टेस्ट मैच में एक दिन में गिरे 24 विकेट, बेंगलुरु में पहले भारत ऑलआउट; फिर विपक्षी टीम भी ढेर

[ad_1]


IND vs AFG Bengaluru Test Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच एक ऐसा मैच खेला गया, जो कि दो दिन में ही समाप्त हो गया. अफगानिस्तान की टीम भारत को ऑल आउट करने में कामयाब रही, लेकिन फिर भी टीम इंडिया ने ये मैच एक पारी और 262 रनों से जीत लिया. भारत की टेस्ट मैच में ये काफी बड़ी जीत रही. भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम 20 विकेट गंवाने के बाद भी ये टारगेट हासिल नहीं कर पाई. भारतीय गेंदबाजों में इस मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.

भारत ने खड़ा किया पहाड़ जैसा लक्ष्य

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये बेंगलुरु टेस्ट 2018 में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय को आउट करना अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो गया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 168 रनों की साझेदारी हुई. शिखर धवन ने 96 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली. वहीं मुरली विजय ने 153 गेंदों में 105 रन बनाए.

शिखर और विजय की शानदार शतकीय पारी के बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने भी अर्धशतक लगाया. आखिर में आकर उमेश यादव ने इस मैच में 2 चौके और छक्के लगाकर इस टेस्ट मैच में 21 गेंद में 26 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 474 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में खड़ा किया.

एक ही दिन में गिर गए 24 विकेट

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना दिए थे. इसके बाद दूसरे दिन 4 विकेट गिरते ही भारतीय टीम 474 पर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी करने आई, तब पहली पारी में भारत के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 109 पर ढेर कर दिया. वहीं दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने फॉलो ऑन खेला, लेकिन इस बार भारत ने 103 के स्कोर पर ही विपक्षी टीम को ढेर कर दिया. भारत ने दूसरे दिन के खेल में ही अफगानिस्तान को दो बार ऑल आउट कर दिया. इस तरह दूसरे दिन के खेल में 24 विकेट गिरे.

भारत ने हासिल की बढ़ी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए भारत की तरफ से पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा को 4 विकेट मिले. अफगानिस्तान की टीम दो पारियों में मिलाकर 212 रन ही बना पाई. भारत ने इस मुकाबले को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में एक पारी और 262 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें

76 पर गिरे 7 विकेट, फिर महिलाओं की ‘ग्लेन मैक्सवेल’ ने पाकिस्तान की बजाई बैंड, उड़ा दिए सबके होश

[ad_2]

मुझे यहां आकर खुशी हुई… जब पीएम मोदी के सामने हिंदी बोलने लगे ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, व

[ad_1]


United Kingdom Prime Minister Keir Starmer Video: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इन दिनों भारतीय दौरे पर है. आज यानी 9 अक्टूबर को वह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल थे. इस फिनटेक फेस्ट से उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हिंदी में बोलते नजर आ रहे हैं. इसमें कीर स्टार्मर ने हिंदी में बात की. उन्होंने कहा, “मुझे यहां आकर खुशी हुई.” उनके इस अंदाज़ ने मौजूद लोगों को चौंका दिया और तालियां गूंज उठीं. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

ब्रिटेन पीएम का हिंदी भाषण वायरल

अपने भारत दौरे के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उनके साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के बिजनेस जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजदू थी. इस दौरान जब ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को संबोधन के लिए बुलाया गया. तो उन्होंने महफिल ही लूट ली.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तमाम लोगों के सामने हिंदी बोली, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा “मुझे यहां आकर खुशी हुई.” उनके यह बोलते ही पूरा हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी हिंदी सुनकर हंसे बिना नहीं रह सके. उन्होंने भी ताली बजाई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.  

 

यह भी पढ़ें: Satire: ‘करवाचौथ पर चाहिए छुट्टी’, बीवी से डरे IT कर्मचारी ने बॉस को लिखा ‘पत्नी-पीड़ित’ मेल

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को ANI ने शेयर किया है. इस वीडियो पर बहुत से लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘यह भारत के विकास को दर्शाता है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सिर्फ़ भारतीयों को प्रभावित करने के लिए हिंदी में बोल रहे हैं। अब 1900 के दशक की स्थिति देखिए. मैं गर्व से कहता हूँ कि मेरा देश बदल रहा है… आगे बढ़ रहा है.’

यह भी पढ़ें: Crocodile Attack Video: नदी किनारे नहा रही थी महिला, घात लगाकर आया दरिंदा और… वीडियो देख दहल जाएगा दिल

एक और यूजर ने लिखा है ‘अब वे जानते हैं कि व्यापार और संवाद के लिए हिंदी और विभिन्न भारतीय भाषाओं को सीखना महत्वपूर्ण और समयोचित है, जिसका उन्होंने कई वर्षों पहले शोषण किया था.’ एक अन्य यूज़र ने लिखा है ‘वैश्विक नेताओं को भारत के फिनटेक परिदृश्य को अपनाते हुए देखना अच्छा लगता है.’

दो दिन के आधिकारिक दौर पर आए हैं भारत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इन दिनों दो दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं. उनके इस दौरे को दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के नजरिए से अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति जताई. कीर स्टार्मर का यह पहला भारत दौरा है. इस दौरान उनका यह हिंदी बोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर उनका चर्चा का केंद्र बन गया है.

यह भी पढ़ें: Video: कैसे-कैसे लोग हैं! विकलांग बन ट्रेन में मांगी भीख, बेवकूफ बनाकर निकल लिया, सामने आया वीडियो


द पीस प्रेसिडेंट… नोबेल शांति पुरस्कार के ऐलान से पहले ट्रंप को किसने दी नई उपाधि?

[ad_1]


नोबेल पुरस्कार 2025 के लिए घोषणाओं का सिलसिला जारी है. इस बीच नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा से ठीक एक दिन पहले अमेरिका के व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘द पीस प्रेसिडेंट’ की नई उपाधि दी है. दरअसल, नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के ऐलान के एक दिन पहले ही इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित गाजा शांति योजना के पहले चरण के लिए अपनी सहमति दे दी है. गाजा शांति योजना में इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बाद व्हाइट हाउस ने ट्रंप को नई उपाधी दे दी.

यह बात जगजाहिर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2025 के नोबेल शांत पुरस्कार पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने के लिए ट्रंप एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया भर के कम से कम सात युद्धों में शांतिदूत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक हुए संघर्ष का जिक्र किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब तक कम से कम 60 बार भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को शांत कराने का दावा किया है. हालांकि, भारत ने बार-बार डोनाल्ड ट्रंप के इस दावा को खारिज किया है. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के पटल से ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है. वहीं, इजरायल और हमास के गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताने के बाद व्हाइट हाउस इस घटनाक्रम का लाभ उठाने की पूरी कोशिश कर रहा है.

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कई वैश्विक नेताओं ने ट्रंप का किया समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार 2025 दिया जाए, इस बात का ट्रंप के सभी साथी रिपब्लिकन नेताओं ने समर्थन किया है. इतना हीं नहीं, कई वैश्विक नेताओं ने भी डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है. ट्रंप का समर्थन करने वाले देशों में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है.

यह भी पढ़ेंः महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे चिराग पासवान? सीट शेयरिंग पर नाराजगी के बीच पवन खेड़ा ने ली चुटकी, दिया बड़ा बयान



[ad_2]

Video: कैसे-कैसे लोग हैं! विकलांग बन ट्रेन में मांगी भीख, बेवकूफ बनाकर निकल लिया, देखें वीडियो

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. इस वीडियो में एक युवक को देखा जा सकता है जो लोकल ट्रेन में विकलांग होने का नाटक कर रहा था. वह ट्रेन के डिब्बे में हाथों के सहारे घसीटते हुए आगे बढ़ता है और यात्रियों से भीख मांगता है.

विकलांग समझ कुछ लोग दे देते हैं पैसे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आदमी पूरी तरह नाटक कर रहा था. उसने अपने हाथों को जमीन पर रखते हुए ऐसे कदम बढ़ाए कि लोग समझें कि वह चल नहीं सकता. कुछ लोग उसकी मदद करते हुए पैसे देते हैं, तो कुछ केवल उसे देखकर दया के भाव से सिर हिलाते हैं.

लेकिन वहां एक शख्स को इस पर शक हुआ. उसने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया. वीडियो बनाने वाले शख्स की निगाहें उस आदमी पर टिकी हुई थीं, क्योंकि उसका हर कदम संदिग्ध लग रहा था. जैसे ही आदमी डिब्बे से नीचे उतरा, उसने अचानक अपने पैरों पर खड़े होकर चलना शुरू कर दिया. यह देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स हैरान रह गया.

लोगों की भावनाओं के साथ किया छल 

यात्रियों के चेहरों पर भी हैरानी साफ दिख रही थी. कई लोग धीरे-धीरे समझ गए कि यह आदमी विकलांग नहीं था और उसने लोगों की भावनाओं के साथ छल किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह आदमी सामान्य रूप से पैरों पर चल रहा था और पूरी तरह स्वस्थ था.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर चौंक रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि लोग भीख मांगने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं और सच में कुछ लोग दूसरों की दया का फायदा उठाते हैं.


पंजाबी सिंगर और अभिनेता राजवीर जवंदा का एक बड़ी कार एक्सीडेंट के 12 दिन बाद निधन हो गया

[ad_1]

<p>Famous Punjabi Singer and Actor Rajvir Jawanda का निधन एक Serious car accidents के 12 दिन बाद हो गया। यह news &nbsp;उनके fans &nbsp;और punjabi music व फिल्म industry के लिए बड़ा सदमा है। Rajvir Jawanda अपने hit &nbsp;song &nbsp;और फिल्मों के लिए जाने जाते थे और उनके जाने से industry में Mourning की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि accidents के तुरंत बाद उन्हें hospital में Recruitment कराया गया था और doctors उनकी Condition पर लगातार नजर रखे हुए थे। बावजूद इसके उनकी serious injuries थीं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके Fans, family और &nbsp;friends artist इस दुखद घटना से stunned हैं। social media पर fans ने अपनी express condolences की हैं और Rajvir Jawanda की याद को हमेशा उनके songs &nbsp;और फिल्मों के माध्यम से जीवित रखने का संकल्प लिया है। उनकी कला और Contribution हमेशा लोगों के दिलों में याद किए जाएंगे।</p>

[ad_2]

इसे कहते हें दमदार लिस्टिंग, 100 रुपये का शेयर 125 पर हुआ लिस्ट; हुआ बंपर मुनाफा

[ad_1]


DSM Fresh Foods shares: डीएसएम फ्रेश फूड्स लिमिटेड (DSM Fresh Foods Ltd) ने शेयर मार्केट में जबरदस्त शुरुआत की.  Zappfresh ब्रांड के नाम से फ्रेश मीट और रेडी-टू-कुक नॉनवेज प्रोडक्ट बेचने वाली इस कंपनी के शेयर 9 अक्टूबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 120 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए. यह आईपीओ प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर से 20 परसेंट ज्यादा है. शेयरों की दमदार लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट के अनुमानों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.

इन्वेस्टरगेन की डेटा के मुताबिक, लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर आईपीओ प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर पर शून्य ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर कारोबार कर रहे थे. लिस्टिंग के बाद बाजार में हुई तेज खरीदारी के चलते शेयर में 126 रुपये का अपर सर्किट लगा. यानी कि पहले ही दिन निवेशकों को 26 परसेंट का मुनाफा हो गया. 

IPO को कैसा मिला रिस्पॉन्स?

डीएसएम फ्रेश फूड्स ने 95-100 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर नए शेयरों के जरिए 59 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने के लिए अपना आईपीओ लॉन्च किया था. इसके लिए निवेशक कम से कम 1,200 शेयरों के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए प्रति लॉट 1.20 लाख रुपये का निवेश आवश्यक था. इसके बाद इसे गुणकों में बढ़ाया जा सकता था. यह आईपीओ 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक खुला रहा, जिसे निवेशकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. आईपीओ टोटल 1.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 

QIB सेगमेंट से 1.53 गुना बोली लगी, NII सेगमेंट 2.06 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ और रिटेल निवेशकों का कोटा केवल 0.96 गुना ही सब्सक्राइब हुआ. कंपनी ने इस इश्यू के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 59,06,400 नए शेयर जारी किए थे. 

IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 10.68 करोड़ का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए, 25 करोड़ का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए, 15 करोड़ मार्केटिंग और प्रोमोशन में खर्च किए जाएंगे और बाकी बची रकम का इस्तेमाल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. मई 2015 में बनी यह कंपनी Zappfresh नाम से ऑनलाइन फ्रेश मीट और रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट्स बेचती है. प्ले स्टोर पर इसके ऐप को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

अगले एक साल में सोने का चढ़ेगा भाव या गिरेगी कीमत? गोल्डमेन सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी

[ad_2]

Karwa Chauth 2025: दिनभर के व्रत के बाद क्या खाएं क्या नहीं?

[ad_1]


Karwa Chauth 2025: पूरे देश में करवाचौथ का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व इस बार कल यानी 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. दरअसल, करवाचौथ सिर्फ उपवास का दिन नहीं होता है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते में स्नेह और मर्यादा का प्रतीक भी माना जाता है.

पूरे दिन उपवास रखने के बाद महिलाएं शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं. एक्सपर्ट्स महिलाओं को शाम में करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद कुछ हल्का-फुल्का खाने की सलाह देते हैं. वहीं व्रत से पहले सरगी में भी एक्सपर्ट्स महिलाओं को हेल्दी चीजें खाने की सलाह देते हैं जिससे पूरे दिन व्रत में कोई दिक्कत न आए. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि महिलाएं करवाचौथ के दिन क्या खाएं-क्या नहीं और महिलाएं करवाचौथ हेल्दी थाली के ल‍िए क्‍या आइड‍िया अपना सकती है. 

सरगी में क्या करें शामिल 

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि करवाचौथ का व्रत शुरू होने से पहले सरगी में ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जो ऊर्जा और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं. 

  • कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना-आप करवाचौथ की सरगी में पराठा, डोसा या चीला शामिल कर सकते हैं जो कि कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं. इन्‍हें खाने से आप भूख से होने वाली ब्‍लाेटि‍ंंग और गैस जैसी समस्‍याओं से बच सकते हैं. 
  • दूध से बनी हुई मिठाइयां- दूध या दूध से बनी हुई मिठाइयां या फेनी भी आप सरगी में शामिल कर सकते हैं.
  • ताजा फल और सब्‍ज‍ियां- ताजा फल और सब्जियां खासकर अनार, संतरा, पाइनएप्पल को भी सरगी में शामिल करना चाहिए.
  • ड्राइफ्रूट्स- भीगे हुए मेवे, बादाम, अखरोट, किशमिश के साथ नारियल पानी को भी सरगी में शामिल किया जा सकता है जो शरीर को हाइड्रेट रखेगा और पूरे दिन मिनरल बैलेंस बनाए रखेगा. 

व्रत खोलने के बाद क्या खाएं 

  • मीठा- एक्सपर्ट्स बताते हैं कि करवाचौथ का व्रत खोलते ही भारी खाना खाने से बचना चाहिए. वहीं व्रत हमेशा मीठे के साथ खोलना चाहिए. ऐसे में आप कुछ मिठाई या खीर खा सकते हैं. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और पेट का हल्का बनाए रखते हैं.
  • नारियल पानी- निर्जला व्रत के बाद ताजगी और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो शरीर का मिनरल बैलेंस बनाए रखते हैं.
  • हल्का खाना- व्रत तोड़ने के बाद हल्का खाना जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, सब्जियों का उपमा और फ्रूट सलाद जैसा हल्का खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है. यह पाचन के लिए आसान और ऊर्जा देने वाला होता है. 

व्रत तोड़ने के बाद क्या न खाएं 

करवाचौथ का व्रत तोड़ने के बाद एक्सपर्ट्स ऑयली और तला हुआ खाना खाने से परहेज करने के लिए कहते हैं. क्योंकि यह खाना पेट संबंधित दिक्कतें कर सकता है. इसके अलावा फास्ट फूड जैसे समोसा, बर्गर और पिज्जा से भी बचना चाहिए क्योंकि यह पेट पर भारी पड़ सकते हैं. इसके अलावा व्रत के बाद नॉनवेज से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें-Weight Loss Drugs: दुबला होने के लिए भारत में कौन-कौन सी दवाएं होती हैं इस्तेमाल, इनमें सबसे ज्यादा खतरनाक कौन-सी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

देश में रहकर ही पूरा होगा विदेश से पढ़ाई करने का सपना, भारत आ रहीं ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी

[ad_1]


इस समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर हैं. इस दौरे का भारत के स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा होता दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि यूनाइटेड किंगडम (UK) की नौ प्रमुख विश्वविद्यालय जल्द ही अपने कैंपस भारत में खोलने जा रहे हैं.

इस घोषणा का मौका ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के भारत दौरे के दौरान मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल भारत और ब्रिटेन के संबंधों में नई ऊर्जा और सहयोग की दिशा को दर्शाती है, खासकर हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद. पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए शिक्षा जगत के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली था.

इस कदम से भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के भारी खर्च के बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे. साथ ही यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा. गुरुग्राम में पहला कैंपस पहले ही खुल चुका है. साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस गुरुग्राम में संचालित है और यहां पहले बैच के छात्रों ने अपनी कक्षाएं शुरू कर दी हैं. यह इस नई पहल की सफल शुरुआत का संकेत है.

यह भी पढ़ें – ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की सैलरी कितनी, यह पीएम मोदी से ज्यादा या कम?

खुलेंगे ये कैंपस

बैंगलोर में यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल, मुंबई में यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, यूनिवर्सिटी ऑफ अबरडीन और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के कैंपस खुल सकते हैं. जबकि अन्य यूनिवर्सिटी के कैंपस की जानकारी जल्द सामने आ सकती है.  इस योजना के जरिए भारतीय छात्रों को न केवल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि उनके कौशल और करियर संभावनाओं में भी वृद्धि होगी. साथ ही यह पहल ब्रिटेन और भारत के बीच शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग की शुरुआत भी मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें – ऑक्सफोर्ड बना दुनिया का नंबर 1 विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग निराशाजनक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मेड इन इंडिया Ulaa ब्राउजर में हैं गजब के फीचर्स, क्रोम यूज करने वाले भी हो जाएंगे दीवाने

[ad_1]


पिछले कुछ दिनों से जोहो के प्रोडक्ट्स खूब पॉपुलर हुए हैं. पहले Arattai ऐप ने अपना जलवा बिखेरा और फिर Ulaa ब्राउजर भी ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर में टॉप पर पहुंच गया था. प्राइवेसी पर खास फोकस वाला यह ब्राउजर एंड्रॉयड, iOS, विंडोज, मैक और Linux जैसे सभी प्लेटफॉर्म के लिए अवेलेबल है. इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें देखकर क्रोम ब्राउजर यूज करने वाले लोग भी इसके दीवाने हो जाएंगे. आइए इस मेड इन इंडिया ब्राउजर के गजब के फीचर्स के बारे में जानते हैं.

प्राइवेसी पर पूरा फोकस

Ulaa ब्राउजर में यूजर प्राइवेसी पर पूरा ध्यान दिया गया है. इसे बनाने वाले कंपनी जोहो का कहना है कि यह ब्राउजर न तो यूजर डेटा ट्रैक करता है और न ही बेचता है. इसमें यूजर की पर्सनल जानकारी गोपनीय रहती है और विज्ञापनदाता उसे ट्रैक नहीं कर पाते. गूगल क्रोम में ऐसा नहीं होता. गूगल का ब्राउजर ऐड दिखाने के लिए यूजर डेटा कलेक्ट करता है.

इन-बिल्ट ऐड ब्लॉकर

कई बार ब्राउजिंग के दौरान बार-बार आने वाले विज्ञापन परेशान कर लेते हैं, लेकिन अगर आप Ulaa ब्राउजर यूज करेंगे तो यह दिक्कत नहीं आएगी. इसमें इन-बिल्ट ऐड ब्लॉकर मिलता है. इस कारण ब्राउजिंग के दौरान आपको कोई विज्ञापन नहीं दिखेंगे और वेब पेज भी तेजी से लोड होंगे.

काम के हिसाब से अलग-अलग मोड

Ulaa ब्राउजर में वर्क, पर्सनल, किड्स और डेलवपर्स मोड समेत कई मोड मिलते हैं. हर मोड में अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग और कंटेट फिल्टर होता है. ऐसे में आपको अपने लिए या अपने बच्चों के लिए इसे यूज करते समय बार-बार सेटिंग नहीं बदलनी पड़ेगी.

सरकार से अवॉर्ड जीत चुका है यह ब्राउजर

Ulaa ब्राउजर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की तरफ से आयोजित इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज को जीता था. इस चैलेंज में सरकार ने भारतीय कंपनियों से वर्ल्ड क्लास ब्राउजर तैयार करने को कहा था.

ये भी पढ़ें-

अरे वाह! बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने पर भी हो जाएगी UPI पेमेंट, इस ऐप में मिलता है खास फीचर

[ad_2]

Video: पिछले जन्म का बदला! गुस्साए सांड ने शख्स को उठा-उठाकर पटका, जमकर खदेड़ा, वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड एक व्यक्ति पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है. सांड व्यक्ति को उठा-उठाकर पटक रहा है, जो देखने में काफी खतरनाक नजर आ रहा है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आई है.

सांड ने व्यक्ति पर लगातार हमला किया

वीडियो में शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार खड़ी है और एक सांड एक व्यक्ति को उठाकर पटकता हुआ नजर आ रहा है. व्यक्ति सांड से बचने की काफी कोशिश करता है, लेकिन सांड काफी गुस्से में नजर आ रहा है और व्यक्ति पर लगातार हमला कर रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड व्यक्ति को कितनी बार उठाकर पटकता है, जिसके चलते व्यक्ति को काफी गंभीर चोटें भी आई होंगी. व्यक्ति सांड से डरकर कार के नीचे चला जाता है, लेकिन उसके बाद भी सांड व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ता है. कार के नीचे जाने के बाद भी सांड व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश करता रहता है.

वीडियो में व्यक्ति कितना डरा हुआ नजर आया

वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति कितना डरा हुआ नजर आ रहा है. उसके बाद जब व्यक्ति कार के नीचे से निकलने लगता है तो उसे देखकर सांड तेजी से भाग जाता है. वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि व्यक्ति सांड के हमले के कारण सही से चल भी नहीं पा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने वीडियो पर कई कमेंट्स किए है. साथ ही साथ वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें –

Video: भारी पड़ गई छोटी सी लापरवाही! मां की करतूत से लिफ्ट में फंसा मासूम, वायरल वीडियो