PAK में खतरनाक गठबंधन, लश्कर और ISIS-K ने मिलाया हाथ, फोटो सामने आने के बाद हुआ खुलासा

[ad_1]


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ISI के इशारे पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और इस्लामिक स्टेट खुरासान मिलकर एक साथ काम करने की रणनीति बना रहे हैं. इसका खुलासा लश्कर ए तैयबा के टॉप आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक और बलूचिस्तान में एक्टिव इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISKP) की ISI के कॉर्डिनेटर मीर शफीक मेंगल की तस्वीर से हुआ है. बलूचिस्तान में इस्लामिक स्टेट का कॉर्डिनेटर मीर शफीक मेंगल लश्कर ए तैयबा के टॉप आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक को सम्मानित कर रहा है और पिस्टल भी भेंट कर रहा है.

लश्कर ए तैयबा का टॉप आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक इस समय आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का नाज़िम ए आला है और इसका काम लश्कर ए तैयबा का विस्तार करना, नए मरकज़ खोलना और दूसरी आतंकी तंज़ीमों के साथ बैठकें करना है. 

कौन है मीर शफीक मेंगल
मीर शफीक मेंगल बलूचिस्तान के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री नसीर मेंगल का बेटा है और बीते कई वर्षो से ISI के कहने पर बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों के साथ संघर्ष के लिए प्राइवेट डेथ स्क्वाड का संचालन कर रहा है और साल 2015 से इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISKP) के साथ उनके आतंकियों को रहने का ठिकाना देने, हथियार देने का काम रहा है और यह सिर्फ दावा नहीं है. साल 2015 में ख़ुद पाकिस्तान की सरकार की जॉइंट इन्वेस्टीगेशन टीम की रिपोर्ट की जांच में ये तथ्य सामने आया था.

साल 2018 में इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISKP) ने बलूचिस्तान के माष्टुंग और ख़ुंदज़ार में पहला कैम्प पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI की मदद से अफ़ग़ानिस्तान में हमला करने के लिए खोला था, जिसमें आरोपों के मुताबिक़ इन कैंपों के कॉर्डिनेटर की ज़िम्मेदारी इसी मीर शफीक मेंगल को दी गई थी, जिसका काम ISI से हथियार, पैसा और अन्य सामान इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को पहुंचाना था. साथ ही मीर शफीक मेंगल का ख़ुद का एक डेथ स्क्वाड साल 2010 से बलूचिस्तान में चला रहा है. 

आसिफ अली ज़रदारी से कर चुका है मुलाकात
ये साल 2023 की मीर शफीक मेंगल की पाकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी के साथ मुलाक़ात की तस्वीर है इस बात को समझाने के लिए काफ़ी है कि पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने जिस व्यक्ति के साथ इस्लामिक स्टेट के संबंध स्थपित किए थे, उसके साथ पाकिस्तान की राजनीति का बड़ा चेहरा उठ बैठ रहा है. तालिबान की अफ़ग़ानिस्तान में सरकार बनने के बाद ISI के इशारे पर ISKP के दोनों कैंपों के काम के बंटवारा हुआ और तब से ही माष्टुंग कैम्प में रहने वाले और ट्रेनिंग करने वाले आतंकी ISKP के आतंकियों का काम बलूच लड़ाकों पर शफ़ीक़ मेंगल के नेतृत्व में हमला करना था और ख़ुंदज़र के कैम्प में रहने और ट्रेनिंग करने वालों का काम अफ़ग़ानिस्तान में हमला करना था और यहां हथियार से लेकर अन्य हमले के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान ISKP के आतंकियों को मीर शफीक मेंगल ही ISI की तरफ़ से मुहैया करवाता था.

हालांकि इस साल मार्च में बलोच लड़ाकों ने ISKP के माष्टुंग स्थित कैम्प पर हमला करके इस्लामिक स्टेट खुरासान के 30 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद सूत्रों के मुताबिक बलूचिस्तान में लश्कर ए तैयबा को होने का आदेश दिया है. इसी के तहत पहले जून में लश्कर ए तैयबा के नाज़िम ए आला आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक ने बलूचिस्तान का दौरा किया और फिर लश्कर ए तैयबा के आतंकी और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों के ख़िलाफ़ जिगरा का आयोजन किया जिसमे बलूच अलगाववादी संगठनों को बलूचिस्तान से उखाड़ फेंकने का प्रण भी लिया गया था.

दोनों मिलकर बलोच लड़ाकों से करेंगे दो-दो हाथ 
इसी जिगरे के बाद अब राणा मोहम्मद अशफाक और मीर शफ़ीक़ मेंगल की साथ में तस्वीर सामने आई है जिसके बाद क़यास लगाये जा रहे हैं कि बलूचिस्तान में दोनों बड़े आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और इस्लामिक स्टेट खोरासान (ISKP) मिलकर बलोच लड़ाकों और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ काम करेंगे. वैसे लश्कर ए तैयबा के लिए बलूचिस्तान कोई नई जगह नहीं है बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में लश्कर ए तैयबा का मरकज़ तक़वा बीते कई वर्षों से संचालित हो रहा है और इसका प्रमुख अफ़गान जिहाद में लश्कर की तरफ़ से हिस्सा ले चुका कमांडर मियां साकिब हुसैन है.

साथ ही आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा साल 2002 से 2009 तक बलूचिस्तान में आतंक का ट्रेनिंग कैम्प भी संचालित कर चुका है जहां साल 2006 में आतंकी यासीन भटकल को लश्कर ए तैयबा ने हथियार चलाने ट्रेनिंग दी थी. शफीक मेंगल और राणा मोहम्मद अशफाक की मुलाक़ात के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा अफ़ग़ान जिहाद के समय अपने ट्रेनिंग किए हुए आतंकियों को अल-क़ायदा के लिए लड़ने भेजता था, ठीक वैसे ही अब लश्कर बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों से लड़ने के लिए अपने आतंकियों को इस्लामिक स्टेट में भेज सकता है.

ये भी पढ़ें 

चीन-नेपाल ट्राई-जंक्शन पर भारतीय सेना ने बनाया होम स्टे, यहीं से होकर गुजरता है कैलाश मानसरोवर का रास्ता

[ad_2]

बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

[ad_1]


बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब चुनाव ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारियों की सैलरी में बदलाव की जानकारी सामने आई है. चुनाव आयोग ने इस बार पीठासीन अधिकारियों को मिलने वाले पैसे में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

पहले पीठासीन अधिकारियों को हर दिन 350 रुपये मिलते थे, लेकिन इस बार इस रकम में बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये या एकमुश्त 2,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा. इस बदलाव से न केवल ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को आर्थिक फायदा मिलेगा, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भागीदारी और उत्साह भी बढ़ेगा.

पीठासीन अधिकारी चुनाव प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होते हैं. यह अधिकारी मतदान केंद्र पर तैनात होते हैं और चुनाव के दौरान पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते हैं. उनके जिम्मेदारी के दायरे में यह सुनिश्चित करना होता है कि मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुचारु रूप से हो.

करते हैं ये काम

पीठासीन अधिकारी यह भी देखते हैं कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा बनी रहे. वे मतदान केंद्र के संचालन, ईवीएम की सुरक्षा और मतदाता सूची के अपडेट की जांच करते हैं. किसी भी गड़बड़ी या अनियमितता की जानकारी वे तुरंत उच्च अधिकारियों को देते हैं.

चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी को मिलने वाले अन्य लाभों में यात्रा भत्ता, भोजन और आवश्यक सुविधाएं शामिल होती हैं. इस बार 500 रुपये प्रतिदिन की दर या 2,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान उन्हें मिलने से उनकी मेहनत का सही मुआवजा मिलेगा.

डेट्स का एलान

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में मतदान 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इस एलान के साथ ही बिहार में आचार संहिता भी लागू हो गई है. एसआईआर (मतदाता सूची) को लेकर पहले विपक्ष ने आयोग पर कई सवाल उठाए थे. 30 सितंबर 2025 को आयोग ने अंतिम एसआईआर सूची जारी की, जिसमें बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं.

यह भी पढ़ें –  Arattai App बनाकर चर्चा में आए जोहो कॉरपोरेशन के श्रीधर वेम्बू, जानें इनके पास कौन-कौन सी डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: मौत को छूकर वापस आया! ट्रक से टक्कर के बाद बाल-बाल कुचलने से बचा शख्स, वीडियो वायरल

[ad_1]


Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से एक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक राइडर सीमेंट मिक्स लॉरी (बड़ी गाड़ी) को ओवरटेक करने की कोशिश करता है. लेकिन ओवरटेक करते समय वह संतुलन खो बैठता है और लॉरी से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि राइडर सड़क पर गिर जाता है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

गनीमत यह रही कि इस हादसे में राइडर की जान बच गई. उसे कुछ चोटें आई हैं लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राइडर काफी तेज गति से चल रहा था और बिना सही दूरी बनाए ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे के बाद वहां मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. एक अन्य राइडर मौके पर पहुंचा और घायल युवक को उठाकर किनारे ले गया. लोगों ने उसे पानी दिया और उसकी बाइक को भी एक तरफ कर दिया ताकि ट्रैफिक में कोई रुकावट न हो. बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अक्सर हादसों का केंद्र बन जाती है क्योंकि यहां भारी वाहन और दोपहिया वाहन एक साथ चलते हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.


2027 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? एबी डिविलियर्स के बयान से विश्व क्रिकेट

[ad_1]


AB De Villiers Big Statement On Virat And Rohit: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारत को इस दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. ये दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं अब टेस्ट से भी संन्यास लेने के बाद और रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छिनने के बाद वनडे से भी रिटायरमेंट के अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ये दोनों प्लेयर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ODI सीरीज के लिए जा रहे हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के स्टार प्लेयर एबी डिविलियर्स ने विराट और रोहित के अगले वर्ल्ड कप में खेलने पर बड़ा बयान दिया है.

विराट-रोहित की कोई गारंटी नहीं

रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छिनने से विश्व क्रिकेट में हर कोई हैरान है. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अगले वर्ल्ड कप में विराट और रोहित के होने पर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोई गारंटी नहीं है कि वे अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे. शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाते समय भी सेलेक्टर्स की यही सोच हो सकती है. इस समय उनके पास एक युवा लीडर है, जो बेहतर फॉर्म में चल रहा है.

एबी डिविलियर्स ने आगे कहा कि शुभमन गिल के पास दो अनुभवी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने का मौका है. शुभमन के लिए अच्छी बात है कि वे दोनों उनके साथ हैं. इस वजह से हमें इस सीरीज में काफी कुछ दिलचस्प चीजें देखने को मिल सकती हैं. डिविलियर्स ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है. मैं ईमानदारी से कहूं तो फॉर्म पर निर्भर करता है और या फिर वो अब कितना क्रिकेट खेलते हैं. 2027 के आने में भी अभी काफी समय बाकी है.

यह भी पढ़ें

एमएस धोनी ने ऐसा क्या कहा, जिसने बना दिया मोहम्मद सिराज का करियर, ट्रोलर्स से निपटने का दिया था रामबाण इलाज

[ad_2]

बैंकिंग और DII की बदौलत लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ बंद बाजार, जानें कल कैसा रहेगा हाल

[ad_1]


Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ. प्रमुख बैंकों में खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के समर्थन से बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 136.63 अंक (0.17%) बढ़कर 81,926.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 82,309.56 अंक तक चढ़ गया था, लेकिन ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली से इसकी बढ़त सीमित रह गई. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 30.65 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 25,108.30 अंक पर बंद हुआ.

प्रमुख लाभ और नुकसान वाले शेयर

सेंसेक्स समूह की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. वहीं, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट और इन्फोसिस में गिरावट देखने को मिली.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार अनुकूल वैश्विक संकेतों के कारण मजबूती के साथ खुला, लेकिन दूसरी तिमाही के औसत नतीजों की आशंका से बढ़त सीमित रही. उन्होंने कहा कि बाजार अब तीसरी तिमाही में हालात बेहतर होने की संभावनाओं पर नजर रखेगा.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि हालिया तेजी के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. सेक्टोरल स्तर पर रियल्टी, फार्मा और ऊर्जा शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई, जबकि एफएमसीजी और धातु शेयरों में गिरावट रही.

सेक्टोरल प्रदर्शन

दूरसंचार सूचकांक में सबसे अधिक 2.13% की बढ़त रही. रियल्टी सेक्टर में 1.09%, और ऊर्जा सेक्टर में 0.47% की तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर, एफएमसीजी, आईटी, जिंस और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट देखने को मिली.  बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.45% बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15% गिरा.

सोमवार को एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) ने 313.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशकों) ने 5,036.39 करोड़ रुपये की मजबूत खरीदारी की.

वैश्विक बाजार और तेल की कीमतें

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की सकारात्मक बंद हुआ, जबकि चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख में कारोबार कर रहे थे और अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15% गिरकर 65.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,659.13 अंक (2.06%) चढ़ चुका है, जबकि निफ्टी में 497.2 अंक (2.02%) की बढ़त दर्ज की गई है. कुल मिलाकर, बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों की मजबूती, घरेलू निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी और अनुकूल वैश्विक माहौल के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत का ग्रोथ, आर्थिक मोर्चे पर आ गई अब एक और खुशखबरी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Video: स्कूटी वाले को रौंद ढाबे में घुसी तेज रफ्तार कार, वीडियो देख निकल जाएगा दम!

[ad_1]


Karnataka News: कर्नाटक के शिवमोग्गा से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह हादसा शहर के एक व्यस्त चौराहे पर हुआ, जहां एक राइडर और एक तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि राइडर बिना चारों ओर देखे सड़क पार करने की कोशिश करता है, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार सीधा उससे टकरा जाती है.

टक्कर से मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राइडर और कार दोनों पास ही बनी एक झोपड़ी में जा घुसे. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं.

घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिख रहा है कि राइडर ने सड़क पार करने से पहले ठीक से दाएं-बाएं नहीं देखा, जबकि कार चालक ने भी स्पीड लिमिट का पालन नहीं किया. दोनों तरफ की गलती ने मिलकर यह बड़ा हादसा कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह चौराहा पहले भी कई बार हादसों का गवाह बन चुका है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.


Email में CC और BCC का क्या होता है मतलब? 99% लोगों को नहीं पता इसकी सच्चाई

[ad_1]

CC का पूरा नाम है Carbon Copy. इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप एक ही ईमेल को मुख्य प्राप्तकर्ता (main recipient) के अलावा किसी और व्यक्ति को भी भेजना चाहते हैं. जैसे मान लीजिए आप अपने बॉस को कोई रिपोर्ट भेज रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी टीम के किसी दूसरे सदस्य को भी वही ईमेल दिखाई दे. ऐसे में आप उसे CC में डालते हैं.

CC का पूरा नाम है Carbon Copy. इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप एक ही ईमेल को मुख्य प्राप्तकर्ता (main recipient) के अलावा किसी और व्यक्ति को भी भेजना चाहते हैं. जैसे मान लीजिए आप अपने बॉस को कोई रिपोर्ट भेज रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी टीम के किसी दूसरे सदस्य को भी वही ईमेल दिखाई दे. ऐसे में आप उसे CC में डालते हैं.

मुख्य व्यक्ति (To में लिखा नाम) और CC में जो भी लोग हैं दोनों को ईमेल की एक ही कॉपी मिलती है. सब लोग देख सकते हैं कि ईमेल किस-किस को भेजी गई है. इसका सीधा मतलब है कि CC पारदर्शी (visible) कॉपी होती है जिसे सब प्राप्तकर्ता देख सकते हैं.

मुख्य व्यक्ति (To में लिखा नाम) और CC में जो भी लोग हैं दोनों को ईमेल की एक ही कॉपी मिलती है. सब लोग देख सकते हैं कि ईमेल किस-किस को भेजी गई है. इसका सीधा मतलब है कि CC पारदर्शी (visible) कॉपी होती है जिसे सब प्राप्तकर्ता देख सकते हैं.

वहीं, BCC का पूरा नाम है Blind Carbon Copy. यह सुनने में भले ही CC जैसा लगे लेकिन इसका काम बिल्कुल अलग है. अगर आप किसी को ईमेल भेज रहे हैं और चाहते हैं कि एक या अधिक व्यक्ति उस मेल की कॉपी देखें लेकिन बाकी लोगों को पता न चले तो आप उन्हें BCC में डालते हैं.

वहीं, BCC का पूरा नाम है Blind Carbon Copy. यह सुनने में भले ही CC जैसा लगे लेकिन इसका काम बिल्कुल अलग है. अगर आप किसी को ईमेल भेज रहे हैं और चाहते हैं कि एक या अधिक व्यक्ति उस मेल की कॉपी देखें लेकिन बाकी लोगों को पता न चले तो आप उन्हें BCC में डालते हैं.

उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी को आप एक ही मेल कई क्लाइंट्स को भेजना चाहते हैं पर यह नहीं चाहते कि क्लाइंट A को क्लाइंट B का ईमेल पता दिखे तो आप सभी को BCC में डालते हैं. हर व्यक्ति को मेल मिलता है लेकिन कोई यह नहीं देख सकता कि और किसे मेल भेजा गया है. इसका मतलब है कि BCC एक गोपनीय कॉपी (Hidden Copy) होती है.

उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी को आप एक ही मेल कई क्लाइंट्स को भेजना चाहते हैं पर यह नहीं चाहते कि क्लाइंट A को क्लाइंट B का ईमेल पता दिखे तो आप सभी को BCC में डालते हैं. हर व्यक्ति को मेल मिलता है लेकिन कोई यह नहीं देख सकता कि और किसे मेल भेजा गया है. इसका मतलब है कि BCC एक गोपनीय कॉपी (Hidden Copy) होती है.

कई लोग ईमेल भेजते समय सभी को To या CC में डाल देते हैं जिससे सभी ईमेल एड्रेस सबके सामने आ जाते हैं. यह न सिर्फ प्रोफेशनल एटीकेट के खिलाफ है बल्कि प्राइवेसी का उल्लंघन भी है. खासतौर पर जब आप किसी ऑफिस, स्कूल या क्लाइंट लिस्ट को मेल भेज रहे हों तो हमेशा सोच-समझकर तय करें कि किसे CC में और किसे BCC में रखना है.

कई लोग ईमेल भेजते समय सभी को To या CC में डाल देते हैं जिससे सभी ईमेल एड्रेस सबके सामने आ जाते हैं. यह न सिर्फ प्रोफेशनल एटीकेट के खिलाफ है बल्कि प्राइवेसी का उल्लंघन भी है. खासतौर पर जब आप किसी ऑफिस, स्कूल या क्लाइंट लिस्ट को मेल भेज रहे हों तो हमेशा सोच-समझकर तय करें कि किसे CC में और किसे BCC में रखना है.

ईमेल में CC और BCC दोनों का इस्तेमाल जानकारी साझा करने और गोपनीयता बनाए रखने के लिए होता है. फर्क बस इतना है कि CC पारदर्शी कॉपी है और BCC छिपी हुई. जो लोग इन दोनों का सही इस्तेमाल समझ लेते हैं वे न केवल प्रोफेशनल ईमेल करने में माहिर हो जाते हैं बल्कि अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी और इमेज दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.

ईमेल में CC और BCC दोनों का इस्तेमाल जानकारी साझा करने और गोपनीयता बनाए रखने के लिए होता है. फर्क बस इतना है कि CC पारदर्शी कॉपी है और BCC छिपी हुई. जो लोग इन दोनों का सही इस्तेमाल समझ लेते हैं वे न केवल प्रोफेशनल ईमेल करने में माहिर हो जाते हैं बल्कि अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी और इमेज दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.

Published at : 07 Oct 2025 01:58 PM (IST)

[ad_2]

‘आसिम मुनीर ऐसा सबक सिखाएंगे…’, पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह ने PM मोदी को दी गीदड़भभ

[ad_1]


पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ और पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है. वायरल हो रहे क्लिप में सैफुल्लाह पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की. आतंकी सैफुल्लाह कासूरी 4 सितंबर को पाकिस्तानी सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ भी देखा गया था.

सैफुल्लाह ने PM मोदी को दी गीदड़भभकी

आतंकी सैफुल्लाह ने कहा, “मैं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अनुरोध करता हूं कि वे पीएम मोदी को वैसा ही सबक सिखाएं जैसा हमने 10 मई 2025 को सिखाया था.” हालांकि पूरी दुनिया को ये पता है कि 10 मई की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ऐसी तबाही मचाई थी, जिसे वह सदियों तक भूल नहीं पाएगा. पाकिस्तानी पीएम अपनी जनता को खुश करने के लिए भारत के साथ जीतने की फेक खबरें फैला रहे हैं.

भारत पर वाटर टेररिज्म का आरोप लगाया

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में भारत विरोधी बयानबाजी के वीडियो भी बड़े स्तर पर प्रसारित किए गए. पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर आतंकी सैफुल्लाह को यह कहते हुए दिखाया गया कि वह बाढ़ में राहत बचाव का कार्य कर रहा है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के सबसे करीबी सैफुल्लाह ने भारत पर वाटर टेररिज्म का आरोप लगाया है. उसने दावा किया भारत ने जानबूझकर पाकिस्तान में बाढ़ लाने की चाल चली. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 26 सितंबर 2025 को सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाते हुए भारत पर इसके प्रावधानों का उल्लंघन करने और समझौते को स्थगित करने का आरोप लगाया. उनके बयान के बाद आतंकी सैफुल्लाह का बयान सामने आया है, जो दिखाता है कि कैसे पाकिस्तान की आतंकी मशीनरी और नेता भारत के खिलाफ मिलकर दुष्प्रचार कर रहे हैं.

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की चुप्पी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में शहबाज शरीफ ने एक बार भी आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तान को कोशिशों का जिक्र नहीं किया. बेइज्जती से बचने के लिए पाकिस्तान हर बार आतंकवाद के मुद्दे पर चुप रहा है. भारत ने दो टूक कहा है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को बंद नहीं करता तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें : Explained: 65 हज़ार से ज़्यादा मौतें, 80% गाज़ा तबाह, 2 साल की जंग में किसने क्या खोया-क्या पाया और आगे क्या?

[ad_2]

वाशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो हो जाएं सावधान, यह वीडियो देखने के बाद नहीं करेंगे ऐसी गलती

[ad_1]


आज के समय में हर घर में वाशिंग मशीन होना आम बात है. जहां पहले लोग अपने हाथों से कपड़े धोते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग वाशिंग मशीन का यूज करते हैं. इससे समय की बचत होती है और मेहनत भी कम लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह सुविधा देने वाली मशीन कभी खतरे का कारण भी बन सकती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग डर गए हैं. वीडियो में एक ऐसा हादसा दिखाया गया है जिससे यह साफ हो गया कि अगर वाशिंग मशीन का सही तरीके से यूज नहीं किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसे शेयर करते हुए लिख रहा है कि अगर वाशिंग मशीन में कपड़े धुलते हैं तो सावधान हो जाएं. 

क्या है वायरल वीडियो में?

यह वीडियो एक्स पर यूजर @Kamleshmani20 ने पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो के साथ चेतावनी देते हुए लिखा कि अलर्ट, अगर आप भी वाशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो हो जाइए सावधान अगर सावधानी नहीं बरते तो आप भी आ सकते हैं इसकी चपेट में. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला वॉशिंग मशीन से कपड़े निकालने आती है. जैसे ही वह मशीन को छूती है, उसे अचानक तेज करंट लगता है. वह झटके से पीछे हटती है, लेकिन फिर भी दूसरी बार कोशिश करती है और उसे दोबारा करंट लगता है. इस पर भी वह नहीं रुकती, तीसरी बार फिर से हाथ डालती है, लेकिन इस बार झटका इतना ज्यादा होता है कि वह महिला जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है. यह वीडियो देखकर हर कोई डर गया है और कई तरह के कमेंट कर रहा है. 

कमेंट्स में दिखा लोगों का डर

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि अब मशीन यूज करते समय ज्यादा सतर्क रहेंगे, जबकि किसी ने कहा कि हाय राम, इतनी सी लापरवाही ने जान ले ली. वहीं एक यूजर ने लिखा कि मशीन को प्लग बंद कर के ही हाथ लगाना चाहिए, वहीं कुछ यूजर कमेंट कर रहे हैं कि ये देखकर लग रहा है कि लोग कितने लापरवाह हो गए हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर एक-दूसरे को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
 
यह भी पढ़ें: चालान कटना है कट जाए, गुटखा नहीं थूकूंगा… बिना हेलमेट पुलिस ने रोका, फिर भी मुंह में भरे रहा पीक; वीडियो वायरल

अक्षय कुमार के दिन गए! जिन्हें ऐसा लगा वो जान लें खिलाड़ी ने दी है 10 महारथियों को मात

[ad_1]


अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को बांधकर रखा है. जो लोग ये सोच रहे थे कि अक्षय कुमार के दिन चले गए हैं उनके लिए ये साल अक्षय की ओर से हालिया रिलीज से पहले इस साल की पिछली 3 फिल्मों का कलेक्शन एक पॉजिटिव मैसेज की तरह है.

इस साल रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ (135.51 करोड़) सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी, तो ‘हाउसफुल 5’ (183.38 करोड़) फुल अक्षय कुमार स्टाइल की फिल्म थी जिसमें उनका कॉमिक अंदाज दिखा.

फिर ‘केसरी चैप्टर 2’ (92.73 करोड़ रुपये) में अक्षय कुमार जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे ऐतिहासिक मुद्दे पर बनी कमाल की फिल्म में नजर आए और अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अरशद वारसी जैसे धुरंधर के साथ अक्षय ने साल जाते-जाते एक और कमाल की कंटेंट बेस्ड फिल्म दे दी.

Box Office: अक्षय कुमार के दिन गए! जिन्हें ऐसा लगा वो जान लें खिलाड़ी ने दी है 10 महारथियों को मात

‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले हफ्ते में 74 करोड़ और दूसरे में 29 करोड़ कमाकर फिल्म ने दो हफ्तों में ही 103 करोड़ कमा लिए. इसके बाद, 18वें दिन तक फिल्म ने 108.65 करोड़ रुपये कमा लिए.

19वें दिन सिनेमाहॉल में टिकी फिल्म ने 5:40 बजे तक सैक्निल्क के मुताबिक, 36 लाख रुपये कमाते हुए टोटल 109.01 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ अक्षय कुमार ने 10 महारथी स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

अक्षय कुमार ने दी 10 बड़े स्टार्स को मात

अक्षय कुमार की फिल्म ने जितने स्टार्स को मात दी है बॉक्स ऑफिस पर, उन सबकी फिल्मों से जुड़े आंकड़े आप नीचे देख सकते हैं.

  1. इस साल रिलीज हुई राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ 85.59 करोड़ कमाए थे, जो ‘जॉली एलएलबी 3’ से पीछे हो चुकी है.
  2. सनी देओल की धाकड़ फिल्म ‘जाट’ ने 88.26 करोड़ कमाए थे. यानी सनी पाजी भी पीछे हो गए हैं.
  3. इस साल रिलीज हुई ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ 1’ ने इंडिया में 100 दिन से ज्यादा सिनेमाहॉल में रहने का रिकॉर्ड तो बना दिया, लेकिन फिल्म सिर्फ 105.07 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई, जो ‘जॉली एलएलबी 3’ से कम है.
  4. मार्वल की ‘ब्लैक विडो’ यानी स्कारलेट जोहान्सन की फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 101.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि फिल्म के साथ पिछले दो दशकों की इस मजबूत फिल्म फेंचाइजी की लेगेसी थी.
  5. टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक भले है लेकिन इंडिया में ये फिल्म 104.51 करोड़ रुपये ही कमा पाई. 
  6. अलग तरह की हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडनाइन्स’ ने इंडिया में खूब दर्शक बटोरे लेकिन फिल्म की कमाई सिर्फ 63.02 करोड़ रुपये रही. यानी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने इसके दोगुने के करीब कमाई कर ली है.
  7. दुनियाभर में साढ़ 5 हजार करोड़ रुपये के करीब कमाई वाली ‘डेमन स्लेयर’ ने इंडिया में 66.9 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी ‘जॉली एलएलबी 3’ से बहुत कम.
  8. ‘द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने हर दर्शक को डराया, लेकिन फिल्म की इंडिया में कमाई 82.5 करोड़ रही.
  9. डीसी की ‘सुपरमैन’ की फिल्मों का कौन दीवाना नहीं है, लेकिन इस साल इंडिया में रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 49.53 करोड़ रुपये ही कमाए.
  10. इस साल ‘कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ भी आई. ये फिल्म अवेंजर्स के सुपरहीरोज को नया आयाम देती नजर आई, लेकिन फिल्म ने इंडिया में सिर्फ 16.6 करोड़ ही कमाए.

Box Office: अक्षय कुमार के दिन गए! जिन्हें ऐसा लगा वो जान लें खिलाड़ी ने दी है 10 महारथियों को मात

अक्षय कुमार हॉलीवुड पर भी पड़े भारी

साफ है कि अक्षय कुमार ने न सिर्फ इंडियन स्टार्स को मात दी बल्कि हॉलीवुड के टॉम क्रूज, ब्रैड पिट और मार्वल-डीसी के सुपरहीरोज को भी मात दे दी है. बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 159 करोड़ रुपये का बिजनेस भी कर लिया है. बता दें कि कोईमोई के मुताबिक, फिल्म को 120 करोड़ में बनाया गया है और फिल्म बजट के ऊपर कमाई कर चुकी है.

[ad_2]