इससे अच्छा तो… रोहित शर्मा के डांस स्टेप्स फिर वायरल, रितिका का रिएक्शन देख छूट जाएगी आपकी भी

[ad_1]


आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ फोटो या वीडियो शेयर करने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां कोई भी पल भर में लाखों लोगों के दिल तक पहुंच सकता है. कभी किसी बच्चे का डांस वायरल हो जाता है तो कभी किसी का खाना बनाते वीडियो और कभी-कभी हमारे फेवरेट सेलेब्रिटी ही कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, क्रिकेट फील्ड से दूर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने घर पर कुछ अलग ही मूड में नजर आए. जिस वीडियो की बात हो रही है, वह पुराना है, जो अब फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो में?

इस वीडियो में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह और अपनी बेटी समायरा उर्फ सैमी के साथ डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह रिहर्सल रितिका के भाई की शादी के लिए हो रहा था. वीडियो साल 2023 का है, लेकिन अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा बड़े ही जोश और मस्ती के साथ डांस स्टेप्स कर रहे हैं, लेकिन उनके स्टेप्स थोड़े अजीब और फनी लगते हैं. इस पर रितिका खुद अपनी हंसी रोक नहीं पातीं. वहीं, सैमी भी उनके आस-पास घूमती नजर आ रही है, जिससे पूरा माहौल और भी मजेदार बन जाता है. 

रितिका का रिएक्शन बना वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा

एक तरफ रोहित पूरे मन से डांस करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं रितिका उनके स्टेप्स देखकर हंसी नहीं रोक पातीं. कई बार वह खुद को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर से हंस पड़ती हैं. यह नेचुरल रिएक्शन ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि रितिका का रिएक्शन तो वीडियो का हाईलाइट है. कोई लिख रहा है कि रोहित शर्मा मैदान में जितने शांत दिखते हैं, घर पर उतने ही मस्तीखोर हैं. 

सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ हो रहे कमेंट्स

वीडियो के वायरल होते ही X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोग जमकर इस रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे क्यूटेस्ट फैमिली मोमेंट कहा है तो कुछ ने लिखा है कि क्रिकेटर भी आम लोगों की तरह परिवार में शादी की तैयारियों का मजा लेते हैं. एक यूजर ने लिखा कि रोहित भैया, अगली बार डांस क्लास ले लेना. 

यह भी पढ़ें: डायलिसिस के दौरान बेहद दर्द में दिखे प्रेमानंद महाराज! वायरल वीडियो देख निकल आएंगे आंसू, जानिए सच्चाई


ODI खेलने पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाएंगे 9 खिलाड़ी, लिस्ट में कप्तान गिल समेत कई बड़े खिलाड़ियों क

[ad_1]


India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम आखिरी बार 2020-21 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने गई थी. वहीं इस बार ODI सीरीज में टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे. गिल पहली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलने जा रहे हैं और पहली बार में ही वे बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के सामने होंगे. शुभमन गिल की तरह ही टीम इंडिया के स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार वनडे मैच खेलेंगे.

शुभमन गिल AUS में खेलेंगे पहला ODI

भारत की वनडे टीम का नया कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. इस सीरीज में उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है. गिल से पहले रोहित शर्मा टीम के कप्तान रहे, लेकिन इस दौरे पर रोहित और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाज के तौर पर टीम के साथ जा रहे हैं. गिल वनडे में पहली बार कप्तानी करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहला वनडे मैच भी खेलेंगे. शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच तो खेल चुके हैं, लेकिन कभी वनडे नहीं खेले हैं.

पहली बार ODI खेलने AUS जाएंगे 9 खिलाड़ी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल समेत 9 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में पहला वनडे मैच खेलने जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों की लिस्ट में अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में से कुछ प्लेयर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच तो खेले हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जाकर इस टीम के साथ कोई ODI नहीं खेला है. भारतीय टीम आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने 2020 में गई थी, जिसमें टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

  • शुभमन गिल
  • अक्षर पटेल
  • यशस्वी जायसवाल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • नितीश कुमार रेड्डी
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • ध्रुव जुरेल

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा. टीम इंडिया तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेलेगी.

यह भी पढ़ें

81 का लक्ष्य… ‘गोल्डन डक’ के शिकार वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; जानिए क्या रहा मैच का नतीजा

[ad_2]

प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर अपडेट! आश्रम से जारी पत्र पढ़ यूजर्स ने ली राहत की सांस

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल अफवाहें इतनी तेजी से फैलती हैं कि सच और झूठ में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज को लेकर देखने को मिला. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें और खबरें वायरल हो रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि महाराज जी की तबीयत खराब है. इन झूठी बातों ने भक्तों के बीच बेचैनी और चिंता का माहौल पैदा कर दिया था. लोग लगातार स्वास्थ्य अपडेट जानने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच अब आश्रम की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी कर इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है.

आश्रम ने क्या कहा

श्री हित राधा केली कुंज परिवार, श्रीधाम वृंदावन की ओर से 8 अक्टूबर 2025 को एक पत्र जारी किया गया है. इसमें साफ-साफ लिखा है कि पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है. वे पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या का पालन कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है. पत्र में यह भी बताया गया है कि केवल प्रातःकालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है.

अफवाहों से बचने की अपील

आश्रम की ओर से पत्र में यह स्पष्ट कहा गया है कि कृपया किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं. भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों से दूर रहें. हाल ही में प्रेमानंद महाराज के एक वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो को लेकर दावे हो रहे हैं कि वीडियो 2 साल पुराना है.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

भक्तों की चिंता और राहत

जैसे ही यह आधिकारिक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया गया, भक्तों और अनुयायियों ने राहत की सांस ली. कई लोग महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे और लगातार सोशल मीडिया पर सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन अब जब आश्रम की ओर से स्थिति साफ कर दी गई है तो लोगों ने चैन की सांस ली और गुरुदेव के स्वस्थ होने पर धन्यवाद व्यक्त किया. यूजर्स भी पत्र पढ़कर चैन की सांस लेने लगे और बोले की देश की दुआएं उनके साथ हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


रेड ड्रेस में काजोल का ग्लैमरस अवतार, 51 की उम्र में फ्लॉन्ट किया स्टालिश लुक, देखें तस्वीरें

[ad_1]

रेड ड्रेस में काजोल का ग्लैमरस अवतार, 51 की उम्र में फ्लॉन्ट किया स्टालिश लुक, देखें तस्वीरें

[ad_2]

ऐप्पल के इस फीचर ने कर दिया भंडाफोड़, आईफोन चुराने वाली गैंग तक पहुंची पुलिस, फिल्मी है मामला

[ad_1]


ऐप्पल के एक फीचर की वजह से यूनाइटेड किंगडम में पुलिस एक बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाब रही है. यहां पर पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पता लगाया है, जो आईफोन चुराकर उन्हें चीन भेज रही थी. पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और चोरी के 2,000 आईफोन जब्त कर लिए हैं. मजेदार बात यह है कि इस भंडाफोड़ की शुरुआत पुलिस की किसी सर्विलांस से नहीं बल्कि एक आईफोन यूजर की कोशिश से हुई थी. आइए पूरा मामला जानते हैं.

ऐप्पल के फीचर से चोरी हुए आईफोन तक पहुंची पुलिस

पिछले साल क्रिसमस के मौके पर एक व्यक्ति का आईफोन चोरी हो गया था. उसने ऐप्पल के ट्रैकिंग सिस्टम से आईफोन का पता लगा लिया. उसे पता चला है कि उसके आईफोन की लोकेशन लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास स्थित एक वेयरहाउस में दिखाई जा रही है. उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शिपमेंट बॉक्स खुलवाया. इसे खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए. इसमें 900 आईफोन थे और जांच में पता चला कि इनमें से अधिकतर चोरी के थे. इसके बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू की और वह आईफोन तस्करी करने वाली गैंग तक पहुंचने में सफल रही.

सस्ती कीमत पर बेचे जा रहे थे चोरी के आईफोन

पुलिस ने इस मामले में अफगानी मूल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें इस गैंग का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि यूके से चोरी हुए आईफोन को हांगकांग के रास्ते चीन भेजकर इन्हें बेहद कम कीमत पर बेचा जा रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूके में यह इस तरह का सबसे बड़ा ऑपरेशन है. इस ऑपरेशन में पुलिस अब तक चोरी हुई 2000 आईफोन को रिकवर कर चुकी है. पिछले हफ्ते ही पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था. 

ये भी पढ़ें-

कितनी स्पीड से घूमता है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और क्या धरती से आता है नजर? जानिए कई रोचक सवालों के जवाब

[ad_2]

‘भारत से जल्दी संबंध सुधारें’, टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप पर भड़के US के 19 सांसद; चिट्ठी लिख सुन

[ad_1]


भारत पर टैरिफ लगाने के बाद से अपने ही देश में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई है. अमेरिका के पूर्व एनएसए सहित कई ब्यूरोक्रेट्स भारत के साथ रिश्ते खराब करने को लेकर ट्रंप को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इस बीच अमेरिका के सांसद डेबोरा रॉस और रो खन्ना की अगुआई में 19 सांसदों ने ट्रंप को पत्र लिखकर भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों को तुरंत सुधारने की अपील की है. इन सांसदों ने ट्र्ंप प्रशासन से भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ को वापस लेने की भी मांग की है.

‘भारत के साथ संबंध सुधारे अमेरिका’

अमेरिका के इन सांसदों ने बुधवार (8 अक्तूबर 2025) को डोनाल्ड ट्रंप को लिखे पत्र में कहा, “हाल ही में टैरिफ में बढोतरी के कारण भारतीय सामानों पर शुल्क 50 फसदी हो गया. इससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गया है. ऐसा होने के बाद दोनों देशों के लिए नकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.” सभी 19 सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप से इस महत्वपूर्ण साझेदारी को फिर से स्थापित करने और सुधारने का आह्वान किया.

‘टैरिफ के कारण सप्लाई चेन को नुकसान पहुंच रहा’

सांसदों ने लिखा, “अगस्त 2025 के अंत में ट्रंप प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था, जिसमें 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ के साथ-साथ रूस से तेल खरीद के जवाब में 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था. ये दंडात्मक शुल्क भारतीय भारतीय निर्माताओं और अमेरिकी उपभोक्ताओं, दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे उन सप्लाई चेन को नुकसान पहुंच रहा है, जिस पर अमेरिकी कंपनियां उत्पादों को बाजार में लाने के लिए निर्भर हैं.”

‘भारत पर निर्भर हैं अमेरिकी निर्माता’

अमेरिकी सांसदों ने व्यापारिक साझेदार के रूप में भारत के महत्व पर जोर डालते हुए कहा, “अमेरिकी निर्माता सेमीकंडक्टर से लेकर स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा तक मुख्य चीजों के लिए भारत पर निर्भर हैं. भारत में निवेश करने वाली अमेरिकी कंपनियों को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजारों में से एक तक पहुंच मिलती है. अमेरिका में भारतीय निवेश ने स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा किए हैं.”

ट्रंप के कारण चीन-रूस के करीब जाएगा भारत

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “टैरिफ में बढ़ोतरी से भारत के साथ संबंध खतरे में पड़ सकते हैं. अमेरिकी परिवारों के लिए लागत बढ़ सकती है और अमेरिकी कंपनियों की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता कम हो सकती है.” पत्र में आगे चेतावनी दी गई है कि ट्रंप प्रशासन के इन कदमों से भारत के चीन और रूस के करीब आने का खतरा है.

सांसदों ने कहा, “क्वाड में अपनी भागीदारी के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थिर शक्ति के रूप में भारत के बढ़ते महत्व को देखते हुए यह घटनाक्रम विशेष रूप से चिंताजनक है.”

[ad_2]

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गौतम अडानी ने बताया भारत के ‘भविष्य का प्रवेश द्वार’

[ad_1]


Navi Mumbai International Airport: भारत के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने बुधवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIAL) न केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना है, बल्कि यह भारत के आर्थिक भविष्य का “प्रवेश द्वार” भी बनेगा. उन्होंने इस हवाई अड्डे की तुलना “कमल” (Lotus) से करते हुए कहा कि यह देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद गौतम अडानी ने LinkedIn पर एक विस्तृत लेख साझा किया. उन्होंने इसे भारत की बुनियादी ढांचा निर्माण यात्रा का ऐतिहासिक क्षण बताया और लिखा- “यह हवाई अड्डा भारत के दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की ताकत का प्रमाण है.”

20,000 करोड़ रुपये में 50 महीनों से कम में पूरा हुआ प्रोजेक्ट

अडानी ने बताया कि 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से यह परियोजना 50 महीनों से भी कम समय में पूरी की गई है. यह हवाई अड्डा मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है, जिससे मुंबई के हवाई ट्रैफिक की भीड़ कम होगी और क्षेत्र में नई आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

इस परियोजना से 2 लाख से अधिक नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है. साथ ही, यह हवाई अड्डा पर्यटन, व्यापार और नए व्यावसायिक गलियारों को भी बढ़ावा देगा. अडानी ने कहा कि यह परियोजना भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर (10,000 अरब डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगी.

‘आत्मनिर्भरता और हरित विकास’ का प्रतीक

अडानी ने अपने लेख में हवाई अड्डे पर अपनाए गए पर्यावरण अनुकूल उपायों का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने कहा — “नया हवाई अड्डा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो भारत की विरासत और भविष्य की आकांक्षाओं को दर्शाता है.” उन्होंने इसे “आधुनिक भारत का सार” बताते हुए कहा कि यह “ज्ञान में प्राचीन, पर महत्वाकांक्षा में आधुनिक और असीम” है.

अडानी ने कहा कि उनके समूह की प्रतिबद्धता राष्ट्र निर्माण, विमानन, लॉजिस्टिक्स, हरित ऊर्जा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की है. “भारत की सेवा करना हमेशा हमारा सबसे बड़ा सम्मान होगा. नया हवाई अड्डा केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि एक ‘पवित्र जिम्मेदारी’ है जिसे हमने श्रद्धा, विनम्रता और मूल्यों के साथ निभाया है.”

“हर उड़ान 1.4 अरब भारतीयों का आशीर्वाद लेकर जाएगी”

अडानी ने भावनात्मक अंदाज़ में कहा — “इन रनवे से रवाना होने वाली हर उड़ान 1.4 अरब भारतीयों का आशीर्वाद लेकर जाएगी, और हर आगमन दुनिया को याद दिलाएगा कि — यह समय भारत का है.” अडानी ने कहा कि सितंबर 2021 में इस परियोजना की नींव रखते समय उनका सपना था- “भारत की महत्वाकांक्षा और मुंबई की ऊर्जा को प्रतिबिंबित करने वाला एक विश्व स्तरीय प्रवेश द्वार बनाना.” उन्होंने कहा कि आज, वह सपना साकार हो गया है. यह हवाई अड्डा न केवल मुंबई की भीड़ को कम करेगा, बल्कि पूरे पश्चिम भारत के लिए समृद्धि और सशक्तिकरण का नया द्वार खोलेगा.

ये भी पढ़ें: गूगल का भारत में 88,730 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश, हर साल पैदा होंगे 188220 नए जॉब्स

[ad_2]

स्कूटी को ही बना लिया OYO! छत्तीसगढ़ में सड़क पर रोमांस करता दिखा प्रेमी जोड़ा- वीडियो वायरल

[ad_1]


छत्तीसगढ़ का कांकेर शहर इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक और युवती खुलेआम सड़कों पर स्कूटी पर बैठकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरते वक्त जिस तरह युवक युवती बिना किसी हिचकिचाहट के एक-दूसरे के करीब नजर आए, उसने लोगों को हैरान कर दिया है. यही वजह है कि अब यह वीडियो पूरे इलाके में गर्म चर्चा का विषय बन चुका है. लोग इसे देखकर गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर खुलकर इस हरकत का विरोध कर रहे हैं.

चलती स्कूटी पर रोमांस करते दिखे लड़का लड़की

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कांकेर शहर के गोविंदपुर से घड़ी चौक के बीच का  है. इसमें एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी चला रहा है और उसके साथ बैठी युवती उसकी गोद में बैठकर रोमांस कर रही है. कार सवार एक शख्स ने इस नजारे को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

भड़क उठे शहर के लोग

वीडियो सामने आने के बाद शहर के लोग भड़क उठे हैं. उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ अशोभनीय हैं बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करती हैं. कई लोगों ने इसे सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि युवा पीढ़ी खुलेआम इस तरह का प्रदर्शन कर समाज में गलत संदेश दे रही है. लोग इस मामले में संबंधित युवक युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स बोले, देखकर लग रहा है कैसी परवरिश हुई है

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन लोगों की परवरिश ठीक से नहीं हुई, इनके मां बाप ने इन्हें यही सिखाया है. एक और यूजर ने लिखा…देखकर लग रहा है कि इन लोगों के घर का माहौल कैसा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इन लोगों को पकड़कर इतना मोटा चालान काटा जाए कि दोबारा इस तरह की हरकत की हिम्मत भी ना हो.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

BEL में जॉब पाने का शानदार मौका, 90 हजार मिलेगी सैलरी; इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने कर्मचारियों को आकर्षक वेतन संरचना और कई लाभ प्रदान करती है. इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 24,500 रुपये से 90,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा.

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने कर्मचारियों को आकर्षक वेतन संरचना और कई लाभ प्रदान करती है. इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 24,500 रुपये से 90,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा.

वहीं, टेक्नीशियन-सी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,500 रुपये से 82,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं, यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है.

वहीं, टेक्नीशियन-सी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,500 रुपये से 82,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं, यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी होंगी. इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. टेक्नीशियन-सी पद के लिए उम्मीदवार ने एसएसएलसी (10वीं), आईटीआई या एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप पूरी की होनी चाहिए. आवेदन के समय उम्मीदवारों को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी होंगी. इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. टेक्नीशियन-सी पद के लिए उम्मीदवार ने एसएसएलसी (10वीं), आईटीआई या एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप पूरी की होनी चाहिए. आवेदन के समय उम्मीदवारों को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी-एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी-एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा.

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से.

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से.

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा. वहां होमपेज पर उपलब्ध “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और नया रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. सभी चरण पूरे करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा. वहां होमपेज पर उपलब्ध “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और नया रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. सभी चरण पूरे करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Published at : 08 Oct 2025 06:13 PM (IST)

[ad_2]