MTNL default कर गई! लेकिन क्या आपके पैसे सुरक्षित हैं? जानिए पूरा सच| Paisa Live
[ad_1]
सोचिए अगर आपने किसी कंपनी के बॉन्ड में निवेश किया हो और वो अचानक कहे कि “हम ब्याज नहीं चुका सकते!” तो डरना लाज़मी है। लेकिन यही हुआ है सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL के साथ, जो 12 अक्टूबर 2025 को देय अपने बॉन्ड पर ब्याज नहीं चुका सकी। वजह? कंपनी के पास कैश ही नहीं था जिसे Escrow Account में डाला जा सके। लेकिन घबराइए नहीं! क्योंकि इन बॉन्ड्स पर है भारत सरकार की Sovereign Guarantee — यानी अगर MTNL फेल भी होती है, तो सरकार आपका पैसा और ब्याज वापस चुकाएगी। MTNL के शेयर 2025 में अब तक -15% गिर चुके हैं, और पिछले एक साल में -23% की गिरावट आई है। लेकिन 5 साल में इसने 428% रिटर्न भी दिया है! अब बड़ा सवाल: क्या सिर्फ सरकारी भरोसे पर डूबती कंपनी में निवेश करना समझदारी है?
[ad_2]
रब ने बना दी जोड़ी! शादी की खुशी में दीवानों की तरह नाचा दूल्हा, दुल्हन ने भी दिया साथ
[ad_1]
शादी का जश्न केवल एक रस्म नहीं बल्कि खुशियों का ऐसा समुंदर होता है जिसमें हर कोई डूब जाता है. कभी दूल्हे की बारात में ढोल नगाड़ों की थाप पर रिश्तेदार थिरकते हैं तो कभी दुल्हन के परिवार वाले अपने अंदाज से महफिल को रौनकदार बना देते हैं. इन पलों में अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है जो सालों तक याद रहता है. सोशल मीडिया पर हर दिन शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है जिसमें दूल्हा अपनी शादी की खुशी में ससुराल के आंगन में ही नाचना शुरू कर देता है और उसकी मस्ती देख हर कोई मुस्कुरा उठता है.
शादी की खुशी में बेसुध हो डांस करने लगा दूल्हा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी शादी के मौके पर खुशी से इतना भर जाता है कि ससुराल के आंगन में ही धूम मचा देता है. नगाड़ों की थाप जैसे ही गूंजती है वैसे ही दूल्हा अपने हाथ-पांव इधर-उधर फेंकते हुए दिल खोलकर डांस करने लगता है. उसके चेहरे की मुस्कान और अंदाज से साफ झलकता है कि यह पल उसकी जिंदगी का सबसे हसीन लम्हा है. वहां मौजूद लोग भी दूल्हे की इस मस्ती को देखकर तालियां बजाते हैं और माहौल और भी रौनकदार हो जाता है.
दुल्हन ने भी खूब आजमाया हाथ
लेकिन वीडियो का असली मजा तब आता है जब दुल्हन भी इस जश्न में शामिल हो जाती है. दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और झट से आकर अपने जीवनसाथी के साथ डांस फ्लोर पर कूद पड़ती है. दुल्हन की मस्ती और उछल-कूद देखकर वहां मौजूद लोग दूल्हे को भूलकर उसे देखने लगते हैं. दुल्हन का यह बेबाक अंदाज और खुलकर नाचना सभी के दिल को छू जाता है.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को @Ks_Jaatni नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई की तो रब ने बना दी जोड़ी. एक और यूजर ने लिखा…देखना कहीं नीला ड्रम ना रखा हो ससुराल में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ज्यादा खुश मत हो, घर पर भी तुझे ही नाचना है.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
करवाचौथ पर रश्मिका मंदाना को भी मात दे देंगी आप, इन 10 फोटोज से आजमा लें ब्राइडल लुक
[ad_1]
'न्याय मिलना चाहिए', राहुल गांधी ने विदेश से रायबरेली लगाया फोन, दलित युवक की हत्या के बाद परिवार से की बात
‘न्याय मिलना चाहिए’, राहुल गांधी ने विदेश से रायबरेली लगाया फोन, दलित युवक की हत्या के बाद परिवार से की बात
[ad_2]
BSNL यूजर्स की मौज! अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, शुरू हो गई ये नई सर्विस, जानिए पूरी जा
[ad_1]
BSNL VoWiFi: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. अब कंपनी के ग्राहक बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वॉयस कॉल (Voice Call) कर सकेंगे. BSNL ने अपनी नई VoWiFi (Voice over Wi-Fi) सेवा की शुरुआत की है जिससे यूज़र्स मोबाइल नेटवर्क के बजाय Wi-Fi कनेक्शन के ज़रिए कॉल कर पाएंगे. इस कदम से BSNL अब Jio, Airtel और Vodafone-Idea जैसी प्राइवेट कंपनियों की बराबरी में आ गया है जो पहले से यह सुविधा दे रही हैं.
BSNL का नेटवर्क विस्तार
BSNL ने हाल ही में देशभर में 1 लाख से अधिक मोबाइल टावर लगाकर अपनी 4G सेवा का विस्तार किया है. कंपनी आने वाले समय में करीब 97,500 और टावर लगाने की योजना बना रही है. इस बीच, VoWiFi सेवा की शुरुआत BSNL के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
इस सेवा का सॉफ्ट लॉन्च 2 अक्टूबर को दूरसंचार विभाग (DoT) के सचिव नीरज मित्तल द्वारा किया गया. फिलहाल यह सेवा दक्षिण और पश्चिम सर्किल में शुरू की गई है लेकिन जल्द ही इसे देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही, BSNL ने हाल ही में मुंबई में 4G और eSIM सेवा की भी शुरुआत की है जो पहले तमिलनाडु में लॉन्च की जा चुकी थी.
कैसे काम करेगी BSNL की VoWiFi सेवा?
यह सेवा उन इलाकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगी जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है. यूज़र्स अपने घर के Wi-Fi या ब्रॉडबैंड कनेक्शन के ज़रिए बिना किसी रुकावट के स्पष्ट और स्थिर कॉल कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए यूज़र के पास ऐसा स्मार्टफोन होना चाहिए जो VoWiFi सपोर्ट करता हो. आजकल ज़्यादातर नए एंड्रॉयड और आईफोन मॉडल्स में यह विकल्प सेटिंग्स में पहले से मौजूद रहता है.
सभी BSNL ग्राहकों के लिए फ्री सुविधा
BSNL ने पुष्टि की है कि यह नई VoWiFi सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी. कॉल करने के लिए यूज़र्स को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा. कंपनी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि यह सेवा ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी और निर्बाध कॉलिंग अनुभव प्रदान करेगी वो भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के.
प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देगा BSNL
BSNL का यह कदम अब उसे Jio, Airtel और Vi जैसे बड़े टेलीकॉम प्लेयर्स की सीधी प्रतिस्पर्धा में खड़ा करता है. पहले जहां ये निजी कंपनियां ही Wi-Fi कॉलिंग सुविधा देती थीं अब BSNL भी उसी कतार में शामिल हो गया है. यह पहल BSNL के लिए भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने और नेटवर्क को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें:
EMI पर फोन खरीदा? अब गलती से भी न चूकें किस्त नहीं तो लॉक हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए क्या है ये नया नियम
[ad_2]
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान, कहा- गाजा युद्ध अब तक खत्म नहीं हुआ
[ad_1]
गाजा में जारी युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि बंधकों की रिहाई को केवल "पहला चरण" माना जा रहा है, जबकि इसके बाद क्या होगा, इस पर अभी बातचीत चल रही है.
रुबियो ने कहा कि हमास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को मूल रूप से स्वीकार कर लिया है, और बंधकों की रिहाई के लिए तय रूपरेखा पर बातचीत जारी है. उन्होंने बताया कि इस समझौते के लॉजिस्टिक पहलुओं पर बैठकें चल रही हैं, और अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है.
उन्होंने कहा, “हमास ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि बंधकों की रिहाई के बाद आगे की प्रक्रिया पर बातचीत होगी. हालांकि इसके कई अहम बिंदुओं पर अभी सहमति बननी बाकी है.”
रुबियो के अनुसार, यह पता लगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि हमास इस समझौते को लेकर वास्तव में गंभीर है या नहीं. उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता बंधकों की रिहाई है, जिसके बदले में इजरायल गाजा में अगस्त के मध्य में निर्धारित ‘येलो लाइन’ तक अपनी सेना पीछे हटाने पर विचार करेगा.”
“दूसरा चरण सबसे कठिन”
रुबियो ने कहा कि गाजा के दीर्घकालिक भविष्य को तय करना सबसे कठिन काम होगा. उन्होंने आगे कहा,  “जब इजरायल अपनी सेना पीछे हटा लेगा, तब सवाल उठेगा कि आगे क्या? क्या गाजा में ऐसा फिलिस्तीनी नेतृत्व तैयार किया जा सकता है जो तकनीकी रूप से सक्षम हो लेकिन हमास से जुड़ा न हो?”
उन्होंने आगे कहा कि “गाजा से आतंकी संगठनों को कैसे निष्क्रिय किया जाए, सुरंगों को कैसे नष्ट किया जाए और हथियारबंद गुटों को कैसे शांतिपूर्ण रास्ते पर लाया जाए,” यह आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती होगी.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इन मुद्दों पर ठोस प्रगति नहीं हुई, तो स्थायी शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती. “यह कठिन काम होगा, लेकिन बहुत जरूरी है. इसके बिना गाजा में शांति कायम नहीं हो सकती.”
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
मुनीबा अली का रनआउट बना विवाद का कारण, पाकिस्तान की कप्तान भड़कीं, ICC के नियमों ने खोल दी पोल!
[ad_1]
IND W vs PAK W: भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में पाकिस्तान को 88 रन से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच का सबसे चर्चित पल वह रहा जब पाकिस्तान की बल्लेबाज मुनीबा अली अजीबोगरीब अंदाज में रन आउट हो गईं. उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अंपायर से भिड़ गईं और मैदान पर गुस्सा जाहिर किया. हालांकि, रिप्ले और ICC के नियमों ने साफ कर दिया कि मुनीबा वाकई आउट थी.
क्या हुआ मैदान पर?
भारत की ओर से पारी का चौथा ओवर डाल रही थीं युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़. ओवर की आखिरी गेंद मुनीबा अली के पैड पर लगी, और गेंद स्लिप की दिशा में चली गई. दीप्ति शर्मा ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद उठाई और सीधा थ्रो मारकर स्टंप उड़ा दिए. भारत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया.
इस बीच, रन आउट की अपील पर मामला थर्ड अंपायर के पास गया. रिप्ले में दिखा कि मुनीबा ने पहले अपना बल्ला क्रीज में पहुंचा तो दिया था, लेकिन गेंद स्टंप से टकराने के ठीक समय उनका बल्ला हवा में था. इस वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट घोषित कर दिया.
ICC के नियम ने खोल दी पोल
ICC का नियम 30.1.1 कहता है कि बल्लेबाज तब तक “क्रीज के अंदर” नहीं माना जाएगा, जब तक कि उसका शरीर या बल्ला पूरी तरह जमीन के संपर्क में क्रीज के भीतर न हो.
वहीं, नियम 30.1.2 के अनुसार, अगर बल्लेबाज डाइव या दौड़ लगाकर क्रीज में पहुंच जाता है और बल्ला या शरीर जमीन को छू चुका होता है, तो वह सुरक्षित है, भले ही बाद में बल्ला हवा में चला जाए.
लेकिन मुनीबा इस स्थिति में न तो भाग रही थीं, न डाइव लगा रही थी. वह बस खड़ी थी और गेंद प्ले में थी. इसलिए जैसे ही उनका बल्ला ऊपर उठा और गेंद स्टंप पर लगी, वह आउट मानी गईं.
मैच का नतीजा
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए. हरलीन देओल ने 46 और रिचा घोष ने 35 रन की तेज पारी खेली. जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 159 रन पर ही बिखर गई. सिदरा अमीन ने 81 रन की टीकऊ पारी जरूर खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके.
नही मिलाया हाथ!
इस मैच में भी भारत की ‘ नो हैंडशेक की नीति’ चर्चा में रही. टॉस के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया. हालांकि, टॉस में तकनीकी गड़बड़ी के चलते फैसला पाकिस्तान के फेवर में गया, और उन्होंने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.
भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम
इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार 12वीं जीत हासिल की और वर्ल्ड कप में 5वां मुकाबला भी अपने नाम किया. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम अब टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही है.
[ad_2]
जब शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचे राघव जुयाल, गलती से आर्यन खान से पूछ लिया था ये सवाल
[ad_1]
एक्टर राघव जुयाल को ‘बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया. इस सीरीज को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बनाया. ये आर्यन खान की डेब्यू सीरीज है. सीरीज काफी चर्चा में रही. राघव जुयाल भी इस सीरीज से खबरों में आ गए. उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ.
हाल ही में राघव ने आर्यन खान और मन्नत के बारे में बात की. NDTV से बातचीत में राघव ने आर्यन की पर्सनैलिटी को लेकर कहा, ‘हां, बिल्कुल वो हंसते हैं. वो जमीन पर लेटकर हंसते हैं. लेकिन कैमरे के सामने उन्हें हंसना नहीं चूज किया. ये उनकी च्वॉइस है. वो बहुत फनी हैं.  भगवान ने उन्हें अलग तरीके से बनाया है.’
आगे राघव ने कहा, ‘मुझे पता है कि वो शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे हैं. लेकिन उनकी अपनी एक पहचान है. वो आर्यन खान हैं. वो जीनियस हैं. वरना वो इस तरह का शो क्यों बनाते. ये बहुत हिम्मत से भरा कदम है.’
कैसी रही पहली मन्नत विजिट?
फर्स्ट मन्नत विजिट को लेकर उन्होंने कहा, ‘जब मैं पहली बार मन्नत में गया. तो वहां वैसे स्कैनर थे जैसे एयरपोर्ट पर होते हैं. मुझे इससे गुजरना पड़ा क्योंकि लोग ऐसे थे कि ये लड़का कौन है? यहां काम ढूढ़ने आया है? गलती से मैंने आर्यन से पूछ लिया कि आपका कमरा कौनसा है. फिर एहसास हुआ कि ये शाहरुख खान का घर है. यहां आपके कमरे नहीं होते यहां पूरा फ्लोर आपका होता है. आर्यन हंसने लगा था और कहा कि चलो ऊपर चलते हैं. हम वहां बैठे. अच्छा वक्त बिताया. फिर दोस्तों के साथ डिनर पर निकल गए.’
बता दें कि राघव ने डांसिंग से करियर की शुरुआत की. उन्हें ‘किंग ऑफ स्लो मोशन’ के नाम से जाना गया. राघव को काफी फेम मिला. इसके साथ उन्होंने होस्टिंग भी शुरू की. अब वो एक्टिंग में किस्मत आजमा रहे हैं.
[ad_2]
भारत-अमेरिका रिश्तों में तेल और Gas की deal से नया संतुलन, रूस से तेल की खरीद कम| Paisa Live
[ad_1]
भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अब भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां रूस से तेल की खरीद घटाकर अमेरिका से गैस की आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इसका मकसद सिर्फ ऊर्जा सुरक्षा नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ बेहतर संबंध बनाना और टैरिफ में कमी के लिए दबाव बनाना भी है। ट्रेड वॉर के चलते अमेरिका से खाना पकाने के ईंधन और प्लास्टिक की सप्लाई बाधित हुई है, जिससे एलपीजी की लॉन्ग टर्म सप्लाई पक्की करने की योजना बनाई जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक तीन बड़े गैस कैरियर्स हर महीने अमेरिका से फ्यूल इम्पोर्ट करेंगे, जो 33 करोड़ से ज्यादा घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करेंगे। चीन अब पश्चिम एशिया से ज्यादा एलपीजी खरीद रहा है, जिससे अमेरिका के उत्पाद सस्ते और प्रतिस्पर्धी हो रहे हैं। सऊदी अरब और अन्य तेल निर्यातक देश भी भारत जैसे बड़े बाजार में अपनी हिस्सेदारी बचाने के लिए कीमतें कम कर रहे हैं। इस बदलाव से भारत की ऊर्जा रणनीति और विदेश नीति दोनों में संतुलन बना रहेगा।
[ad_2]
‘यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा रूस’, जेलेंस्की ने लगाया पुतिन पर आरोप
[ad_1]
रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. जेलेंस्की ने रविवार (5 अक्टूबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि रूस हमारे नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की खुलेआम कोशिश कर रहा है. हमारा गैस बुनियादी ढांचा, हमारी बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन, सबको नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
जेलेंस्की ने कहा कि रूस की तरफ से की जा रही इस कार्रवाई पर दुनिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे ताकि दुनिया चुप न रहे और रूस को प्रतिक्रिया का एहसास हो.
रूसी मिसाइल और हमलावर ड्रोन्स में कई अहम पुर्जे विदेशी निर्मित- जेलेंस्की
इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा कि हर रूसी मिसाइल और हर रूसी हमलावर ड्रोन में ऐसे पुर्जे भी होते हैं जो अभी भी पश्चिमी देशों और रूस के करीबी देशों से रूस को आपूर्ति किए जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि एक रूसी किंजल मिसाइल में 96 विदेशी निर्मित पुर्जे होते हैं, जिनमें से कई बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिनका रूस खुद उत्पादन नहीं करता. खास बात यह है कि रूस की ओर से रातों-रात इस्तेमाल किए गए लगभग 500 ड्रोन में 1,00,000 से ज्यादा विदेशी निर्मित पुर्जे हैं, जिनका निर्माण अमेरिका, चीन, ताइवान, UK, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, जापान, कोरिया गणराज्य और नीदरलैंड में किया जाता है.
रूस के खिलाफ साजिश रचने वालों को विदेश मंत्री ने दी धमकी
वहीं, इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस के खिलाफ साजिश करने वाले देशों को चेतावनी दी थी. साथ ही उन्होंने यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए शर्तें रखी थीं. रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा था कि रूस के खिलाफ किसी भी आक्रमण का दृढ़ता से जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ बल प्रयोग की धमकियां लगातार दे रहे हैं.
रूसी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बार-बार इस तरह के उकसावे को खारिज किया है. लावरोव ने कहा कि रूस का ऐसा कोई इरादा न तो कभी था और न ही है.
यह भी पढ़ेंः ‘हमास ने शांति प्रस्ताव नहीं माना तो होगा पूरी तरह से सफाया’, गाजा प्लान पर ट्रंप ने दी चेतावनी
[ad_2]
सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
[ad_1]
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का दाता माना गया है. जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उनके रिश्तों में प्यार बना रहता है और घर-परिवार में स्नेह व शांति का भी बनी रहती है.
इस बार 6 अक्टूबर को शुक्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे सभी राशियों के प्रेम जीवन में कुछ नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
सोमवार के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है. साथ ही उत्तरा भाद्रपदा व रेवती नक्षत्र, वृद्धि योग, ध्रुव योग, वणिज, विष्टि और बव करण जैसे कई शुभ संयोग भी इस दिन को खास बना रहे हैं.
इन ज्योतिषीय स्थितियों का असर प्रेम संबंधों पर गहराई से पड़ेगा. आइए जानते हैं 6 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल और इस दिन आपके रिश्तों में क्या बदलाव आ सकते हैं.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
अविवाहित लोगों को इस महीने के पहले सोमवार को जीवनसाथी नहीं मिलेगा और न ही किसी तरह की किसी से उम्मीद रखें. मेष राशि के लोग जो विवाहित वे ज्यादातर अपनी पत्नी से दूर ही रहेंगे, मगर बच्चों के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
इस राशि के विवाहित लोग अपना सारा काम शाम तक पूरा कर लेंगे, जिसके बाद का पूरा समय अपनी पत्नी के साथ बड़े प्यार के साथ गुज़ारेंगे. इसके अलावा ये लोग शारीरिक रूप से भी ओर नजदीक आएंगे.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
घर-परिवार में आ रहें परेशानियों की वजह से मिथुन राशि के शादीशुदा लोगों के लिए सोमवार का दिन तोड़ा भारी रहेगा. इस वजह से वे गुस्से में रहेंगे और वो गुस्सा जीवनसाथी पर भी निकल सकता है, जिससे वे बहुत दिन तक नाराज रहेंगे.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
विवाहित जातकों के लिए सोमवार थोड़ा व्यस्त रहने वाला है. ये लोग चाहकर भी अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे दोनों के मन में हल्की दूरी महसूस हो सकती है. ऐसे में कोशिश करें कि दिन के अंत में थोड़ी बातचीत से इस दरी को कम करें.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा सिंह राशि के जातकों को सोमवार को खास सतर्क रहने की जरूरत है. जीवनसाथी से कोई भी बात छुपाना आपके बीच गलतफहमियों को जन्म दे सकता है. साथ ही व्यस्तता के कारण आप दोनों प्यार भरे खुशनुमा पल एक साथ नहीं बिता पाएंगे.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के विवाहित लोगों के लिए अक्टूबर का पहला सोमवार प्रेम जीवन के लिए बहुत शुभ नहीं रहेगा. पुराने मतभेद या अधूरी चर्चाएं दोबारा उभर सकती हैं, जिससे घर का शांत माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है. समय रहते मुद्दों को शांतिपूर्वक सुलझाना बेहतर रहेगा.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
अगर शादीशुदा तुला राशि के जातकों का जीवनसाथी से मनमुटाव चल रहा है, तो सोमवार को कुछ वक्त साथ बिताने का मौका जरूर मिलेगा. हालांकि इस दौरान किसी छोटी बात पर बहस की संभावना भी बनी हुई है, इसलिए संयम से काम लें.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
अविवाहित वृश्चिक राशि के लोगों के लिए इस सोमवार विवाह के योग नहीं बन रहे हैं. वहीं विवाहित लोगों के रिश्तों में किसी बात को लेकर भ्रम या गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है. साथ ही ससुराल पक्ष से भी किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा या बहस होने के आसार हैं.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के विवाहित जातकों के लिए यह सोमवार थोड़ा तनाव से भरा हो सकता है. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिसके बाद वे कुछ समय के लिए मायके या माता-पिता के घर जाने की बात कह सकते हैं. इससे रिश्ते में अस्थायी तनाव भी बढ़ सकता है.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के विवाहित लोगों के लिए सोमवार का दिन प्रेम और आनंद से भरा रहेगा. शुक्र देव की अनुकंपा से आपको अपने साथी के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी समझ और भी गहरी होगी.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
विवाहित कुंभ राशि के जातक सोमवार को अपने साथी की कमी महसूस कर सकते हैं. आपका पार्टनर किसी जरूरी काम में व्यस्त रहेगा, जिससे एक साथ समय बिताने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी.
Aaj Ka Love Rashifal 6 October 2025: सोमवार का दिन मेष से मीन राशियों के लिए प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
अविवाहित मीन राशि के लोगों को इस सोमवार जीवनसाथी की तलाश में कोई खास सफलता नहीं मिलेगी. वहीं, विवाहित लोगों के लिए यह दिन बीते हुए तनाव को भुलाकर रिश्ते में नई ऊर्जा भरने का मौका लेकर आएगा. पुराने गिले-शिकवे छोड़कर नए पल बनाने पर ध्यान दें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]