Video: इतनी ऊपर पहुंचा कैसे? हाई-टेंशन तार पर लटका शख्स नीचे गिरा, आपको हिला देगा वायरल वीडियो

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हाई-टेंशन तार पर लटका हुआ नजर आ रहा है. काफी सारे लोग नीचे खड़े होकर इस खतरनाक दृश्य को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. व्यक्ति काफी देर तक तार को पकड़कर लटका हुआ दिखाई दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया. यह हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

व्यक्ति कितनी ऊंचाई पर लटका हुआ नजर आया

हालांकि, ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जो लाल रंग के कपड़ों में हाई -टेंशन तार पर लटका हुआ नजर आ रहा है. वो तार के बीचों-बीच लटका हुआ है और किसी भी समय उसका हाथ छूट सकता है और वह नीचे गिर सकता है.

वीडियो को देखकर साफ हो रहा है कि व्यक्ति कितनी ऊंचाई पर लटका हुआ है और वहां से गिरने के बाद उसका गंभीर चोटें भी आ सकती है और यहां तक की उसकी जान भी जा सकती है. वीडियो में देख सकते हैं कि नीचे खड़े काफी सारे लोग इस भयावह दृश्य को देख रहे होते हैं और वहीं कुछ इसे मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे होते हैं.

लोगों ने कहा व्यक्ति हाई-टेंशन तार तक पहुंचा कैसे?

आगे वीडियो में देखा गया कि काफी देर तक तार पर लटकने के बाद व्यक्ति का हाथ अचानक छूट जाता है और वह नीचे गिर जाता है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में व्यक्ति की जान बची या नहीं.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं कि आखिरकार व्यक्ति हाई-टेंशन तार तक पहुंचा कैसे? क्योंकि उसकी ऊंचाई कितनी ज्यादा नजर आ रही है और इसपर चढ़ना काफी ज्यादा खतरनाक भी था. लोग वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और साथ ही साथ भर-भरकर कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.


IAS स्मिता सभरवाल की कितनी है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से उन्हें कितना होगा फायदा?

[ad_1]

स्मिता सभरवाल को 11 नवंबर 2024 को तेलंगाना सरकार ने युवा उन्नति, पर्यटन और संस्कृति विभाग की सचिव नियुक्त किया था.

स्मिता सभरवाल को 11 नवंबर 2024 को तेलंगाना सरकार ने युवा उन्नति, पर्यटन और संस्कृति विभाग की सचिव नियुक्त किया था.

वह राज्य की उन कुछ महिला अफसरों में से हैं जिन्होंने न सिर्फ नीति-निर्माण में बल्कि जमीनी स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार अभी उन्हें लेवल 15 के तहत सैलरी मिल रही है.

वह राज्य की उन कुछ महिला अफसरों में से हैं जिन्होंने न सिर्फ नीति-निर्माण में बल्कि जमीनी स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार अभी उन्हें लेवल 15 के तहत सैलरी मिल रही है.

फिलहाल स्मिता सभरवाल का मासिक बेसिक सैलरी 1,82,200 है. इसके अलावा उन्हें कई अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, आवास सुविधा आदि सुविधा भी मिल रही है.  IAS अधिकारियों की सैलरी केंद्र सरकार के निर्धारित वेतन आयोग के आधार पर तय की जाती है.

फिलहाल स्मिता सभरवाल का मासिक बेसिक सैलरी 1,82,200 है. इसके अलावा उन्हें कई अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, आवास सुविधा आदि सुविधा भी मिल रही है.  IAS अधिकारियों की सैलरी केंद्र सरकार के निर्धारित वेतन आयोग के आधार पर तय की जाती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार स्मिता सभरवाल की मौजूदा सैलरी 1,82,200 है. जबकि 8वें पे कमीशन के लागू हो जाने के बाद ये सैलरी बढ़कर 2 लाख 18 हजार 400 रुपये तक हो सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार स्मिता सभरवाल की मौजूदा सैलरी 1,82,200 है. जबकि 8वें पे कमीशन के लागू हो जाने के बाद ये सैलरी बढ़कर 2 लाख 18 हजार 400 रुपये तक हो सकती है.

स्मिता सभरवाल IAS बैच 2001 की अधिकारी हैं और उन्हें देश की सबसे प्रेरणादायक महिला अफसरों में गिना जाता है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने काम, यात्राओं और नीतिगत विचारों को साझा करती हैं.

स्मिता सभरवाल IAS बैच 2001 की अधिकारी हैं और उन्हें देश की सबसे प्रेरणादायक महिला अफसरों में गिना जाता है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने काम, यात्राओं और नीतिगत विचारों को साझा करती हैं.

उन्होंने तेलंगाना के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया और हर जगह अपनी दक्षता की मिसाल पेश की. “पीपल्स ऑफिसर” के नाम से मशहूर स्मिता सभरवाल आम जनता से सीधे संवाद करने के लिए जानी जाती हैं.

उन्होंने तेलंगाना के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया और हर जगह अपनी दक्षता की मिसाल पेश की. “पीपल्स ऑफिसर” के नाम से मशहूर स्मिता सभरवाल आम जनता से सीधे संवाद करने के लिए जानी जाती हैं.

Published at : 09 Oct 2025 07:32 PM (IST)

[ad_2]

Satire: ‘करवाचौथ पर चाहिए छुट्टी’, बीवी से डरे IT कर्मचारी ने बॉस को लिखा ‘पत्नी-पीड़ित’ मेल

[ad_1]


Karwachauth Satire: ‘पत्नी और बॉस’ के बीच तालमेल बिठाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है और जब बात करवाचौथ पर छुट्टी की आए तो वर्ल्ड वॉर तय है. करवाचौथ आते ही पति-पत्नी के बीच एक अघोषित युद्ध शुरू हो जाता है. आईटी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने इस युद्ध को सीधे बॉस के इनबॉक्स तक पहुंचा दिया है. शख्स की पत्नी ने फैसला सुनाया है कि करवाचौथ पर घर रहना है, वरना मुझसे बुरा कोई नहीं होगा. पत्नी की इस ‘गब्बर सिंह’ स्टाइल धमकी से डरे पति ने अपनी पूरी रामायण बॉस को लिख भेजी है. मेल में शख्स ने पत्नी को सुपर सीईओ बताते हुए छुट्टी मांगी है. मेल में शख्स ने वैवाहिक संकट की ऐसी मार्मिक कथा लिखी है, जिसको पढ़ हर कोई लोट-पोट हो गया.

विषय: करवाचौथ संकट, जीवन-रक्षा हेतु छुट्टी के लिए प्रार्थना

”आदरणीय बॉस, सादर प्रणाम!

करवाचौथ की डेडलाइन है, पत्नी है मेरी बॉस
छुट्टी ना मिली तो तय है भारी लॉस

करवाचौथ है, या है कयामत की रात
बस एक दिन की दया करें, आप मेरे साथ

मैं आपको यह मेल भारी मन और थरथराते हाथों से लिख रहा हूं. मेरा आज का आवेदन केवल छुट्टी का आवेदन नहीं है, बल्कि मेरे वैवाहिक जीवन के अस्तित्व को बचाने की एक अंतिम अपील है. आपको ज्ञात होगा कि आगामी 10 अक्टूबर को करवाचौथ है. यह वह दिन है जब मेरी पत्नी ‘परम-शक्तिशाली सीईओ’ की भूमिका में होती हैं और मुझे ‘अंडरपरफॉर्मिंग इंटर्न’ का दर्जा मिलता है. वह सुपर-एडमिन होती है और मैं एक ‘रीड-ओनली’ यूज़र.

मेरी धर्मपत्नी ने स्पष्ट और निस्संदेह शब्दों में फरमान जारी किया है, “करवाचौथ पर घर रहना है. अगर ऑफिस का काम किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा.”

यह धमकी नहीं, ब्रह्मास्त्र है! यह सीधे-सीधे मेरे लंच बॉक्स, रिमोट कंट्रोल और मेरे घर की शांति पर हमला है. मुझे पूरा विश्वास है  “मुझसे बुरा कोई नहीं होगा” का तात्पर्य सिर्फ़ नाराज़गी नहीं, बल्कि एक सप्ताह तक फ्रिज में रखे बासी खाने, बेडरूम पर ताला और ‘मौन-व्रत’ जैसे भयावह परिणामों से है.

पिछली बार भी मैं ऑफिस से थका-हारा लेट घर पहुंचा था. जैसे ही मैंने दरवाज़ा खोला, मुझे एहसास हुआ कि मैंने किसी बिजली के ट्रांसफ़ॉर्मर को छेड़ दिया है. मेरी धर्मपत्नी, जो व्रत के कारण पहले से ही ‘भूखी शेरनी’ बनी हुई थीं, मुझे देखते ही टमाटर सी लाल हो गई. चमकीले चांद की उस रात उसने मेरे ‘परफॉर्मेंस अप्रेजल’ का परिणाम घोषित कर मुझे ‘ले-ऑफ’ कर दिया.

ऐसे में मेरी स्थिति अब ‘नॉन-नेगोशिएबल’ हो चुकी है. अगर मैंने फोन भी छुआ तो वह ‘सत्यवान-सावित्री’ की कहानी को उलट देंगी! अगर मुझे छुट्टी नहीं मिली तो करवाचौथ के अगले दिन मेरी ‘पत्नी-जनित’ चोटों को देखकर एचआर को हस्तक्षेप करना पड़ेगा. मैं ‘करवाचौथ सर्वाइवर’ नहीं बनना चाहता.   

मैं वादा करता हूं कि ‘करवाचौथ अपडेट 2025’ सफलतापूर्वक इंस्टॉल होने के बाद मैं ‘फुल स्पीड’ से काम पर लौटूंगा.

आपका ‘पत्नी-पीड़ित’ कर्मचारी
शेर खान

पिता की मौत के बाद बेटे ने अनुकंपा पर मांगी बैंक से नौकरी, मनाही पर किया केस, जीता गया 1 लाख

[ad_1]


कठिन कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार एक परिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से इंसाफ मिला. कोर्ट ने पिता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रहे बेटे के पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को उसे नौकरी देने से इनकार कर दिया, लेकिन परिवार को हुई अनावश्यक परेशानियों के लिए एक लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया.

इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब 10 मई 2016 को पिता को नौकरी से बाहर कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने केन्द्रीय लेबर कोर्ट में अपील की. लेबर कोर्ट ने उन्हें बकाया भुगतान के साथ ही बैंक में बहाली का आदेश दिया.

लंबी चली कानूनी लड़ाई

हालांकि, बैंक ने लेबर कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की (केस नंबर: C-53989/2016). इस बीच, पिता 8 दिसंबर 2019 को निधन हो गए. इसके बाद उनकी मां ने 24 जनवरी 2020 को बेटे के लिए अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की. इसके बाद 4 अप्रैल 2025 को एक और आवेदन दाखिल किया गया.

बेटा ने कोर्ट में कहा कि उसने कई वर्षों तक अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए अपील की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला:

25 सितंबर 2025 को हाईकोर्ट ने बेटे के लिए अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग तो खारिज कर दी, लेकिन परिवार को हुई परेशानियों के लिए SBI को एक लाख रुपये देने का आदेश दिया. हाईकोर्ट ने यह भी साफ किया कि लंबी अवधि के अंतराल के बाद केवल प्रतिनिधित्व (रिप्रेजेंटेशन) दाखिल करने से समय-सीमा से बाहर हुए दावे को फिर से जीवित या वैध नहीं किया जा सकता. महत्वपूर्ण बात यह है कि न्यायाधीश ने यह जोर देकर कहा कि अनुकंपा नियुक्ति किसी व्यक्ति का जन्मसिद्ध या वंशानुगत अधिकार नहीं है, और लंबी अवधि तक निष्क्रिय रहना अनुकंपा नियुक्ति के मूल उद्देश्य और भावना के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें: इस बैंक पर लगी RBI की पाबंदी, 10000 रुपये से ज्यादा निकालने पर रोक, कहीं आपका तो नहीं खाता?

[ad_2]

2026 में हॉलीवुड की 6 सबसे स्पेशल फिल्में आएंगी और इंडिया में ब्लॉकबस्टर बन जाएंगी!

[ad_1]


2026 हॉलीवुड लवर्स के लिए खुशियां लेकर आएगा. अगले साल हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देंगी. इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक कई फिल्मों के नाम शामिल हैं जिनके बारे में जानकर आपका एक्साइटमेंट लेवल दुगना हो जाएगा. यहां जानिए 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम. 

2026 में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेंगी हॉलीवुड की ये फिल्में 

1. द ब्राइड
क्रिश्चियन बाले और जैसी बकली की ये फिल्म अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी मैरी शैली की नोवेल फ्रैंकनस्टाइन पर आधारित है. इस हॉरर फिल्म की कहानी फ्रैंकनस्टाइन और उसकी दुल्हन के डार्क रोमांस को दर्शाएगी.

वहीं इस मॉन्स्टर ड्रामा के स्टारकास्ट पर गौर करें तो इसमें जेक जिलएनहॉल, पीटर सरसगार्ड और एनेट बिनिंग समेत कई कलाकार नजर आएंगे. अगले साल ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी. 

2. द डेविल वियर्स प्राडा 2
अगले साल इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड के सबसे लवेबल ट्रायो मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट का रियूनियन होने वाला है. ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई सबसे हिट मूवी का सिक्वल है जिसका इंतजार फैंस ने लंबे समय से किया है.

इस बार इस फिल्म में आपको मीरांडा का डाउनफॉल और उसके करियर में कई परेशानियां देखने को मिलेगी. बता दें, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को रिलीज की जाएगी.
2026 में हॉलीवुड की 6 सबसे स्पेशल फिल्में आएंगी और इंडिया में ब्लॉकबस्टर बन जाएंगी!

3. मोर्टल कॉम्बैट II 
ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई मोर्टल कॉम्बैट फिल्म का सिक्वल है. इस फैंटेसी ड्रामा में आपको इस बार जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देखने को मिलने वाला है. जेसिका मैकेनमी, जोश लॉसन, लुडी लिन, जो तस्लीम समेत कई किरदार इस फिल्म में नजर आएंगे. अगले साल हॉलीवुड किए फिल्म 15 मई को रिलीज होगी.
2026 में हॉलीवुड की 6 सबसे स्पेशल फिल्में आएंगी और इंडिया में ब्लॉकबस्टर बन जाएंगी!

4. द ओडिसी
इस एक्शन ड्रामा के जरिए क्रिस्टोफर नोलन की बतौर डायरेक्टर वापसी होने वाली है. इस फिल्म की कहानी को पौराणिक ग्रीक पोएट होमर की मास्टरपीस पोएम ‘द ओडिसी’ से ही एडाप्ट किया गया है. इसमें टॉम हॉलैंड, जेनडया, अन्ना हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन समेत हॉलीवुड के कई नामी स्टार्स नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल 16 जुलाई को रिलीज होगी.
2026 में हॉलीवुड की 6 सबसे स्पेशल फिल्में आएंगी और इंडिया में ब्लॉकबस्टर बन जाएंगी!

5. एवेंजर्स: डूम्सडे 
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म भी अगले साल दस्तक देगी. मार्वल फैंस लंबे समय से इस फिल्म के इंतजार में बैठे हैं. इस बार रॉबर्ट डोनी जूनियर को फिल्म के मेन खलनायक के रूप में देखा जाएगा. क्रिस हेम्सवर्थ, पॉल रुड, टॉम हॉलैंड, पेड्रो पास्कल समेत कई सेलेब्स की वापसी होगी. रिलीज डेट पर गौर करें तो ये मच अवेटेड फिल्म अगले साल के अंत यानी 18 दिसंबर को रिलीज होगी.
2026 में हॉलीवुड की 6 सबसे स्पेशल फिल्में आएंगी और इंडिया में ब्लॉकबस्टर बन जाएंगी!

6. स्क्रीम 7
1996 में रिलीज हुई स्क्रीम मूवी की ये फ्रेंचाइजी अब काफी आगे बढ़ चुकी है. इसके सभी पार्ट्स को दर्शकों के समान प्यार दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फिल्म की कहानी आपको और भी ज्यादा डराएगी. इस बार इसकी कहानी सिडनी प्रस्कॉट के इर्द–गिर्द घूमेगी जो शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. 7 फरवरी को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी.
2026 में हॉलीवुड की 6 सबसे स्पेशल फिल्में आएंगी और इंडिया में ब्लॉकबस्टर बन जाएंगी!

[ad_2]

ट्रंप को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू ने AI-जेनरेटेड फोटो पोस्ट कर मनाया जीत का जश्न

[ad_1]


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को एक नाटकीय और डिजिटली वोट ऑफ कॉन्फिडेंस के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की खुलकर वकालत की. इजरायली प्रधानमंत्री का यह बयान ऐतिहासिक इजरायल-हमास शांति समझौते के पहले चरण की घोषणा होने के कुछ ही घंटों बाद आया है.

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक एआई-जेनरेटेड फोटो शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में नेतन्याहू ने नॉर्वेजियन कमेटी से अपील करते हुए कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दो. वह इसके हकदार हैं!’ कैप्शन के अंत में एक गोल्ड मेडल इमोजी भी लगाई.

नेतन्याहू ने जो एआई जेनरेटेड फोटो शेयर की, उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गले में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल पहने दिखाया गया है. ट्रंप के साथ इस तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी साथ खड़े हैं और आसपास में इजरायल और अमेरिका के झंडे लहरा रहे हैं. चारों तरफ तालियों की गूंज और कंफेटी की बरसात हो रही है. वहीं, ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल पहने जश्न मनाते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के बैकड्रॉप में एक बैनर है, जिसमें लिखा है, ‘Peace Through Strength.’

डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल मिशन

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह पोस्ट नोबेल शांति पुरस्कार की शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को होने वाली घोषणा से एक दिन पहले सामने आया है. यह बात भी जगजाहिर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार को पाने के लिए कितने उतावले हैं. ट्रंप का यह उतावलापन साल 2018 में दिए गए एक मजाकिया बयान से शुरू हुआ था, जो अब एक गंभीर कूटनीतिक अभियान का रूप ले चुकी है.

गाजा युद्ध बंधकों के परिवारों ने की ट्रंप को सम्मानित करने की अपील

वहीं, इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के बीच प्रस्तावित गाजा शांति समझौते के पहले चरण को लेकर सहमति ने डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने की मांग को और तेज कर दिया है. इस समझौते के तहत युद्धविराम और इजरायली बंधकों की रिहाई भी शामिल है. इस दोनों पक्षों की सहमति के बाद बंधकों के परिवारों ने सार्वजनिक रूप से नोबेल कमेटी से ट्रंप को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील की है. बंधकों के परिवारों ने कहा कि ट्रंप ही वह इंसान हैं, जिन्होंने सबसे अंधेरे वक्त में उन्हें उम्मीद की रौशनी दिखाई. वहीं, इस मौके को भुनाते हुए व्हाइट हाउस ने भी सोशल मीडिया पर ट्रंप को ‘द पीस प्रेसिडेंट’ की नई उपाधि दे दी.

यह भी पढे़ंः इटली में बुर्का और नकाब पर बैन की तैयारी में जॉर्जिया मेलोनी, नहीं माना तो 3 लाख के जुर्माने का नियम



[ad_2]

यह ब्राउजर करते हैं यूज तो हो जाएं सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान, हाई-रिस्क अलर्ट हुआ जारी

[ad_1]


अगर आप वेब ब्राउजिंग के लिए Microsoft Edge ब्राउजर यूज करते हैं तो आपके लिए अहम जानकारी है. इसमें कई गंभीर सुरक्षा खामियों का पता चला है, जिसके बाद सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर की एक्सेस अपने हाथों में लेकर सेंसेटिव डेटा चुरा, मालवेयर इंस्टॉल और सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं.

किन यूजर्स को ज्यादा खतरा?

CERT-In के अलर्ट में खासतौर पर बताया गया है कि Microsoft Edge ब्राउजर के क्रोमियम-बेस्ड वर्जन में खामी पाई गई है. ज्यादातर यूजर्स क्रोम के इसी वर्जन को यूज कर रहे हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटप्राइज यूजर्स के सिस्टम पर साइबर अटैक का ज्यादा खतरा है. अलर्ट में कहा गया है कि ये खामियां ब्राउजर के 141.0.3537.57 से पुराने वर्जन में पाई गई हैं. ऐसे में पुराने ब्राउजर का यूज कर रहे यूजर्स को तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है. माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से अभी तक इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी नहीं किया गया है. 

यूजर्स को दी गई यह सलाह

CERT-In ने यूजर्स को अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है. इन खामियों को दूर करने का यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है. ब्राउजर अपडेट करने के लिए इसे ओपन कर टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें. यहां से हेल्प एंड फीडबैक में जाएं और अबाउट Microsoft Edge पर क्लिक करें. इसके बाद ब्राउजर अपने आप लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर लेगा. इसे अपडेट होने के बाद चेंज अप्लाई करने के लिए इसे रिस्टार्ट करें. आमतौर पर भी साइबर हमलों से बचने और लेटेस्ट फीचर्स का यूज करने के लिए ब्राउजर समेत सभी ऐप्स को अपडेटेट रखने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल 17 प्रो मॉडल की नकल! इन फीचर्स के साथ ऑरेंज कलर में आएगा गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_2]

दिनभर बिना पानी-खाने के रखती हैं करवाचौथ का व्रत, जानें शरीर पर क्या होता है इसका असर?

[ad_1]


करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सूर्योदय से चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती है. यानी इस समय में न तो पानी पीती है और न ही कुछ खाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूरा दिन बिना पानी और खाना खाएं रहने से शरीर पर क्या असर पड़ता है. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि दिनभर बिना पानी-खाने के करवाचौथ का व्रत रखती हैं तो शरीर पर इसका क्या-क्या असर होता है. ‌

बिना पानी-खाने के व्रत से शरीर पर असर 

एक्सपर्ट्स के अनुसार करवाचौथ के व्रत में शरीर को लंबे समय तक पानी और पोषण न मिलने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. इसकी शुरुआत सिरदर्द, थकान, मुंह सूखना और पेशाब का रंग गहरा होने जैसे संकेतों से होती है. अगर यह स्थिति बढ़ जाए तो चक्कर, तेज धड़कन और कमजोरी जैसी परेशानियां भी हो सकती है. वहीं लंबे समय तक खाना न मिलने से ब्लड शुगर लेवल गिरने लगता है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है. इसके अलावा लंबे समय से कुछ न खाने और पीने से कई महिलाओं में लो बीपी और ब्लड शुगर गिरने लगता है. जिससे भी कई समस्याएं हो सकती है. कुछ एक्सपर्ट्स हल्‍का उपवास या इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग शरीर के लिए फायदेमंद बताते हैं, लेकिन निर्जला व्रत शरीर पर ज्यादा दबाव डालता है. 

किसे नहीं रखना चाहिए निर्जला व्रत? 

डॉक्टर के अनुसार सभी महिलाओं के लिए निर्जला व्रत रखना सही नहीं होता है. क्योंकि कई बीमारियों से जूझ रही महिलाओं के लिए इस तरह के व्रत खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए. वहीं प्रेग्नेंट या फीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी बिना पानी और खाने वाला व्रत नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा जिन महिलाओं को किडनी, पेट या हार्मोन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी यह व्रत करना नुकसानदायक हो सकता है. 

व्रत में क‍िन बातों का रखें खास ध्यान?

करवाचौथ का व्रत पूरे दिन बिना पानी और खाने के किया जाता है. ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को पूरे दिन कई चीजों का ध्यान रखना होता है. इसके लिए महिलाएं व्रत से एक दिन पहले और सरगी के समय पर्याप्त पानी पी सकती है और हाईड्रेशन वाली चीजें खा सकती है जिससे व्रत के दौरान चक्कर या कमजोरी जैसी समस्‍याएं नहीं होगी. इसके अलावा महिलाओं को दिनभर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी या घर के कामों से बचना चाहिए. वहीं समय-समय पर आराम करने से भी राहत मिलती है. इसके अलावा इस दिन महिलाओं को  तनाव से दूर रहना चाहिए. वहीं चांद देखने के बाद व्रत खोलते ही हल्का भोजन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-करवा चौथ स्पेशल: NRI विदेश में कैसे मनाएं करवा चौथ व्रत, जानें हर छोटी बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: विनाश नजदीक है! सड़क पर मरा मोर, उसके पंख नोचते दिखे लोग, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा!

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक मरा हुआ मोर पड़ा हुआ था. यह दृश्य किसी व्यस्त इलाके का लग रहा है, जहां से गाड़ियां आ-जा रही थीं. लेकिन लोगों की हरकत ने मानवता पर सवाल खड़ा कर दिया.

एक के बाद एक कई लोगों ने की क्रूरता

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही कुछ लोग वहां से गुजरते हैं, वे अपनी गाड़ियों को रोकते हैं. पहले तो ऐसा लगता है कि शायद वे मरे हुए मोर को सड़क से हटाने या उसकी मदद करने आए हैं, लेकिन अगला दृश्य देखकर सब दंग रह जाते हैं. कुछ लोग अपनी बाइक से उतरकर मोर के पंख नोचने लगते हैं.

एक व्यक्ति झुककर उसके सुंदर पंख निकालता है और उन्हें अपने बैग में रख लेता है और फिर धीरे-धीरे वहां जितने भी लोग मौजूद थे उन्होंने भी मर के पंख नोचना शुरु किया. कुछ दूसरे लोग आसपास खड़े होकर तमाशा देखते रहते हैं, लेकिन कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता. वीडियो बना रहे शख्स ने भी इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिससे यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

इंसानियत नहीं, लालच की हद है- वीडियो पर यूजर्स

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने गुस्सा जाहिर किया है. कई यूजर्स ने लिखा, यह इंसानियत नहीं, लालच की हद है. वहीं कुछ लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि यह न केवल अमानवीय हरकत है बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन भी है.


102 पर गिरे 6 विकेट, फिर रिचा घोष ने जो किया सब रह गए हैरान, अफ्रीका को मिला 252 का लक्ष्य

[ad_1]


भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 251 रन बनाए हैं. रिचा घोष टीम इंडिया की तारणहार बनीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में नाबाद 94 रनों की पारी खेल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी. भारत की आधी टीम 100 के स्कोर तक आउट हो चुकी थी, वहां से रिचा घोष ने जुझारू पारी खेल टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

भारतीय टीम ने बैटिंग में सधी हुई शुरुआत की थी, क्योंकि स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 55 रनों की सलामी साझेदारी कर ली थी. मंधाना 23 रन बनाकर आउट हो गईं, जिसके बाद विकेटों का जैसे पतझड़ शुरू हो गया. जहां भारत ने 55 रन तक कोई विकेट नहीं गंवाया था, अगले 47 रन के भीतर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए. कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म जारी है, वो सिर्फ 9 रन बना पाईं. जेमिमा रोड्रीगेज तो खाता तक नहीं खोल पाईं. वहीं इन-फॉर्म ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी 4 रन बनाकर चलती बनीं.

रिचा घोष ने कमाल कर दिया

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष तब बैटिंग करने आईं जब भारतीय टीम ने 102 के स्कोर पट 6 विकेट गंवा दिए थे. रिचा ने अमनजोत कौर के साथ मिलकर 51 रन जोड़े, लेकिन भारतीय टीम अब भी बड़े स्कोर से कोसों दूर थी. इसी बीच स्नेह राणा ने दमदार शॉट्स लगाते हुए रिचा घोष का भरपूर साथ निभाया. रिचा और स्नेह के बीच 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. स्नेह राणा ने 24 गेंद में 33 रन बनाए, दूसरी ओर रिचा 94 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करवा लिया.

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक अपने दोनों मैच जीत चुकी है. पहले उसने श्रीलंका को 59 रन और फिर पाकिस्तान को 88 रनों से हराया था. अब रिचा घोष की ऐतिहासिक पारी ने भारतीय टीम को तीसरी जीत की ओर ले जाने का काम किया था.

यह भी पढ़ें:

लड़की के साथ लड़ाई, मैदान पर मार-पीट; पृथ्वी शॉ के 4 बड़े विवाद जो निगल गए उनका क्रिकेट करियर

[ad_2]