सिमी गरेवाल की जवानी की 10 तस्वीरें, खूबसूरती पर रतन टाटा भी हो गए थे फिदा

[ad_1]

समंदर में भारत के खिलाफ कौन सी साजिश रच रही PAK नेवी? पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- अब पानी में होगी जंग, भारत के अंदर जाकर...

समंदर में भारत के खिलाफ कौन सी साजिश रच रही PAK नेवी? पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- अब पानी में होगी जंग, भारत के अंदर जाकर…

[ad_2]

Whatsapp बना देगा मालामाल! इन 5 तरीकों से हर महीने होगी मोटी कमाई

[ad_1]


WhatsApp: आज के डिजिटल युग में WhatsApp सिर्फ चैटिंग या स्टेटस अपडेट करने का जरिया नहीं रहा बल्कि अब यह कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो हर महीने हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक की आय संभव है. आइए जानते हैं ऐसे 5 स्मार्ट तरीके जिनसे WhatsApp आपकी जेब भर सकता है.

WhatsApp Business से करें ऑनलाइन बिक्री

अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट या सर्विस है चाहे वह कपड़े हों, ज्वेलरी, हैंडमेड सामान या डिजिटल सर्विस तो आप WhatsApp Business App के ज़रिए अपनी छोटी ऑनलाइन दुकान खोल सकते हैं. इसमें कैटलॉग फीचर मिलता है जिसमें आप अपने प्रोडक्ट की फोटो, प्राइस और डिटेल डाल सकते हैं. ग्राहक सीधे WhatsApp पर ही ऑर्डर कर सकते हैं. इससे बिना वेबसाइट के भी आप अपना बिजनेस चला सकते हैं.

Affiliate Marketing से कमाएं कमीशन

Amazon, Flipkart और Meesho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आजकल अफिलिएट प्रोग्राम काफी लोकप्रिय हैं. इसमें आप उनके प्रोडक्ट्स के लिंक WhatsApp ग्रुप या कॉन्टैक्ट्स को भेजते हैं. जब कोई उस लिंक से खरीदारी करता है तो आपको कमीशन मिलता है. सही नेटवर्क और प्रोडक्ट चयन से आप हर महीने हजारों रुपये तक कमा सकते हैं.

Freelancing और Promotion का आसान जरिया

अगर आप किसी फ्रीलांस सर्विस जैसे कंटेंट राइटिंग, डिजाइनिंग, मार्केटिंग या सोशल मीडिया हैंडलिंग का काम करते हैं तो WhatsApp आपके लिए एक प्रमोशनल टूल बन सकता है. आप अपने ग्रुप्स, ब्रॉडकास्ट लिस्ट या स्टेटस के जरिए अपने काम का प्रचार कर सकते हैं. कई क्लाइंट्स WhatsApp पर ही संपर्क करते हैं जिससे डीलिंग तेज़ और भरोसेमंद होती है.

WhatsApp Channel से बनाएं ऑडियंस और कमाई का जरिया

हाल ही में लॉन्च हुए WhatsApp Channels अब कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका हैं. अगर आपके पास कोई खास जानकारी या स्किल है जैसे टेक न्यूज, मोटिवेशन, एजुकेशन या फैशन तो आप चैनल बनाकर ऑडियंस जोड़ सकते हैं. जब फॉलोअर्स बढ़ते हैं तो ब्रांड प्रमोशन, पेड पार्टनरशिप और एफिलिएट लिंक से अच्छी कमाई होने लगती है.

कस्टमर सपोर्ट या सर्विस हैंडलिंग से नौकरी जैसी आय

कई छोटे और बड़े बिजनेस अब अपने कस्टमर सपोर्ट सिस्टम को WhatsApp पर शिफ्ट कर रहे हैं. अगर आपके पास कम्युनिकेशन स्किल्स हैं तो आप घर बैठे WhatsApp कस्टमर सपोर्ट एजेंट की तरह काम कर सकते हैं. कई कंपनियां ऐसी पार्ट-टाइम नौकरियाँ देती हैं जिनमें आपको केवल चैट पर कस्टमर की मदद करनी होती है और इसके बदले हर महीने तय वेतन या इंसेंटिव मिलता है.

यह भी पढ़ें:

Instagram पर 1 मिलियन व्यूज होने पर कितने पैसे देती है Meta? जानकर उड़ जाएंगे होश

[ad_2]

Video: हर जगह मस्ती ठीक नहीं! गेट पर लटकी युवती, खंभे से टकराई, 2 सेकंड में खेल खत्म

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक नए-नए स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं. आए दिन रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान दांव पर लगा देते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवती चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी हुई है, जबकि उसके साथी ने उसे पकड़ा हुआ है. वो ऐसा करते हुए रील बनावा रही होती है, लेकिन ये रील जानलेवा हो जाएगी इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था. 

देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो

वीडियो में देखा गया युवती ट्रेन के गेट पर आधे से ज्यादा लटकी हुई थी और उसका हाथ किसी ने पकड़ा हुआ था, ताकि वो गिरे नहीं. युवती बड़े ही मजे से रील बनवा रही होती है, लेकिन अचानक युवती एक खंभे से टकरा जाती है, जिसके चलते उसका हाथ छुट जाता है और वह नीचे गिर जाती है.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती कितनी बुरी तरह से खंभे से टकराती है और अचानक नीचे गिर जाती है. वीडियो में देखा गया कि युवती कितनी ऊपर से नीचे गिरती है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में युवती की जान बचती है या नहीं, लेकिन इस घटना में युवती का साथ देने वालों की भी उतनी ही गलती है, जितनी की युवती की थी. उन्हें ऐसा करने से युवती को रोकना चाहिए था.

लोगों ने युवती की लापरवाही पर सवाल उठाए

वीडियो को देखकर ही साफ पता चल रहा है कि ये घटना कितनी दर्दनाक और खतरनाक थी.एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी को जोखिम में डाल सकती है, जैसा कि वीडियो में साफ देखा गया है कि युवती का रील बनाना कितना खतरनाक साबित हुआ.

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे युवती की बेवकूफी बताई. लोगों ने कहा कि इस तरह कि हरकत करना समाज में गलत संदेश देना है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 


IPO Alert: LG Electronics India Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|

[ad_1]

[ad_2]

‘ट्रंप को जरूर नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, अगर वो…’, ताइवान के राष्ट्रपति ने रखी शर्त

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने को लेकर ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते का बड़ा बयान आया है. उन्होंने एक अमेरिकी रेडियो शो और पॉडकास्ट में कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चीन को ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग छोड़ने के लिए मना सकें तो उन्हें नोबेल प्राइज मिलना चाहिए. 

ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा कि औपचारिक संबंधों की अनुपस्थिति के बावजूद अमेरिका चीन पर ताइवान के दावे के खिलाफ है और वो ताइवान का सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समर्थक है, लेकिन जब से ट्रंप ने पदभार संभाला है उन्होंने किसी भी नए हथियार के सौदे को लेकर उनके साथ कोई घोषणा नहीं की है.

दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मिल सकते हैं ट्रंप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के नेताओं की बैठक में शी जिनपिंग से मिल सकते हैं. लाई ने इस हफ़्ते द क्ले ट्रैविस एंड बक सेक्सटन शो में ट्रंप की अगस्त में की गई टिप्पणियों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शी जिनपिंग ने उनसे कहा है कि जब तक वह अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, चीन ताइवान पर आक्रमण नहीं करेगा.

ट्रंप को कब मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
लाई ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन मिलता रहेगा. अगर राष्ट्रपति ट्रंप शी जिनपिंग को ताइवान के ख़िलाफ़ किसी भी सैन्य आक्रमण को हमेशा के लिए छोड़ने के लिए राज़ी कर लें तो राष्ट्रपति ट्रंप निस्संदेह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता होंगे. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप खुद कई मौकों पर कह चुके हैं कि उन्हें अब नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कई देशों की न सिर्फ जंगें रुकवाई हैं बल्कि उनके बीच शांति समझौता भी कराया है. इस साल के पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे में की जाएगी.

ताइवान को लेकर स्पष्ट नहीं है अमेरिकी नीति
राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां सिर्फ ताइवान के लिए ही चुनौती नहीं हैं. ये ताइवान पर कब्ज़ा करने से कहीं आगे तक फैली हुई है. एक बार ताइवान पर कब्ज़ा हो जाने के बाद चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका से मुकाबला करने के लिए और मजबूत हो जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और कमजोर हो जाएगी.

अमेरिका ताइवान को अपनी रक्षा करने के लिए हथियार और अन्य जरूरी सामग्री देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है. इसके बावजूद अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका सैन्य जवाब देगा या नहीं. चीन लाई को अलगाववादी मानता है और बार-बार उनकी बातचीत की पेशकश को भी ठुकरा चुका है.

ये भी पढ़ें 

कौन है राकेश किशोर, जिसने सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर की जूता फेंकने की कोशिश? जानिए क्यों बिगड़ी बात

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 8 अक्टूबर 2025, बुध की कृपा से कौन पाएगा भाग्य का साथ? जानिए कल का राशिफल

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: 8 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे. आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. पत्नी में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ.

वृषभ राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माँ लक्ष्मी के आगे दीपक जलाएँ.

मिथुन राशि

आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें. परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: तुलसी माता को जल अर्पित करें.

कर्क राशि

आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है. न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: चावल का दान करें.

सिंह राशि

आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. परिवार और कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा. यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग चल रही है तो उसका शुभारंभ कर सकते हैं. सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा. परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. वाहन सावधानी से चलाएँ. परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्य की अधिकता से शारीरिक थकावट रहेगी. पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएँ.

वृश्चिक राशि

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं. आप किसी पुराने विवाद में फिर फंस सकते हैं. नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है, लेकिन साझेदारी में सावधानी बरतें.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: जल में गुड़ डालकर सूर्य को अर्पित करें.

धनु राशि

आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. मौसमी बीमारियों से पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग हैं. बड़ी डील या लेनदेन से आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.

मकर राशि

आज माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा. पत्नी परिवार के लिए बड़ा निर्णय लेने का दबाव डाल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है.

  • शुभ अंक: 10
  • शुभ रंग: भूरा
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ.

कुंभ राशि

आज व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें. कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यात्रा के योग हैं. पत्नी और बच्चों के साथ नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं.

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएँ.

मीन राशि

आज परिवार में कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकता है. काम की अधिकता से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. पत्नी से विवाद हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है. वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें.

  • शुभ अंक: 12
  • शुभ रंग: बैंगनी
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

41 वर्षीय रॉस टेलर ने रिटायरमेंट से की वापसी, लेकिन जापान-मलेशिया के आगे भी रहे फ्लॉप

[ad_1]


रॉस टेलर क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम है, जो न्यूजीलैंड के लिए कई सालों तक खेले और कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे. लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट के फैसले से यू-टर्न लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. 41 साल के टेलर न्यूजीलैंड के लिए नहीं बल्कि सामोआ देश के लिए खेल रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी अच्छी नहीं रही.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर से पहले वार्म-अप मैचों में रॉस टेलर ने 2 मैच खेले और दोनों में फ्लॉप रहे. सामोआ देश का नाम शायद ही भारत में किसी ने पहले सुना हो, लेकिन टेलर जैसे बड़े खिलाड़ी के इस टीम में जाने से लोग इसे जानने लगे हैं. हालांकि जितना बड़ा नाम टेलर का है, उससे उनकी धांसू वापसी की उम्मीद थी लेकिन अभी तो ऐसा नहीं दिखा.

जापान के खिलाफ वार्म-अप मैच में उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए, वो भी 10 गेंदों में. वहीं मलेशिया के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश रहा, इस टीम के खिलाफ रॉस टेलर ने 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए.

बेशक रॉस टेलर क्रिकेट जगत में बड़ा नाम है, अच्छे अच्छे गेंदबाजों को उन्हें आउट करने में पसीने छूट जाया करते थे लेकिन 41 साल की उम्र में उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी और वैसा ही प्रदर्शन करना मुश्किल नजर आ रहा है. टेलर एक बड़े खिलाड़ी हैं, इस वजह से फैंस को उम्मीद भी है किए क्वालीफायर के मुख्य मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

सामोआ का ग्रुप स्टेज में पहला मैच ओमान के साथ है. ये मैच भारत के समयनुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. इसके बाद टीम का अगला मैच 9 अक्टूबर को पीएनजी (पापुआ न्यू गिनी) के खिलाफ है.

रॉस टेलर का इंटरनेशनल करियर

41 वर्षीय रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 16 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 7683, 8607 और 1909 रन बनाए. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 शतक (19 टेस्ट और 21 वनडे में) लगाए. 

[ad_2]

Arattai App बनाकर चर्चा में आए जोहो कॉरपोरेशन के श्रीधर वेम्बू, जानें इनके पास कौन-कौन सी डिग्र

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है एक भारतीय ऐप अराटाई (Arattai). पिछले कुछ दिनों में यह ऐप इतनी तेजी से लोकप्रिय हुआ है कि लोग इसे भारत का व्हाट्सएप कहने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन व्यक्ति है जिसने इस ऐप को बनाया और वह कितने पढ़े-लिखे हैं, आइए जानते हैं.

अराटाई ऐप के पीछे जोहो (Zoho) कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू हैं. श्रीधर वेम्बू का जन्म 1968 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में हुआ था. बचपन से ही वे पढ़ाई में होशियार थे. उन्होंने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और फिर अमेरिका जाकर प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की.

भारत लौटने का फैसला

श्रीधर ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका की बड़ी कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) से की, जहां वे वायरलेस तकनीक पर काम करते थे. लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने विदेश की आरामदायक जिंदगी छोड़ भारत लौटने का फैसला किया. यह कदम उस समय बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि बहुत से लोग वहां बसना चाहते थे, लेकिन श्रीधर ने देश के लिए काम करने की ठानी.

गांव में बनाया ऑफिस

अमेरिका से लौटने के बाद उन्होंने बेंगलुरू या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में नहीं, बल्कि तमिलनाडु के तेनकासी जिले के एक छोटे से गांव में अपना ऑफिस बनाया. आज भी वे साइकिल से ऑफिस जाते हैं और गांव के युवाओं को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग देते हैं. उनका मानना है कि विश्व स्तरीय तकनीक केवल शहरों में नहीं, बल्कि गांवों में भी विकसित हो सकती है, अगर वहां के युवाओं को मौका दिया जाए.

इस नाम से शुरू की कंपनी?

वर्ष 1996 में श्रीधर वेम्बू ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर एडवेंटनेट नाम की कंपनी शुरू की, जो आगे चलकर जोहो कॉरपोरेशन (Zoho Corporation) बनी. इसका उद्देश्य था — एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी बनाना जो दुनिया से प्रतिस्पर्धा कर सके. साल 2021 में, जोहो ने एक और बड़ी पहल की और लॉन्च किया अराटाई (Arattai) नाम का मैसेजिंग ऐप.

भारत का अपना व्हाट्सएप

हाल ही में जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अराटाई ऐप को समर्थन दिया और लोगों से स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने की अपील की. रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ तीन दिनों में इस ऐप के रोजाना साइन-अप 3,000 से बढ़कर 3,50,000 तक पहुंच गए. लोगों ने इसे “मेड इन इंडिया व्हाट्सएप” कहकर अपनाना शुरू कर दिया. फोर्ब्स इंडिया की 2024 की लिस्ट में वे भारत के 39वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति 5.85 बिलियन डॉलर यानी करीब 51,900 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2021 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चालान कटना है कट जाए, गुटखा नहीं थूकूंगा… बिना हेलमेट पुलिस ने रोका, मुंह में भरे रहा पीक

[ad_1]


आजकल का दौर ऐसा है जहां कुछ भी, कभी भी वायरल हो सकता है. इंटरनेट की दुनिया में एक छोटी सी हरकत, एक मजेदार डायलॉग या किसी का यूनिक अंदाज लाखों लोगों का दिल जीत सकता है. कभी कोई डांसिंग अंकल ट्रेंड में आ जाते हैं, तो कभी कोई बच्चा अपने भोलेपन से इंटरनेट सेंसेशन बन जाता है. इसी तरह हाल ही में एक वीडियो वायरल हो गया है, जो न सिर्फ फनी है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देता है कि किसी के लिए गुटखा जैसी चीज भी इतनी जरूरी कैसे हो सकती है. ये वीडियो तेजी से पूरे सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. इस वीडियो के एक्स पर @mktyaggi नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और कैप्शन लिखा है कि चालान कटता हो तो कट जाए, पर यूपी का लौंडा गुटखा नहीं थूकेगा. 

क्या है वायरल वीडियो
वीडियो में एक आदमी हाईवे से आता दिखता है जो उत्तर प्रदेश से बताया जा रहा है. ये आदमी बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहा था, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया. अब आमतौर पर जब पुलिस रोके, तो कोई भी इंसान घबरा जाता है, हाथ-पैर कांपने लगते हैं, लेकिन ये जनाब तो अलग ही लेवल के निकले. पुलिस ने जब इनकी स्कूटी रोकी, तो उसके मुंह में पहले से गुटखा भरा हुआ था. आमतौर पर लोग डर के मारे या सम्मान में मुंह से गुटखा थूक देते हैं या साफ-साफ बोलने की कोशिश करते हैं.

वीडियो में इस आदमी को रोका गया और पुलिस वाले ने बोला कि क्या है ये, तो इस आदमी ने बस इशारे में हेलमेट दिखा दिया और फिर गुटखा खाते हुए ही बोला कि गुटखा खा रहे थे इसलिए हेलमेट नहीं पहना था, तभी पुलिस वाला कहता है कि अगर गुटखा ही खाना है तो गाड़ी मत चलाओ, साथ ही पुलिस वाला यह भी कहता है कि गुटखा जरूरी है या हेलमेट जरूरी है, जिसके जवाब में आदमी कहता है यहीं पास में रहते हैं, तभी पुलिस वाला कहता है कि अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है बस गुटके से प्यार हो रहा है. इसके बाद ये वीडियो हर जगह वायरल हो गया है, इसे देख कर हर कोई इस आदमी के लिए कह रहा है कि चालान कटना है तो कट जाए, लेकिन गुटखा नहीं थूकूंगा. 

सोशल मीडिया पर कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा यूपी का ब्रूस ली निकला ये भाई, तो दूसरे ने कहा ये बंदा थूक नहीं रहा, लेकिन इंटरनेट पर आग जरूर लगा रहा है. वहीं कोई बोला कि गुटखा कंपनी को इसे ब्रांड एंबेसडर बना देना चाहिए.  वहीं मुंह में गुटखे के साथ बोलना और पुलिस के सामने बिना किसी डर के खड़े रहना, यह सब देख कर हर कोई हैरान भी हुआ और हंसी से लोटपोट भी हो गया है. 

यह भी पढ़ें Video: कोबरा ने होठों पर ली पप्पी! सांप को हाथ में पकड़ दिखा रहा था हीरोपंती, आ गया स्वाद, देखें वीडियो


अब अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, ChatGPT में ही मिल जाएंगी Spotify और Canva जैसी ऐप्स

[ad_1]


OpenAI ने अपने ChatGPT चैटबॉट में बड़ा बदलाव किया है. अब यूजर्स को अपनी फेवरेट ऐप्स अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी और वो सीधे चैटबॉट से इन्हें एक्सेस कर सकेंगे. कंपनी ने बताया कि उसने ChatGPT में स्पॉटिफाई, केन्वा, कोर्सेरा, फिग्मा और जिलो समेत कई ऐप्स को इंटीग्रेट किया है और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए इन्हें एक्सेस किया जा सकता है. OpenAI ने अपने DevDay इवेंट के दौरान इसका ऐलान किया है. यह अपडेट कंपनी की Apps SDK पर बेस्ड है, जिसके जरिए डेवलपर्स थर्ड-पार्टी ऐप्स को चैटजीपीटी में इंटीग्रेट कर सकते हैं. 

अब चैटजीपीटी बन गया और ज्यादा यूजफुल

इस इंटीग्रेशन के बाद चैटजीपीटी पहले से ज्यादा यूजफुल हो गया है और यूजर को अब अलग-अलग ऐप्स या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब स्पॉटिफाई पर प्ले लिस्ट बनाने से लेकर केन्वा पर पोस्टर डिजाइन करने जैसे सारे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से हो सकेंगे. इन ऐप्स को यूज करने के लिए यूजर को पहले इन्हें चैटजीपीटी से कनेक्ट करना होगा. इसके बाद वो चैटजीपीटी पर प्रॉम्प्ट देकर इन ऐप्स को यूज कर सकेंगे. इसे लेकर स्पॉटिफाई ने कहा कि अभी यह शुरुआत है और कुछ दिन तक शायद हर रिक्वेस्ट डिलीवर न हो पाएं, लेकिन इसे बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रॉम्प्ट देकर केन्वा पर बनाएं अपना मनपसंद डिजाइन

सोशल मीडिया के लिए ग्राफिक्स आदि बनाने के लिए केन्वा का खूब इस्तेमाल होता है. अब चैटजीपीटी में इंटीग्रेशन के बाद इसे यूज करना और आसान हो गया है. यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा और केन्वा खुद ही डिजाइन बनाकर आपके सामने पेश कर देगा. अगर आपको डिजाइन पसंद नहीं आता है तो फिर से कमांड दी जा सकती है. फाइनल टच देने के लिए चैटजीपीटी में आई फाइल को केन्वा में भी ओपन किया जा सकता है.

कई और ऐप्स का भी होगी इंटीग्रेशन

चैटजीपीटी में ऐप्स के इंटीग्रेशन की अभी शुरुआत हुई है और कंपनी का कहना है कि आगामी दिनों में चैटजीपीटी यूजर्स कई और ऐप्स का फायदा उठा पाएंगे. इनमें उबर, डोरडैश, ओपनटेबल, पेलोटन, ट्रिपएडवाइजर और ऑल ट्रैल्स आदि शामिल हैं. इनके जरिए यूज्स कैब बुकिंग, खाना ऑर्डर, रेस्टोरेंट में रिजर्वेशन और ट्रिप प्लान जैसे काम कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

छात्र ने क्लास के बीच ChatGPT से पूछा दोस्त को मारने का तरीका, मच गया हड़कंप, फिर हुआ यह

[ad_2]