Video: बेकाबू कार ने मचाया कोहराम, पेट्रोल पंप पर पलटी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

[ad_1]


America News: अमेरिका के नेब्रास्का से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेकाबू कार हाईवे पर जमकर कोहराम मचाती दिख रही है. यह घटना लिंकन काउंटी के एक पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसे रोक पाना नामुमकिन हो गया.

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी. तेज रफ्तार में दौड़ती यह कार अचानक फिसल गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पेट्रोल पंप में जा घुसी. कार सीधे एक खंभे से टकराई और फिर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा पूरी तरह टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस दौरान पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति अपनी गाड़ी साफ कर रहा था. पलटती कार उसकी ओर बढ़ी, लेकिन उसने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली. हालांकि, उसे हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ी दुर्घटना से वह बाल-बाल बच गया. वहीं, कार चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

घटना का पूरा वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार कार फिसलकर पेट्रोल पंप की ओर आती है और कुछ ही सेकंड में पलट जाती है. यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया.

मिलिए उस एक्ट्रेस से जिसने एक फिल्म करके छोड़ी इंडस्ट्री, शाहरुख खान से भी ज्यादा अमीर है पति

[ad_1]


एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेश से डेब्यू किया था. फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. गायत्री इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट रोल में थीं. फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था. वो रातों-रात स्टार बन गई थीं. शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया था. हालांकि, गायत्री ने इस फिल्म के बाद फिर कोई फिल्म नहीं की. स्वदेश उनकी पहली और आखिरी फिल्म रही. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. 

बता दें कि गायत्री जोशी ने 2005 में विकास ओबेरॉय संग शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी. कपल के दो बच्चे हैं. गायत्री अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. वो लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं दिखती हैं.

गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वो ओबेरॉय रियलिटी में इंफ्लुएंसियल पार्ट बन गई थीं. अब वो कंपनी की डायरेक्टर हैं. गायत्री ने विकास ओबेरॉय से शादी की. Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ 42,960 करोड़ है. वो इस लिस्ट में 58Th रैंक पर हैं. इसके अलावा वो इंडिया के टॉप रियल एस्टेट एंटरप्रन्योर में चौथे नंबर पर हैं. विकास ओबेरॉय रियलिटी में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

उनके सबसे पॉपुलर डेवलपमेंट में 360 वेस्ट अपार्टमेंट शामिल हैं. यहां एक फ्लैट की कीमत 400 करोड़ रुपये तक हो सकती है. यहां कई बॉलीवुड स्टार्स और टॉप बिजनेसमैन का घर है.

गायत्री के पति शाहरुख खान से भी ज्यादा अमीर हैं. Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये है. वहीं जूही चावला की नेटवर्थ 7,790 करोड़ है और ऋतिक रोशन की नेटवर्थ 2160 करोड़ रुपये है. वहीं करण जौहर की नेटवर्थ 1,880 करोड़ है और अमिताभ बच्चन एंड फैमिली की नेटवर्थ 1,630 करोड़ रुपये है. ये टॉप 5 अमीर बॉलीवुड सेलेब्स हैं.

 

[ad_2]

समंदर में होने वाला है कुछ बड़ा, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- PAK नेवी ने जारी कर दिया नोटमैर

[ad_1]


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है. अब पाकिस्तानी नौसेना ने एक नोटमैरैर (नोटिस टू मैरीनर) जारी किया है. नोटमैरैर को लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि पाक नेवी समंदर में कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, उनका कहना है कि नोटमैरैर अक्सर किसी एक्सरसाइज के लिए जारी किया जाता है, लेकिन जिस तरह भारत की तरफ से चेतावनी दी गई है कि आंतकवाद का साथ देना बंद नहीं किया तो नक्शे से मिटा देंगे तो हो सकता है कि कुछ बड़ा हो.

कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना ने नोटमैर जारी किया है और उसका मतलब ये है कि पाकिस्तान के समंदरों में कुछ बड़ा होने वाला है. उन्होंने कहा, ‘अक्सर हम देखते थे कि ये नोटमैर इंडिया जारी करता था. इंडिया कभी ये कहकर नोटमैर जारी कर देता था कि हम एयर एक्सरसाइज करने वाले हैं.’ 

मिसाइल दागने की तैयारी कर रही पाकिस्तानी सेना?
पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा, ‘बहुत सारे लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी नेवी ने जो नोटमैर जारी किया है, वो इसलिए किया क्योंकि वो मिसाइल फायर कर सकते हैं. हालांकि, मैंने डीजीपीआर नेवी का बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि हम कोई मिसाइल फायर नहीं करने वाले, हम सिर्फ रुटीन एक्सरसाइज करने जा रहे हैं. जब एक्सरसाइज होती है तो फायरिंग होती है और इतने बड़े पैमाने पर शिप मॉबिलाइज कर रहे होते हैं, तो उसका मतलब ही ये होता है कि पैगाम देना कि इसको गलत न समझा जाए इसलिए नोटमैर जारी किया जाता है.’

पाकिस्तान ने किया फतह-4 मिसाइल का परीक्षण
कमर चीमा ने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तान ने फतह 4 मिसाइल का भी टेस्ट किया है, बहुत सारे लोग पूछ रहे थे कि फतह-3 क्यों टेस्ट नहीं किया. उन्होंने कहा कि फतह सीरिज की विशेषता ये है कि जब भारत के ऊपर पाकिस्तान ने हमला किया था तो फतह-1 और फतह-2 की मिसाइल दागी गई थीं. उन्होंने बताया कि फतह-4 साढ़े सात सौ किलोमीटर मार करने वाली मिसाइल है तो आप समझ सकते हैं कि ये कितना महत्वपूर्ण है और इसकी क्या वैल्यू है.  हालांकि, पाकिस्तान की ये मिसाइलें भारत की ताकत के सामने नाकाम साबित हुई थीं.

पाकिस्तान की क्या है प्लानिंग?
कमर चीमा ने कहा कि फतह-4 का टेस्ट करना पाकिस्तान की तरफ से एक पैगाम है कि वो अब प्लान कर सकता है कि हम इंडियन टेरेटरी के अंदर अटैक करेंगे. पाकिस्तान क्यों नेवी को बिल्डअप कर रहा है, उसकी एक वजह ये है कि इंडियन डिफेंस मिनिस्टर ने कहा है कि हम नेवी का इस्तेमाल करेंगे, दूसरा उन्होंने बात की कि सर क्रीक का रास्ता कराची जाता है. ये कोई नॉर्मल चीज नहीं है. 

2 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज में एक सैन्य अड्डे से पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर सर क्रीक पर उसने कोई भी हिमाकत की तो उसका इतिहास और भूगोल दोनों बदल देंगे. उन्होंने कहा था, ‘भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और बीएसएफ मिलकर मुस्तैदी से कर रही है. अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तानी नेवी को लग रहा है कि इंडियंस कराची पर हमला करेंगे और पाकिस्तान भारत की इकोनॉमिक एसेट्स पर नजर रखेगा. वो उन रिफाइनरी पर हमला कर सकता है, जिनके जरिए एक्सपोर्ट हो रहा है और जिन पर अमेरिका पहले से बहुत अलर्ट हैं, जैसे जिनके जरिए रूस से तेल आ रहा है. वॉर गेम्स के अंदर ये सब चीजें डिस्कस होती हैं.’

कहां हमले करने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान?
उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने एक बयान जारी करके कहा था कि अब हम इंडिया के ईस्ट या इकोनॉमिक सेंटर्स पर हमला करेंगे. कमर चीमा ने बताया कि हम जब अपने फौजियों से बात करते हैं तो वो कहते हैं कि भारत अपने एयरक्राफ्ट कैरियर्स को बाहर लेकर नहीं आएगा क्योंकि पाकिस्तान क्या करेगा कि वह उनको नष्ट करेगा. उन्होंने कहा कि जब दो मुल्कों के बीच लड़ाई होती है तो वह एक-दूसरे की सबसे तगड़ी चीजों पर हमला करते हैं, जैसे भारत की सबसे मजबूत चीजें एस-400 और राफेल हैं. 

[ad_2]

Video: कोबरा ने होठों पर ली पप्पी! सांप को हाथ में पकड़ दिखा रहा था हीरोपंती, आ गया स्वाद

[ad_1]


Snake Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में सांप पकड़े हुए है और उसे चूमने की कोशिश कर रहा है. शुरू में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही पल बाद सांप पलटकर युवक के होंठ पर डस लेता है. ये नजारा इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं.

कैमरे के सामने हीरो बनने की कोशिश

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक शायद अपने दोस्तों के बीच खुद को बहादुर या निडर दिखाने की कोशिश कर रहा था. वो कैमरे के सामने सांप के साथ खेलता है और फिर उसे धीरे-धीरे अपने चेहरे के पास लाता है. जैसे ही वह सांप को होंठों पर चूमने की कोशिश करता है, सांप बिजली की तेजी से पलटकर उसे काट लेता है. युवक का चेहरा पलभर में दर्द से भर जाता है और लोग तुरंत उसे पीछे खींच लेते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं, जबकि कुछ ने कहा कि यह युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर सिर्फ सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश कर रहा था.

जानकारी के मुताबिक, घटना कहां की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद लोग वन विभाग और प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


Stock Market Update: शेयर मार्केट बना रॉकेट, सेंसेक्स 350 अंक तो वहीं निफ्टी 25160 के पार

[ad_1]


Indian Stock Market News: भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत तेज रही. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 93.83 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 81,883.95 पर ओपन हुआ. वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 इंडेक्स 7.65 अंक बढ़त के साथ 25,085.30 पर ट्रेड करते हुए शुरु हुआ.

मंगलवार को 9:30 बजे खबर लिखे जाने तक, बीएसई सेंसेक्स 81,921 और निफ्टी 50 25,114 अंक पर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था. बीएसई सेंसेक्स में बजाज फाइनेंश, पावरग्रिड, आईसीआईसी बैंक, टाटा स्टील हरे निशान पर ट्रेड कर रही थी, वहीं ऐक्सिस बैंक, टाटा मोर्टस, टीसीएस और ट्रेंट लाल निशान पर व्यापार कर रहे थे.

सुबह करीब 10:35 बजे बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की बढ़त के साथ 82,140 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 25,160 के पार चला गया था. 

कैसा रहा था सोमवार का कारोबारी दिन ? 

सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,790.12 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत की उछाल के साथ  25,077.65 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. शेयर बाजार का व्यवहार बुलिश था. शेयर खरीदी में तेजी देखी गई थी. 

सोमवार के कारोबारी सत्र में बैंकिग और आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली थी. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर में तेजी देखी गई थी. बैंकिग शेयरों में पिछले 5 कारोबारी दिन में 3 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी.  जिससे मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ था. साथ ही वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के कारण भी भारतीय शेयर मार्केट मजबूत हुआ था. रुपए की कीमतों में भी 5 पैसे का उछाल देखा गया था. जिससे शेयर मार्केट में दिन का कारोबार में उछाल देखने को मिली थी.

बीएसई इंडेक्स में टीसीएस, टेक महिन्द्रा, ऐक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इटरनल टॉप गेनर थे. वहीं टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, पावर ग्रिड और आईटीसी टॉप लूजर थे.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रॉड रोकने पर SEBI की बड़ी पहल, UPI पेमेंट से पहले, जानें असली ब्रोकर की पहचान

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला कारनामा! अब दिमाग से चलेंगे कंप्यूटर, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

[ad_1]


Brain to Power Computers: यह सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगता है लेकिन अब यह हकीकत बनता जा रहा है. दुनिया के कुछ चुनिंदा वैज्ञानिक ऐसे कंप्यूटर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जो जीवित कोशिकाओं (Living Cells) से चलेंगे. इसे कहा जाता है बायो कंप्यूटिंग (Biocomputing) की दुनिया.

स्विट्जरलैंड की नई खोज

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड के कुछ वैज्ञानिकों की एक टीम इस अनोखी तकनीक पर तेजी से काम कर रही है. उनका सपना है कि आने वाले समय में ऐसे डेटा सेंटर्स हों जो जीवित सर्वर (Living Servers) से बने हों जो AI की तरह सीख सकें लेकिन बहुत कम ऊर्जा में काम करें. इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं डॉ. फ्रेड जॉर्डन, जो FinalSpark लैब के सह-संस्थापक हैं. उनका मानना है कि यह तकनीक आने वाले समय में कंप्यूटिंग की परिभाषा ही बदल देगी.

क्या है Wetware?

जहां पारंपरिक कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर चलते हैं, वहीं यह नई तकनीक एक बिल्कुल अलग सिद्धांत पर काम करती है, जिसे वैज्ञानिकों ने नाम दिया है Wetware. इस प्रोसेस में मानव त्वचा से प्राप्त स्टेम सेल्स से न्यूरॉन्स (Neurons) विकसित किए जाते हैं जिन्हें बाद में ऑर्गनॉइड्स (Organoids) के रूप में उगाया जाता है. ये छोटे-छोटे न्यूरॉन क्लस्टर्स इलेक्ट्रोड्स से जोड़े जाते हैं ताकि उन्हें मिनी-कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सके.

FinalSpark की सेलुलर बायोलॉजिस्ट डॉ. फ्लोरा ब्रोज़ी बताती हैं कि ये छोटे-छोटे सफेद गोले असल में मिनी मानव मस्तिष्क हैं जिन्हें स्टेम सेल्स से विकसित किया गया है. ये पूरी तरह जीवित होते हैं हालांकि मानव दिमाग जितने जटिल नहीं.

कई महीनों की प्रक्रिया के बाद जब ये ऑर्गनॉइड्स तैयार हो जाते हैं, तब इन्हें इलेक्ट्रोड्स से जोड़ा जाता है और साधारण कीबोर्ड कमांड्स के जरिए उनकी प्रतिक्रिया जांची जाती है. जब किसी कुंजी को दबाया जाता है तो इलेक्ट्रोड्स के ज़रिए विद्युत संकेत भेजे जाते हैं और अगर प्रयोग सफल होता है तो कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्रेन वेव जैसी गतिविधि दिखाई देती है.

सीखने की दिशा में पहला कदम

डॉ. जॉर्डन बताते हैं कि यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है. इन ऑर्गनॉइड्स पर विद्युत उत्तेजना (Electrical Stimulation) देने से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि क्या वे सीखने या प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित कर सकते हैं.

उनके अनुसार, “AI की तरह ही हम इन न्यूरॉन्स को इनपुट और आउटपुट देने का अभ्यास करा रहे हैं जैसे बिल्ली की तस्वीर दिखाकर यह पहचानना कि यह बिल्ली है या नहीं.”

साधारण कंप्यूटर को सिर्फ बिजली की ज़रूरत होती है लेकिन बायो-कंप्यूटर को जीवन बनाए रखने के लिए पोषण चाहिए. इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर साइमन शुल्ज़ के अनुसार, “मानव मस्तिष्क में रक्त वाहिकाएं होती हैं जो पोषक तत्व पहुंचाती हैं, लेकिन ऑर्गनॉइड्स में ऐसा तंत्र नहीं है. यही सबसे बड़ी वैज्ञानिक चुनौती है.”

फिलहाल FinalSpark के बनाए मिनी ब्रेन्स चार महीने तक जीवित रह सकते हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि मरने से ठीक पहले इनमें अचानक तेज विद्युत गतिविधि दर्ज की जाती है बिल्कुल वैसे ही जैसे इंसानों में मृत्यु से पहले दिल और दिमाग की गति बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें:

कितना तेज चल रहा आपका इंटरनेट? जानिए कैसे करते हैं स्पीड टेस्ट

[ad_2]

IND vs AUS मैच में इस भारतीय महिला क्रिकेटर को मिलेगा रोहित, कोहली वाला सम्मान, जानिए पूरी खबर

[ad_1]


महिला क्रिकेट में मिताली राज एक बड़ा नाम है, जिन्होंने अपने योगदान से टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उन्हें आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के बीच एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में 2 स्टैंड को भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान कप्तान मिताली राज और आंध्र की खिलाड़ी रवि कल्पना के नाम पर करने का फैसला लिया है.

मिताली राज और रवि कल्पना को कब मिलेगा सम्मान?

मिताली और कल्पना को ये सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट मैच के दौरान मिलेगा. ये टीम इंडिया का आईसीसी विश्व कप 2025 में चौथा मुकाबला होगा, जो 12 अक्टूबर को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

पहली बार है जब एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में महिला क्रिकेटर्स को इस तरह का सम्मान मिलने जा रहा है. मिताली राज को भारतीय महिला टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का श्रेय दिया जाता है. वह दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं. रवि कल्पना की बात करें तो वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से राज्य स्तर से नेशनल टीम का सफर तय किया, उनका क्रिकेट सफर अन्य युवा लड़कियों के लिए प्रेरणादायक है.

मिताली राज का क्रिकेट करियर

42 वर्षीय मिताली राज ने 1999 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने 2022 में अपना आखिरी मैच खेला, उनका करियर 23 साल का रहा. मिताली 200 से अधिक वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं. वह 6 अलग-अलग वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2 बार (2005, 2017) वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची. टेस्ट फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाली मिताली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. 

मिताली ने 232 वनडे मैचों में 50.68 की एवरेज से 7805 रन बनाए, इसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं. 89 टी20 में उन्होंने 2364 रन बनाए, इस फॉर्मेट में उन्होंने 17 अर्धशतकीय पारियां खेली. अपने करियर में मिताली ने 12 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 43.68 की एवरेज से 699 रन बनाए, इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए.

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन का ये महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो दर्शाता है कि खेल में महिलाओं के योगदान को भी महत्व दिया जा रहा है. अभी आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 की बात करें तो अपने शुरूआती दोनों मैच जीतकर भारतीय महिला टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर है.

[ad_2]

इस करवा चौथ बिना ज्यादा खर्च किए वाइफ को दें स्पेशल गिफ्ट्स, ये हैं परफेक्ट सरप्राइज आइडियाज

[ad_1]


करवा चौथ का त्योहार भारत में पति-पत्नी के प्यार और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. यह दिन हर शादीशुदा कपल के लिए खास होता है, लेकिन खासतौर पर पत्नियां इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दिनभर बिना खाए-पिए व्रत रखती हैं. जब शाम को चांद निकलता है और पत्नी उसे देखकर व्रत खोलती हैं, साथ ही इस दिन पति अपनी पत्नी को  प्यार भरे गिफ्ट्स भी देते हैं. ऐ

से में अगर आप भी इस करवा चौथ 2025 पर अपनी पत्नी को कुछ खास महसूस कराना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगे गिफ्ट्स खरीदें. आप कुछ परफेक्ट सरप्राइज आइडियाज की मदद से बजट में अच्छे गिफ्ट्स खरीदे सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्यारे, सस्ते और दिल को छू जाने वाले गिफ्ट आइडियाज बताते हैं, जो आपके बजट में भी होंगे और आपकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान भी लाएंगे. 

1. चॉकलेट बॉक्स या हैंडमेड कार्ड –अगर आपकी पत्नी को चॉकलेट्स पसंद हैं, तो आप एक सुंदर सा चॉकलेट बॉक्स बनवा सकते हैं या फिर खुद अपनी क्रिएटिविटी से तैयार कर सकते हैं. साथ ही एक हाथ से बना कार्ड जिसमें आपने अपने दिल की बातें लिखी हों. ये तो गिफ्ट छोटा जरूर होगा लेकिन इमोशन्स से भरा हुआ होगा.अगर आप चाहें तो कार्ड में कुछ पुरानी यादों का जिक्र करें, जो आप दोनों ने साथ बिताईं, इससे आपकी पत्नी खुद को और भी खास महसूस करेगी. 

2. पसंदीदा परफ्यूम – परफ्यूम एक ऐसा गिफ्ट है जो जब भी यूज किया जाए, किसी खास की याद दिलाता है. अगर आपको पता है कि आपकी पत्नी को कौन-सी खुशबू पसंद है, तो उसे वही परफ्यूम इस करवा चौथ पर गिफ्ट करें. यह गिफ्ट न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि यह आपके गहरे रिश्ते और समझदारी को भी दिखाता है और जब भी वो परफ्यूम लगाएंगी, तो उनके चेहरे पर आपकी याद के साथ एक मीठी सी मुस्कान जरूर होगी. 

3. स्पेशल नोट्स के साथ एक सरप्राइज बॉक्स – एक छोटा सा गिफ्ट बॉक्स बनाएं जिसमें आप छोटे-छोटे लव नोट्स रखें, साथ में कुछ मिठाइयां, छोटी ज्वेलरी या मिनी परफ्यूम भी डाल सकते हैं. इस तरह का सरप्राइज बॉक्स आपके प्यार को शब्दों और गिफ्ट्स दोनों के ज़रिए जताता है. 

4. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी – महिलाओं को सजने-संवरने का बहुत शौक होता है, और अगर आप अपनी पत्नी को कोई प्यारा-सा ईयररिंग्स, कंगन या पायल गिफ्ट करें, तो वो इसे जरूर पसंद करेंगी. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इन दिनों फैशन में भी है और बहुत बजट-फ्रेंडली भी होती है. आप 500 से 1000 के बीच खूबसूरत पीस खरीद सकते हैं, जो खास मौकों पर पहनने के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा. 

5. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स – अगर आप थोड़े और क्रिएटिव बनना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स जैसे फोटो फ्रेम, मग्स, कुशन या कीचेन पर आप दोनों की फोटो के साथ एक छोटा सा मैसेज भी छपवा सकते हैं. ये चीजें भी काफी बजट में होती हैं और हमेशा के लिए एक खूबसूरत याद बन जाती हैं. 

यह भी पढ़ें Karva Chauth 2025: करवाचौथ पर पहननी है लाल साड़ी तो आलिया भट्ट वाले लुक आएंगे काम, कसम से आग लगा देंगी आप

[ad_2]

स्कूल से बंक मार इश्क लड़ा रहे थे नवाब साहब! गली वालों ने ऐसा बनाया भूत कि भागते फिरे

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और हंसते-हंसते लोटपोट भी. हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक स्कूली लड़का-लड़की क्लास से बंक मारकर गली में इश्क फरमाते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ लड़की की एक सहेली भी मौजूद है, लेकिन कहानी का असली ट्विस्ट तब आता है जब गली के लोग ऊपर से यह पूरा नजारा देखते हुए अचानक उन्हें सबक सिखाने का तरीका निकाल लेते हैं. इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और हर कोई इस मजेदार वाकये पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.

स्कूल से बंक मारकर गली में इश्क लड़ा रहे थे लड़का लड़की

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में ही एक सुनसान गली में खड़े होकर इश्क लड़ाने लगते हैं. पहले तो लड़का लड़की को गले लगाता है. इसके बाद वो अचानक उसे गोद में उठाकर गोल गोल घुमाने लगता है जैसे किसी फिल्मी सीन की नकल कर रहा हो. इस दौरान लड़की भी खिलखिलाकर हंसती है और उसकी सहेली मोबाइल से आसपास का माहौल देखती रहती है. दोनों की नजदीकियां बढ़ती जाती हैं और फिर लड़का लड़की को अपने स्कूटर पर बैठाता है. यहीं पर वो और करीब आने की कोशिश करता है, लेकिन तभी ऊपर से देखने वाले पड़ोसी खेल बिगाड़ देते हैं.

मोहल्ले वालों ने फिर ऐसे सिखाया सबक कि भाग खड़े हुए

दरअसल, जैसे ही दोनों गली में रोमांस की हद पार करने लगते हैं, ऊपर बालकनी में खड़े एक शख्स को यह सब नागवार गुजरता है. वो तुरंत बाल्टी भर पानी उठाता है और बिना देर किए सीधे उन पर उंडेल देता है. अचानक पानी की बौछार पड़ते ही लड़का और लड़की हक्के-बक्के रह जाते हैं और तुरंत वहां से भाग खड़े होते हैं. इस दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. वहीं जिसने ये वीडियो बनाया उसने पूरा वाकया कैमरे में कैद कर लिया और अब यही क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को Amrita mishra नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर हमारे मोहल्ले में ये सब हो रहा होता तो पीट दिए जाते अब तक. एक और यूजर ने लिखा…पानी बर्फ वाला डालना था, तब मजा आता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या सबक सिखाया है, मजा आ गया सीन देखकर.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स


राजस्थान में फिर बजेगा देशभक्ति का बिगुल, 29 अक्टूबर से शुरू होगी तीसरी इंडियन आर्मी भर्ती रैली

[ad_1]

यह मौका उन युवाओं के लिए है जो भारतीय सेना में शामिल होकर अपने जीवन को अनुशासन, साहस और गर्व से भरना चाहते हैं. यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की रक्षा में योगदान देने का अवसर है.

यह मौका उन युवाओं के लिए है जो भारतीय सेना में शामिल होकर अपने जीवन को अनुशासन, साहस और गर्व से भरना चाहते हैं. यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की रक्षा में योगदान देने का अवसर है.

इस भर्ती रैली में राजस्थान के 18 जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे - ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर.

इस भर्ती रैली में राजस्थान के 18 जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे – ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर.

इस रैली में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 में उपस्थित हुए थे और जिनका नाम इस भर्ती रैली के लिए शॉर्टलिस्ट में आया है. भर्ती की श्रेणियां हैं - अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास).

इस रैली में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 में उपस्थित हुए थे और जिनका नाम इस भर्ती रैली के लिए शॉर्टलिस्ट में आया है. भर्ती की श्रेणियां हैं – अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास).

सेना भर्ती रैली का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT). इसमें युवाओं की शारीरिक क्षमता, ताकत और सहनशक्ति की जांच की जाती है.

सेना भर्ती रैली का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT). इसमें युवाओं की शारीरिक क्षमता, ताकत और सहनशक्ति की जांच की जाती है.

सबसे पहले दौड़ का चरण होता है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. जो उम्मीदवार यह दूरी 5 मिनट 30 सेकंड से पहले पूरी करते हैं, उन्हें सबसे अधिक अंक मिलते हैं. समय के बढ़ने के साथ अंक घटते जाते हैं. यानी जितनी तेज़ दौड़ेंगे, उतने ज्यादा अंक मिलेंगे.

सबसे पहले दौड़ का चरण होता है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. जो उम्मीदवार यह दूरी 5 मिनट 30 सेकंड से पहले पूरी करते हैं, उन्हें सबसे अधिक अंक मिलते हैं. समय के बढ़ने के साथ अंक घटते जाते हैं. यानी जितनी तेज़ दौड़ेंगे, उतने ज्यादा अंक मिलेंगे.

इसके बाद पुल-अप्स की परीक्षा होती है. 10 या उससे अधिक पुल-अप्स करने वाले उम्मीदवारों को सर्वोच्च अंक मिलते हैं, जबकि कम पुल-अप्स पर अंक कम होते जाते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को जिग-जैग बैलेंस टेस्ट और 9 फीट चौड़ी खाई पार करने की परीक्षा भी देनी होती है. इन दोनों में क्वालीफाई करना आवश्यक है, हालांकि इनके लिए कोई अंक नहीं दिए जाते.

इसके बाद पुल-अप्स की परीक्षा होती है. 10 या उससे अधिक पुल-अप्स करने वाले उम्मीदवारों को सर्वोच्च अंक मिलते हैं, जबकि कम पुल-अप्स पर अंक कम होते जाते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को जिग-जैग बैलेंस टेस्ट और 9 फीट चौड़ी खाई पार करने की परीक्षा भी देनी होती है. इन दोनों में क्वालीफाई करना आवश्यक है, हालांकि इनके लिए कोई अंक नहीं दिए जाते.

Published at : 07 Oct 2025 08:05 AM (IST)

[ad_2]