ESIC में निकली फैकल्टी के पदों पर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, लाखों में है सैलरी

[ad_1]

ईएसआईसी की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रोफेसर के लिए 2, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 4 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 पद शामिल हैं.

ईएसआईसी की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रोफेसर के लिए 2, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 4 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 पद शामिल हैं.

इस भर्ती के लिए किसी ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है. उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह इंटरव्यू 16 अक्टूबर 2025 को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा ताकि दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

इस भर्ती के लिए किसी ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है. उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह इंटरव्यू 16 अक्टूबर 2025 को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा ताकि दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

वेतन की बात करें तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी प्रदान करता है. प्रोफेसर के पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 2,22,543 रुपये का वेतन मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर को हर महीने 1,47,986 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,27,141 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकार द्वारा तय अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

वेतन की बात करें तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी प्रदान करता है. प्रोफेसर के पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 2,22,543 रुपये का वेतन मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर को हर महीने 1,47,986 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,27,141 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकार द्वारा तय अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है. उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, एमएससी या पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही संबंधित विषय में आवश्यक अनुभव और पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा. मेडिकल क्षेत्र में शिक्षण का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है. उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, एमएससी या पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही संबंधित विषय में आवश्यक अनुभव और पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा. मेडिकल क्षेत्र में शिक्षण का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है. यानी कि इससे अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है.

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है. यानी कि इससे अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है.

वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा. इन दस्तावेजों में कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र, एमबीबीएस सर्टिफिकेट, पीजी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एमडी या एमएस की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी दोनों साथ ले जाना जरूरी है.

वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा. इन दस्तावेजों में कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र, एमबीबीएस सर्टिफिकेट, पीजी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एमडी या एमएस की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी दोनों साथ ले जाना जरूरी है.

Published at : 09 Oct 2025 11:04 AM (IST)

[ad_2]

कोच गंभीर की पार्टी में पूरी भारतीय टीम बस में, लेकिन टीम से अलग अपनी BMW में पहुंचा ये खिलाड़ी

[ad_1]


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने दिल्ली स्थित घर में एक खास डिनर पार्टी का आयोजन किया था. पुराने राजिंदर नगर इलाके में स्थित गंभीर के आलीशान घर में सोमवार रात खिलाड़ियों की जमावड़ा देखने लायक था. पूरी टीम बस से पहुंची, लेकिन इस पार्टी की सारी सुर्खियां बटोर ली युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने.

खुद ड्राइव करते पहुंचे हर्षित राणा

रात करीब 8 बजे के आसपास टीम इंडिया के खिलाड़ी गंभीर के घर पहुंचे. केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी सिंपल वाइट टी-शर्ट्स में पहुंचे. वहीं, कप्तान शुभमन गिल की आंखों पर रात में भी काला चश्मा लगा था, लेकिन सारी लाइमलाइट उस वक्त शिफ्ट हो गई जब हर्षित राणा ने अपनी ब्लैक बीएमडब्ल्यू कार से एंट्री मारी. खुद स्टीयरिंग संभालते हुए ब्लैक आउटफिट में उतरे हर्षित का स्टाइल देखकर फैंस और फोटोग्राफर्स दोनों हैरान रह गए.

टीम बस में क्यों नहीं आए हर्षित राणा?

हर्षित राणा भले ही लगातार चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस वक्त वे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वे टीम होटल में नहीं रूक सकते और न ही प्रोटोकॉल के तहत टीम बस में खिलाड़ियों के साथ आ सकते हैं. इसके बावजूद उनका गंभीर के घर पहुंचना साफ दिखाता है कि हेड कोच के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है. माना जा रहा है कि गंभीर ने उन्हें निजी तौर पर इस डिनर के लिए आमंत्रित किया था.

लगातार टीम के साथ रहने पर उठे सवाल

हर्षित राणा हाल ही में चर्चा में इसलिए भी हैं क्योंकि उन्हें लगभग हर सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया जा रहा है, भले ही उन्हें मैच खेलने का मौका न मिले. इससे क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तो मजाकिया अंदाज में कहा था कि “इतने बदलावों के बीच अगर कोई खिलाड़ी टीम में पक्का है तो वो हर्षित राणा हैं.”

गंभीर के फेवरेट माने जाते हैं हर्षित

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हर्षित राणा को गंभीर का फेवरेट प्लेयर माना जाता है. यही वजह है कि दोनों की कैमिस्ट्री मैदान के बाहर भी नजर आती है. डिनर पार्टी में हर्षित की मौजूदगी ने एक बार फिर इस रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.



[ad_2]

ये संकेत दिखे तो समझो खराब होने वाला है फोन, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

[ad_1]


आमतौर पर लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फोन में कुछ दिक्कतें आने लगती हैं. हालांकि, कई बार नए फोन के साथ भी ऐसा हो सकता है, लेकिन पुराने फोन में दिक्कतें आना ज्यादा आम है. लगातार इस्तेमाल से फोन की स्क्रीन और दूसरे पार्ट्स पर असर पड़ता है और फोन खराब होने लगता है. हालांकि, फोन खराब होने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं. ये संकेत दिखते ही अगर फोन की मरम्मत करवा ली जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. वहीं ये संकेत नजरअंदाज करने पर भारी नुकसान भी हो सकता है. 

स्क्रीन का ठीक से काम न करना

लंबे इस्तेमाल के बाद पुराने फोन की स्क्रीन में समस्या होना आम बात है. कई बार फोन की स्क्रीन एकदम फ्रीज हो जाती है. टच करने पर भी यह काम करना बंद कर देती है. कई बार स्क्रीन का फ्रीज होना मुश्किल स्थिति में डाल सकता है. अगर आपके फोन की स्क्रीन भी बार-बार काम करना बंद कर रही है तो यह फोन बदलने का संकेत है. अगर आप फोन नहीं बदलना चाहते तो इसकी मरम्मत करवाना बेहतर रहेगा.

ओवरहीट होना

अगर आपका फोन बिना किसी वजह से ओवरहीट हो रहा है तो यह समझ लें कि फोन में कुछ खराबी आने वाली है. बैटरी में दिक्कत के अलावा सॉफ्टवेयर में परेशानी के कारण भी यह समस्या हो सकती है. फोन में ओवरहीटिंग के कारण बैटरी में धमाका भी हो सकता है और यह बड़े नुकसान का कारण बन सकता है. इसलिए ओवरहीट हो रहे फोन को बदलना बेहतर विकल्प है.

फोन का बार-बार रिस्टार्ट होना

अगर फोन अपने आप बार-बार रिस्टार्ट हो रहा है तो यह भी खराबी का संकेत है. हार्डवेयर के अलावा सॉफ्टवेयर में दिक्कत के चलते ऐसा हो सकता है. बार-बार रिस्टार्ट होने पर फोन को सही से यूज भी नहीं किया जा सकता. अगर आपके फोन के साथ ऐसी दिक्कत आ रही है तो आप फोन को बदलने या इसे रिपेयर कराने के बारे में सोच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

कुंग फू की ट्रेनिंग ले रहा है एलन मस्क का Optimus रोबोट, वीडियो देखकर दंग रह गई दुनिया

[ad_2]

Video: आप भी रहें सावधान! बाइक के साइलेंसर में घुसता दिखा सांप, घटना का वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक बाइक खड़ी है, लेकिन बाइक के साइलेंसर के बाहर सांप का आधा शरीर लटक रहा है, और वह धीरे-धीरे साइलेंसर के अंदर घुसता जा रहा है. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

राइडर ने सांप को साइलेंसर से जाते देखा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक के पास ही एक व्यक्ति खड़ा है जो पूरे वाकये को मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा है. जैसे ही सांप साइलेंसर के अंदर पूरी तरह घुसने लगता है, वहां खड़े लोग कुछ पल के लिए सन्न रह जाते हैं. सांप का यह व्यवहार बहुत ही अनोखा और खतरनाक नजर आता है, क्योंकि बाइक का साइलेंसर गर्म होता है और इसे देखकर ऐसा लगता है कि सांप को चोट लग सकती थी.

कुछ ही सेकंड में सांप साइलेंसर के अंदर पूरी तरह समा जाता है, और अब केवल उसकी पूंछ बाहर लटकती नजर आती है. बाइक राइडर ने समय रहते इसे देख लिया और तुरंत वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. इससे यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर चौंक गए और कई ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

कई लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि यह सांप शायद खाने की तलाश में बाइक में घुसा था. वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि सांप भी बाइक के साइलेंसर में आराम ढूंढ रहा था. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है और यह वायरल होकर लाखों लोगों तक पहुंच चुका है.


गुरु का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव! जानिए कौन-सी हैं वो राशियां

[ad_1]


Transit of Jupiter in Cancer: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की वर्तमान चाल या राशि परिवर्तन को गोचर कहते हैं, जिसमें ग्रह एक-एक करके राशिचक्र में घूमते हैं.

ग्रहों के इस गमन का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है, क्योंकि यह किसी के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति (जन्म कुंडली) से अलग होता है.

गुरु का कर्क राशि में गोचर

सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु जैसे नौ ग्रहों का गोचर अलग-अलग अवधि में होता है. जैसे चंद्रमा सबसे तेज चलता है और उसका गोचर सबसे कम समय का होता है, जबकि शनि सबसे धीमा चलता है और उसका गोचर सबसे लंबा होता है.

19 अक्तूबर 2025 को बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर है. तो आइए जानें कर्क राशि में गोचर से किन राशि वालों के जीवन में आ सकती है कठिनाई…

बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर

19 अक्टूबर 2025 को जब बृहस्पति (गुरु) कर्क राशि में प्रवेश करेगा, तो सिंह, कुंभ और वृषभ राशि वालों को नुकसान हो सकता है, जबकि मेष और धनु राशि वालों के लिए यह गोचर अशुभ रहने की संभावना है.

बृहस्पति की यह स्थिति कर्क राशि के लिए उसकी उच्च राशि होने के बावजूद कुछ चुनौतियों का संकेत दे सकती है, क्योंकि वह पहले से ही मिथुन राशि से आकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है, जो कि उसकी सामान्य स्थिति से एक विशिष्ट और प्रभावी बदलाव है.

बृहस्पति गोचर के नकारात्मक प्रभाव

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर से आपको आलस महसूस हो सकता है, जिससे आपके काम में देरी हो सकती है और महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं. इस दौरान मानसिक शांति भंग हो सकती है और उदासी का अनुभव हो सकता है.

घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है और ऑफिस में विवाद होने की संभावना है. आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं. अपनी निजी और गुप्त बातों को दूसरों से साझा करने से बचना चाहिए, अन्यथा ये आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं. 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर षष्ठम भाव में होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में तनाव, शत्रुओं से परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर मानसिक तनाव व पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा और सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. आर्थिक रूप से उधार लेने-देने से बचना चाहिए, वरना उलझनें बढ़ सकती हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कर्क राशि में बृहस्पति का गोचर खर्चों में वृद्धि, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी नाजुकता और संबंधों में तनाव ला सकता है. यह गोचर वृषभ राशि के कुंडली के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा, जो भाई-बहनों से जुड़े मुद्दों और यात्राओं को भी प्रभावित कर सकता है.

हालांकि, इस गोचर का लाभ शिक्षा, न्याय और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में हो सकता है और जमीन-जायदाद में निवेश से लाभ मिल सकता है, फिर भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Disclaimer यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मलाइका की तरह आपको रोजाना सुबह क्यों पीना चाहिए जीरा-अजवाइन वॉटर? इस डॉक्टर ने बता दी हकीकत

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर हेल्थ टिप्स की सबसे ज्यादा ट्रेंड में आ गए हैं. हर दिन कोई न कोई नया डिटॉक्स ड्रिंक या फिटनेस हैक वायरल होता रहता है. कभी कोई ग्रीन जूस, कभी चारकोल शॉट्स तो कभी कोई फैंसी हेल्थ टी. लेकिन क्या आप जानते है कि सबसे असरदार उपाय वही होते हैं जो हमारी रसोई में सालों से मौजूद हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो हर सुबह जीरा और अजवाइन को रातभर भिगोकर उसका पानी गर्म करके पीती हैं.

इस वीडियो ने काफी तेजी से वायरल होते ही लाखों लोगों का ध्यान खींचा और तभी अमेरिका के जाने-माने गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और आंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. पलानीअप्पन मणिकम ने इस घरेलू नुस्खे पर अपनी राय दी. भारतीय रसोई में जीरा और अजवाइन को अक्सर सिर्फ मसाले समझा जाता है, लेकिन आयुर्वेद और अब आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि ये छोटे-छोटे बीज असल में बहुत बड़ी ताकत रखते हैं. डॉ. पाल के अनुसार, इन दोनों मसालों को सुबह के समय गर्म पानी के साथ लेना कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में चलिए जानते  हैं कि मलाइका अरोड़ा की तरह आपको भी रोजाना सुबह क्यों जीरा-अजवाइन वॉटर पीना चाहिए. 

रोजाना सुबह क्यों जीरा-अजवाइन वॉटर पीना चाहिए?

1. पाचन तंत्र के लिए – रात भर का फास्टिंग के बाद हमारे पाचन तंत्र को धीरे-धीरे एक्टिव करना जरूरी होता है. जीरा में मौजूद थायमॉल नामक एंजाइम पेट में पाचक रसों का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे खाना पचाना आसान होता है. वहीं अजवाइन में कार्मिनेटिव गुण होते हैं यानी ये गैस, अफारा और सूजन जैसी समस्याओं से राहत देता है. सुबह इसे पीने से पेट धीरे-धीरे एक्टिव होता है और दिन के खाने के लिए तैयार हो जाता है. 

2. वजन कम करने में फायदेमंद – डॉ. पाल एक मानव अध्ययन का हवाला देते हैं जिसमें जीरा लेने से कुछ ओवरवेट लोगों का बॉडी फैट प्रतिशत घटा पाया गया. जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है. वहीं अजवाइन पानी की वॉटर रिटेंशन को कम करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है. साथ में ये एक ऐसा मिक्सचर बनाते हैं जो धीरे-धीरे लेकिन असरदार तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकता है. 

3. डिटॉक्स में फायदेमंद – आजकल बाजार में कई तरह के डिटॉक्स ड्रिंक्स आते हैं जो शरीर को झटके में साफ करने का दावा करते हैं. लेकिन जीरा-अजवाइन वॉटर बिना किसी प्रोसेस के आंत की सफाई का काम करता है. रातभर भिगोने से इनके बीजों के जरूरी तेल और एंटीऑक्सीडेंट पानी में आ जाते हैं. ये तत्व आंत की लेयर को शांत करते हैं और मेटाबॉलिक वेस्ट को धीरे-धीरे बाहर निकालने में मदद करते हैं.

4. ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मददगार – अगर आप दिनभर एनर्जी लेवल को बैलेंस बनाए रखना चाहते हैं तो सुबह की शुरुआत ब्लड शुगर को बैलेंस करने वाले किसी ड्रिंक से करना अच्छा होता है. जीरा और सौंफ के कुछ अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि ये पोस्ट मील ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम कर सकते हैं और इंसुलिन सेंसिटिव को बेहतर बना सकते हैं.

5. मन और शरीर दोनों के लिए हेल्दी – अक्सर हेल्थ को सिर्फ बॉडी तक सीमित कर दिया जाता है, लेकिन असली हेल्थ वो है जिसमें मन को भी शांति मिले. मलाइका अरोड़ा खुद भी कहती हैं कि दिन की शुरुआत अगर शांत तरीके से हो तो पूरा दिन बैलेंस में रहता है. गर्म, सुगंधित और टेस्ट वाला यह जीरा-अजवाइन का पानी सुबह का वो पहला सिप हो सकता है जो आपके मन को ग्राउंडेड रखें और शरीर को तैयार करें. हालांकि जीरा-अजवाइन वॉटर रोजाना सीमित मात्रा में लेना ही बेहतर है. 

यह भी पढ़ें: कफ सिरप से अब तक कितने बच्चों ने गंवाई जान, जानें कितने राज्यों में इसका खौफ?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

करवा चौथ 2025: प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी में हिंदी में लिखवाया पति निक का नाम, बेटी मालती ने भी

[ad_1]


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी सारे इंडियन त्योहार सेलिब्रेट करती हैं. वो हर साल करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं. हर साल वो करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर करती हैं. इस बार भी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं. उन्होंने करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी है. 

प्रियंका चोपड़ा की खास करवाचौथ मेहंदी

प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में मेहंदी लगाए फोटोज और वीडियोज डाले. उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में मेहंदी है रचने वाली गाना भी लगाया है. इसके अलावा उन्होंने अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट की. प्रियंका की मेहंदी बेहद खास थी. उन्होंने हाथ में निक का नाम हिंदी में लिखवाया है. उन्होंने हाथ में ‘निकोलस’ लिखा. प्रियंका ने बहुत खूबसूरत सी अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनवाई.

इसके अलावा प्रियंका की लाडली मालती मैरी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई है. प्रियंका ने मालती की मेहंदी भी शेयर की. मलाती ने हाथों में फूल औऱ बटरफ्लाई बनवाए हैं. प्रियंका की ये मेहंदी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी में हिंदी में लिखवाया पति निक का नाम, बेटी मालती ने भी फ्लॉन्ट किए हाथ

Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी में हिंदी में लिखवाया पति निक का नाम, बेटी मालती ने भी फ्लॉन्ट किए हाथ

Karwa Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी में हिंदी में लिखवाया पति निक का नाम, बेटी मालती ने भी फ्लॉन्ट किए हाथ

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो लगातार अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने कई सारे फोटोज शेयर किए थे. जिनमें मालती मैरी डांस करती दिख रही थीं. इसके अलावा प्रियंका ने ईशान खट्टर और दीया मिर्जा के साथ भी पोज दिए.

वर्क फ्रंट पर प्रियंका के हाथ में दो इंडियन फिल्में हैं. वो एसएस राजामौली की फिल्म ssmb29 में दिखेंगी. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म शूटिंग के लिए प्रियंका भी हैदराबाद आई थी. इसके अलावा वो फिल्म कृष 4 में भी नजर आएंगी. फिल्म को ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रियंका के ट्रिपल रोल होने की खबरें हैं. हालांकि, प्रियंका की एंट्री को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

[ad_2]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद घुटनों पर आया जैश, महिलाओं की कर रहा भर्ती, मसूद की बहन को दी जिम्मेदारी

[ad_1]


आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अब अपनी ब्रिगेड में महिलाओं को भी शामिल करने का फैसला किया है, जिसके तहत बुधवार (8 अक्टूबर) आतंकी मसूद अजहर के नाम से चिट्ठी जारी करके जैश ने अपनी महिला विंग लॉन्च करने का ऐलान किया है. आतंकी संगठन जैश की इस महिला विंग का नाम जमात-अल-मोमिनात होगा. उसने बहावलपुर स्थित मरकज उस्मान-ओ-अली में महिलाओं की भर्ती भी शुरू कर दी है.

जैश ने अपनी प्रोपेगंडा विंग अल-कलाम मीडिया से जारी की गई चिट्ठी के जरिए जानकारी दी है कि महिला विंग जमात-अल-मोमिनात की प्रमुख आतंकी मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर होगी, जिसका पति यूसुफ अजहर ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जैश हेडक्वार्टर पर स्ट्राइक में मारा गया था, साथ ही सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन की महिला विंग में जैश ने अभी अपने आतंकी कमांडरों की पत्नियों सहित बहावलपुर, कराची, मुजफ्फराबाद, कोटली, हरिपुर, मनसेहरा में स्थित अपने मरकज में पढ़ने वाली गरीब महिलाओं को भर्ती किया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मजबूर हुआ जैश

देवबंदी विचारधारा से प्रभावित जैश अभी तक महिलाओं के हथियार उठाने या फिर जंग में जाने, सीमा में भर्ती होने के पूरी तरह खिलाफ था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली हुई परिस्थितियों में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मसूद अजहर और उसके भाई तल्हा अल सैफ ने आतंक के कारोबार में महिलाओं को भी शामिल करने का फैसला किया है.

ये संगठन आतंक के लिए महिलाओं का कर चुके हैं इस्तेमाल

इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS), बोकोहराम हमास और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम (LTTE) आतंक के काम महिलाओं का इस्तेमाल करते आए हैं. ये संगठन महिलाओं को फिदायीन बम की तरह इस्तेमाल करते थे, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन ने कभी महिलाओं को इस काम में इस्तेमाल नहीं किया था. अब जिस तरह से जैश ने भी महिलाओं का नया दस्ता बनाया है, उससे सूत्रों के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि जैश इन महिलाओं का प्रयोग फिदायीन बम (Suicide Bomber) के लिए करेगा.

[ad_2]

त्योहारों से पहले ही बढ़ती जा रही सोने की चमक, कीमतें बनी रॉकेट, जानें 9 अक्टूबर के ताजा रेट

[ad_1]


Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. दीपावली और धनतेरस से पहले ही सोने ने अपने तेवर तेज कर लिए हैं. गुरुवार, 9 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,24,000 रुपए के पार चली गई. त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोग सोना खरीदने का विचार करते है. ऐसे में बढ़ती कीमतों का उनकी जेब पर खराब असर पड़ने वाला है. 

अमेरिकी टैरिफ और अब अमेरिका में लंबे समय से चल रहे शटडाउन के कारण जो वैश्विक उतार-चढ़ाव हुआ है. उसने भी सोने की कीमतों में उछाल लाने का काम किया है. इन सभी के बीच निवेशक एक सेफर विकल्प के तौर पर सोने की खरीदी कर रहे हैं. लगातार हो रही मांग से सोना रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच रहा है. अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहें हैं तो, अपने शहर का ताजा रेट जान लें. जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो. 

जानें आपके शहर में सोने का भाव?

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,090 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,760 रुपए 
18 कैरेट – 93,110 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,23,940 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,610 रुपए 
18 कैरेट – 92,960 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,210 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,860 रुपए 
18 कैरेट – 94,260 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,23,940 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,610 रुपए 
18 कैरेट – 92,960 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,23,990 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,660 रुपए 
18 कैरेट – 93,010 रुपए

बैंगलोर में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,23,940 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,610 रुपए 
18 कैरेट – 92,960 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,090 रुपए 
22 कैरेट – 1,13,760 रुपए 
18 कैरेट – 93,110 रुपए

चांदी के कीमतों में भी जारी है उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में लगातार तेजी देखी जा रही है. बुधवार को ही चांदी के कीमतों में 3000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया था. देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को चांदी 1,60,100 रुपए (प्रति किलोग्राम) के दर से बिक रही है. वहीं चेन्नई में तो चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल है. चेन्नई में चांदी की कीमत 1,70,100 रुपए (प्रति किलोग्राम) है.

वैश्विक बाजार में चांदी की बढ़ती मांग के कारण चांदी की कीमतों में इतनी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. साथ ही भारतीय निवेशक भी सोना और चांदी खरीदने को एक सेफ विकल्प के तौर पर देखते हैं और सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. 

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट की बुलिश शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक उछला तो वहीं निफ्टी 25,100 के पार 

 

[ad_2]

Video: गर्म भिगोने में पैर डाल छोले बनाते दिखा शख्स, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? जानिए

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भिगोने में छोले बना रहा है, लेकिन उसके बनाने का तरीका देखकर हर कोई दंग रह गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने पकाने वाले बर्तन में ही अपना पैर डाल रखा है और एक हाथ से चमचे से छोले चला रहा है. 

वायरल वीडियो भारत में छोले-भटूरे की किसी दुकान का लग रहा है. वीडियो में दुकानदार ने भिगोने में पैर रखा हुआ है और हाथ से चमचा चला रहा है. वीडियो में कुछ लोग उसके सामने भी खड़े हैं. सामने खड़े एक शख्स ने पत्तल में छोले भी पकड़ रखे हैं. देखिए वीडियो.

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

दरअसल यह वीडियो एआई जनरेडिट है यानी इस वीडियो को एआई का इस्तेमाल करके बनाया गया है. एबीपी न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वीडियो को एआई टूल सोरा के जरिए जनरेट किया गया है. वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसपर सोरा का वाटरमार्क भी है. 

इतना ही नहीं, कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में भी बताया कि यह वीडियो ऑरिजिनल नहीं, बल्कि एआई से तैयार किया गया है. हालांकि कुछ लोग इस वायरल वीडियो को सच भी मान रहे हैं और दुकानदार पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा, ”अब बाहर से खाना मंगाना बंद करना होगा.” वहीं, कुछ लोगों ने दुकानदार पर कार्रवाई करने की बात भी कही. 

एबीपी न्यूज़ की आप से अपील

इंटरनेट पर वायरल हर वीडियो सच नहीं होता है. ऐसे में एबीपी न्यूज़ आपसे अपील करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हर वीडियो की पहले पड़ताल करें, फिर उसे फॉर्रवर्ड करें या उसपर प्रतिक्रिया दें. आपकी एक नासमझी से समाज में नफरत और हिंसा फैल सकती है.