kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन खास, जानिए कल का राशिफल

[ad_1]


Rashifal: 5 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. विरोधी वर्ग से सावधान रहें. अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें.

वृषभ राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. मित्र-संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं. आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

मिथुन राशि

आज के दिन आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है. अपने स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान रखें. दिन के उत्तरार्ध में कुछ राहत मिलेगी.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.

कर्क राशि

आज का दिन सोच-विचार कर काम करने का है. किसी बड़े निर्णय में जल्दबाज़ी न करें. नए साझेदारी वाले कार्यों में सावधानी बरतें. पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. संयम और धैर्य बनाए रखें, यही आपको आगे बढ़ाएगा.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद
  • उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए खानपान में लापरवाही न करें. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं. किसी नए लेन-देन से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें. धैर्य रखें, स्थिति शाम तक सुधर जाएगी.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें.

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी कार्य विशेष के लिए बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. व्यापार में बड़ा निवेश न करें, आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. परिवार में किसी प्रियजन से दुखद समाचार मिल सकता है. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है. किसी लंबी यात्रा का योग बन रहा है. विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है लेकिन इससे आपका अनुभव बढ़ेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. परिवार से सहयोग मिलेगा.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. लंबे समय से अटके कार्य किसी विशेष व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. परिवार में प्रेम और सहयोग का माहौल रहेगा.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मरून
  • उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं.

धनु राशि

आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए आराम करें. किसी षड्यंत्र या विवाद से दूर रहें. व्यापार में हानि के योग हैं. नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है. संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद संभव हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें.

मकर राशि

आज आप कोई नया वाहन या कीमती वस्तु खरीद सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार में लाभ और सहयोगियों का साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और बाहर घूमने की योजना बन सकती है.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. स्वास्थ्य मौसम के कारण प्रभावित हो सकता है, लेकिन व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी. रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे. परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मीन राशि

आज जिस कार्य में प्रयासरत हैं, उसमें बाधा आ सकती है. विरोधी वर्ग परेशानी खड़ी कर सकते हैं. व्यापार में गिरावट संभव है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है. परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीली तुलसी अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अमेरिका की कंपनी ने जॉब से निकाला तो ऐसे बदली हर्षिल तोमर की जिंदगी, 6 महीने में पलट दी किस्मत

[ad_1]


Success Story: भारत और अमेरिका के रिश्तों में टैरिफ को लेकर तनाव बना हुआ है. ऐसे में जॉब और करियर को लेकर अनिश्चितता का माहौल है. कब किसी की नौकरी चली जाए या कारोबार ठप्प हो जाए, ये कोई नहीं बता सकता. अब आप सिलसिले में हर्षिल तोमर को ही ले लीजिए, जो भारत से ही अमेरिका की एक कंपनी में ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे थे.

इसके एवज में हर्षिल को मोटी पगार भी मिल रही थी, लेकिन हर्षिल की जिंदगी एकाएक तब बदल गई जब उन्हें अचानक से नौकरी से निकाल दिए जाने की खबर मिली. इस बीच हर्षिल अपने एक स्टार्टअप पर भी काम कर रहे थे. नौकरी से निकाल दिए जाने से हर्षिल को झटका जरूर लगा, लेकिन उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए अगले छह महीनों में कुछ ऐसा कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. 

कंपनी ने अचानक काम से निकाला

हर्षिल Dreamlaunch के नाम से एक स्टार्टअप कंपनी के को-फाउंडर भी हैं. हर्षिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्श से अर्श तक के अपने सफर के बारे में बताया है. हर्षिल ने बताया कि ठीक छह महीने पहले उन्हें अमेरिका की एक कंपनी ने उन्हें अपने रिमोट जॉब से निकाल दिया था.

वह 13 मार्च को सुबह 7 बजे सुबह की मीटिंग में शामिल हुए और अपने काम के बारे में अपडेट किया. हर्षिल ने देखा कि उनके टीम लीडर कुछ बुझे-बुझे से लग रहे थे. हर्षिल ने इसका कारण जानना चाहा, तो उन्होंने बताया, अब हमें अपने रास्ते अलग करने होंगे. वजह बस इतनी सी थी कि हर्षिल बीते कुछ दिनों से अपने स्टार्टअप पर ज्यादा फोकस कर रहे थे. हर्षिल ने उन्हें एक और मौका देने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. 

स्टार्टअप को आगे बढ़ाने का लिया फैसला

उस दौरान हर्षिल ड्रीमलॉन्च से हर महीने मुश्किल से 1,000 डॉलर कमा रहे थे. यह रकम इतनी ज्यादा नहीं थी कि इससे घर भी चल रहे और उनका स्टार्टअप का चलता रहे. अगले 10-15 दिनों तक हर्षिल ने बहुत सोचा. फिर हिम्मत से काम लेते हुए अपने स्टार्टअप को ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया.  इस बीच, हर्षिल ने फ्रीलांस काम करने के बारे में भी सोचा ताकि बाकी के खर्चे पूरी हो सके. हर्षिल ने सोचा कि जिस काम की वजह से उनकी नौकरी गई है क्यों न उस पर ही अपना सबकुछ दांव पर लगाया जाए. आज हर्षिल अपने स्‍टार्टअप ड्रीमलॉन्‍च से हर महीने 50 हजार डॉलर यानी करीब 43.5 लाख रुपये कमा रहे हैं. 

आखिरकार रंग लाई हर्षिल की मेहनत 

दिलचस्प बात यह है कि हर्षिल के माता-पिता के आज तक नहीं पता है कि उनके बेटे की नौकरी चली गई है. हर्षिल की इस मुश्किल घड़ी में उनके स्टार्टअप के को-फाउंडर वसीम ने भी उनका खूब साथ दिया. शुरुआती कुछ महीने में ड्रीमलॉन्च के पास कोई क्लाइंट नहीं था, लेकिन हर्षिल पीछे नहीं हटे और मजबूती से डटे रहे. आखिरकार मेहनत रंग लाने लगी. धीरे-धीरे ड्रीमलॉन्च को स्पॉन्सरशिप, रेजीडेंसी प्रोग्राम के लिए चुना जाने लगा. आलम यह है कि बीते छह महीनों में ड्रीमलॉन्च ने 50,000 डॉलर के रेवेन्यू को पार कर लिया है. अब हर्षिल दो लोगों की अपनी टीम को बढ़ाकर दस करने के बारे में सोच रहे हैं. अब हर्षिल का सुझाव बस इतना ही है कि काम इतना करो कि असफल होना नामुमकिन लगने लगे.

ये भी पढ़ें:

D-Mart ने कर दिखाया कमाल, Q2 में नेट प्रॉफिट 16000 करोड़ के पार; सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर



[ad_2]

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, आवेदन 7 अक्टूबर से

[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 56 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 56 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में एसोसिएट प्रोफेसर के 35 पद और प्रोफेसर के 21 पद उपलब्ध हैं. कुल मिलाकर 56 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

इस भर्ती में एसोसिएट प्रोफेसर के 35 पद और प्रोफेसर के 21 पद उपलब्ध हैं. कुल मिलाकर 56 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है. कम से कम 10 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार के पास कम से कम 10 शोध प्रकाशन और 120 रिसर्च अंक भी होने चाहिए.

प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है. कम से कम 10 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार के पास कम से कम 10 शोध प्रकाशन और 120 रिसर्च अंक भी होने चाहिए.

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवार के पास प्रासंगिक विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं. कम से कम 8 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 7 शोध प्रकाशन और यूजीसी के अनुसार 75 रिसर्च अंक होना जरूरी है.

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवार के पास प्रासंगिक विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं. कम से कम 8 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 7 शोध प्रकाशन और यूजीसी के अनुसार 75 रिसर्च अंक होना जरूरी है.

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित कैंडिडेट्स को शानदार वेतन दिया जाएगा.

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित कैंडिडेट्स को शानदार वेतन दिया जाएगा.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपये, एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपये, एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं.

सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं. इसके बाद “Work with DU” सेक्शन में जाएं और “Jobs and Opportunities” पर क्लिक करें. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट रख लें.

सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं. इसके बाद “Work with DU” सेक्शन में जाएं और “Jobs and Opportunities” पर क्लिक करें. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट रख लें.

Published at : 05 Oct 2025 11:04 AM (IST)

[ad_2]

20 रुपये मांगने पर मां और बहन ने बांधकर पीटा! 5 साल के बच्चे ने बुला ली 112 वाली पुलिस

[ad_1]


बचपन मासूमियत और शरारतों से भरा होता है. छोटी-छोटी बातों पर नाराज होना, रूठना और कभी-कभी अपनी मनमानी के लिए जिद करना बच्चों की आदतों में शामिल है. लेकिन यही मासूमियत जब सोशल मीडिया पर सामने आती है तो देखने वालों का दिल जीत लेती है. इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महज 5 साल का बच्चा अपनी जिद के चलते कुछ ऐसा कर बैठा जिसे सुनकर लोग हंसी भी नहीं रोक पा रहे और बच्चे की मासूम सोच पर हैरान भी हो रहे हैं. दरअसल बच्चे को कुरकुरे खाने थे और जब घर वालों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो उसने सीधे 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया.

कुरकुरे के लिए नहीं मिले पैसे तो 5 साल के बच्चे ने बुला ली पुलिस

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लगभग 5 साल का एक बच्चा फोन पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करता है. दूसरी तरफ से पुलिसकर्मी बड़ी गंभीरता से बच्चे की शिकायत सुनते हैं. बच्चा फोन पर कहता है कि उसने घर में मां और बहन से 20 रुपये मांगे थे क्योंकि उसे कुरकुरे खाने थे. लेकिन मां और बहन ने न सिर्फ पैसे देने से मना कर दिया बल्कि उसे बांधकर पीटा भी. मासूम बच्चे की शिकायत सुनकर पुलिस वाला हंसी दबाते हुए बेहद प्यार से पूछता है “बेटा, चोट तो नहीं आई?” इस पर बच्चा मासूमियत से जवाब देता है “चोट तो नहीं आई है लेकिन मारा जोर से है.”

बोला, रस्सी से बांधा फिर मां बहन ने की पिटाई

इसके बाद पुलिस वाला बच्चे से कहता है कि अपनी मां से बात कराओ. तभी बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है और कहता है “मुझसे कोई बात नहीं कर रहा. ना मम्मी ना पापा.” यह सुनकर पुलिस वाला भी नरम पड़ जाता है और समझाते हुए कहता है “बेटा आप रोइए मत, हम वहीं आ रहे हैं.” इस मासूम बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और लाखों बार देखा जा चुका है. लोगों को बच्चे की मासूमियत और पुलिस वाले का संयमित व्यवहार बेहद पसंद आ रहा है. कई लोग इस वीडियो को “दिन का सबसे क्यूट वीडियो” बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स बोले, कोई जानवर के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं करता

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बच्चे ने मां बाप की खटिया खड़ी कर दी. एक और यूजर ने लिखा….बड़ा खतरनाक बच्चा है भाई, कैसे कैसे लोग हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रस्सी से बांधकर कौन मारता है, जानवर के साथ भी कोई ऐसा व्यवहार नहीं करता.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


शाहिद कपूर, कृति सेनन या रश्मिका मंदाना, जानें ‘कॉकटेल 2’ का कौन सा स्टार है ज्यादा अमीर

[ad_1]


बॉलीवुड के डैशिंग हीरो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना बहुत जल्द ‘कॉकटेल 2’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. हाल ही में कृति ने फिल्म की शूटिंग पूरी की. जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की. लेकिन इस रिपोर्ट में हम ‘कॉकटेल 2’ की नहीं बल्कि इसमें नजर आने वाले तीनों स्टार्स की लग्जरी लाइफ की बात कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं शाहिद, कृति और रश्मिका में से अमीरी में कौन आगे हैं…

शाहिद कपूर की नेटवर्थ कितनी है?

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है. वो एक्टर बनने से पहले इंडस्ट्री में एक बैकग्राउंड डांसर थे. इसके बाद उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बतौर हीरो डेब्यू किया. एक्टर की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर ‘विवाह’ और ‘जब वी मेट’ ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.


  • नेटवर्थ की बात करें कोईमोई के अनुसार शाहिद कपूर अपने दम पर करीब 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं.
  • शाहिद की कमाई फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और उनके कपड़ों के ब्रांड “स्कल्ट” के जरिए होती है.

ितनी है कृति सेनन की नेटवर्थ?

कृति सेनन वो स्टार हैं. जिनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था. एक्ट्रेस ने अपने दम पर सफलता का मुकाम हासिल किया है. कृति का करियर कृति सेनन का करियर मॉडलिंग से शुरू हुआ था. फिर साल 2014 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्कादीन’ में काम किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ‘हीरोपंती’ से कदम रखा. कृति की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अभी तक ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘दिलवाले’, ‘दो पत्ती’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.


  • CNBC TV 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार कृति सेनन 82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ की फीस लेती हैं.
  • कृति फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स, सोशल मीडिया और अपने स्किनकेयर ब्रांड ‘हाइफ़न’ और प्रोडक्शन हाउस ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ से मोटी कमाई करती हैं.

रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ क्या है ?

अब बात करते हैं फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की दूसरी हीरोइन की. जोकि साउथ के साथ-साथ अब बॉलीवुड का भी फेमस चेहरा बन चुकी हैं. साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से एक्टिंग में कदम रखने वाली रश्मिका आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उन्होंने ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस की रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ भी ब्लॉकबस्टर रही थी.


  • नेटवर्थ की बात करें तो The economic times के अनुसार रश्मिका मंदाना की संपत्ति 65 करोड़ रुपए है. यानि वो शाहिद और कृति से दौलत के मामले में काफी पीछे हैं.
  • रश्मिका फिल्मों के अलावा मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज से कमाई करती हैं एक फिल्मके लिए वो 4 से 5 करोड़ चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस का ‘डियर डायरी’ नाम से अपना परफ्यूम ब्रांड भी है.

ये भी पढ़ें –

बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसके पास है एक नहीं तीन लग्जरी वैनिटी, वजह जान रह जाएंगे दंग, पहचाना?

 



[ad_2]

ट्रंप के गाजा प्लान पर PAk कंफ्यूज! डार ने खारिज किया था प्रस्ताव, 24 घंटे में ही बदले शहबाज

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा पीस प्लान’ पर पाकिस्तान कंफ्यूज है. पाकिस्तान की लीडरशिप को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो इस प्लान का समर्थन करे या फिर विरोध, अगर ऐसा न होता तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार के बयान अलग-अलग न होते. इशाक डार ने संसद में गाजा प्लान पर कहा था कि ये वो नहीं है, जिस पर 8 मुस्लिम देशों ने मिलकर मुहर लगाई थी, इसमें बदलाव किए गए हैं. डार के बयान के महज 24 घंटे बाद ही शहबाज शरीफ का बयान सामने आया, जिसमें वह इस प्लान की तारीफ करते हुए नजर आए. 
  
विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार (3 अक्टूबर, 2025) को इस प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह आठ मुस्लिम बहुल देशों द्वारा मूल रूप से प्रस्तुत किए गए खाके से अलग है, लेकिन एक दिन बाद यानी 4 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस योजना की तारीफ करते हुए इसे गाजा में शांति की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया.

शहबाज ने ट्रंप समेत इन नेताओं का जताया आभार

शहबाज शरीफ ने X पर पोस्ट कर कहा, ‘अल्हम्दोलिल्लाह, हम सीजफायर के इतने करीब हैं, जितना कि फिलिस्तीनी लोगों पर इस नरसंहार के शुरू होने के बाद से हम कभी नहीं थे.’ उन्होंने शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए ट्रंप और कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, जॉर्डन, मिस्र और इंडोनेशिया के नेताओं को धन्यवाद दिया.

पाक पीएम ने कहा, ‘हमास द्वारा जारी बयान युद्धविराम और शांति सुनिश्चित करने का एक रास्ता खोलता है, जिसे हमें फिर से बंद नहीं होने देना चाहिए. इंशाअल्लाह, पाकिस्तान फ़िलिस्तीन में स्थायी शांति के लिए अपने सभी सहयोगियों और भाईचारे वाले देशों के साथ मिलकर काम करता रहेगा.’

हमास ने प्लान की कुछ शर्तों को किया स्वीकार

शहबाज शरीफ का यह बयान हमास द्वारा ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना के कुछ हिस्सों को सशर्त स्वीकार करने के बाद आई है, जिसका उद्देश्य लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करना है. हमास ने कहा कि वह 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने और अन्य फ़िलिस्तीनी समूहों को सत्ता सौंपने को तैयार है, हालांकि कुछ प्रमुख मतभेद अभी भी बने हुए हैं.

क्या था ट्रंप का गाजा प्लान?

ट्रंप की गाजा प्लान में सीजफायर और 72 घंटों के भीतर बंधकों की वापसी, एक फिलिस्तीनी प्रशासन का गठन, अंतरराष्ट्रीय और अरब शांति सेना की निगरानी, ​​बंधकों की रिहाई से जुड़ी इजरायल की चरणबद्ध वापसी और एक ‘नए गाजा’ के पुनर्विकास की रूपरेखा शामिल है. इस योजना में एक ‘शांति बोर्ड’ का भी प्रस्ताव है, जिसकी अध्यक्षता ट्रंप करेंगे और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर सलाहकार की भूमिका में होंगे.

ट्रंप के बयान पर क्या बोले थे इशाक डार?

इशाक डार ने संसद को बताया कि ट्रंप का गाजा प्लान वह नहीं है, जिस पर मुस्लिम नेताओं ने 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में हुई बैठक में सहमति व्यक्त की थी. उन्होंने कहा, ‘ये 20 बिंदु हमारे जैसे नहीं हैं. इनमें बदलाव किए गए हैं.’

डार के अनुसार, मूल मुस्लिम प्रस्ताव में गाजा से इजरायल की पूर्ण वापसी और ‘दो-राज्य समाधान पर आधारित न्यायोचित शांति’ की मांग की गई थी. उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से मुस्लिम नेताओं को आश्वासन दिया था कि वे पश्चिमी तट पर इजरायल के किसी भी कब्जे को रोकेंगे.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान का मूल रुख अभी भी बदला नहीं है. वह इजरायल को कभी मान्यता नहीं देगा और 1967 से पहले की सीमाओं पर स्थित एक फिलिस्तीनी राज्य का समर्थन करता रहेगा, जिसकी राजधानी यरुशलम (अल-कुद्स अल शरीफ़) होगी. उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि इस योजना में अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिकों की तैनाती की बात कही गई है और पाकिस्तान इस बात पर विचार कर रहा है कि सैनिक भेजे जाएं या नहीं.

[ad_2]

Video: अब सपने में भी थार नहीं चलाएगा! मैदान में किए स्टंट, बच्चों से उलझा, लोगों ने जमकर रेला

[ad_1]


Cricket Ground Video: सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट के मैदान का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक थार अचानक क्रिकेट के मैदान में आ जाती है. उस समय कई युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे और गाड़ी की मौजूदगी से सभी हैरान रह जाते हैं.

युवकों ने थार पर बरसाये डंडे

बताया जा रहा है कि थार का ड्राइवर लगातार मैदान के अंदर ही गाड़ी को घुमा रहा था. वह बार-बार गाड़ी को इधर-उधर घुमाता और तेज आवाज के साथ मैदान में चक्कर लगाता रहा. इस वजह से खेल रहे युवकों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिले. क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों ने पहले तो स्थिति को समझने की कोशिश की, लेकिन जब ड्राइवर बार-बार मैदान में गाड़ी घुमाता रहा तो उनका सब्र टूट गया.


इसके बाद मैदान में मौजूद युवकों ने ड्राइवर पर नाराजगी जताई और उसकी गाड़ी पर पत्थर व डंडे बरसाना शुरू कर दिए. वीडियो में साफ दिखता है कि कई युवक थार की ओर दौड़ते हुए जाते हैं और गाड़ी पर चीजें फेंकने लगते हैं. माहौल कुछ ही मिनटों में तनावपूर्ण हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

ड्राइवर ने जब देखा कि युवक उसकी हरकत से बेहद गुस्से में हैं और हमला कर सकते हैं, तो उसने तेजी से गाड़ी को मैदान से बाहर निकाल लिया. इस घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग गुस्से में थे और कह रहे थे कि ड्राइवर की हरकत से कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

पुलिस को भी इस वायरल वीडियो की जानकारी दी गई है. जांच की जा रही है कि थार किसकी थी और ड्राइवर कौन था. लोगों की मांग है कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.


दुनिया में सबसे पहले कब इस्तेमाल हुआ था AI, जानिए क्या थे फीचर्स

[ad_1]


Artificial Intelligence: आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. मोबाइल का फेस लॉक हो, चैटबॉट्स हों, या फिर गूगल मैप्स की स्मार्ट नेविगेशन हर जगह AI हमारी मदद करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि AI का इस्तेमाल दुनिया में सबसे पहले कब हुआ था और उस समय इसमें कौन-कौन से फीचर्स मौजूद थे? आइए जानते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआती यात्रा.

AI की शुरुआत कब और कैसे हुई

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विचार कोई नया नहीं है. मशीनों को इंसान जैसी सोच देने का सपना बहुत पुराना है. 1950 के दशक में इस पर गंभीर शोध शुरू हुआ. ब्रिटिश गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग (Alan Turing) ने 1950 में एक मशहूर रिसर्च पेपर लिखा था जिसमें उन्होंने यह सवाल उठाया—”क्या मशीन सोच सकती है?” यही से AI का असली बीज बोया गया.

1956 को AI का जन्म वर्ष माना जाता है, जब अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज में एक कॉन्फ्रेंस हुई. यहीं पहली बार “Artificial Intelligence” शब्द का इस्तेमाल किया गया और इसे भविष्य की तकनीक के रूप में पेश किया गया.

सबसे पहले इस्तेमाल हुए AI के फीचर्स

AI के शुरुआती दौर में मशीनें इंसान जैसी ‘सोच’ नहीं करती थीं बल्कि उन्हें खास काम करने के लिए प्रोग्राम किया जाता था. उस समय के AI सिस्टम्स में कुछ खास फीचर्स थे. लॉजिक और गणितीय समस्याएँ हल करना – शुरुआती AI प्रोग्राम गणितीय सवाल हल कर सकते थे. जैसे Logic Theorist नामक प्रोग्राम जिसे 1955 में बनाया गया, वह जटिल गणितीय प्रमेय (थ्योरम) हल करने में सक्षम था.

शतरंज खेलना – 1950 और 60 के दशक में बने शुरुआती कंप्यूटर प्रोग्राम इंसानों के साथ शतरंज खेल सकते थे. यह AI का बड़ा उदाहरण था क्योंकि इसमें चालों का विश्लेषण और अनुमान लगाना शामिल था.

सीखने की क्षमता (Learning Ability) – शुरुआती AI सिस्टम्स सीमित स्तर पर डेटा से सीख सकते थे. उदाहरण के लिए Perceptron नाम की तकनीक 1958 में विकसित हुई, जो मशीन लर्निंग का शुरुआती रूप था.

भाषा समझने की कोशिश – 1960 के दशक में ELIZA नामक चैटबॉट बनाया गया था, जो इंसान से बातचीत करने की नकल करता था. हालांकि इसकी समझ बहुत सतही थी लेकिन यह AI आधारित संवाद की नींव साबित हुआ.

आज के AI से तुलना

आज का AI शुरुआती AI से कहीं आगे बढ़ चुका है. अब इसमें डीप लर्निंग न्यूरल नेटवर्क्स, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और जनरेटिव AI जैसी क्षमताएँx शामिल हैं. जहां पहले AI सिर्फ तयशुदा आदेश मानता था, वहीं अब यह खुद से सीखकर नए समाधान दे सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp और Telegram भी हो गए फेल! Zoho के Arattai में मिल रहा ऐसा खास फीचर जो और किसी में नहीं मिलेगा

[ad_2]

करवाचौथ पर ऐसे पहनें लहंगा, स्टाइलिंग के लिए इन एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

[ad_1]

इस करवाचौथ बनाए अपनी लुक को और भी ग्लैमरस और ट्रेंडी. इन एक्ट्रेस के गॉर्जियस लहंगों से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन. आलिया के लहंगे का फ्लोरल डिजाइन हो या फिर कियारा के लहंगे का डिजाइनर ब्लाउस, ये सभी इस बार आप के करवाचौथ लुक में चार चांद लगा देंगे.

इस करवाचौथ बनाए अपनी लुक को और भी ग्लैमरस और ट्रेंडी. इन एक्ट्रेस के गॉर्जियस लहंगों से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन. आलिया के लहंगे का फ्लोरल डिजाइन हो या फिर कियारा के लहंगे का डिजाइनर ब्लाउस, ये सभी इस बार आप के करवाचौथ लुक में चार चांद लगा देंगे.

अन्नया पांडे का ये पर्पल लहंगा भी आई कैची और बेहद सुंदर है. ये पर्पल लहंगा आपको एक डिफरेंट लुक देगा.  करवाचौथ के लिए आपको भी इस लहंगे को अपना शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

अन्नया पांडे का ये पर्पल लहंगा भी आई कैची और बेहद सुंदर है. ये पर्पल लहंगा आपको एक डिफरेंट लुक देगा. करवाचौथ के लिए आपको भी इस लहंगे को अपना शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

आजकाल हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा काफी चलन में हैं. ऐसे में सुहाना खान का ये ब्यूटीफुल फ्लोरल लहंगा आपको भी जरूर ट्राई करना चाहिए. ये मल्टीकलर लहंगी आपको रिच और रॉयल लुक देगा.

आजकाल हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा काफी चलन में हैं. ऐसे में सुहाना खान का ये ब्यूटीफुल फ्लोरल लहंगा आपको भी जरूर ट्राई करना चाहिए. ये मल्टीकलर लहंगी आपको रिच और रॉयल लुक देगा.

करवाचौथ पर लाल रंग महिलाओं की पहली पसंद होता है. ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ पर लाल रंग का आउटफिट तलाश रही हैं तो पूजा हेगड़े का ये चेरी रेड लहंगा आपका दिल जीत लेगा. ये लहंगा देगा आपको परफेक्ट करवाचौथ लुक.

करवाचौथ पर लाल रंग महिलाओं की पहली पसंद होता है. ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ पर लाल रंग का आउटफिट तलाश रही हैं तो पूजा हेगड़े का ये चेरी रेड लहंगा आपका दिल जीत लेगा. ये लहंगा देगा आपको परफेक्ट करवाचौथ लुक.

नेहा शर्मा के इस स्टाइलिश लहंगे को देखकर आपका भी खुद को रोक नहीं पाएंगी. इस टाइप का सिंपल और ट्रेंडी लहंगा आपके हल्के मेकअप और मैस्सी हेयर्स को फाइनल टच दे देगा.

नेहा शर्मा के इस स्टाइलिश लहंगे को देखकर आपका भी खुद को रोक नहीं पाएंगी. इस टाइप का सिंपल और ट्रेंडी लहंगा आपके हल्के मेकअप और मैस्सी हेयर्स को फाइनल टच दे देगा.

अगर आप भी पेस्टल और लाइट कलर पसंद करती हैं तो आपको मोनी रॉय के इस लहंगे का स्क्रीनशॉट ले लेना चाहिए. ये लहंगा सभी को आसानी से आउटशाइन कर देगा.

अगर आप भी पेस्टल और लाइट कलर पसंद करती हैं तो आपको मोनी रॉय के इस लहंगे का स्क्रीनशॉट ले लेना चाहिए. ये लहंगा सभी को आसानी से आउटशाइन कर देगा.

रश्मिका मंदाना के इस ब्राउन कलर लहंगे के क्या ही कहने हैं. इस सिपंल और एलिगेंट लहंगे की सुंदरता आपके करवाचौथ लुक को और भी खूबसूरत और गॉर्जियस बना देगी. अगर आपको भी मिनिमल डिजाइन और हल्के वर्क वाला लहंगा पसंद है तो आप भी इसे जरूर ट्राई करें.

रश्मिका मंदाना के इस ब्राउन कलर लहंगे के क्या ही कहने हैं. इस सिपंल और एलिगेंट लहंगे की सुंदरता आपके करवाचौथ लुक को और भी खूबसूरत और गॉर्जियस बना देगी. अगर आपको भी मिनिमल डिजाइन और हल्के वर्क वाला लहंगा पसंद है तो आप भी इसे जरूर ट्राई करें.

इस करवाचौथ आप भी लहंगे को बिल्कुल न्यू वे में स्टाइल कर सकती हैं. अदिति हैदरी के इस ब्लैक लहंगा आउटफिट में आप भी जरूर खूब जचेंगी. साथ ही ये ब्लैक श्रग आपको ट्रैडशनल आउटफिट में मॉडर्न लुक देगा.

इस करवाचौथ आप भी लहंगे को बिल्कुल न्यू वे में स्टाइल कर सकती हैं. अदिति हैदरी के इस ब्लैक लहंगा आउटफिट में आप भी जरूर खूब जचेंगी. साथ ही ये ब्लैक श्रग आपको ट्रैडशनल आउटफिट में मॉडर्न लुक देगा.

कियारा की फिल्में तो देख लीं. अब बारी है उनसे फैशन टिप्स लेने की. कॉन्ट्रास्ट कलर के दुपट्टे के साथ इस टाइप का लहंगा आपको करवाचौथ पर ढूंढने से भी नहीं मिलने वाला है.लेकिन आप इसे खुद भी तैयार कर सकती हैं. इसके लिए अपने लहंगे को किसी  कॉन्ट्रास्ट कलर के दुपट्टे के साथ स्टाइल करें.

कियारा की फिल्में तो देख लीं. अब बारी है उनसे फैशन टिप्स लेने की. कॉन्ट्रास्ट कलर के दुपट्टे के साथ इस टाइप का लहंगा आपको करवाचौथ पर ढूंढने से भी नहीं मिलने वाला है.लेकिन आप इसे खुद भी तैयार कर सकती हैं. इसके लिए अपने लहंगे को किसी कॉन्ट्रास्ट कलर के दुपट्टे के साथ स्टाइल करें.

Published at : 05 Oct 2025 08:59 AM (IST)

[ad_2]

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले महिला वर्ल्ड कप की अंक तालिका का हाल, जानिए कौन सी टीम कहां

[ad_1]


महिला वनडे विश्व कप 2025 का छठा मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच है. पहला मैच जीतकर भी टीम इंडिया अभी अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, पाकिस्तान छठे स्थान पर है. अभी अंक तालिका में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है लेकिन अगर आज हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने पाक को हराया तो भारतीय टीम पहले नंबर पर आ जाएगी.

महिला विश्व कप 2025 का 5वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शनिवार को था, जो बारिश के कारण बेनतीजा रहा. जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया, ये श्रीलंका का टूर्नामेंट में पहला अंक है क्योंकि पिछले मैच में श्रीलंका भारतीय टीम के हाथों हारी थी. देखें 5 मैचों के बाद अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है.

महिला विश्व कप 2025 की अंक तालिका

पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, टीम के 2 मैच हो चुके हैं. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि दूसरा मैच बारिश में धुला. 3 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +1.780 है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया. इंग्लैंड के 2 अंक हैं और नेट रन रेट (+3.373) ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर है.

बांग्लादेश अंक तालिका में तीसरे और भारतीय महिला टीम चौथे नंबर पर है, दोनों ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की. दोनों के 2-2 अंक हैं लेकिन बांग्लादेश का नेट रन रेट (+1.623) भारत (+1.255) से बेहतर है.

श्रीलंका ने 2 मैच खेले हैं, एक मैच में उसे हार मिली और एक बारिश के कारण रद्द हो गया. 1 अंक और -2.255 नेट रन रेट के साथ श्रीलंका 5वें स्थान पर है. पाकिस्तान की टीम छठे नंबर पर है. पाकिस्तान को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार मिली, टीम आज अपना दूसरा मैच खेलेगी.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका अपने पहले मैच में हार गई हैं. न्यूजीलैंड महिला टीम (-1.780) और साउथ अफ्रीका (-3.773) क्रमश 7वें और 8वें नंबर पर है.

आज पाकिस्तान को हराकर पहले नंबर पर आ जाएगी टीम इंडिया

आज महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच है. अगर हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया तो ये भारत की दूसरी जीत होगी. 4 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगी, जबकि पाकिस्तान के लिए और मुश्किल हो जाएगी.

कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान लाइव मैच?

महिला विश्व कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज (5 अक्टूबर) को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर आएगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

[ad_2]