‘गाजा युद्ध खत्म, अब होगी स्थायी शांति’, ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- 5 दिन में रिहा होंगे सारे बं

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (9 अक्तूबर 2025) को दावा किया कि दो साल से चल रहा गाजा युद्ध अब समाप्त हो गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि गाजा सीजफायर समझौते के पहले चरण के तहत बंधकों को सोमवार (13 अक्टूबर) या मंगलवार (14 अक्तूबर 2025) को रिहा कर दिया जाएगा.

हमने गाजा में युद्ध समाप्त कराया: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमने बुधवार (8 अक्तूबर 2025) को मिडिल ईस्ट में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसके बारे में लोग कहते थे कि ये कभी नहीं हो पाएगा. हमने गाजा में युद्ध समाप्त कर दिया है और मुझे लगता है कि यह एक स्थायी शांति होगी. हमने शेष सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित कर ली है और उन्हें सोमवार या मंगलवार को रिहा कर दिया जाना चाहिए. उन्हें रिहा करना एक जटिल प्रक्रिया है.”

मिस्र जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने आगे कहा, “मैं वहां जाने की कोशिश करूंगा. हम वहां पहुंचने की कोशिश करेंगे. हम सटीक समय पर काम कर रहे हैं. हम मिस्र जाएंगे और वहां एक हस्ताक्षर करेंगे. मेरे प्रतिनिधित्व के लिए एक हस्ताक्षर पहले ही हो चुका है, लेकिन हम एक आधिकारिक हस्ताक्षर करने जा रहे हैं.”

ट्रंप के प्रस्ताव को हमास ने अस्वीकार किया

इस बीच हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने कहा कि उन्होंने गाजा प्रशासन की देखरेख के लिए अंतरिम शांति बोर्ड के ट्रंप के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है, जिसका नेतृत्व खुद अमेरिकी राष्ट्रपति करेंगे. अल अरबी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “कोई भी फिलिस्तीनी इसे स्वीकार नहीं करेगा. फिलिस्तीनी प्राधिकरण सहित सभी गुट इसे अस्वीकार करते हैं.

इजरायल और हमास ने गाजा में बंधकों को रिहा करने के लिए एक सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत इजरायली हिरासत में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा.



[ad_2]

आखिरकार झुक ही गए गुस्सैल-अड़ियल पृथ्वी शॉ, ‘बैट कांड’ के बाद मुशीर खान से यूं मांगी माफी

[ad_1]


पृथ्वी शॉ ने मुशीर खान से माफी मांग ली है. MCA स्टेडियम में मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेले गए दोस्ताना रेड-बॉल मैच के पहले दिन मैदान में मारपीट की नौबत आ गई थी. भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज का रोल निभा चुके पृथ्वी शॉ शतक पूरा करने के बल्ला उठाकर मुशीर खान की ओर दौड़ पड़े थे. इस विवाद पर शॉ की जमकर आलोचना हुई, लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन्होंने माफी मांग ली है.

मैच के तीसरे दिन पृथ्वी शॉ अपने ओपनिंग पार्टनर अर्शिन कुलकर्णी के आउट होने के बाद मुशीर खान के पास गए. शॉ ने मुशीर के कंधे पर हाथ रखकर बात की. उन्हें देख प्रतीत हुआ जैसे वो दोस्ताना अंदाज में बात कर रहे हों. इस बातचीत के दौरान मुशीर ने भी पृथ्वी की कमर पर हाथ रखा हुआ था. शॉ को अपने गुस्सैल अंदाज के लिए जाना जाता है और पहले भी वो गुस्से और एटीट्यूड के कारण विवादों में घिरे रहे हैं.

सूत्रों का मानना है कि पृथ्वी शॉ को अपनी गलती का अहसास हुआ, जिसके बाद वो मुशीर खान के पास गए और उनसे माफी मांगी. रिपोर्ट अनुसार पृथ्वी ने कहा, ‘मैं तुम्हारे बड़े भाई जैसा हूं.’ बताया गया कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ और मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान बचपन के दोस्त हैं और एक-दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं.

रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल और मुंबई टीम में भी सरफराज और पृथ्वी रूममेट हुआ करते थे. हालांकि शॉ अब महाराष्ट्र टीम के लिए खेल रहे हैं. इस दोस्ताना मैच की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पहली पारी में 220 गेंद खेलकर 181 रन की पारी खेली थी. उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर 305 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी. कुलकर्णी ने भी पहली पारी में 186 रनों की यादगार पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

वनडे में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान, लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी, देखें टॉप पर कौन



[ad_2]

ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की सैलरी कितनी, यह पीएम मोदी से ज्यादा या कम?

[ad_1]


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 9 अक्टूबर को दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं. इस दौरान उनका मुख्य उद्देश्य मुंबई में आयोजित होने वाले सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भाग लेना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर की यह मुलाकात कई मायनों में विशेष है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने वाली है.

स्टार्मर के साथ 125 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. उन्होंने कहा कि भारत में ब्रिटिश व्यवसायों के लिए आने से हमारे लोगों के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे. इसके साथ ही दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी काम करेंगे. भारत और अमेरिका के बीच हाल के टैरिफ विवाद के चलते रिश्तों में दूरी आई है, लेकिन भारत और ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों देशों में किस देश के पीएम की सैलरी ज्यादा है.

ब्रिटिश पीएम की सैलरी?

अब अगर हम बात करें ब्रिटिश पीएम की सैलरी की, तो यह जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को हर महीने लगभग 5 लाख 78 हजार रुपये वेतन मिलता है. सालाना की बात करें तो उन्हें कुल 1 करोड़ 73 लाख 44 हजार रुपये सालाना सैलरी के रूप में मिलते हैं. यह वेतन किसी भी आम सरकारी नौकरी की तुलना में बहुत अधिक है.

यह भी पढ़ें –  बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BTSC ने निकाली 4654 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

भारत के पीएम की सैलरी कितनी?

जबकि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी की तुलना करें, तो वह ब्रिटिश पीएम की तुलना में काफी कम है. भारत में प्रधानमंत्री को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1 लाख 66 हजार रुपये का वेतन मिलता है. इसमें 50 हजार रुपये का मूल वेतन, 3 हजार रुपये का भत्ता खर्च, 45 हजार रुपये संसदीय भत्ता और 2 हजार रुपये दैनिक भत्ता शामिल है. इस हिसाब से पीएम मोदी को सालाना लगभग 19,92,000 रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं.

यह भी पढ़ें – ऑक्सफोर्ड बना दुनिया का नंबर 1 विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग निराशाजनक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

फ्लिपकार्ट ला रही बिग बैंग सेल, iPhone 16 पर मिलेगा छप्परफाड़ डिस्काउंट, इतनी कम हो जाएगी कीमत

[ad_1]


Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025: अगर आप दिवाली से पहले सस्ता आईफोन 16 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास संभवत: आखिरी मौका आ रहा है. एक के बाद एक सेल चला रही फ्लिपकार्ट ने एक और सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि 11 अक्टूबर से उसकी बिग बैंग सेल लाइव हो रही है, जिसमें आईफोन 16 और Pixel 9 Pro Fold जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलने जा रही है. ऐसे में अगर आप अभी तक किसी भी सेल से सस्ता फोन नहीं खरीद पाएं हैं तो आपके लिए इस बार सुनहरा मौका है.

अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा आईफोन 16

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट बिग बैंग सेल में आईफोन 16 महज 56,000 रुपये में उपलब्ध होगा. बता दें कि ऐप्पल ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था और उस समय इसकी कीमत 79,900 रुपये थी. अब सालभर बाद यह फोन लगभग 24,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा. हालांकि, इसकी कीमत और बैंक ऑफर्स का सेल लाइव होने के बाद ही पता चल पाएगा.

आईफोन 16 के फीचर्स

इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR कंटेट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इस फोन में A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. आईफोन 16 के रियर में 48MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा है. बैटरी की बात करें तो ऐप्पल का कहना है कि फुल चार्जिंग पर यह आईफोन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है.

सेल में ये फोन भी मिलेंगे सस्ते

आईफोन 16 के अलावा इस सेल में आईफोन 16 प्रो मैक्स भी 1,03,900 रुपये में उपलब्ध होगा. इसे 1,44,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. इसी तरह Google Pixel 9a को ग्राहक बैंक ऑफर्स के साथ 40,000 रुपये से कम में खरीद सकेंगे. पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की बात करें तो यह 99,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह फोन 1,72,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था.

ये भी पढ़ें-

फेस्टिव सीजन का असर, देश में 5 प्रतिशत बढ़ गई स्मार्टफोन्स की बिक्री, यह कंपनी सबसे आगे

[ad_2]

IndiGo पर चला DGCA का चाबुक, लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

[ad_1]


IndiGo fined 20 lakh Rupees: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी ने बताया कि वह इस आदेश को अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष चुनौती देने पर विचार कर रही है.

डीजीसीए का यह एक्शन ऐसे समय में आया है जब इंडिगो के ट्रेनिंग रिकॉर्ड की जांच में गंभीर खामियाँ सामने आईं. जांच में खुलासा हुआ कि पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर्स सहित करीब 1,700 पायलटों की फुल फ्लाइट सिम्युलेटर (FFS) पर हुई ट्रेनिंग उच्च जोखिम वाले हवाई अड्डों — जैसे कालीकट, लेह और काठमांडू — के लिए सर्टिफाइड नहीं थी.

क्या है पूरा मामला?

इन एयरपोर्ट्स को “हाई-रिस्क कैटेगरी” में रखा गया है क्योंकि यहां मौसम, रनवे की स्थिति और भौगोलिक परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण होती हैं. इसी वजह से डीजीसीए ने इंडिगो पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कंपनी से ट्रेनिंग प्रक्रिया में सुधार लाने को कहा है.

इंडिगो ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे 26 सितंबर को डीजीसीए से जुर्माने के संबंध में नोटिस मिला. नियामक के अनुसार, यह जुर्माना कैटगरी ‘C’ हवाई अड्डों पर पायलटों के प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त सिमुलेटर के उपयोग में कथित विफलता के लिए लगाया गया है.

कैटगरी ‘C’ के हवाई अड्डे उन स्थानों को कहा जाता है जहां पहुंच और संचालन की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं. डीजीसीए का कहना है कि इंडिगो इन एयरपोर्ट्स के लिए निर्धारित प्रशिक्षण मानकों का पालन करने में नाकाम रही.

पहले भी हो चुका है एक्शन

कंपनी ने कहा कि आंतरिक संचार में देरी के कारण यह जानकारी सार्वजनिक करने में देर हुई. हालांकि, एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि इस आदेश का उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इंडिगो ने कहा कि वह अपने विमानों के संचालन में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह पहली बार नहीं है जब डीजीसीए ने इंडिगो पर जुर्माना लगाया हो. साल 2023 में भी नियामक ने एयरलाइन पर 30 लाख लाख का जुर्माना लगाया था. उस समय विशेष ऑडिट में कंपनी के ऑपरेशंस, ट्रेनिंग और इंजीनियरिंग विभागों में कई खामियाँ पाई गई थीं.

ये भी पढ़ें: IT- रिलायंस के शेयरों में तेजी से 398 अंक चढ़कर बंद बाजार, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का हाल

[ad_2]

जवानी में बेहद खूबसूरत दिखती थीं सैफ की मम्मी शर्मिला टैगोर, देखें उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें

[ad_1]

जवानी में बेहद खूबसूरत दिखती थीं सैफ की मम्मी शर्मिला टैगोर, देखें उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें

[ad_2]

पीएम मोदी ने नेतन्याहू को किया फोन, इजरायली PM ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक रोककर की बात

[ad_1]


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गाजा शांति योजना पर प्रगति के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी और नेतन्याहू की यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की थी और उन्हें गाजा युद्ध को रोकने के लिए उनकी प्रस्तावित गाजा शांति योजना के लिए बधाई दी थी. हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि पीएम नेतन्याहू ने गाजा शांति योजना पर पीएम मोदी से बात करने के लिए अपनी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक को थोड़ी देर के लिए टाल दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी. पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, ‘मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर बधाई दी. हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने के समझौते का स्वागत करते हैं. हमने यह भी दोहराया कि आतंकवाद किसी भी रूप या किसी भी जगह स्वीकार्य नहीं है.’

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया बयान

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया. इजरायली PMO ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बात करने के लिए गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई समझौते पर चल रही सुरक्षा कैबिनेट की बैठक को कुछ देर के लिए रोक दिया था.

बयान में कहा गया, ‘पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सभी बंधकों की रिहाई को लेकर हुए समझौते पर बधाई दी. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर देकर कहा कि नेतन्याहू हमेशा से भारत के करीबी दोस्त रहे हैं और यह दोस्ती आगे भी मजबूत बनी रहेगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमति जताई.’

[ad_2]

लगभग 20,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25, खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कहां मिल रही डील

[ad_1]


दिवाली के त्योहार पर आपको शानदार लुक वाला महंगा फोन सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है. जी हां, आप सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S25 को लगभग 20,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. परफॉर्मेंस, लुक, कैमरा और बैटरी के मामले में यह फोन अव्वल दर्जे का है और अब इस भारी छूट मिल रही है. बता दें कि यह फोन 80,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे सिर्फ 61,895 रुपये में खरीदा जा सकता है. आइए इस फोन के फीचर्स और डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

सैमसंग ने इस डिवाइस को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था. इसमें 6.2 इंच का FHD+ AMOLED पैनल दिया गया है, जो एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. फोटो और वीडियोग्राफी के शौकीन के लिए इस फोन के रियर में 50MP +12MP + 10MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

अमेजन पर मिल रही शानदार डील

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल में इस फोन पर शानदार डील मिल रही है. सेल में इस फोन को 18 हजार रुपये से अधिक डिस्काउंट के साथ 62,895 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस डिस्काउंट के बाद ग्राहक 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. इस तरह आप यह फोन 61,895 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है.

इन कंपनियों के फोन पर भी मिल रहा डिस्काउंट

अमेजन की दिवाली स्पेशल सेल में सैमसंग के अलावा ऐप्पल और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हैं. फोन के साथ-साथ सेल में स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और कई प्रीमियम गैजेट्स पर स्पेशल ऑफर्स मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल 17 प्रो मॉडल की नकल! इन फीचर्स के साथ ऑरेंज कलर में आएगा गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_2]

Karwa Chauth 2025 Live: करवा चौथ व्रत चांद निकलने का समय, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

[ad_1]

इस साल करवा चौथ के दिन सिद्धि योग और शिवावास योग बन रहे हैं. इसके अलावा बुधादित्य, शुक्रादित्य, कुलदीपक और नवपंचम जैसे शुभ राजयोग भी इस दिन बनेंगे, जिससे यह तिथि और भी मंगलमय मानी जा रही है.

[ad_2]

वनडे में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तान, लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी

[ad_1]

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तानों की लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन पहले नंबर पर हैं. अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 174 मैचों में कप्तानी की, जिनमें उन्हें 76 मैचों में हार मिली और 90 मैचों में जीत मिली.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 भारतीय कप्तानों की लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन पहले नंबर पर हैं. अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 174 मैचों में कप्तानी की, जिनमें उन्हें 76 मैचों में हार मिली और 90 मैचों में जीत मिली.

महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की, जिनमें उन्हें 74 मैचों में हार मिली और 110 मैचों में जीत मिली.

महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की, जिनमें उन्हें 74 मैचों में हार मिली और 110 मैचों में जीत मिली.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं. गांगुली ने भारत के लिए 146 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 65 मैचों में हार मिली और 76 मैचों में जीत मिली.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं. गांगुली ने भारत के लिए 146 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 65 मैचों में हार मिली और 76 मैचों में जीत मिली.

सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. सचिन ने 73 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिनमें उन्हें 43 मैचों में हार मिली और 23 मैचों में जीत मिली.

सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. सचिन ने 73 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिनमें उन्हें 43 मैचों में हार मिली और 23 मैचों में जीत मिली.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में कपिल देव पांचवें नंबर पर हैं. कपिल देव ने भारत के लिए 74 मैचों में कप्तानी की, जिनमें उन्हें 33 मैचों में हार मिली और 39 मैचों में जीत.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में कपिल देव पांचवें नंबर पर हैं. कपिल देव ने भारत के लिए 74 मैचों में कप्तानी की, जिनमें उन्हें 33 मैचों में हार मिली और 39 मैचों में जीत.

राहुल द्रविड़ भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. द्रविड़ ने 79 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें उन्हें भी 33 मैचों में हार मिली और 42 मैचों में जीत.

राहुल द्रविड़ भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. द्रविड़ ने 79 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें उन्हें भी 33 मैचों में हार मिली और 42 मैचों में जीत.

Published at : 09 Oct 2025 10:32 PM (IST)

[ad_2]