इमरान हाशमी के 10 साल और 8 फिल्मों में ‘ओजी’ ने फेरा पानी, वो भी सिर्फ 11 दिन में

[ad_1]


पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ दूसरे वीकेंड के आखिरी दिन यानी आज बॉक्स ऑफिस पर फिर से भूचाल लेकर आई है. फिल्म तेजी से 200 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है.

एक तरफ ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी फिल्में बवाल मचा रही हैं, तो दूसरी तरफ ‘ओजी’ सच में ‘बॉक्स ऑफिस ओजी’ साबित होती जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

‘ओजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले 8 दिनों के एक्सटेंडेड वीक में 169.3 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. इसमें पेड प्रिव्यू से हुई कमाई भी शामिल है. 9वें और 10वें दिन फिल्म की कमाई 4.75 और 4.6 करोड़ रही.

वहीं आज 11वें दिन फिल्म ने 10:35 बजे तक 4.27 करोड़ बटोर लिए हैं. टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 182.92 करोड़ पहुंच चुका है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

इमरान हाशमी के के पिछले 10 सालों के सारे रिकॉर्ड टूटे

कमाल की बात ये है कि इमरान हाशमी की 2016 से लेकर 2025 तक ‘ओजी’ के पहले टोटल 9 फिल्में आईं, जिनमें से सिर्फ ‘अजहर’ की कमाई 33.03 करोड़ को हटा दें, तो बाकी की 8 फिल्मों ने मिलकर 163.99 करोड़ रुपये कमाए हैं.

यानी ‘ओजी’ इमरान हाशमी की पिछले 10 सालों की सभी 8 फिल्मों की टोटल लाइफटाइम कमाई से भी ज्यादा कमा चुकी है. ये सभी फिल्में आप नीचे बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक देख सकते हैं.













फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ग्राउंड जीरो 7.54 करोड़
सेल्फी 16.85 करोड़
चेहरे 2.55 करोड़
मुंबई सागा 16.53 करोड़
द बॉडी 3.47 करोड़
वाय चीट इंडिया 8.66 करोड़
बादशाहो 78.1 करोड़
राज रीबूट 30.29 करोड़
टोटल 163.99 करोड़

‘दे कॉल हिम ओजी’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्शन फिल्म को 250 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, 10 दिनों में 278 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.




[ad_2]

OUT या नॉट आउट? भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज के रनआउट पर मचा बवाल, जानें नियम

[ad_1]


महिला वर्ल्ड कप 2025 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में एक और विवाद सामने आया है. टॉस विवाद के बाद पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली का रन आउट (Muneeba Ali Run Out) चर्चा में है. विवाद ने इसलिए विकराल रूप ले लिया है क्योंकि पहले मुनीबा को नॉट आउट करार दिया गया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने दोबारा से रिव्यू किया तो पाया कि मुनीबा का बैट हवा में था. इसलिए फैसला बदलकर उन्हें आउट करार दिया गया.

यह घटना पाकिस्तानी पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद का है. क्रान्ति गौड़ गेंदबाजी कर रही थीं, उनकी गेंद मुनीबा अली के पैड पर लगी इसलिए टीम इंडिया ने LBW की अपील कर दी. अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया, लेकिन इसी बीच मुनीबा अपनी क्रीज से बाहर खड़ी थीं. उनके पैर क्रीज से बाहर ही थे, लेकिन उनसे बैट जमीन पर लैंड करवाने में देरी हो गई.

पहले रिप्ले में दिखाया गया कि मुनीबा ने अपना बैट जमीन पर टिका दिया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने उसे दोबारा उठाया. संयोग से गेंद उसी समय स्टंप्स से टकराई, जब उन्होंने बल्ला दोबारा हवा में उठाया था. पहले मुनीबा को नॉट आउट करार दिया गया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसले को दोबारा रिव्यू किया तो पाया कि गेंद के स्टंप्स से लगने के समय मुनीबा का बैट हवा में था. ये फैसला पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना को अच्छा नहीं लगा, जो इसके प्रति आपत्ति जताने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आ गई थीं. फातिमा को चौथे अंपायर से बहस करते भी देखा गया.

क्या कहता है नियम?

MCC की रूल बुक में नियम 30.1.1 कहता है कि बल्लेबाज को तब तक ग्राउंड से बाहर माना जाएगा जब तक उस छोर पर उसके शरीर या बल्ले का कोई हिस्सा जमीन से टिका हुआ ना हो. वहीं नियम 30.1.2 कहता है कि बल्लेबाज को तब आउट ऑफ ग्राउंड नहीं माना जाएगा जब वो दौड़ते या डाइव लगाते समय पॉपिंग क्रीज के अंदर शरीर या बल्ले का कोई हिस्सा ग्राउंडेड कर लेता है, फिर चाहे उसके बाद खिलाड़ी का पॉपिंग क्रीज से संपर्क टूट ही क्यों ना जाए. चूंकि मुनीबा अली ना तो दौड़ और ना ही डाइव लगा रही थीं, इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया.


यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान नहीं सुधरेगा! ‘गन सेलिब्रेशन’ करने वाले साहिबजादा फरहान का फूल-मालाओं से स्वागत, बेशर्मी की हद पार की



[ad_2]

‘भारत की लक्ष्मण रेखाओं का होना चाहिए सम्मान’, US के साथ ट्रेड डील पर बोले एस. जयशंकर

[ad_1]


आयात शुल्क (टैरिफ) पर वाशिंगटन की नीति को लेकर भारत-अमेरिका के संबंधों में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार (5 अक्टूबर, 2025) को बड़ा बयान दिया है. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी व्यापार समझौते में नई दिल्ली की लक्ष्मण रेखाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में साझा आधार खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं.

जयशंकर ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के संवाद सत्र में स्वीकार किया कि भारत और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दे हैं और इनमें से कई प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप न दिए जाने से जुड़े हुए हैं.

अपनी व्यापारिक वार्ताओं के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं हम- जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर समझ बनाना जरूरी है, क्योंकि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की लक्ष्मण रेखाओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘आज हमारे अमेरिका के साथ कुछ मुद्दे हैं. इसका एक बड़ा कारण यह है कि हम अब तक अपनी व्यापारिक वार्ताओं के लिए किसी समझौते तक नहीं पहुंच पाए हैं और वहां तक न पहुंच पाने के कारण भारत पर कुछ शुल्क लगाए गए हैं.’

रूस से ईंधन खरीदने पर शुल्क लगाना अनुचित- जयशंकर

जयशंकर कौटिल्य इकोनॉमिक एन्क्लेव में उथल-पुथल के दौर में विदेश नीति का स्वरूप विषय पर आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, एक दोहरा शुल्क भी है, जिसे लेकर हमने सार्वजनिक रूप से कहा है कि हम उसे बेहद अनुचित मानते हैं. यह शुल्क हमें रूस से ईंधन खरीदने को लेकर निशाना बनाता है, जबकि कई अन्य देश भी ऐसा कर रहे हैं. उनमें वे देश भी शामिल हैं, जिनके रूस के साथ वर्तमान में हमारे मुकाबले कहीं अधिक टकरावपूर्ण संबंध हैं.’

US के साथ व्यापारिक समझ बनाना जरूरी- जयशंकर

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद से नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध गंभीर तनाव में हैं. इसमें भारत की ओर से रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. भारत ने अमेरिका की इस कार्रवाई को अनुचित, अवांछित और तर्कहीन करार दिया.

जयशंकर ने कहा, ‘अंत में जो भी हो, अमेरिका के साथ एक व्यापारिक समझ बनाना जरूरी है, क्योंकि वह दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और इसलिए भी क्योंकि दुनिया के अधिकांश देशों ने अमेरिका के साथ ऐसी समझ बना ली है.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह एक ऐसी समझ होनी चाहिए जिसमें हमारी आधारभूत सीमाओं, हमारी लक्ष्मण रेखाओं का सम्मान किया जाए. किसी भी समझौते में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन पर आप बातचीत कर सकते हैं और कुछ ऐसी भी होती हैं जिन पर आप बातचीत नहीं कर सकते हैं.’

भारत का दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट- जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं. हमें वह जमीन तलाशनी है और इस पर मार्च से ही बातचीत चल रही है.’

भारत और अमेरिका ने कुछ हफ्तों के अंतराल के बाद हाल ही में प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू की है. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि संबंधों में तनाव का असर बातचीत के हर पहलू पर नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘समस्याएं हैं, मुद्दे हैं, कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता. उन मुद्दों पर बातचीत, चर्चा और समाधान की आवश्यकता है और हम यही करने का प्रयास कर रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वास्तव में मुद्दों से ज्यादा इसके बारे में कुछ भी निहितार्थ निकालने से बचूंगा. मुझे लगता है कि मैं यह भी कहना चाहता हूं कि संबंधों का एक बड़ा हिस्सा या तो पहले की तरह ही चल रहा है या कुछ मामलों में तो पहले से भी ज्यादा (बेहतर तरीके से) चल रहा है.’

यह भी पढे़ंः ‘यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा रूस’, जेलेंस्की ने लगाया पुतिन पर आरोप

[ad_2]

Copper में बंपर तेजी! जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह और कहाँ करें निवेश?| Paisa Live

[ad_1]

Gold और Silver की तरह अब Copper भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। MCX पर कॉपर की कीमत ₹978/kg के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुकी है और बीते एक साल में 15% की तेज़ी देखी गई है। आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि कॉपर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं? इस वीडियो में हम बताएंगे कि: इंडोनेशिया की Grasberg Mines में भूस्खलन और रूस पर लगे प्रतिबंधों के चलते Global Supply कैसे बाधित हुई। भारत और चीन जैसे देशों में EV, रिन्युएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण Copper की Demand क्यों बढ़ रही है। Speculative Trading कैसे कीमतों को और ऊपर ले जा रही है। इसके साथ ही, हम आपको बताएंगे किन स्टॉक्स में निवेश करके आप इस रैली का फायदा उठा सकते हैं जैसे: Hindustan Copper Ltd , Hindalco Industries Ltd

[ad_2]

आज व्यापार में मुनाफा, करियर में बड़े बदलाव के संकेत! पढ़ें सोमवार का वृषभ राशिफल क्या कहता है?

[ad_1]


Aaj Ka Vrishabh Rashifal 6 October 2025 in Hindi: चन्द्रमा 11वें भाव में विराजमान हैं, जिससे आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आप किस कार्य से अधिक प्रॉफिट कमा सकते हैं, इस पर ध्यान केंद्रित करें. व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं, हालांकि प्रतिस्पर्धा बढ़ने से विरोधी आपके मनोबल को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे.

वृद्धि योग के प्रभाव से फेस्टिव सीजन में पुराने प्लान सफल हो सकते हैं और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है. पारिवारिक माहौल में आनंद रहेगा और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

स्वास्थ्य राशिफल
आज पैरों में दर्द या चोट लगने की संभावना है. यात्रा करते समय सावधानी रखें और आराम के लिए समय निकालें. अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को ओवरलोड न करें.

बिज़नेस राशिफल
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद आप अपने कार्य से लाभ कमा सकेंगे. फेस्टिव सीजन को देखते हुए नए ऑर्डर या बड़े डील की संभावना है. पुरानी योजनाओं पर काम शुरू करने से फायदा मिलेगा.

नौकरी राशिफल
वर्कस्पेस पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी. बॉस और सहकर्मी आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे. वर्किंग वुमन के लिए दिन अनुकूल है, टीम वर्क और सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

युवा और करियर राशिफल
छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना होगा. खेल से जुड़े लोगों को प्रैक्टिस के दौरान बहस या विवाद से बचना चाहिए. किसी छोटी गलती से मनोबल गिर सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

लव और फैमिली राशिफल
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ भोजन या बातचीत से मन हल्का होगा. हालांकि भावनात्मक उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, इसलिए अपनी बातों को संयम से व्यक्त करें. बच्चों के साथ हंसी-मजाक का माहौल रहेगा.

धन राशिफल
आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा. मुनाफे में बढ़ोतरी और निवेश से लाभ के योग हैं. खर्च नियंत्रित रहेगा और बचत में सुधार होगा.

शुभ अंक – 7
शुभ रंग – ग्रे
उपाय – माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और ‘श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें.

FAQs
Q1. क्या व्यापार में आज विस्तार करना उचित रहेगा?
हाँ, पुराने प्लान को दोबारा शुरू करना या विस्तार की दिशा में कदम उठाना लाभकारी रहेगा.

Q2. क्या आज यात्रा शुभ रहेगी?
यात्रा करते समय सावधानी बरतें, विशेषकर पैरों से जुड़ी चोट से बचें. आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकलें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लहराया परचम, पाकिस्तान को रौंदा, 12-0 का अजेय रिकॉर्ड बरकरार

[ad_1]


महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा है. भारत-पाकिस्तान 12 बार वनडे मैच खेले हैं, जिनमें हर बार भारतीय टीम विजयी रही है. कोलंबो में खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 247 रन बनाए थे, जवाब में पूरी पाकिस्तान टीम सिर्फ 159 रनों पर ऑलआउट हो गई.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. स्लो पिच पर कोई भी भारतीय बल्लेबाज पचासा नहीं जड़ पाया. भारत के लिए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. प्रतिका रावल ने 31 और जेमिमा रोड्रीगेज ने 32 रन बनाए, वहीं अंतिम ओवरों में रिचा घोष ने 20 गेंद में 35 रनों की कैमियो पारी खेल भारतीय टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचाया.

पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

जवाब में पाकिस्तान टीम का हाल इतना बुरा रहा कि उसने 20 रन बनाने तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था. इस बीच सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली का विकेट चर्चा में रहा. उन्हें थर्ड अंपायर ने 2 बार वीडियो रिप्ले देखने के बाद रन आउट करार दिया था. पहले 20 ओवरों में पाक टीम का रन रेट 3 से भी कम चल रहा था.

जैसे-तैसे सिदरा अमीन और नतालिया परवेज ने 69 रनों की पार्टनरशिप करके पाकिस्तान टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारा. परवेज 39 रन बनाकर आउट हुईं. उसके बाद कप्तान फातिमा सना सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं. पाकिस्तान टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 16 रनों के भीतर गंवा दिए. सिदरा अमीन की 81 रनों की पारी पाकिस्तान को 88 रनों की बड़ी हार से नहीं बचा सकी.

12-0 का अजेय रिकॉर्ड बरकरार

भारतीय टीम ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान को लगातार 12वीं बार हराया है. दोनों टीम पहली बार 2005 में किसी वनडे मैच में आमने-सामने आई थीं, तभी से टीम इंडिया प्रत्येक ODI मैच में पाकिस्तान पर हावी रही है.

यह भी पढ़ें:

2025 में विदर्भ बनी चैंपियन, देखें ईरानी कप जीतने वाली और रनर-अप टीमों की फुल लिस्ट

[ad_2]

किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है मोबाइल सिग्नल जैमर? जानिए क्या कोई भी अपने घर में कर सकता है इस्तेमाल

[ad_1]

फ्लैट खरीदने वाले सावधान... न कब्जा दिया और न पैसे, होम बायर्स से कंपनी ने हड़पे 927 करोड़, ED का बड़ा एक्शन

फ्लैट खरीदने वाले सावधान… न कब्जा दिया और न पैसे, होम बायर्स से कंपनी ने हड़पे 927 करोड़, ED का बड़ा एक्शन

[ad_2]

Weekly love horoscope 06 to 12 October 2025: इस हफ्ते आपके रिश्तों में रोमांस, तकरार या नई शुरु

[ad_1]


Weekly Love Horoscope 06 to 12 October 2025: अक्टूबर का दूसरा हफ्ता प्यार के मामले में कई राशियों के लिए दिलचस्प और थोड़ा भावुक भी रहेगा. इस हफ्ते शुक्र ग्रह की स्थिति ऐसी बन रही है कि कुछ लोगों के रिश्तों में पुराना प्यार फिर से लौट सकता है, तो किसी के लिए नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं. वहीं कुछ राशियों को रिश्तों में ईमानदारी और धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है. अगर आप पार्टनर को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हैं, तो ये हफ्ता आपकी सोच को साफ करेगा. जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 6 से 12 अक्टूबर 2025 तक का साप्ताहिक लव राशिफल, सभी 12 राशियों के लिए, साथ ही जानें प्यार को मजबूत करने के उपाय.

मेष राशि (Aries)

लव लाइफ: इस हफ्ते आपके दिल में पुराना प्यार फिर से दस्तक दे सकता है. अविवाहित लोग किसी खास इंसान की ओर आकर्षित होंगे. कपल्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है, लेकिन अंत में प्यार ही जीतेगा.

  • उपाय: शुक्रवार को गुलाबी फूलों का गुलदस्ता किसी महिला को भेंट करें. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

वृषभ राशि (Taurus)

लव लाइफ: आपके पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे. इस हफ्ते उनसे खुलकर बात करें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच भरोसा और गहराई बढ़ेगी.

  • उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और “ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्म्यै नमः” का 11 बार जाप करें.

मिथुन राशि (Gemini)

लव लाइफ: ये हफ्ता रोमांटिक सरप्राइज से भरा रहेगा. पार्टनर आपके लिए कुछ खास करने की सोच सकते हैं. अविवाहित लोग ऑफिस या सोशल मीडिया के जरिए किसी से जुड़ सकते हैं.

  • उपाय: शनिवार को किसी गरीब दंपत्ति को भोजन कराएं, लव लाइफ में स्थिरता आएगी.

कर्क राशि (Cancer)

लव लाइफ: इस हफ्ते भावनाएं ज्यादा होंगी. अगर आप किसी से नाराज हैं, तो बातचीत से मसला सुलझाएं. पुराने रिश्तों की यादें मन में उमड़ सकती हैं. सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त के करीब आ सकते हैं.

  • उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

सिंह राशि (Leo)

लव लाइफ: इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास ही आपकी लव लाइफ की कुंजी है. किसी खास को अपने दिल की बात कहने का सही समय है. मैरिड कपल्स के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे.

  • उपाय: रविवार को सूर्य देव को लाल फूल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें.

कन्या राशि (Virgo)

लव लाइफ: रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. पार्टनर के मूड स्विंग्स से परेशान न हों, बल्कि शांत रहें. वीकेंड तक सब कुछ ठीक हो जाएगा. सिंगल्स के लिए किसी नई मुलाकात का योग है.

  • उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें.

तुला राशि (Libra)

लव लाइफ: इस हफ्ते लव लाइफ बहुत रोमांटिक और संतुलित रहेगी. पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहेंगे. अविवाहित लोग किसी खास से मुलाकात कर सकते हैं, जो आगे चलकर रिश्ता बन सकता है.

  • उपाय: शुक्रवार को गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और राधा-कृष्ण की पूजा करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

लव लाइफ: इस हफ्ते पुरानी बातें या झगड़े रिश्ते में तनाव ला सकते हैं. गुस्से में कोई फैसला न लें. पार्टनर की बात ध्यान से सुनें, सब ठीक हो जाएगा.

  • उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें.

धनु राशि (Sagittarius)

लव लाइफ: लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा. कपल्स एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझेंगे. जो सिंगल हैं, उन्हें किसी यात्रा या इवेंट में दिलचस्प व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है.

  • उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और विष्णु जी को केले का भोग लगाएं.

मकर राशि (Capricorn)

लव लाइफ: पार्टनर आपकी मेहनत और केयर देखकर प्रभावित होंगे. कुछ पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है.

  • उपाय: शनिवार को शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं और गरीबों में दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

लव लाइफ: दिल और दिमाग के बीच कन्फ्यूजन रहेगा. किसी तीसरे की बातों में आकर रिश्ते को खराब न करें. वीकेंड तक स्थिति साफ होगी और आप सही फैसला लेंगे.

  • उपाय: शनिवार को नीले कपड़े पहनें और किसी जरूरतमंद को नीला वस्त्र दान करें.

मीन राशि (Pisces)

लव लाइफ: इस हफ्ते रोमांस और इमोशंस दोनों बढ़ेंगे. कपल्स के बीच गहरा प्यार रहेगा. अगर रिश्ता नया है, तो एक-दूसरे के बारे में और जानने का शानदार समय है.

  • उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीला फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘पाकिस्तान को रूस बेचेगा RD-93 इंजन तो होगा भारत का फायदा’, इस एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा

[ad_1]


रूस के रक्षा विशेषज्ञों ने रविवार (5 अक्टूबर, 2025) को कहा कि JF-17 में इस्तेमाल के लिए पाकिस्तान को RD-93 इंजन की कथित बिक्री से वास्तव में दिल्ली को फायदा होगा. विशेषज्ञों ने इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से भारत सरकार की आलोचना को अनुचित बताते हुए खारिज किया.

मॉस्को स्थित प्रतिष्ठित प्रिमाकोव इंस्टीट्यूट में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में नई चुनौतियों पर अनुभाग के प्रमुख प्योत्र तोपीचकानोव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यहां आलोचना उचित है. अगर रूस की ओर से जेएफ-17 फाइटर जेट के लिए इंजन उपलब्ध कराने की खबरें सही हैं, तो इससे भारत को वास्तव में दो तरह से लाभ होगा.’

उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले यह दर्शाता कि चीन और पाकिस्तान अभी तक रूसी इंजन को बदलने में कामयाब नहीं हुए हैं. दूसरे, नया विमान भारत के लिए परिचित और अनुमानित होगा खासकर इसलिए क्योंकि दोनों एक ही इंजन साझा करते हैं और भारत ने मई 2025 के संकट (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान जेएफ-17 के परिचालन उपयोग को देखा है.’

तोपीचकानोव ने याद दिलाया कि चीन ने रूस से अपने FC-17 जेट के लिए अस्थायी उपाय के तौर पर आरडी-93 इंजन की आपूर्ति के लिए अनुरोध किया था और इसके पाकिस्तान को हस्तांतरण की संभावना के मुद्दे को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह के समय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की तत्कालीन सरकारों की ओर से उठाया गया था.

रूस ने भारत को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ RD-33 इंजन का दिया था लाइसेंस

हालांकि, एक अन्य विशेषज्ञ ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर हुई बातचीत धुंधली-सी याद है. उन्होंने कहा, ‘मास्को ने नई दिल्ली को यह विश्वास दिलाया कि आरडी-93 सौदा बिना किसी तकनीकी हस्तांतरण (TOT) के पूरी तरह से व्यावसायिक है, जबकि भारत को तकनीकी हस्तांतरण (TOT) के तहत कहीं बेहतर आरडी-33 इंजन का लाइसेंस दिया गया है.’

क्लिमोव संयंत्र की ओर से उत्पादित आरडी-93, अपने मूल आरडी-33 की तुलना में, अधिक थ्रस्ट देता है, लेकिन इसकी सेवा अवधि कम है. आरडी-93 की सेवा अवधि 2,200 घंटे है, जबकि आरडी-33 की 4,000 घंटे है.

रूस-चीन-पाकिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत, रूस 2000 के दशक की शुरुआत से पूरी तरह से असेंबल किए गए आरडी-93 इंजन की आपूर्ति कर रहा है. पाकिस्तान अब एक संशोधित संस्करण चाह रहा है, जो अभी तक विकसित नहीं हुआ है. बिक्री के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

कांग्रेस ने रूस को लेकर भारत सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान JF-17 के लिए रूस की ओर से इंजन की आपूर्ति किए जाने संबंधी मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) को कहा था कि यह मोदी सरकार की कूटनीति की विफलता है और उसे देश को यह बताना चाहिए कि भारत का एक भरोसेमंद साथी रूस, पाकिस्तान को सैन्य सहयोग क्यों दे रहा है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उन खबरों का हवाला दिया था, जिनमें कहा गया है कि रूस जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है.

भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान को जेएफ-17 जेट इंजन की आपूर्ति पर रूस के आगे बढ़ने की खबरों को रविवार (5 अक्टूबर, 2025) को गैर-जिम्मेदाराना सूचना युद्ध करार दिया और इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की. भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के बजाय दुश्मन का पक्ष लेने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत की लक्ष्मण रेखाओं का होना चाहिए सम्मान’, US के साथ ट्रेड डील को लेकर बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

[ad_2]