बंद होने जा रहा यह बैंक, RBI ने ले लिया बड़ा फैसला; कहीं आपका भी तो नहीं है अकाउंट?

[ad_1]


Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक एक सहकारी बैंक को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि सतारा, महाराष्ट्र के जीजामाता महिला सहकारी बैंक (Jijamata Mahila Sahakari Bank) के लाइसेंस को रद्द किया गया है. इसका कारण सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और संभावनाएं नहीं हैं.

फॉरेंसिक ऑडिट में आई दिक्कत 

बता दें कि जीजामाता महिला सहकारी बैंक का बैंकिंग लाइसेंस पहले 30 जून, 2016 के एक आदेश के जरिए रद्द कर दिया गया था. फिर बैंक की अपील पर 23 अक्टूबर, 2019 को बहाल कर दिया गया था. एक बयान में RBI ने कहा कि अपीलीय प्राधिकरण ने निर्देश दिया कि बैंक की वित्तीय स्थिति का आकलन करने के लिए वित्त वर्ष 2013-14 के लिए बैंक का फॉरेंसिक ऑडिट किया जाए. इसके लिए रिजर्व बैंक ने एक ऑडिटर को चुना था, लेकिन बैंक से पर्याप्त सहयोग के अभाव में ऑडिट कराने का यह काम पूरा नहीं हो पाया.

किस दिन से बंद होगा बंद? 

लाइसेंस कैंसिल करते हुए रिजर्व बैंक ने कहा कि इस बीच लगाए गए आकलन के मुताबिक बैंक की वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही थी. अब RBI के इसी फैसले के साथ बैंक 7 अक्टूबर, 2025 से अपना बैंकिंग परिचालन बंद कर दिया है. महाराष्ट्र के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने का आदेश जारी करने और बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का भी अनुरोध किया गया है.

परिसमापक का मतलब उस व्यक्ति या संस्था ये है, जिसे किसी कंपनी को बंद कराने के प्रॉसेस के दौरान नियुक्त किया जाता है ताकि उसकी संपत्तियों को बेचकर लेनदारों का भुगतान किया जा सके और बची हुई रकम शेयरहोल्डर्स को दी जा सके. कुल मिलाकर परिसमापक कंपनी के एसेट्स को मैनेज करता है.

ग्राहकों को दी जाएगी यह सुविधा

रिजर्व बैंक ने बताया है कि बैंकिंग ऑपरेशन बंद होने के बाद कईअन्य बातों के साथ जमा स्वीकार करने और जमा राशि के पुर्नभु्गतान जैसे काम को भी प्रतिबंधित किया गया है. हालांकि, परिसमापन होने के बाद प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) से जमा राशि पर पांच लाख रुपये तक इंश्योरेंस क्लेम कर सकता है. आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर, 2024 तक कुल जमा राशि का 94.41 प्रतिशत DICGC बीमा के अंतर्गत कवर किया गया था.

ये भी पढ़ें: 

अमेरिकी टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत का ग्रोथ, आर्थिक मोर्चे पर आ गई अब एक और खुशखबरी 

[ad_2]

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती के लिए आवेदन शुरू

[ad_1]

इन पदों के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं, और 13 अक्टूबर 2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते हैं और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ काम करने का जुनून रखते हैं.

इन पदों के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं, और 13 अक्टूबर 2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते हैं और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ काम करने का जुनून रखते हैं.

स्पेशल एजुकेटर पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन-पत्र तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने जिले के शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में जमा कर दें.

स्पेशल एजुकेटर पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन-पत्र तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने जिले के शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में जमा कर दें.

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीएड (D.Ed), बीएड (B.Ed) या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास स्पेशल एजुकेशन से संबंधित आवश्यक सर्टिफिकेट और योग्यता भी होनी चाहिए.

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीएड (D.Ed), बीएड (B.Ed) या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास स्पेशल एजुकेशन से संबंधित आवश्यक सर्टिफिकेट और योग्यता भी होनी चाहिए.

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है. सरकार के नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा.

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है. सरकार के नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा.

स्पेशल एजुकेटर के पदों के लिए किसी परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. यह सूची उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता - जैसे हायर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, डीएड या बीएड में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी. जिन उम्मीदवारों के अकादमिक रिकॉर्ड बेहतर होंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक होगी.

स्पेशल एजुकेटर के पदों के लिए किसी परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. यह सूची उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता – जैसे हायर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, डीएड या बीएड में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी. जिन उम्मीदवारों के अकादमिक रिकॉर्ड बेहतर होंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक होगी.

उम्मीदवारों को आवेदन-पत्र डाउनलोड कर उसे सही तरीके से भरना होगा और अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डाक से या स्वयं जाकर जमा करना होगा. इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे.

उम्मीदवारों को आवेदन-पत्र डाउनलोड कर उसे सही तरीके से भरना होगा और अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डाक से या स्वयं जाकर जमा करना होगा. इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे.

Published at : 08 Oct 2025 07:03 AM (IST)

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (08 October): मीन राशि आर्थिक स्थिति मजबूत, व्यवहार में संयम रखें

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 8 October 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा एकादश भाव में होने से आप अपने कर्तव्यों को पहचान कर उन्हें पूरा करेंगे. सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों में सक्रिय रहेंगे. जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आपका इंतजार कर रही हैं.

स्वास्थ्य राशिफल: आपके पिता को डायबिटीज से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उनका खास ध्यान रखें. आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अनियमित खानपान से परहेज करें. हल्की थकान महसूस हो सकती है.

व्यापार/बिज़नेस राशिफल: इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में टैरिफ की वजह से बिक्री थोड़ी धीमी रहेगी. फिर भी, आप नए विकल्प ढूंढने में सफल रहेंगे. पार्टनरशिप बिजनेस में लाभकारी अनुबंध प्राप्त होंगे, लेकिन आपसी सामंजस्य की कमी बनी रह सकती है. धैर्य और पारदर्शिता से संबंध मजबूत करें.

नौकरी/करियर राशिफल: सुनफा योग वर्किंग वुमन के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा. दोपहर बाद दफ्तर में कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को अनुचित कार्यों से बचना होगा, वरना इंक्वायरी का सामना करना पड़ सकता है.

प्रेम और पारिवारिक राशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार आ सकता है. वर पक्ष के लिए उपयुक्त कन्या मिलने के योग हैं, लेकिन विवाह से पहले कुण्डली मिलान अवश्य कराएं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा.

धन राशिफल: धन के लेन-देन में सतर्क रहें. बिजनेस से लाभ होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है.

युवा राशिफल: आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय फलदायी रहेगा. मेहनत का सीधा असर उनके रिजल्ट में दिखाई देगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन
अशुभ अंक: 2
उपाय: भगवान विष्णु को पीली वस्त्र और केसर चढ़ाएं तथा “ॐ नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें.

FAQs

Q1. क्या पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ होगा?
A1. हाँ, नए अनुबंध लाभ देंगे, लेकिन आपसी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है.

Q2. क्या वर्किंग वुमन को आज करियर में सफलता मिलेगी?
A2. जी हाँ, सुनफा योग से अप्रत्याशित खुशखबरी मिलने की संभावना है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इस खुशहाल देश ने भारतीयों को दिया परमानेंट रेजिडेंसी का बड़ा ऑफर, जानें कैसे करें अप्लाई?

[ad_1]


फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में शामिल है. यहां की उच्च जीवन गुणवत्ता, सुरक्षित समाज और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों ने इसे वैश्विक प्रतिभाओं के लिए आकर्षक बना दिया है. भारतीय नागरिकों के लिए फिनलैंड में स्थायी निवास (Permanent Residency- PR) लेना कई फायदे देता है. इससे आप अनिश्चितकाल तक फिनलैंड में रह सकते हैं और काम कर सकते हैं, परिवार के साथ रह सकते हैं और बाद में नागरिकता लेने का रास्ता भी खुलता है.

स्थायी निवास (PR) के फायदे

  • फिनलैंड में अनिश्चितकाल तक रहने और काम करने का अधिकार.
  • स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सरकारी सुविधाओं तक पहुंच.
  • शेंगेन एरिया में यात्रा करने की सुविधा.
  • Residence card हर पांच साल में नवीनीकरण करना जरूरी है, PR समाप्त नहीं होती.

ध्यान दें कि PR और फिनिश नागरिकता अलग हैं. नागरिकता पाने के लिए भाषा की दक्षता, आठ साल का लगातार निवास और अन्य मानदंड पूरे करना जरूरी है.

2025 में नए नियम और अपडेट

  • परिवार के प्रायोजकों के लिए अब कम से कम 2 साल फिनलैंड में रहना जरूरी है.
  • पति-पत्नी की न्यूनतम उम्र 21 साल तय की गई है.
  • विशेषज्ञों के लिए तेज प्रोसेसिंग वाली वर्क परमिट, न्यूनतम मासिक वेतन EUR 1,600 (लगभग ₹1.65 लाख).
  • PR सीधे नहीं, बल्कि Type A वर्क या परिवार आधारित परमिट पर रहने के बाद ही मिलती है.

कौन आवेदन कर सकता है?

निवास की अवधि

  • Type A (continuous) residence permit पर लगातार 4 साल रहना जरूरी है.
  • कम से कम 2 साल फिनलैंड में फिजिकली रहना अनिवार्य है.
  • Type B (temporary) permit के समय को नहीं गिना जाएगा.
  • वर्तमान परमिट वैध होना चाहिए
  • PR के लिए टेम्पररी परमिट (काम या परिवार आधारित) अभी भी मान्य होना चाहिए.
  • छात्र या नौकरी ढूंढने वाले लोग सीधे PR के लिए आवेदन नहीं कर सकते.

आय और पेशेवर योग्यता

  • Type A permit के लिए वित्तीय स्थिरता जरूरी है.
  • वर्क-आधारित प्रवेश: वार्षिक आय EUR 40,000 (लगभग ₹41.3 लाख) या मान्यता प्राप्त मास्टर्स/पोस्टग्रेजुएट डिग्री + 2 साल का अनुभव.
  • C1 लेवल फिनिश/स्वीडिश + 3 साल का काम अनुभव वैकल्पिक रूप से उपयोगी.

अन्य आवश्यकताएं

  • साफ सुथरा क्रिमिनल रिकॉर्ड (भारत से पुलिस क्लियरेंस).
  • वैध स्वास्थ्य बीमा और निवास प्रमाण.
  • कोई लंबित ऋण या सामाजिक कल्याण पर निर्भरता नहीं.

PR के लिए आवेदन प्रक्रिया, जानें आसान स्टेप्स

  • प्रारंभिक निवास परमिट प्राप्त करें
  • नौकरी, परिवार या विश्वविद्यालय के आधार पर आवेदन.
  • ऑनलाइन Enter Finland या VFS Global भारत केंद्र से.
  • बायोमेट्रिक्स, पासपोर्ट, नौकरी का कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी प्रूफ, प्रमाणपत्र और पुलिस क्लियरेंस जमा करें.

निवास और नवीनीकरण

  • Type A permit पर फिनलैंड में रहें और आवश्यकतानुसार नवीनीकरण करें.
  • PR के दस्तावेज तैयार करें:
  • पासपोर्ट, फोटो, निवास प्रमाण, आय/सैलरी स्लिप, शैक्षिक प्रमाणपत्र, यात्रा लॉग और परिवार विवरण.
  • वर्तमान परमिट की समाप्ति से पहले आवेदन करें.

पहचान सत्यापन

  • Migri सर्विस पॉइंट पर बायोमेट्रिक सत्यापन.
  • निर्णय की प्रतीक्षा
  • Migri के Processing Time Checker से स्थिति देखें.
  • स्वीकृति होने पर PR कार्ड प्राप्त करें.

आपत्ति/अपील

  • अस्वीकृति की स्थिति में 30 दिनों में अपील, शुल्क EUR 260.
  • बेरोजगार परमिट धारकों को नई नौकरी खोजने के लिए 3 महीने की ग्रेस पीरियड दी जाती है.

फायदे और चुनौतियां

फायदे:

  • अनिश्चितकाल तक रहने और काम करने का अधिकार.
  • परिवार को स्पॉन्सर करने की सुविधा.
  • शेंगेन यात्रा की सुविधा.

मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं

आठ साल बाद नागरिकता का रास्ता (भाषा परीक्षा सहित).

चुनौतियां

1. ठंडा मौसम और भाषा की कठिनाई (फिनिश/स्वीडिश).

2. जीवन स्तर महंगा.

ये भी पढ़ें-

Explained: 65 हज़ार से ज़्यादा मौतें, 80% गाज़ा तबाह, 2 साल की जंग में किसने क्या खोया-क्या पाया और आगे क्या?

[ad_2]

चार्जर के बाद अब नए फोन के बॉक्स से गायब होगी यह एक्सेसरी, इस कंपनी ने कर दी शुरुआत

[ad_1]


कुछ साल पहले नए फोन के साथ बॉक्स में चार्जर मिलना बंद हुआ और अब USB केबल की बारी है. मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों ने नए फोन के साथ USB केबल देना बंद कर दिया है. इसके पीछे वो बढ़ते ई-वेस्ट और लागत को कम रखने जैसी वजहें बता रही हैं. इसका मतलब यह होगा कि अब ग्राहकों को USB केबल के लिए अतिरिक्त पैसा देना होगा और उन्हें अच्छी क्वालिटी वाली केबल लेनी होगी ताकि ये लंबे समय तक चल सके. 

इस कंपनी ने कर दी शुरुआत

नए फोन के बॉक्स से USB केबल हटाने की शुरुआत सोनी ने की है. कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Sony Xperia 10 VII के साथ बॉक्स में चार्जिंग केबल नहीं दे रही है. इस फोन के बॉक्स में न तो चार्जर आएगा और न ही चार्जिंग केबल. सोनी भले ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं है, लेकिन इसने ट्रेंड शुरू कर दिया है और जल्द ही दूसरी कंपनियां भी ऐसे कदम उठा सकते हैं. सोनी की तरह ऐप्पल भी अपने नए एयरपॉड्स के साथ केबल देना बंद कर चुकी है. 

इन कारणों से बॉक्स में नहीं दिए जा रहे चार्जर और केबल

स्मार्टफोन कंपनियां इसके पीछे पहला कारण पर्यावरण को होने वाला नुकसान बताती है. दरअसल, अधिकतर ग्राहकों के पास एक से अधिक USB-C केबल होती हैं. ऐसे में उन्हें नई केबल की जरूरत नहीं होती. इस तरह एक्स्ट्रा केबल से ई-वेस्ट बढ़ने का खतरा कम हो जाता है. चार्जर और केबल न होने के कारण फोन के बॉक्स भी छोटे होते हैं और एक साथ अधिक बॉक्स ट्रांसपोर्ट किए जा सकते हैं. इससे ट्रांसपोर्ट के दौरान होने वाला प्रदूषण भी कम होता है. 

दूसरा कारण लागत से संबंधित है. USB केबल न देने से कंपनियों को भारी फायदा होता है. उन्हें इसकी लागत नहीं देनी पड़ती. साथ ही ग्राहक भी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अलग से ऑरिजनल केबल खरीदते हैं. इस पर कंपनियों के अधिक फायदा होता है. बता दें कि ऐप्पल ने सबसे पहले चार्जर देना बंद किया था और अब कई कंपनियां नए फोन के साथ चार्जर देना बंद कर चुकी हैं.

ये भी पढे़ें-

अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकेंगे WhatsApp स्टेटस, जानें क्या है तरीका

[ad_2]

‘थामा’ से नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग रिलीज, कातिलाना मूव्स ने मचाई सनसनी

[ad_1]


‘स्त्री 2’ के बाद मैडॉक फिल्म्स एक बार फिर थिएटर्स में हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही है. मैडॉक फिल्म्स ने अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ का एक नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज कर दिया है. इस गाने में नोरा फतेही ने हमेशा की तरह एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है. गाना रिलीज होते ही लोगों के जुबां पर चढ़ गया है. 

आज ‘थामा’ फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है. इस गाने के साथ उन्होनें ने कैप्शन में लिखा, ‘दिवाली और भी ज्यादा गरम हो गई. दिलबर की आंखों का आ गया है और नोरा फतेही डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए वापस आ गई हैं. 21 अक्तूबर को, दुनिया भर के सिनेमाघरों में थामा के साथ एक खूनी प्रेम कहानी लेकर आ रहा है.’



फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
गाने ‘दिलबर की आंखों का’ में नोरा फतेही के शानदार डांस मूव्स देख पैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं. यूजर्स अलग अलग तरह के कॉमेंट करके उन पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘रानी वापस आ गई है ‘, तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘धमाकेदार’.

‘तुम मेरे न हुए’ गाना
फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘दिलबर की आंखों का’ से पहले एक और का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज किया गया था. इस गाने में रश्मिका मंदाना ने काफी कमाल का डांस किया है. इस गाने में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए. ये गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया.


फिल्म ‘थामा’ के बारे में
बता दें कि, फिल्म ‘थामा’ एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर लव स्टोरी है. इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर लिखी है. वहीं इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है.  फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



[ad_2]

‘तेरी शादी भी करवा देंगे’, शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल से किया बड़ा प्रोमिस? वीडियो वायरल

[ad_1]


Shikhar Dhawan And Yuzvendra Chahal Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. शिखर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ वीडियो भी शेयर करते हैं. शिखर के सोशल मीडिया हैंडल पर कई फनी वीडियो भी देखे जा सकते हैं. वहीं युजवेंद्र चहल भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. चहल का हाल ही में धनश्री के साथ तलाक हुआ था, लेकिन इस खिलाड़ी को कई बार अब रुमर्ड गर्लफ्रेंड राजे माहवेश के साथ स्पॉट किया गया है. अब शिखर धवन और युजवेंद्र चहल ने सोफी शाइन के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है.

शिखर-चहल का वायरल वीडियो

शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल और सोफी शाइन के साथ कोलेबोरेशन में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धवन, चहल से कहते हैं कि ‘तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा, पहले मेरी शादी तो हो जाए’. इस पर चहल शौक होते हुए कहते हैं कि ‘पापा, आपकी शादी’. इसके बाद धवन, सोफी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ‘ये है तेरी तीसरी मां’. इसके बाद चहल को झटका लगता है और वो अपना सिर पकड़कर कहने लगते हैं कि ‘थर्ड मम्मी’.

शिखर धवन के शेयर किए इस फनी वीडियो में चहल, धवन के बेटे का रोल निभा रहे हैं, जो अपने पापा से अपनी शादी की बात करने आया है. धवन, चहल से वादा कर रहे हैं कि वे अपनी शादी के बाद चहल की शादी भी करवा देंगे. युजवेंद्र चहल, शिखर धवन और सोफी शाइन के इस वीडियो का रियलिटी से कोई ताल्लुक नहीं है. वे केवल मौज-मस्ती के लिए ही ऐसे वीडियो बनाते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.


यह भी पढ़ें

IND vs WI: गिल को ODI का कप्तान बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर के घर पार्टी, जानिए दावत में कौन-कौन होगा शामिल



[ad_2]

2cr पैसेंजर कैपिसिटी, साउथ मुंबई से 37KM की दूरी… नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कल

[ad_1]


Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वास्तुकला में भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को अपनाया गया है, जो मंदिरों की नक्काशी, मुगल पैटर्न और महल की वास्तुकला में दिखाई देता है. टर्मिनल प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़हा हदीद के द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जो कि बीजिंग डाक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और ग्वांगझू ओपेरा हाउस के डिजाइन के लिए भी मशहूर हैं. इस डिजाइन में कमल फूल को प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जो भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवी मुंबई पहुंचेंगे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (NMIA) का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे. यह हवाईअड्डा करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. पहले फेज का उद्घाटन कल  होगा, जिसमें एक रनवे से 2 करोड़ यात्री प्रति साल की क्षमता होगी, और ये घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स को हैंडल करेगा.

विशाल होगी एयरपोर्ट की क्षमता

नए एयरपोर्ट का नाम दिवंगत लोकनेता दिनकर बालू (डीबी) पाटिल के नाम पर रखा जाएगा. डीबी पाटिल स्थानीय किसान नेता थे. डीबी पाटिल नवी मुंबई के पूरे इलाके में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं. उन्हें इसलिए याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने उन परिवारों के लिए बहुत काम किया, जिनकी जमीन शहर के विकास के लिए ली गई थी. उन्होंने इन परिवारों के लिए पुनर्वास और मुआवजे की बातचीत की थी.

 एयरपोर्ट ने अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया के साथ डील फाइनल कर ली है, एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक पहले फेज की क्षमता लगभग पूरी हो जाएगी. शुरुआत में हर घंटे 20-23 फ्लाइट्स होंगी, और बाद में इसे बढ़ाया जा सकता है.

भारत में अभी कोई कार्गो हब नहीं है, और नवी मुंबई इसे बदल देगा.”ग्रुप का प्लान है कि नवी मुंबई को दुबई जैसे इंटरनेशनल पैसेंजर हब के तौर पर डेवलप किया जाए, एयरपोर्ट का डिज़ाइन ऐसा होगा कि इंटरनेशनल ट्रांसफर आसान हो, बिना बार-बार सिक्योरिटी और कस्टम्स चेक के.1,160 हेक्टेयर में फैला ये एयरपोर्ट आखिरकार चार टर्मिनल्स के साथ 10 करोड़ यात्री प्रति साल की क्षमता तक पहुंचेगा.

पीपीपी मॉडल पर हुआ तैयार

परियोजना से 2 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. ये नौकरियां विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में होंगी. इसमें कई टिकाऊ सुविधाएं भी होंगी. जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और निष्क्रिय शीतलन (passive cooling) प्रणाली.

कल दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे मुंबई और नवी मुंबई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे.

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (NMIA) की विशेषताएं:

भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

Public-Private Partnership (PPP) मॉडल पर निर्मित

Adani Airports Holdings Ltd. की सहायक कंपनी — 74% हिस्सेदारी

CIDCO (सिडको) — 26% हिस्सेदारी

कुल क्षेत्रफल: 1160 हेक्टेयर

क्षमता: 9 करोड़ यात्री प्रति वर्ष, 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो

स्वचालित पीपल मूवर (APM) द्वारा सभी टर्मिनल जुड़े होंगे

वॉटर टैक्सी से कनेक्टिविटी वाला देश का पहला एयरपोर्ट

47 MW सोलर पावर प्लांट और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) स्टोरेज

ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम, अंडरग्राउंड फ्यूल सिस्टम और एफिशिएंट कार्गो-पैसेंजर नेटवर्क भी होगा. गृह मंत्रालय ने NMIA के लिए कुल 1840 सुरक्षाकर्मियों को मंजूरी दी है, जिनकी तैनाती हवाई अड्डे के परिचालन चरणों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से की जाएगी .

1160 हेक्टेयर में बना एयरपोर्ट

पहले चरण में 2 करोड़ यात्री क्षमता

19647 करोड़ से तैयार पहला चरण

दिसंबर 2025 से शुरू होंगी फ्लाइट

4 टर्मिनल के साथ 9 करोड़ यात्री क्षमता

32.5 लाख माल ढुलाई क्षमता

15 करोड़ यात्री क्षमता मुंबई के दोनों एयरपोर्ट से एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है. नोएडा एयरपोर्ट के लिए भी इंडिगो ने नवंबर 2023 में एमओयू किया था. अडानी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने दो अक्टूबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन की तैयारियों का जायजा लिया था. NMIA अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन महाराष्ट्र का संयुक्त उद्यम है, जिसमें AAHL की हिस्सेदारी 74 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: घरेलू बाजार में तेजी लेकिन रुपये की निकल रही जान, अमेरिकी डॉलर के सामने फिर हुआ धराशायी 

[ad_2]

फ्रांस में सियासी भूचाल! एक महीने में ही प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा; बढ़ीं मैक्रों की मुश्किल

[ad_1]


फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने एक महीने से भी कम समय में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह पिछले डेढ़ साल में चौथे प्रधानमंत्री हैं, जो अपने पद का त्याग कर चुके हैं. साल 2017 में जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का चुनाव हुआ था, तब उन्हें शांति और स्थिरता का प्रतीक माना गया था. फ्रांस के पांचवें गणराज्य के पहले मध्यमार्गी राष्ट्रपति के रूप में मैक्रों ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘ला रिपब्लिक एन मार्शे’ के जरिए बड़ा समर्थन जुटाया था, जिसमें कई नए राजनीतिक चेहरे शामिल थे. पहले साल में यह स्थिरता दिखाई दी.

मैक्रों ने राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर में धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को हराया था और उनके समर्थक चुप हो गए थे. विरोध सीमित था, लेकिन अब मैक्रों के पास प्रधानमंत्री नहीं बचा है, वह कोई महत्वपूर्ण कानून पारित नहीं कर पा रहे हैं और इस्तीफे की मांग बढ़ रही है.

2018 से शुरू हुईं इमैनुएल मैक्रों की मुसीबतें

मैक्रों के लिए समस्याएं 2018 में शुरू हुईं, जब गिलेट जॉन (येलो जैकेट आंदोलन) ने ईंधन कीमतों और उनकी आर्थिक योजनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद कोविड महामारी आई, जो मैक्रों के पूर्ववर्तियों से बिल्कुल अलग चुनौती थी. 2022 में, मरीन ले पेन फिर से चुनाव के दूसरे दौर में पहुंचे और इस बार उनका मुकाबला 2017 से कहीं ज्यादा कड़ा था.

फ्रांस की राजनीतिक स्थिति को नया मोड़ देने के लिए, 2024 में मैक्रों ने गेब्रियल अटाल को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जो देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. लेकिन यह प्रयास असफल साबित हुआ और जून 2024 के यूरोपीय चुनावों में मैक्रों की पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा.

फ्रांस की राष्ट्रीय असेंबली में बढ़ गया था गतिरोध

इसके बाद, मैक्रों ने जुलाई 2024 में अपने राजनीतिक विरोधियों, खासकर मरीन ले पेन की पार्टी रासाम्बल्मां नेशनल के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए मध्यावधि चुनाव कराए. इसके परिणामस्वरूप फ्रांसीसी राष्ट्रीय असेंबली में गतिरोध बढ़ गया, जहां कोई भी प्रमुख राजनीतिक पार्टी बहुमत हासिल करने में असफल रही.

पीएम पद से इस्तीफा देते हुए क्या बोले सेबेस्टियन लेकोर्नू

इसके बाद प्रधानमंत्री पद पर एक के बाद एक कई बदलाव हुए. गेब्रियल अटाल, मिचेल बार्नियर और फ्रांस्वा बैरू के बाद, आखिरकार सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. लेकिन वह भी एक महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने को मजबूर हो गए, यह बताते हुए कि संसद में विभिन्न दलों के बीच समझौते की कमी के कारण काम करना असंभव हो गया था.

फ्रांस में यह राजनीतिक अस्थिरता पिछले कुछ समय से गहरी हो गई है. हाल के ब्लोकोंस तौ! (सब कुछ रोक दो) विरोध आंदोलन ने देश के बड़े हिस्से को ठप कर दिया है और यातायात में भारी व्यवधान पैदा किया है.

फ्रांस की राजनीतिक हालत ठीक नहीं

राजनीतिक हालात अब फ्रांस के उस दौर की याद दिलाते हैं, जब देश को नाजियों से हार का सामना करना पड़ा था. भ्रष्टाचार, घोटाले और शाही राजनीतिक अधिकारियों के खिलाफ जारी खबरों ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और मरीन ले पेन दोनों को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया गया है.

अब, मैक्रों को भविष्य के लिए युवा नेताओं की ओर देखना पड़ सकता है. वे गेब्रियल अटाल जैसे नेता को आगे बढ़ा सकते हैं, जो वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन इससे उनके आर्थिक सुधारों में कमी आनी तय है. या फिर, मैक्रों को एक और चुनाव की ओर जाना पड़ सकता है, जिसमें सभी प्रमुख उम्मीदवार युवा होंगे और पुराने भ्रष्टाचार के दाग से मुक्त होंगे. चाहे वह धुर दक्षिणपंथी जॉर्डन बार्डेला हों, ला फ्रांस इनसौमी के माथिल्दे पैनोट या फिर अटाल, सभी प्रमुख राजनीतिक खिलाड़ी 40 वर्ष से कम आयु के होंगे.

मैक्रों के खिलाफ फ्रांस में तेज हो सकती है इस्तीफे की मांग

मैक्रों को विश्व मंच पर अपनी भूमिका निभाते हुए उम्मीद करनी होगी कि उनके समर्थक वामपंथी गठबंधन को साथ लाने में सफल होंगे. यदि ऐसा नहीं हुआ, तो अगले दो साल इंतजार करना लंबा हो सकता है और यदि कोई रास्ता नहीं निकला तो मैक्रों के खिलाफ इस्तीफे की मांग और तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे खुशहाल देश ने भारतीयों को दिया परमानेंट रेजिडेंसी का बड़ा ऑफर, जानें कैसे करें अप्लाई?

[ad_2]

NEET PG डेटा लीक का बड़ा खुलासा, 1.38 लाख छात्रों की निजी जानकारी सिर्फ इतने रुपये में!

[ad_1]


देश के मेडिकल छात्रों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खबर है कि NEET PG परीक्षा देने वाले करीब 1.38 लाख अभ्यर्थियों का निजी डेटा लीक हो गया है. बताया जा रहा है कि यह डेटा बेहद सस्ते दाम पर, यानी सिर्फ 3,599 में ऑनलाइन बेचा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है और छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है.

पूरा मामला तब सामने आया जब एक अभ्यर्थी ने Reddit पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि एक Telegram चैनल पर NEET PG उम्मीदवारों का डेटा बेचा जा रहा है. उस यूजर के अनुसार, चैनल पर 15,000 में डेटा बेचने का विज्ञापन डाला गया था.

अभ्यर्थी ने अपनी जानकारी चेक करने के लिए खुद की रैंक और डिटेल साझा की. उसने बताया कि जिसने डेटा बेचा, उसने बिलकुल सटीक जानकारी दी — उसका नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और राज्य तक सही निकला. इससे यह साफ हो गया कि डेटा लीक असली है.

ट्विटर (X) पर भी उभरी छात्रों की नाराजगी

यह चौंकाने वाला है! NEET PG छात्रों की निजी जानकारी एप्लिकेशन आईडी, ईमेल, संपर्क नंबर, रोल नंबर ऑनलाइन बेची जा रही है. यह भरोसे का गंभीर उल्लंघन है. यूजर ने आगे लिखा कि इस घटना से छात्रों की गोपनीयता और मेहनत दोनों के साथ विश्वासघात हुआ है. उन्होंने NMC (National Medical Commission) और इस प्रक्रिया में शामिल IT कंपनी से जवाब मांगते हुए कहा कि दोनों को इस लापरवाही पर शर्म आनी चाहिए.

डेटा बिक्री के सबूत भी आए सामने

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उस वेबसाइट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जहां यह डेटा बिक्री के लिए डाला गया था. वेबसाइट पर लिखा था कि 1,38,456 NEET PG उम्मीदवारों का डेटा सिर्फ 3,599 में उपलब्ध है. बताया जा रहा है कि खरीदारों का भरोसा जीतने के लिए वेबसाइट ने कुछ डेटा सार्वजनिक रूप से भी दिखाया.

इस खुलासे के बाद देशभर में NEET PG अभ्यर्थी और डॉक्टर समुदाय में गुस्सा है. कई लोग पहले से ही परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे, और अब इस लीक ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है.

NBEMS पर बढ़ा दबाव

​रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) पर अब सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, अभ्यर्थी पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, आंसर की और प्रश्नपत्र सार्वजनिक करने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही सक्रिय है. 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को दो सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया था. तय समय के अनुसार, यह मामला 28 अक्टूबर को फिर से सुना जाएगा.

यह भी पढ़ें –  Arattai App बनाकर चर्चा में आए जोहो कॉरपोरेशन के श्रीधर वेम्बू, जानें इनके पास कौन-कौन सी डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]