Video: एक शिकार-दो खूंखार शिकारी, पिंचरे में बंद चूहे को खाने आए सांप और बिल्ली, फिर क्या हुआ?

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप और बिल्ली पिंजरे के अंदर बंद एक चूहे पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप लगातार चूहे पर हमला करने के लिए आगे आ रहा है तो वहीं बिल्ली भी जैसे ही चूहें के पिंजरे की ओर बढ़ती सांप उसे भी डरा देता. सांप और बिल्ली दोनों ही चूहे की जान के पीछे पड़ गए. 

बिल्ली ने पिंजरे के पास आने की कोशिश की

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक पिंजरे में एक चूहा बंद नजर आ रहा है. पिंजरे के पास एक लंबा सांप दिखाई दे रहा है, जो चूहे को अपना निशाना बना रहा है. वहीं दूसरी ओर से एक बिल्ली आती नजर आई.

बिल्ली और सांप दोनों ही चूहे का शिकार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही बिल्ली चूहे के पिंजरे के पास जाती है, वैसे ही सांप बिल्ली पर भी हमला करने लगता है. बिल्ली बार-बार पिंजरे के पास आने की कोशिश करती है, लेकिन सांप हमला करने से पीछे नहीं हटता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप पिंजरे के पास बैठा हुआ है.

सांप ने बिल्ली को डरा कर भगा दिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंजरे के अंदर बंद चूहा कितना डरा हुआ नजर आ रहा है. सांप बिल्ली को डरा कर भगा देता है, लेकिन खुद पिंजरे के पास से हटता नहीं है.वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया है.

वीडियो को देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा कि आज चूहा खुश होगा पहली बार पिंजरे में बंद होकर तो वहीं दूसरे ने लिखा कि बेचारे चूहे के पीछे सांप और बिल्ली दोनों पड़ गए है.


भारत में छंटनी लेकिन ब्रिटेन में TCS बरसाएगी नौकरियां, जानें क्या है IT कंपनी का यूके प्लान

[ad_1]


TCS UK Plan: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने ब्रिटेन में बड़े स्तर पर निवेश की घोषणा करते हुए अगले तीन सालों में 5,000 नई नौकरियां देने की योजना बनाई है. कंपनी ने शुक्रवार को लंदन में एक नया “एआई एक्सपेरियंस जोन डिजाइन स्टूडियो” लॉन्च किया, जो ब्रिटेन में टीसीएस के लगातार बढ़ते रणनीतिक निवेश (Strategic Investment) को दर्शाता है.

ब्रिटेन में बढ़ेगा TCS का दायरा

इस समय भारतीय आईटी कंपनी टीसीएस ब्रिटेन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से करीब 42,000 लोगों को रोजगार दे रही है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 3.3 अरब पाउंड (लगभग 350 अरब रुपये) का योगदान दिया है.

लंदन में शुरू किया गया यह एआई एक्सपेरियंस जोन डिजाइन स्टूडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देगा. यह स्टूडियो क्लाइंट कंपनियों के साथ मिलकर एआई-आधारित समाधान विकसित करने में मदद करेगा, जिससे वित्त, स्वास्थ्य, खुदरा और सार्वजनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में उत्पादकता और दक्षता बढ़ाई जा सकेगी. यह नया केंद्र सितंबर में न्यूयॉर्क में शुरू किए गए डिजाइन स्टूडियो के बाद टीसीएस का दूसरा डिजाइन हब है.

🇬🇧 ब्रिटेन में TCS का महत्व

टीसीएस के ब्रिटेन और आयरलैंड के प्रमुख विनय सिंघवी ने कहा — “ब्रिटेन हमारे लिए वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. हम यहां अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहे हैं और देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

टीसीएस अगले 3 साल में ब्रिटेन में 5,000 नई नौकरियां देगी. कंपनी ने लंदन में एआई एक्सपेरियंस जोन डिजाइन स्टूडियो शुरू किया. ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 3.3 अरब पाउंड का वार्षिक योगदान. यह स्टूडियो न्यूयॉर्क डिजाइन स्टूडियो के बाद टीसीएस का दूसरा केंद्र है. टीसीएस वर्तमान में ब्रिटेन में 42,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है. इस कदम से न केवल ब्रिटेन में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि यह भारत की टेक्नोलॉजी क्षमता को वैश्विक स्तर पर और मज़बूत बनाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या TCS ने 12 हजार की जगह 20 हजार स्टाफ को किया बाहर? कंपनी ने क्यों छिपाए आंकड़े, आ गया HR का जवाब

[ad_2]

खेसरी लाल यादव इंटरव्यू | खेसरी लाल यादव पर हुआ अटैक | भोजपुरी इंड्रस्ट्री और अधिक

[ad_1]

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav ने हाल ही में दिए एक Interview में अपने ऊपर fan mooment crage को बताया उन्होंने बोलै की एक लड़का आया बोला   अगर फोटो नहीं खिवचवाओगे तो नस काट लूंगा और हमारे बिहार में इस बात को ऐसे बताया गया news बनायीं गई की  Khesari Lal Yadavके ऊपर हुआ हमला अब क्या बताऊ मैं साथ ही उन्होंने बोला  की अब मैं जैसा काम करूगा वैसा ही मेरे Children देखेंगे और करेंगे इस वजह से मैं अब बहुत carefully work करता हू  उन्होंने बताया कि किस तरह कुछ लोगों ने उनकी सफलता से जलकर उनके खिलाफ बहुत सरे झूंठे allegation लगते हैं  । Khesari ने कहा कि उन्होंने हमेशा hard work और  honesty से काम किया है, लेकिन कुछ लोग उनकी Progress से upset हैं। इस दौरान उन्होंने Bhojpuri Industry के बदलते माहौल, अपने Conflict और आने वाले Projects पर भी खुलकर बात की। Interview में Khesari का emotional और  outspoken अंदाज fans को खूब पसंद आ रहा है।

[ad_2]

Video: आने लगे रुझान! पैर खींचे-फिर मुंह से काटा, ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो युवक, वीडियो व

[ad_1]


Social Media Viral Video: रेल हो या बस में अक्सर सीट को लेकर विवाद और मारपीट तो आपने कभी न कभी देखी ही होगी. लोग सीट के लिए किसी भी हद तक चाले जाते हैं. सीट के लिए लड़ाई झगड़ा होना बड़ी ही आम बात हो गई है. हाल ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति ट्रेन की सीट को लेकर आपस में एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.

बर्थ पर बैठे व्यक्ति का पैर खींचने लगा 

वीडियो की शुरुआत में एक ट्रेन में काफी यात्री बैठे हुए हैं और वहीं एक व्यक्ति ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उस पर पहले से बैठा व्यक्ति, उसे रोकता हुआ नजर आ रहा है.

दोनों के बीच नोंकझोंक शुरू हो जाती है और नीचे खड़ा व्यक्ति बर्थ पर बैठे व्यक्ति का पैर खींचकर उसे नीचे लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बर्थ पर बैठा व्यक्ति हटने को तैयार नहीं है. इसी दौरान नीचे खड़ा व्यक्ति उसके पैर को दांत से काटने लगता है और उसके बाद मामला ज्यादा खराब हो जाता है. दोनों के बीच भयंकर मारपीट होने लगती है. 

दोनों ने एक-दूसरे को लात-घूंसे से मारा

बर्थ पर बैठा व्यक्ति नीचे खड़े व्यक्ति को जमकर पीटने लगता है. दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगते हैं. आसपास के लोग इस खतरनाक लड़ाई को देख रहे हैं. किसी ने भी दोनों की लड़ाई छुड़ाने की कोशिश तक नहीं की.

काफी लोग इस लड़ाई का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगे. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर बहुत प्रतिक्रियाएं दी है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. 


वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर कौन सा खिलाड़ी, टॉप 5 लिस

[ad_1]


ODI Record: वनडे क्रिकेट में कप्तानों का रोल हमेशा अहम होता है. रणनीति बनाने से लेकर टीम को जीत दिलाने तक वो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कुछ कप्तान ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने खुद बल्ले से भी धमाल मचाकर टीम को जीत दिलाई है. आइए जानते हैं उन कप्तानों के बारे में जिन्होंने एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

मोनांक पटेल – अमेरिका 

इस सूची में सबसे ऊपर हैं अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल, जिन्होंने ICC वर्ल्ड कप लीग-2 के दौरान गजब की निरंतरता दिखाई. उन्होंने 20 मैचों में 19 पारियों में 746 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 41.44 और स्ट्राइक रेट 86.74 रहा. इस दैरान मोनांक ने 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत अमेरिका की टीम ने कई अहम मुकाबले जीते और क्रिकेट जगत में अपनी पहचान मजबूत की.

ग्रेग चैपल – ऑस्ट्रेलिया

दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान ग्रेग चैपल, जिन्होंने 1980/81 की बेंसन एंड हेजेस ट्राई सीरीज (ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड) में शानदार बल्लेबाजी की थी. चैपल ने 14 पारियों में 686 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 138 नाबाद रहा. उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे. उनका औसत 68.60 रहा, जो बताता है कि वे उस दौर के सबसे भरोसेमंद कप्तानों में से एक थे.

रिची बेरिंगटन – स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप लीग-2 में ही 21 मैचों में 672 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 48.00 और स्ट्राइक रेट 83.58 रहा. दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से उन्होंने स्कॉटलैंड को कई जीत दिलाई थी.

स्कॉट एडवर्ड्स – नीदरलैंड

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं. उन्होंने  22 मैचों में 79.62 के स्ट्राइक रेट से 637 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए और टीम की कमान बखूबी संभाली.

रोहित शर्मा – भारत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में 11 पारियों में 597 रन ठोके थे. उनका स्ट्राइक रेट 125.94 रहा, जो बताता है कि उन्होंने टीम को तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे. 

[ad_2]

WhatsApp का नया फीचर! अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर पाएंगे चैट, जानिए क्या है तरीका

[ad_1]


Whatsapp New Feature: WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है और भारत में इसे करोड़ों लोग रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, हाल के समय में इसे भारतीय ऐप Arattai जैसी होमग्रोन एप्लिकेशंस से थोड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है. इसके बावजूद WhatsApp अब भी अपने यूज़र्स के लिए नई-नई सुविधाएं जोड़कर आगे बना हुआ है. अब ऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो आपकी प्राइवेसी को और मज़बूत करेगा यानी आप किसी से बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे.

अब नंबर नहीं, यूज़रनेम से होगी चैट

अब तक WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए मोबाइल नंबर ज़रूरी होता था. लेकिन WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही WhatsApp एक नया फीचर लाने वाला है जिसमें यूज़र्स अपने यूज़रनेम (Username) के ज़रिए एक-दूसरे से कनेक्ट कर पाएंगे. इससे मोबाइल नंबर साझा करने की ज़रूरत नहीं होगी जिससे आपकी गोपनीयता और सुरक्षित रहेगी.

हालांकि, यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होगी कि बस यूज़रनेम डालो और चैट शुरू कर दो. रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp इसके साथ एक चार अंकों का “यूज़रनेम की (Username Key)” भी टेस्ट कर रहा है. मतलब, यूज़र अपने यूज़रनेम के साथ यह 4-डिजिट कोड किसी को दे सकता है जिससे सामने वाला व्यक्ति उनसे चैट कर सकेगा. यह एक अतिरिक्त सुरक्षा परत की तरह काम करेगा ताकि कोई भी अनजान व्यक्ति सिर्फ यूज़रनेम खोजकर आपको मैसेज न भेज सके.

मिलेगा अपना खास यूज़रनेम रिज़र्व करने का मौका

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे यूज़र्स अपने पसंदीदा यूज़रनेम को पहले से रिज़र्व (Reserve) कर सकेंगे. यानी अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम या कोई यूनिक आइडेंटिटी किसी और के नाम पर न हो तो आप उसे पहले से सुरक्षित कर सकते हैं.

फिलहाल यह सुविधा WhatsApp Beta प्रोग्राम के कुछ चुनिंदा यूज़र्स को दी गई है. इससे Meta को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि यूज़रनेम फीचर को लेकर लोगों में कितना उत्साह और मांग है. आने वाले समय में यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है ताकि हर किसी को अपने मनपसंद नाम का मौका मिल सके.

कब आएगा यह फीचर?

फिलहाल WhatsApp ने इस नए फीचर की ग्लोबल रिलीज़ डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन बीटा टेस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

WhatsApp के नए AI फीचर्स भी चर्चा में

यूज़रनेम फीचर के अलावा WhatsApp हाल ही में कुछ AI आधारित नए फीचर्स भी लेकर आया है. साथ ही, ऐप में कॉल शेड्यूलिंग (Call Scheduling) की सुविधा भी जोड़ी गई है ताकि यूज़र्स आसानी से अपने प्रोफेशनल मीटिंग्स या ग्रुप कॉल्स को व्यवस्थित कर सकें.

WhatsApp का यह नया अपडेट न सिर्फ चैटिंग को आसान बनाएगा बल्कि आपकी डिजिटल प्राइवेसी को भी एक नए स्तर पर सुरक्षित करेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह यूज़रनेम फीचर कब तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च होता है और यूज़र्स इसे कितना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp हैक हो गया? तुरंत उठाएं ये 5 कदम नहीं तो पूरा फोन पड़ जाएगा खतरे में, जानिए पूरी जानकारी

[ad_2]

ट्रंप को नोबेल मिलेगा या नहीं! कौन करेगा फैसला, किसी को कैसे चुना जाता है, जानें प्रक्रिया

[ad_1]


हर साल की तरह इस बार भी अक्टूबर का महीना विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में योगदान देने वालों के लिए सबसे खास है. इसी महीने नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize Winners) की घोषणा की जाती है, जिनमें भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में असाधारण काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है. नोबेल पुरस्कारों को दुनिया भर में मानवता की सर्वोच्च पहचान माना जाता है. इन पुरस्कारों का उद्देश्य है उन लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने दुनिया को बेहतर और शांतिपूर्ण बनाने में योगदान दिया हो.

नोबेल पुरस्कारों का प्रशासनिक संचालन नोबेल फाउंडेशन (Nobel Foundation) की तरफ से किया जाता है. यह संस्था यह सुनिश्चित करती है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो. विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग संस्थाएं विजेताओं का चयन करती हैं, जो इस प्रकार है:

  • भौतिकी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences)
  • चिकित्सा: कैरोलिन्स्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली (Karolinska Institute)
  • साहित्य: स्वीडिश एकेडमी (Swedish Academy)
  • शांति: नॉर्वे की संसद द्वारा नियुक्त समिति (Norwegian Nobel Committee)

हर क्षेत्र में विशेषज्ञ अपने-अपने विषय में सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन करते हैं.

नोबेल पुरस्कार चयन प्रक्रिया

नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन एक लंबी और गोपनीय प्रक्रिया से होता है, जो लगभग 8 महीने तक चलती है. सितंबर में नामांकन प्रक्रिया शुरू होती है. केवल कुछ चुने हुए व्यक्ति या संस्थाएं ही किसी को नामांकित कर सकती हैं, जैसे किसी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री, संसद सदस्य, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, पूर्व नोबेल विजेता या नोबेल समिति के सदस्य. सभी नामांकनों की रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और स्वतंत्र सलाहकारों की मदद ली जाती है. रिपोर्ट पर महीनों तक चर्चा होती है. जिन उम्मीदवारों के कार्य और योगदान को प्रमुख माना जाता है, उनकी गहराई से जांच की जाती है. कुछ ही नाम बाकी रहने के बाद समिति साधारण बहुमत (Majority Vote) से अंतिम विजेता का चयन करती है.

नोबेल प्रक्रिया इतनी गोपनीय क्यों है?

नोबेल फाउंडेशन यह सुनिश्चित करता है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय (Confidential) रहे. किसी उम्मीदवार को किसने नामांकित किया, यह जानकारी 50 साल तक सार्वजनिक नहीं की जाती. कई बार विजेताओं को भी यह नहीं पता होता कि उन्हें नामांकन किसने दिया था. इस गोपनीयता का उद्देश्य राजनीतिक या सामाजिक दबाव से मुक्त निर्णय लेना है.

नोबेल शांति पुरस्कार के पात्र कौन?

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए केवल जीवित व्यक्ति या सक्रिय संगठन ही पात्र माने जाते हैं. नामांकन करने के योग्य व्यक्तियों में किसी देश की संसद या सरकार के सदस्य, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, पूर्व नोबेल विजेता और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रमुख शामिल होते हैं. हर साल लगभग 300 से अधिक नामांकन आते हैं, लेकिन अंतिम सूची में सिर्फ एक या दो विजेता ही चुने जाते हैं.

[ad_2]

Karwa Chauth 2025 Memes: करवा चौथ मनाने से पहले हंसा-हंसा के लोट-पोट कर देंगे ये मीम्स

[ad_1]


Karwa Chauth 2025 Memes: आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. हिन्दू धर्म में इस दिन का खास महत्व है. शादीशुदा महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए व्रत रखती हैं और रात में जब चांद नजर आता है. तब ही व्रत खोलती हैं. पूजा के समय महिलाएं खास तौर पर सजती-संवरती हैं. जबकि उनके पति सामान्य रूप से रहते हैं.

ऐसे मौके को लेकर सोशल मीडिया पर करवा चौथ के दिन कई तरह के मीम्स वायरल होते हैं. महिलाएं भूखी रहती हैं और बाकी लोग जमकर खाते-पीते हैं. इसको लेकर भी मीम्स इतने मज़ेदार होते हैं कि देख कर आप भी हंसी रोक नहीं पाएंगे और हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे. करवा चौथ 2025 के ये मीम्स शादीशुदा जीवन की हर मज़ेदार बात को खूबसूरती से कैद करते हैं.

करवा चौथ को लेकर शेयर किए जा रहे मीम्स

आज करवा चौथ मनाया जा रहा है. सभी घरों में रौनक है त्योहार की खुशी है. सुहगिनों को चांद का इंतजार है. बाकी दुनिया पहले की तरह की नार्मल है. करवा चौथ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी शेयक किये जा रहे हैं. इसमें लोग अपनी-अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Philippines Earthquake Video: खबर डरावनी है… भूकंप से ऐसे डोला फिलीपींस जैसे आ गया हो महाविनाश, कांपती दीवारों का वीडियो देख छूट आएगा पसीना 

इस यूजर ने एक तरफ सजी-धजी महिला को तो दूसरी तरफ बनियान पहने आदमी का फोटो शेयर करते हुए लिखा है. करवा चौथ के दिन पत्नी के कपड़े और पति के कपड़े

इस यूजर ने मीम शेयर करके बताया है कि करवा चौथ के दिन तो पतियों को बहुत इज्जत मिलती है. लेकिन साल के 364 दिन उनका क्या हाल होता है.

इस मीम में यूज़र ने बताया है कि सुहागिनों के अलावा कुछ कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ का व्रत रखना चाहते हैं लेकिन सुबह-सुबह उनकी मम्मी कुछ खिला देती है.

यह भी पढ़ें: Video: मुंह पर बांधी टेप, सड़क किनारे पॉलीथिन से लटकाया, मासूम कुत्ते के साथ बेरहमी का वीडियो वायरल

इस यूजर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मीम बनाकर लिखा है करवा चौथ के दिन पतियों को लगता है कि वही भगवान है.

इसमें मीम में नायक फिल्म में अमरीश पुरी के किरदार का डायलॉग लिखा है. जिसमें कहा है ‘बनोगे एक दिन के लिए भगवान.’

इसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दया और जेठालाल के फोटो से दर्शाया है साल के बाकी दिन पत्नी कैसे व्यवहार करती है और करवा चौथ के दिन कैसे

इसमें जाॅनी लीवर को दिखाया गया है बताते हुए करवा चौथ का दिन एहसास दिलाता है जिंदगी में पत्नी नहीं है.


यह भी पढ़ें: Video: ब्रेक फेल होने के बाद पेट्रोल पंप में जा घुसा कंटेनर, देखने वालों की कांप गई रुह, वीडियो वायरल


दिल्ली से लेकर यूपी तक गुलाबी ठंड दे रही दस्तक, बदलते मौसम में ऐसे रखें अपना ख्याल

[ad_1]


दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है. हालांकि, बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल चुका है. सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है. दिन के समय खिली धूप निकल रही है तो शाम के समय सर्दी लगने लगी है. मौसम में इस बदलाव की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. अस्पतालों में वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में हम आपको ऐसे हेल्थ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बदलते हुए मौसम में बीमारियों से बच सकते हैं. 

ऐसे रखें अपना सेहत का ध्यान 

बदलते मौसम के साथ अब बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ गया है. इस मौसम में सबसे ज्यादा वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों का खतरा रहता है. इसके अलावा बारिश के पानी में पनपते मच्छरों के बढ़ने से डेंगू का खतरा भी रहता है. वहीं मौसम में बदलाव के कारण पेट की बीमारियों, सर दर्द और बुखार के मामले में भी बढ़ जाते हैं. ऐसे में डॉक्टर्स ठंडी-गर्मी से बचने और फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनने की सलाह देते हैं.   

और किन बातों का रखें ख्याल?

1. स्किन की करें देखभाल- इस मौसम में स्किन काफी ड्राई हो जाती है. ऐसे में स्किन को मॉश्चराइज रखने के लिए पेट्रोलियम जेली या बॉडी लोशन का इस्तेमाल जरूर करें. 

2. खाने में क्या होगा बेस्ट- खाने में आप सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खा सकते हैं. ये आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. साथ ही विटामिन सी वाली चीजें जैसे- नींबू, संतरा और आंवला भी ज्यादा से ज्यादा खाएं. इसके अलावा अपनी डाइट पर ध्यान दें और उसमें सभी न्यूट्रिएंट वाली चीजें शामिल करें.

3. इम्यूनिटी को कैसे करें बूस्ट- इस समय सबसे ज्यादा जरूरत आपको इम्यूनिटी की है, क्योंकि बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा रहता है. ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बेहतर रखने के लिए आप अदरक, हल्दी, तुलसी और काली मिर्च जैसी चीजें भी खा सकते हैं. 

4. हाइड्रेटेड रहें- कोई भी मौसम हो पानी शरीर को हमेशा हेल्दी और फिट बनाए रखता है. ऐसे में दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. आप चाहें तो पानी को हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं. ये गले को आराम देता है और स्वास्थ के लिए अच्छा होता है. 

इसे भी पढ़ें: ये 7 लक्षण दिखने लगें तो समझ जाएं हो रही मेंटल प्रॉब्लम, डॉक्टर से तुरंत कराएं इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली इस पद पर वैकेंसी

[ad_1]

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com या आईबीपीएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com या आईबीपीएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है. किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है. किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. यदि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है तो बैंक की ओर से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है.

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. यदि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है तो बैंक की ओर से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है.

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और आवास सुविधा आदि भी दी जाएंगी. आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और आवास सुविधा आदि भी दी जाएंगी. आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा. पंजीकरण के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके लगाएं और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा. पंजीकरण के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके लगाएं और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें.

Published at : 10 Oct 2025 12:26 PM (IST)

[ad_2]