जल्दी डिस्चार्ज हो रही है आईफोन की बैटरी? इन सेटिंग्स को कर लें इनेबल

[ad_1]


आजकल फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है और ऐसे में बैटरी को पूरे दिन चला पाना काफी मुश्किल हो गया है. अगर किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाना पड़ जाए तो यह मुश्किल और बढ़ जाती है. इसे देखते हुए कंपनियां अब बड़ी बैटरी दे रही हैं, लेकिन फिर भी कई बार मुश्किल हो जाती है. अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो कई ऐसे तरीके हैं, जिनसे इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता है. कुछ सेटिंग्स को ऑन कर आईफोन की बैटरी को लंबा चलाया जा सकता है. 

एडेप्टिव पावर मोड को करें इनेबल

हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज में यह फीचर डिफॉल्ट ऑन रहता है, लेकिन आईफोन 16 और आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में इसे मैनुअली ऑन करना पड़ता है. बैटरी सेटिंग में जाकर पावर मोड पर टैप करें और यहां पर एडेप्टिव पावर को इनेबल कर दें. यह मोड परफॉर्मेंस को एडजस्ट करता है. यह स्क्रीन ब्राइटनेस को कम करने के साथ-साथ बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिटेड कर देता है.

Low Power Mode 

बैटरी को जल्दी डिस्चार्ज होने से रोकने के लिए यह बेहद काम का फीचर है. इसे इनेबल करने पर आईफोन केवल जरूरी टास्क करता है और बैकग्राउंड एक्टिविटीज बंद हो जाती है. आईफोन की बैटरी 20 प्रतिशत से कम होते ही यह अपने आप इनेबल हो जाता है. बैटरी सेटिंग में जाकर इसे पहले भी एक्टिवेट किया जा सकता है. इसके इनेबल होने पर बैटरी आइकन का रंग येलो हो जाता है.

स्क्रीन ब्राइटनेस को रखें कम

फोन की स्क्रीन के कारण बैटरी पर काफी असर पड़ता है. अब कंपनियां बड़े और ब्राइटर डिस्प्ले वाले फोन ला रही हैं, जिससे बैटरी की खपत जल्दी होती है. इसे रोकने के लिए स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम किया जा सकता है. आईफोन के स्लाइडर बार से स्क्रीन ब्राइटनेस को कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है. अगर आपको आउटडोर नहीं जाना होता तो ऑटो ब्राइटनेस फीचर को बंद कर भी बैटरी बचाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

फेस्टिव सीजन का असर, देश में 5 प्रतिशत बढ़ गई स्मार्टफोन्स की बिक्री, यह कंपनी सबसे आगे

[ad_2]

ड्राइवर और श्रमिक के 1743 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]


तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने ड्राइवर और श्रमिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 1743 पद भरे जाएंगे, जिसमें 1000 पद तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर के लिए और 743 पद श्रमिक के लिए होंगे. इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 8 अक्टूबर 2025 से आवेदन शुरू कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 रखी गई है. उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. साथ ही 1 जुलाई 2025 तक राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एसएससी (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है.

श्रमिक पद की योग्यता

श्रमिक पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरा किया हो. इनमें मैकेनिक (डीजल / मोटर वाहन), शीट मेटल / एमवीबीबी, फिटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, कटिंग और सिलाई / अपहोल्स्टर, मिलराइट मैकेनिक या अन्य संबंधित ट्रेड शामिल हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

ड्राइवर पद के लिए तेलंगाना के एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है. श्रमिक पद के लिए तेलंगाना के एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है.

कैसे कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाएं और ऑनलाइन फॉर्म भरें. आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना आवश्यक है. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सेव रख लें.

 यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल के 8 राज्य विश्वविद्यालयों को मिलेंगे स्थायी कुलपति, खत्म हुआ इंतजार इतने साल का इंतजार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या है 10 रुपये वाले बिस्किट का ट्रेंड, इस पर बार-बार क्यों बनाए जा रहे वीडियो?

[ad_1]


इंटरनेट पर वायरल हो रहे मजेदार डायलॉग ’10 रुपये वाला बिस्किट का पैकेट कितने का दिया जी’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. चाहे इंस्टाग्राम हो, यूट्यूब हो या फिर फेसबुक, हर जगह लोग इसी डायलॉग पर रील्स बना रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं. इस डायलॉग को बोलने का अनोखा अंदाज और चाल-ढाल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. अब यह ट्रेंड सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इसमें कूद चुके हैं. 

क्या है 10 रुपये का बिस्किट वाला ट्रेंड?

इस मजेदार ट्रेंड की शुरुआत मेरठ के पास के एक छोटे से गांव इंचौली से हुई, जहां रहने वाले शादाब जकाती नाम के शख्स ने एक रील बनाई. इस वीडियो में शादाब एक किराना दुकान पर जाते हैं और दुकानदार से बड़े ही मासूम और मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, ’10 रुपये वाला बिस्किट का पैकेट कितने का दिया जी.’ इसके बाद जब दुकानदार गुस्से में कहता है कि 10 रुपये वाला बिस्किट 10 रुपये का ही होगा तो शादाब बड़ी शालीनता से जवाब देते हैं कि पूछना तो पड़ेगा न जी. यही बात लोगों को इतनी पसंद आई कि इस डायलॉग को मीम्स, जोक्स और रील्स के लिए यूज किया जाने लगा. कई लोग इस डायलॉग को अपनी डेली लाइफ के हालातों से जोड़कर मजेदार वीडियो बना रहे हैं. 


बादशाह और रिंकू सिंह ने दिया बड़ा प्लेटफॉर्म

शादाब की किस्मत तब चमकी, जब जाने-माने रैपर बादशाह ने उनके डायलॉग पर रील बनाई. बादशाह ने इस वीडियो को खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके बाद हजारों लोग इस डायलॉग पर रील्स बनाने लगे. वहीं, क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए. रिंकू सिंह ने भी इस डायलॉग पर रील बनाई और लोगों को खूब हंसाया. उनके मजेदार अंदाज और ह्यूमर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई. 

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर लोगों की दीवानगी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर इस डायलॉग से जुड़े हजारों वीडियो बन चुके हैं. कुछ मजेदार कमेंट्स भी सामने आए, जैसे भाई ने तो बिस्किट को इंटरनेशनल बना दिया. अब तो दुकान वाले भी हंसते हैं जब हम बिस्किट मांगते हैं. पूछना तो पड़ेगा न जी, अब हमारी भी आदत बन गई है. शादाब के वीडियो लाखों बार देखे जा रहे हैं और उन्हें कई ब्रांड्स और मेकर्स की तरफ से ऑफर भी मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: फन फैलाकर डरा रहा था सांप, नेवले ने मुंह में दबाकर पटककर मारा, देखें वायरल वीडियो


विमान में वेज खाने वाले यात्री को परोसा गया मांस, मौत के बाद इस एयरलाइन पर केस दर्ज

[ad_1]


कतर एयरवेज की एक फ्लाइट में मांसाहारी भोजन परोसने के कारण एक शाकाहारी यात्री की मौत हो गई. 85 वर्षीय यात्री के परिजनों ने एयरलाइन के खिलाफ गलत तरीके से हुई मौत को लेकर नया मुकदमा दायर किया है. परिजनों ने दावा किया कि एयरलाइन की लापरवाही के कारण 85 वर्षीय शाकाहारी यात्री अशोक जयवीरा की जान चली गई. यह हादसा जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स से कोलंबो जा रही कतर एयरवेज की उड़ान के दौरान हुआ.

अशोक जयवीरा अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक कार्डियोलॉजिस्ट थे, जो लॉस एंजिल्स से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहे थे. उन्होंने उड़ान से पहले शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन फ्लाइट में उन्हें मांसाहारी भोजन परोसा गया. उन्होंने मांसाहारी भोजन को चारों ओर से खाने की कोशिश की और इसी दौरान एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया, जिससे उनकी सांस रुक गई और उनकी मौत हो गई.

मृतक यात्री के परिजनों ने एयरलाइन पर लगाया आरोप

जयवीरा के परिजनों ने दाखिल किए गए नए मुकदमे में आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान विमान के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करने से भी मना कर दिया था. इसके पीछे पायलट ने तर्क दिया था कि विमान उस वक्त आर्कटिक सर्कल/आर्कटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था. हालांकि, जयवीरा के बेटे सूर्या ने कहा कि उस समय विमान वास्तव में अमेरिका के मिडवेस्ट इलाके के ऊपर से गुजर रहा था और आसानी से डायवर्ट किया जा सकता था.

साढ़े तीन घंटे बाद विमान ने की लैंडिंग, मर चुका था यात्री

शिकायत में कहा गया कि जब विमान आखिर में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में लैंड हुआ, तब तक अशोक जयवीरा करीब साढ़े तीन घंटे तक बेहोश पड़े थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

जयवीरा के परिवार ने एयरलाइन पर लगाया लापरवाही का आरोप

अशोक जयवीरा का परिवार एयरलाइन पर लापरवाही और गलत तरीके से मौत का मुकदमा कर रहा है. उनका कहना है कि एयरलाइन को स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत आपातकालीन लैंडिंग करनी चाहिए थी. यह मामला मोनेट्रियल कंवेशन के अंतर्गत आता है, जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मौत और चोट के मामले में एयरलाइनों की जिम्मेदारी को तय करता है.

यह भी पढे़ंः Nobel Prize 2025: केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, जानें किन देशों के वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे सम्मानित अवॉर्ड?

[ad_2]

अजय देवगन और रणबीर कपूर से ज्यादा अमीर हैं अरबाज खान, जानें इनकम

[ad_1]


अरबाज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. उन्होंने 1996 में ‘दरार’ फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था.एक्टर  ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है.इतना ही नहीं बल्कि वो दबंग जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज के निर्माता भी हैं.

इन दिनों एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.दरअसल, हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है.अरबाज खान के पिता बनने के बाद अब लोग उनके बारे में छोटी-बड़ी हर डिटेल जानने के लिए बेताब हैं. ज्यादातर लोग तो ये जानना चाहते हैं कि अरबाज खान की नेटवर्थ क्या है.चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं.

अरबाज खान की नेटवर्थ

अरबाज खान बेशक फिल्मों में अपने भाई सलमान खान की तरह नाम ना बना पाए हों, लेकिन कमाई में अजय देवगन और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स से भी आगे हैं. GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अरबाज खान 500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

Arbaaz Khan नेटवर्थ: रणबीर कपूर और अजय देवगन से ज्यादा अमीर हैं सलमान के भाई, जानें इनकम

अरबाज खान बेशक एक्टर के तौर पर उतने सफल ना हो पाए हों, लेकिन फिल्म मेकिंग के बिजनेस से वो मोटी कमाई करते हैं.बता दें अरबाज खान के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू 7, रेंज रोवर और ऑडी Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स अजय देवगन और रणबीर कपूर रईसी के मामले में अरबाज खान से काफी पीछे हैं. 

अजय देवगन नेटवर्थ

अजय देवगन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म में काम किया है. GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ 427 करोड़ रुपये है.अजय देवगन एक्टिंग के अलावा बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं. एक्टर ने कई तरह के बिजनेस में इंवेस्टमेंट कर रखा है.

रणबीर कपूर नेटवर्थ

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.हिंदुस्तान टाइम्स, ज़ी और अन्य की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की नेटवर्थ 345 करोड़ रुपए है.मनीमिंट के अनुसार रणबीर साल में 30 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं.

ये भी पढ़ें:-यू-ट्यूब से कितना कमाती हैं भारती सिंह? कॉमेडियन ने कहा था- बहुत ज्यादा पैसे मिलते हैं

[ad_2]

तीर कमान और धनुष…, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का अद्भुत सेलिब्रेशन, दिला दी प्रभु श्रीराम की याद

[ad_1]


Tazmin Brits Huundred Celebration In World Cup: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जहां साउथ अफ्रीका की एक खिलाड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 12 साल बाद महिला विश्व कप भारत में खेला जा रहा है और इस समय देश में त्योहारों की भी धूम मची है. अभी दशहरा का पर्व गया है और दीपावली आने वाली है. ये दोनों की त्योहार प्रभु श्रीराम से जुड़े हैं. वहीं क्रिकेट के मैदान पर भी दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ताजमिन ब्रित्स (Tazmin Brits) ने प्रभु श्रीराम को याद किया और एक अनोखे अंदाज में अपने शतक का सेलिब्रेशन किया.

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने उठाया ‘धनुष’

ताजमिन ब्रित्स की पारी ने भारत के लोगों का भी दिल जीत लिया. ब्रित्स ने शतक के बाद एक घुटने पर बैठकर एक ऐसा पोज बनाया, जिससे लगे कि वे धनुष बाण चला रही हैं. देश में अभी दशहरा का त्योहार मना है और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का ये सेलिब्रेशन प्रभु श्रीराम की अद्भुत लीला की तरफ इशारा करता है. ब्रित्स ने बीच मैदान श्रीराम की तीर कमान चलाने का एक्शन किया. ब्रित्स के शतकीय सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ब्रित्स ने पांच मैचों में लगाए 4 शतक

ताजमिन ब्रित्स का बल्ला खूब चल रहा है. दक्षिण अफ्रीका की ये खिलाड़ी पिछले 5 वनडे में 4 शतक लगा चुकी है. इस साल ब्रित्स के बल्ले से अब तक पांच शतक आ गए हैं. इसी के साथ ब्रित्स वीमेंस क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना के नाम था. स्मृति ने 2024 में चार शतक लगाए थे, वहीं भारत की ये खिलाड़ी इस साल 2025 में भी चार सेंचुरी लगा चुकी हैं.

साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता मैच

वीमेंस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बेहद ही रोमांचक मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड 47.5 ओवर में 231 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. वहीं जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तब पहला विकेट 26 के स्कोर पर ही गिर गया. लेकिन ताजमिन ब्रित्स की शतकीय पारी और सुने लूस की 83 रनों की नाबाद पारी ने साउथ अफ्रीका को ये मुकाबला 40.5 ओवर में ही जिता दिया. दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में 6 विकेट से हराया. ताजमिन ब्रित्स को शानदार पारी के लिए इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

यह भी पढ़ें

CEAT Cricket Awards 2025: इधर कप्तानी से हटाया गया उधर रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को भी मिला अवॉर्ड



[ad_2]

डायलिसिस के दौरान बेहद दर्द में दिखे प्रेमानंद महाराज! वायरल वीडियो देख निकल आएंगे आंसू

[ad_1]


वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता. अपने ज्ञान और शालीनता के लिए फेमस प्रेमानंद महाराज बीते कुछ दिनों से बेहद बीमार चल रहे हैं जिस लेकर उनके भक्त बेहद दुखी हैं. माथे पर लाल चंदन और हमेशा मुस्कुराने वाले प्रेमानंद महाराज की हालत इन दिनों कुछ खराब सी है और चेहरे पर पीड़ा वाले भाव हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डायलिसिस कराते दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद उनके चेहरे पर दर्द और परेशानी साफ देखी जा सकती है. हालांकि दावा ये है कि वीडियो पहले का है और काफी पुराना है.

वायरल हो रहा प्रेमानंद महाराज का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपका दिल दुखी और आत्मा कांप उठेगी. जिन प्रेमानंद महाराज को आपने आश्रम में लोगों को धर्म ज्ञान देते देखा था वो आज बीमार हैं और दर्द में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं ऐसा दावा इंटरनेट पर किया जा रहा है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्हें रोज डायलिसिस कराने जाना पड़ रहा है. वीडियो में महाराज कहते दिखाई दे रहे हैं कि हालत अभी कल से बेहतर है, कल तो आंख खोल पाना भी मुश्किल हो रहा था लेकिन अभी बेहतर लग रहा है. महाराज के चेहरे पर दर्द और सूजन साफ तौर पर देखी जा सकती है.

लोग बोले, दो साल पुराना है वीडियो!

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज शुरू से यही दावा करते आ रहे हैं कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और वो डायलिसिस के लिए अक्सर जाया करते हैं. इतना ही नहीं, उनका कहना था कि राधा नाम जपने की वजह से ही प्रभु की कृपा बनी हुई है जो अब तक वो चल फिर पा रहे हैं. लेकिन पिछले ही दिनों खबर आई कि उनकी सेहत अचानक बिगड़ी है और वो दर्द में हैं. ऐसे में उनका ये वीडियो भक्तों को और ज्यादा रुला रहा है. हालांकि वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि वीडियो दो साल पुराना है जिसे नया बताकर पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स हुए भावुक, तो कुछ ने कहा महाराज अब एक दम स्वस्थ

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो पुराना है, महाराज की हालत एक दम ठीक है. एक और यूजर ने लिखा…महाराज जी जल्द स्वस्थ हो जाएं ऐसी कामना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…महाराज को भगवान जल्द सही कर दें.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


अब नौकरी के लिए नहीं करना होगा मेट्रो शहरों का रुख, अब इन सिटीज में होंगे रोजगार के बंपर मौके

[ad_1]


New Job Opportunities:  टियर 2 और टियर 3 शहर के युवा अक्सर ही दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में काम करने का सपना देखते है. इनमें से कई लोगों का सपना पूरा हो जाता है तो वहीं, कुछ के सपने अधूरे रह जाते हैं. हालांकि, हाल में आए एक रिपोर्ट ने रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लखनऊ, इंदौर, जयपुर, भुवनेश्वर, सूरत और नागपुर जैसे छोटे शहरों की नौकरियों में हर साल 21 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. जो बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा है. मेट्रो शहर के ग्रोथ 14 प्रतिशत के आस- पास है. जिससे साफ पता चलता है कि, छोटे शहरों में रोजगार के अवसर ज्यादा बन रहे हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ई कॉमर्स गोदाम, कॉल सेंटर और त्योहार के समय होने वाले पर्यटन के कारण छोटे शहरों में रोजगार के नए अवसर बन रहे है. हालांकि कई क्षेत्रों में यह बदलाव स्थायी तौर पर हो रहे है. जिसका मतलब है कि लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलते रहेंगे. जिससे अब छोटे शहर के युवाओं को नौकरी की तलाश में महानगरों का रास्ता नहीं चुनना होगा. 

मेट्रो शहरों में आईटी, बैंकिंग, मीडिया, मार्केटिंग और मनोरंजन क्षेत्र में ग्रोथ देखी जा रही है. इन क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त अवसर मिल रहे है. इसके बावजूद भी नौकरियों में ग्रोथ रेट 14 प्रतिशत ही है. रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं. जो युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है. 

मेट्रो और छोटे शहर में किसका करें चयन?

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक जरूरी सवाल हो सकता हैं कि, उन्हें मेट्रो शहर को रुख करना चाहिए या फिर अपने ही शहर में रहकर नौकरी के अवसर तलाशने चाहिए. इसका जवाब भी उनके ही पास है. अगर वे नए अवसरों और करियर की तलाश में मेट्रो शहर आते है तो उन्हें कई दूसरे खर्च भी उठाने होंगे. 

घर का किराया, ट्रांसपोटेशन और खाने पीने का अतिरिक्त खर्च उन्हें वहन करना होगा. वहीं अगर वे अपने शहर में ही रुकने का फैसला लेते है तो ये खर्च सीमित हो सकते है. हालांकि दोनों ही जगहों पर जॉब सैलरी में फर्क होता है. इसलिए किसी भी तरह के फैसले से पहले अपनी प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए.   

यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने में लग सकता है समय? जानें कब तक लागू होगा 8वें वेतन आयोग?    

[ad_2]

फेस्टिव सीजन का असर, देश में 5 प्रतिशत बढ़ गई स्मार्टफोन्स की बिक्री, यह कंपनी सबसे आगे

[ad_1]


इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन कंपनियों की चांदी हो गई है. 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तेजी देखी गई और बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बढ़ी हुई बिक्री के पीछे फेस्टिव डिस्काउंट, बैंक ऑफर और no-cost EMI जैसे ऑप्शन की अहम भूमिका रही. इस बार ऑनलाइन के साथ-साथ लोगों ने ऑफलाइन स्टोर्स से भी खूब फोन खरीदे हैं. 

इस कंपनी ने मारी बाजी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच फोन बिक्री के मामले में सैमसंग ने बाजी मारते हुए 18 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है. फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए कंपनी के फोन्स की खूब बिक्री हुई. कंपनी के गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा लोगों ने खूब ऑर्डर किए. सेल के दौरान गैलेक्सी S24 की कीमत 64,999 से घटकर 40 हजार से भी कम हो गई थी, वहीं 97,999 रुपये की कीमत वाला S24 अल्ट्रा 71,999 रुपये में उपलब्ध था.

ऐप्पल दूसरे स्थान पर

सैमसंग के बाद ऐप्पल इस मामले में दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल की तुलना में ऐप्पल ने इस बार 6 प्रतिशत की अधिक बिक्री करते हुए 16 प्रतिशत मार्केट शेयर अपने नाम किया है. लगभग 11 दिनों की अवधि में ऐप्पल ने आईफोन 16 की 10 लाख यूनिट्स बेची है. सेल के दौरान पूरी आईफोन 16 सीरीज पर शानदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा था और इस सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल की भी खूब डिमांड रही.

वीवो ने दी ऐप्पल को टक्कर

iQOO समेत वीवो ने भी इन 11 दिनों में 16 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ खूब फोन बेचे हैं. सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 60 प्रतिशत का उछाल आया है. ऑफलाइन स्टोर में वीवो की Y और V सीरीज की भारी डिमांड रही तो ऑनलाइन ग्राहकों ने टी-सीरीज के फोन को ज्यादा पसंद किया. ऑफलाइन सेल के मामले में वीवो सबसे आगे रही है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल के इस फीचर ने कर दिया भंडाफोड़, आईफोन चुराने वाली गैंग तक पहुंची पुलिस, फिल्मी है पूरा मामला

[ad_2]

Video: ये बंदा बच कैसे गया? ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा! ट्रक ने नीचे आया साइकिल सवार और फिर..

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाले हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक साइकिल सवार को एक बड़े ट्रक से टकराते हुए देखा जा सकता है, लेकिन चमत्कारिक रूप से वह इस दुर्घटना से बच जाता है. वीडियो में देखा गया है कि कैसे एक साइकिल सवार ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच जाता है. ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हादसे में साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई

हालांकि, ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक बड़ा ट्रक सड़क पर चल रहा है. इसी दौरान एक साइकिल सवार, जो सड़क के किनारे से गुजर रहा होता है और ट्रक के रास्ते में आ जाता है, जिसके चलते साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल समेत ट्रक के नीचे आ जाता है, लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं आती है और वह ट्रक के नीचे आने से किसी तरह बच जाता है, लेकिन हादसे में साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है. उसके बाद व्यक्ति सड़क पर बैठा नजर आता है.

वीडियो देखकर लोगों ने चमत्कार बताया

वीडियो में साफ देखा गया है कि व्यक्ति ट्रक के गुजरने के बाद बिल्कुल सही सलामत खड़ा हो जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे चमत्कार ही बताया है कि कैसे व्यक्ति ट्रक से कुचलने से बाल-बाल बचा, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि साइकिल सवार व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी थी, वरना वह किसी भी कीमत पर बच नहीं पाता. वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और साथ ही साथ वीडियो को देखकर हैरानी भी जता रहे हैं.