कुंग फू की ट्रेनिंग ले रहा है एलन मस्क का Optimus रोबोट, वीडियो देखकर दंग रह गई दुनिया

[ad_1]


अमेरिकी अरबपति Elon Musk की कंपनी टेस्ला का Optimus रोबोट एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. एक नए डेमो वीडियो में इस रोबोट को कुंग फू की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में यह रोबोट एकदम सधे हुए अंदाज में पूरे संतुलन के साथ कुंग फू मूवमेंट करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोबोट की परफॉर्मेंस में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है. पहले सामने आए एक वीडियो में यह रोबोट लड़खड़ाता नजर आया था. 

Optimus को कंट्रोल करने की जरूरत नहीं

कुंग फू सीखते हुए Optimus के वीडियो को खुद मस्क ने पोस्ट किया है. पोस्ट के एक कमेंट में मस्क ने बताया कि यह रोबोट पूरी तरह AI से चलता है और इसे टेली-ऑपरेट करने की जरूरत नहीं है. इसका मतलब है कि यह बिना किसी इंसान के कंट्रोल किए आराम से चल-फिर और एक्शन पर रिएक्ट कर सकता है. कुंग फू जैसी ट्रेनिंग से यह रोबोट अपने आसपास के माहौल को समझकर खुद को एडजस्ट कर सकता है. लैब से निकलकर असल दुनिया में परफॉर्म करने के लिए ऑप्टिमस के लिए ऐसा करना जरूरी होगा.

रोबोट से मस्क को काफी उम्मीदें

अपनी रोबोटिक्स डिविजन को लेकर टेस्ला काफी आशावादी है. खुद मस्क यह उम्मीद जता चुके हैं कि ऑप्टिमस रोबोट टेस्ला के गाड़ियों के कारोबार को पीछे छोड़कर कंपनी का सबसे कीमती प्रोडक्ट बन जाएगा. इसे देखते हुए कंपनी ने रोबोट के मास प्रोडक्शन की योजना बनाई है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 10 लाख रोबोट तैयार करना है. आगे चलकर कंपनी मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स से लेकर घर के काम करने तक के कामों में रोबोट का इस्तेमाल करना चाहती है.

टेस्ला को अन्य कंपनियों से मिल रही टक्कर

रोबोटिक्स के मामले में टेस्ला को बॉस्टन डायनामिक्स समेत कई कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है. हालांकि, टेस्ला की AI इंटीग्रेशन और मास मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटीज उसके पक्ष में जा रही है. इसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टेस्ला के रोबोट रिसर्च लैब से बाहर निकल कमर्शियल प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

फ्लिपकार्ट ला रही बिग बैंग सेल, iPhone 16 पर मिलेगा छप्परफाड़ डिस्काउंट, इतना सस्ता पहले कभी नहीं हुआ



[ad_2]

भारत के स्ट्रीट फूड को विदेशी महिला ने कहा बुरा भला, बोला भारत में साफ सफाई अपराध- भड़के यूजर्स

[ad_1]


जहां लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं, वहीं कभी-कभी छोटी-सी चीज भी इंटरनेट पर तूफान ला देती है. इस बार वायरल वीडियो में नजर आ रहा है भारत के स्ट्रीट फूड का एक ऐसा पहलू जिसे देखकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. खाने के दीवाने इसे मजेदार या दिलचस्प मान रहे हैं, जबकि हाइजीन को लेकर सजग लोग इसे बेहद चिंताजनक बता रहे हैं. वीडियो को शेयर करने वाली हैं इंडोनेशियाई महिला Dian Arifiyati Atmojo, जिनका कहना है कि भारत में स्ट्रीट फूड बनाने वालों को हाइजीन का ख्याल रखना जैसे अपराध जैसा लगता है. वीडियो में जो दृश्य दिख रहे हैं, उन्होंने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

भारत के स्ट्रीट फूड को लेकर विदेशी महिला ने कसा तंज

वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कारीगर बटर से मीठे ब्रेड बना रहा है, लेकिन उसकी तकनीक कुछ ज्यादा ही “हाथ का कमाल” लग रही है. वह ढेर सारे बटर को अपने हाथों से मिक्स करता है और उसमें शक्कर और बाकी सामग्री भी सीधे हाथ से मिलाता है. वीडियो में उसके हाथ पसीने और गंदगी से भरे नजर आते हैं, जिससे देखने वालों को चिंता होना लाजिमी है. Dian Arifiyati Atmojo ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि “यहां हाइजीन का ख्याल रखना जैसे क्राइम है”, और इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दे दिया. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह तो भारत के स्ट्रीट फूड का मजा है, वहीं दूसरी ओर लोग इसे स्वास्थ्य और सफाई की दृष्टि से बेहद खराब बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

यूजर्स ने लगा दी क्लास, बोले कुत्ता और सांप खाने वाले हमें ना सिखाएं

वीडियो को @dian_arifiya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. एक यूजर ने लिखा…कुत्ते और मेंढक खाने वाले साफ सफाई की बात ना ही करें. एक और यूजर ने लिखा…मैडम आपके देश में सांप और कुत्ते खाए जाते हैं पहले उन्हें देखिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन गरीबों को मशीन खरीदकर दे दीजिए आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?


बीसीसीआई से ही नहीं बल्ले और हेलमेट से भी कमाते हैं क्रिकेटर, जानें कैसे होती है कमाई?

[ad_1]

क्रिकेटर के लिए बल्ला सिर्फ खेल का हिस्सा नहीं बल्कि कमाई का बड़ा जरिया भी है. जब भी कोई खिलाड़ी किसी ब्रांड का लोगो लगा बल्ला इस्तेमाल करता है, तो उसे उस कंपनी से मोटी रकम मिलती है.

क्रिकेटर के लिए बल्ला सिर्फ खेल का हिस्सा नहीं बल्कि कमाई का बड़ा जरिया भी है. जब भी कोई खिलाड़ी किसी ब्रांड का लोगो लगा बल्ला इस्तेमाल करता है, तो उसे उस कंपनी से मोटी रकम मिलती है.

विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अपने बैट स्पॉन्सरशिप से सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं. बल्ले के अलावा क्रिकेटर्स के हेलमेट, जूते और ग्लव्स भी उनकी कमाई का हिस्सा हैं.

विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अपने बैट स्पॉन्सरशिप से सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं. बल्ले के अलावा क्रिकेटर्स के हेलमेट, जूते और ग्लव्स भी उनकी कमाई का हिस्सा हैं.

कई कंपनियां इन गियर पर अपना लोगो लगवाने के लिए खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती हैं. इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की ऐसे सौदों से सालाना करोड़ों रुपये तक की कमाई हो सकती है.

कई कंपनियां इन गियर पर अपना लोगो लगवाने के लिए खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती हैं. इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की ऐसे सौदों से सालाना करोड़ों रुपये तक की कमाई हो सकती है.

कुछ खिलाड़ी तो इन ब्रांड्स के साथ लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, जिससे उन्हें हर साल एक तय रकम और बोनस दोनों मिलते हैं. विज्ञापन भी क्रिकेटर्स की आय का बहुत बड़ा हिस्सा हैं.

कुछ खिलाड़ी तो इन ब्रांड्स के साथ लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, जिससे उन्हें हर साल एक तय रकम और बोनस दोनों मिलते हैं. विज्ञापन भी क्रिकेटर्स की आय का बहुत बड़ा हिस्सा हैं.

बड़े खिलाड़ी कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर हैं. विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि किसी एड शूट के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये लेते हैं.

बड़े खिलाड़ी कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर हैं. विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि किसी एड शूट के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये लेते हैं.

अब बात करें बीसीसीआई की सैलरी की तो खिलाड़ियों को उनके ग्रेड के हिसाब से पैसे मिलते हैं. A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, A ग्रेड वालों को 5 करोड़ रुपये, B ग्रेड वालों को 3 करोड़ रुपये और C ग्रेड वालों को 1 करोड़ रुपये सालाना दिए जाते हैं.

अब बात करें बीसीसीआई की सैलरी की तो खिलाड़ियों को उनके ग्रेड के हिसाब से पैसे मिलते हैं. A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, A ग्रेड वालों को 5 करोड़ रुपये, B ग्रेड वालों को 3 करोड़ रुपये और C ग्रेड वालों को 1 करोड़ रुपये सालाना दिए जाते हैं.

Published at : 09 Oct 2025 06:59 AM (IST)

[ad_2]

पाकिस्तानी टीम को फिर धूल चटाई, ऑस्ट्रेलिया ने 107 रन से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल

[ad_1]


अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी के शानदार शतक और निचले क्रम की बल्लेबाज एलेना किंग के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया.

बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू (37 रन पर तीन विकेट), ऑफ स्पिनर रमीन शमीम (29 रन पर दो विकेट) और तेज गेंदबाज कप्तान फातिमा सना (49 रन पर दो विकेट) ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76 रन पर सात विकेट कर दिया था लेकिन मूनी (109) ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एलेना किंग (नाबाद 51) के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर नौ विकेट पर 221 रन तक पहुंचाया.

यह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नौवें या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौवें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर और किम गार्थ के बीच 76 रन की थी. मूनी ने 114 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके मारे जबकि एलेना ने 49 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और इतने ही चौके जड़े.

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम गार्थ (14 रन पर तीन विकेट), एनाबेल सदरलैंड (15 रन पर दो विकेट) और मेगान शुट (25 रन पर दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 36.3 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी जीत दर्ज की.

पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए. उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाई.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी हार है. टीम को इससे पहले बांग्लादेश और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने नौवें ओवर में 31 रन तक ही पांच विकेट गंवा दिए. तेज गेंदबाजों किम गार्थ और मेगान शुट ने क्रमश: तीन और दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी. गार्थ ने सदफ शमस (05) को तीसरे ओवर में विकेटकीपर एलीसा हीली के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को पहला झटका दिया जिसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाज आयाराम-गयाराम साबित हुईं.

सिदरा अमीन कुछ देर तक टिककर खेली लेकिन पाकिस्तान ने 13वें ओवर में कप्तान फातिमा सना (11) के विकेट के साथ 49 रन तक छह विकेट गंवा दिए.

बाइसवें ओवर में गार्डनर ने सिदरा अमीन को सदरलैंड के हाथों कैच कराके पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के करीब पहुंचने की रही-सही उम्मीद भी तोड़ दी.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद पाकिस्तान ने संधू की अगुआई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से शिकंजा कस दिया लेकिन मूनी एक छोर पर डटी रही और अपने पांचवें एकदिवसीय शतक की बदौलत टीम को मुश्किल से उबारा.

मूनी उस समय क्रीज पर उतरी जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 30 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी. विकेटों के पतझड़ के बीच उन्होंने एक छोर संभाले रखा और अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक खेली.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर के बाद सात विकेट पर 83 रन था और इसके बाद उन्होंने दो विकेट खोकर 138 रन जोड़े.

धीमी और स्पिन की अनुकूल पिच पर ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए. पाकिस्तान ने क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन किया और शानदार प्रयासों से महत्वपूर्ण कैच लपके.

सादिया इकबाल (32 रन पर एक विकेट) ने सातवें ओवर में कप्तान एलीसा हीली (20) को डायना बेग के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया जबकि फातिमा ने अगले ओवर में दूसरी सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड (10) का कैच अपनी ही गेंद पर लपका.

जैसे ही गेंद टर्न लेने लगी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती गईं. संधू ने एलिस पैरी (05) और एनाबेल सदरलैंड (01) के दो बड़े विकेट लिए जिससे 15वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 59 रन हो गया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाली एश्ले गार्डनर (01) ने लापरवाही भरा शॉट खेलकर रमीन की गेंद को सीधे मिडविकेट पर खड़ी फातिमा के हाथों में खेल दिया जिससे टीम ने सिर्फ पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवाए.

ताहलिया मैकग्रा (05) और जॉर्जिया वेयरहैम (00) भी पांच गेंदों के अंतराल में सिर्फ एक रन जोड़कर आउट हो गईं जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन तक सात विकेट गंवा दिए.

मूनी ने इसके बाद किम गार्थ (11) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. डायना बेग (74 रन पर एक विकेट) ने गार्थ को विकेटकीपर सिदरा नवाज के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा.

मूनी को इसके बाद एलेना के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिली और दोनों ने मैच का रुख बदल दिया. मूनी ने 48वें ओवर में फातिमा की गेंद पर एक रन के साथ 110 गेंद में शतक पूरा किया.

पारी के अंतिम ओवर में एलेना ने फातिमा पर लगातार दो छक्कों के साथ अपना पहला अर्धशतक पूरा किया जबकि मूनी लगातार दो चौके जड़ने के बाद पारी की अंतिम गेंद पर सदफ को कैच दे बैठीं.

सुधीर

[ad_2]

गाजा में थमेगा युद्ध! ट्रंप ने की शांति समझौते की घोषणा, जानें संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा

[ad_1]


इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति समझौते के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गुरुवार (9 अक्टूबर) को इसकी घोषणा की. इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र की भी प्रतिक्रिया आ गई है. यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पीस प्लान का स्वागत किया है. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि बंधकों को सम्मान के साथ जल्द रिहा करना चाहिए.

यूएन महासचिव गुटेरेस ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”मैं गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव समझौते की घोषणा का स्वागत करता हूं. अमेरिका, कतर, मिस्र और तुर्किए ने इसे सफल बनाया है. मैं उनके कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करता हूं.”

उन्होंने कहा, ”मैं सभी संबंधित पक्षों से अपील करता हूं कि वे इस समझौते की सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करें. सभी बंधकों को सम्मान के साथ रिहा किया जाना चाहिए. एक स्थाई युद्धविराम सुनिश्चित किया जाना चाहिए. यह संघर्ष अब हमेशा के लिए रुकना चाहिए.”

यूएन ने साथ देने का किया वादा

गुटेरेस ने कहा, ”गाजा में मानवीय सहायता और जरूरत के सामान की आपूर्ति बिना किसी दिक्कत के होनी चाहिए. लोगों के दर्द को हमेशा के लिए खत्म करना होगा. संयुक्त राष्ट्र इस समझौते को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेगा.” 

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच लंबे वक्त से चल रहा युद्ध अब खत्म होने वाला है. दोनों के बीच हुए समझौते के तहत कैदियों को जल्द ही रिहा किया जाएगा. इसके साथ ही गाजा के नक्शे में बदलाव भी किया गया है. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, हमास इस हफ्ते के अंत तक सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर देगा. 



[ad_2]

अरबाज खान और शूरा खान ने अनाउंस किया बेबी गर्ल का नाम, जानें क्या हा मतलब

[ad_1]


एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान के घर में खुशियों का माहौल है. उनकी पत्नी शूरा खान ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया. शूरा हॉस्पिटल से डिसचार्ज हो गई हैं. घर पहुंचने के बाद अरबाज और शूरा ने बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं. साथ ही बेटी का नाम भी अनाउंस किया.

क्या है अरबाज खान की बेटी का नाम?
उन्होंने लिखा- बेबी गर्ल का वेलकम करते हैं. सिपारा खान (Sipaara Khan). साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया. इस नाम का मतलब होता है ‘कुरान’ का एक भाग. इसके अलावा नाम का मतलब सुंदरता और प्रकृति से जुड़ा है.


अरबाज खान बुधवार को बेटी को गोद में लिए हॉस्पिटल में दिखे थे. अरबाज के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिली थी. वो अपनी बेटी को लेकर कार में अंदर बैठे और निकल गए थे. उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिया था. बता दें कि शूरा को 4 अक्टूबर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. इससे कुछ दिन पहले ही फैमिली ने बेबी शावर होस्ट किया था. इस बेबी शावर में फैमिली और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए थे.

अरबाज की शूरा के साथ ये दूसरी शादी है. उन्होंने 24 दिसंबर 2023 को निकाह किया था. निकाह प्राइवेट सेरेमनी में हुआ था. उन्हें ये निकाह अपनी बहन अर्पिता खान के घर में किया था. दोनों के निकाह की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. एक्ट्रेस रवीना टंडन भी इस निकाह का हिस्सा बनी थीं.

गौरतलब है कि अरबाज खान की पहली शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी. इस शादी से उन्हें एक बेटा अरहान भी है. उनकी शादी 1998 में हुई थी और 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया था. दोनों का तलाक काफी खबरों में रहा था. तलाक के बाद उन्होंने कई बार बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. 

 



[ad_2]

‘ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन है भारत’, IMF चीफ बोलीं- चीन के विकास की रफ्तार धीमी

[ad_1]


Indian Economy Growth: इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की मैनेजिंग डायरेक्टर  क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने भारत को ग्लोबल इकोनॉमी का प्रमुख ग्रोथ इंजन बताया. उनका यह बयान एक ऐसे समय पर आया है जब दुनिया के तमाम देश 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए टैरिफ का सामना कर रहे हैं. वॉशिंगटन में अगले हफ्ते होने वाली IMF और वर्ल्ड बैंक की एनुअल मीटिंग से पहले जॉर्जीवा ने कहा, ग्लोबल ग्रोथ के पैटर्न पिछले कुछ सालों से बदल रहे हैं. इस दौरान चीन के विकास दर में गिरावट आई है, जबकि भारत एक प्रमुख विकास इंजन के रूप में उभर रहा है.

ग्लोबल इकोनॉमी का बेहतर प्रदर्शन 

मिल्केन इंस्टीट्यूट में बोलते हुए जॉर्जीवा ने कहा कि जितना डर था उसके मुकाँबले ग्लोबल इकोनॉमी अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन जितनी हमें जरूरत है उसके मुकाबले यह खराब है. अमेरिका और भारत जैसी उभरती दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन के चलते इस साल और अगले साल ग्रोट रेट बहुत ज्यादा सुस्त नहीं होगा. जॉर्जीवा ने कई देशों की बनाई गई बेहतर मौद्रिक नीति, प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की फ्लेक्सिबिलिटी और टैरिफ के सीमित असर का हवाला देते हुए कहा, ये सारी चीजें एक ऐसी ग्लोबल इकोनॉमी की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसने आम तौर पर कई झटकों के गंभीर दबावों को झेल रखा है. 

टैरिफ के दबाव के बीच संभली इकोनॉमी

सारी चीजें एक ऐसी ग्लोबल इकोनॉमी की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसने आम तौर पर कई झटकों के गंभीर दबावों को झेल रखा है. अब तक दुनिया के तमाम देश ट्रेड वॉर में जैसे के साथ तैसा करने से बचे हुए हैं. IMF चीफ का बयान एक ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका ने भारतीय सामानों के आयात पर 50 परसेंट टैरिफ लगाने का फैसला लिया है. इससे वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है.

50 परसेंट टैरिफ में से 25 परसेंट रूस से तेल की खरीद को लेकर लगाई गई पेनाल्टी है. जॉर्जीवा का कहना है कि भले ही जितना सोचा गया था, टैरिफ के उतने गंभीर परिणाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसका पूरा असर अभी सामने आना बाकी है. इस साल ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ रेट 3 परसेंट तक रहने का अनुमान है.

 

ये भी पढ़ें:

अकाउंट में बढ़कर आएंगे पैसे, जबरदस्त हाइक देने की है तैयारी; इस सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़ेगी सैलरी



[ad_2]

अरे बाप रे! बाघ के साथ लिप लॉक करता दिखा शख्स- पंजे खोल युवक से जा लिपटा दरिंदा- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है जो लोगों को हैरान भी करता है और सोचने पर भी मजबूर कर देता है. कभी जानवरों की मासूम हरकतें दिल छू लेती हैं तो कभी इंसानों की हिम्मत लोगों को दंग कर देती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाघ के साथ लिपलॉक करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह नजारा जितना अजीब है उतना ही चौंकाने वाला भी है क्योंकि जंगल का राजा समझे जाने वाले टाइगर को इतने करीब से देखना ही जोखिम भरा होता है और यहां इंसान ने उसके साथ बेतहाशा प्यार जताया है. इस अनोखी बॉन्डिंग ने इंटरनेट पर हर किसी को हैरान कर दिया है.

टाइगर से लिपलॉक करते दिखा शख्स

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स बाघ के बेहद करीब बैठा हुआ है. न केवल वह बाघ के पास है बल्कि उसके मुंह से अपने होंठ सटाकर लिपलॉक करता नजर आ रहा है. बाघ भी पूरी शांति से इस पल को महसूस करता हुआ दिखाई दे रहा है. आमतौर पर बाघ का नाम सुनते ही लोग दूर भागते हैं लेकिन इस शख्स ने जिस तरह से उसे गले लगाया और होंठों से चुंबन दिया, उसने लोगों को हैरत में डाल दिया है. बाघ भी अपने पंजे फैलाकर शख्स से ऐसे लिपटा जैसे कोई महबूबा अपने महबूब से लिपटती है.

बेहद खतरनाक साबित हो सकती है इस तरह की हरकत

यह वीडियो भले ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है लेकिन यह भी सच है कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार कभी भी अप्रत्याशित मोड़ ले सकता है. हालांकि, यह इंसान और बाघ के बीच के प्यार और भरोसे की एक अनोखी मिसाल है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को कितना मिलेगा पैसा? इस बार हो जाएगी बल्ले-बल्ले?

यूजर्स ने खूब लिए मजे

वीडियो को Mihal Tiger नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई वो लड़की नहीं है, बाघ है. एक पंजा और खेल खत्म. एक और यूजर ने लिखा…गर्लफ्रेंड रखने से तो अच्छा ही है कि बाघ से प्यार कर लो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लड़की को किस करना बाघ को किस करने के बराबर ही है वैसे भी.

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs 2025: बिहार में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आवेदन

ऐप्पल 17 प्रो मॉडल की नकल! इन फीचर्स के साथ ऑरेंज कलर में आएगा गैलेक्सी S26 अल्ट्रा

[ad_1]


Samsung Galaxy S26 Ultra: Apple ने पिछले महीने iPhone 17 Pro को कॉस्मिक ऑरेंज कलर में लॉन्च किया था. अब दूसरी कंपनियां भी इसकी नकल करने लगी हैं. ताजा लीक्स के मुताबिक, सैमसंग अपने गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को भी ऑरेंज कलर में लॉन्च करने जा रही है. पिछले कुछ हफ्तों से इस फोन से जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं और अब इसके संभावित फीचर्स, कलर ऑप्शन और लॉन्च टाइमलाइन से भी पर्दा उठ गया है. आइए जानते हैं कि यह प्रीमियम फोन किन फीचर्स के साथ और कब लॉन्च होगा.

कई अपग्रेड के साथ आएगा नया फोन

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा कई बड़ी अपग्रेड के साथ इसी साल लॉन्च हुए गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की जगह लेगा. इसमें बेहतर डेटा ट्रांसफर स्पीड और बड़ा वैपर चैंबर मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसे प्राइवेट डिस्प्ले या प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर से भी लैस किया जाएगा. इसमें केवल यूजर को ही फोन की स्क्रीन पर चल रहा कंटेट नजर आएगा. उसके आसपास के लोगों को यह नहीं दिखेगा कि स्क्रीन पर क्या चल रहा है. कंपनी इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दे सकती है.

कैसे होंगे कैमरा और बाकी फीचर्स?

यह फोन 6.9 इंच के M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है. इसे 16GB तक रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जा सकता है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 12MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है. यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ बाजार में आ सकता है. ताजा लीक्स के अनुसार, इस फोन को आईफोन 17 प्रो की तरह ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

कब होगा लॉन्च और किससे मुकाबला?

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. लॉन्च होने के बाद इस फोन का सीधा मुकाबला पिछले महीने लॉन्च हुए आईफोन 17 प्रो मैक्स से होगा.

ये भी पढ़ें-

जल्दी डिस्चार्ज हो रही है आईफोन की बैटरी? इन सेटिंग्स को कर लें इनेबल, नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज

[ad_2]

Shukra Gochar 2025: कन्या राशि में शुक्र और सूर्य की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशियों

[ad_1]


Shukra Gochar 2025: दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, धन, वैभव, सुख, विलासिता, संपन्नता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. इसलिए जब शुक्र की स्थिति में बदलाव होता है तब सभी 12 राशियों के जीवन पर इसका असर पड़ता है.

कन्या राशि में शुक्र-सूर्य की युति (Venus Sun Conjunction Make Shukraditya Rajyog)

बात करें अक्टूबर महीने की तो, इस महीने शुक्र बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं. करवा चौथ से एक दिन पहले यानी गुरुवार, 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे. कन्या राशि में पहले से ही सूर्य देव मौजूद है और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे. ऐसे में कन्या राशि में शुक्र और सूर्य के एक साथ आने से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा और यह योग 17 अक्टूबर तक बना रहेगा.

शुक्रादित्य राजयोग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है. शुक्रादित्य योग कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होता है. इस दौरान कई राशियों को नौकरी, बिजनेस, करियर आदि क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है. आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में.

शुक्रादित्य राजयोग से इन राशियों का लगेगा जैकपॉट

वृषभ राशि- आपकी राशि से पंचम भाव में शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कि आपकी बाहरी छवि बेहतर बनेगी. मान सम्मान बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं भी खत्म होगी.

सिंह राशि– आपकी राशि से दूसरे भाव में शुक्रादित्य योग बनने से कला, रुचि, संगीत की ओर आपका रूझान बढ़ेगा. पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी. आर्थिक स्थिति में भी इस समय सुधार होगा. जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वे इस दौरान पूरे हो सकते हैं. 

मकर राशि- शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होना मकर राशि वाले जातकों को भी शुभ फल देगा. शुक्र और सूर्य के युति के संयोग से आपके घर-परिवार में खुशहाली का आगमन हो सकता है. संभव है कि इस समय परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिले. मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है. भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]