फ्लैट शुरुआत के बाद उछला मार्केट, सेंसेक्स 133 अंक ऊपर तो निफ्टी 25,200 के पार

[ad_1]


Stock Market News: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 10 अक्टूबर को भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत फ्लैट रही. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 97 अंक की गिरावट के साथ 82,075.45 पर ओपन हुआ तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50  महज 14 अंक की गिरावट के साथ 25,167.65 पर खुला.

हालांकि, दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में यह गिरावट कुछ ही समय के लिए रही.  9:20 बजे, सेंसेक्स 133 अंक की उछाल के साथ 82,305 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 में  भी 40 अंक की तेजी थी और यह 25,222 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

बीएसई सेंसेक्स बॉस्केट के टॉप गेनर्स

पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ट्रेंट, एनटीपीसी और इनफोसिस

सेंसेक्स पर टॉप लूजर्स

टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फाइंनेस और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा

गुरुवार को कैसा था मार्केट?

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 9 अक्टूबर को भारतीय शेयर मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 398.44 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,172.10, तो वहीं निफ्टी 50 135.65 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,181.80 पर कारोबार समाप्त किया था. आईटी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, जिससे मार्केट बुलिश रहा था और हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, एचसीएल टेक, सनफॉर्मा, बीईएल टॉप गेनर थे. तो वहीं एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति,टाटा मोटर्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए. निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी में उछाल देखी गई और ये सभी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए.

शुरुआती कारोबार में बीएसई 81,900 अंक पर तेजी के साथ ओपन हुआ था. निफ्टी 50 भी हरे निशान के साथ 25,074 अंक पर ओपन हुई थी. 

यह भी पढ़ें:

व्हाइट हाउस में एक से बढ़कर एक कमाने वाले, जानें राष्ट्रपति ट्रंप को हर महीने मिलती है कितनी सैलरी?

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

[ad_2]

ट्रंप को नोबेल! नेतन्याहू ने पोस्ट किया फोटो तो यूजर्स ने लगाया रोता हुआ बच्चा, किए कमेंट्स

[ad_1]


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार खुद को शांति के नोबेल प्राइज का दावेदार बता रहे हैं. ऐसे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एआई जेनरेटेड फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट की, जिसमें बड़ा-सा नोबेल प्राइज गले में पहने ट्रंप का फोटो है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट होते ही नेतन्याहू और ट्रंप को ट्रोल करने वालों ने कमान संभाल ली. एक यूजर ने तो रोते हुए ट्रंप का फोटो पोस्ट कर दिया. वहीं, कुछ ने गाजा के नाम पर उन्हें घेरा तो कई ने जबरदस्त कमेंट्स किए. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर क्या-क्या बवाल चल रहा है?

क्या है पूरा मामला?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार (9 अक्टूबर) रात अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्रंप का एआई जेनरेटेड फोटो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए. वह इसके हकदार हैं. लास्ट में उन्होंने नोबेल का इमोजी भी लगाया. नेतन्याहू के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. हर किसी ने डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू को आड़े हाथों ले लिया.

सामने आया बेबी ट्रंप का फोटो

नेतन्याहू के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तमाम करारे कमेंट्स किए. एक यूजर ने बेबी ट्रंप का फोटो पोस्ट कर दिया, जिसमें वह नोबेल प्राइज के लिए रोते हुए दिखे. एक यूजर ने पूछा कि क्या आपको नोबेल इसलिए मिलना चाहिए क्योंकि आपने समझौते के बाद भी बमबारी की? एक अन्य यूजर ने लिखा कि नेतन्याहू चमचागीरी करने की भी हद होती है. आपने तो चमचागीरी का नया पैमाना सेट कर दिया. 

गाजा को लेकर आड़े हाथों लिए गए दोनों

सोशल मीडिया यूजर्स ने गाजा में हुई बमबारी को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू को आड़े हाथों ले लिया. एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप ने गाजा में विनाश का पीस प्लान डिलीवर किया है. इसके लिए उन्हें नोबेल पीस प्राइज मिलना ही चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या आपको नोबेल पीस प्राइज इसलिए देना चाहिए, क्योंकि आपने लोगों पर बमबारी बंद कर दी है? 

यूजर्स के निशाने पर आ गए ट्रंप

एक और यूजर ने तो ट्रंप को पीस ऑफ शिट का मेडल देने की मांग कर दी तो दूसरे यूजर ने ट्रंप के दादा का फोटो पोस्ट कर दिया, जो अपने ग्रैंडसन को नोबेल पीस प्राइज मिलने की खुशी में मूंछें सेट करते नजर आए.

ये भी पढ़ें: बिहार के मधुबनी से दिखीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खूबसूरत नजारा


इजरायल ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार, नेतन्याहू बोले- ‘अब यह अमेरिका के पास’

[ad_1]


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया में हलचल मचा देने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि इजरायल ने दुनिया का सबसे खतरनाक और उन्नत हथियार विकसित किया है, जिसे अब अमेरिका को सौंप दिया गया है. बीते सोमवार (6 अक्तूबर 2025) को अमेरिकी पत्रकार बेन शापिरो के साथ दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिका को वे हथियार देता है, जो किसी भी अन्य महाशक्ति के पास नहीं हैं. हमने ऐसी तकनीकें विकसित की हैं, जो केवल हमारे पास हैं और हम उन्हें अमेरिका के साथ साझा करते हैं.”

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह किस हथियार या रक्षा तकनीक की बात कर रहे थे, लेकिन उनके इस बयान ने वैश्विक रक्षा विशेषज्ञों में चर्चा छेड़ दी है. इंटरव्यू में नेतन्याहू ने ईरान की बढ़ती परमाणु क्षमताओं पर चिंता जताई. उन्होंने दावा किया कि ईरान अब ऐसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) बना रहा है, जो न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, बोस्टन और मियामी जैसे अमेरिकी शहरों को निशाना बना सकती हैं. नेतन्याहू ने कहा, ”ईरान अब 8,000 किलोमीटर तक वार करने वाली मिसाइलें बना चुका है. अगर वे 3,000 किलोमीटर और जोड़ लें तो वे अमेरिका के पूर्वी तट तक पहुंच सकते हैं. यह वाकई एक बड़ा खतरा है.” उन्होंने कहा कि ईरान की यह क्षमता न केवल मध्य पूर्व, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन सकती है.

किसी भी अमेरिकी शहर को ब्लैकमेल कर सकता 
बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार ईरान अब किसी भी अमेरिकी शहर को ब्लैकमेल कर सकता है. आप उन लोगों की परमाणु बंदूक के नीचे नहीं रहना चाहेंगे जो अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं.” बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि इजरायल और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है. दोनों देश अब मिलकर ऐसे आक्रामक और रणनीतिक हथियार विकसित कर रहे हैं, जो किसी भी सुपरपावर के पास नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”दुनिया के सबसे उन्नत हथियार इजरायल ने बनाए हैं और हमने उन्हें अमेरिका के साथ साझा किया है. यह साझेदारी सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की रक्षा तकनीक को आकार देने के लिए है.”
 
ईरान-इजरायल तनाव एक बार फिर बढ़ा
नेतन्याहू का यह बयान उस समय आया है ,जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है. तेहरान ने हाल ही में नए प्रकार की हाइपरसोनिक मिसाइलों के सफल परीक्षण का दावा किया था, जो किसी भी रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम बताई गई है. इजरायल का मानना है कि ईरान की यह नीति क्षेत्रीय स्थिरता और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के लिए गंभीर खतरा है. नेतन्याहू कई बार यह कह चुके हैं कि ईरान अगर परमाणु हथियार हासिल करता है तो मध्य पूर्व में कोई देश सुरक्षित नहीं रहेगा.”

क्या अमेरिका के साथ साझा हथियार ‘AI’ आधारित है?
रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, नेतन्याहू जिस “अत्याधुनिक हथियार” की बात कर रहे हैं, वह संभवतः कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और ड्रोन नेटवर्क पर आधारित हो सकता है. इजरायल पहले ही अपने Iron Beam लेजर रक्षा सिस्टम और AI-युक्त मिसाइल डिफेंस को लेकर दुनिया में चर्चा में है. अमेरिका और इजरायल के बीच पहले से Iron Dome और David’s Sling जैसी संयुक्त परियोजनाएं चल रही हैं, जो अब अगले स्तर की तकनीक में तब्दील हो रही हैं. हालांकि, नेतन्याहू के इस बयान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या यह नया हथियार रक्षा प्रणाली है, साइबर हथियार है या परमाणु तकनीक से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें: US Visa: ट्रंप ने भारतीयों का कर दिया बड़ा नुकसान, चीन को पहुंचाया फायदा, जानें अमेरिका का क्या है खेल!

[ad_2]

मिनी ड्रेस में पलक तिवारी ने बिखेरा फैशन का जलवा, लुक और वॉक देख इंप्रेस हुए फैंस

[ad_1]


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने काम से ज्यादा खूबसूरती और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है. पलक दूसरे दिन शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरी. उनकी वॉक का वीडियो खासा वायरल भी हो रहा है.  

मिनी ड्रेस में पलक ने दिखाया गॉर्जियस अवतार

पलक तिवारी ने लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन एनआईएफ ग्लोबल प्रेजेंट्स ‘द रनवे’ के लिए वॉक की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस लुक से महफिल लूटी. पलक ने रैंप वॉक के लिए ब्लू स्लीवलेस टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपना लुक मिनिमल मेकअप, खुले बाल और एक कलरफुल हैंडमेड बैग के साथ पूरा किया है. पलक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स भी उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए.


किस फिल्म में नजर आएंगी पलक तिवारी?

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी को आखिरी बार फिल्म ‘द भूतनी’ में देखा गया था. फिल्म में उनके साथ सनी सिंह, संजय दत्त और मौनी रॉय नजर आए थे. अब एक्ट्रेस  ‘रोमियो एस3’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में वो एक पत्रकार का किरदार निभा रही हैं.  फिलहाल फिल्म की कोई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

श्वेता तिवारी की बेटी हैं पलक तिवारी

बता दें कि पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बड़ी बेटी हैं. जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. पलक फिल्मों के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. खबरों के मुताबिक वो एक्टर इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. दोनों कई बार एकसाथ नजर आ चुके हैं. हालांकि पलक ने इब्राहिम को सिर्फ अपना दोस्त ही बताया है.

ये भी पढ़ें – 

किसी ने लिखवाया पिया का नाम, तो किसी ने बनवाया खास डिजाइन, देखें बॉलीवुड हसीनाओं के मेहंदी डिजाइन

 



[ad_2]

आंखों में कम थी रोशनी तो लगन से रोशन की जिंदगी, IAS रवि के लिए मां बनीं सबसे बड़ी योद्धा

[ad_1]


यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करने वालों की कहानियां सामने आती हैं तो उन्हें पढ़कर आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. दरअसल, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक है. इसे पास करने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि प्रेरणा की मिसाल बन जाती हैं. ऐसी ही कहानी है बिहार के नवादा जिले के महुली गांव के रहने वाले रवि राज की, जिनकी आंखों में रोशनी कम थी तो उन्होंने लगन से अपनी जिंदगी को रोशन कर लिया. उनके लिए उनकी मां सबसे बड़ी योद्धा बनकर सामने आईं. आइए जानते हैं कि रवि किस तरह आईएएस बने?

मां ने ऐसे निभाया साथ

रवि की सफलता के पीछे सबसे बड़ी ताकत उनकी मां विभा सिन्हा रही हैं. उन्होंने बेटे की पढ़ाई को अपना जीवन मान लिया. वह किताबें पढ़कर सुनातीं, नोट्स तैयार करतीं और घर का हर काम इस तरह करतीं कि रवि की पढ़ाई में रुकावट न आए. रवि बताते हैं कि उनकी मां ने अपनी जिंदगी एक छात्र की तरह जी ताकि वह कुछ कर सकें. उन्होंने रसोई में रहते हुए भी मेरे लिए यूट्यूब लेक्चर चलाए, ताकि मेरा पढ़ाई से ध्यान कभी न हटे. रवि ने अपनी तैयारी के दौरान खान सर की ऑनलाइन क्लासेस का भी खूब सहारा लिया. मां वीडियो चलातीं और रवि ध्यान से सुनते. यही उनकी पढ़ाई की रीढ़ बन गया.

पहले भी साबित की थी अपनी काबिलियत

यूपीएससी से पहले ही रवि अपनी काबिलियत दिखा चुके थे. उन्होंने 69वीं बीपीएससी परीक्षा पास की थी और राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित हुए थे. लेकिन उनका लक्ष्य कुछ और ऊंचा था. इसलिए उन्होंने उस पद को ज्वॉइन नहीं किया और यूपीएससी की तैयारी जारी रखी.

तीन बार असफल, चौथे प्रयास में जीत

रवि राज को यूपीएससी में लगातार तीन बार असफलता मिली. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. हर बार अपनी गलती को समझा, मेहनत बढ़ाई और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की.

मां-बेटे की जोड़ी बनी मिसाल

रवि की कहानी सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि एक मां और बेटे की साझी जीत है. एक मां जिसने अपने बेटे के सपने को अपना लक्ष्य बनाया और एक बेटा जिसने अपनी मेहनत से उस सपने को साकार किया.

यह भी पढ़ें – ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की सैलरी कितनी, यह पीएम मोदी से ज्यादा या कम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सोशल मीडिया पर एयरफोर्स का मेन्यू, एयरफोर्स की कैंटीन में रावलपिंडी टिक्का और बहावलपुर नान

[ad_1]


भारतीय वायुसेना ने अपने 93 वें स्थापना दिवस के मौके पर ऐसा कुछ कर दिखाया, जिसने ना सिर्फ देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, बल्कि पाकिस्तान को अंदर तक हिला दिया. हर साल वायुसेना दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम और परेड होते हैं, लेकिन इस बार एक चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी, जो कि वायु सेना के स्पेशल डिनर का मेन्यू था. 

इस मेन्यू में खाने की डिश के नाम ऐसे रखे गए थे, जो सीधे-सीधे पाकिस्तान की धरती पर भारत के जरिए किए गए साहसिक और सफल हवाई हमलों की याद दिलाते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन जगहों को भारतीय वायुसेना ने निशाना बनाया था, उन्हीं जगहों के नाम पर खाने की डिश को नाम दिया गया. इस यूनिक मेन्यू को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया, लेकिन पाकिस्तान की बेचैनी साफ झलकने लगी. 

सोशल मीडिया पर छाया एयरफोर्स का मेन्यू

भारतीय वायुसेना की डिनर पार्टी का मेन्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें जो खाने की डिश परोसे गए उनके नाम में रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, भोलारी पनीर मेथी मलाई, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता, रफीकी रारा मटन, मुजफ्फराबाद कुल्फी, बालाकोट तिरामिसू और बहावलपुर नान शामिल थे. जब पाकिस्तान के रडार से बचकर भारतीय वायुसेना के विमान इन शहरों पर कहर बरसा रहे थे, उन्हीं शहरों के नाम अब भारत में टेस्टी खाने के नाम बन चुके हैं. 

वायरल पोस्ट पर कमेंट्स की धूम

जैसे ही ये मेन्यू सामने आया, सोशल मीडिया पर तूफान सा आ गया. पूर्व सैनिकों, राजनीतिक नेताओं और आम लोगों ने इसे देशभक्ति से भरी मजाकिया क्रिएटिविटी बताया.  एक्स पर इसे लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने लिखा ये है असली सर्जिकल स्ट्राइक, तो किसी ने कहा, अब पाकिस्तान को न गोली की जरूरत है, न बम की एक प्लेट बालाकोट तिरामिसू ही काफी है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया तो खाने के साथ-साथ करारा जवाब भी परोस रहे हैं. 

यह भी पढ़ें Crocodile Attack Video: नदी किनारे नहा रही थी महिला, घात लगाकर आया दरिंदा और… वीडियो देख दहल जाएगा दिल


‘मेरे साथ भी यही हुआ था…’, रोहित की कप्तानी जाने पर बोले सौरव गांगुली, शुभमन गिल पर क्या कहा

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट में इन दिनों कप्तानी का बदलाव सबसे बड़ी सुर्खी बना हुआ है. रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाए जाने के फैसले पर अब पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली ने अपनी राय दी है. गांगुली ने साफ कहा, “यह बर्खास्तगी नही है, बल्कि आपसी सहमति से लिया गया फैसला है. ऐसा हर दिग्गज खिलाड़ी के साथ उसके करियर के आखिरी दौर में होता है, मेरे साथ भी हुआ था.”

“यह हटाना नहीं, बातचीत का नतीजा है”

गुरुवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने रोहित से बात करने के बाद ही यह फैसला लिया होगा. उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि यह किसी तरह की बर्खास्तगी है. यह एक सामान्य क्रिकेटिंग फैसला है जो हर खिलाड़ी के करियर में आता है. रोहित एक शानदार कप्तान रहे हैं उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब दिलाए हैं.”

गांगुली ने आगे कहा कि रोहित की उम्र अब एक अहम कारक बन गई है. 2027 तक वह 40 साल के हो जाएंगे और यह स्वाभाविक है कि टीम को अब एक नए कप्तान की ओर बढ़ना होगा.

“मेरे और द्रविड़ के साथ भी ऐसा हुआ था”

‘दादा’ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मेरे साथ भी करियर के अंत में यही हुआ था. राहुल द्रविड़ के साथ भी ऐसा हुआ. यह क्रिकेट का हिस्सा है. जब आप किसी स्तर पर पहुंचते हैं, तो एक दिन यह बदलाव आना ही होता है. शुभमन गिल को भी जब वह 40 के होंगे, तब उन्हें भी यही दौर झेलना पड़ेगा.”

गांगुली के इस बयान से साफ है कि उन्होंने रोहित के प्रति कोई आलोचनात्मक रुख नहीं अपनाया, बल्कि इसे एक स्वाभाविक ट्रांजिशन (परिवर्तन) बताया.

गिल के प्रमोशन को बताया सही फैसला

सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाए जाने को सही कदम बताया. उन्होंने कहा, “गिल को कप्तानी देना गलत नही है. उसने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे मुश्किल दौरों पर शानदार प्रदर्शन किया है. जब आप एक युवा कप्तान तैयार कर रहे हैं, तब यह सही समय है कि रोहित भी टीम का हिस्सा बने रहें और अनुभव साझा करें.”

गिल की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत

गिल के नेतृत्व में भारत 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा. यह गिल के लिए बतौर कप्तान पहला बड़ा टेस्ट होगा, वहीं रोहित अब टीम में सीनियर बल्लेबाज के तौर पर नजर आ सकते हैं.

[ad_2]

पार्टनर को सरप्राइज देना है? करवा चौथ 2025 पर ट्रेंड कर रहे हैं ये 6 शानदार गिफ्ट्स

[ad_1]


Karwa Chauth Tech Gifts 2025: करवा चौथ 2025 पर अगर आप कुछ यूनिक और मॉडर्न गिफ्ट देना चाहते हैं, तो इस बार पारंपरिक तोहफों की जगह स्मार्ट टेक प्रोडक्ट्स चुनिए. ये ऐसे गिफ्ट्स हैं जो आपकी पार्टनर की रोज़मर्रा की लाइफ को न सिर्फ आसान बनाएंगे, बल्कि आपके प्यार की अहमियत भी बढ़ाएंगे. चाहे बात हो हेल्थ की, म्यूज़िक की या स्मार्टफोन अपग्रेड की ये टेक गिफ्ट्स आपके रिश्ते में एक नया “टेक-टच” जोड़ देंगे.

Motorola Edge 60 Fusion 5G

अगर आपकी पार्टनर को स्मार्टफोन्स का शौक है, तो Motorola Edge 60 Fusion 5G (कीमत 20,999 रुपये) एक शानदार गिफ्ट साबित होगा. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है ताकि हर फेस्टिव मोमेंट परफेक्ट क्लिक में कैद हो सके. 5500mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन Dimensity 7400 प्रोसेसर पर चलता है जो दिनभर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है.

Realme P3 Pro 5G

21,999 रुपये की कीमत वाला Realme P3 Pro 5G अपने ग्लो-इन-द-डार्क डिजाइन से हर किसी का ध्यान खींच लेता है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 6000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है.

Sony IMX896 OIS कैमरा खूबसूरत तस्वीरें लेने में मदद करता है जबकि IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस इसे टिकाऊ और भरोसेमंद बनाते हैं. ये एक ऐसा गिफ्ट है जो दिखने में भी आकर्षक और इस्तेमाल में भी दमदार है.

boAt Nirvana Zenith Pro TWS

सिर्फ 2,699 रुपये में मिलने वाले boAt Nirvana Zenith Pro TWS ईयरबड्स प्रीमियम साउंड क्वालिटी के साथ 50dB हाइब्रिड ANC और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट देते हैं. इनका 80 घंटे का प्ले टाइम और सिर्फ 10 मिनट की ASAP चार्जिंग में 250 मिनट का बैकअप इन्हें खास बनाता है. अपने पार्टनर के साथ लंबी ड्राइव या रोमांटिक म्यूज़िक सेशन के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

Elista Amrit Alkaline Water Purifier

19,999 रुपये की कीमत वाला Elista Amrit Alkaline Water Purifier सिर्फ एक वॉटर प्यूरीफायर नहीं, बल्कि एक हेल्थ गिफ्ट है. इसमें 9-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम, UV और UF टेक्नोलॉजी के साथ इंस्टेंट हॉट वॉटर डिस्पेंसर (95°C तक) मौजूद है. चाइल्ड लॉक फीचर, डिजिटल TDS डिस्प्ले और Active Copper Chamber के साथ यह पानी को मैग्नीशियम, कैल्शियम और ज़िंक जैसे जरूरी मिनरल्स से भर देता है ताकि हर घूंट बने हेल्दी.

Elista Shuddh Alkaline Water Purifier

14,999 रुपये में मिलने वाला Elista Shuddh Alkaline Purifier 7-स्टेज फिल्ट्रेशन और 4-लीटर टैंक के साथ आता है. इसका Toughened Glass डिजाइन इसे आधुनिक किचन का परफेक्ट हिस्सा बनाता है. यह पानी को 8.2 pH लेवल तक अल्कलाइन रखता है और एंटीऑक्सिडेंट वाटर से डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है. हेल्थ-कॉन्शियस पार्टनर के लिए यह एक सोच-समझकर चुना गया गिफ्ट है.

QCY SP7 Bluetooth Speaker

अगर आप दोनों को म्यूज़िक पसंद है तो 5,499 रुपये में मिलने वाला QCY SP7 Bluetooth Speaker एक बेहतरीन चॉइस है. इसमें 40W आउटपुट, क्वाड ड्राइवर्स और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है. IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग, 14 घंटे की बैटरी लाइफ और RGB लाइटिंग इफेक्ट्स इसे इंडोर और आउटडोर दोनों जगह के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp हैक हो गया? तुरंत उठाएं ये 5 कदम नहीं तो पूरा फोन पड़ जाएगा खतरे में, जानिए पूरी जानकारी

[ad_2]

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घूमना है तो कितना लगेगा पैसा? आज ही जान लें डिटेल

[ad_1]

Khawaja Asif Attack Imran Khan: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ गुस्से से लाल, बोले- हमारी सेना का खून बह रहा, हर दिन लौट रहे ताबूत

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ गुस्से से लाल, बोले- हमारी सेना का खून बह रहा, हर दिन लौट रहे ताबूत

[ad_2]

शुक्रवार और करवा चौथ का अद्भुत संयोग, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम, आकर्षण, सुख और रोमांस

[ad_1]

Karwa Chauth 2025: शुक्रवार और करवा चौथ का अद्भुत संयोग, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम, आकर्षण, सुख और रोमांस

[ad_2]