उत्तराखंड के लेखपाल को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी

[ad_1]


Uttarakhand Lekhpal Salary: देश के हर राज्य में लेखपाल बेहद जरूरी पद होता है. उत्तराखंड में भी लेखपाल राज्य सरकार के राजस्व विभाग की रीढ़ माने जाते हैं. जमीन से जुड़ी जानकारी अपडेट करने सरकारी सर्वे कराने और राजस्व रिकॉर्ड बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका होती है. 

ऐसे में यह सवाल आता है कि लेखपाल को फिलहाल कितनी सैलरी मिलती है और 8वें वेतन आयोग के बाद यह कितनी बढ़ेगी. अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है. तो उससे न सिर्फ बेसिक सैलरी बढ़ेगी.जिससे लेखपालों के कुल वेतन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. चलिए आपको बताते हैं फिलहाल कितनी है उत्तराखंड लेखपाल 

कितनी है सैलरी और क्या-क्या भत्ते मिलते हैं?

फिलहाल बात की जाए तो उत्तराखंड के लेखपालों को 7वें वेतन आयोग के तहत 21700 रुपये से 69100 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाती है. यह पे लेवल-3 के तहत आती है. इसमें शुरुआती सैलरी लगभग 30 से 35 हजार रुपये के बीच होती है. जिसमें डीए, एचआरए, ट्रैवल अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: C-DAC में निकली 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन; तगड़ी मिलेगी सैलरी

जैसे-जैसे एक्सपीरिएंस बढ़ता है और प्रमोशन मिलता है. सैलरी भी धीरे-धीरे 60 हजार रुपये या उससे अधिक हो जाती है. इसके अलावा पेंशन, मेडिकल और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं. इस समय सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया है. यानी बेसिक सैलरी पुराने सैलरी से करीब ढाई गुना ज्यादा दी जाती है.

8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं. तो फिटमेंट फैक्टर में बदलाव सबसे बड़ा असर डालेगा. माना जा रहा है कि इसे 2.57 से बढ़ाकर 3.00 या 3.10 तक किया जा सकता है. इससे लेखपाल की बेसिक सैलरी में 25 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी लेखपाल की बेसिक सैलरी 21700 रुपये है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, आवेदन 7 अक्टूबर से

तो नए आयोग के बाद यह करीब 27000 रुपये तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही डीए और एचआरए में भी बढ़ोतरी होगी. जिससे इन-हैंड सैलरी 35 हजार से बढ़कर करीब 45 से 50 हजार रुपये तक हो सकती है. इससे उत्तराखंड के लेखपालों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी. 

यह भी पढ़ें: एसबीआई में नौकरी का सुनहरा मौका, स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

छोटा निवेश, बड़ा फायदा; लाखों का कैपिटल बनाने कि लिए चाहिए बस 1000 रुपए

[ad_1]


Best Investment Options India: अच्छी इनकम के सोर्स तलाशने की कोशिश करने के साथ- साथ पैसों को सही जगह निवेश करना भी बहुत जरूरी होता है. भारत में पैसे निवेश करने के बहुत से विकल्प मौजूद है. अगर आप छोटी अमाउंट में बचत करते हैं तो, आप इन स्कीम में निवेश कर सकते है. साथ ही समय के साथ लाखों का कैपिटल बना सकते है. आज हम जिन सेविंग स्कीम की बात करने वाले है, उसमें आप हर महीने 1000 रुपए से अपना इंवेस्टमेंट जर्नी शुरु कर सकते है. 

1.  म्यूचुअल फंड SIP

मार्केट विशेषज्ञों की मानें तो म्यूचुअल फंड SIP में सालाना 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता हैं. अगर आप छोटी-छोटी अमाउंट में लंबे समय तक निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो, म्यूचुअल फंड SIP आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. लंबे समय तक किए गए एसआईपी से आप लाखों रुपए का फंड इकट्ठा कर सकते हैं. SIP शेयर मार्केट जुड़ी स्कीम है और शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन होता है. इसलिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए और इसके बाद ही निवेश करना चाहिए.

2. पोस्ट ऑफिस में करें आवर्ती जमा(रिकरिंग डिपॉजिट)

पोस्ट ऑफिस में RD करना एक सेफ विकल्प हो सकता है. अगर आप अपने निवेश पर ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते तो यह स्कीम आपके लिए बेहतर हो सकती है. इस स्कीम के तहत आप हर महीने अपने अनुसार राशि जमा कर सकते है. इसपर 6.7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, जो कई बैंक FD से बेहतर रिटर्न है.  इस योजना के तहत आपका पैसा सुरक्षित रहता है और इसमें जोखिम बहुत कम होता हैं.

3. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में करें निवेश

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) ऐसे निवेशकों के लिए बेहतर माना जाता हैं.  PPF स्कीम में आप अपने अनुसार, एक फिक्स अमाउंट ऑफ मनी हर महीने जमा कर सकते हैं. जिसपर 7.1 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है. PPF स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है, जिसे आप आगे भी बढ़ा सकते हैं. छोटे निवेशकों, बिजनेसमैन, वर्किंग क्लास के लिए यह एक बेहतर रिटर्न देना वाला विकल्प हैं. साथ ही एक साल में 1.50 लाख तक के निवेश पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है. 

4. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

अगर आप अपनी बच्ची के भविष्य की जरूरतों के लिए निवेश करने की सोच रहे है तो आप  सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ ले सकते है. इस योजना के तहत आपको 8.2 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है. 10 साल या उससे कम उम्र की बेटी के लिए आप इस योजना की शुरुआता कर सकते हैं. जिसके तहत आपको 15 सालों तक निवेश करना होगा और स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी. इस स्कीम में आप सालान 250 रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :थोड़ी सी लापरवाही और सोने की खरीद पर हो सकता है बड़ा घाटा, इन 5 बातों का रखें ध्यान

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Google Chrome यूज़र्स सावधान! सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी, अगर तुरंत नहीं किया ये काम तो होगा ये बड़ा नुकसान

[ad_1]

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, Google Chrome के पुराने वर्ज़न्स में कई तकनीकी कमजोरियां मिली हैं. ये कमजोरियां खास तौर पर उन वर्ज़न्स में हैं जो Linux के लिए 141.0.7390.54 और Windows व macOS के लिए 141.0.7390.54/55 से पुराने हैं.

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, Google Chrome के पुराने वर्ज़न्स में कई तकनीकी कमजोरियां मिली हैं. ये कमजोरियां खास तौर पर उन वर्ज़न्स में हैं जो Linux के लिए 141.0.7390.54 और Windows व macOS के लिए 141.0.7390.54/55 से पुराने हैं.

इन बग्स में WebGPU और Video सेक्शन में heap buffer overflow, Storage और Tab मॉड्यूल में डेटा लीक, और Media व Drmbox में गलत इंप्लीमेंटेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं. इन खामियों का फायदा उठाकर कोई भी साइबर हमलावर यूज़र को किसी दुर्भावनापूर्ण वेबसाइट पर भेजकर उसके सिस्टम का कंट्रोल हासिल कर सकता है और निजी जानकारी तक पहुंच सकता है.

इन बग्स में WebGPU और Video सेक्शन में heap buffer overflow, Storage और Tab मॉड्यूल में डेटा लीक, और Media व Drmbox में गलत इंप्लीमेंटेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं. इन खामियों का फायदा उठाकर कोई भी साइबर हमलावर यूज़र को किसी दुर्भावनापूर्ण वेबसाइट पर भेजकर उसके सिस्टम का कंट्रोल हासिल कर सकता है और निजी जानकारी तक पहुंच सकता है.

इसी तरह, Mozilla Firefox के पुराने वर्ज़न्स में भी कई गंभीर सिक्योरिटी लूपहोल्स पाए गए हैं. जिन यूज़र्स का Firefox वर्ज़न 143.0.3 से नीचे है या iOS पर 143.1 से पुराना वर्ज़न है उन्हें तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है.

इसी तरह, Mozilla Firefox के पुराने वर्ज़न्स में भी कई गंभीर सिक्योरिटी लूपहोल्स पाए गए हैं. जिन यूज़र्स का Firefox वर्ज़न 143.0.3 से नीचे है या iOS पर 143.1 से पुराना वर्ज़न है उन्हें तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है.

इन वर्ज़न्स में cookie storage isolation से जुड़ी गड़बड़ियां, Graphics Canvas2D में integer overflow, और JavaScript Engine में JIT miscompilation जैसी कमजोरियां मौजूद हैं. अगर कोई यूज़र किसी मालिशियस वेबसाइट या फेक लिंक पर क्लिक कर देता है तो हैकर्स उसके ब्राउज़र में सेव पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या अन्य निजी डेटा तक पहुंच सकते हैं.

इन वर्ज़न्स में cookie storage isolation से जुड़ी गड़बड़ियां, Graphics Canvas2D में integer overflow, और JavaScript Engine में JIT miscompilation जैसी कमजोरियां मौजूद हैं. अगर कोई यूज़र किसी मालिशियस वेबसाइट या फेक लिंक पर क्लिक कर देता है तो हैकर्स उसके ब्राउज़र में सेव पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या अन्य निजी डेटा तक पहुंच सकते हैं.

सरकार ने इन दोनों मामलों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा है. CERT-In ने साफ कहा है कि यूज़र्स को Chrome और Firefox दोनों के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच तुरंत इंस्टॉल करने चाहिए. Google और Mozilla ने इन कमजोरियों को दूर करने के लिए अपने-अपने अपडेट जारी कर दिए हैं. अगर आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका सिस्टम सुरक्षित है तो CERT-In की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन वल्नरेबिलिटीज़ के बारे में पूरी जानकारी और सुरक्षा लिंक देख सकते हैं.

सरकार ने इन दोनों मामलों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा है. CERT-In ने साफ कहा है कि यूज़र्स को Chrome और Firefox दोनों के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच तुरंत इंस्टॉल करने चाहिए. Google और Mozilla ने इन कमजोरियों को दूर करने के लिए अपने-अपने अपडेट जारी कर दिए हैं. अगर आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका सिस्टम सुरक्षित है तो CERT-In की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन वल्नरेबिलिटीज़ के बारे में पूरी जानकारी और सुरक्षा लिंक देख सकते हैं.

साधारण शब्दों में कहें तो अगर आपने अभी तक अपना ब्राउज़र अपडेट नहीं किया है, तो आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में है. इसलिए देर न करें, अभी Chrome और Firefox दोनों को अपडेट करें और अपने डेटा को साइबर अटैक से सुरक्षित रखें.

साधारण शब्दों में कहें तो अगर आपने अभी तक अपना ब्राउज़र अपडेट नहीं किया है, तो आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में है. इसलिए देर न करें, अभी Chrome और Firefox दोनों को अपडेट करें और अपने डेटा को साइबर अटैक से सुरक्षित रखें.

Published at : 05 Oct 2025 02:27 PM (IST)

[ad_2]

भाभी ने हरियाणवी गाने पर किया ऐसा डांस लोगों ने शर्म से झुका ली नजरें- वीडियो कर देगा हैरान

[ad_1]


शादियों और गांव की महफिलों का मजा ही कुछ और होता है. जहां डीजे की धुनों पर दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार झूम उठते हैं वहीं कई बार ऐसे धमाकेदार डांस सामने आ जाते हैं जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो धूम मचा रहा है जिसमें एक भाभी हरियाणवी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है. भाभी की अदाओं और उनकी खूबसूरती ने ऐसा जादू चलाया कि वहां बैठे लोग तो दंग रह ही गए लेकिन वीडियो देखने वाले भी कह उठे “ये डांस नहीं आग का तूफान है.”

भाभी का डांस देख हवा में उड़े लोगों के जज्बात

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी पारंपरिक लाल और पीले रंग के लहंगे-ओढ़नी में सजी धजी नजर आ रही हैं. महफिल गांव की लग रही है जहां महिलाएं और बच्चे चारों ओर बैठकर डांस का मजा ले रहे हैं. तभी डीजे पर बजता है हरियाणवी गाना और भाभी मंच पर आते ही अपनी अदाओं से सबको हैरान कर देती हैं. उनके ठुमकों पर तालियां गूंज उठती हैं और माहौल चटखारेदार हो जाता है. लोगों का कहना है कि इस भाभी का डांस किसी फिल्मी आइटम सॉन्ग से कम नहीं लग रहा. चेहरे पर आत्मविश्वास, होठों पर मुस्कान और अदाओं में नजाकत ने पूरे प्रोग्राम को चार चांद लगा दिए. वीडियो में मौजूद महिलाओं के चेहरों पर भी झिझक और हंसी की झलक साफ देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स बोले, कहां गई बॉलीवुड एक्ट्रेस

जैसे-जैसे भाभी म्यूजिक पर थिरकती जाती हैं, वैसे-वैसे लोग तालियों और शोर से उनका हौसला बढ़ाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के लाखों व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. इंटरनेट पर एक यूजर ने लिखा “भाभी जी ने तो पूरा स्टेज हिला डाला.” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा “अब बारातियों को डीजे की जरूरत ही क्या.” एक और यूजर ने लिखा….भाभी के डांस ने माहौल जमा दिया है, बॉलीवुड एक्ट्रेस तो भाभी के आगे पानी भरेंगी. वीडियो को @alfaaj_adhure नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


एक और बार किशोर कुमार शान की म्यूजिकल जर्नी फेमस डुएट्स और बहुत कुछ

[ad_1]

Shaan अपनी musical journey और Kishore Kumar के legendary गानों और duets पर खुलकर बात करते हैं। इस Interview में उन्होंने बताया कि कैसे Kishore Kumar की आवाज, उनका अंदाज और Unique singing style उनके लिए हमेशा Inspiration रहा है। Shaan ने अपने Favorite Duets और memorable performance के बारे में साझा किया और music industry memorable performance में Kishore Kumar के अमर योगदान को याद किया। उनका मानना है कि Kishore Kumar की legacy सिर्फ एक singer  की नहीं, बल्कि हर music lover के लिए एक Timeless Inspiration है। Shaan ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी journey में Kishore Kumar के गाने और उनकी Energy को अपनी performance में शामिल किया। यह चर्चा fans  के लिए nostalgic और नए Singers के लिए सीखने लायक है, जिसमें past  और present  का perfect blend नजर आता है।

[ad_2]

Video: रियल लाइफ हीरो! छत से लटका मासूम, शख्स ने दौड़कर लपक लिया, हैरान कर देगा वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने एक मासूम की जान बाल-बाल बचाई. वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटा बच्चा अपने घर की छत पर लटका हुआ नजर आ रहा है और वह गिरने ही वाला होता है, लेकिन व्यक्ति के साहस और हिम्मत के कारण उसे कुछ नहीं हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग व्यक्ति की सराहना कर रहे हैं.

व्यक्ति ने बच्चे को छत से गिरने से बचाया

हालांकि, ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया है कि बच्चा अपनी छत से नीचे लटका हुआ है और जैसे ही व्यक्ति बच्चे को लटका हुआ देखता है वो तुरंत दौड़कर उसे बचाने आ जाता है. बच्चे छत की दीवार को पकड़े हुए होता है और किसी भी समय उसका हाथ फिसल सकता था.

व्यक्ति नीचे खड़ा हो जाता है कि जैसे बच्चा गिरे वो उसे पकड़ ले और कुछ ही मिनट में बच्चे का हाथ फिसल जाता है और वह नीचे गिरने ही वाला होता है, वैसे ही व्यक्ति उसको पकड़ लेता है, जिसके कारण उसको किसी भी प्रकार की चोट नहीं आती है.

घटना के बाद व्यक्ति ने घर वालों को सूचना दी 

अगर व्यक्ति समय रहते बच्चे को नहीं पकड़ता तो बच्चे को कई गंभीर चोटें भी आ सकती थी. उसके बाद व्यक्ति ने घर वालों को सूचना दी और सही सलामत बच्चे को घरवालों को सौंप दिया. सोशल मीडिया पर व्यक्ति के इस हिम्मत भरे काम की खूब तारीफ हो रही है. लोगों ने कहा कि अगर व्यक्ति बच्चे को बचाने के लिए आगे नहीं आता तो बड़ी घटना हो सकती थी.

कई लोगों ने परिवार के लोगों पर सवाल भी खड़े किए है. उन्होंने कहा कि जिस घर में छोटे बच्चे हो उनका ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उन्हें सही गलत नहीं पता होता है, जिस कारण वे इस तरह कि जोखिम भरी स्थिति में पहुंच सकते हैं.


‘रोहित ने 16 साल दिए लेकिन हम…’, पूर्व क्रिकेटर ने शुभमन गिल को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल

[ad_1]


बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए स्क्वाड का एलान कर दिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में शामिल हैं, लेकिन रोहित अब बतौर कप्तान टीम में नहीं है. बीसीसीआई ने उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया है, जिन्हे इसी साल टेस्ट की कप्तानी भी सौंपी गई थी. वनडे की कप्तानी गिल को दिए जाने पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि रोहित ने हिंदुस्तान को 16 साल दिए और हम 1 साल नहीं दे पाए.

मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “रोहित शर्मा ने हिंदुस्तान को 16 साल दिए और हम उन्हें एक साल नहीं दे पाए. बतौर कप्तान, 16 आईसीसी इवेंट्स में 15 में जीत है. सिर्फ 1 मैच हारे, वो 2023 का ओडीआई वर्ल्ड कप फाइनल था. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच था दुबई में, प्लेयर ऑफ़ द मैच थे. वहां ट्रॉफी जिताकर लाए. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जीती भारत.”

रोहित शर्मा ने कभी ऐसा काम नहीं किया

मोहम्मद कैफ ने कहा, “रोहित शर्मा ने बढ़प्पन दिखाया कि उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट ले ली, चलो अब नए प्लेयर्स को मौका देना चाहिए. हट गए, थोड़ा दिन सुर्ख़ियों में नहीं रहे, कोई और आया, कप्तानी की और जब प्लेयर्स आए तो उनकी जगह चली गई. हिंदुस्तान में एक जब तक आपका दौर चल रहा है न, आप उसे खींचते रहो. पर रोहित शर्मा ने ऐसा काम नहीं किया, प्लेयर्स बनाए, उन्हें संभाला और सिखाया और उनको 1 साल नहीं दे पाए. 

शुभमन गिल को कप्तानी देने में जल्दबाजी दिखाई

कैफ ने कहा, “हमने 2027 वर्ल्ड कप से पहले उनको कप्तानी से हटा दिया. एक साल अतिरिक्त हम उनको दे नहीं पाए, जिस कप्तान ने हमको 8 महीने में 2 ट्रॉफी दिलाई. उनका नाम नहीं, शुभमन गिल संभालेंगे. गिल युवा और नए हैं, अच्छे कप्तान बन सकते हैं लेकिन हर चीज में जल्दबाजी दिखाने की जरुरत क्या है. छप्पर फाड़कर देने की जरुरत क्या है? उनका वक्त आएगा, पर अभी रोहित शर्मा का वक्त था वैसे.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत का ओडीआई स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), यशस्वी जायसवाल.

[ad_2]

भूकंप के झटकों से दहल उठी धरती, घर छोड़कर भागे लोग; रिक्टर स्केल पर 6.0 थी तीव्रता

[ad_1]


जापान में भूकंप के झटकों से धरती दहल उठी. यह भूकंप शनिवार (4 अक्टूबर) की देर रात होन्शू द्वीप के पूर्वी तट पर आया था. झटके इतने तेज थे कि आसपास की इमारतें भी कांप उठीं. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 50 किलोमीटर गहराई में था. इतनी गहराई में अकसर मध्यम से भीषण भूकंप श्रेणी ही आते हैं.

भूकंप का केंद्र होन्शू द्वीप के पूर्वी तट के पास समुद्र में स्थित था.इस कारण झटके तटीय इलाकों में सबसे ज्यादा महसूस किए गए, जिनमें फुकुशिमा, मियागी और इवाते प्रांत प्रमुख हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागे.हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है.

सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी
जापान के मौसम विभाग (JMA) और पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने पुष्टि की कि इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर जरूर था, लेकिन गहराई 50 किमी होने के कारण सुनामी की संभावना कम आंकी गई.

जापान भूकंप संवेदनशील देश
जापान भूकंप पट्टी (Pacific Ring of Fire) में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि लगातार बनी रहती है.इस क्षेत्र में छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंप अक्सर आते रहते हैं, जबकि बड़े भूकंप कभी-कभी भारी तबाही मचाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जापान में इमारतें और पुल उच्च भूकंपीय मानकों के अनुसार बनाए गए हैं, जिससे भूकंप के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘गाजा प्लान पर आगे बढ़े नेतन्याहू, जैसे ही हमास करेगा डन, वैसे ही…’, इजरायल-हमास सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा ऐलान



[ad_2]

सब कुछ फ्री देकर कैसे कमाई करता है Instagram, ये तरीका जान नहीं होगा यकीन

[ad_1]


Instagram: आप हर दिन Instagram इस्तेमाल करते हैं फोटो शेयर करते हैं रील्स देखते हैं, दोस्तों को फॉलो करते हैं और घंटों स्क्रॉल करते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब Instagram आपको सब कुछ फ्री देता है तो आखिर वो कमाई कैसे करता है? न कोई सब्सक्रिप्शन, न कोई चार्ज फिर भी यह कंपनी अरबों रुपये कमा रही है. इसका राज़ छिपा है आपके डेटा और ध्यान (Attention) में. आइए जानते हैं आखिर Instagram का यह बिजनेस मॉडल कैसे काम करता है.

फ्री ऐप, लेकिन बिजनेस है बड़ा

Instagram को 2012 में Facebook (अब Meta) ने करीब 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था. आज यह प्लेटफॉर्म Meta के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. आप भले ही इसे मुफ्त में इस्तेमाल करते हों लेकिन असल में Instagram का असली प्रोडक्ट आप खुद हैं. आपका हर क्लिक, हर लाइक, और हर सर्च इस प्लेटफॉर्म के लिए कीमती डेटा बन जाता है जिसे इस्तेमाल करके Instagram आपको वही कंटेंट दिखाता है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है ताकि आप ज्यादा देर तक ऐप पर बने रहें.

असली कमाई का रास्ता

Instagram की सबसे बड़ी कमाई Ads से होती है. जब आप रील्स या स्टोरीज़ देख रहे होते हैं तो बीच-बीच में ब्रांड्स के विज्ञापन दिखाई देते हैं. यही विज्ञापन Instagram की आमदनी का सबसे बड़ा जरिया हैं. Meta इन Ads के लिए कंपनियों से पैसे लेता है. लेकिन ये सामान्य विज्ञापन नहीं होते ये AI और Data Targeting पर आधारित होते हैं. यानी, अगर आपने हाल ही में किसी स्मार्टफोन की जानकारी गूगल पर सर्च की है तो Instagram उसी प्रोडक्ट से जुड़ा ऐड आपको दिखाएगा. इससे विज्ञापन का असर बढ़ जाता है और कंपनियां Meta को अधिक पैसा देने को तैयार रहती हैं.

इंफ्लुएंसर्स भी हैं कमाई की चाबी

Instagram पर मौजूद लाखों इंफ्लुएंसर्स भी इसके बिजनेस मॉडल का अहम हिस्सा हैं. जब कोई ब्रांड किसी इंफ्लुएंसर को प्रमोशन के लिए पैसा देता है तो वह परोक्ष रूप से Instagram को भी फायदा पहुंचाता है. क्योंकि इससे यूज़र्स ज्यादा एक्टिव रहते हैं, व्यूज़ और ऐड इंप्रेशन्स बढ़ते हैं और Meta की कमाई भी कई गुना हो जाती है.

डेटा ही है असली खज़ाना

Instagram हर यूज़र के व्यवहार का बारीकी से अध्ययन करता है आप कौन-सी पोस्ट्स लाइक करते हैं किसे फॉलो करते हैं और किस वीडियो पर ज़्यादा देर रुकते हैं. यह सब डेटा AI एल्गोरिद्म के जरिए ब्रांड्स को टारगेटेड ऐड्स के रूप में बेचा जाता है. भले ही Instagram सीधे तौर पर आपका डेटा नहीं बेचता लेकिन इसी डेटा की मदद से विज्ञापनदाताओं को सही ऑडियंस तक पहुंचने का मौका देता है और यही से होती है असली कमाई.

यह भी पढ़ें:

Fast Charging है खतरनाक? जानिए आपके स्मार्टफोन पर क्या होता है असर

[ad_2]

मुझे क्यों तोड़ा? ऑटो रिक्शा पर अचानक टूट पड़े सड़क पर लड़ते सांड, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी जगह है जहां हर दिन कुछ नया और हैरान कर देने वाला देखने को मिलता है. कभी कोई इंसान अपने अजीबो-गरीब कारनामों से वायरल हो जाता है तो कभी जानवरों की हरकतें लोगों का मनोरंजन कर देती हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

दरअसल, वीडियो में दो सांड आपस में इतनी जोरदार लड़ाई कर रहे होते हैं कि उनके बीच खड़ा एक ऑटो रिक्शा बीच का शिकार बन जाता है. सांडों की भिड़ंत इतनी तेज होती है कि दोनों मिलकर सीधे ऑटो पर जा गिरते हैं और बेचारे ऑटो का ऐसा हाल कर डालते हैं कि देखने वालों को भी दया आ जाए. अब लोग मजे लेकर कह रहे हैं कि ऑटो बेचारा सोच रहा होगा “मुझे क्यों तोड़ा भाई.”

सड़क पर लड़ते हुए सांडों ने निकाला ऑटो का कचूमर

वायरल वीडियो सड़क का है जहां अचानक दो सांड आपस में भिड़ जाते हैं. पहले तो दोनों सड़क के बीच सींग भिड़ाकर ताकत आजमाते हैं लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों बेकाबू होकर पास खड़े ऑटो पर गिर जाते हैं. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चपटा हो जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो का चालक पास ही खड़ा था और घटना देखकर हैरानी में पड़ गया. पहले तो वह समझ ही नहीं पाया कि उसके साथ हुआ क्या है. कुछ सेकंड बाद जब उसने अपने ऑटो की हालत देखी तो सिर पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही मजाक और तंज का सिलसिला शुरू हो गया. लोग कह रहे हैं कि ऑटो का कोई कसूर ही नहीं था, फिर भी उसे बलि का बकरा बना दिया गया. एक यूजर ने लिखा – “ऑटो सोच रहा होगा कि मैं तो यहां सिर्फ खड़ा था, फिर मेरा क्या दोष था.” वहीं दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा – “ये है इंडिया, यहां ट्रैफिक जाम नहीं सांड जाम होता है.” वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स