Aaj Ka Kumbh Rashifal (08 October): कुंभ राशि नए प्रोजेक्ट में सफलता, परिवार का सहयोग

[ad_1]


Aaj Ka kumbh Rashifal 8 October 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा द्वादश भाव में होने से कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच करें. व्यवसाय में फेस्टिवल सीजन की वजह से कार्यभार बढ़ेगा. किसी कॉल को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि इसी से आपको बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य राशिफल: सेहत के मामले में दिन मिश्रित है. स्पोर्ट्स पर्सन को मस्कुलर पेन के कारण अपनी प्रैक्टिस रोकनी पड़ सकती है. तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज करें. खानपान में लापरवाही न बरतें.

व्यापार/बिज़नेस राशिफल: बिजनेस पार्टनरशिप में चुनौतियाँ आएंगी. विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी. धैर्य रखें, समस्याओं का हल जल्द ही मिलेगा. फेस्टिवल सीजन का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों के साथ सक्रियता बनाए रखें.

नौकरी/करियर राशिफल: वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे तनाव रहेगा. नौकरीपेशा लोग आत्मविश्वास में रहें लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, वरना गलतियाँ हो सकती हैं. सीनियर्स की सलाह मानना आपके लिए लाभकारी होगा.

प्रेम और पारिवारिक राशिफल: घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. आज आपके लिए परिवार और काम के बीच अच्छा संतुलन बनाना चुनौती रहेगा. जीवनसाथी के साथ संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करते समय शांत रहें.

धन राशिफल: फेस्टिवल सीजन में धन की आवक होगी, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे. निवेश सोच-समझकर करें.

युवा राशिफल: युवा वर्ग को गलत संगत और बेड एक्टिविटी से दूर रहना होगा. सही दिशा में की गई मेहनत से ही भविष्य उज्ज्वल बनेगा.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: पर्पल
  • अशुभ अंक: 2
  • उपाय: भगवान शनि को सरसों का तेल अर्पित करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.

FAQs

Q1. क्या बिजनेस पार्टनरशिप में समस्याएं बढ़ेंगी?
A1. हाँ, लेकिन नई रणनीति और धैर्य से इन्हें हल किया जा सकता है.

Q2. क्या स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन ठीक है?
A2. नहीं, मस्कुलर पेन के चलते प्रैक्टिस बाधित हो सकती है, आराम ज़रूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे सुरक्षित रहें? Amazon ने बताई ये 9 टिप्स, नुकसान से बचने

[ad_1]


फेस्टिव सीजन में कई कंपनियां सेल लेकर आती हैं और बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. हाल ही में फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत कई दूसरी कंपनियों में अपनी दिवाली स्पेशल सेल का ऐलान किया है. इन सेल्स से लोग फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स लेकर स्मार्टफोन और घर के लिए फर्नीचर आदि तक ऑर्डर करते हैं. दूसरी तरफ हैकर्स और साइबर अपराधी भी इस समय का इंतजार करते हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं. अमेजन ने इस फेस्टिव सीजन ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए कुछ टिप्स बताई हैं.

I4C के साथ मिलकर चला रही कैंपेन

अमेजन ने गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले इंडियन साइबरक्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) के साथ पार्टनरशिप की है और इस फेस्टिव सीजन लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए कैंपेन चला रही है. कंपनी ने अपने यूजर्स को साइबर क्राइम से बचने के लिए ये टिप्स बताई हैं.

खुद को एजुकेट करें- अमेजन ने लोगों को फिशिंग और साइबर फ्रॉड के दूसरे तरीकों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है.

वेबसाइट की ऑथेंटिसिटी चेक करें- अमेजन ने ग्राहकों से URL और https के जरिए वेबसाइट की ऑथेंटिसिटी चेक करने और 
मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करने से बचने को कहा है. 

पब्लिक वाईफाई पर न करें पेमेंट- पब्लिक वाईफाई पर पेमेंट करना भारी पड़ सकता है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ही पेमेंट करें.

सेलर्स और रिव्यूज को करें वेरिफाई- शॉपिंग करने से पहले सेलर्स को वेरिफाई कर लें और किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके रिव्यू अच्छे से पढ़ें.

संदिग्ध मैसेज से रहें सावधान- अमेजन कभी भी अपने ग्राहकों को फोन या ईमेल पर पेमेंट के लिए नहीं कहती. अगर आपके पास ऐसा मैसेज आता है तो सावधान रहें.

पॉप-अप का रखें ध्यान- अगर किसी पेज पर बार-बार पॉप-अप आ रहे हैं तो उसे बंद कर दें. हमेशा भरोसेमंद लिंक से ही वेबसाइट या कोई पेज ओपन करें.

सुरक्षित पेमेंट- पेमेंट करते समय फोन पर किसी को भी OTP न बताएं और हमेशा अमेजन ऐप या वेबसाइट पर ही पेमेंट करें.

बैंक स्टेंटमेंट पर रखें नजर– शॉपिंग का बिल सुरक्षित रखें और अपनी बैंक स्टेटमेंट पर नजर बनाएं रखें. किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी तुरंत बैंक को दें.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16 की कीमत में 7,000 रुपये की और कटौती, अब हो गया एकदम सस्ता, जानें कहां मिल रही डील

[ad_2]

मजदूर को लगी एक करोड़ की लॉटरी! खुशी में तीन महीने तक की पार्टी, अब अस्पताल में भुगत रहा अंजाम

[ad_1]


किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, यह कहना मुश्किल है. कई बार अचानक आई खुशियां इंसान की जिंदगी बदल देती हैं. लेकिन अगर उन्हीं खुशियों को संभाला न जाए तो वे मुसीबत बनकर भी सामने आ सकती हैं. अमेरिका के मिशिगन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट पर 17 करोड़ रुपये (लगभग 1.3 मिलियन डॉलर) जीत लिए. शुरुआत में उसे लगा कि जिंदगी का सबसे बड़ा सपना सच हो गया है, लेकिन लगातार पार्टी और गलत लाइफस्टाइल ने उसकी सेहत बिगाड़ दी और आखिरकार उसे अस्पताल पहुंचना पड़ा. इस पूरी कहानी ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं और लोग इसे “पैसे की सही समझ न होने का सबक” बता रहे हैं.

39 साल के एडम को लगी 17 करोड़ की लॉटरी, तीन महीने तक की पार्टी

मिशिगन के वेन काउंटी के रहने वाले 39 साल के एडम लोपेज फोर्कलिफ्ट ड्राइवर के तौर पर काम करते थे. एक दिन उन्होंने अचानक एक सुविधा स्टोर से लॉटरी टिकट खरीदा और किस्मत का पहिया घूम गया. उन्हें जैकपॉट मिला और जीत की रकम थी 17 करोड़ रुपये. लोपेज को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने अपनी मां से यह खबर कन्फर्म करवाई तो उन्हें विश्वास हुआ कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है. लॉटरी जीतने के बाद एडम ने अपनी नौकरी छोड़ दी. शुरुआत में उन्होंने कहा कि वे इस रकम को बचत में लगाएंगे ताकि भविष्य सुरक्षित रहे. लेकिन अचानक मिली बड़ी रकम ने उनकी सोच बदल दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडम ने महंगी कारें खरीदीं, ट्रिप्स पर गए और लगातार पार्टियों में डूबे रहे. यह सिलसिला करीब तीन महीने तक चला.

फिर हुई ये गंभीर बीमारी, अस्पताल में बिताए दिन, अब आई अक्ल

ज्यादा पार्टी करने और सेहत की अनदेखी का नतीजा गंभीर निकला. सितंबर में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें बाइलेटरल पल्मोनरी एम्बोलिज्म हो गया है. यह एक खतरनाक बीमारी है जिसमें पैर में जमा खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाता है. एडम की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वे चल भी नहीं पा रहे थे और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी. 39 वर्षीय लोपेज़ ने अब फैसला किया है कि वे आने वाले 6 से 9 महीनों तक रिकवरी पर फोकस करेंगे. उन्होंने कहा कि अब मेरी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य है. हो सकता है मैंने शुरुआत में गलती की हो, लेकिन इस अनुभव ने मुझे समझा दिया कि जिंदगी जीने का असली मजा केवल अच्छे स्वास्थ्य में है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स ने ले ली मौज, बोले कुछ ज्यादा ही हो गया

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ तो यूजर्स भी चौंक गए. मामले को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…ये तो वही हो गया, मन्नतों से बच्चा पैदा हुआ, घर वालों ने चूम चूमकर मार दिया. एक और यूजर ने लिखा…भाई ज्यादा ही भावनाओं में बह गया, वैसे कोई भी होता तो यही करता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई साहब ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया. तीन महीने तक पार्टी कर ले कोई तो मर जाए.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

तालाब में पूल बॉल से खेलता दिखा बाघ! यूजर्स बोले कोल्ड ड्रिंक भी मंगवा लो- वीडियो वायरल

[ad_1]


गर्मी हो या बारिश, इंसानों की तरह जानवरों को भी पानी से खास लगाव होता है. खासकर जब उनके पास खेलने के लिए कुछ नया मिल जाए तो उनका अंदाज और भी निराला हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगल का राजा बाघ पानी में उतरकर एक लाल रंग की बड़ी बॉल से इस अंदाज में खेलता दिखाई दे रहा है जैसे किसी फाइव स्टार रिजॉर्ट के प्राइवेट पूल में पार्टी कर रहा हो. बाघ का यह मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और नेटिजन्स इस पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

तालाब में पूल पार्टी करता दिखा टाइगर

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ तालाब जैसे पानी भरे इलाके में है. उसके हाथों में एक चमकदार लाल बॉल है. बाघ उसे ऐसे पकड़कर झूल रहा है जैसे यह उसकी सबसे पसंदीदा चीज हो. कभी वह उसे अपनी ठोड़ी से दबा लेता है तो कभी पंजों से पकड़कर सीने से लगा लेता है. देखने वालों को यह नजारा किसी चाइल्ड प्लेग्राउंड जैसा लगता है जहां बच्चा अपनी बॉल से खेलते हुए खुश हो रहा हो. फर्क बस इतना है कि यहां बच्चा नहीं बल्कि जंगल का सबसे ताकतवर शिकारी बाघ है.


यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, कोल्ड ड्रिंक और म्यूजिक की कमी है बस

वीडियो में बाघ की मासूमियत और मस्ती साफ झलक रही है. अक्सर बाघ को जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है जो शिकार करने और गुर्राने के लिए जाना जाता है. लेकिन इस वीडियो में उसका एक बिल्कुल अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह बाघ असली “किंग ऑफ जंगल पार्टी” है. किसी ने लिखा …“इंसानों की तरह इसे भी वीकेंड पार्टी का मजा लेना आता है”. वहीं किसी ने मजाक में कहा…“इस बाघ को अब सिर्फ म्यूजिक और कोल्ड ड्रिंक की कमी है”. वीडियो को beyond_the_wildlife नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स


अमेरिका देगा पाकिस्तान को खतरनाक मिसाइलें, गुपचुप हो गई बड़ी डील, भारत की बढ़ेगी टेंशन?

[ad_1]


ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अमेरिका और पाकिस्तान करीब आ रहे हैं. इसका एक नया सबूत दोनों देशों की मिसाइल डिफेंस डील से सामने आया है. पाकिस्तान को अमेरिका से ‘AIM-120 एडवांस मिडिल रेंज की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (AMRAAM) मिलने की संभावना है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के युद्ध मंत्रालय (DoW) की ओर से हाल ही में नोटिफाई किए गए हथियारों के एग्रीमेंट में AIM-120 AMRAAM के खरीदारों में पाकिस्तान का भी नाम शामिल है. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक नोटिफिकेशन में कहा गया है ‘‘ इस एग्रीमेंट में ब्रिटेन, पोलैंड, पाकिस्तान, जर्मनी, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, रोमानिया, कतर, ओमान, कोरिया, यूनान, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, जापान, स्लोवाकिया, डेनमार्क, कनाडा, बेल्जियम, बहरीन, सऊदी अरब, इटली, नॉर्वे, स्पेन, कुवैत, फिनलैंड, स्वीडन, ताइवान, लिथुआनिया, इजरायल, बुल्गारिया, हंगरी और तुर्की को विदेशी सैन्य बिक्री शामिल है.’’ हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान को कितनी नयी AMRAAM मिसाइलें दी जाएंगी, लेकिन इस खबर के सामने आने से पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 बेड़े के ए़डवांस होने की चर्चा हो रही है. 

ट्रंप शहबाज और आसीम मीटिंग के बाद डील की चर्चा

यह डील अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की बैठक के कुछ दिनों बाद सामने आई है. बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में भूमिका निभाई है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह अनुबंध पाकिस्तान और अमेरिका के बीच नई रणनीतिक निकटता का संकेत देता है. अमेरिका इस डील के जरिए चीन और रूस के प्रभाव को संतुलित करने की कोशिश कर सकता है.

 

F-16 फाइटर जेट्स के अपग्रेड को लेकर अटकलें

इस मिसाइल सौदे के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान अपने F-16 फाइटर जेट बेड़े को अपग्रेड कर सकता है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, AIM-120 AMRAAM मिसाइलें F-16 विमानों के साथ इस्तेमाल की जा सकती हैं. फरवरी 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर इसी मिसाइल का इस्तेमाल किया था. अब यह सौदा F-16 विमानों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है.

 

AIM-120C8 मिसाइल की तकनीकी क्षमता

AIM-120C8, अमेरिका की AIM-120D मिसाइल का नया वर्जन है. यह मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे रेथियॉन (अब RTX Corporation) बनाती है.

इस मिसाइल की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • रेंज: 160 से 180 किलोमीटर तक, लॉन्च प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है.
  • स्पीड: मैक 4 यानी आवाज की गति से लगभग चार गुना तेज है.
  • गाइडेंस: एक्टिव रडार होमिंग सिस्टम, जो सटीक लक्ष्य साधने में मदद करता है.
  • क्षमता: एक साथ कई हवाई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है.

यह मिसाइल F-15, F-16, F/A-18, F-22, Eurofighter Typhoon, Gripen, Tornado और F-35 जैसे विमानों में उपयोगी है. इसके अलावा, इसे NASAMS (National Advanced Surface-to-Air Missile System) जैसी जमीनी एयर डिफेंस सिस्टम में भी इस्तेमाल किया जाता है, जो अमेरिका, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन ने अपनाई है.

 

भारत के लिए इस डील का क्या मतलब है?

यह संभावित सौदा भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइलें और F-16 अपग्रेड मिलने से उसकी एयर पावर में सुधार होगा. हालांकि भारत के पास पहले से ही राफेल और सुखोई-30MKI जैसे एडवांस फाइटर है, जिसमें Meteor मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पाकिस्तान-अमेरिका की होने वाली संभावित मिसाइल डील क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में नया तनाव पैदा कर सकती है.

 

[ad_2]

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने छापे भर भरकर नोट? जानें सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्

[ad_1]


साउथ इंडियन सिनेमा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है. ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में ऐसी धूम मचाई है कि बाकी फिल्मों के कलेक्शन फीके पड़ गए हैं. वीकेंड हो या वीकडेज़, इस फिल्म के लिए दर्शकों का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की’ तुलसी कुमारी और पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुकाबला अब एकतरफा होता दिख रहा है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

कंतारा चैप्टर 1 ने मंगलवार को कितनी की कमाई
‘कंटारा चैप्टर 1’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म वीकडेज में भी सिनेमाघरो में धमाल मचा रही है और इसे देखने के लिए खूब ऑडियंस उमड़ रही है. इसी के साथ ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई भी कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 61.85 करोड़ से शुरुआत की थी. दूसरे दिन इसने 45,4 करोड़ कमाए. फिर तीसरे दिन इसका कलेक्शन 55 करोड़ रुपये रहा और चौथे दिन इसकी कमाई 63 करोड़ रुपये हुई. वहीं 5वें दिन का कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये रहा.

  • अब सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कंतारा चैप्टर 1 ने मंगलवार को 33.50 करोड़ की कमाई की कमाई की है.
  • इसी के साथ इसके 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 290.25 करोड़ रुपये हो गया है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने अच्छी शुरुआत की थी. इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी ठीक ठाक कमाई की लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसका कलेक्शन गिर गया. फिल्म की कमाई की बात करें तो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए. फिर दूसरे दिन इसने 5.5 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, चौथे दिन 7.75 करोड़ और 5वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने रिलीज के 6ठे दिन यानी मंगलवार को 3करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की 6 दिनों की कुल कमाई अब 36.25 करोड़ रुपये हो गई है.

दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. इसने पहले हफ्ते मे ही 169.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. हालांकि फिर इसकी कमाई धीमी होती चली गई. फिल्म ने 9वें दिन 4.75 करोड़ कमाए तो 10वें दिन 4.6 करोड़, 11वें दिन 4.15 करोड़ और 12वें दिन 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.40 करोड़ का बिजनेस किया है.
  • इसी के साथ दे कॉल हिम ओजी की 13 दिनों की कुल कमाई अब 185.85 करोड़ रुपये हो गई है.

जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
अगर इस समय कोई बॉलीवुड फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, तो वह है जॉली एलएलबी 3. कोर्टरूम ड्रामा और दमदार कॉमेडी के इस मिश्रण ने दर्शकों को बांधे रखा है.  अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत स्टार फिल्म ने 18 दिनों में 108.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि तीसरे सोमवार को ये लाखों में सिमट गई थी और इसने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे मंगलवार को 75 लाख का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की 19 दिनों की कुल कमाई अब 109.40 करोड़ रुपये हो गई है.

 

 

[ad_2]

सपना चौधरी ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा पर दे दिया बहुत बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार खिलाड़ी, शुभमन गिल और रोहित शर्मा  इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक तरफ टीम इंडिया की वनडे कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है, वहीं दूसरी तरफ हिटमैन रोहित शर्मा लगभग सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के नाम लगातार चर्चा में हैं, और अब दोनों को लेकर हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने एक बयान दिया है जो वायरल हो गया है.

सपना चौधरी का रोहित और गिल को लेकर बयान

दरअसल सपना चौधरी हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची, जहां उनसे एक मजेदार सवाल पूछा गया, “अगर आपको किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिले तो आप किसे चुनेंगी?” सपना ने पहले बिना झिझके शुभमन गिल का नाम लिया, लेकिन जैसे ही शुभांकर ने मजाक में कहा, “गिल तो आपके लिए बहुत छोटा है”, सपना तुरंत मुस्कुराईं और बोली, “ठीक है, तो फिर रोहित शर्मा ही सही, वो छोटा बच्चा नहीं है.”

शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे रोहित और विराट

इस बीच, क्रिकेट के मैदान पर भी गिल और रोहित की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है. यह तीन मैचों की सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है.

पहला वनडे – 19 अक्टूबर, पर्थ (सुबह 9 बजे से)

दूसरा वनडे – 23 अक्टूबर, एडिलेड ओवल (सुबह 9 बजे से)

तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर, सिडनी (सुबह 9 बजे से)

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार नेतृत्व किया था और सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था.

भारत में कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के ये मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे, जबकि जियोसिनेमा और हॉटस्टार पर दर्शक लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकेंगे. 

[ad_2]

Amazon ने शुरू की दिवाली स्पेशल सेल, कम कीमत में मिल रहे फोन, ऑफर में हजारों की बचत का भी मौका

[ad_1]


Amazon Diwali Special Sale: फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां एक के बाद एक सेल ला रही हैं. फ्लिपकार्ट की बिग फेस्टिवल धमाका सेल के बाद अब अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल लेकर आ गई है. अमेजन पर यह सेल सोमवार से लाइव हो गई है. ऐसे में अगर आप पहले वाली सेल में कोई सामान खरीदने से चूक गए थे तो आपके पास एक और मौका आ गया है. यह सेल पिछले महीने आई कंपनी की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का फेस्टिव एडिशन है और इसमें कंपनी ने कई ऑफर्स को अपडेट किया है. 

सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन

अगर आप नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में आप भारी बचत कर सकते हैं. अमेजन पर ऐप्पल, सैमसंग और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है. फोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और कई प्रीमियम गैजेट्स पर स्पेशल ऑफर्स चल रहे हैं. 

फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर मची है लूट

दिवाली स्पेशल सेल में अमेजन फैशन, फुटवियर के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भारी छूट ऑफर कर रही है. अगर आप दिवाली के लिए एथनिक ड्रेस लेना चाहते हैं तो इस पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इसी तरह मेकअप और परफ्यूम समेत कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. दिवाली पर घर सजाने के लिए होम डेकोर आइटम्स महज 48 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ सेल में लिस्टेड है.

हजारों रुपये के कैशबैक का उठाएं फायदा

अमेजन की दिवाली स्पेशल सेल की माइक्रोसाइट से पता चल रहा है कि एक्सिस बैंक, बॉबकार्ड, IDFC फर्स्ट बैंक और RBL बैंक के कार्ड होल्डर स्पेशल कैशबैक पा सकते हैं. इन कार्ड्स पर बोनस ऑफर्स के साथ 10 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है, जिससे ग्राहक 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. ये ऑफर 6 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की आधी रात तक अप्लाई होगा.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp की बढ़ जाएगी टेंशन, Arattai ऐप में आने वाला है यह फीचर, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म

[ad_2]

क्या बालों को कलर करने से खराब हो जाती है किडनी? डॉक्टर से जान लें हकीकत

[ad_1]


आजकल बालों में कलर करना आम हो गया है. यह अब धीरे-धीरे लोगों की लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन चुका है. खासकर युवाओं में यह फैशन तेजी से बढ़ रहा है. कोई बालों में कलर करवाकर अपने फेवरेट सेलिब्रिटी जैसा दिखना चाहता है, तो कोई बस अपने लुक में थोड़ा चेंज लाना चाहता है. हालांकि कई एक्सपर्ट्स के अनुसार बालों में बार-बार कलर कराने का असर हमारी किडनी पर भी पड़ता है. वहीं इसे लेकर कई मामले भी सामने आए हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि क्या सच में बालों को कलर करने से किडनी खराब हो जाती है और इसे लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं.

 चीन में बालों को कलर करने से हुई लड़की की किडनी खराब 

बालों में कलर से किडनी खराब होने का मामला हाल ही में चीन से सामने आया है. दरअसल चीन में एक 20 साल की लड़की अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की तरह दिखने के लिए हर महीने हेयर डाई कराती थी. शुरुआत में यह सिर्फ फैशन ट्रेंड था, लेकिन धीरे-धीरे उसके खतरनाक असर दिखने लगे. कुछ ही समय बाद लड़की के पैरों पर लाल धब्बे पड़ गए, जोड़ों में दर्द होने लगा और पेट में अकड़न महसूस हुई. इसके बाद जब वह हॉस्‍प‍िटल पहुंची तो, डॉक्टरों ने बताया कि उसकी किडनी में सूजन आ गई है. डॉक्टरों के अनुसार लड़की कि‍ यह हालत लगातार हेयर डाई करने की वजह से हुई है. दरअसल डॉक्टर के अनुसार ज्यादातर हेयर डाई में कुछ जहरीले केमिकल पाए जाते हैं जो लंबे समय तक शरीर में जमा होकर किडनी, फेफड़े और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. यहीं नहीं इन केमिकल के बार-बार प्रयोग से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. 

बालों में कलर से किडनी फेल्योर की भी समस्या 

डॉक्टरों के अनुसार कई हेयर कलर्स में प्रोपिलीन ग्लाइकॉल और रिसोर्सिनोल जैसे केमिकल मौजूद होते हैं. यह केमिकल हेयर कलर से हमारे शरीर में घुलकर  ब्लड सर्कुलेशन और किडनी के काम करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं. प्रोपोलिन ग्लाइकॉल की ज्यादा मात्रा हमारे शरीर के तरल पदार्थ को गाढ़ा बना देती है, जिससे किडनी की नसों में सूजन हो सकती है. वहीं रिसोर्सिनोल का ज्यादा इस्तेमाल हार्मोनल असंतुलन और किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है. 

कैसे करें किडनी का बचाव?

बालों के कलर से किडनी में होने वाली समस्याओं का बचाव करने के लिए डॉक्टर सलाह देते हैं क‍ि बार-बार बालों को कलर करने से बचना चाहिए. वहीं बालों को कलर करने से पहले हमेशा पैच टेस्‍ट करना चाह‍िए. पैच टेस्ट में पहले बालों के थोड़े से हिस्से पर कलर लगाया जाता है और देखा जाता है क‍ि कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा है. इसके अलावा अगर बालों को कलर करना जरूरी हो तो ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिसमें खतरनाक केमिकल न हो. इसके अलावा डॉक्टर सलाह देते हैं कि बालों को कलर करने के लिए हमेशा हर्बल या ऑर्गेनिक डाई का ही इस्तेमाल करें. साथ ही कोशिश करें कि बालों में कलर लगाने के दौरान हाथों में दस्ताने पहनें.

ये भी पढ़ें-Silent Heart Attack Signs: सीने का हर दर्द नहीं होता हार्ट अटैक, जानें कैसे पहचाने मौत की आहट!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

हाथ में प्लास्टर, शरीर पूरा छलनी! फिर भी हसीनाओं को देख ठुमके लगाने लगा शख्स- वीडियो वायरल

[ad_1]


कहते हैं शौक बड़ी चीज है. इंसान अगर अपने शौक पूरे करने पर आए तो अस्पताल के आईसीयू से भी उठकर उसे पूरा करने का दम रखता है. लेकिन जहां बात हसीनाओं के डांस की हो तो फिर चाहे बूढ़ा हो या जवान कोई भी मजे लेने से पीछे नहीं हटता फिर चाहे बदन छलनी ही क्यों ना हो. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स  जिसके हाथ टूटा हुआ है और शरीर पर प्लास्टर बंधा है, मेले में हसीनाओं का डांस देखने पहुंचा है और जब साहब का जोश हाई होता है तो शख्स अपने डांस से ऐसी आग लगाता है कि लोगों को भूलाना मुश्किल हो रहा है.

मेले में डांस करती हसीना को देख डांस करने लगे घायल चाचा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स मेले में ऑर्केस्ट्रा का डांस देखने पहुंचा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स का हाथ टूटा हुआ है और उस पर प्लास्टर बंधा है. लेकिन डांस का शौक पूरा करने की ललक ऐसी है कि न तो उसे चोट की चिंता है और न ही अपने शरीर की. शख्स आराम से मेले में बैठा ऑर्केस्ट्रा का डांस देख रहा है.

इस दौरान जब उससे रहा नहीं जाता और डांस की ललक तेजी से बढ़ जाती है तो ये घायल शख्स अपना प्लास्टर उतार कर ऐसे ठुमके लगाता है मानों उसे कोई तकलीफ थी ही नहीं. हाथ का प्लास्टर और गले में टंगी पट्टी पलभर में गायब हो जाती है और टूटा फूटे शरीर में अचानक माइकल जैक्सन की आत्मा आ जाती है. स्टेज पर हसीनाएं और नीचे खड़ा शख्स मिलकर ऐसा माहौल जमाते हैं कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, चाचा थोड़ी शर्म तो करो

वीडियो को @adv_soyyab नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे मामलों में हमारे देश के लोग काफी आगे हैं भाई. एक और यूजर ने लिखा…भाई थोड़ा लिहाज कर ले, टूटा फूटा शरीर लेकर कौन डांस करता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा थोड़ी शर्म रखो, उम्र का तो लिहाज करो.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स