो किसी ने मजाक में कहा अगर ऐसे ही सफाई करनी है तो दिवाली तक पूरा घर बह जाएगा, एक और कमेंट था कि दीदी का जोश देखकर लग रहा है कि टीवी, फ्रिज और पंखे को भी नहला देंगी, इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, और लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेजकर खूब हंसी-मजाक कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: लेबर रूम है डिस्को नहीं! पति ने प्रेगनेंट बीवी के साथ लेबर रूम में किया डांस- वीडियो हो रहा वायरल

8 महीने से लगातार गिर रहे थे शेयर, अब ऐसे पलटा पासा; महज 1 महीने में 87 परसेंट तक चढ़ा स्टॉक

[ad_1]


Smallcap Stock: भारतीय शेयर बाजार के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहा. हालांकि, इसके बावजूद कुछ स्मॉल कैप स्टॉक्स में गजब की तेजी देखने को मिली. इन्हीं में से एक है मर्करी ट्रेड लिंक्स. कंपनी के शेयर 6.40 प्रति शेयर से बढ़कर 12 रुपये प्रति शेयर हो गए. अकेले सितंबर के महीने में इसमें 87 परसेंट का उछाल आया. स्टॉक का परफॉर्मेंस इतना गजब रहा कि 11 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक लगातार इसमें अपर सर्किट लगा रहा.

आठ महीने की गिरावट पर लगा ब्रेक 

इस तेजी ने बीते आठ महीने में चली आ रही गिरावट का सिलसिला भी तोड़ दिया. इससे शेयरहोल्डर्स को बड़ी राहत मिली है, जो शेयर के फिर से संभलने का इंतजार कर रहे थे. भले ही पिछले महीने शेयर ने जोरदार वापसी की है, लेकिन इसे अभी और लंबा रास्ता तय करना है क्योंकि यह अभी भी दिसंबर 2023 में दर्ज अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 105 रुपये प्रति शेयर से 88 परसेंट नीचे है. इसके अलावा, यह अपने 52-हफ्तों के हाई लेवल 39 प्रति शेयर से अभी भी 69 परसेंट नीचे है. 

शेयर ने निवेशकों का खूब कराया मुनाफा 

Mercury Trade Links के शेयरों ने अक्टूबर में भी अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा है. बुधवार के कारोबार में इसमें 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा और कीमत 12.61 प्रति शेयर पर पहुंच गए. यह लगातार 15वां दिन है जब शेयर अपर प्राइस बैंड पर बंद हुआ. इस दौरान इसने 6.12 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 106 परसेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले तीन महीने में शेयर में लगभग 2 परसेंट, 6 महीने में 30 परसेंट और 1 साल में 69 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है.

इसके उलट Mercury Trade Links के शेयरों में तीन साल में 490 परसेंट और  5 साल में 519 परसेंट का जबरदस्त उछाल भी आया है. ट्रेंडलाइन की लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कंपनी में सामान्य शेयरधारकों की 70.8 परसेंट हिस्सेदारी है, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के पास 29.2 परसेंट हिस्सेदारी है. जून तिमाही से प्रमोटरों की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

क्या COD ऑर्डर्स पर आपसे भी वसूला जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज? सरकार अब उठाने जा रही है बड़ा कदम

[ad_2]

शादी के तंबू से कुत्ते को खींच ले गया खूंखार दरिंदा, वीडियो देख मुंह में आ जाएंगे प्राण

[ad_1]


आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. हर दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम और X  जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सैकड़ों वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं. इनमें से कुछ हमें हंसा देती हैं, कुछ इमोशनल कर देती हैं, तो कुछ हमें चौंका कर रख देती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. 

यह घटना महाराष्ट्र के निरगुडे गांव की बताई जा रही है, जहां एक शादी समारोह के दौरान खूंखार दरिंदा आ धमका,  वीडियो के अनुसार, ये घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है, जब सभी लोग शादी के तंबू से जा चुके थे. उसी दौरान एक खूंखार तेंदुआ वहां घुस आया और इसके बाद जो हूआ उसे देखकर हर किसी के भी प्राण मुंह को आ जाएंगे. यह वीडियो लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. 

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

इस वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक तेंदुआ चुपचाप अंधेरे का फायदा उठाकर शादी के तंबू के पास आता है. तंबू में शादी के कार्यक्रम के बाद लोग नहीं होते हैं और बस एक कुत्ता वहां घूमता दिखाई देता है. तभी तेंदुआ आता है और बिना किसी झिझक के एक कुत्ते को मुंह में दबोच कर वहां से निकल जाता है. इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है, जिसके बाद ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. 

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

वीडियो वायरल होते ही लोगों की तरफ से ढेरों कमेंट्स आने लगे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि यह देखकर उनकी रातों की नींद उड़ गई. वहीं कुछ ने प्रशासन पर सवाल उठाया है कि अब गांवों में भी इंसानों और जानवरों की सुरक्षा खतरे में है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि ये तो बिल्कुल जंगल बुक वाला सीन लग रहा है, एक यूजर ने कहा कि अब तो शादी में शेर-तेंदुआ भी आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

कांतारा के सामने सब फेल, तीसरे दिन ही 150 करोड़ क्लब में एंट्री, सलमान खान-राम चरण भी रह पीछे

[ad_1]


ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने 3 दिनों में ही रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है. तीन दिन में ही फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है.

तीसरे दिन फिल्म ने किया ये कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 55 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्रीकर ली है. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आएं हैं. पर अगर तीसरे दिन फिल्म ने 55 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 162.85 करोड़ हो गया है.

कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन 61.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने कन्नड़ में 19.6 करोड़, तेलुगू में 13 करोड़, हिंदी में 18.5 करोड़ और मलयालम में 5.25 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 46 करोड़ का कलेक्शन किया. कन्नड़ में फिल्म ने 13.5 करोड़, तेलुगू में 11.75 करोड़, हिंदी में 12.5 करोड़, तमिल में 4.5 करोड़ और मलयालम में 3.75 करोड़ की कमाई की.

कांतारा चैप्टर 1 ने बनाए ये रिकॉर्ड
शुक्रवार को ही फिल्म साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग कन्नड़ फिल्म बन गई थी. फिल्म ने  Su From So (92 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था. अब शनिवार को फिल्म ने सलमान खान और राम चरण जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने सिकंदर (110 करोड़), गेम चेंजर (131 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. इसी के साथ फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही ऐसा करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म बन गई है.

फिल्म की बात करें तो ये 2022 में आई कांतारा की प्रीक्वल है. कांतारा ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट थी. फिल्म ने 400 करोड़ की दुनियाभर में कमाई की थी. फिल्म सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने बनाया है. कांतारा की सक्सेस के बाद कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हुई. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं. फिल्म में रुक्मणी वसंत, जयराम, गुलशन दैवेया जैसे स्टार्स हैं.

[ad_2]

1.49 लाख रुपए वाले iPhone 17 Pro Max को बनाने में कितनी आती है लागत, असलियत जान नहीं होगा यकीन

[ad_1]

तकनीकी रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री विश्लेषण के अनुसार, किसी भी iPhone की उत्पादन लागत उसकी मार्केट प्राइस से कहीं कम होती है. iPhone 17 Pro Max की बॉडी, डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की कुल कीमत जोड़ें तो इसकी असली लागत लगभग 45,000 से 50,000 रुपये तक बैठती है. यानी जो फोन बाजार में 1.49 लाख रुपए में बिक रहा है उसकी मैन्युफैक्चरिंग लागत सिर्फ एक-तिहाई है.

तकनीकी रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री विश्लेषण के अनुसार, किसी भी iPhone की उत्पादन लागत उसकी मार्केट प्राइस से कहीं कम होती है. iPhone 17 Pro Max की बॉडी, डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की कुल कीमत जोड़ें तो इसकी असली लागत लगभग 45,000 से 50,000 रुपये तक बैठती है. यानी जो फोन बाजार में 1.49 लाख रुपए में बिक रहा है उसकी मैन्युफैक्चरिंग लागत सिर्फ एक-तिहाई है.

अब सवाल उठता है कि अगर बनाने में खर्च इतना कम है तो iPhone की कीमत इतनी ज्यादा क्यों होती है? इसके पीछे कई कारण हैं. एप्पल एक लग्ज़री ब्रांड है और कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को प्रीमियम क्लास के लिए डिजाइन करती है. इसके अलावा एप्पल हर नए मॉडल के लिए अरबों डॉलर रिसर्च पर खर्च करता है.

अब सवाल उठता है कि अगर बनाने में खर्च इतना कम है तो iPhone की कीमत इतनी ज्यादा क्यों होती है? इसके पीछे कई कारण हैं. एप्पल एक लग्ज़री ब्रांड है और कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को प्रीमियम क्लास के लिए डिजाइन करती है. इसके अलावा एप्पल हर नए मॉडल के लिए अरबों डॉलर रिसर्च पर खर्च करता है.

यह लागत भी प्रोडक्ट की कीमत में जुड़ती है. iPhone की ग्लोबल ब्रांडिंग और हाई-एंड मार्केटिंग कैंपेन भी कीमत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. iOS सिस्टम, सिक्योरिटी अपडेट्स और स्पेशल फीचर्स भी कीमत का हिस्सा होते हैं. भारत जैसे देशों में इंपोर्ट टैक्स और कस्टम ड्यूटी जोड़कर कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है.

यह लागत भी प्रोडक्ट की कीमत में जुड़ती है. iPhone की ग्लोबल ब्रांडिंग और हाई-एंड मार्केटिंग कैंपेन भी कीमत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. iOS सिस्टम, सिक्योरिटी अपडेट्स और स्पेशल फीचर्स भी कीमत का हिस्सा होते हैं. भारत जैसे देशों में इंपोर्ट टैक्स और कस्टम ड्यूटी जोड़कर कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है.

सोचिए, जो फोन बनाने में करीब 50 हजार रुपए खर्च होता है, वही ग्राहक तक पहुंचते-पहुंचते तीन गुना महंगा हो जाता है. यही कारण है कि iPhone को

सोचिए, जो फोन बनाने में करीब 50 हजार रुपए खर्च होता है, वही ग्राहक तक पहुंचते-पहुंचते तीन गुना महंगा हो जाता है. यही कारण है कि iPhone को “स्टेटस सिंबल” भी माना जाता है. असल में आप सिर्फ हार्डवेयर के लिए पैसे नहीं दे रहे होते, बल्कि ब्रांड की इमेज, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए भी भारी रकम चुका रहे होते हैं.

iPhone 17 Pro Max की असली लागत जानकर शायद आपको लगे कि कीमत के मुकाबले हार्डवेयर का खर्च बहुत कम है. लेकिन यही एप्पल की बिज़नेस स्ट्रैटेजी है कम लागत में बने प्रोडक्ट को हाई प्राइस टैग देकर प्रीमियम ब्रांडिंग के साथ पेश करना.

iPhone 17 Pro Max की असली लागत जानकर शायद आपको लगे कि कीमत के मुकाबले हार्डवेयर का खर्च बहुत कम है. लेकिन यही एप्पल की बिज़नेस स्ट्रैटेजी है कम लागत में बने प्रोडक्ट को हाई प्राइस टैग देकर प्रीमियम ब्रांडिंग के साथ पेश करना.

यही वजह है कि लाखों लोग जानते हुए भी iPhone खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि उनके लिए यह सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि लक्ज़री और स्टेटस की पहचान है.

यही वजह है कि लाखों लोग जानते हुए भी iPhone खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि उनके लिए यह सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि लक्ज़री और स्टेटस की पहचान है.

Published at : 05 Oct 2025 07:38 AM (IST)

[ad_2]

आज का दिन स्थिरता से भरा, नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर मिलेगी प्रंशसा! पढ़ें मकर दैनिक र

[ad_1]


Aaj Ka Makar Rashifal 5 October 2025 in Hindi: आज का दिन स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. चन्द्रमा आपके दूसरे भाव में विराजमान हैं, जिससे नैतिक मूल्यों का पालन करना और अपने परिवार एवं संसाधनों की सुरक्षा करना महत्वपूर्ण रहेगा. ऑफिस में काम कम होने से मानसिक सुकून मिलेगा और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी.

स्वास्थ्य राशिफल
सेहत में सुधार के संकेत हैं. चिंता कम होगी और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और हल्का व्यायाम दिनभर ऊर्जा बनाए रखेगा.

बिज़नेस राशिफल
व्यवसायियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. पब्लिक रिलेशन मजबूत करने से बाजार में आपकी पहचान बढ़ेगी. भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति से हुई मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी.

नौकरी राशिफल
वर्किंग वुमन के लिए ऑफिस की बाधाएं समाप्त होने का दिन है. कार्य में सहयोगियों और वरिष्ठों से अच्छा तालमेल रहेगा. अपने काम को समय पर पूरा करना आज आपकी सफलता में सहायक होगा.

युवा और करियर राशिफल
स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखना होगा. मन की स्पष्टता और संकल्प के साथ अध्ययन या प्रशिक्षण करना सफलता सुनिश्चित करेगा. करियर में संयम और धैर्य से लाभ मिलेगा.

लव और फैमिली राशिफल
परिवार और घर का माहौल सामान्य रहेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रहेगा और घर के संबंधों में संतुलन रहेगा.

धन राशिफल
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा. नए निवेश के लिए योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. पुराने निवेश और बचत आपके लिए सहारा साबित होंगे.

शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सिल्वर
उपाय – किसी भी देवता को सफेद फूल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें.

FAQs
Q1 क्या आज व्यवसायिक डील लाभकारी रहेगी?
हाँ, विशेषकर भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में फायदा हो सकता है.

Q2 क्या स्वास्थ्य में सुधार होगा?
हां, चिंता कम होगी और मानसिक शांति बढ़ेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘गाजा प्लान पर आगे बढ़े नेतन्याहू, जैसे ही हमास करेगा डन, वैसे ही…’, सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को घोषणा की कि इजरायल और हमास के बीच गाजा के लिए वापसी रेखा पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने कहा कि यह योजना हमास के साथ साझा की गई है और जैसे ही हमास इसकी पुष्टि करेगा, युद्धविराम तुरंत लागू हो जाएगा. उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह 3,000 साल पुरानी तबाही के अंत की ओर एक कदम है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इजरायल प्रारंभिक वापसी रेखा पर सहमत हो गया है और प्रस्ताव हमास को भेज दिया गया है. जैसे ही हमास इस पर सहमति देगा, युद्धविराम लागू हो जाएगा, बंधकों की अदला-बदली शुरू होगी और इजरायल की वापसी का अगला चरण तय होगा. उन्होंने लोगों से कहा कि यह दुनिया के लिए एक बड़ा क्षण है और सभी को जुड़े रहना चाहिए.

हमास को ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने हमास को साफ चेतावनी दी कि वह किसी भी तरह की देरी न करे. उन्होंने कहा कि अगर हमास लड़ाई जारी रखता है और हथियार नहीं डालता है, तो सभी शर्तें रद्द मानी जाएंगी. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि यह समझौता नाज़ुक है, लेकिन दोनों पक्षों को शामिल रखकर इसे सफल बनाया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका प्रशासन किसी भी पक्ष को बातचीत से पीछे नहीं हटने देगा.

हमास की सकारात्मक प्रतिक्रिया और बंधक रिहाई

रिपोर्टों के अनुसार, हमास ने ट्रंप की शांति योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. संगठन ने प्रस्ताव में दिए गए प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई है जिनमें बंधकों की रिहाई, कैदियों की अदला-बदली और गाजा प्रशासन को फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपना शामिल है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सभी बंधकों की रिहाई की घोषणा हो जाएगी.

मिस्र में अप्रत्यक्ष वार्ता की तैयारी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल और हमास के प्रतिनिधि सोमवार (6 अक्टूबर 2025) से मिस्र में अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू करेंगे. हालांकि, कुछ मुद्दे अभी भी स्पष्ट नहीं हैं. यह तय नहीं है कि हमास सभी शर्तों को पूरी तरह से स्वीकार करेगा या नहीं और इजरायल की सुरक्षा चिंताओं को कैसे दूर किया जाएगा. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल गाजासे पूरी तरह वापसी नहीं करेगा बल्कि सुरक्षा नियंत्रण के लिए कुछ हिस्सों को अपने अधीन रखेगा.

क्या है ट्रंप का 20 सूत्रीय गाजा प्लान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना में तत्काल युद्धविराम लागू करने, बंधकों और कैदियों की पूर्ण अदला-बदली, गाजा से चरणबद्ध इजरायली वापसी, हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय निगरानी वाली संक्रमणकालीन सरकार का गठन शामिल है. इस योजना के तहत हमास से 7 अक्टूबर 2023 के हमले में पकड़े गए सभी बंधकों को रिहा करने की उम्मीद है जिनमें जीवित और मृत दोनों शामिल हैं. रिपोर्टों के अनुसार, हमास के पास वर्तमान में 48 बंधक हैं, जिनमें लगभग 20 जीवित बताए जा रहे हैं.

मध्यपूर्व में शांति की नई उम्मीद!

गाजा में लंबे समय से जारी हिंसा और विनाश के बीच यह समझौता एक बड़ा राजनीतिक और मानवीय मोड़ माना जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय देशों ने ट्रंप की पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे मध्यपूर्व में स्थायी शांति की नींव रखी जा सकेगी. विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह योजना सफल होती है तो यह पिछले दो दशकों की सबसे बड़ी मध्यपूर्व शांति उपलब्धि साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत की नक्शे से मिटाने की चेतावनी पर पाकिस्तानी सेना का पहला रिएक्शन, कहा- ‘विनाशकारी तबाही…’



[ad_2]

C-DAC में निकली 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन; तगड़ी मिलेगी सैलरी

[ad_1]


अगर आप कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है. प्रगत संगणन विकास केंद्र (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं है. आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद और अवसर

इस भर्ती के माध्यम से कुल 103 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 50 पद, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड/मॉड्यूल लीड के लिए 25 पद, पीएम/प्रोज मैनेजर/नॉलेज पार्टनर के लिए 5 पद और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ के लिए 23 पद उपलब्ध हैं.

योग्यता और अनुभव

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए. इसके अलावा, साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन या एम.ई/एम.टेक/संबंधित विषय में पीएचडी वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं. प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ के लिए ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. पदानुसार उम्मीदवार के पास 3 से 15 साल का अनुभव होना जरूरी है. प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 0 से 4 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं.

आयु सीमा और सैलरी

उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 30 से 50 वर्ष तक पोस्ट के हिसाब से निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार सालाना पैकेज 4.49 लाख से लेकर 22.9 लाख रुपये तक मिलेगा.

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

सी-डैक भर्ती में चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा. इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर जाएं.
  • अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए लॉगइन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा.
  • लॉगइन करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी सही ढंग से भरें.
  • अपने लेटेस्ट रंगीन फोटोग्राफ (400KB तक) और रिज्यूम (500KB तक) अपलोड करें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें – कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि, जानिए कहां से पूरी की है पढ़ाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मौत से खेलने का ऐसा होता है अंजाम! सांप के फन पर शख्स ने रखा पैर, फिर सांप ने ऐसे सिखाया सबक

[ad_1]


सांप का नाम सुनते ही लोगों के जहन में मौत दौड़ जाती है और रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसे में जब अजगर किसी से लिपट जाए तो जान बाद में निकलती है पहले पसीना छूट जाता है. इन जीवों से खेलना यमराज को सीधे सीधे न्यौता देने जैसा होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खतरनाक अजगर सांप के फन को पहले पैरों से रौंदता है फिर अजगर का पलटवार देख उसकी हालत पतली हो जाती है और वो जिंदगी की भीख मांगने लगता है.

अजगर को पैरों तले रौंदने लगा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स गली में अचानक आए एक अजगर को रेस्क्यू के दौरान ऐसे ट्रीट करता है मानों वो एक खिलौना हो. शख्स पहले तो अजगर के फन पर पैर रखता है फिर उसे कुचलने की कोशिश करता है. आसपास खड़े लोग मौत का ये खुला नाच देखते रहते हैं. लेकिन अजगर इस दौरान अपनी सबसे पुरानी चाल चलता है और वो शख्स की टांग को अपने शरीर से जकड़ना शुरू कर देता है. जिसके बाद शख्स की हालत बेहद खराब हो जाती है और वो खुद को छुड़ाने के चक्कर में अजगर के मुंह से पैर हटा लेता है, जिसके बाद तो मानों अजगर को फ्री हैंड ही मिल जाता है, और वो शख्स पर हमला कर देता है.


फिर अजगर ने याद दिलाई औकात

जैसे ही अजगर हमला करने लगता है शख्स जोर जोर से छटपटाने लगता है जिसके बाद आसपास के लोग भी उसकी मदद के लिए आते हैं लेकिन अजगर के आतंक के सामने किसी की नहीं चलती है. हालांकि आखिर में शख्स का पैर फिसलता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ता है जिससे अजगर की पकड़ ढीली पड़ जाती है और वो शख्स से अलग हटकर वहां से चला जाता है. ये सब देखकर शख्स की जान हलक में आ जाती है और उसकी शक्ल से ऐसा लगता है मानों जिंदगी की सबसे बड़ी गलती उसने आज ही की हो.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स ने ले लिए शख्स के मजे

वीडियो को Prem K Jaiswar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मिल गया ना स्वाद, निकल गई सारी हवा. एक और यूजर ने लिखा….भाई के प्राण मुंह में आ गए, अच्छा सबक मिला है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मौत को छूकर टक से वापस आ गया भाई, अब कभी ये गलती नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स


‘भारत मेरी…’, पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया के बयान से मचा बवाल, जानिए क्या कह दिया

[ad_1]


पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह भारत से जुड़े मामलों पर अपनी राय देते रहते हैं. वह भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर कई बार भारत का खुलकर पक्ष लेते हैं. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 2 हिंदू क्रिकेटर्स को नेशनल टीम में जगह मिली, उनमें से कनेरिया एक हैं. कनेरिया से कई लोग ऐसे सवाल पूछते हैं कि वह पाकिस्तान के बारे में कुछ क्यों नहीं बोलते हैं. भारत के मामलों पर लिखते रहते हैं.

दानिश कनेरिया पर कुछ यूजर्स ये भी आरोप लगाते हैं कि वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह भारत की नागरिकता चाहते हैं. अब पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट करते हुए इस पर अपना पक्ष रखा.

दानिश कनेरिया ने क्या लिखा

कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हाल ही में, मैंने कई लोगों को मुझसे सवाल करते देखा है, पूछते हुए कि मैं पाकिस्तान के बारे में क्यों नहीं बोलता, भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी क्यों करता हूँ, और कुछ तो यह भी आरोप लगाते हैं कि मैं यह सब भारतीय नागरिकता के लिए करता हूँ. मुझे लगता है कि यह बात साफ़ करना ज़रूरी है. पाकिस्तान और उसके लोगों से, मुझे बहुत कुछ मिला है, खासकर आवाम का प्यार. लेकिन उस प्यार के साथ-साथ, मुझे पाकिस्तानी अधिकारियों और पीसीबी से गहरे भेदभाव का भी सामना करना पड़ा, जिसमें जबरन धर्मांतरण के प्रयास भी शामिल हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “भारत और उसकी नागरिकता के बारे में, मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूँ. पाकिस्तान मेरी जन्मभूमि हो सकता है, लेकिन भारत, मेरे पूर्वजों की भूमि, मेरी मातृभूमि है. मेरे लिए, भारत एक मंदिर के समान है. फ़िलहाल, मेरी भारतीय नागरिकता लेने की कोई योजना नहीं है. अगर भविष्य में मेरे जैसा कोई ऐसा करने का फैसला करता है, तो हमारे जैसे लोगों के लिए सीएए पहले से ही लागू है.”

मैं धर्म के लिए खड़ा रहूँगा- कनेरिया

दानिश कनेरिया ने आगे लिखा, “इसलिए, जो लोग दावा करते हैं कि मेरे शब्द या कार्य नागरिकता की इच्छा से प्रेरित हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं. मैं धर्म के लिए खड़ा रहूँगा और उन राष्ट्र-विरोधियों और छद्म-धर्मनिरपेक्षतावादियों का पर्दाफ़ाश करता रहूँगा जो हमारे मूल्यों को नुकसान पहुँचा रहे हैं और हमारे समाज को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं. “मेरी सुरक्षा के लिए चिंतित लोगों, प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से, मैं अपने परिवार के साथ सुरक्षित और खुश हूँ. मेरा भाग्य भगवान राम के हाथों में है. जय श्री राम.”

[ad_2]