पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ गुस्से से लाल, बोले- हमारी सेना का खून बह रहा, हर दिन लौट

[ad_1]


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अफगान-विरोधी पोस्ट लिखा है, जिसमें आरोप लगाया है कि इमरान खान हजारों तालिबानियों को पाकिस्तान लाकर बसा रहे हैं. उन्होंने देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं के लिए तालिबान और इमरान खान की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. अपने पोस्ट में आसिफ ने आगे लिखा कि आज भी पीटीआई आतंकवादियों से बातचीत की बात करती है. इनकी वजह से सालों से हमारी सेना और लोगों का खून बहा है. उन्होंने कहा कि अफगान सरकार के साथ सालों से जारी बातचीत और प्रतिनिधिमंडल यात्राओं के बावजूद पाकिस्तान में हिंसा थमी नहीं है और हर दिन सैनिकों के ताबूत देश में लौट रहे हैं.

ख्वाजा आसिफ के मुताबिक पाकिस्तान सरकार 60 लाख अफगान शरणार्थियों के 60 सालों के आतिथ्य का खर्च अपने खून से चुका रही है. ये कैसे मेहमान हैं, जो अपने मेजबानों का खून बहाते हैं और हत्यारों को पनाह देते हैं? बता दें कि आसिफ का यह बयान पाकिस्तान के भीतर अफगान शरणार्थियों के भविष्य पर चल रही बहस को और तेज कर सकता है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में पाक सरकार ने अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने की चेतावनी दी है.

तालिबान और पीटीआई पर निशाना

ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर सीधे हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीआई नेतृत्व तालिबान समर्थक नीतियों को आगे बढ़ा रहा है, जिससे पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. आसिफ ने कहा कि इमरान खान के शासनकाल में तालिबान के प्रति नरमी और सीमावर्ती नीति की ढिलाई के कारण TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) जैसे आतंकी संगठनों को दोबारा ताकत मिली. उनका कहना है कि यह वही नीति है, जिसके चलते आज पाकिस्तान के सैनिक और आम नागरिक दोनों आतंकवाद की कीमत चुका रहे हैं.

अफ़ग़ानिस्तान से संबंधों पर असर

आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं. इस्लामाबाद बार-बार काबुल में तालिबान सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि वह पाकिस्तान में हमले करने वाले टीटीपी आतंकियों को शरण दे रही है. वहीं, काबुल का दावा है कि पाकिस्तान को अपने भीतर की समस्याओं के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए. इस बयानबाजी से दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और व्यापार संबंधों पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नेतन्याहू को किया फोन, इजरायली PM ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक रोककर की बात

[ad_2]

Pakistan में सोने का rate आसमान पर; 24 Carat Gold ₹4 लाख प्रति तोला | Pakistan | Gold Rate Today

[ad_1]

क्या आपको पता है कि पाकिस्तान में 1 तोला सोना अब ₹4 लाख के पार पहुंच गया है? जी हाँ, कराची की Gold Market में 7 अक्टूबर 2025 को 24 Carat Gold ₹4,16,500 प्रति तोला तक बिक रहा था! इसकी सबसे बड़ी वजह है पाकिस्तानी रुपये की ऐतिहासिक गिरावट, Record तोड़ महंगाई और Dollar की बढ़ती कीमत। इन Factors की वजह से Gold Import बेहद महंगा हो गया है और आम लोगों के लिए शादी-ब्याह में गहने बनाना भी मुश्किल हो गया है।सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया भर में Gold तेजी से महंगा हो रहा है। अमेरिका में Comex Gold $4000/ounce के पार पहुंच चुका है, और भारत में MCX Gold ₹1,20,900/10 ग्राम के All Time High पर है। अमेरिका के संभावित Shutdown और Federal Reserve के Rate Cut संकेतों ने भी इसमें आग लगाई है। चीन और दुनिया के Central Bank भी टन के हिसाब से Gold खरीद रहे हैं।भारत में फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन आने वाले महीनों में कीमतें ₹1.3 लाख तक जा सकती हैं। अगर आप निवेश कर रहे हैं, तो SIP की तरह धीरे-धीरे खरीदना बेहतर होगा।

[ad_2]

‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे सहमी सभी फिल्में, जानें- गुरुवार को बॉक्स ऑफिस का हाल

[ad_1]


सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फ़िल्में मौजूद हैं. हालांकि इन सभी फिल्मों के बीच ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ दहाड़ रही है और धुआंधार नोट छाप रही है. इस पीरियड ड्रामा के साथ रिलीज हुई वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 8 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती नजर आ रही है. वहीं कुछ हफ्तों पुरानी जॉली एलएलबी 3 और ओजी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए अब संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवारो कितना कलेक्शन किया है?

कंतारा चैप्टर 1 ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
ऋषभ शेट्टी की एक्शन एपिक फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’  रिलीज के पहले दिन से ही कमाल कर रही है और रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. बता दें कि इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल ही नहीं प्ले किया है बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है. कांतारा चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने भी अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म ने बुधवार को लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी और एक हफ्ते में ही ये 300 करोड़ के पार हो गई थी.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कंतारा चैप्टर 1 रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ कंतारा चैप्टर 1 की 8 दिनों की कुल कमाई अब 334.94 करोड़ रुपये हो गई है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. स रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसे कांतरा चैप्टर 1 के साथ रिलीज होना भारी पड़ गया. कांतारा चैप्टर 1 पहले दिन से ही सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बता दें कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने बुधवार को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन स्टारर फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 2 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.75 करोड़ रुपये हो गया है.

जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. ये फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. हालांकि अब इसकी कमाई की रफ्तारा काफी धीमी हो गई है और ये लाखों में ही कमाई कर पा  रही है. बता दें कि 20वें दिन इस फिल्म ने 40 लाख का कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 33 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की 21 दिनों की कुल कमाई अब 110.13 करोड़ रुपये हो गई है.

दे कॉल हिम ओजी’ ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन
सुजीत द्वारा निर्देशित और डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पवन कल्याण ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की ये तेलुगु में पहली फिल्म है. पावर स्टार पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने अपनी रिलीज के बाद पहले हफ्ते दमदार परफॉर्म किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई को झटका लगा. वहीं तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसका कलेक्शन बुरी तरह लुढ़क गया. बता दें कि तेलुगु भाषा की इस फिल्म ने 14वें दिन (दूसरे बुधवार) 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

  • वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 75 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘दे कॉल हिम ओजी’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 187.65 करोड़ रुपये हो गई है.

[ad_2]

बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BTSC ने निकाली 4654 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

[ad_1]

सबसे ज्यादा पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं. इस श्रेणी में कुल 2747 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा, वर्क इंस्पेक्टर के 1114, डेंटल हाइजिनिस्ट के 702 और हॉस्टल मैनेजर के 91 पद रखे गए हैं.

सबसे ज्यादा पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं. इस श्रेणी में कुल 2747 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा, वर्क इंस्पेक्टर के 1114, डेंटल हाइजिनिस्ट के 702 और हॉस्टल मैनेजर के 91 पद रखे गए हैं.

जूनियर इंजीनियर के पदों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं. सिविल इंजीनियरिंग के लिए 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 86 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 70 पद रखे गए हैं.

जूनियर इंजीनियर के पदों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं. सिविल इंजीनियरिंग के लिए 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 86 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 70 पद रखे गए हैं.

हॉस्टल मैनेजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन उन स्कूल और छात्रावासों के लिए किया जाएगा जो जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में कार्यरत होंगे. इसके लिए उम्मीदवारों ने B.Sc (आतिथ्य एवं होटल प्रशासन) या होटल मैनेजमेंट में स्नातक/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया होना चाहिए. आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है और वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-4 के अनुसार होगा.

हॉस्टल मैनेजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन उन स्कूल और छात्रावासों के लिए किया जाएगा जो जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में कार्यरत होंगे. इसके लिए उम्मीदवारों ने B.Sc (आतिथ्य एवं होटल प्रशासन) या होटल मैनेजमेंट में स्नातक/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया होना चाहिए. आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है और वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-4 के अनुसार होगा.

वर्क इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने मैट्रिक पास किया हो और किसी मान्यता प्राप्त ITI संस्थान से ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में सर्टिफिकेट लिया हो. आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई है.

वर्क इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने मैट्रिक पास किया हो और किसी मान्यता प्राप्त ITI संस्थान से ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में सर्टिफिकेट लिया हो. आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई है.

डेंटल हाइजिनिस्ट के लिए उम्मीदवारों ने 10+2 (जीव विज्ञान विषय के साथ) पास किया हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजिनिस्ट में 2 साल का डिप्लोमा किया हो. इसके अलावा उम्मीदवार का नाम बिहार राज्य दंत परिषद में पंजीकृत होना चाहिए. आयु सीमा 18 से 37 वर्ष और वेतनमान 5200-20200 + ग्रेड पे 2400 के अनुसार तय है.

डेंटल हाइजिनिस्ट के लिए उम्मीदवारों ने 10+2 (जीव विज्ञान विषय के साथ) पास किया हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजिनिस्ट में 2 साल का डिप्लोमा किया हो. इसके अलावा उम्मीदवार का नाम बिहार राज्य दंत परिषद में पंजीकृत होना चाहिए. आयु सीमा 18 से 37 वर्ष और वेतनमान 5200-20200 + ग्रेड पे 2400 के अनुसार तय है.

आवेदन शुल्क विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है.

आवेदन शुल्क विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करेंगे. उसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरेंगे और जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और आवेदन सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करेंगे. उसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरेंगे और जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और आवेदन सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा.

Published at : 09 Oct 2025 01:31 PM (IST)

[ad_2]

जीता हुआ मैच हारा भारत, इस ऑलराउंडर ने अकेले टीम इंडिया को धो डाला, दक्षिण अफ्रीका ने हराया

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मैच में नडीन डी क्लर्क की 84 रनों की पारी ने टीम इंडिया से जीत छीन ली. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए 251 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 7 गेंद शेष रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया. ऑलराउंडर नडीन डी क्लार्क ने अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. यह वर्ल्ड कप 2025 में भारत की पहली हार है.

विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही. टीम इंडिया के 6 विकेट सिर्फ 102 रन पर गिर गए थे. वहां से रिचा घोष ने 94 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान दिया था. स्नेह राणा ने भी 33 रन बनाए.

जीता हुआ मैच हारा भारत

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 51 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. काफी देर तक कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने एक छोर संभाले रखा, जिन्होंने 70 रनों की पारी खेली. टीम प्रतीत होने लगा था जैसे टीम इंडिया आसान जीत दर्ज कर लेगी. वुल्वार्ट का विकेट जब गिरा, तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 142/6 था. यहां भी टीम इंडिया की जीत आसान दिख रही थी.

इसी बीच नडीन डी क्लर्क और क्लोई ट्रायन ने 59 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को जीत के करीब ले जाने का काम किया. इसी बीच ट्रायन जब 49 रन बनाकर आउट हुईं, तब भी दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 41 रनों की जरूरत थी. मगर क्लर्क अब भी क्रीज पर मजबूती से डटी हुई थीं. नडीन डी क्लर्क अकेले टीम इंडिया पर भारी पड़ीं. उन्होंने 54 गेंद में नाबाद 84 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए.

भारतीय टीम ने इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था, लेकिन अब वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका उसे हराने वाली पहली टीम बन गई है.

[ad_2]

‘रूस ने दागी थीं मिसाइलें और…’, अजरबैजान प्लेन हादसे राष्ट्रपति पुतिन का कबूलनामा

[ad_1]


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को पिछले साल 2024 में अजरबैजान के एक विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि 2024 में हुई अजरबैजानी यात्री विमान दुर्घटना में रूस की भूमिका थी. इस विमान दुर्घटना में प्लेन में सवार 67 में से 38 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक हादसा करार दिया.

दरअसल, पिछले साल 25 दिसंबर, 2024 को अजरबैजान एयरलाइन्स की एक फ्लाइट कजाखिस्तान में क्रैश लैंड हुई थी. इस विमान में क्रू सदस्यों सहित कुल 67 लोग सवार थे. जिसमें हादसे के बाद 38 लोगों की मौत हो गई थी. यह भयायक हादसा तब हुआ था जब फ्लाइट को एक पक्षी से टकराने के बाद इसके निर्धारित लैंडिंग स्थान ग्रोजनी से डायवर्ट कर दिया गया था.

अजरबैजान के राष्ट्रपति से भेंट में पुतिन ने रूस की भूमिका को स्वीकारा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान इस भयानक हादसे में रूस की भूमिका को स्वीकार किया. पुतिन ने राष्ट्रपति अलीयेव से कहा कि हादसे वाले दिन की सुबह ही रूस ने यूक्रेनी ड्रोन हमलों को नष्ट करने के लिए दो मिसाइलें दागीं थीं, जो अजरबैजान एयरलाइन के विमान से कुछ ही मीटर की दूरी पर ब्लास्ट हुई थी.

उन्होंने कहा, ‘रूस की मिसाइलें विमान से सीधे नहीं टकराईं थीं. अगर ऐसा होता, तो विमान तुरंत हीं क्रैश हो जाता.’ पुतिन ने कहा कि रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों (ATC) ने फ्लाइट के पायलट को मखचकाला में लैंडिंग की सलाह दी थी, लेकिन पायलट ने अपने घरेलू एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की और फिर भी कजाखिस्तान की ओर रवाना हुआ, जहां विमान के साथ भयानक हादसा हो गया.’

पुतिन ने राष्ट्रपति अलीयेव को दिया आश्वासन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति अलीयेव को आश्वासन दिया कि रूस इस दुखद मामले में मुआवजा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा और सभी अधिकारियों की कार्रवाइयों की कानूनी जांच भी की जाएगी.

वहीं, क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर कहा, ‘अलीयेव पहले रूस पर इस हादसे की असली सच्चाई छिपाने का आरोप लगा चुके थे, लेकिन गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को उन्होंने इस हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है.’

यह भी पढ़ेंः इटली में बुर्का और नकाब पर बैन की तैयारी में जॉर्जिया मेलोनी, नहीं माना तो 3 लाख के जुर्माने का नियम

[ad_2]

IT- रिलायंस के शेयरों में तेजी से 398 अंक चढ़कर बंद बाजार, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का हाल

[ad_1]


Stock Market News: हफ्ते के चौथे कारोबार दिन गुरुवार 9 अक्टूबर 2025 को स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती लौटी. बीएसई सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में 136 अंकों की बढ़त दर्ज की गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लिवाली और आईटी कंपनियों व रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला.

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 398.44 अंक (0.49%) बढ़कर 82,172.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 474.07 अंक (0.57%) बढ़कर 82,247.73 अंक तक पहुंच गया था. वहीं, एनएसई निफ्टी 135.65 अंक (0.54%) की बढ़त के साथ 25,181.80 अंक पर बंद हुआ.

आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी

तिमाही नतीजों से पहले एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में खरीदारी देखी गई. सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और टीसीएस लाभ में रहीं. देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई–सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.39% बढ़कर ₹12,075 करोड़ रहा, जबकि राजस्व 2.39% बढ़कर ₹65,799 करोड़ हो गया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 2.65% की तेजी रही. कंपनी ने घरेलू कच्चे इस्पात उत्पादन में 7% की वृद्धि दर्ज की. इन्फोसिस में लगभग 1% की बढ़त रही, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.78% मजबूत हुआ. दूसरी ओर एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे.

एक्सपर्ट्स की राय

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के अनुसार, “घरेलू सूचकांकों ने गुरुवार को मजबूत वापसी की और पिछले सत्र की गिरावट को पलट दिया. निफ्टी-50 ने मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया और प्रमुख क्षेत्रों में लगातार लिवाली के दम पर 25,200 के स्तर से कुछ ही दूरी पर बंद हुआ.”

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “दूसरी तिमाही के नतीजों के बीच घरेलू बाजार में तेजी रही. मूल धातु की कीमतों में बढ़ोतरी से मेटल इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया.” मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.75% और स्मॉलकैप में 0.18% की बढ़त दर्ज की गई. बीएसई में सूचीबद्ध 2,099 शेयर लाभ में रहे, जबकि 2,080 में गिरावट आई और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

विदेशी और वैश्विक बाजार का रुख

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने बुधवार को ₹81.28 करोड़ मूल्य के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23% गिरकर $66.08 प्रति बैरल पर पहुंच गया. बुधवार को सेंसेक्स में 153.09 अंकों की गिरावट और निफ्टी में 62.15 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर के खिलाफ चीन-रूस-भारत की बड़ी चाल! अब बढ़ेगी टैरिफ लगाने वाले ट्रंप की टेंशन

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

ऑनलाइन अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले में एजाज खान को मिली राहत, मिली अग्रिम जमानत

[ad_1]


ऑनलाइन अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले में बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को राहत मिली है. दरअसल एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत दे दी है. एजाज खान पर यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की मां और बहन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है. इसी मामले में अब एक्टर को अग्रिम जमानत मिली है.

कोर्ट ने क्या कहा?

इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा इंटरनेट पर डाली गई हर चीज बड़ी आसानी से लोगों तक पहुंचती है. इसलिए जब किसी व्यक्ति की बड़ी ऑडियंस हो और उसका समाज में प्रभाव हो तो उसे बहुत सावधानी से ही सामग्री पोस्ट करनी चाहिए. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ये मामला अभिनेता के फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो पर आधारित है जो अब बॉम्बे पुलिस के पास है. ऐसे में खान को हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है.

क्यों हुआ था एजाज और हर्ष में बवाल?

बता दें एजाज खान और हर्ष बेनिवाल के बीच विवाद तब शुरू हुआ. जब हर्ष ने एजाज खान पर एक वीडियो बनाया था. इसको लेकर एजाज इतने भड़क गए थे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हर्ष की बहन और फैमिली को गंदी-गंदी गालियां दे डाली. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था.

कई विवादों में फंस चुके हैं एजाज

ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी एजाज खान कई विवादों में फंस चुके हैं. उनके शो हाउस अरेस्ट को लेकर भी खूब बवाल मचा था. इस शो की वजह से भी एजाज खान पर अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. एजाज खान बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर हैं. वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा ले चुके हैं. शो में उनके गेम को लोगों ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें –

पंजाब के ‘आयरनमैन’ का हार्ट अटैक से निधन, सलमान खान के साथ किया था ‘टाइगर 3’ में काम

 

[ad_2]

Aaj Ka Vrishchik Rashifal (10 October): वृश्चिक राशि वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, सोशल मीडिया और

[ad_1]


Aaj Ka Vrishchik Rashifal 10 October 2025 in Hindi: आज का दिन आपके पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा. चन्द्रमा 7वें हाउस में होने के कारण पति-पत्नी का संबंध मजबूत रहेगा और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव होगा. व्यवसायिक और सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलेंगी.

स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव कम रहेगा और पारिवारिक माहौल से खुशी का अनुभव होगा. हालांकि प्रेम जीवन में क्रोध या असंतोष की स्थिति आए तो शांति और विनम्रता बनाए रखें.

व्यापार राशिफल:
व्यवसायियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. फेस्टिव सीजन में सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट या प्रचार को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी. व्यावसायिक पार्टियों और सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत करना भविष्य में लाभदायक रहेगा.

नौकरी/जॉब राशिफल:
सिद्धि योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में कर्मचारी और स्टाफ के बीच सामंजस्य बना रहेगा. वरिष्ठों के साथ तालमेल और सहयोग अच्छा रहेगा. अपने कार्य में धैर्य और समझदारी से काम करें.

पारिवारिक और प्रेम राशिफल:
परिवार का माहौल आनंददायक रहेगा. प्रेम जीवन में क्रोध से बचें और शांति के साथ संवाद करें. परिवार और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है.

धन राशिफल:
वित्तीय दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. नए निवेश या व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें.

युवा एवं छात्र राशिफल:
छात्र, कलाकार और खिलाड़ी अपने करियर और लक्ष्य की दिशा में अग्रसर रहेंगे. युवा वर्ग को दूसरों की बातों में उलझने से बचना चाहिए.

शुभ अंक और रंग:
शुभ अंक – 2 | अशुभ अंक – 9 | शुभ रंग – स्काई ब्लू

उपाय:
आज पारिवारिक और व्यवसायिक संतुलन बनाए रखें. घर में स्काई ब्लू रंग का दीपक जलाना लाभकारी रहेगा.

FAQs:
Q1: सोशल मीडिया पर मेरी गतिविधि का व्यवसाय पर क्या प्रभाव होगा?
A1: फेस्टिव सीजन में आपकी पोस्ट या प्रचार को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और व्यवसाय में लाभ होगा.

Q2: प्रेम जीवन में तनाव आने पर क्या करें?
A2: क्रोध को नियंत्रित रखें और शांति व विनम्रता से संवाद करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Diwali 2025: महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त! जानें सही तिथि, समय और शास्त्रीय नियम

[ad_1]


Diwali (Mahalaxmi Pujan) Muhurat 2025: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बहुत महत्व रखता है. इस दिन विशेष रूप से माता महालक्ष्मी की पूजा की जाती है. शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि जिस दिन अमावस्या तिथि प्रदोषकाल यानी सूर्यास्त के समय विद्यमान हो, उसी दिन महालक्ष्मी पूजन करना उचित होता है.

तिथियों का विवरण: कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी 20 अक्तूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी. यह अमावस्या अगले दिन यानी 21 अक्तूबर 2025 को शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसका अर्थ है कि सूर्यास्त के समय अमावस्या विद्यमान रहेगी. साथ ही, यह अवधि 10 घंटे 30 मिनट (साढ़े तीन प्रहर) से अधिक तक फैली रहेगी. अगले दिन प्रतिपदा भी लंबी अवधि तक रहेगी, इसलिए शास्त्रों के अनुसार 21 अक्तूबर को ही दीपावली और महालक्ष्मी पूजन श्रेष्ठ रहेगा.

शास्त्रीय आधार: धर्मसिन्धु, पुरुषार्थ-चिन्तामणि और नित्यनिर्णय जैसे ग्रंथों में यही नियम बताए गए हैं कि जब अमावस्या प्रदोषकाल और रात में हो, तो पूजन उसी दिन किया जाए. इसलिए 21 अक्तूबर 2025, मंगलवार को महालक्ष्मी पूजन सर्वमान्य है.

क्षेत्रवार निर्णय: 

  • उत्तर भारत (दिल्ली, पंजाब, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि) – यहां सूर्यास्त लगभग 5:45 बजे के आसपास होगा और उस समय अमावस्या तिथि विद्यमान होगी.

  • पश्चिम भारत (राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल आदि) – यहां सूर्यास्त लगभग 5:55 बजे के आसपास होगा और वहाँ भी अमावस्या प्रदोषकाल तक रहेगी.

पूजन का समय: प्रदोषकाल सूर्यास्त से 24 मिनट पहले से लेकर सूर्यास्त के लगभग ढाई घंटे बाद तक होता है. इस अनुसार 21 अक्तूबर 2025 को शाम 5:15 बजे से 8:19 बजे तक महालक्ष्मी पूजन करना सबसे उत्तम होगा. इस प्रकार, सभी शास्त्रीय मतों और पंचांगों के अनुसार 21 अक्तूबर 2025 को ही दीपावली और महालक्ष्मी पूजन प्रदोषकाल में करना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]