मेरा देश बदल रहा है! जब ड्रोन ने की अमृत भारत ट्रेन की वॉशिंग, वीडियो देख बोल पड़े यूजर्स

[ad_1]


भारतीय रेलवे का जब नाम आता है तो जहन में जनरल बोगियां, सरपट दौड़ती ट्रेनें और चाय चाय की आवाजें गूंजने लगती हैं. लेकिन वंदेभारत और नई तकनीक ने भारतीय रेलवे को नई दिशा दी है. लेकिन इस बार भारतीय रेलवे ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर यूजर्स भी कह रहे हैं…” मेरा देश बदल रहा है” दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अमृत भारत ट्रेन की धुलाई किसी पाइप या बाल्टी से नहीं बल्कि ड्रोन से हो रही है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

अमृत भारत ट्रेन की वॉशिंग करता दिखा ड्रोन

दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए. वीडियो में एक ड्रोन ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के सामने उड़ रहा है. खास बात ये है कि ड्रोन केवल उड़ नहीं रहा बल्कि ट्रेन की धुलाई भी कर रहा है. ड्रोन से तेज प्रेशर के साथ पानी निकल रहा है जिसे ट्रेन पर डाला जा रहा है जिससे ट्रेन की वॉशिंग की जा रही है. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. क्योंकि पाइप और दूसरी मशीनों से ट्रेन धुलते हुए तो लोगों ने कई बार देखी है लेकिन ड्रोन से ट्रेन की वॉशिंग करना अपने आप में खास है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग वीडियो को लेकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स हुए हैरान, बोले मेरा देश बदल रहा है

वीडियो को @RailMinIndia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर यही वीडियो चीन या जापान से आया होता तो लोग तारीफों के पुल बांध देते. एक और यूजर ने लिखा…मेरा देश बदल रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन की सफाई होनी चाहिए, फिर वो कैसे भी हो हमें उससे मतलब नहीं.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


पटना मेट्रो में कैसे मिल सकती है जॉब, सैलरी समेत जानें कितनी योग्यता होनी जरूरी?

[ad_1]


Patna Metro: बिहार चुनावों से पहले पटनावासियों को बड़ा तोहफा म‍िला है. पटना मेट्रो का उद्घाटन हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई है. उद्घाटन के बाद कल यानी 7 अक्टूबर से पटना मेट्रो आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी. पटना मेट्रो की रेड लाइन के प्राथमिक कॉरिडोर पर न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन के बीच नियमित संचालन शुरू होगा. ऐसे में पटना मेट्रो में जॉब के नए अवसर भी सामने आने लगे हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पटना मेट्रो में जॉब कैसे मिल सकती है और मेट्रो में जॉब के लिए क्‍या योग्यता होनी जरूरी है. 

पटना मेट्रो में कैसे मिल सकती है जॉब 

पटना मेट्रो में फिलहाल केवल कुछ ही पदों पर भर्ती हो रही है. मेट्रो में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को एक्सपीरियंस और योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि आवेदकर्ता पटना मेट्रो से जुड़ी क‍िसी भी भर्ती प्रक्रिया के ल‍िए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करें और किसी भी प्रकार की फर्जी भर्ती प्रक्रिया या पैसे लेने वालों से सावधान रहे. 

पटना मेट्रो में जॉब, सैलरी और योग्यता 

मेट्रो में अलग-अलग पदों पर जॉब की योग्यता के अनुसार, उम्मीदवारों को कम से कम दसवीं पास होना चाहिए. इसके अलावा आईटीआई या डिप्लोमा होना जरूरी है. वहीं इंजीनियरिंग डिग्री या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को मेट्रो में नौकरी की ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है. इसके अलावा मेट्रो में नौकरी के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की जाती है. हालांकि, कुछ विशेष श्रेणियां में छूट भी दी जाती है. इसके अलावा क‍िसी भी मेट्रो में ड्राइवर के पद के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी माना जाता है, खासकर आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी होता है. अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी आंखों से संबंधित समस्या होती है तो उसे इस पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता है. इसके अलावा मेट्रो में नौकरी के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन आवेदन मांगता है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद लिखित परीक्षा होती है. यह परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाता है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार की ट्रेनिंग होती है. 

मेट्रो में सैलरी 

आमतौर पर मेट्रो में ड्राइवर के रूप में करियर शुरू करने वाले उम्मीदवारों को लगभग 39,000 प्रति माह की शुरुआती सैलरी मिलती है. वहीं एक्सपीरियंस और प्रमोशन के साथ यह सैलरी बढ़ाई जाती है. इसके अलावा ड्राइवर और अन्य पदों पर नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को कई भत्ते भी दिए जाते हैं.

फर्जी वैकेंसी के चक्कर में न फंसे

पटना मेट्रो के उद्घाटन से पहले सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फर्जी वेबसाइट पर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले विज्ञापन तेजी से फैल रहे हैं. इन विज्ञापनों में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, लाइनमेन, प्लंबर और स्टेशन सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए नौकरी का दावा किया जा रहा है. कई मामलों में लाखों रुपये तक की वसूली की खबरें भी सामने आई है. ऐसे में पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मेट्रो से जुड़ी किसी भी फर्जी भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास न करें और मेट्रो की सारी वैकेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-कौन हैं पाकिस्तान को धूल चटा देने वालीं क्रांति गौड़? जानिए उनकी एजुकेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या रोहित शर्मा पर आने वाली है एक और बैड न्यूज़? सुनील गावस्कर का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]


भारतीय वनडे टीम का कप्तान बदलने के साथ ही ‘रोहित शर्मा एरा’ समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टूर के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा करते समय अजीत अगरकर ने एलान करके बताया कि शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया जा रहा है, जबकि रोहित बतौर बल्लेबाज खेलना जारी रखेंगे. इसी बीच भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि जल्द और भी ‘बैड न्यूज’ आ सकती है.

सुनील गावस्कर का मानना है कि 2027 ODI वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम को ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलने हैं. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपनी गेम फिटनेस बरकरार रखनी है तो उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में सक्रिय रहना होगा. स्पोर्ट्स तक से बातचीत में सुनील गावस्कर से पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा के संबंध में और कोई ‘बैड न्यूज’ आ सकती है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया.

सुनील गावस्कर ने कहा, “हां बिल्कुल. अगर आप (रोहित शर्मा) प्रतिबद्ध नहीं रहते हैं, तय नहीं कर पा रहे हैं कि आप अगले 2 साल के लिए तैयार रहेंगे या नहीं, तो बैड न्यूज के लिए तैयार रहिए. वो भी इस बारे में जानते हैं कि वो अगर सिर्फ ODI खेलेंगे, तो उन्हें ज्यादा अभ्यास की जरूरत होगी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा.”

टीम पहले आती है…

भारतीय दिग्गज ने यह भी बताया कि रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया को ज्यादा ODI मैच नहीं खेलने हैं. ऐसे में रोहित शर्मा उतना अभ्यास नहीं कर पाएंगे, जितना वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए चाहिए होता है. गावस्कर ने कहा कि रोहित की टीम में जगह निश्चित ना होने की स्थिति में ही शायद शुभमन गिल को कप्तान बनाने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें:

Watch: रिंकू सिंह ने फॉलो किया नया ट्रेंड, पूछा- ’10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’, मजेदार वीडियो वायरल

[ad_2]

यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस ने कजिन मैरिज की शादी को बताया फायदेमंद, मचा बवाल फिर उठाया ये कदम

[ad_1]


चचेरे भाई-बहनों की शादी को फायदेमंद बताने वाली गाइडलाइन को बड़ा विवाद खड़ा होने के बाद ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने अपनी वेबसाइट से हटा लिया है. एनएचएस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कजिन के बीच शादी को फायदेमंद बताया था, जबकि शोध में पता चला कि इससे आनुवांशिक रोग, जन्मदोष और सीखने की अक्षमताओं का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. हालांकि, अब इस विवादित गाइडलाइन को वेबसाइट से चुपके से हटा लिया गया है.

22 सितंबर को एनएचएस इंग्लैंड के जीनोमिक्स एजुकेशन प्रोग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी किया था, जिसका शीर्षक था ‘क्या यूके सरकार को पहले चचेरे भाई-बहनों के विवाह पर प्रतिबंध लगाना चाहिए?’. इस पोस्ट में दावा किया गया था कि रिश्तेदारों के बीच शादी से मजबूत पारिवारिक सहयोग और आर्थिक लाभ प्राप्त होते हैं. हालांकि, ब्लॉग में इस बात को भी स्वीकार किया गया था कि इससे आनुवांशिक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, लेकिन सुझाव दिया गया था कि शिक्षा और वैकल्पिक जेनेटिक टेस्टिंग से इसे संभाला जा सकता है.

ब्लॉग पोस्ट को लेकर बाद में काफी विवाद खड़ा हो गया. आलोचकों ने एनएचएस पर आरोप लगाया कि वैज्ञानिक प्रमाणों की उपेक्षा की गई और सांस्कृतिक मुद्दों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया. विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी थी कि ऐसा कदम आनुवांशिक बीमारियों की रोकथाम के बजाय जोखिम को काफी बढ़ा सकता है. ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह गाइडलाइन सरकारी समर्थन से आयोजित किए गए कार्यक्रम के तहत प्रकाशित हुआ था, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ गई.

कंजर्वेटिव सांसद रिचर्ड होल्डन ने इस दस्तावेज की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि एनएचएस को हानिकारिक सांस्कृतिक परंपराओं के आगे झुकना बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह प्रथा महिलाओं के अधिकारों पर नकारात्मक असर डालती है और इसे स्थायी रूप से समाप्त कर देना चाहिए. वहीं, एक सांसद मोहम्मद रिवाज ने इसका सपोर्ट किया है और कहा कि कई परिवारों के लिए यह सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि चचेरे भाई-बहनों की शादी पारिवारिक रिश्तों को सशक्त बनाती है और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है.

[ad_2]

Video: बरसाए थप्पड़, मारे लात घूंसे, नशे में धूत युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

[ad_1]


Karnataka News: कर्नाटक के गुलबर्गा के विशवराध्या मंदिर के पास एक पेट्रोल पंप पर हुई एक भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. इस घटना में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को कई लोगों ने बेरहमी से पीटा. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना का वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर कर्मचारी को मारते हुए नजर आ रहे हैं. 

कर्मचारी को लात-घूंसे मारे गए

यह घटना गुलबर्गा के विशवराध्या मंदिर के पास हुई, जहां एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी लोग मिलकर कैसे कर्मचारी को पीट रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सभी लोग नशे में थे.

वीडियो में साफ देखा गया है कि कितनी बुरी तरह से कर्मचारी को लात-घूंसे मारे गए है. पेट्रोल पंप पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी उन्हें रोकने की कोशिश करता है, लेकिन कोई भी रुकने का नाम नहीं लेता. सभी लगातार कर्मचारी पर हमला करते रहते हैं. वीडियो में देखा गया कि एक युवक कर्मचारी को फोन पर कुछ दिखाता और फिर उसे थप्पड़ मारने लगता है.

पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हुई

वीडियो में आगे देखा गया कि पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ भी जमा होने लगती है, लेकिन कोई भी उन्हें कर्मचारी को पीटने से रोक नहीं रहा था. सभी खड़े होकर दृश्य देख रहे थे. सभी लोग हमले के बाद मौके से फरार हो जाते हैं.

घटना के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद लोगों की तरह-तरह कि प्रतिक्रियाएं सामने आई है. कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है.


मुस्लिम एक्ट्रेस ने बदला धर्म, 4 शादीशुदा मर्दों से जुड़ा नाम, 50 की उम्र में भी हैं सिंगल

[ad_1]


एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कब किसको किससे प्यार हो जाए और कब किसका रिश्ता टूट जाए कोई नहीं जानता.ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं,जिनका 4-4 बार शादीशुदा मर्दों के साथ नाम जुड़ा और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली फिर वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं.

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि नगमा हैं. अब वो एक्टिंग की दुनिया से दूर राजनेता बन चुकी हैं. नगमा के पिता का नाम अरविंद मोरारजी था, जो कपड़ा उद्योग के बड़े बिजनेसमैन थे. साल 1974 में नगमा की मां और उनके पिता अलग हो गए थे.

50 साल की उम्र में हैं कुंवारी

एक्ट्रेस का एक छोटा भाई भी है.नगमा के पिता हिंदू थे और उनकी मां मुस्लिम थीं. लेकिन, उन्हें ईसाई धर्म की तरफ लगाव महसूस हुआ. 2007 में एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदल लिया और बाइबिल पढ़ना शुरू कर दिया.एक्ट्रेस 50 साल की हैं, उन्होंने 49 साल की उम्र में शादी और बच्चे की इच्छा जाहिर की थी.

इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने बदला 'धर्म', एक- दो नहीं 4 शादीशुदा मर्दों से जुड़ा नाम, मिली जान से मारने की धमकी तो छोड़ी इंडस्ट्री

नगमा की पर्सनल लाइफ में काफी दिक्कतें रहीं. उनका नाम चार बार शादीशुदा मर्दों के साथ जुड़ा. बता दें नगमा का क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ जुड़ा था. हालांकि, उस दौरान सौरव शादीशुदा थे. जब सौरव अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे थे, तब भी इसका इल्जाम नगमा पर ही लगा था.

सौरव गांगुली संग जुड़ा नाम

बदनामी होते देख नगमा और सौरव ने एक-दूसरे से दूरी बना ली. एक्ट्रेस का नाम रवि किशन से भी जुड़ा. कई जगह इनके अफेयर की खबरें भी छपीं. रवि किशन भी पहले से शादीशुदा थे. हालांकि, नगमा ने बाद में क्लियर किया कि रवि किशन से उनका कोई रिश्ता नहीं है.

नगमा का नाम एक्टर से सांसद बने शरद कुमार संग भी जुड़ा.दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत छिपाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. जब शरद की पत्नी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तलाक ले लिया.उसके बाद शरद ने नगमा से भी ब्रेकअप कर लिया.

नगमा का दिल ही नहीं टूटा बल्कि उन्हें टॉलीवुड भी छोड़ना पड़ा. नगमा पर कई तरह के सवाल उठे और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं.मनोज तिवारी संग भी नगमा की लिंकअप की खबरें आई थीं. हालांकि, नगमा ने कहा कि मैं उनके साथ काम कर रही हूं इसका मतलब ये नहीं कि हमारे बीच कुछ चल रहा है.

ये भी पढ़ें:-‘इंडिया’ की सबसे खूबसूरत ‘यूट्यूबर’ की 10 तस्वीरें, इनके ग्लैमर के आगे तो आलिया, अनन्या और जाह्नवी सब हैं फेल

[ad_2]

Sharad Purnima 2025: रावण की नाभि में था अमृत कुंड, शरद पूर्णिमा पर यह काम करता था लंकापति

[ad_1]


Sharad Purnima 2025: आश्विन महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा की चमकीली और रोशनीदार रात को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस साल शरद पूर्णिमा आज 6 अक्टूबर 2025 को है. इसका धार्मिक महत्व यह है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर आकाश से अमृत वर्षा करता है. 

धार्मिक मान्यतानुसार शरद पूर्णिमा पर ही मां लक्ष्मी का अवतरण भी हुआ था. इस रात्रि लोग खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश के नीचे रखते हैं और फिर इसका सेवन करते हैं. ऐसी मान्यता है कि, चंद्रमा का प्रकाश पड़ने के कारण खीर में अमृत तत्व आ जाते हैं और इस खीर को खाने वाले को स्वास्थ्य लाभ मिलता है. इसी शरद पूर्णिमा की अमृतमयी रात का लाभ लंकापति रावण ने भी उठाया था.

रावण ने ब्रह्मा जी की घोर तपस्या की थी और उन्हें प्रसन्न कर अमरता का वरदान प्राप्त किया था. रामायण में ऐसा वर्णन मिलता है कि, रावण की नाभि में अमृत कुंड था. यही कारण है कि भगवान राम के बारंबार प्रयास और प्रहार के बाद भी रावण मर नहीं रहा था. अगर विभीषण रावण के नाभि में अमृत कुंड होने के रहस्य का उजागर राम के समक्ष नहीं करते तो शायद रावण वध संभव न होता.

रावण की नाभि में था अमृत कुंड

उमा काल मर जाकीं ईछा। सो प्रभु जन कर प्रीति परीछा॥
सुनु सरबग्य चराचर नायक। प्रनतपाल सुर मुनि सुखदायक॥
नाभिकुंड पियूष बस याकें। नाथ जिअत रावनु बल ताकें।।
सुनत बिभीषन बचन कृपाला। हरषि गहे कर बान कराला॥

इस श्लोक के अनुसार- विभीषण महदेव का नाम लेकर बताते हैं कि, रावण की नाभिकुंड में अमृत का निवास है. हे नाथ! ये राक्षसराज उसी के बल पर जीता है. विभीषण की बात सुनकर राम ने हर्षित होकर हाथ में विकराल बाण लिए और रावण की नाभि पर प्रहार कर दिया.

शरद पूर्णिमा पर क्या करता था रावण

कहा जाता है कि, लंकापति रावण शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों को दर्पण ने माध्यम से अपनी नाभि में ग्रहण करता था. इससे उसे पुनर्योवन शक्ति मिलती थी और लंकापति की ताकत और अधिक बढ़ जाती थी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

क्या 14 अक्टूबर के बाद काम करना बंद कर देगा आपका लैपटॉप? जानिए क्या है सच्चाई

[ad_1]


पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच यह अफवाह फैल रही है कि 14 अक्टूबर के बाद Windows 10 पर चलने वाले लैपटॉप काम करना बंद कर देंगे. अगर आपने भी ऐसा सुना है तो बता दें कि यह पूरी तरह अफवाह है और ऐसा कुछ नहीं होने वाला. हां, 14 अक्टूबर के बाद विंडोज 10 को माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट नहीं मिलेगा, लेकिन इससे आपके लैपटॉप की फंक्शनिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह पहले की तरह काम करता रहेगा.

क्यों हो रही हैं ऐसी बातें?

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने 14 अक्टूबर से विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अगर 14 अक्टूबर के बाद विंडोज 10 पर चलने वाले सिस्टम में कोई सुरक्षा खामी या बग आता है तो कंपनी की तरफ से इसे ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच रिलीज नहीं किया जाएगा. इससे यूजर्स की सुरक्षा कमजोर हो जाएगी और साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा. इस खबर के सामने आने के बाद कई लोगों को लगने लगा था कि 14 अक्टूबर के बाद विंडोज 10 वाले लैपटॉप और सिस्टम काम करना बंद कर देंगे. 

पहले की तरह काम करते रहेंगे सिस्टम

बता दें कि 14 अक्टूबर के बाद भी विंडोज 10 वाले सिस्टम पहले की तरह काम करते रहेंगे. बस फर्क इतना होगा कि माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इन सिस्टम के लिए कोई अपडेट नहीं आएगी. गौरतलब है कि करीब एक दशक बाद माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 को बंद कर रही है और उसने यूजर्स से विंडोज 11 पर शिफ्ट होने की अपील की है. 

विंडोज 10 यूजर्स के पास अब क्या रास्ता?

विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एंटीवायरस से सिस्टम को प्रोटेक्ट किया जा सकता है. इस एंटीवायरस को अक्टूबर, 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलती रहेगी. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम का भी ऐलान किया है. 15 अक्टूबर से यूजर्स इसे सब्सक्राइब कर सकेंगे. इसके जरिए यूजर्स फ्री विंडोज बैकअप ले पाएंगे या 30 डॉलर (लगभग 2,650 रुपये) देकर एक साल की कवरेज पा सकते हैं. इससे उन्हें अगले साल अक्टूबर तक प्रोटेक्शन मिल जाएगी. बिजनसेस के लिए ESU प्रोग्राम की कीमत 61 डॉलर (लगभग 5400 रुपये) है. 

ये भी पढ़ें-

सालों से था जिसका इंतजार, आखिरकार WhatsApp में आ रहा है वह फीचर, जानें क्या बदल जाएगा

[ad_2]

Video: कार से टकराया नशे में धुत बाइक सवार, ALTO पर चढ़कर बैठा, खूब काटा बवाल, देखें वीडियो

[ad_1]


Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के चोप्पला नेशनल हाईवे पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने सड़क सुरक्षा और नशे में गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर किया है, यहां एक युवक, जो नशे में धुत था. उसने बाइक को गलत दिशा में चलाते हुए सामने आ रही एक कार से टक्कर मार दी.  हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. इसके बाद युवक कार के बोनट पर बैठकर हंगामा करने लगा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

युवक की वजह से सड़क पर जाम लगा

बता दें कि एक युवक नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था. वह बाइक को गलत दिशा में लेकर जा रहा था, जिसके कारण सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है.  


इसके बाद युवक कार के बोनट पर बैठ जाता है, जिसके कारण गाड़ियों के आने-जाने में दिक्कतें होने लगती है. युवक की इस हरकत के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. युवक बुरी तरह से नशे में था और वह किसी की सुन भी नहीं रहा था.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

युवक को कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि वीडियो के जरिए आगे की जांच करेंगे. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है.


शेयर बाजार एक बार फिर बुलिश, आईटी और बैंकिंग सेक्टर बने मार्केट की जान, जानें इसकी वजह

[ad_1]


Indian Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़ोतरी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में 582 अंकों की तेजी देखी गई, तो वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के ऊपर चली गई. सोमवार के कारोबारी दिन में आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखी गई. शेयर बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों का काफी फायदा हुआ. वैश्विक बाजारों से मिल रही सकारात्मक संकेत से बाजार को सपोर्ट मिला. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस तेजी के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं.

1. IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी 

सोमवार के कारोबारी दिन में आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. निवेशकों ने आईटी शेयरों पर दांव लगाया.  निफ्टी IT इंडेक्स के सभी 10 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. साथ ही कारोबारी सत्र में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई. 

2. बैंकिंग सेक्टरों में हुई खरीदारी

बैंकिंग शेयरों में पिछले 4 दिनों से जारी खरीदारी को निवेशकों ने सोमवार को भी जारी रखा.  HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की मजबूती से बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल रही और मार्केट मजबूत हुआ. साथ ही बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर में तेजी देखी गई. पिछले 5 दिनों में बैंक शेयरो में 3 प्रतिशत की उछाल देखी गई है. बाजार जानकारों का मानना है कि प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी अच्छा कर सकते हैं. 

3. रुपए में आई मजबूती

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को अच्छी शुरुआत हुई. दोनों ही प्रमुख इंडेक्स हरे निशान के साथ ओपन हुए. शुरुआती कारोबार में ही रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 88.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. जो पिछले भाव की तुलना में 5 पैसे की बढ़त को दिखाता है. रुपए में आई तेजी से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला और इसमें तेजी देखी गई.

4. वैश्विक मार्केट के सकारात्मक बदलाव

वैश्विक बाजार में हुई तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला. वैश्विक बाजार से आ रही पॉजिटिव संकेत से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला. एशिया के ज्यादातर बाजार सुबह के कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे. जापान के निक्केई इंडेक्स में 225 अंक की तेजी देखी गई.  

यह भी पढ़ें: अब जाकर TCS में आई जान, जबदस्त उछाल से शेयर बना तूफान, कुछ ही देर में 24 हजार करोड़ की हुई कमाई

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]