Aquarius Weekly Horoscope (07 October): कुंभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ और ऑफिस में नए

[ad_1]


Aaj Ka kumbh Rashifal 7 October 2025 in Hindi: आज का दिन चन्द्रमा के दूसरे भाव में गोचर से पैतृक सम्पत्ति और वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है. फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन साझेदारी के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय बिना पार्टनर के न लें.

[ad_2]

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फैंस ने अहाना कुमार को दी रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने इस तरह किया रिएक्ट

[ad_1]


अश्नीर ग्रोवर के राइज एंड फॉल में इन दिनों काफी मजा आ रहा है. रूलर्स और वर्कर्स आपस में खूब लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. शो से कुछ समय पहले ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह बाहर हो गए थे.  अब हाल ही में शो से अहाना कुमरा का भी एविक्शन हो गया है. अहाना ने शो से बाहर आने के बाद उन्हें मिल रही जान से मारने और रेप की धमकियों पर रिएक्ट किया है. जो उन्हें पवन सिंह के फैंस दे रहे हैं.

अहाना और पवन सिंह की आपस में शो में कुछ ज्यादा नहीं बनी. लेकिन दोनों ने अपने बीच के मुद्दे शो के स्टेज पर ही सुलझा लिए थे. अहाना का कहना है कि उसके बाद ऑनलाइन भोजपुरी स्टार के फैंस उन्हें धमकी दे रहे हैं. जिसकी वजह से उन्हें ये बात शो के प्रोड्यूसर्स को देनी पड़ी.

अहाना ने किया रिएक्ट
अहाना ने बॉलीवुड बबल्स को दिए इंटरव्यू में इन मैसेज के बारे में बात की. उन्होंने कहा- ‘मैं शो से बाहर आई और मुझे जान से मारने और रेप की ढेरों धमकियां मिलीं. मैंने शो के प्रोड्यूसर्स को स्क्रीनशॉट भेजे हैं. मुझे ऐसी धमकियां क्यों मिल रही थीं? मैंने तो ऐसी कोई बात नहीं कही थी.’ अहाना ने ज़ोर देकर कहा कि ‘उन्होंने शो में किसी के साथ न तो आक्रामक व्यवहार किया और न ही किसी के साथ दुर्व्यवहार किया.’

अहाना ने आगे कहा- ‘मैं ऐसे थी कि हम लोग कौन से जमाने में रह रहे हैं. किस सदी में हैं कि मेरी एक बात कहने पर मुझे इतनी धमकी मिल रही हैं. इतनी चीजें मेरे बारे में बोली जा रही हैं. पर किसी और को कुछ नहीं कहा जा रहा है.’

पवन सिंह के बारे में कही ये बात
अहाना ने बताया कि उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि जो पवन सिंह के फैंस को पसंद नहीं आया है. उस मुद्दे को आराम से स्टेज पर सुलझा दिया गया था. उन्होंने कहा- ‘क्योंकि बहुत कंटेस्टेंट ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा और आज तक सॉरी नहीं बोला. मैं समझती हूं कि लोग गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि मैंने कुछ ऐसा कह दिया है जो उन्हें बुरा लगा.’

ये भी पढ़ें: South OTT Release: इस हफ्ते भी ओटीटी पर होगी एंटरटेनमेंट की बरसात, रिलीज हो रही साउथ की ये नई फिल्में-सीरीज

[ad_2]

15 रानियों और 30 बच्चों के साथ अबू धाबी पहुंचा किंग तो देखते रह गए शेख, जानें कौन है ये राजा

[ad_1]


अफ्रीकी देश इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय एक बार फिर चर्चा में हैं. वह अपने शाही लाइफस्टाल के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनकी 15 पत्नियों और 30 बच्चों को लेकर हो रही है. मस्वाती तृतीय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी 15 पत्नियों, 30 बच्चों और करीब 100 नौकरों के साथ नजर आ रहे हैं. इस्वातिनी को पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था.

यह वीडियो उनके यूएई दौरे का है. पहली बार यह वीडियो जुलाई में सामने आया था, जिसमें उनको, उनके परिवार और स्टाफ का अबू धाबी के एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम किया गया था. हालांकि, जब वह इतने सारे लोगों के साथ यहां पहुंचे तो सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती पैदा हो गई थी और अधिकारियों को तीन टर्मिनल बंद करने पड़ गए थे. 

किंग मस्वाती के पिता ने की थीं 125 शादियां
वीडियो फुटेज में किंग मस्वाती तृतीय प्राइवेट जेट से देश की ट्रेडिशनल ड्रेस में उतरते दिख रहे हैं. साथ में महिलाओं का एक समूह उनके पीछे चलता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘स्वाजीलैंड के राजा अपनी 15 पत्नियों और 100 नौकरों के साथ अबू धाबी पहुंचे. उनके पिता, सोभुजा द्वितीय की 125 पत्नियां थीं.’ कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि अबू धाबी दौरे के दौरान मस्वाती तृतीय के 30 बच्चे भी साथ गए थे.

किंग मस्वाती तृतीय की क्यों हो रही आलोचना?
मस्वाती तृतीय की इस शान-ओ-शौकत की काफी चर्चा है और कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की है कि उनके देश में इतनी गरीबी है और राजा इस तरह शाही जिंदगी जी रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इस वजह से मस्वाती तृतीय के लोगों के पास बिजली नहीं है.’ एक और यूजर ने सवाल किया, ‘क्या यह देश इतना अमीर है कि उसके पास प्राइवेट जेट हो?’ एक और यूजर ने किंग मस्वाती तृतीय के लैविश लाइफस्टाइल की आलोचना करते हुए लिखा, ‘ये आदमी खुद प्राइवेट जेट में घूम रहा है और इसके देश के लोग भूख से मर रहे हैं.’

हर साल नई दुल्हन चुनता है राजा
किंग मस्वाती तृतीय साल 1986 से इस्वातिनी के राजा हैं और उनके पास करीब 1 अरब डॉलर की संपत्ति है. उनके पास कई आलीशान महल, लग्जरी कारों का बेड़ा और निजी जेट हैं. उनकी 15 पत्नियां हैं, वह हर साल रीड डांस समारोह में अपने लिए नई दुल्हन चनुते हैं, यह उस क्षेत्र का पारंपरिक रिवाज है.

[ad_2]

iPhone 17 का ऐसा कमाल पहले नहीं देखा होगा! फ्रंट और बैक दोनों कैमरे एक साथ करते हैं काम, जानिए

[ad_1]


iPhone 17 Camera: Apple ने पिछले महीने अपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की थी जिसमें कई शानदार फीचर्स और अपग्रेड देखने को मिले. लेकिन जो फीचर सबसे ज़्यादा चर्चा में है वह है Dual Capture Video Recording. इस फीचर की मदद से यूज़र अब एक साथ आगे (Front) और पीछे (Rear) दोनों कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. पहले यह सुविधा iOS 13 वाले पुराने iPhones में भी थी लेकिन केवल थर्ड-पार्टी ऐप्स के ज़रिए. अब iPhone 17 में यह फीचर सीधे कैमरा ऐप में ही दिया गया है जिससे इसका इस्तेमाल बेहद आसान हो गया है.

क्या है iPhone 17 का डुअल कैप्चर वीडियो फीचर?

Dual Capture फीचर के ज़रिए आप दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो शूट कर सकते हैं जिसका मतलब है कि आप खुद का रिएक्शन और सामने का सीन एक ही वीडियो में कैप्चर कर सकते हैं. यह सुविधा खासतौर पर व्लॉगर्स, ट्रैवल क्रिएटर्स और कंटेंट मेकर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है क्योंकि अब उन्हें अलग-अलग वीडियो शूट करने की ज़रूरत नहीं.

ऐसे करें iPhone 17 में Dual Capture वीडियो ऑन

अगर आपके पास नया iPhone 17 है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आप यह फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने iPhone 17 का Camera App खोलें.
  • ऊपर के टैब में जाकर Video Mode चुनें.
  • अब स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर पर बने Quick Settings Menu को खोलें.
  • यहां आपको चार रिकॉर्डिंग विकल्प दिखेंगे उनमें से Dual Capture को चुनें.
  • अब बस लाल Record बटन दबाएं और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करें.

आप चाहें तो Camera Capture बटन से भी रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं.

रिकॉर्डिंग फ्रेम रेट और क्वालिटी

Apple ने बताया है कि Dual Capture मोड में वीडियो 30 FPS (Frames Per Second) पर रिकॉर्ड होता है. फिलहाल यह मोड 60 या 120 FPS पर सपोर्ट नहीं करता, ताकि फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी पर असर न पड़े. यह डुअल रिकॉर्डिंग फीचर अभी iPhone 17 सीरीज़ के लिए एक्सक्लूसिव है. Apple ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसे पुराने iPhone मॉडलों में भी अपडेट के ज़रिए लाया जाएगा या नहीं.

यह भी पढ़ें:

BSNL यूजर्स की मौज! अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, शुरू हो गई ये नई सर्विस, जानिए पूरी जानकारी

[ad_2]

शादी के 10 महीने बाद ही तलाक ले रहा यह कपल! वजह ऐसी कि दीवार पर सिर दे मारेंगे आप

[ad_1]


शादी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है. जब दो लोग एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का वादा करते हैं तो वे हर सुख-दुख में साथ निभाने की कसमें खाते हैं. लेकिन कभी-कभी जिंदगी की राहों में ऐसी अड़चनें आ जाती हैं जिनकी कोई कल्पना भी नहीं करता. भोपाल से सामने आया एक अजीबोगरीब मामला इस बात का ताजा उदाहरण है, जहां एक युवा दंपति का रिश्ता महज कुछ महीनों में बिखर गया और वजह बनी उनके पालतू जानवर. सुनकर हैरानी होती है कि जहां कभी दोनों को जानवरों से मिला साझा प्रेम एक-दूसरे के करीब ले आया था, वहीं अब वही जानवर उनके रिश्ते टूटने का कारण बन गए हैं.

भोपाल से सामने आया अजीबो गरीब मामला, जानवरों की वजह से तलाक ले रहा कपल

भोपाल फैमिली कोर्ट से जुड़ा यह मामला सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, यह अनाम दंपति दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधा था. शादी के बाद जब दोनों ने एक ही छत के नीचे रहना शुरू किया तो उनके पालतू जानवरों को लेकर खींचतान शुरू हो गई. पत्नी अपने साथ अपनी प्यारी बिल्ली लाई थी जबकि पति पहले से ही अपने कुत्ते के साथ रहता था. शुरुआती दिनों में दोनों ने अपने-अपने पालतू को एक साथ रखने की कोशिश की, लेकिन यहां से ही तनाव की शुरुआत हो गई.

पति ने शादी से पहले ही रख दी थी बात

पत्नी का आरोप है कि उसके पति का कुत्ता उसकी बिल्ली को बार-बार परेशान करता था और कई बार उस पर हमला भी कर चुका था. महिला का कहना है कि उसने हर बार समझौता करने की कोशिश की, लेकिन उसका पति हमेशा अपने कुत्ते का ही पक्ष लेता रहा. दूसरी तरफ पति का कहना है कि उसने शादी से पहले ही साफ कर दिया था कि घर में केवल उसका पालतू ही रहेगा और पत्नी को अपनी बिल्ली नहीं लानी चाहिए थी. पति का दावा है कि बिल्ली घर के मछलीघर के पास मंडराती रहती थी जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता था.

कोर्ट पहुंचा दंपत्ति

दोनों के बीच यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात अक्सर झगड़े तक पहुंच जाती थी. स्थिति गंभीर होती देख कोर्ट ने उन्हें कई बार काउंसलिंग के लिए भेजा. रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने भी आपसी सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा. पत्नी अपनी बिल्ली छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी और पति अपने कुत्ते से अलग होने को कतई राजी नहीं था. इस जिद और पालतू जानवरों के प्रति गहरे लगाव ने आखिरकार उनके रिश्ते को कमजोर कर दिया.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स का भी घूमा माथा

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ तो लोग भी हैरान रह गए. एक यूजर ने तंज मारते हुए लिखा….अब तो सास ससुर का रोल बेचारे जानवर निभा रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…शादी कोई गुड्डे गुड्डी का खेल नहीं है, इन लोगों को ये बात अभी समझ नहीं आ रही लेकिन बाद में पछतावा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई मेरी तो दिमाग घूम गया, दिल कर रहा है कि दीवार पर सिर दे मारूं, ये सब चल क्या रहा दुनिया में.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

भारतीय रुपये में आया नया जोश, करेंसी के रिंग में अमेरिकी डॉलर की दी जबरदस्त पटखनी

[ad_1]


Dollar VS Rupee :  भारतीय शेयर मार्केट सोमवार के कारोबारी दिन में हरे निशान के साथ शुरू हुआ. घरेलू बाजार में इस पॉजिटीव रुख से सोमवार के शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 88.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. जो पिछले भाव से 5 पैसे की बढ़त दिखाता है. शुक्रवार को रुपया आठ पैसे टूटकर 88.79 पर बंद हुआ था. रुपए के मजबूत होने से इसका सीधा असर भारतीय विदेशी आयात और मुद्रास्फीति पर पड़ेगा. विदेशों से आने वाली चीजों की कीमतों में गिरावट होगी. 

क्या है रुपए में तेजी की वजह?

डॉलर के मुकाबले रुपए में आई इस तेजी की एक वजह आईपीओ में विदेशी निवेशकों का संभावित निवेश हो सकता है. इस सप्ताह टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रोनिक्स के आईपीओ आ रहे हैं. साथ ही वीवर्क का आईपीओ पहले ही ओपन कर दिया गया है. जिससे लगभग 31 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो सकता है. इन कारणों से रुपए को मजबूती मिल रही है और इसमें बढ़त देखने को मिल रहा है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा सप्ताह घरेलू शेयर बाजार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जानकारों का लगता है कि इस सप्ताह रुपए में 30 से 40 पैसे की तेजी दिख सकती है.

भारत और अमेरिका के बीच जारी है ट्रेड वार्ता

इसके साथ भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता चल रही है. अगर इसके परिणाम सकारात्मक रहते है तो रुपए में तेजी की उम्मीद की जा सकती है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को जानकारी दी कि भारत और अमेरिका के बीच किसी भी तरह के व्यापार समझौते में नई दिल्ली की सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच कुछ मसले होने की वजह से ट्रेड  डील में देरी हो रही है. जयशंकर ने बताया कि अभी तक दोनों देशों के बीच बातचीत किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.  

जानें कैसे रहेगा रुपए की चाल 

शुक्रवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर की तुलना में 8 पैसे गिरकर 88.79 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. विशेषज्ञों का मानना है कि वी-वर्क, टाटा कैपिटल और एलजी तीन बड़े आईपीओ आने से रुपया में मजबूती देखने को मिल सकती है. साथ ही रुपए में 88.50 तक की वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : सोना फिर चमका! कीमते रिकॉर्ड स्तर पर, जानें आज 6 अक्टूबर 2025 को आपके शहर का ताजा रेट

 

[ad_2]

महिला वर्ल्डकप में इस खिलाड़ी का तूफान! 5 मैचों में जड़े 4 शतक, स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा

[ad_1]


Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स इन दिनों अपने बल्ले से तहलका मचा रही हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. ब्रिट्स का यह पिछले 5 वनडे मैचों में चौथा शतक है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

87 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक

कोलंबो के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिट्स ने सिर्फ 87 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी 89 गेंदों की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी पारी ने साउथ अफ्रीका की पारी को मजबूत नींव दी और टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

5 मैचों में चौथा शतक

34 साल की ताजमिन ब्रिट्स के लिए यह समय करियर का सुनहरा दौर कहा जा सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 101 रन बनाए थे. पाकिस्तान दौरे पर भी नाबाद उन्होंने 101 और 171 रन की शानदार पारियां खेलीं, और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और शानदार शतक जड़ दिया. उनके इस प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद.

सबसे कम पारियों में 7 शतक का रिकॉर्ड

इसी के साथ ही ताजमिन ब्रिट्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सिर्फ 41 पारियों में 7 वनडे शतक लगाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम था, जिन्होंने 44 पारियों में 7 शतक लगाए थे. ब्रिट्स ने इस रिकॉर्ड को 3 पारियों पहले ही तोड़ दिया.

स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी टूटा

भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे शतक (4) का रिकॉर्ड था, लेकिन अब ताजमिन ब्रिट्स ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है.
ब्रिट्स ने 2025 में 5वां शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. मंधाना ने 2024 में 4 शतक जड़े थे, जबकि 2025 में वह अब तक 4 शतक तक पहुंची हैं.

“ब्रिट्स” बनी साउथ अफ्रीका की रीढ़

ताजमिन ब्रिट्स का यह फॉर्म साउथ अफ्रीकी महिला टीम के लिए किसी वरदान से कम नही है. इंग्लैंड से शुरुआती हार के बाद उन्होंने टीम को संभाला और लगातार रन बनाकर टूर्नामेंट में वापसी कराई. अगर उनका यह फॉर्म जारी रहा, तो वह साउथ अफ्रीका को पहली बार महिला विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं. 

[ad_2]

बत्तख ने की दुकान से चोरी! सामान उठाकर झटपट भागी, भावुक कर देगी आगे की कहानी- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं. इंसान हो या जानवर, मां का प्यार और बच्चों के लिए किए गए त्याग को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बत्तख सुपर मार्केट से हॉट डॉग लेकर भागती दिखाई देती है. वीडियो को देखने वाले लोग पहले तो हंसी नहीं रोक पाए लेकिन जब उन्होंने इसका असली कारण देखा तो हर कोई भावुक हो गया. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें भर आएंगी.

बत्तख ने सुपर मार्केट से चुराया हॉट डॉग!

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक सुपर मार्केट के भीतर अचानक एक बत्तख पहुंच जाती है. बत्तख सीधे फूड सेक्शन की ओर जाती है और वहां रखे हॉट डॉग में से एक उठा लेती है. उसका अंदाज बिल्कुल वैसा होता है जैसे कोई इंसान चोरी करके भाग रहा हो. जल्दी-जल्दी कदम बढ़ाते हुए वह इस तरह से भागती है मानो उसे डर हो कि कोई उसे पकड़ न ले. वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि जैसे ही बत्तख तेजी से निकलने की कोशिश करती है, वह एक काउंटर से टकरा कर गिर भी जाती है. लेकिन गिरी हुई बत्तख तुरंत उठती है और भागते-भागते आखिरकार स्टोर से बाहर निकलने में सफल हो जाती है.

चुराकर अपने बच्चों को खिलाया खाना

इसके बाद वीडियो का सबसे भावुक करने वाला दृश्य सामने आता है. बत्तख बाहर जाकर उस हॉट डॉग को अपने बच्चों के सुपुर्द कर देती है. छोटे-छोटे बत्तख के बच्चे खुशी-खुशी खाना खाते हैं और यह दृश्य देखकर दर्शकों का दिल पिघल जाता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोग देख चुके हैं और हर कोई मां की ममता और त्याग की तारीफ कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

वीडियो पर यूजर्स ने जताया संदेह

वीडियो को @cloud1a7 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मां तो मां होती है, लेकिन ये तो एआई वाली मां लग रही है. एक और यूजर ने लिखा…परिवार के लिए चाहे इंसान हो या पक्षी. कुछ भी कर सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या कहने, बत्तख तो कमाऊ चोर निकली.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


1 वीजा से सऊदी, UAE और कुवैत समेत 6 देशों में घूम पाएंगे आप! भारतीयों को बड़ा फायदा

[ad_1]


यूरोप के शेंगेन वीजा सिस्टम की तरह ही खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सभी 6 देशों में भी जल्दी ही एक वीजा से घूमा जा सकेगा. जीसीसी इस साल सिंगल एकीकृत पर्यटक वीजा की टेस्टिंग शुरू करने जा रहा है. इसके बाद बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में घूमने के लिए अलग-अलग वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी. 

भारतीयों को सिंगल एकीकृत पर्यटक वीजा का सीधे तौर पर सबसे ज्यादा लाभ होगा, क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में लोग अरब के इन देशों में रोजगार और टूरिज्म के लिए जाते हैं. यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री और अमीरात पर्यटन परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने विश्व पर्यटन दिवस 2025 के दौरान इस पायलट परियोजना की पुष्टि की.

‘पायलट चरण के बाद पूरी तरह लागू किया जाएगा’
यूएई की न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम को दिए एक इंटरव्यू में अल मर्री ने कहा कि पायलट चरण के बाद इस वीजा सिस्टम को पूरी तरह लागू किया जाएगा. इसे जीसीसी ग्रैंड टूरिस्ट वीजा कहा जा रहा है. इस वीजा के आधिकारिक लॉन्च की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. एकीकृत जीसीसी पर्यटक वीजा याजीसीसी ग्रैंड टूरिस्ट वीजा यूरोप की शेंगेन वीजा प्रणाली पर आधारित है, जो यात्रियों को एक ही परमिट का उपयोग करके कई देशों में स्वतंत्र रूप से घूमने की सुविधा प्रदान करता है. 

बार-बार होने वाली कागजी कार्रवाई से मिलेगा छुटकारा 
यूएई सरकार का कहना है कि यह वीजा क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में रणनीतिक कदम है. यह खाड़ी क्षेत्र के एकल पर्यटन स्थल के रूप में सामूहिक आकर्षण को बढ़ाएगा. जीसीसी के देशों ने यह नीतिगत बदलाव ऐसे समय में किया है, जब इनकी कोशिश पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विस्तार की है. एकीकृत वीजा बार-बार होने वाली कागजी कार्रवाई और कई आवेदनों को खत्म कर देगा. 

अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने कहा है कि एकीकृत वीजा को औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. हालांकि इसके पूर्ण कार्यान्वयन की कोई निश्चित तारीख अभी नहीं दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने लगातार संकेत दिया है कि इसकी शुरुआत जल्द ही होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की बेंच की तरफ जूता फेंकने की कोशिश, CJI गवई बोले- मुझे ऐसी चीजों से कोई…

[ad_2]

कमाल की खोज! आ गया पानी में चलने वाला रोबोट, ऐसी टेक्नोलॉजी जिसे देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

[ad_1]


HydroSpread Robot: वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है जिसका नाम है HydroSpread जो पानी की सतह पर सीधे सॉफ्ट रोबोट बनाने की क्षमता देती है. यह खोज रोबोटिक्स, हेल्थकेयर और पर्यावरण निगरानी जैसी कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है. ज़रा सोचिए, एक पत्ती जितना छोटा रोबोट जो तालाब की सतह पर बिना डूबे बड़ी सहजता से चल रहा है बिल्कुल पानी पर दौड़ने वाले कीड़े (Water Strider) की तरह. आने वाले समय में ऐसे छोटे रोबोट पानी में प्रदूषण की निगरानी, सैम्पल इक्ठ्ठा करने या बाढ़ग्रस्त इलाकों में सर्वे करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं जहां इंसानों के लिए पहुंचना खतरनाक होता है.

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में हुई खोज

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस स्कूल में प्रोफेसर बाओक्सिंग ज़ू (Baoxing Xu) और उनकी टीम इस सपने को हकीकत में बदलने पर काम कर रही है. उनकी हालिया रिसर्च जो Science Advances जर्नल में प्रकाशित हुई है ने HydroSpread नामक निर्माण तकनीक को पेश किया है एक ऐसा प्रोसेस जो अब तक की पारंपरिक विधियों से बिल्कुल अलग है.

क्या है HydroSpread की खासियत

अब तक सॉफ्ट रोबोट के लिए बेहद पतली और लचीली फिल्में कांच जैसी ठोस सतहों पर तैयार की जाती थीं और बाद में पानी पर ट्रांसफर करनी पड़ती थीं. इस प्रक्रिया में परतें अक्सर फट जाती थीं या खराब हो जाती थीं.

HydroSpread ने इस जटिल प्रक्रिया को आसान बना दिया है. इसमें तरल पदार्थ (लिक्विड) को ही निर्माण सतह के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. पॉलिमर के छोटे-छोटे ड्रॉप्स अपने आप फैलकर बेहद पतली और समान परतें बना लेते हैं. इसके बाद एक लेज़र बीम की मदद से इन फिल्मों को सटीक पैटर्न जैसे सर्कल, स्ट्रिप्स, या यहां तक कि यूनिवर्सिटी का लोगो में काटा जा सकता है.

पानी पर चलने वाले सॉफ्ट रोबोट

शोधकर्ताओं ने इस तकनीक से दो कीट जैसे प्रोटोटाइप बनाए HydroFlexor, जो फिन जैसी हरकतों से पानी की सतह पर आगे बढ़ता है. HydroBuckler, जो पानी पर “टांगों को मोड़ते हुए” चलता है, ठीक पानी के कीटों की तरह. इन रोबोट्स को प्रयोगशाला में इन्फ्रारेड हीटर से ऊर्जा दी गई. जैसे-जैसे फिल्म गर्म हुई उसका ढांचा मुड़ा या झुका, जिससे यह तैरने या चलने लगी.

तापमान को कंट्रोल करके इन रोबोट्स की स्पीड और दिशा बदली जा सकती थी. भविष्य में इन्हें सूरज की रोशनी, मैग्नेटिक फील्ड या माइक्रो हीटर्स से कंट्रोल करने की संभावना है जिससे ये रोबोट पूरी तरह स्वायत्त (Autonomous) बन सकें.

भविष्य की दिशा

प्रोफेसर ज़ू के अनुसार, जब हम फिल्म को सीधे तरल पर बनाते हैं तो हमें एकदम स्मूद और सटीक प्लेटफॉर्म मिलता है. इससे डिवाइस ट्रांसफर करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और त्रुटि की संभावना बहुत कम हो जाती है.” यह तकनीक सिर्फ सॉफ्ट रोबोट्स तक सीमित नहीं है. HydroSpread के जरिए भविष्य में वेयरेबल मेडिकल सेंसर, फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स, और पर्यावरण निगरानी उपकरण बनाए जा सकते हैं जो नाजुक, टिकाऊ और हल्के हों, जहां पारंपरिक कठोर सामग्री बेअसर साबित होती है.

यह भी पढ़ें:

EMI पर फोन खरीदा? अब गलती से भी न चूकें किस्त नहीं तो लॉक हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए क्या है ये नया नियम

[ad_2]